3 & 4 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 3 & 4 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. दुनिया में पहली बार किस देश ने AI (कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता) राजनयिक (डिप्लोमैट) नियुक्‍त किया?
Which country appointed AI (Artificial Intelligence) diplomat for the first time in the world?

a. रूस
b. यूक्रेन
c. चीन
d. अमेरिका

Answer: b. यूक्रेन

————–
2. दुनिया के पहले AI राजनयिक का नाम बताएं, जो यूक्रेन का प्रतिनिधित्व करेगी?
Name the world’s first AI diplomat, who will represent Ukraine?

a. विक्‍टोरिया डी
b. विक्‍टोरिया शी
c. कृत्रिम पर्सन
d. AI नॉलेज

Answer: b. विक्‍टोरिया शी (AI जनरेटेड प्रवक्ता)

– AI जनरेटेड प्रवक्ता एक कंप्यूटरीकृत प्रणाली है।
– AI यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

विक्‍टोरिया शी (AI जनरेटेड प्रवक्‍ता) का उपयोग
– यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने मई 2024 में AI जनरेटेड प्रवक्‍ता विक्‍टोरिया शी को पेश किया।
– इसे पूर्व-तैयार आधिकारिक बयान देने के लिए बनाया गया है।
– द इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ‘इतिहास में पहली बार’ अपने बयानों को पढ़ने के लिए विक्टोरिया शि नामक एक डिजिटल प्रवक्ता का उपयोग करेगा।
– लेकिन कथित तौर पर (Reportedly), बयान इंसानों द्वारा लिखे जाएंगे।
– इतना ही नहीं, यूक्रेनी मंत्रालय ने डीपफेक जैसे मुद्दों से निपटने के लिए पर्याप्‍त उपाय किए हैं।
– विक्‍टोरिया शी के हर एक बयान में एक QR कोड दिखेगा।
– जो आधिकारिक वेबसाइट के टेक्‍स्‍ट वर्जन से लिंक होगा।

AI जनरेटेड प्रवक्‍ता की गतिविधि कैसी हैं?
– सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में विक्‍टोरिया शी गहरे रंग का सूट पहने दिख रही हैं।
– और अपना परिचय डिजिटल पर्सन विक्टोरिया शी के रूप में दे रही हैं।
– AI प्रवक्ता बोलते समय अपना सिर और हाथ भी हिलाती है।
– दिलचस्प बात यह है कि AI राजनयिक का लहजा और आवाज यूक्रेनी गायिका और टीवी सेलिब्रिटी रोजाली नोम्ब्रे पर आधारित है।

अन्‍य देशों के लिए प्रेरणा
– AI डिप्‍लोमैट को लाना यूक्रेन का एक बड़ा कदम है।
– क्‍योंकि यूक्रेन द्वारा इस टेक्‍नोलॉजी को अपनाना बाकि देशाों को भी प्रेरित करेगा।
– हालाँकि AI-जनित प्रवक्ता अभी केवल दृश्य है, वे दिन दूर नहीं हैं जब विदेश नीति पर प्रशिक्षित एआई सिस्टम कहीं अधिक महत्वपूर्ण कार्यों और कम्‍युनिकेशन को संभालेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) क्या है?
– AI यानी कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता
– एक ऐसी मशीन, जो बुद्धिमान हो, खुद से डेटा का एनालिसिस कर सके, बात कर सके, भाषाएं बोल और समझ सके। मुश्किल सवालों के जवाब तलाश सके। दिए गए काम को अंजाम दे सके।
– AI का उदाहरण ओपन AI का चैट-GPT और गूगल का बार्ड है।
– ये तो सिर्फ उदाहरण हैं, AI अब इससे ज्‍यादा प्रभावी रूप से अलग-अलग रूप में इस्तेमाल हो रहा है।

यूक्रेन के बारे में
– यह पूर्वी यूरोप का एक देश है।
– यह रूस के बाद दूसरा सबसे बड़ा यूरोपीय देश है
– इसकी सीमा बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया और हंगरी, दक्षिण-पश्चिम में रोमानिया और मोल्दोवा से लगती है।
– राजधानी: कीव
– करेंसी : यूक्रेनी रिव्निया
– प्रेसिडेंट : वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की

रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल से ज्‍यादा
– फरवरी 2024 में रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल पूरे हो गए।
– अमेरिका के आंकड़ों के मुताबिक जंग में (फरवरी तक) रूस के 1 लाख 80 हजार और यूक्रेन के 70 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के 5 बड़े शहरों पर रूस का कब्जा है।
– दोनों देश समझौते को तैयार नहीं हैं।
– यूक्रेन का कहना है कि जब तक रूस उसके राज्यों से कब्जा नहीं हटा लेता है वो हमले जारी रखेंगे।
– जबकि रूस यूक्रेनी राज्यों से कब्जा नहीं छोड़ना चाहता।

————–
3. गाजा में ‘बिगड़ते हुए मानवीय संकट’ का हवाला देकर तुर्किये ने किस देश के साथ सभी तरह के व्‍यापार पर रोक लगा दी?
Referring to the ‘deteriorating humanitarian crisis’ in Gaza, Turkey imposed a complete ban on all kinds of trade with which country?

a. फिलिस्‍तीन
b. ईरान
c. लेबनान
d. इजरायल

Answer: d. इजरायल

इजरायल – हमास युद्ध
– गाजा पट्टी में हमास और इजरायल बीच वर्तमान सशस्त्र संघर्ष 7 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ था।
– उस वक्‍त जब हमास ने दक्षिणी इज़राइल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया।
– इज़राइल ने 27 अक्टूबर, 2023 को हवाई बमबारी और जमीनी आक्रमण शुरू करके जवाब दिया।
– अप्रैल 2024 तक, आक्रमण में 34,000 से अधिक गज़ावासी मारे गए हैं।

तुर्किये ने इजरायल के साथ कारोबार पर रोक लगाई
– तुर्किये, इज़राइल की सैन्य कार्रवाइयों का कट्टर आलोचक है।
– तुर्किये ने मई 2024 में घोषणा की कि वह तत्काल प्रभाव से इज़राइल को सभी प्रकार के कारोबार पर रोक (निलंबन) लगा रहा है।
– तुर्किये ने ग़ज़ा में ‘बिगड़ते हुए मानवीय संकट’ के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और इसी बात का हवाला देकर यह कदम उठाया है।
– तुर्किये के व्यापार मंत्रालय का कहना है कि जब तक ग़ज़ा में बिना किसी अवरोध के पर्याप्त मदद सुनिश्चित नहीं की जाती है, तब तक यह फैसला लागू रहेगा।
– दरअसल, इजरायल ने तुर्की (तुर्किये) के सैन्य मालवाहक विमानों को गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के अभियान में शामिल होने से रोक दिया है।
– तुर्किये का कहना है कि जब तक इजरायल संघर्ष विराम की घोषणा नहीं करता और सहायता की अनुमति नहीं देता, तब तक इजरायल के खिलाफ कई उपायों के साथ जवाब देगा।
– गाजा के भूखे लोगों को हवाई मार्ग से सहायता पहुंचाने के हमारे प्रयास को रोकने के लिए इज़राइल के पास कोई बहाना नहीं है।

2023 में दोनों के बीच कारोबार
– 2023 में दोनों देशों के बीच सात अरब डॉलर का व्यापार हुआ था।
– तुर्किये की ओर से जारी बयान में कहा गया, ”व्‍यापार पर रोक (निलंबन) में सभी उत्पाद शामिल हैं.”

इजरायल ने क्‍या कहा
– इजरायल के विदेश मंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन पर तानाशाह की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया है।
– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री काट्ज ने लिखा, ”यह तुर्की (तुर्किये) के लोगों, व्यापारियों और अतंरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों को अनदेखा करना है।”

नोट – 1949 में तुर्की पहला मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाला देश बना था जिसने इसराइल को मान्यता दी थी। लेकिन बीते कुछ दशकों में दोनों देशों के संबंध बिगड़े हैं।

तुर्किये
– राजधानी: अंकारा
– राष्‍ट्रपति: रेसेप तैयप एर्दोआन
– मुद्रा: तुर्की लीरा
– आबादी: 8.53 करोड़
– पड़ोसी देश: ग्रीस, बुल्‍गारिया, जॉर्जिया, अर्मेनिया, ईरान, इराक, सीरिया
– समुद्र: भूमध्‍य सागर, काला सागर और कैस्पियन सागर

इजरायल
– राजधानी: येरुशलम
– प्रमुख शहर: तेल अवीव
– प्रधानमंत्री: बेंजामिन नेतन्‍याहू
– मुद्रा: न्‍यू शेकेल

फिलिस्‍तीन
– UN में इसे देश का दर्जा नहीं है। UN ने ऑब्‍जर्बर स्‍टेट के रूप दर्जा दिया हुआ है।
– राजधानी: येरुशलम
– प्रशासनिक केंद्र: रमल्‍ला
– दो हिस्‍से में देश: वेस्‍ट बैंक (आबादी करीब 40 लाख) और गाजा (आबादी 20 लाख)
– राष्‍ट्रपति: महमूद अब्‍बास
– प्रधानमत्री: मोहम्‍मद मुस्‍तफा
– मुद्रा: इजिप्शियन पाउंड, इजराइली न्‍यू शेकेल, जॉर्डनियन दीनार

————–
4. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Press Freedom Day observed?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 5 मई

Answer: c. 3 मई

2024 की थीम
– ग्रह के लिए एक प्रेस: पर्यावरण संकट के सामने पत्रकारिता
– A Press for the Planet: Journalism in the Face of the Environmental Crisis

– विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पहली बार यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन की सिफारिश के बाद 1993 में मनाया गया था।
– यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता के मूलभूत सिद्धांतों का सम्मान करने और उन्हें बरकरार रखने का एक महत्वपूर्ण दिन है।
– यह दिवस लोगों को एक लोकतांत्रिक समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है।

2022 में दुनिया में 67 पत्रकार मारे गए
– संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के अनुसार 2022 में दुनिया में कम से कम 67 मीडियाकर्मी मारे गए।
– इस आंकड़े में पिछले वर्षों की तुलना में “अविश्वसनीय” 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
– लगभग तीन-चौथाई महिला पत्रकारों ने ऑनलाइन हिंसा का अनुभव किया है और चार में से एक को शारीरिक रूप से धमकी दी गई है।

————-
5. विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता सूचकांक 2024 में पहले स्‍थान पर कौन सा देश है?
Which country has topped the World Press Freedom Index 2024?

a. पुर्तगाल
b. आयरलैंड
c. फिनलैंड
d. नार्वे

Answer: d. नार्वे

– नार्वे पिछले कई सालों से पहले स्‍थान पर है।

टॉप 10 देश

प्रभावशाली देशों की स्थिति
– यूएसए: 55
– यूनाइटेड किंगडम: 23
– फ्रांस: 21
– जर्मनी: 10
– रूस: 162
– सऊदी अरब: 166
– ऑस्‍ट्रेलिया: 39

————-
6. विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता सूचकांक 2024 में भारत की रैंकिंग क्‍या है?
What is the ranking of India in the World Press Freedom Index 2024?

a. 56
b. 150
c. 159
d. 161

Answer: c. 159

– 2024 में भारत की रैंक: 159 (पिछले से दो स्‍थान बेहतर)
– 2023 में भारत की रैंक: 161

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स किसने जारी किया
– ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (RSF) ने
– इसे ग्लोबल मीडिया वॉचडॉग माना जाता है।
– यह एक इंटरनेशनल NGO है जिसका स्व-घोषित उद्देश्य मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा करना और उसे बढ़ावा देना है।
– इसका मुख्यालय पेरिस में है, इसे संयुक्त राष्ट्र के साथ सलाहकार का दर्जा प्राप्त है।

किन इंडिकेटर के आधार पर रिपोर्ट तैयार होती है
– पॉलिटिकल
– इकोनॉमिक
– लेजिस्‍लेटिव
– सोशल
– सिक्‍योरिटी

पड़ोसी देश : 2024 रैंक : 2023 रैंक
– चीन : 172 : 179
– नेपाल : 74 : 95
– बांग्‍लादेश : 165 : 163
– म्‍यांमार : 171 : 173
– भूटान : 174 : 90
– श्रीलंका : 150 : 135
– पाकिस्‍तान : 152 : 150
– अफगानिस्‍तान : 178 : 152

किस इंडिकेटर में भारत क्‍या स्थिति

रिपोर्ट : भारत ‘लोकतंत्र के अयोग्य’
– रिपोटर्स विदआउट बॉर्डर्स (RSF) ने कहा कि भारत की रैंक “हाल ही में अधिक कठोर कानूनों को अपनाने के बावजूद दो पायदान ऊपर पहुंच गई” और अभी भी “लोकतंत्र के लिए अयोग्य” है।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता को “उन्हीं लोगों द्वारा खतरे में डाला जा रहा है, जिन्हें इसका गारंटर (राजनीतिक अधिकारी) होना चाहिए ।

भारत ने लगातार खारिज किया है रिपोर्ट
– भारत सरकार, पिछले कई वर्षों से “वर्ल्‍ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स” को खारिज करती रही है।
– 2022 में, राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि यह इंडेक्‍स संदिग्ध और गैर-पारदर्शी है। यह रिपोर्ट बेहद कम कम नमूने और लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों का ख्‍याल नहीं रखते हैं।

————–
7. अतुल कुमार अंजान का निधन 3 मई 2024 को हो गया, वह किस वामपंथी राजनीतिक दल के राष्‍ट्रीय सचिव थे?
Atul Kumar Anjan passed away on May 3, 2024. He was the national secretary of which leftist political party?

a. भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPI)
b. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – मार्क्सवादी (CPM)
c. सोशलिस्ट लीग ऑफ इंडिया
d. फॉरवर्ड ब्लॉक (समाजवादी)

Answer: a. भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPI)

– अतुल कुमार अंजान अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव भी थे।
– वह कैंसर से जूझ रहे थे।
– छात्र जीवन में वह लगातार चार बार लखनऊ विश्‍वविद्यालय के अध्‍यक्ष रह चुके थे।
– राजनीतिक जीवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्‍ठ नेता के तौर पर थे। उन्‍होंने 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। प्रखर वक्‍ता के रूप में उन्‍हें जाना जाता था।

नोट – सीपीआई के महासचिव डी राजा हैं।

————–
8. अंतरराष्ट्रीय अग्निशामक दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Firefighters Day celebrated?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई

Answer: d. 4 मई

– यह दिवस उन अग्निशामक विशेषज्ञों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है।

————–
9. सोलोमन द्वीप राष्ट्र के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
Who has become the new Prime Minister of Solomon Islands nation?

a. रिक सोगावारे
b. डेन्‍नी लिलो
c. जेरेमिया मानेले
d. एलेन मानेले

Answer: c. जेरेमिया मानेले

– वह पूर्व विदेश मंत्री थे।
– उन्‍हें 17 अप्रैल 2024 को 49 सांसदों के गुप्‍त मतदान में चुना गया।
– मानेले को चुनाव में 31 वोट मिले।
– उन्‍होंने दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय नीति को जारी रखने का वादा किया है जो इसे चीन के करीब लाती है।
– मानेले ने पूर्व प्रधानमंत्री मनश्शे सोगावारे की जगह ली।

सोलोमन द्वीप राष्‍ट्र
– यह दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में सैकड़ों द्वीपों का एक राष्ट्र है।
– जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध के कई स्थल हैं।
– प्रधानमंत्री : जेरेमिया मानेले
– राजधानी: होनियारा
– करेंसी : सोलोमन द्वीप डॉलर
– क्षेत्रफल : 28,896 वर्ग किलोमीटर
– जनसंख्‍या : लगभग 7.24 लाख (2022)

————–
10. प्लेबैक सिंगर उमा रामानन का निधन 1 मई 2024 को हो गया, वह इनमें से किस भाषा में गाती थीं?
Playback singer Uma Ramanan passed away on 1 May 2024, she sang in which of these languages?

a. कन्नड
b. भोजपुरी
c. तमिल
d. गुजराती

Answer: c. तमिल

– वह 72 वर्ष की थीं।
– वह एक प्रशिक्षित शास्‍त्रीय गायिका थीं।
– उन्‍होंने 35 वर्षों में 6000 से ज्‍यादा कार्यक्रमों में हिस्‍सा लिया।
– उन्‍होंने लास्‍ट गाना, कन्नुम कन्नुमथन था, जिसे थिरुपाची फिल्म में गाया। ये गाना उन्‍होंने हरीश राघवेंद्र और प्रेमजी के साथ गया।
– इनके परिवार में उनके पति और बेटे दोनों ही सिंगर हैं।
– पति के साथ भी उन्‍होंने कई गाने गाए।

——————
11. छत्तीसगढ़ के भारतीय वन कार्यकर्ता का नाम बताएं जिन्‍हें ‘गोल्ड मैन पर्यावरण पुरस्कार’ 2024 के लिए चुना गया है?
Name the Indian forest activist from Chhattisgarh who has been selected for the ‘Gold Man Environment Award’ 2024?

a. अखिल श्रीनिवास
b. आलोक शुक्ला
c. रजत त्रिपाठी
d. राजीव शर्मा

Answer: b. आलोक शुक्ला

– आलोक शुक्ला को इस पुरस्‍कार से 29 अप्रैल को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्‍को में आयोजित कार्यक्रम में सम्‍मानित किया गया।
– वह छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक और ‘हसदेव अरण्‍य बचाओ संघर्ष समिति’ के संस्‍थापक हैं।
– वह छत्तीसगढ़ से हैं। वह 45 वर्षीय हैं।
– इस वर्ष 7 लोगों को इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया।

चुने गए 7 लोग
– भारत के आलोक शुक्ला
– अमेरिका के एंड्रिया विदौरे
– ब्राजील के मार्सेल गोम्स
– ऑस्ट्रेलिया के मुर्रावा मारूची जॉनसन
– स्पेन के टेरेसा विसेंट
– दक्षिण अफ्रीका के नॉनले म्बुथुमा और सिनेगुगु ज़ुकुलु

क्‍यों दिया गया पुरस्‍कार
– उन्‍होंने छत्तीसगढ़ में करीब 4,45000 एकड़ (लगभग 180,000 हेक्टेयर) में फैले हसदेव जंगलों को बचाने के लिए कार्य किया। जिससे लिए उन्‍हें यह पुरस्‍कार मिला।
– इस एरिया में 21 कोयला खदानें हैं।
– आलोक शुक्ला ने इन कोयला खदानों से ही जंगलों को बचाने के लिए अभियान चलाया था।

पुरस्‍कार किन्‍हें मान्‍यता देता है?
– यह पुरस्कार दुनिया के लगभग छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के जमीनी स्तर के पर्यावरण नायकों को मान्यता देता है।
– वे क्षेत्र हैं : अफ्रीका, एशिया, यूरोप, द्वीप एंड द्वीप राष्ट्र, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण एंड मध्य अमेरिका।

गोल्‍ड मैन पर्यावरण पुरस्‍कार
– गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार हर साल जमीनी स्तर के पर्यावरण कार्यकर्ताओं को दिया जाने वाला पुरस्कार है।
– यह पुरस्कार गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
– इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया में है। – इसे ग्रीन नोबेल भी कहा जाता है।
– पुरस्‍कार की स्‍थापना 1989 में की गई थी।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *