1 & 2 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 1 & 2 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस राज्‍य के जंगलों में अप्रैल, मई 2024 में भीषण आग लग गई, जिसपर काबू पाने के लिए इंडियन एयरफोर्स को तैनात करना पड़ा?
In which state forests a huge fire broke out in April, May 2024, Indian Air Force had to be deployed to control At which?

a. उत्तर प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड

Answer: b. उत्तराखंड

– उत्तराखंड के जंगलों की भीषण आग को बुझाने के लिए भारतीय वायु सेना के जवानों और MI-17 हेलिकॉप्टरों को तैनात किया।
– Mi-17 हेलीकॉप्टर ने बैम्बी बकेट उपयोग किया।
– बैम्बी बकेट एक बार में 3,500 लीटर तक पानी रख सकता है।
– बैम्बी बकेट (Bambi Bucket) एक प्रकार का हेलीकॉप्टर उपकरण है जो आग पर पानी डालने के काम आता है।
– यह एक बड़ा बाल्टी या एक प्रकार का टैंक होता है, जो हेलीकॉप्टर के नीचे लटकता है।

नोट: – पूरे राज्‍य में करीब 4290 कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है।

——————
2. किस स्‍पेस एजेंसी के एक्‍वा और टेरा उपग्रहों पर मौजूद MODIS सेंसर ने उत्तराखंड के जंगलों में 40 से अधिक सक्रिय आग की पहचान की?
The MODIS sensor on which space agency’s Aqua and Terra satellites identified more than 40 active fires in the forests of Uttarakhand?

a. NASA
b. CNSA
c. JAXA
d. ISRO

Answer: a. NASA

– 29 अप्रैल को जारी आधिकारिक आकलन के अनुसार, 27 अप्रैल को शुरू हुई जंगल की आग ने 814 हेक्टेयर से ज्‍यादा एरिया में फैले पेड़ों और वन्यजीवों को जलकर राख कर दिया है।
– पूरे राज्‍य में करीब 4290 कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है।
– एक हेक्टेयर (hectare) 10,000 वर्ग मीटर के बराबर होता है।

NASA ने जंगलों की आग को रिकॉर्ड किया.
– NASA के सैटेलाइट्स ने 28 अप्रैल को उत्तराखंड जंगलों की आग को रिकॉर्ड किया।
– और बताया कि जंगलों की आग आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच गई है।
– स्‍पेस एजेंसी नासा के एक्‍वा और टेरा उपग्रहों पर मौजूद MODIS सेंसर ने उत्तराखंड के जंगलों में 40 से ज्‍यादा सक्रिय आग की पहचान की।

उत्तराखंड में कितनी आग की घटनाएं
– Bhaskar.com के अनुसार उत्तराखंड में अप्रैल महीने में आग की 5710 घटनाएं हुई।
– जबकि पिछले वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में 1046 आग की घटनाएं थीं। मतलब अप्रैल 2024 में 5 गुना ज्‍यादा।

देश के 13 राज्‍यों में जंगल की आग
– भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) विभाग, सैटेलाइट से प्राप्‍त जंगलों की आग के दृश्‍यों के आकड़ों की जानकारी राज्‍यों के वन विभाग को देता है।
– जानकारी मिलते ही राज्‍य आग बुझाने के लिए तुरंत कार्यवाही करते हैं।
– कुछ न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार 24 अप्रैल की सुबह उत्तर से दक्षिण तक देश के 13 राज्‍यों में 62 वन क्षेत्रों में आग लगी हुई थी।
– जिसमें उत्तराखंड के सबसे ज्‍यादा 30 स्‍थानों पर आग लगी थी।
– इसके बाद आंध्र प्रदेश के 8 स्‍थानों पर, बिहार के 6 स्‍थानों पर झारखंड के 3 स्‍थानों पर और बाकि अन्‍य स्‍थानों पर आग लगी थी।

क्‍यों प्रतिवर्ष जलता है उत्तराखंड
– उत्तराखंड के जंगलों आग लगने का कारण फायर सीजन को माना जाता है।
– यह सीजन 15 फरवरी से 15 जून तक हो सकता है।
– आग लगने के प्रमुख तीन कारण पहला ईंधन, दूसरा ऑक्सीजन और तीसरा हीट
– इसके अलावा आग लगने के अन्‍य कारण भी हो सकते हैं।

#जंगलों में आग लगने से कितने नुकसान#

जंगलों में आग लगने के कई नुकसान हो सकते हैं:

1- जीवाश्म नुकसान: जंगली जीवों की मृत्यु होती है और उनके घर नष्ट हो जाते हैं।
2- पेड़-पौधों का नष्ट: जंगल के पेड़-पौधे जल सकते हैं, जिससे जंगल का आकार और जीवनसंवेदी बिगड़ सकते हैं।
3- मानव संपत्ति को नुकसान: जंगली आग आसपास की संपत्ति, जैसे कि मकान, वाहन, और कृषि क्षेत्रों को भी नष्ट कर सकती है।
4- वायुमंडलीय प्रभाव: जंगलों में आग लगने से वायुमंडलीय प्रभाव भी हो सकते हैं, जैसे कि धुंधलापन और धुआं के कारण वायुमंडल में यातायात की बाधा, वायुमंडलीय तापमान की वृद्धि, और वायुमंडलीय गैसों के स्तर में परिवर्तन।
5- जल स्रोतों का नुकसान: जंगली आग के कारण पानी के स्रोतों की क्षति होती है, जिससे नदियों और झीलों का प्रदूषण बढ़ सकता है।

– इन सभी कारणों से जंगलों में आग लगना बड़ा नुकसानकारी होता है, जो पर्यावरण, वन्य जीवन, और मानव समुदायों को प्रभावित करता है।

– नासा अमेरिकी स्पेस एजेंसी है।
– NASA का पूरा नाम : नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
– स्‍थापना : 29 जुलाई 1958

———————
3. 21वें एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कितने गोल्‍ड मेडेल जीते?
How many gold medals did India win in the 21st Asian Under-20 Athletics Championships?

a. 2
b. 4
c. 7
d. 8

Answer: c. 7

– इस चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।

गोल्‍ड मेडेल विजेता
– पुरूष भाला फेंक : दीपांशु शर्मा
– पुरूष हथौड़ा फेंक : हर्षित कुमार
– पुरूष गोला फेंक (शॉटपुट) : अनुराग सिंह कलेर
– महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़ : एकता प्रदीप दे
– महिला लंबी कूद : पावना नागराज
– पुरूष 3000 मीटर स्टीपलचेज़ : रणवीर कुमार सिंह
– 4 × 400 मीटर रिले – भारतीय टीम (अनुष्का दत्तात्रेय कुंभार, कनिस्ता टीना मारिया देवा शेखर, साई संगीता डोडला, सैंड्रामोल साबू)

—————-
4. 21वें एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कितने सिल्‍वर मेडेल जीते?
How many silver medals did India win in the 21st Asian Under-20 Athletics Championship?

a. 10
b. 11
c. 12
d. 13

Answer: b. 11

– इस चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।

सिल्‍वर मेडेल विजेता
– महिलाओं की 1500 मीटर : लक्षिता सैंडिलिया
– महिलाओं की 800 मीटर : लक्षिता सैंडिलिया
– मिश्रित 4×400 मीटर रिले : अबराम प्रमोद, नवप्रीत सिंह, कनिस्ता टीना मारिया देवा शेखर, सैंड्रामोल साबू
– पुरुषों की 5000 मीटर : विनोद सिंह
– पुरुषों की 4×400 मीटर रिले : अबराम प्रमोद, नवप्रीत सिंह, निखिल सुहास ढाके, अमन चौधरी
– महिलाओं की डिस्कस थ्रो : अमानत कंबोज
– पुरुषों की डिस्कस थ्रो : रितिक
– महिलाओं की 5000 मीटर : एकता डे
– पुरुषों की 3000 मीटर : गौरव भास्कर भोसले
– पुरुषों की भाला फेंक : रोहन यादव
– पुरुषों की 1500 मीटर : प्रियांशु

—————–
5. 21वें एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कितने ब्रॉन्‍ज मेडेल जीते?
How many bronze medals did India win in the 21st Asian Under-20 Athletics Championship?

a. 9
b. 10
c. 11
d. 13

Answer: c. 11

– इस चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।

ब्रॉन्‍ज मेडेल विजेता
– महिलाओं की 10000 मीटर रेस वॉक : आरती
– पुरुषों की शॉट पुट : सिद्धार्थ चौधरी
– पुरुषों की 400 मीटर : अमन चौधरी
– महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ : श्रेया राजेश
– महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ : उन्नती अयप्पा
– पुरुषों की पोल वॉल्ट : देव मीना
– पुरुषों की लंबी कूद : मोहम्मद अत्ता साजिद
– महिलाओं की 4×100 मीटर रिले : रुजुला भोंसले, नेओले अन्ना कॉर्नेलियो, अभिनया राजराजन, साक्षी चंपालाल चव्हाण
– पुरुषों की 3000 मीटर : विकास कुमार बिंद
– महिलाओं की 5000 मीटर : सुनीता देवी
– पुरुषों की हैमर थ्रो : प्रतीक

—————
6. 21वें एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कुल 29 मेडेल जीतकर कौनसा स्‍थान हासिल किया?
What position did India achieve by winning a total of 29 medals in the 21st Asian Under-20 Athletics Championship?

a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

Answer: c. तीसरा

– पदक तालिका में भारत तीसरे स्‍थान पर रहा। पहले स्‍थान पर चीन और दूसरे पर जापान रहा।
– भारत ने कुल 29 पदक जीते। इनमें 7 गोल्‍ड, 11 सिल्‍वर और 11 ब्रॉन्‍ज मेडेल शामिल हैं।

एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024
– आयोजन कब : 24 से 27 अप्रैल 2024
– कहां : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
– एडिशन – 21वां (2024 में)
– वर्ष 2024 में कुल 60 भारतीय एथलीटों ने हिस्सा लिया।
– जिनमें पुरूष 31 और महिलाएं 29 हैं।
– पहला एडिशन 1986 से हुआ था।

————-
7. किस राज्‍य सरकार ने बाबा रामदेव के स्‍वामित्‍व वाली पतंजलि आयुर्वेद और दिव्‍य फार्मेसी के 14 उत्‍पादों के लाइसेंस रद्द कर दिए?
Which state government has cancelled the licenses of 14 products of Baba Ramdev-owned Patanjali Ayurveda and Divya Pharmacy?

a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. राजस्‍थान

Answer: c. उत्तराखंड

– यह जानकारी उत्तराखंड सरकार ने 29 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा (affidavit) में दायर की।
– उत्तराखंड की लाइसेंस अथॉरिटी ने 29 अप्रैल 2024 को 4 उत्‍पादों लाइसेंस रद्द का आदेश भी जारी किया।
– इस आदेश में कहा गया है कि पतंजलि कंपनी के उत्‍पादों के बारे में कई बार भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने की वजह से 14 उत्‍पादों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।

रद्द किए गए 14 उत्‍पादों के लाइसेंस
1. श्‍वासारि गोल्‍ड
2. श्‍वासारि वटी
3. श्‍वासारि प्रवाही
4. श्‍वासारि अवलेह
5. ब्रोंकोम
6. मुक्‍ता वटी एक्‍स्‍ट्रा पावर
7. लिपिडोम
8. बीपी ग्रिट
9. मधुग्रिट
10. मधुनाशिनी वटी एक्‍स्‍ट्रा पावर
11. लिवामृत एडवांस
12. लिवोग्रिट
13. आईग्रिट गोल्‍ड
14. पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप

पतंजलि पर क्या हैं आरोप? (क्‍यों है चर्चा में)
– इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अगस्त 2022 में शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की, जब पतंजलि ने “एलोपैथी द्वारा फैलाई गई गलतफहमियां: फार्मा और मेडिकल उद्योग द्वारा फैलाई गई गलतफहमियों से खुद को और देश को बचाएं” शीर्षक से एक विज्ञापन प्रकाशित किया था।
– याचिका में अन्य उदाहरणों का विवरण दिया गया है जहां रामदेव ने एलोपैथी को “बेवकूफ और दिवालिया विज्ञान” कहा था।
– और दावा किया कि एलोपैथिक दवा कोविड-19 मौतों के लिए जिम्मेदार है। यही सभी आरोप पतंजलि पर लगे हैं।
नोट: – सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए 27 फरवरी 2024 को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के उत्‍पादों के विज्ञापना पर बैन लगाया था।

पतंजलि
– फाउंडर : बाबा रामदेव
– मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) : आचार्य बालकृष्ण
– स्‍थापना : जनवरी 2006
– पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पूरी तरह से स्वदेशी (भारतीय) कंपनी है।
– पतंजलि की वस्तुएँ वस्तुतः जड़ी बूटी और प्रक्रतिक चीज़ों से बनती है।
– पतंजलि का मुख्यालय हरिद्वार में है।

उत्तराखंड
मुख्‍यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी
राज्‍यपाल: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
राजधानी: देहरादून (विंटर) और गैरसैंण (समर)

———————
8. अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Jazz Day celebrated?

a. 28 अप्रैल
b. 30 अप्रैल
c. 1 मई
d. 2 मई

Answer: b. 30 अप्रैल

– संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2011 में इस दिन को जैज़ संगीत के महत्व को पहचानने और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करके इसे आवाज देने का अवसर घोषित किया।
– जैज एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है। जैज अमेरिका और दक्षिण अफ्रीकी देशों में काफी लोकप्रिय है। जैज संगीत विधा का सबसे महत्वपूर्ण यंत्र सैक्सोफोन है।

—————
9. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Workers’ Day or May Day celebrated?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई

Answer: a. 1 मई

– य‍ह दिवस वर्ष 1880 से 1890 में श्रमिक आंदोलन के पहले उत्सवों की याद में मनाया जाता है।
– इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है।
– यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी है।
– दरअसल मजदूर दिवस की जड़े अमेरिका में 1886 में हुए एक श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हैं।
– आज जो रोजाना काम करने के 8 घंटे निर्धारित हैं और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी का अधिकार है, वो सब इसी आंदोलन की देन है।
– दरअसल, 1880 का दशक अमेरिका समेत विभिन्न पश्चिमी देशों में औद्योगीकरण का दौर था। इस दौरान मजदूरों से 15-15 घंटे काम लिया जाता है।

—————
10. विश्व टूना दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Tuna Day celebrated?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई

Answer: b. 2 मई

– यूनाइटेड नेशंस ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।
– ताकि टूना नामक मछली के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
– टूना मनुष्यों के लिए भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है क्योंकि टूना मछली में ओमेगा 3, विटामिन बी 12, प्रोटीन और अन्य खनिज़ों जैसे कई समृद्ध गुण होते हैं।
—————-
11. छत्तीसगढ़ के भारतीय वन कार्यकर्ता का नाम बताएं जिन्‍हें ‘गोल्ड मैन पर्यावरण पुरस्कार’ 2024 के लिए चुना गया है?
Name the Indian forest activist from Chhattisgarh who has been selected for the ‘Gold Man Environment Award’ 2024?

a. अखिल श्रीनिवास
b. आलोक शुक्ला
c. रजत त्रिपाठी
d. राजीव शर्मा

Answer: b. आलोक शुक्ला

– आलोक शुक्ला को इस पुरस्‍कार से 29 अप्रैल को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्‍को में आयोजित कार्यक्रम में सम्‍मानित किया गया।
– वह छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक और ‘हसदेव अरण्‍य बचाओ संघर्ष समिति’ के संस्‍थापक हैं।
– वह छत्तीसगढ़ से हैं। वह 45 वर्षीय हैं।
– इस वर्ष 7 लोगों को इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया।

चुने गए 7 लोग
– भारत के आलोक शुक्ला
– अमेरिका के एंड्रिया विदौरे
– ब्राजील के मार्सेल गोम्स
– ऑस्ट्रेलिया के मुर्रावा मारूची जॉनसन
– स्पेन के टेरेसा विसेंट
– दक्षिण अफ्रीका के नॉनले म्बुथुमा और सिनेगुगु ज़ुकुलु

क्‍यों दिया गया पुरस्‍कार
– उन्‍होंने छत्तीसगढ़ में करीब 4,45000 एकड़ (लगभग 180,000 हेक्टेयर) में फैले हसदेव जंगलों को बचाने के लिए कार्य किया। जिससे लिए उन्‍हें यह पुरस्‍कार मिला।
– इस एरिया में 21 कोयला खदानें हैं।
– आलोक शुक्ला ने इन कोयला खदानों से ही जंगलों को बचाने के लिए अभियान चलाया था।

पुरस्‍कार किन्‍हें मान्‍यता देता है?
– यह पुरस्कार दुनिया के लगभग छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के जमीनी स्तर के पर्यावरण नायकों को मान्यता देता है।
– वे क्षेत्र हैं : अफ्रीका, एशिया, यूरोप, द्वीप एंड द्वीप राष्ट्र, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण एंड मध्य अमेरिका।

गोल्‍ड मैन पर्यावरण पुरस्‍कार
– गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार हर साल जमीनी स्तर के पर्यावरण कार्यकर्ताओं को दिया जाने वाला पुरस्कार है।
– यह पुरस्कार गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
– इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया में है। – इसे ग्रीन नोबेल भी कहा जाता है।
– पुरस्‍कार की स्‍थापना 1989 में की गई थी।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *