28 & 29 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 28 & 29 अप्रैल 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश ने समलैंगिक संबंध को अप्रैल 2024 में अपराध घोषित करके 10-15 साल की सजा का कानूनी प्रावधान किया?
Which country declared same-sex relationships a crime in April 2024, with a legal provision of a 10-15 year sentence?

a. श्रीलंका
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. इराक

Answer: d. इराक

– इराक की संसद ने 27 अप्रैल 2024 को सेम-सेक्स रिलेशन को अपराध घोषित करने वाला बिल पास किया।
– इराक में इससे पहले समलैंगिक संबंधों (सेम-सेक्स रिलेशन) के लिए अलग से कानून नहीं था। प्रॉस्टीट्यूशन कानून के तहत ही मौत की सजा दी जाती थी।
– दरअसल, इराक में साल 1980 में प्रॉस्टीट्यूशन कानून में बदलाव करके इसमें समलैंगिक संबंधों के लिए मौत की सजा जोड़ी गई थी। इस फैसले का अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश लंबे समय से विरोध करते रहे हैं। जिसके बाद इसमें दोबारा बदलाव किए गए हैं।
– अब नए कानून में मौत की सजा की जगह जेल की सजा होगी।

नए कानून के अनुसार समलैंगिता पर कितनी सजा?
– न्‍यूजपेपर द हिन्‍दू के अनुसार, अप्रैल 2024 में पारित कानून के अनुसार इराक में अब समलैंगिक संबंध बनाने वालों को 10-15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
– ट्रांसजेंडर लोगों को भी 3 साल तक के लिए जेल में डाला जा सकता है।
– इस कानून का समर्थन करने वालों ने कहा है कि नए कानून के जरिए वो देश में धार्मिक भावनाओं की रक्षा करेंगे।
– इराक में अब समलैंगिकता या वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाले लोग और लिंग परिवर्तन सर्जरी करने वाले डॉक्टरों को जेल में डाला जाएगा।
– इसके अलावा, जानबूझकर महिलाओं की तरह बर्ताव करने वाले पुरुष और पत्नी की अदला-बदली में शामिल लोगों को भी नए कानून के तहत जेल की सजा हो सकती है।

सेम-सेक्स संबंधों को बढ़ावा देने वालों को 7 साल की सजा
– समलैंगिक संबंधों को बढ़ावा देने वाले लोगों के लिए 7 साल की सजा का प्रावधान है।

अमेरिका, ब्रिटेन बोला- यह कानून ह्यूमन राइट्स के खिलाफ
– इराक में पारित हुए नए कानून का अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने विरोध किया है।
– अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कानून मानवाधिकारों को खतरा है। इससे इराक की अर्थव्यवस्था और विदेशी निवेश पर भी असर पड़ेगा।
– वहीं ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून ने इस कानून को खतरनाक और चिंताजनक बताया है।
– उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति को उसकी पहचान के आधार पर टारगेट नहीं किया जाना चाहिए। हम इराक की सरकार से अपील करते हैं कि वो मानवाधिकारों और लोगों की आजादी की रक्षा करें।”

LGBTQ : लेस्बियन, गे, बाइसेक्‍सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर (होमोसेक्सुअल)

किन देशों में समलैंगिक शादी मान्‍य
– अमेरिका
– नीदरलैंड
– अर्जेंटीना
– ऑस्‍ट्रेलिया
– ब्राजील
– कनाडा
– फ्रांस (PM गेब्रियल अटल खुद को गे बताते हैं)
– जर्मनी
– नेपाल (नवंबर 2023 में समलैंगिक विवाह को रजिस्‍टर्ड करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बना था)

इन देशों में समलैंगिक रिश्‍ता अपराध नहीं
– भारत (भारत में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से मुक्त है।)
– चीन
– श्रीलंका (मई 2023 में अपराध की श्रेणी से मुक्त किया)
– ब्रिटेन
– नेपाल
– रूस
– आयरलैंड

इन देशों में समलैंगिकों को मौत की सजा
– पाकिस्‍तान
– ईरान
– युगांडा
– यमन
– सऊदी अरब
– सोमालिया

ईराक के बारे में
– राजधानी: बगदाद
– राष्‍ट्रपति: अब्दुल लतीफ़ रशीद
– PM: मोहम्मद शिया अल सुदानी
– मुद्रा: इराकी दिनार

————–
2. पाकिस्‍तान के उप प्रधानमंत्री कौन बने?
Who became the Deputy Prime Minister of Pakistan?

a. नवाज शरीफ
b. इशाक डार
c. शहबाज शरीफ
d. मरियम नवाज

Answer: b. इशाक डार

– पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अप्रैल 2024 में विदेश मंत्री इशाक डार को उप प्रधानमंत्री बना दिया।
– कश्मीरी मूल के डार पूर्व पीएम नवाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं।
– इससे पहले चार बार वित्तमंत्री भी रह चुके हैं।
– इस फैसले ये समझा जा सकता है कि नवाज शरीफ अभी भी प्रभावशाली हैं।

पाकिस्‍तान
– PM: शहबाज शरीफ
– राष्‍ट्रपति: आसिफ अली जरदारी
– राजधानी: इस्‍लामाबाद

————–
3. संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) ने भारत की गीता सभरवाल को किस देश में UN रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर नियुक्‍त किया?
In which country has the United Nations (UN) appointed India’s Geeta Sabharwal as the UN Resident Coordinator?

a. श्रीलंका
b. इंडोनेशिया
c. सिंगापुर
d. फिलीपींस

Answer: b. इंडोनेशिया

– संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उन्‍हें रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर पद पर नामित किया।
– उन्‍होंने 22 अप्रैल 2024 को यह पद संभाला।

गीता सभरवाल के बारे में
– इससे पहले वह थाईलैंड की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर रही थीं।
– इसके अलावा उन्‍होंने श्रीलंका में संयुक्‍त राष्‍ट्र की शांति निर्माण और विकास सलाहकार के रूप में कार्य किया है।
– उनको कई देशों में काम करने का करीब 30 वर्ष का विकास अनुभव है।
– उन्‍होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, UK से विकास प्रबंधन (Development Management) में मास्टर डिग्री प्राप्त की है
– वे दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया पर कई पॉलिसी पेपर्स की लेखिका हैं।
– वह भारत की हैं, अंग्रेजी और हिंदी बोलती हैं।

रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर मतलब
– रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर एक संयुक्त राष्ट्र का पद होता है, जो संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष देश में कार्यक्रमों और परियोजनाओं का संयोजन और प्रबंधन करता है।
– इसका मतलब है कि वह उन कार्यों को चलाता है जो उस देश में संयुक्त राष्ट्र के लिए किए जाते हैं।
– UN रेसिडेंट को-ऑर्डिनेटर का पद UN डेवलपमेंट सिस्टम का कंट्री स्‍तर पर सबसे बड़ा पद है।

संयुक्त राष्ट्र
– चीफ: एंटोनियो गुटेरेस.
– स्‍थापना : 24 अक्टूबर 1945
– मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए

इंडोनेशिया
– राजधानी : जकार्ता
– प्रेसिडेंट : जोको विडोडो
– मुद्रा : इंडोनेशियन रुफिया
– आबादी : लगभग 28 करोड़

————–
4. तीरंदाजी विश्‍व कप में किस खिलाड़ी ने कंपाउंड टीम स्‍पर्धा में गोल्‍ड मेडेल की हैट्रिक (लगातार तीन बार) बनाई?
Which player scored a hat-trick of gold medal in the compound team event in the Archery World Cup?

a. ऐश्वर्या मिश्रा
b. ज्योति सुरेखा वेन्नम
c. अर्जुन सिंह
d. शिवा नरवाल

Answer: b. ज्योति सुरेखा वेन्नम (27 वर्षीय)

– ज्योति ने तीरंदाजी विश्‍व कप के स्‍टेज 1 में गोल्‍ड मेडेल की हैट्रिक बनाई।
– उन्‍होंने महिला कंपाउंड टीम, मिश्रित टीम और व्‍यक्तिगत वर्ग में ये तीन गोल्‍ड जीते।
– उन्‍होंने टर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्‍त मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को कड़े शूट-ऑफ में हराया।
– उन्‍होंने यह उपलब्धि 27 अप्रैल 2024 को प्राप्‍त की।
– वह तीन गोल्‍ड मेडल जीतने वाली दुनिया की तीसरी और भारत की दूसरी महिला तीरंदाज हैं।
– यह विश्‍व कप शंघाई में चल रहा है।

तीरंदाजी विश्‍व कप के चरण 1 में कुल मेडेल
– भारतीय दल ने शंघाई में तीरंदाजी विश्‍व कप चरण 1 में 8 मेडेल जीते।
– जिसमें 5 गोल्‍ड, 2 सिल्‍वर और 1 ब्रॉन्‍ज मेडेल है।

तीरंदाजी विश्व कप 2024
– तीरंदाजी विश्व कप 2024, जिसे प्रायोजन कारणों से हुंडई तीरंदाजी विश्व कप के रूप में भी जाना जाता है।
– इस बार यह 18वां संस्करण है।

तीरंदाजी विश्‍व कप 2024 कब तक होगा?
स्‍टेज – डेट – लोकेशन
1 – 23 से 28 अप्रैल – शंघाई, चाइना
2- 21 से 26 अप्रैल – येचेओन, दक्षिण कोरिया
3- 18 से 23 जून – अंटाल्या, तुर्की
फाइनल – 19 से 20 अक्‍टूब र – ट्लाक्सकाला, मेक्सिको

————–
5. भारतीय मनोविश्‍लेषण के जनक और किस खेल के महान खिलाड़ी सुधीर कक्कड़ का निधन 22 अप्रैल 2024 को हो गया?
Sudhir Kakkar, the father of Indian psychoanalysis and great player of which sport, passed away on 22 April 2024?

a. क्रिकेट
b. फुटबॉल
c. वॉलीबॉल
d. टेबल टेनिस

Answer: d. टेबल टेनिस

– सुधीर कक्कड़ का निधन 22 अप्रैल 2024 को हुआ।
– वह 85 वर्ष के थे।
– वह सांस्कृतिक मनोविज्ञान और धर्म के मनोविज्ञान के क्षेत्र में एक भारतीय मनोविश्लेषक, उपन्यासकार और लेखक थे।
– सुधीर कक्कड़ के काम के एक हिस्से में मनोविश्लेषण और रहस्यवाद के बीच संबंध शामिल है ।

————–
6. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित (recommended) मेनिनजाइटिस रोग के लिए एक नया वैक्सीन ‘Men5CV’ शुरू करने वाला पहला देश कौन बना?
Which country became the first country to launch ‘Men5CV’, a new vaccine for meningitis disease recommended by the World Health Organization (WHO)?

a. कैमरून
b. मालदीव
c. नाइजीरिया
d. इंडोनेशिया

Answer: c. नाइजीरिया

‘Men5CV’ के बारे में
– यह मेनिनजाइटिस के खिलाफ नया 5-इन-1 वैक्‍सीन है।
– मतलब : यह एक टीका मेनिंगोकोकस बैक्टीरिया (जीवाणु) के पांच प्रकारों से बचाता है।
– इसलिए इसे 5-इन-1 टीका भी कहते हैं।
– इसे गावी, वैक्‍सीन एलायंस द्वारा वित्त पोषित (funded) किया है।

गावी (Gavi) क्‍या है?
– गावी (Gavi) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
– जो गरीब देशों में वैक्सीन पहुंच को सुदृढ़ (मजबूत, स्थिर और टिकाऊ) करने के लिए काम करता है। – इसका पूरा नाम “ग्लोबल वैक्सीन एंड इम्यूनाइजेशन एलायंस” है।
– इसकी स्थापना 2000 में हुई थी।
– इसका मुख्यालय जनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

नाइजीरिया में मेनिनजाइटिस का प्रकोप कब से है?
– डाउन टू अर्थ न्‍यूज के अनुसार, नाइजीरिया में मेनिनजाइटिस का प्रकोप 1 अक्‍टूबर 2023 और 11 मार्च 2024 के बीच हुआ।
– इस प्रकोप के कारण करीब 1742 संदिग्‍ध मामले सामने आए। और करीब 150 की मौत हुई।
– इसका प्रकोप नाइजीरिया के 36 राज्‍यों में से सात देखने को मिला।
– वो हैं, अडामावा, बाउची, गोम्बे, जिगावा, कैटसिना, योबे, ज़मफारा।
– इस प्रकोप कम करने के लिए 25 से 28 मार्च 2024 को टीकाकरण अभियान शुरू किया।
– अभियान का लक्ष्‍य 1 से 29 वर्ष की आयु के दस लाख से अधिक लोगों को कवर करना था।

नोट: मेनिनजाइटिस का प्रकोप पहली बार 1805 में दर्ज हुआ था।

मेनिनजाइटिस और इसके लक्षण क्‍या हैं?
– मेनिंगाइटिस एक बीमारी है, यह बीमारी जीवाणु संक्रमण के कारण होती है।
– इस रोग में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास की झिल्लियों (मेनिन्जेस) में सूजन आ जाती है। इससे मरीज को काफी दिक्‍कत होती है।
– इस रोग से पीड़ित लोगों को सिरदर्द, बुखार, गर्दन में अकड़न और मतली की शिकायत आदि होगी।

WHO ने क्‍या कहा
– WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि मेनिनजाइटिस एक पुराना और जानलेवा दुश्मन है।
– लेकिन इस नए टीके में इस बीमारी के प्रकोप को रोकने और कई लोगों की जान बचाने की क्षमता है।
– वर्ष 2030 तक इस रोग को खत्‍म करने का जो लक्ष्‍य था।
– हम उस लक्ष्‍य के एक कदम और करीब आ गए हैं।

नोट- विश्‍व मलेरिया रिपोर्ट 2023 के अनुसार वर्ष 2022 में मलेरिया के सबसे ज्‍यादा मामले (6.67 करोड़) नाइजीरिया में है।

नाइजीरिया
– गिनी की खाड़ी पर स्थित एक अफ्रीकी देश है।
– सीमा : बेनीन, नाइजर, चाड, और कैमरूनसे लगती हैं।
– कैपिटल: अबुजा
– प्रेसिडेंट : बोला अहमद टीनुबू
– करेंसी: नाइजीरियाई नायरा

—————
7. किस देश की पूर्व क्रिकेटर बिस्‍माह मारूफ ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिया?
Which country’s former cricketer Bismah Maroof retired from international cricket?

a. पाकिस्तान
b. इंग्‍लैंड
c. भारत
d. बांग्‍लादेश

Answer: a. पाकिस्तान

– बिस्माह मारूफ ने 25 अप्रैल 2024 को एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
– उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 17 साल का रहा।
– उन्होंने वर्ष 2006 (विमेंस एशिया कप) में भारत के खिलाफ जयपुर में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
– वहीं आखिरी मुकाबला 23 अप्रैल को वेस्टइंडीज विमेंस के खिलाफ खेला।
– बिस्माह ने 136 वनडे और 140 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
– वनडे में 21 अर्धशतक और टी-20 में 12 हाफ सेंचुरी लगाईं, वहीं गेंदबाजी में 36 विकेट झटके हैं।
– 34 वनडे और 62 टी-20 मैचों में कप्तानी की

————-
8. अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Dance Day celebrated?

a. 25 अप्रैल
b. 27 अप्रैल
c. 28 अप्रैल
d. 29 अप्रैल

Answer: d. 29 अप्रैल

– नृत्य के मूल्य और महत्व का जश्न मनाया जाता है।

————-
9. आयुष्मान भारत दिवस कब मनाया जाता है?
When is Ayushman Bharat Diwas celebrated?

a. 29 अप्रैल
b. 30 अप्रैल
c. 1 मई
d. 2 मई

Answer: b. 30 अप्रैल

– इस दिन का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व पर जोर देना है।
– आयुष्मान भारत योजना योजना पूरे परिवार को 5 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ कवर करती है।
– यह एक पेपरलेस और कैशलेस योजना है।
– वर्ष 2018 में इस योजना को शुरू किया गया था।
– यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो कम आय वाले परिवारों के 50 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त चिकित्सा उपचार तक पहुंच प्रदान करती है।

————–
10. पहली बार 60 वर्षीय महिला ने मिस यूनिवर्स ब्‍यूनस आयर्स प्रतियोगिता 2024 जीती, उनका नाम बताएं?
For the first time, a 60-year-old woman won the Miss Universe Buenos Aires pageant 2024, name her?

a. दिविता राय
b. एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज
c. क्रिस्‍टीना पिस्‍जकोवा
d. शेन्निस पलासियोस

Answer: b. एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज

ब्‍यूनस आयर्स के बारे में
– यह शहर अर्जेंटीना की राजधानी है।

– 60 वर्षीय महिला ने पहली बार उम्र और सुंदरता के बारे में रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए उनकी जीत ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है।
– उन्होंने 18 से 73 वर्ष की उम्र के 34 अन्य लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा की।
– 24 अप्रैल 2024 को उन्होंने यह प्रतियोगिता जीत ली।
– वह मिस यूनिवर्स 2024 में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
– मिस यूनिवर्स का आयोजन 28 सितंबर, 2024 को मेक्सिको में होने वाला है।

कौन हैं एलेजांद्रा रोड्रिग्ज?
– वह अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत की राजधानी ला प्लाटा की एक वकील और पत्रकार हैं।
– वह एक अस्पताल में कानूनी सलाहकार भी रहीं।

60 वर्ष की उम्र में भाग कैसे लिया
– आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने वर्ष 2023 में इस कॉन्‍टेस्‍ट के लिए उम्र सीमा हो हटा दिया था।
– इसलिए वह इस प्रतियोगिता में भाग ले पाई और वर्ष 2024 में मिस यूनिवर्स ब्‍यूनस आयर्स का खिताब जीत लिया।
– इससे पहले तक प्रतियोगिता में 18 से 28 वर्ष की महिलाएं भाग लेती थीं।

मिस वर्ल्‍ड में भारत
1966 – रीता फ़ारिया – भारत की पहली मिस वर्ल्ड
1994 – ऐश्वर्या राय – भारत की दूसरी मिस वर्ल्ड
1997 – डायना हेडेन – भारत की तीसरी मिस वर्ल्ड
1999 – युक्ता मुखी – भारत की चौथी मिस वर्ल्ड
2000 – प्रियंका चोपड़ा – भारत की पाँचवीं मिस वर्ल्ड
2017 – मानुषी छिल्लर – भारत की छठी मिस वर्ल्ड

मिस यूनिवर्स में भारत
1994 – सुष्मिता सेन – भारत की पहली मिस यूनिवर्स
2000 – लारा दत्ता – भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स
2021 – हरनाज़ संधू – भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *