23 August 2022 Current Affairs

यह 23 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. केंद्र सरकार की समिति ने IIT का विस्‍तार कितने देशों में करने का सुझाव दिया?

a. सात
b. आठ
c. नौ
d. दस

Answer: a. सात

– केंद्र सरकार ने IIT के वैश्विक विस्तार के लिए 17 सदस्यीय एक समिति का गठन किया।
– इस समिति का नेतृत्व IIT काउंसिल स्टैंडिंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ के. राधाकृष्णन ने किया।
– इसकी रिपोर्ट IIT के वैश्विक विस्तार के लिए संभावित 7 देशों में टॉप पर रखा गया है।
– प्रायरिटी वाले कौन से 7 देश – यूके, यूएई, मिस्र, सऊदी अरब, कतर, मलेशिया और थाईलैंड

देश – कैपिटल
यूके – लंदन
यूएई – आबू धाबी
मिस्र – काहिरा
सऊदी अरब – रियाद
कतर – दोहा
थाईलैंड – बैंकॉक
मलेशिया – कुआलालंपुर

– विदेशों में स्थापित होने वाले इन IITs को इंडियन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कहा जायेगा।
– यह रिपोर्ट विदेशों में 26 भारतीय मिशनों के प्रमुखों के फीडबैक पर आधारित है।
– इस रिपोर्ट में यूएई, सऊदी अरब, मिस्र और मलेशिया के लिए IIT-दिल्ली पसंदीदा विकल्प है।
– रिपोर्ट के अनुसार, IIT के लिए मिस्र 2022-23 से फिजिकल नहीं तो ऑनलाइन एक व्यवस्था शुरू करने को भी इच्छुक है।

विदेशों में स्थापित होने वाले इन IITs के लिए क्या नियम?
– रिपोर्ट के अनुसार विदेश में स्थापित होने वाले इन IITs में मेजबान देश के नियम और कानून को माना जायेगा।
– स्थानीय कानूनों द्वारा प्रदान किए जाने तक छात्रों या कर्मचारियों के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा।
– रिपोर्ट में वर्तमान IITs की तुलना में विदेश में स्थापित होने वाले इन IITs को अधिक स्वतंत्रता देने की बात कही गई है।

अन्य देश जिनमें IITs का विस्तार करने का सुझाव दिया गया है?
– समिति की रिपोर्ट में भूटान, नेपाल, बहरीन, जापान, तंजानिया, श्रीलंका, वियतनाम, सर्बिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और उज्बेकिस्तान को उन टॉप सात देशों से एक पायदान नीचे रखा गया है।
– समिति ने कहा, भारत को इन देशों में भी IITs का विस्तार करने की व्यवस्था करनी चाहिए।

भारत में कितने IIT
– कुल 23 IIT हैं।

————–
2. असम और मेघालय के बीच किस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने अगस्‍त 2022 में मीटिंग की?

a. भाषाई विवाद
b. अंतरराज्यीय सीमा विवाद
c. प्रवासी विवाद
d. अधिवास विवाद

Answer: b. अंतरराज्यीय सीमा विवाद

– असम के सीएम हिमंत बिस्‍वा सरमा और मेघालय के सीएम कॉनरॉड संगमा ने 21 अगस्त 2022 को गुवाहाटी में नौवीं मुख्यमंत्री स्तर की बैठक की।
– यह मीटिंग दोनों राज्यों के बीच 885 किलोमीटर की सीमा के साथ 12 विवादित क्षेत्रों में से बचे हुए छह को सुलझाने के लिए हुई।
– इस मीटिंग में दोनों राज्‍यों के सीएम ने अंतरराज्यीय सीमा के साथ विवादित क्षेत्रों का दौरा करने का फैसला किया।
– छह क्षेत्रों में विवादों को 29 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में छह जगहों पर सीमा विवाद के एक समझौते पर सिग्‍नेचर किया था।
– अब बाकी सीमा विवाद के समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मीटिंग हुई।

पहले के एग्रीमेंट में कौन से मामले सुलझे?
– इस एग्रीमेंट के तहत असम और मेघालय के बीच 12 में से छह मुद्दों का निपटारा हो चुका है और दोनों राज्यों के बीच की लगभग 70 प्रतिशत बॉर्डर विवाद मुक्त हो चुका है।
– इसमें असम को 18.51 वर्ग किमी और मेघालय को 18.28 वर्ग किमी का पूर्ण नियंत्रण दिया गया है।

असम-मेघालय सीमा विवाद
– ब्रिटिश शासन के दौरान, अविभाजित असम में नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम शामिल थे।
– मेघालय को 1972 में असम से अलग कर बनाया गया था।
– 1969 के असम रीऑर्गेनाइजेशन (मेघालय) अधिनियम के अनुसार इसकी सीमाओं का सीमांकन (demarcation) किया गया।
– तब से सीमा की एक अलग व्याख्या की गई थी।
– इसी सीमा के अधिकार क्षेत्र को लेकर दोनों राज्यों में हमेशा विवाद रहता है।

असम का इन राज्यों से भी है विवाद
– मेघालय के अलावा, असम का अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड के साथ भी सीमा विवाद है।

असम
राजधानी – दिसपुर
सीएम – हिमंत बिस्‍वा सरमा
गवर्नर – जगदीश मुखी

मेघालय
राजधानी – शिलॉंग
सीएम – कॉनरॉड संगमा
गवर्नर – सत्‍यपाल मलिक

—————
3. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार कौन बने?

a. अजीत सिंह
b. राम चौधरी
c. रंजीत कुमार
d. धीरेंद्र पाल सिंह

Answer: d. धीरेंद्र पाल सिंह

– उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रोफेसर धीरेंद्र पाल सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिक्षा सलाहकार बना दिया है।
– नियोजन विभाग के सचिव आलोक कुमार की ओर से इस संबंध में अगस्त 2022 में पत्र जारी किया गया।

धीरेंद्र पाल सिंह
– वह वर्ष 2018-2021 तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन रहे।
– वह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU),वाराणसी, डॉ एच एस गौर विश्वविद्यालय, सागर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कुलपति भी रह चुके हैं।
– वह नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP), 2020 के लिए गठित निष्पादन समिति के सदस्य भी रहे।
– उन्होंने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) के निदेशक के रूप में भी काम किया।
– उनको पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार, दशक के पर्यावरणविद् (पूर्वांचल) पुरस्कार, भारत ज्योति पुरस्कार, यूपी रत्न पुरस्कार जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

—————
4. सुमित अंतिल ने ‘इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022’ में जैवलिन थ्रो (भाला फेंकने) का कितने मीटर का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

a. 68.64 मीटर
b. 68.62 मीटर
c. 68.55 मीटर
d. 68.52 मीटर

Answer: b. 68.62 मीटर

– इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 18-19 अगस्त 2022 के बीच बेंगलुरु में आयोजित हुई।
– सुमित अंतिल ने 19 अगस्त 2022 को जैवलिन थ्रो में 68.62 मीटर का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
– उन्होंने 68.62 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता।
– सुमित ने 68.62 मीटर के थ्रो के साथ एक साल में चौथी बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
– इससे पहले उन्‍होंने टोक्यो पैरालंपिक के 68.55 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्‍होंने गोल्‍ड जीता था। अब यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

नोट – सुमित अंतिल का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ‘पैरा एथलेटिक्‍स’ का है।
– सामान्‍य गेम्‍स में नीरज चोपड़ा का नेशनल रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है।

सुमित के बारे में
– वह हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खेवड़ा के निवासी हैं।
– सुमित जब उनके पिता रामकुमार (एयरफोर्स में कार्यरत) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
– उनकी मां निर्मला ने मुश्किल हालातों से जूझते हुए सुमित सहित चारों बच्चों का पालन-पोषण किया।

कैसे अपना एक पैर खोया
– 12वीं क्‍लास में कॉमर्स की ट्यूशन से लौटते समय 5 जनवरी 2015 को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सुमित की बाइक को टक्कर मार दी।
– हादसे में सुमित ने अपना एक पैर गंवा दिया।
– 2016 में पुणे में उन्हें नकली पैर लगाया गया।
– धीरे-धीरे सुमित ने खेलों में रूचि लेना शुरू कर दिया।

—————-
5. भारत ने अगस्‍त 2022 को किस देश में यूपीआई से पेमेंट करने के लिए वहां की कंपनी ‘पेएक्सपर्ट’ के साथ MoU साइन किया है?

a. अमेरिका
b. ब्रिटेन
c. रूस
d. श्रीलंका

Answer: b. ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम)

– 18 अगस्‍त 2022 को एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने ब्रिटेन के पेमेंट्स सॉल्‍यूशंस प्रोवाइडर पेएक्‍सपर्ट (PayXpert) के साथ समझौता किया है।
– शुरुआत में UPI आधारित QR कोड के जरिये भारतीय, ब्रिटेन में भुगतान कर सकेंगे। बाद में यह सुविधा रूपे कार्डधारकों को भी मिलेगी।
– भारतीय अब पेएक्सपर्ट के पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) डिवाइस के जरिए यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी इन-स्टोर पेमेंट्स कर सकेंगे।

PayXpert ने क्‍या कहा-
– पेएक्सपर्ट के प्रबंध निदेशक डेविड आर्मस्ट्रांग ने कहा कि यूपीआई और रुपे के आने से यूके में कंपनी के लिए अवसर का एक नया क्षेत्र खुल जाएगा।
– यह यूके के व्यापारियों के लिए कंपनी के समाधान की क्षमता को और मजबूत करेगा

क्‍यों की गई यह डील
– यूके में अपने पेमेंट सोल्यूशंस एक्सेप्टेंस (स्वीकृति) को इंटरनेशनल स्तर पर ले जाने के लिए यह डील की गई है।
– प्रतिवर्ष करीब 5 लाख भारतीय ब्रिटेन की यात्रा करते हैं, जिनमें एक लाख स्‍टूडेंट भी शामिल हैं। इस डील से उन्हें सुविधा मिलेगी।
– यह डील भारतीय यात्रियों को पेमेंट करने का एक परिचित और सुविधाजनक तरीका प्रदान करेगी।

NIPL क्‍या है?
– एनआईपीएल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
– जिसने यूपीआई और रुपे कार्ड योजना के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा रीयल-टाइम पेमेंट सोल्युशन विकसित किया है।

UPI
– इसका पूरा नाम Unified Payments Interface है।
– यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कई बैंक अकाउंट को एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये रकम ट्रांसफर करने की इजाजत देता है. इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. इसका नियंत्रण रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक एसोसियेशन के हाथ में है।
– इसके जरिए फंड ट्रांसफर बहुत तेजी से होता है।
– वर्ष 2021 में, UPI ने 940 बिलियन अमरीकी डालर के 3,900 करोड़ वित्तीय लेनदेन को सक्षम किया था।
– जोकि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग 31 प्रतिशत के बराबर था।

किन देशों में भारत का UPI?
– भारत, भूटान, नेपाल, मलेशिया, सिंगापुर, यूएई, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम।
– अब कुल आठ देशों में UPI ट्रांजेक्‍शन संभव है।
– भारत में यूपीआई की शुरुआत 2016 में हुई थी।
– इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) संचालित करता है।
– NPCI, अब अमेरिका, वेस्ट एशिया और दूसरे यूरोपीय देशों में भी यूपीआई सेवाओं का विस्तार करने के लिए भी बातचीत कर रहा है।

किन देशों में रुपे कार्ड की मान्‍यता है?
– भारत, सिंगापुर, भूटान, मालदीव, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, म्‍यांमार, साउथ कोरिया, नेपाल और फ्रांस।
– जून 2022 तक कुल 11 देशों में रुपे कार्ड से ट्रांजेक्‍शन संभव है।
– रुपे कार्ड को मार्च 2012 में पेश किया गया था। यह क्रेडिट, डेबिट कार्ड है।
– इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) संचालित करता है।

—————-
6. योगेश कथूनिया ने इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में कितने मीटर का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

a. 48.40 मीटर
b. 48.34 मीटर
c. 48.32 मीटर
d. 48.24 मीटर

Answer: b. 48.34 मीटर

– योगेश ने डिस्कस थ्रो में 48.34 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
– योगेश ने सिल्वर मेडल जीता।
– इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 18-19 अगस्त 2022 के बीच बेंगलुरु में आयोजित हुई।

योगेश कथूनिया
– वह हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं।
– नौ साल की उम्र में उन्‍हें पैरालिसिस हो गया था।
– 2017 में कॉलेज में एंट्री के साथ दोस्तों ने उसका हौंसला बढ़ाया और पैरा स्पोर्ट्स को लेकर जागरूक किया।
– उसके बाद वह खेलों में हिस्सा लेने लगे और डिस्कस थ्रो को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाने के बाद एक बाद एक के बाद कई मुकाम हासिल किए।

– टोक्‍यो पैरालंपिक में योगेश कथुनिया ने डिस्‍कस थ्रो में सिल्‍वर मेडेल जीता था?

—————-
7. पेटीएम का सीईओ और एमडी दोबारा किसे नियुक्त किया गया?

a. विजय शेखर शर्मा
b. देव वर्मा
c. अतुल कुमार
d. नंदन शर्मा

Answer: a. विजय शेखर शर्मा

– विजय शेखर शर्मा को दोबारा पेटीएम का सीईओ और एमडी नियुक्त कर दिया गया है।
– वह इस पद अगले पांच वर्ष तक अपनी सेवा देंगे।
– वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड कंपनी जिसका का पेटीएम पर स्वामित्व है, विजय शेखर शर्मा द्वारा संचालित की जायेगी।
– विजय शर्मा की पुनर्नियुक्ति का फैसला वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) की 22वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान लिया गया।
– यह मीटिंग 19 अगस्त 2022 को हुई।
– मीटिंग में पुनर्नियुक्ति के लिए शेयरधारकों ने मतदान किया था।
– इस मीटिंग में 99.67% शेयरधारकों ने विजय के पक्ष में मतदान किया।

—————-
8. प्रसिद्ध उपन्यासकार नारायण का निधन 16 अगस्‍त 2022 को हुआ, वह किस राज्‍य के मलयारा (आदिवासी) समुदाय के पहले साहित्‍यकार थे?

a. तमिलनाडु
b. उत्‍तर प्रदेश
c. झारखंड
d. केरल

Answer: d. केरल

– उन्‍हें कोविड-19 का संक्रमण हो गया था। 16 अगस्‍त 2022 को उन्‍होंने अंतिम सांस ली।
– वह 82 वर्ष के थे।
– वे मलयारा (आदिवासी) समुदाय के पहले साहित्यकार हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।
– वर्ष 1998 में प्रकाशित नारायण के उपन्यास ‘कोचारेथी’ ने कई अन्य पुरस्कार जीते थे।
– वर्ष 1999 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
– वह कोच्चि के पुथुक्कलवट्टम में किराए के मकान में रह रहे थे।
– उनके उपन्‍यास ‘कोचारेथी’ का अंग्रेजी सहित 17 भाषाओं में अनुवाद किया गया था। उन्होंने 100 से अधिक लघु कथाएँ भी लिखीं।

—————-
9. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizen Day) कब मनाया जाता है?

a. 21 अगस्‍त
b. 22 अगस्‍त
c. 23 अगस्‍त
d. 24 अगस्‍त

Answer: a. 21 अगस्‍त

– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।
– यह दिवस वृद्ध लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, जैसे कि उम्र के साथ गिरते स्वास्थ्य और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और समर्थन, सम्मान और वरिष्ठों नागरिकों की उपलब्धियों को सम्मनित और उन्हें पहचानने के लिए मनाया जाता है।
– अमेरिका में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 19 अगस्त 1988 को इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए और 21 अगस्त 1988 को संयुक्त राज्य में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया।

—————-
10. रूसी सरकार ने कितने बच्चे पैदा करने पर एक महिला को ‘मदर हीरोइन’ टाइटल और एक मिलियन रूसी रूबल (16,645 डॉलर) [13 लाख रुपए] देने की घोषणा की?

a. 10 या उससे अधिक
b. 09 या उससे अधिक
c. 08 या उससे अधिक
d. 07 या उससे अधिक

Answer: a. 10 या उससे अधिक

– रूसी सरकार ने 10 या उससे अधिक बच्चे पैदा करने पर एक महिला को ‘मदर हीरोइन’ टाइटल और एक मिलियन रूसी रूबल (16,645 डॉलर) [13 लाख रुपए] देने की घोषणा की है।
– इसके लिए देश के राष्ट्रपति पुतिन ने अगस्त 2022 में एक डिक्री साइन की है।

एक मिलियन रूबल कब मिलेंगे?
– एक मिलियन रूबल 10वें बच्चे के एक साल का हो जाने पर मां के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।
– अगर मां किसी हमले में अपने बच्चे खो भी देती है या बच्चे की मौत हो जाती है, तो भी मां को 13 लाख रुपए मिलेंगे।

ऐसा फैसला क्यों लिया गया?
– यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस की जनसंख्या कम हो रही है।
– इससे राष्ट्रपति पुतिन काफी परेशान है और इसलिए देश को इस संकट से बचाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

मदर हीरोइन
– “मदर हीरोइन” की उपाधि 1944 में स्थापित की गई थी और 1991 में सोवियत संघ के पतन तक प्रदान की गई थी।

रूस की जनसंख्या में कितनी गिरावट?
– जनवरी 2022 से मई 2022 तक रूसी आबादी में एक महीने में रिकॉर्ड 86,000 लोगों की गिरावट आई है।
– CNBC वेबसाइट के अनुसार रूस की कुल जनसंख्या अब 145.1 मिलियन (14.5 करोड़) है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *