22 August 2022 Current Affairs

यह 22 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. PM की सुरक्षा एजेंसी SPG ने किस देसी नस्‍ल का कुत्‍ता ट्रायल पर शामिल किया?

a. रामपुर हाउंड
b. मुधोल हाउंड
c. कोम्बाई
d. कन्नी

Answer: b. मुधोल हाउंड

SPG – स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन फोर्स (यह प्रधानमंत्री और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल है)

– पहली बार किसी देसी नस्‍ल के डॉग को SPG में ट्रायल शामिल पर शामिल किया गया है।
– इससे पहले वर्ष 2016 और 2018 में मुधोल हाउंड को भारतीय सेना के ट्रेनिंग सेंटर में शामिल किया गया था।
– इस ब्रीड की खूबियों की वजह से अब इसे वीवीआईपी की सुरक्षा में लगाया जा रहा है।

मुधोल रियासत के नाम पर रखा गया इस डॉग के नस्ल का नाम
– मुधोल हाउंड नस्ल के कुत्तों का नाम दक्षिण भारत की मुधोल रियासत के नाम पर रखा गया है।
– कर्नाटक के बागलकोट नाम की जगह पर मुधोल रियासत के शासकों ने इन कुत्तों को पाला था।

कैसे नाम पड़ा मुधोल हाउंड
– दरअसल, 1937 तक इस रियासत पर राज करने वाले अंतिम शासक का नाम मालोजीराव घोरपड़े था।
– एक बार घोरपड़े ने देसी नस्ल के इस कुत्ते की एक जोड़ी किंग जॉर्ज पंचम को भेंट की।
– तभी उन्होंने इस डॉग का नाम मुधोल हाउंड दिया था।

SPG में शामिल होगा
– रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2022 में SPG अधिकारी कर्नाटक के कैनाइन रिसर्च एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर थिम्मापुर गए थे।
– इस दौरान रिसर्च सेंटर के अधिकारियों ने उन्हें मुधोल हाउंड नस्ल के दो मेल डॉग सौंपे थे।
– अब SPG ने 4 महीने की ट्रेनिंग के बाद इन्हें अपने बेड़े में शामिल करने की बात कही है।
– SPG का यह बड़ा फैसला है, क्‍योंकि इससे पहले तक वेस्‍टर्न डॉग ही रखा जाता था।
इससे पहले दो ही ब्रीड लेब्राडोर और जर्मन शेफर्ड को ही ट्रेड किया जाता था। लेकिन अब स्‍वदेशी कुत्‍ते मुधोल हाउंड को शामिल किया जा रहा है।

कौन से कुत्‍ते सेना में तैनात
– लेब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, मुधोल हाउंड, ग्रेट स्विस माउंटेन, बेल्जियम मेलोनॉइज।
– इस वक्त इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, ITBP, SSB में मुधोल हाउंड की तैनाती की गई है। इसके अलावा बांदीपुर टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के तौर पर बाघों की सुरक्षा के लिए मुधोल हाउंड की तैनाती की गई है।

मुधोल हाउंड की खूबियां
– लंबे पैरों वाला मुधोल हाउंड अपनी बेहतरीन शारीरिक बनावट की वजह से सुरक्षा एजेंसियों को सबसे ज्यादा पसंदीदा स्‍वदेशी कुत्‍ता है।
– मुधोल हाउंड 270 डिग्री तक देख सकता है।
– देसी नस्ल के दूसरे कुत्तों से ज्यादा सूंघने की क्षमता की वजह से मुधोल हाउंड निगरानी और चौकसी के लिए बेहतर है।
– मुधोल हाउंड दूसरे कुत्तों की तुलना में कम थकता है।
– यह बीमार भी कम पड़ता है।
– इस देसी नस्ल के कुत्ते को हर मौसम में काम करने की क्षमता होती है।
– मुधोल हाउंड दूसरे स्वदेशी नस्ल के कुत्ते की तुलना में ज्यादा बहादुर और ईमानदार होता है।

किस काम आएगा मधोल हाउंड
– निगरानी
– ट्रैकिंग – पीछा करना।
– किसी पर अटैक करना
– माइंस डिटेक्‍शन
– एक्‍सप्‍लोसिव डिटेक्‍शन
– सर्च एंड रेस्‍क्‍यू

—————-
2. पहली भारतीय पहलवान का नाम बताएं, जिसने अंडर-20 वुमेंस रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता?

a. अंतिम पंघाल
b. साक्षी मलिक
c. अंशु मलिक
d. दिव्या काकरन

Answer: a. अंतिम पंघाल

– अंतिम पंघाल अंडर -20 वुमेंस रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
– गोल्ड मेडल जीतकर वह अंडर-20 वुमेंस रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं।
– उन्होंने 19 अगस्त 2022 को बुल्गारिया के सोफिया में 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की एटलिन शगायेवा को 8-0 से हराकर गोल्ड जीता।
– अंडर-20 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत 34 वर्ष पहले हुई थी।
– तब से किसी भी भारतीय महिला पहलवान ने इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल नहीं जीता था।

अंतिम पंघाल
– वह 18 वर्ष की हैं।
– वह हरियाणा के हिसार जिले के भगाना गांव की रहने वाली हैं।
– अंतिम चार बहनों में सबसे छोटी हैं।
– अंतिम के माता-पिता रामनिवास पंघाल और कृष्णा कुमारी तीन बेटियों के बाद बेटा चाहते थे।
– परंतु जब फिर एक लड़की पैदा हुई तो उन्होंने लड़की का नाम अंतिम रख दिया।
– यह नाम इसलिए रखा ताकि उन्हें फिर कोई लड़की पैदा न हो।
– लेकिन अंतिम के पिता ने उन्हें काफी सपोर्ट किया।

—————
3. किस शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह पर रखने की सहमति पंजाब और हरियाणा सरकार जताई?

a. दिल्‍ली
b. चंडीगढ़
c. पंचकूला
d. रेवाड़ी

Answer: b. चंडीगढ़

– चंडीगढ़ स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा
– पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच मीटिंग में शहीद भगत सिंह पर सहमति बन गई।
– अब नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
– एयरपोर्ट के नाम को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही थी।
– पंजाब सरकार इसका नाम शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली रखना चाहती थी।
– पंजाब सरकार ने विधानसभा में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पास किया था।

पंजाब
राजधानी – चंडीगढ़
सीएम – भगवंत मान
गवर्नर – बनवारी लाल पुरोहित

हरियाणा
राजधानी – चंडीगढ़
सीएम – मनोहर लाल खट्टर
गवर्नर – बंडारू दत्‍तत्रेय

—————–
4. स्कॉटलैंड के म्यूजियम ‘ग्लासगो लाइफ’ ने भारत को कितनी प्राचीन कलाकृतियां लौटाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए?

a. आठ
b. सात
c. छह
d. पांच

Answer: b. सात

– स्कॉटलैंड का ग्लासगो लाइफ, एक धर्मार्थ संगठन जो शहर के म्यूजियमों को चलाता है।
– इस संगठन ने वर्ष 2022 के शुरुआत में भारत को प्राचीन कलाकृतियां लौटाने की पुष्टि की थी।
– ग्लासगो लाइफ ने 19 अगस्त 2022 को केल्विंग्रोव आर्ट गैलरी एंड म्यूजियम में भारत को सात प्राचीन कलाकृतियां लौटाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– यह हस्ताक्षर यूके में कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त सुजीत घोष के उपस्थिति में किए गए।
– इन सात कलाकृतियों में 11वीं शताब्दी की कानपुर के एक हिंदू मंदिर से पत्थर के दरवाजे की चौखट, इंडो-फारसी तलवार (14वीं शताब्दी) और सूर्य देव की काले क्लोराइट की मूर्ति (10वीं शताब्दी) शामिल है।

यूनाइटेड किंगडम – चार नेशन (राष्‍ट्र) से मिलकर बनता है।
– इंग्‍लैंड, स्‍कॉटलैंड, वेल्‍स और नॉदर्न आयरलैंड
– यूनाइटेड किंगडम मल्‍टी-नेशन कंट्री (बहुराष्‍ट्रीय देश) है।
– इसके प्राइम मिनिस्‍टर बोरिस जॉनसन हैं।

स्कॉटलैंड
किस देश का हिस्‍सा – यूनाइटेड किंगडम
स्कॉटलैंड की राजधानी – एडिनबर्ग
स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर – निकोला स्टर्जन

—————
5. राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस (National Renewable energy day) कब मनाया जाता है?

a. 18 अगस्त
b. 19 अगस्त
c. 20 अगस्त
d. 21 अगस्त

Answer: c. 20 अगस्त

– इस दिवस को अक्षय ऊर्जा दिवस वर्ष 2004 में केंद्र सरकार ने शुरू किया था।
– यह दिवस रिन्‍युएबल एनर्जी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समर्थन करने और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों का उपयोग करने के बजाय उनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।

—————-
6. देश की पहली ‘डबल डेकर एसी’ इलेक्ट्रिक बस का संचालन किस शहर में शुरू हुआ?

a. पटना
b. चेन्‍नई
c. दिल्‍ली
d. मुंबई

Answer: d. मुंबई

– केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अगस्‍त 2022 में मुंबई में पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर एयर कंडीशनर बस को हरी झंडी दिखाई है।
– यह पुराने जमाने में चलने वाले डबल डेकर बस के डिजाइन में बनाई गई है।
– बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई और ट्रांसपोर्ट (BEST) ने कई चरणों में 900 ‘डबल डेकर एसी’ इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई के लिए कंपनी से समझौता किया है।

– मुंबई में वर्ष 1937 में अंग्रेजों ने डबल डेकर बस का संचालन शुरू किया था।
– ये बसें उस वक्‍त लंदन की तरह चलाई गई थी।
– लेकिन 2020 के दौरान इसे धीरे-धीरे कम किया गया।
– अब इलेक्ट्रिक डबल डेकर एसी बस शुरू हुई।।

महाराष्ट्र
राजधानी: मुंबई
मुख्यमंत्री: एकनाथ सिंधे
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी

——————
7. सद्भावना दिवस भारत के किस पूर्व प्रधान मंत्री की जयंती के रूप में 20 अगस्‍त को मनाया जाता है?

a. इंदिरा गांधी
b. अटल बिहार वाजपेयी
c. राजीव गांधी
d. लाल बहादुर शास्त्री

Answer: c. राजीव गांधी

– इसी दिन 20 अगस्‍त 1944 को राजीव गांधी का जन्‍म हुआ था।
– यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने और सद्भावना के भाव का विस्तार करने के लिए मनाया जाता है।
– भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उनकी मृत्यु के एक साल बाद 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की थी।

—————
8. इंडिया इंटरनेशनल सी-फूड शो 2023 की मेजबानी कौन सा शहर करेगा?

a. कोच्चि
b, मुंबई
c. कोलकाता
d. चेन्नई

Answer: c. कोलकाता

– कोलकाता में इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो 2023 का 23वां संस्करण आयोजित होगा।
– यह आयोजन 15 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक कोलकाता में होगा।
– इसका आयोजन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) और सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) के सहयोग से होगा।

पश्चिम बंगाल
राजधानी – कोलकाता
सीएम – ममता बनर्जी
गवर्नर – ला गणेषण (मिजोरम के भी गवर्नर)

—————
9. विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) कब मनाया जाता है?

a. 18 अगस्त
b. 19 अगस्त
c. 20 अगस्त
d. 21 अगस्त

Answer: b. 19 अगस्त

– वर्ष 2022 की थीम – लेंस के माध्यम से महामारी का लॉकडाउन (Pandemic Lockdown through the lens)
– विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत नौ जनवरी, 1839 को फ्रांस में हुई थी।

—————–
10. विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) कब मनाया जाता है?

a. 18 अगस्त
b. 19 अगस्त
c. 20 अगस्त
d. 21 अगस्त

Answer: b. 19 अगस्त

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने वर्ष 2008 में घोषित किया था।
– यह दिन उन लोगों को अर्पित किया जाता है, जो असल जिंदगी के नायक है। जो बिना अपने लाइफ की परवाह किए लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *