21 to 22 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 21 & 22 अप्रैल 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. वैज्ञानिकों ने गुजरात के कच्‍छ जिले में अब तक के सबसे लंबे किस प्रजाति के सांप के अवशेष की खोज की?
Scientists have discovered the remains of the longest species of snake found so far in the Kutch district of Gujarat.

a. कोबरा इंडिकस
b. रसेल वाइपर
c. वासुकी इंडिकस
d. टाइगर सर्प

Answer: c. वासुकी इंडिकस

– भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की के शोधकर्ताओं को वासुकी इंडिकस सांप की रीढ़ की हड्डियों के 27 टुकड़े अप्रैल 2024 मिले। यह अब तक का ज्ञात सबसे लंबा सांप है।
– यह खोज गुजरात के कच्‍छ जिले में हुई।
– सांप के अवशेष पनांद्रो लिग्नाइट खदान में मिले।
– पनांद्रो लिग्नाइट खदान एक कोयला खदान है। लिग्नाइट, जिसे अक्सर भूरा कोयला कहा जाता है।

प्रजाति कितने वर्ष पुरानी है?
– यह प्रजाति संभवतः 47 मिलियन वर्ष (4.7 करोड़ वर्ष) पहले कच्‍छ में रहती थी।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार यह सांप अब विलुप्‍त हो चुके मडत्‍सोइदे सांप परिवार से संबंधित था।
– ये सांप उस समय अस्तित्व में था जब पृथ्वी आज से काफी अलग दिखती थी।
– उस वक्‍त अफ्रीका, भारत और दक्षिण अमेरिका एक संयुक्त भूभाग थे।

वासुकी इंडिकस नाम कहां से लिया

– वासुकी नाम भगवान शिव के गले में लिपटे हुए सांप से लिया है, जिसे सांपों का किंग कहते थे।
– इंडिकस शब्‍द का अर्थ होता है, (भारत का)

सांप कितना लंबा था?
– यह सांप 10 से 15 मीटर (लगभग 50 फीट) लंबा या आधुनिक स्‍कूल बस जितना बड़ा हो सकता था।
– तब इसका वजन 1000 किलोग्राम होगा।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार वासुकी इंडिकस का शरीर संभवतः चौड़ा और बेलनाकार था।

पहले मगरमच्छ माना जा रहा था
– रुड़की स्थित आईआईटी के वैज्ञानिकों को साल 2005 में कच्छ की एक कोयला खदान में 27 बड़े-बड़े कंकाल के टुकड़े मिले थे।
– इनमें कुछ हड्डियां आपस में जुड़ी हुई थीं। तब से अब तक इन जीवाश्म को एक विशाल मगरमच्छ जैसे किसी प्राणी के अवशेष माना जा रहा था।
– लेकिन लंबी रिसर्च के बाद अब वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि ये असल में दुनिया के अब तक के सबसे बड़े सांपों में से एक था।

गुजरात
– मुख्‍यमंत्री – भूपेंद्र भाई पटेल
– राजधानी – गांधीनगर

—————
2. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Earth Day celebrated?

a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

Answer: c. 22 अप्रैल

वर्ष 2024 की थीम:
– Planet vs. Plastics
– ग्रह बनाम प्लास्टिक

– यह थीम हमारे ग्रह पृथ्‍वी) और मानव स्वास्थ्य के लिए प्लास्टिक के खतरे को उजागर करता है। इसके जरिए वर्ष 2040 तक प्लास्टिक के उत्पादन में 60% की कमी की मांग करते हुए सभी प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने का आह्वान किया गया है।

– यह दिवस करोड़ों लोगों को पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे- क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
– विश्व पृथ्वी दिवस ग्लोबल स्तर पर 192 देशों द्वारा मनाया जाता है।
– 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की।
– इसके बाद 1972 में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इसे अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के रूप में मान्‍यता दी।

—————
3. केंद्र सरकार ने आतंकरोधी बल NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया?
Who was appointed as the Director General of anti-terrorist force NSG (National Security Guard) by the Central Government?

a. दीपक राठौर
b. अंजलि मेहता
c. नलिन प्रभात
d. दलजीत चौधरी

Answer: c. नलिन प्रभात

– नलिन प्रभात वर्ष 1992 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
– केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नलिन प्रभात की नियुक्ति को मंजूरी दी।
– 22 अप्रैल 2024 को चो चार्ज लेंगे।
– वह 31 अगस्त 2028 तक एनएसजी के डीजी पद पर रहेंगे।

NSG
– ब्लैक कैट के नाम से पहचाने जाने वाले आतंकरोधी बल एनएसजी को वर्ष 1984 में गठित किया गया था।
– एनएसजी आतंकवाद और अपहरण विरोधी अभियानों के लिए बनाया गया विशेष बल है।
– मुंबई में 26/11 के हमले के दौरान भी एनएसजी ने अहम भूमिका निभाई थी।
– सशस्त्र सीमा बल के चीफ दलजीत सिंह चौधरी एनएसजी चीफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

—————
4. लोकसभा चुनाव 2024 में किस राज्‍य के छह जिलों का वोटिंग प्रतिशत शून्य रहा?
In the Lok Sabha elections 2024, six districts of which state had zero voting percentage?

a. मणिपुर
b. नागालैंड
c. सिक्किम
d. असम

Answer: b. नागालैंड

– 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई।
– इस दौरान नागालैंड के 6 जिलों में वोटिंग प्रतिशत शून्‍य रहा, क्‍योंकि यहां पर लोग वोट डालने नहीं गए। यहां तक कि स्‍थानीय विधायकों ने भी वोट नहीं डाला।
– वर्ष 2019 में नागालैंड में मतदान 83.08% था।

लोग वोट डालने क्‍यों नहीं गए?
– दरअसल यहां पर एक अलग राज्‍य की मांग के लिए जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्‍था ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) ने बंद का ऐलान और चुनावी प्रक्रिया से दूर रहने का आह्वान किया था।
– इसलिए वहां के लोग वोट डालने के लिए नहीं निकले।
– और यहां का वोटिंग प्रतिशत शून्‍य रहा।

नोट: – ENPO वर्ष 2010 से एक अलग ‘फ्रंटियर नागालैंड टेरिटरी’ (FNT) की मांग कर रहा है।

कब से कब तक बंद की घोषणा की?
– ENPO ने इन छह जिलों में 18 अप्रैल की शाम 6 बजे से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की थी।
– लेकिन ENPO ने 20 अप्रैल 2024 को अपना पूर्ण बंद हटा लिया। और कहा कि हमें हुई असुविधाओं के लिए खेद है।
– हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार ENPO अध्यक्ष आर. त्सापिकीउ संगतम ने कहा कि बंद की घोषणा करने वाला उसका सार्वजनिक नोटिस असामाजिक तत्वों द्वारा संभावित गड़बड़ी को कम करने के लिए था।

ENPO ने सरकार के लिए क्‍या कहा
– ENPO ने आरोप लगाया है कि लगातार सरकारों ने इस क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास नहीं किया है।
– राज्य सरकार पहले ही एक स्वायत्त निकाय की सिफारिश कर चुकी है ताकि इस क्षेत्र को राज्य के बाकी हिस्सों के बराबर पर्याप्त आर्थिक पैकेज मिल सके।

पूर्वी नागालैंड के छह जिले
– किफिरे
– लोंगलेंग
– मोन
– नोकलाक
– शामतोर
– तुएनसांग

इन छह जिलों में कुल कितने मतदाता
– नागालैंड के कुल 13.25 लाख मतदाताओं में से पूर्वी नागालैंड के 6 जिलों में लगभग 4,00,632 मतदाता हैं।
– क्षेत्रों के 738 मतदान केंद्र बनाए गए, जिसमें 20 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
– इन क्षेत्रों के 20 विधायकों ने भी भी वोट नहीं डाला।
– नागालैंड राज्‍य में केवल एक लोकसभा सीट है।

ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO)
– ENPO पूर्वी नागालैंड का अहम संगठन है, जिसमें 7 क्षेत्रीय आदिवासी समूह शामिल हैं।
– इस संगठन का पूरा नाम ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (Eastern Nagaland People’s Organization) है।

नागालैंड
– मुख्‍यमंत्री : नेफ्यू रियो
– राजधानी : कोहिमा

—————
5. कुवैत के नए प्रधानमंत्री का नाम बताएं?
Name the new Prime Minister of Kuwait?

a. शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा
b. अहमद नवाफ़ अल-अहमद
c. नवाफ अल अहमद अल सबा
d. मुनीरा बदाह अल-मुतैरी

Answer: a. शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा

– कुवैत के अमीर ने ‘शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा’ को नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।
– यह निर्णय 7 अप्रैल 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री (शेख मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबा) के इस्‍तीफे के बाद लिया गया।

शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा
– वह एक कुवैती अर्थशास्त्री हैं।
– उन्होंने 1999 से 2005 तक वित्त और संचार मंत्री के रूप में कार्य किया है।
– और वर्ष 2006 से 2011 तक स्वास्थ्य मंत्री, तेल मंत्री और सूचना मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

कुवैत के बारे में
– अमीर : ‘मेशाल अल अहमद अल सबा’
– प्रधानमंत्री : शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा
– राजधानी: कुवैत सिटी
– मुद्रा: कुवैती दीनार
– आबादी : लगभग 42 लाख
– पड़ोसी देश : इराक. सऊदी अरब, (समुद्री सीमा ईरान से लगती हैं)
– समुद्रा : फारस की खाड़ी

—————
6. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर कौन बने?
Who became the first wicketkeeper to score the most runs in the Indian Premier League (IPL)?

a. दिनेश कार्तिक
b. ऋषभ पंत
c. क्विंटन डी कॉक
d. एम.एस. धोनी

Answer: d. एम.एस. धोनी (पूरा नाम महेंद्र सिंह धोनी)

– वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं।
– एम.एस. धोनी ने 19 अप्रैल 2024 को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।
– इस मैच में उन्‍होंने 8 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए।
– IPL 2024 शुरू होने से पहले 22 मार्च 2024 को धोनी ने CSK की कप्‍तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।

टॉप 5 विकेटकीपर
विकेटकीपर – रन – मैच – टीम
1. एम.एस. धोनी – 5051 – 251 – CSK
2. दिनेश कार्तिक – 4363 – 228 – RCB
3. रॉबिन उथप्‍पा – 3011 – 114 – KKR
4. ऋषभ पंत – 2850 – 95 – DC
5. क्विंटन डी कॉक – 2812 – 90 – LSG

—————
7. हॉकी इंडिया ने किस भारतीय महिला खिलाड़ी को असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया है?
Which Indian female player has been honored with the Asunta Lakra Award by Hockey India?

a. सविता पुनिया
b. दीपिका सोरेंग
c. वैष्णवी विट्ठल फाल्के
d. नवीनत कौर

Answer: b. दीपिका सोरेंग

– हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड दीपिका सोरेंग को वर्ष के उभरते खिलाड़ी के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया है।
– दीपिका को वर्ष 2023 के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– उन्होंने महिला जूनियर एशिया कप में टीम के लिए डेब्‍यू करते हुए 6 मैचों में 7 गोल दागकर टीम को गोल्‍ड मेडले दिलाया था।
– दीपिका को हाल ही में 33 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला टीम कोर ग्रुप में नामित किया गया था जो 16 मई तक बेंगलुरु के साई में प्रशिक्षण ले रही है।

—————
8. किस देश ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए तकनीक सप्लाई करने पर चीन और बेलारूस की कंपनियों पर बैन लगा दिया है?
Which country has banned companies from China and Belarus from supplying technology for Pakistan’s ballistic missile program?

a. अमेरिका
b. रूस
c. भारत
d. फ्रांस

Answer: a. अमेरिका

– इसमें चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी है।
– अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, कंपनियों से जुड़ी सभी संपत्ति को सीज कर दिया गया है।
– वहीं इनके अफसरों की देश में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

ये हैं कंपनियां
– चीन की शियान लॉन्गदे टेक्नोलॉजी, तियांजिन क्रिएटिव सोर्स, ग्रैनपेक्ट कंपनी और बेलारूस का मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट शामिल हैं।

– बेलारूस की कंपनी मिंस्क व्हील पाकिस्तान की लंबी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए चैसिस व्हीकल सप्लाई करती थीं।
– चीन की शियान लॉन्गदे कंपनी मिसाइल से जुड़े उपकरण जैसे फिलामेंट वाइंडिंग मशीन देती है।
– इसका इस्तेमाल रॉकेट मोटर के केस बनाने में होता है।
– तियांजिन कंपनी के सामान का इस्तेमाल स्पेस लॉन्च व्हीकल के टैंकों की वेल्डिंग में किया जाता है।
– वहीं ग्रैनपेक्ट कंपनी के उपकरण पाकिस्तान के रॉकेट मोटर की टेस्टिंग में काम आते हैं।

1986 में शुरू हुआ पाकिस्तान का मिसाइल प्रोग्राम
– पाकिस्तान ने वर्ष 1986-87 में अपने मिसाइल प्रोग्राम हत्फ की शुरुआत की थी।
– हत्फ-1 और फिर हत्फ-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण किया था।
– यह दोनों मिसाइलें 90 के दशक में सेना का हिस्सा बनी थी।
– वर्ष 1996 में पाकिस्तान ने चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल की तकनीक हासिल की।
– फिर 1997 में हत्फ-3 का सफल परीक्षण हुआ, जिसकी मार 800 किलोमीटर तक थी।
– वर्ष 2002 से 2006 तक भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा मिसाइलों की टेस्टिंग की थी।

—————
9. वर्ल्‍ड नंबर एक खिलाड़ी और टेनिस स्टार गार्बाइन मुगुरुजा ने खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया, उन्‍होंने अब तक कितने ग्रैंड स्‍लैम जीते?
World number one player and tennis star Garbine Muguruza announced her retirement from the game, how many Grand Slams has she won so far?

a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच

Answer: a. दो

– पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी गार्बाइन मुगुरुजा ने 20 अप्रैल 2024 को सन्‍यास की घोषणा की।
– 30 साल की उम्र में ही इस स्पेनिश खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
– उन्होंने ये फैसला लंबे समय से टेनिस से दूर रहने की वजह से किया है, मुगुरुजा 2023 जनवरी से टेनिस नहीं खेली हैं।
– मुगुरुजा विलियम्स बहनों को ग्रैंड स्लैम फाइनल में हराने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं।
1998 के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली स्पेनिश खिलाड़ी
– मुगुरुजा ने 2016 में फ्रेंच ओपन जीता और वर्ष 2017 में विंबलडन जीता था।

—————
10. विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Book and Copyright Day observed?

a. 22 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 26 अप्रैल
d. 28 अप्रैल

Answer: b. 23 अप्रैल

– विश्व पुस्तक दिवस को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

 


PDF Download: Click here


 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *