2 & 3 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 2 & 3 नवंबर 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. अमेरिका और भारत की 2+2 मीटिंग 9 और 10 नवंबर 2023 को कहां होगी?
Where will the 2+2 meeting of America and India take place on 9 and 10 November 2023?
a. तेल अवीव
b. वाशिंगटन डीसी
c. नई दिल्‍ली
d. न्‍यूयार्क

Answer: c. नई दिल्‍ली

 

– अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ‘2+2’ बैठक के लिए अगले सप्ताह नई दिल्ली आयेंगे।
– यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ होगी।
– यह मीटिंग 09-10 नवंबर 2023 के बीच आयोजित होगी।
– इस बात की जानकारी यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने 02 नवंबर 2023 को एक प्रेस रिलीज करके दी।
– यह बैठक इस प्रारूप में पांचवीं वार्षिक वार्ता है और इजरायल और हमास विवाद के बाद पहली है।
2+2 बैठक में किन-किन मुद्दों पर बातचीत की संभावना 
– भारत-प्रशांत क्षेत्र में  द्विपक्षीय और वैश्विक चिंताएं और विकास पर बातचीत
– इजराइल-हमास विवाद पर चर्चा
– यूक्रेन-रूस विवाद
– विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के सुधार पर बातचीत
– भारत-कनाडा विवाद (कनाडाई खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर)
– चीन और साउथ एशिया पर भी बातचीत होगी
– अमेरिका-भारत रक्षा औद्योगिक सहयोग
2+2 बैठक क्या है?
– 2+2 बैठक रणनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर भारत और उसके सहयोगियों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक का एक फॉर्मेट है।
– भारत ने चार प्रमुख रणनीतिक साझेदारों: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और रूस के साथ 2+2 बैठक की है।
—————
2. भूटान ने भारत के किस पड़ोसी देश के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने और सीमा-विवाद को सुलझाने की प्रक्रिया शुरू की?
With which neighboring country of India, Bhutan started the process of establishing diplomatic relations and resolving the border dispute?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. श्रीलंका
d. बांग्लादेश

Answer: b. चीन

– चीन और भूटान के बीच राजनयिक संबंध नहीं है। लेकिन अब दोनों देशों के बीच डिप्‍लोमेटिक रिलेशन और बॉर्डर डिस्‍प्‍यूट समाप्‍त करने के लिए दोनों ने कोशिशें तेज की हैं।
– इसके साथ भारत के लिए चिंता की बात दिख रही है। क्‍योंकि भूटान की अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्‍मा भारत की सेना के पास है।
भूटान के राजा का भारत का दौरा
– चीन के साथ इस मीटिंग के बीच भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 03 नवंबर को भारत की आठ दिवसीय यात्रा पर पहुंचे।
– वे 03 नवंबर से 10 नवंबर 2023 तक भारत का दौरा करेंगे।
– इस दौरे में भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बात की जायेगी।
– माना जा रहा है कि चीन के साथ संबंधों में बदलाव को लेकर भूटान के राजा भारत के साथ चर्चा करें।
चीन और भूटान 25वें दौर की वार्ता 
– चीन और भूटान के बीच सीमा वार्ता का 25 वां दौर (25th Round) 23 और 24 अक्टूबर 2023 को बीजिंग में आयोजित किया गया।
– यह मीटिंग भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच में हुई।
– इस मीटिंग में दोनों देशों ने कहा कि वे सीमाओं के सीमांकन पर जल्द समझौता चाहते हैं।
– इस दौरान दोनों देशों में कोऑपरेशन एग्रीमेंट साइन किया गया।
– यह एग्रीमेंट दोनों देशों के सीमा समाधान के लिए 2021 में शुरू किए गए उनके 3-स्टेप रोडमैप को आगे बढ़ायेगा।
– इसी मीटिंग में चीन ने भूटान के साथ अपने राजनयिक संबंधों को शुरू करने के बारे में भी कहा है।
नोट: (भूटान और चीन के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं, क्योंकि भूटान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी स्थायी सदस्यों के साथ राजनयिक संबंधों से परहेज किया है।)
चीन और भूटान के बीच सीमा वार्ता का 25 वां दौर (25th Round) क्यों महत्वपूर्ण है?
– भूटान और चीन के बीच सीमा वार्ता सात साल के अंतराल के बाद हुई, जिससे पता चलता है कि दोनों देशों में संबंध अच्छे हुए हैं।
– भूटान और तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र भूटान के उत्तर और पश्चिम में लगभग 470 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं।
– 1984 के बाद से, भूटान और चीन ने 2016 तक विवादों को सुलझाने के लिए 24 दौर ( 24th Round) की वार्ता की।
– लेकिन 25वें दौर की वार्ता 2017 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच डोकलाम गतिरोध के बाद हुई है।
भारत के लिए चिंता का विषय
– भारत और चीन के लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के विवाद को देखें, तो चीन की भूटान के साथ नजदीकियां काफी चिंता का विषय है।
– भारत को चिंता है कि इस मीटिंग में चीन ने भूटान के सामने डोकलाम का सीमांकन का मुद्दा न रखा हो।
– भारत को चीन और  भूटान के साथ पूर्ण राजनयिक संबंधों की शुरुआत होने के लेकर काफी चिंता है।
चीन और भूटान की इस मीटिंग पर विशेषज्ञों का क्या कहना है?
– दरअसल, चीन के साथ 14 देशों की जमीनी सीमा लगती हैं, जिसमें चीन ने 12 देशों के साथ अपनी सीमा-विवाद सुलझा लिया है।
– लेकिन दो देश-भारत और भूटान के साथ अभी भी चीन का सीमा-विवाद है।
– भूटान और चीन में जो सीमा विवाद है वो 764 sq km के बीच पड़ता है।
– साल 2020 में चीन ने भूटान की एक वाइल्डलाइफ सेंचुरी पर अपना दावा किया था, जिसको की भूटान ने खारिज किया है।
– हालांकि, साल 2021 में चीन और भूटान में सहमति हुई कि वो सीमा-विवाद को तीन चरणों में सुलझाएंगे। इसके बाद से कई चरणों की मींटिंग हो चुकी है।
– वरिष्‍ठ पत्रकार और विदेश मामलों के विशेषज्ञ प्रकाश के रे का कहना है अक्‍टूबर 2023 की ताजा मीटिंग से ऐसा लगता है कि दोनों देश किसी अंतिम फैसले पर पहुंचे हैं।
– तो ऐसा लग रहा है कि जो डोकलाम प्लेटू के आसपास का इलाका है, जोकि पश्चिमी भूटान में है, वह इलाका, भूटान चीन को दे देगा और उसके बदले में चीन भूटान के उत्तरी-मध्य एरिया में कुछ छूट दे सकता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है।
– वैसे भूटान का चीन के साथ अभी तक कोई डिप्लोमैटिक रिलेशन नहीं रहा है, लेकिन इस मीटिंग में चीन ने भूटान के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशन बनाने के बारे में कहा है।
– अगर उस हिसाब से देखा जाए तो भूटान को अब अपने पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों पर दोबारा काम करना होगा।
– यह बात भारत के लिए डायरेक्टली चिंता की बात तो नहीं है, लेकिन भारत को अब इसपर ध्यान देना होगा।
– लेकिन अगर डोकलाम में चीन को जगह मिलती है, तो यह बात भारत के लिए चिंता का विषय है।
– क्योंकि फिर चीन हमारे सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर आकर तैनात हो जायेगा, जिससे काफी दिक्कतें होंगी।
– वैसे भारत और भूटान में साल 1949 में एक मित्रता संधि हुई थी, जिसमें यह था कि भूटान जो भी एक्सटर्नल रिलेशन के फैसले लेगा वो भारत के साथ बातचीत करके लेगा।
– लेकिन साल 2007-08 में इस प्रावधान को हटा दिया गया था।
– हालांकि, अभी इस संधि में एक प्रावधान है कि दोनों देश आपस में अपने राष्ट्र सुरक्षा के लिए एक समझौता करेंगे।
– तो भारत को उम्मीद है कि वे डोकलाम विवाद को लेकर अभी भी भूटान से बातचीत कर सकता है।
– इसके अलावा भूटान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा भी था कि वे भारत के साथ बातचीत करके ही कोई फैसला लेंगे।
– भूटान नरेश का भारत आगमन इसी को देखते हुए
—————-
3. मराठा आरक्षण की मांग के लिए राज्‍यव्‍यापी आंदोलन कहां हुआ?
Where did the statewide movement take place demanding Maratha reservation?
a. गुजरात
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. महाराष्‍ट्र
Answer: d. महाराष्‍ट्र

– मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन को बलपूर्वक दबाने की कोशिश के बाद यह पूरे राज्‍य में भड़क गया था।
– हालांकि राज्‍य सरकार और कई राजनीतिक दलों को आंदोलनकारियों से बातचीत करके सहमति जतानी पड़ी।
– महाराष्ट्र राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने 01 नवंबर 2023 को मराठा आरक्षण के लिए अपनी सहमति जताई।
– महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में सभी दलों मे मराठा आरक्षण के लिए सहमति जताई।
– मराठा आरक्षण की सहमति प्रस्ताव पर राज्य के विभिन्न दलों के 32 नेताओं ने हस्ताक्षर किये।
– इस सहमति के बाद मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे मनोज जरांगे ने 02 नवंबर 2023 को  अपना अनशन खत्म कर दिया।
– हालांकि, अनशनकारी मनोज जरांगे ने सरकार को 02 जनवरी 2024 तक का समय दिया है।
– कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि विधानमंडल सत्र शुरू होने के बाद मराठा आरक्षण पर चर्चा की जाएगी।
– अब विधानमंडल सत्र में मराठा आरक्षण पर 08 दिसंबर 2023 को चर्चा की जायेगी।
मराठा आरक्षण की मांग की वजह
– महाराष्ट्र में 33 प्रतिशत आबादी मराठा लोगों की है।
– 33 प्रतिशत की  मराठी आबादी में (लगभग 4 करोड़ लोग) में से 90 से 95 फीसदी मराठा समुदाय भूमिहीन किसानों का है।
– महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मराठा समुदाय ही खुदकुशी करता है।
– वर्ष 1997 में मराठा समुदाय ने सरकारी नौकरियों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन किया था।
– मराठा समुदाय का मानना है कि सभी मराठी अगड़ी जाति के नहीं है, बल्कि ज्यादातर कुनबी अर्थात कृषि समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
– कुनबी समुदाय को महाराष्ट्र में ओबीसी का दर्जा प्राप्त है, इसलिए मराठा समुदाय अपने आप को इसमें सम्मिलित करना चाहता है।
सीएम शिंदे ने क्या कहकर मराठा आरक्षण पर सहमति जताई?
– शिंदे ने कहा उन्होंने इसके लिए दो-आयामी कार्यक्रम शुरू किया है।
– इस प्रक्रिया के लिए कुछ और समय की आवश्यकता होगी।
– राज्य पिछड़ा आयोग को जल्द से जल्द अनुभवजन्य डेटा (empirical data) एकत्र करने के लिए कहा गया था।
– हम उन कमियों और खामियों को दूर करेंगे जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण रद्द करते समय इंगित किया था।
—————–
4. भारत ने एयरक्राफ्ट कॅरियर ‘विक्रांत’ पर तैनाती के लिए किस देश से 26 राफेल समुद्री जेट (रफाल M) खरीद की प्रक्रिया शुरू की?
India started the process of purchasing 26 Rafale marine jets (Rafale M) from which country for deployment on the aircraft carrier ‘Vikrant’?
a. फ्रांस
b. रूस
c. अमेरिका
d. जापान
Answer: a. फ्रांस

–  न्यूजपेपर द हिंदू के अनुसार भारत ने 28 अक्टूबर 2023 के आस-पास फ्रांस से 26 राफेल समुद्री जेट खरीदने के फैसले के बारे में सूचित किया।
– भारत ने इसके लिए फ्रांस सरकार को एक लेटर ऑफर रिक्वेस्ट (LoR) भेजा।
– भारत यह 26 राफेल मरीन जेट्स फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी से खरीदेगी।
– यह खरीदी गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट फ्रेमवर्क के तहत की जायेगी।
– ये  26 राफेल समुद्री जेट (राफेल मरीन जेट्स) भारतीय नौसेना के लिए हैं।
– ये 26 राफेल समुद्री जेट INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर तैनात किए जायेंगे।
कब तक मिलेंगे यह 26 राफेल मरीन जेट्स?
– रक्षा मंत्रालय को फ्रांसीसी पक्ष से प्रतिक्रिया मिलना अभी बाकी है।
– फ्रांस सरकार से प्रतिक्रिया मिलने के बाद मूल्य निर्धारण और अन्य विवरणों पर बातचीत की जायेगी।
राफेल समुद्री जेट (राफेल मरीन जेट) क्या है?
– राफेल समुद्री जेट,  राफेल फाइटर जेट का नौसैनिक संस्करण हैं।
– भारतीय वायुसेना के पास इस वक्त 36 राफेल फाइटर जेट हैं।
राफेल समुद्री जेट (राफेल मरीन जेट) की खासियत
– एडवांस्ड ट्विन इंजन
– एयर टू एयर मिसाइल दागने में सक्षम
– Hammer एयर टू सरफेस स्मार्ट वेपन सिस्टम
– स्कैल्प क्रूज मिसाइल (हवा में लंबी दूरी लॉन्च की जाने वाली खतरनाक मिसाइल)
– अधिक पेलोड ले जाने में सक्षम
जुलाई 2023 में इन मरीन जेट्स को खरीदने की मिली थी मंजूरी
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में 13 जुलाई, 2023 को इन 26 राफेल समुद्री जेट्स की खरीद की मंजूरी दी गई थी।
– इसके अलावा तीन  अतिरिक्त स्कॉर्पीन सबमरीन की खरीद की भी मंजूरी दी गई थी।
————–
5. कर्नाटक राज्‍योत्‍सव या कन्नड राज्‍योत्‍सव कब मनाया जाता है?
When is Karnataka Rajyotsava or Kannada Rajyotsava celebrated?
a. 1 नवंबर
b. 2 नवंबर
c. 3 नवंबर
d. 4 नवंबर
Answer: a. 1 नवंबर
– हर साल 1 नवंबर को कर्नाटक राज्‍योत्‍सव मनाया जाता है।
– वर्ष 1956 में 1 नवंबर को दक्षिणी भारत के कन्‍नड़ भाषी क्षेत्रों को मिलाकर कर्नाटक राज्‍य बनाया।
– कर्नाटक राज्‍योत्‍सव मतलब : “कर्नाटक का राज्‍य महोत्‍सव” है।
कर्नाटक के सीएम – सिद्धारमैया
राजधानी – बेंगलुरू
————–
6. पारुमला पेरुननल उत्सव किस राज्‍य में मनाया जाता है?
Parumala Perunnal festival is celebrated in which state?
a. केरल
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. झारखंड
Answer: a. केरल
– यह केरल राज्य में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
– मलयालम में पेरुननल, स्थानीय भाषा का अर्थ भव्य त्योहार या उत्सव है।
– यह एक सप्ताह तक चलने वाला धार्मिक त्योहार है
केरल
सीएम – पी विजयन
राजधानी – तिरुवनंतपुरम
—————-
7. PM मोदी ने युवाओं से संबंधित किस स्‍वायत्‍त निकाय (autonomous body) को लॉन्‍च किया?
Which autonomous body related to youth was launched by PM Modi?
a. मेरा युवा भारत (My Bharat)
b. मेरा युवा इंडिया (My India)
c. हमारा प्‍यारा भारत (Hp Bharat)
d. मेरा योग्‍य भारत (My Bharat)

Answer: a. मेरा युवा भारत (My Bharat)

 

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्‍टूबर 2023 को ‘मेरा युवा भारत’ (My Bharat) को लॉन्‍च किया।
– यह ऑटोनॉमस बॉडी (स्‍वायत्‍त निकाय) होगा।
– इसके जरिए युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, स्किल डेवलपमेंट पर होगा फोकस किया जाएगा।
– राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को इसे लॉन्‍च किया जाएगा।
मेरा युवा भारत (My Bharat) की स्थापना से निम्नलिखित बातों को बढ़ावा मिलेगा:
– युवाओं में नेतृत्व विकास:
– अलग-अलग व्यक्तिगत संपर्क की जगह प्रोग्रामेटिक कौशल का विकास कर अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से नेतृत्व कौशल में सुधार होगा।
– युवाओं में अधिक निवेश करके उन्हें सामाजिक नवाचार और सामुदायिक नेता बनाने का कार्य किया जाएगा।
– युवा नेतृत्व वाले विकास पर सरकार का ध्यान केंद्रित करना और युवाओं को निष्क्रिय प्राप्तकर्ता की जगह विकास का “सक्रिय संचालक” बनाना।
– युवाओं की आकांक्षाओं और सामुदायिक आवश्यकताओं के बीच बेहतर तालमेल।
– मौजूदा कार्यक्रमों का सम्मिलन कर युवाओं की दक्षता में वृद्धि करना।
– युवा लोगों और मंत्रालयों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करना।
– एक केंद्रीकृत युवा डेटाबेस बनाना।
– युवा सरकारी पहलों और युवाओं के साथ जुड़ने वाले अन्य हितधारकों की गतिविधियों को जोड़ने के लिए दोतरफा संचार में सुधार।
– एक भौतिक इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए पहुंच सुनिश्चित करना।
—————–
8. किस स्‍टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण नवंबर 2023 में किया?
In which stadium was the statue of great cricketer Sachin Tendulkar unveiled in November 2023?
a. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
b. वानखेड़े स्‍टेडियम, मुबई
c. राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
d. ईडन गार्डन्स स्‍टेडियम, कोलकाता

Answer: b. वानखेड़े स्‍टेडियम, मुबई

– इस प्रतिमा को ‘मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन’ ने स्‍टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्‍टैंड के पास एक नवंबर को स्‍थापित किया है।
– यह प्रतिमा सचिन तेंदुलकर के जीवन के 50 वर्षों को समर्पित है।
– सचिन ने कहा कि यह प्रतिमा हर उस व्यक्ति को समर्पित है जो उनके साथ खड़ा था। उनके बिना यह सफर संभव नहीं था।
– अहमदनगर, महाराष्‍ट्र के रहने वाले प्रमोद कांबले ने सचिन की प्रतिमा को तैयार किया था।
समारोह में मौजूद हस्तियां 
– इस भव्‍य समारोह में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री, आईसीसी प्रमुख शरद पवार, बीसीसीआई सचिव जय शाह, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अमोल काले और सचिन की पत्‍नी और बेटी भी उपस्थित रहीं।
– इनके अलावा अन्‍य सदस्‍य भी समारोह में शामिल रहे।
सचिन तेंदुलकर
– उनका जन्‍म 24 अप्रैल 1973 में मुंबई में हुआ था।
– सचिन ने 14 साल की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
– क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ में माने जाते हैं।
– उन्‍हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से मिल चुका है।
– वह ‘भारत रत्न’ से सम्मानित होने वाले पहले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
– वह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से पाने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
– वर्ष 2008 में उन्‍हें पद्म विभूषण से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।
– वर्ष 2011 के वर्ल्‍ड कप में सचिन का बहुत अच्‍छा योगदान रहा।
– उन्‍होंने वर्ष 2013 में वानखेड़े स्‍टेडियम में इंटरनशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिया था।
———————–
9. वनडे वर्ल्‍ड कप में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने?
Who became the bowler who took the most wickets for India in the ODI World Cup?
a. मोहम्‍मद सिराज
b. जसप्रीत बुमराह
c. मोहम्‍मद शमी
d. कुलदीप यादव
Answer: c. मोहम्‍मद शमी

– मोहम्‍मद शमी ने यह कारनामा 2 नवंबर 2023 को श्रीलंका के खिलाफ किया।
– इसमें मोहम्‍मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
– इसी के साथ वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे ज्‍यादा 45 लेने वाले गेंदबाज बन गए।
– इनसे पहले यह रिकॉर्ड जहीर खान और अनिल कुंबले के पास था, उनके 44-44 विकेट थे।
मोहम्‍मद शमी
– उनका जन्‍म 3 सितंबर 1990 को अमरोहा उत्तर प्रदेश में हुआ था।
– वह एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है।
– जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं।
– इन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध जनवरी 2013 वनडे कैरियर की शुरुआत की।
———————
10. किस राज्‍य के 22 जिलों में आर्ट गैलरी (Art galleries) स्‍थापित की जाएंगी?
Art galleries will be established in 22 districts of which state?
a. महाराष्‍ट्र
b. बिहार
c. पश्चिम बंगाल
d. गुजरात
Answer: c. पश्चिम बंगाल
– सूचना और सांस्कृतिक मामलों और पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने नवंबर 2023 में यह घोषणा की।
– यहां यह घोषणा राज्‍य में चल रहे चारुकल उत्‍सव समारोह में की।
– इस उत्‍सव का आयोजन 2 नवंबर से 9 नवंबर होगा।
आर्ट गैलरी कब तक स्‍थापित होंगी
– द हिंदु न्‍यूज पेपर के अनुसार अगले 6 महीनों में 22 जिलों में एक – एक आर्ट गैलरी बनाई जाएंगी।
– जहां प्रतिभाशाली युवा या कलाकार अपने काम प्रदर्शन कर सकेंगे।
– इससे स्‍थानीय कला और संस्‍कृति को बढ़ावा मिलेगा।
– सबसे पहले हुगली जिले के चंदननगर में एक गैलरी स्‍थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आर्ट गैलरी क्‍या है?
– आर्ट गैलरी एक कमरा या इमारत है जिसमें दृश्य कला प्रदर्शित की जाती है।
– 15वीं शताब्दी के मध्य से पश्चिमी संस्कृतियों में, एक गैलरी दीवार के साथ कोई लंबा, संकीर्ण ढका हुआ मार्ग था, जिसका उपयोग पहली बार 1590 के दशक में कला के लिए एक स्थान के अर्थ में किया गया था।
पश्‍चिम बंगाल
सीएम – ममता बनर्जी
गवर्नर – सीवी आनंद बोस
राजधानी – कोलकाता

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *