23 & 24 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 23 & 24 अप्रैल 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. SIPRI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में (वर्ष 2024 में जारी) ग्लोबल मिलिट्री खर्च में भारत किस स्‍थान पर रहा?
According to the latest report by SIPRI, in the year 2023 (released in 2024), India ranked at which position in global military expenditure?

a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

Answer: d. चौथा

– वर्ष 2023 में भारत का मिलिट्री खर्च 83.6 बिलियन डॉलर (करीब 6.9 लाख करोड़)

————–
2. SIPRI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में (वर्ष 2024 में जारी) ग्लोबल मिलिट्री खर्च में पहले स्‍थान पर कौन सा देश है?
According to the latest report by SIPRI, in the year 2023 (released in 2024), which country holds the first position in global military expenditure?

a. चीन
b. भारत
c. रूस
d. अमेरिका

Answer: d. अमेरिका

अमेरिका – 916 बिलियन डॉलर (करीब 76 लाख करोड़)

– SIPRI (स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट) ने अप्रैल 2024 को दुनियाभर में मिलिट्री खर्च पर रिपोर्ट जारी की।
– रिपोर्ट का नाम – Trends in World Military Expenditure, 2023

दुनिया में मिलिट्री पर बढ़ता खर्च
– दुनिया ने 2023 में डिफेंस और हथियारों पर 2,443 बिलियन डॉलर, यानी लगभग 203 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
– वर्ष 2023 में कुल ग्लोबल मिलिट्री खर्च में वास्तविक रूप से 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
– ये पूरी दुनिया में अब तक का मिलिट्री पर सबसे अधिक खर्च है।
– मिलिट्री पर खर्च की जानकारी सिपरी की सालाना रिपोर्ट में दी गई है।

किस वजह से मिलिट्री खर्च बढ़ा है?
– रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में वैश्विक सैन्य खर्च में बढ़ोतरी का मुख्य कारण यूक्रेन में चल रहे युद्ध और एशिया, ओशीनिया और मध्य पूर्व में बढ़ते भौगोलिक संघर्षों को माना जा सकता है।
– वर्ष 2023 में 2009 के बाद पहली बार सभी पांच भौगोलिक क्षेत्रों में सैन्य खर्च में वृद्धि हुई।
– यूरोप, एशिया, ओशिनिया और मध्य पूर्व।

भारत का मिलिट्री खर्च
– वर्ष 2023 में भारत का मिलिट्री खर्च 83.6 बिलियन डॉलर (करीब 6.9 लाख करोड़)
– वर्ष 2022 में भारत का मिलिट्री खर्च 81.4 बिलियन डॉलर (करीब 6 लाख करोड़)
– भारत का खर्च पिछले वर्ष की तुलना में 4.2% अधिक था।

चीनी का मिलिट्री खर्च भारत से कितना ज्‍यादा
– चीन का मिलिट्री खर्च भारत से करीब चार गुना ज्‍यादा है।
– चीन- 296 बिलियन डॉलर (करीब 24 लाख करोड़)
– भारत – 83.6 बिलियन डॉलर (करीब 6.9 लाख करोड़)

वर्ष 2023 में मिलिट्री पर खर्च करने वाले टॉप-5 देश
देश- खर्च
(1) अमेरिका – 916 बिलियन डॉलर (करीब 76 लाख करोड़) इस बार 2.3% बढ़ा।
(2) चीन – 296 बिलियन डॉलर (करीब 24 लाख करोड़) इस बार 6% बढ़ा।
(3) रूस – 109 बिलियन डॉलर (करीब 9 लाख करोड़) इस बार 24% बढ़ा।
(4) भारत – 83.6 बिलियन डॉलर (करीब 6.9 लाख करोड़) इस बार 4.2% बढ़ा।
(5) सऊदी अरब – 75.8 बिलियन डॉलर (लगभग 6.3 लाख करोड़) इस बार 4.3% बढ़ा।

SIPRI
स्‍थापना: 6 May 1966
मुख्‍यालय: स्टॉकहोम, स्वीडन
चेयरमैन : स्टीफन लोफवेन

————–
3. अरुणाचल प्रदेश के किस जिले में एक मतदान केंद्र पर शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया?
In which district of Arunachal Pradesh was 100 percent voting recorded at a polling station?

a. कुरुंग कुमे जिला
b. अंजॉ जिला
c. चेंगलॉन्ग जिला
d. लोहित जिला

Answer: b. अंजॉ जिला (अरुणाचल प्रदेश)

– मालोगम मतदान केंद्र : केवल अकेली महिला वोटर
– इस महिला ने 19 अप्रैल 2024 को अपना वोट डाला।
– वोट डालते ही इस मतदान केंद्र पर 100% मतदान दर्ज हो गया।

– 18 अप्रैल 2024 को, मतदान अधिकारियों की एक टीम ने करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र स्‍थापति किया। यह मतदान केंद्र अरुणाचल प्रदेश में अंजॉ जिले के मालोगम गांव में स्‍थापित किया।
– यह सब 44 वर्षीय महिला मतदाता की खातिर करना पड़ा।
– इस महिला का नाम सोकेला तायांग है। यह उस मतदान केंद्र पर अकेली वोटर है।

इस मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत मतदान कैसे
– चुनाव आयोग के अधिकारियो के अनुसार इस गांव में बहुत कम परिवार रहते हैं।
– केवल सोकेला तायांग को छोड़कर सभी अन्‍य मतदान केंद्रों पर रजिस्‍टर्ड वोटर हैं। लेकिन ये सभी किसी और मतदान केंद्र पर शिप्‍ट होने के लिए तैयार नहीं हैं।
– इसलिए मालोगम गांव में अकेले वोटर के वोट डालते ही 100 प्रतिशत मतदान हो गया।

नोट– लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव भी हुए।

अरुणाचल प्रदेश
– राजधानी: ईटानगर
– मुख्‍यमंत्री; पेमा खांडू
– राज्‍यपाल: कैवल्य त्रिविक्रम परनायक
– पड़ोसी देश: भूटान, तिब्बत, चीन और म्यांमार
पड़ोसी राज्‍य : असम
– 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश पूर्ण राज्य बना था।

————–
4. केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के किस जनजातीय समूह ने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया?
Which tribal group of the Union Territory of Andaman and Nicobar Islands exercised its franchise for the first time in the Lok Sabha elections 2024?

a. बिरजिया
b. बिरहोर
c. शोम्पेन
d. कोरवा

Answer: c. शोम्पेन (कमजोर आदिवासी समूह)

– द हिन्‍दू न्यूज पेपर के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी B.S. जगलान ने बताया कि इस जनजाति के सात सदस्‍यों ने अपने मताअधिकार का प्रयोग किया।
– यहां 19 अप्रैल 2024 को एक लोकसभा सीट के लिए चुनाव हुए।
– वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार शोम्‍पेन जनजाति की अनुमानित जनसंख्‍या 229 है।
– यहां वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में 63.99% मतदान हुआ।
– वर्ष 2019 में 65.09% मतदान हुआ था।

शोम्पेन जनजाति के बारे में
– शोम्पेन या शोम पेन भारतीय केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हिस्से, ग्रेट निकोबार द्वीप के आंतरिक भाग के स्वदेशी लोग हैं।
– शोम्पेन को अनुसूचित जनजाति की सूची में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के रूप में नामित किया गया है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
– अंडमान द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में एक भारतीय द्वीपसमूह है।
– इसमें अनेक छोटे-बड़े द्वीप शामिल हैं, जिनमें से कुछ पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय हैं जबकि कुछ अनावश्यक द्वीप हैं।
– इनमें से कई द्वीप समूह अपने ताड़-रेखा वाले, सफेद रेत वाले समुद्र तटों, मैंग्रोव और उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के लिए जाने जाते हैं।

– उपराज्यपाल : एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त)
– राजधानी : पोर्ट ब्लेयर

————–
5. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Panchayati Raj Day celebrated?

a. 21 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 23 अप्रैल
d. 24 अप्रैल

Answer: d. 24 अप्रैल

– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था।

पंचायती राज
– यह दिन संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 के साल 1993 में लागू होने की याद में मनाया जाता है।
– यह अधिनियम पंचायती राज संस्थानों (PRI) को संवैधानिक दर्जा देता है और उन्हें जमीनी स्तर पर स्वशासन संस्थानों के रूप में काम करने का अधिकार देता है।
– पंचायती राज व्यवस्था सबसे पहले राजस्थान में 2 अक्टूबर, 1959 को लागू की गई थी।
– इसके बाद आंध्र प्रदेश ने भी इस प्रणाली को अपनाया।
– भारत का संविधान पंचायतों को ‘स्वशासन की संस्था’ के रूप में मान्यता देता है।
– वर्तमान में, लगभग 2.63 लाख पंचायतें और पीआरआई के लगभग 31.47 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि (ईआर) हैं।
– इनमें से 14.54 लाख (लगभग 46.20%) महिलाएं हैं।
– यह दिन सत्ता के विकेंद्रीकरण के महत्‍व को भी बताता है।

————–
6. पापुआ न्‍यू गिनी ने भारत के लिए पहला रक्षा सलाहकार किसे नियुक्त किया?
Papua New Guinea appointed its first defense advisor for India?

a. फिलिप पोलेवारा
b. रशेल मारापे
c. माइकल सोमारे
d. कर्नल एडिसन नेप्यो

Answer: d. कर्नल एडिसन नेप्यो

– वह रक्षा सलाहकार के रूप में काम करेंगे।
– उनको 17 अप्रैल 2024 को पापुआ न्‍यू गिनी के कार्यवाहक चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स कमोडोर फिलिप पोलेवारा ने विदाई दी।
– विदाई के दौरान फिलिप पोलेवारा ने कर्नल एडिसन नेप्यो को पापुआ न्‍यू गिनी का फ्लैग भेंट किया।
– उनसे देश का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व करने का आग्रह किया।
नोट: – द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार भारत और पापुआ न्‍यू गिनी ने वर्ष 1976 में राजनयिक संबंधो को औपचारिक रूप दिया।
– इस नियुक्‍ती से दोनों देशों के संबंध अच्‍छे होंगे।

भारत के PM की पापुआ न्‍यू गिनी यात्रा
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई 2023 को पापुआ न्‍यू गिनी पहुंचे।
– वे इस देश में जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
– वहां की सरकार ने अपनी परंपरा को तोड़ते हुए PM मोदी का वेलकम किया।
– दरअसल, इस देश में सूर्यास्त होने के बाद किसी भी विदेशी मेहमान का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं किया जाता है।
– लेकिन भारत की अहमियत को देखते हुए वहां की सरकार ने ये फैसला लिया।

पापुआ न्‍यू गिनी
– यह दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित देश है।
– यह इंडोनेशिया से लैंड बॉर्डर शेयर करता है।
– PM : जेम्स मारेप
– राजधानी : पोर्ट मोरेस्बी
– मुद्रा : पापुआ न्यू गिनी किना
– आबादी : लगभग 70 लाख

—————
7. बेंगलुरु में अंतरिक्ष क्षेत्र के भारतीय स्टार्ट-अप ‘दिगंतरा’ के वैश्विक मुख्यालय का उद्घाटन अप्रैल 2024 में किसने किया?
Who inaugurated the global headquarters of Indian space sector start-up ‘Digantara’ in Bengaluru in April 2024?

a. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
b. एस सोमनाथ (इसरो चीफ)
c. अमित शाह (गृह मंत्री)
d. सिद्धारमैया (कर्नाटक सीएम)

Answer: b. एस सोमनाथ (इसरो चीफ)

– स्पेसटेक स्टार्टअप दिगंतरा, अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता (space situational awareness) पर ध्यान केंद्रित करता है।
– इसरो चीफ एस सोमनाथ 19 अप्रैल 2024 को बेंगलुरु में वैश्विक मुख्यालय का उद्घाटन किया।
– इसमें एक कमांड और कंट्रोल सेंटर के साथ-साथ क्लीनरूम भी है।
– यह बेंगलुरु हेब्बाल में 25,000 वर्ग फुट में फैला हुआ।
– इसमें एक उपग्रह असेंबली, एकीकरण और परीक्षण (AIT) सुविधा है।

वर्तमान में इसकी क्या योजना
– वर्तमान में इसकी योजना अंतरिक्ष-आधारित अंतरिक्ष निगरानी उपग्रहों के एक समूह को लॉन्च करने की है।

दिगंतरा के बारे में
– यह एक कंपनी है, इसका पूरा नाम दिंगतरा रिसर्च एंड टेक्‍नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड है।
– इसका कार्य स्पेस में सैटेलाइट्स की वजह से इकठ्ठा हो रहें कचरे पर फोकस करना है और इसका सॉल्यूशन निकालना है।
– इसकी स्थापना वर्ष 2018 में हुई।
– CEO : अनिरुद्ध शर्मा

इसरो
– मुख्यालय : बेंगलुरु, कर्नाटक
– स्थापना : 15 अगस्त 1969
– चेयरमैन : एस सोमनाथ
– पहले चेयरमैन : विक्रम साराभाई

————–
8. OpenAI कंपनी ने सरकारी संबंधों को संभालने के लिए भारत में अपनी पहली अधिकारी किसे नियुक्त किया है?
Who has been appointed by OpenAI company as its first official in India to handle government relations?

a. किरण शर्मा
b. प्रज्ञा मिश्रा
c. आनंदी ठाकुर
d. शिवानी श्रीवास्तव

Answer: b. प्रज्ञा मिश्रा (39 वर्षीय)

– ब्‍लूमबर्ग ने 19 अप्रैल 2024 को एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि OpenAI ने सरकारी संबंधों को संभालने के लिए भारत में अपनी पहली अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा को नियुक्त किया है।
– द हिन्दू न्यूज़ पेपर के अनुसार OpenAI ने उनकी नियुक्ति का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

नोट: कुछ न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार, सुश्री मिश्रा ने पहले ट्रूकॉलर एबी और मेटा में काम किया था।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) क्या है?
– AI यानी कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता
– एक ऐसी मशीन, जो बुद्धिमान हो, खुद से डेटा का एनालिसिस कर सके, बात कर सके, भाषाएं बोल और समझ सके। मुश्किल सवालों के जवाब तलाश सके। दिए गए काम को अंजाम दे सके।
– AI का उदाहरण ओपन AI का चैट-GPT और गूगल का बार्ड है।
– ये तो सिर्फ उदाहरण हैं, AI अब इससे ज्‍यादा प्रभावी रूप से अलग-अलग रूप में इस्तेमाल हो रहा है।

OpenAI
– OpenAI एक अमेरिकी कंपनी है।
– यह कंपनी उत्कृष्टता (Excellence) केंद्रित तकनीकी उत्पादों और सेवाओं का विकास करती है।
– इसका मुख्य उद्देश्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मानव कल्याण के लिए उपयोगी बनाना है।
– इसका मुख्य कार्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
– इसकी स्थापना 11 दिसंबर 2015 को की गई थी।
– इसके संस्‍थापक एलन मस्‍क, सैम अल्‍तमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन, पियू खोस्ला, रीड हॉफमैन, जेसिका लिविंगस्‍टन, पीटर थिएल हैं।
– OpenAI के CEO: सैम ऑल्टमैन

—————
9. अंग्रेजी भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is English Language Day celebrated?

a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

Answer: b. 23 अप्रैल

– संयुक्त राष्ट्र (यूएन) हर साल 23 अप्रैल को अंग्रेज़ी भाषा दिवस मनाता है।
– यह दिन विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और मृत्यु की तारीख दोनों के रूप में मनाया जाता है।
– शेक्सपियर अंग्रेज़ी भाषा के सबसे प्रसिद्ध नाटककार थे और आधुनिक अंग्रेज़ी पर उनका काफ़ी प्रभाव था।
– दुनिया में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी है।

————–
10. स्‍पेनिश भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is Spanish Language Day celebrated?

a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

Answer: b. 23 अप्रैल

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– अंग्रेजी और चीनी के बाद, स्पेनिश अब इंटरनेट पर तीसरी सबसे लोकप्रिय भाषा है।

————–
11. चीनी भाषा (मन्दारिन) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Chinese Language (Mandarin) Day celebrated?

a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 20 अप्रैल

Answer: d. 20 अप्रैल

– संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएँ हैं, अर्थात् अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश
– दुनिया में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली दूसरी भाषा चीन है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *