19 & 20 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 19 & 20 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. IQ एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 के मुताबिक दुनिया की सबसे प्रदूषित हवा वाली राजधानी का नाम बताएं?
According to IQ Air’s World Air Quality Report 2023, name the capital with the most polluted air in the world?

a. वाशिंगटन डीसी
b. बीजिंग
c. नई दिल्‍ली
d. ढाका

Answer: c. नई दिल्‍ली

– रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली सबसे खराब हवा वाली राजधानी रही।
– स्विस ऑर्गेनाइजेशन IQ एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 में यह बात सामने आई है।
– रिपोर्ट में PM 2.5 कणों के आधार पर देशों, राजधानियों तथा शहरों की रैंकिंग की गई है।

भारत, दुनिया का तीसरा सबसे वायु प्रदूषित देश
– बांग्लादेश दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा वाला देश रहा।
– 134 देशों की इस लिस्ट में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है।
– भारत 2023 में तीसरा सबसे प्रदूषित हवा वाला देश रहा।

दुनिया का सबसे वायु प्रदूषित महानगर
– बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगर है।
– जबकि 2022 में इस लिस्ट में बेगूसराय का नाम भी नहीं था। 2022 में प्रदूषित हवा वाले देशों की सूची में भारत आठवें स्थान पर था।

भारत में 96% लोग 7 गुना खराब हवा में सांस ले रहे
– रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 1.33 अरब यानी 96% लोग ऐसी हवा में रहते हैं, जिसमें PM 2.5 का स्तर WHO के एनुअल स्टैंडर्ड से 7 गुना ज्यादा है।
– वहीं देश के 66% शहरों में एनुअल PM 2.5 का स्तर 35 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ज्यादा रहा।

प्रदूषित हवा से हर साल 70 लाख लोग जान गंवा रहे
– WHO के मुताबिक, दुनिया में हर साल प्रदूषित हवा की वजह से 70 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
– वहीं मरने वाले हर 9 लोगों में से 1 की मौत खराब हवा के कारण हो रही है।
– IQ एयर ने बताया कि इस साल का डेटा 30,000 से ज्यादा वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों और रिसर्च संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकारी एजेंसियों के डेटा को इकट्ठा करके जारी किया किया गया है।

PM 2.5 माइक्रोन क्‍या है?
– यह एक तरह का पार्टिकुलेट मैटर होता है, जिसका डायमीटर (व्यास) 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। – यह बेहद छोटे कण होते हैं, जो हवा की गुणवत्ता को खराब करते हैं।
– कुछ कण इतने छोटे होते हैं कि इन्हें केवल इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल करके पता लगाया जा सकता है।
– भारत में पिछले साल PM 2.5 का औसत स्तर 1 क्यूबिक मीटर में 54.4 माइक्रोग्राम रहा। यह WHO के पैमाने से 10 गुना ज्यादा था।

राजधानी दिल्‍ली या नई दिल्‍ली
आधिकारिक तौर पर, शहर को दिल्ली का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) कहा जाता है। यह भारत का एक शहर और केंद्र शासित प्रदेश है जिसमें भारत की राजधानी नई दिल्ली शामिल है।
दिल्ली एक मेगा सिटी है, एक बड़ा महानगरीय क्षेत्र है, जिसमें कई जिले, पड़ोस और ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं। नई दिल्ली प्रशासनिक केंद्र है, जहां राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट स्थित हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अंदर एक छोटा क्षेत्र है।

—————
2. भारत और किस देश के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘लमितिये-2024’ (LAMITIYE – 2024) का आयोजन मार्च 2024 हुआ?
The joint military exercise ‘LAMITIYE-2024’ between India and which country was organized in March 2024?

a. सोमालिया
b. सेशेल्स
c. तंजानिया
d. मालदीव

Answer: b. सेशेल्स

– सेशेलोइस क्रियोल भाषा में ‘लमितिये’ का अर्थ : ‘मित्रता’
– यह द्विवार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण महत्व रखता है।

लमितिये-2024
– यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण इवेंट है।
– वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है।
– वर्ष 2024 में 10वां संस्‍करण सेशेल्स में आयोजित हुआ है।
– इसका आयोजन 18 से 27 मार्च 2024 तक हुआ।
– इसमें भारतीय गोरखा राइफल्स 45 सैन्‍य कर्मी ने भाग लिया।
– सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) से 45 कर्मी सैन्य भाग लिया।
– अभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-शहरी वातावरण में उप-पारंपरिक संचालन में अंतर संचालन को बढ़ाना है।

सेशेल्‍स
– सेशेल्स पूर्वी अफ्रीका से दूर हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
– राष्ट्रपति : रामकलावन
– राजधानी : विक्टोरिया
– भाषा: फ़्रेंच, सेशेलोइस क्रियोल, अंग्रेजी

————–
3. नेपाल की पर्यटन राजधानी का नाम बताएं, जिसकी घोषणा वहां की सरकार ने की?
Name the tourism capital of Nepal, which was announced by the government there?

a. भोजपुर
b. जनकपुर
c. पोखरा
d. अमरगढ़ी

Answer: c. पोखरा

– नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड ने यह घोषणा 17 मार्च 2024 को की।

पोखरा:-
– यह मध्य नेपाल में फेवा झील पर स्थित एक शहर है।
– इसे अन्नपूर्णा सर्किट के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है, जो हिमालय का एक लोकप्रिय मार्ग है।
– नेपाली शब्द “पोखरी” का अर्थ है “तालाब”।
– पोखरा, पोखरी का ही एक रूप है। शहर में कई तालाब हैं।

नेपाल ने चीन से वाणिज्यिक उड़ानें संचालित करने का आग्रह किया?
– नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि वह विकास के लिए चीन की मदद लेगा।
– प्रचंड चीन से आग्रह करेंगे कि वह पोखरा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे को अपनी ओर से ‘ग्रांट प्रोजेक्‍ट’ के रूप में माने और चीन से आने-जाने के लिए नियमित कमर्शियल उड़ानें संचालित करे।

चीन से आग्रह क्‍यों करेंगे?
– चीन द्वारा निर्मित पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जनवरी 2022 में वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार किया गया था।
– लेकिन तब से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, क्योंकि नेपाल और चीन के बीच विवाद है।
– विवाद इस बात पर है कि यह बेल्ट एंड रोड पहल के तहत एक परियोजना है या नहीं.

नेपाल
– राष्‍ट्रपति : राम चंद्र पौडेल
– प्रधानमंत्री : पुष्‍प कमल दहल प्रचंड
– राजधानी : काठमांडू
– मुद्रा : नेपाली रुपया

—————–

————–

4. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) की चैंपियन टीम कौन बनी?
Who became the champion team of Women’s Premier League (WPL 2023)?

a. दिल्ली कैपिटल्स
b. गुजरात टाइटंस
c. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
d. मुंबई इंडियंस

Answer: c. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

WPL 2024 फाइनल मैच
– कब हुआ : 17 मार्च 2024
– कहां हुआ : अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
– किनके बीच : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
– संस्‍करण : दूसरा (2024)
– विजेता : RCB (8 विकेट से)
– उप विजेता : दिल्ली कैपिटल्स
– रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान : स्मृति मंधाना
– दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान : मेग लैनिंग

WPL 2024 के खिताब
– प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : दीप्ति शर्मा (यूपी वारियर्स)
– प्‍लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) : सोफी मोलिनक्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
– कैच ऑफ द सीजन : एस सजना (मुंबई इंडियंस)
– मोस्‍ट सिक्‍सेस अवॉर्ड : शैफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)
– मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर : दीप्ति शर्मा (यूपी वारियर्स)
– एमर्जिंग प्लेयर : श्रेयंका पाटिल (आरसीबी)
– ओरेंज कैप : एलिसे पेरी (आरसीबी)
– पर्पल कैप : श्रेयंका पाटिल (आरसीबी)

WPL 2023
– विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले संस्‍करण का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था।
– फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।
– मुंबई इंडियंस की कप्‍तान : हरमनप्रीत कौर थी।

————–
5. व्‍लादिमीर पुतिन कौन सी वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने?
For which time did Vladimir Putin become the President of Russia?

a. दूसरी बार
b. तीसरी बार
c. चौथी बार
d. पांचवीं बार

Answer: d. पांचवीं बार

– मार्च 2024 में हुए चुनाव में उन्‍हें करीब 88% वोट मिले।
– उनके विरोधी निकोलाई खारितोनोव करीब 4% वोट मिले। बाकि वोट अन्‍य को मिले।

पुतिन कब कब राष्‍ट्रपति बने
– वर्ष 2000 (53.4% वोट मिले)
– वर्ष 2004 (71.9% वोट मिले)
– वर्ष 2012 (63.6% वोट मिले)
– वर्ष 2018 (76.66% वोट मिले)
– वर्ष 2024 (करीब 88% वोट मिले)

कब कब प्रधानमंत्री बने
– 1999 से 2000 तक
– 2008 से 2012 तक

पुतिन ने रूस-नाटो विवाद लेकर क्या कहा
– रूस में चुनाव के रिजल्‍ट घोषित होने के बाद कहा कि अब रूस और भी ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावशाली बन जाएगा।
– उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर कहा कि अगर नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी। मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा कुछ चाहेगा।

रूस में राजनीतिक सिस्टम
– रूस की संसद को फेडरल असेंबली कहते हैं।
– वहां भी दो सदन होते हैं।
– ऊपरी सदन को काउंसिल ऑफ फेडरेशन
– निचले सदन को स्टेट डुमा कहते हैं।
– रूस में सबसे शक्तिशाली पद राष्ट्रपति होता है।
– दूसरा सबसे शक्तिशाली पद प्रधानमंत्री होता है, जो राष्‍ट्रपति के निर्देश पर काम करता है।

व्‍लादिमीर पुतिन
– वह 71 वर्ष के हैं।, उन्हें लग्जरी स्टाइल बहुत पसंद है।
– वह पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।
– पुतिन दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं में गिने जाते हैं।
– पुतिन की संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर है।
– उनके पास कई लग्जरी घर हैं।
– उनके पास करीब 700 कारें, 58 विमान और हेलीकॉप्टर है।
– उनके पास लग्जरी घड़ियों का संग्रह है।

नोट : फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार व्‍लादिमीर पुतिन 2013 से 2016 तक लगातार 4 बार विश्व के सबसे शक्तिशाली व्‍यक्ति रहे हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध
– रूस यूक्रेन युद्ध को दो साल से ज्यादा हो गए, लेकिन युद्ध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।
– मार्च 2024 में व्‍लादिमीर पुतिन ने चुनाव जीतने के बाद देश को संबोधित किया।
– उन्होंने कहा यूक्रेन पश्चिमी देशों के टुकड़ों पर जी रहा है। पश्चिमी देश लगातार उसे मदद भेज रहे हैं, हथियार दे रहे हैं, लेकिन ये सप्लाई एक दिन रुक जाएगी।

————–
6. वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) कब मनाया जाता है?
When is the Global Recycling Day celebrated?

a. 16 मार्च
b. 17 मार्च
c. 18 मार्च
d. 19 मार्च

Answer: c. 18 मार्च

2024 की थीम
– रीसाइक्लिंग हिरो
– Recycling Heroes

रीसाइक्लिंग क्या है:
– यह मुख्य रूप से उपयोग की गई वस्तुओं को फिर से उपयोग योग्य बनाने या इसे इकोफ्रेंडली तत्वों में तबदीक करने की प्रक्रिया है।
– इसके तहत रीसाइक्लिंग योग्य अपशिष्ट पदार्थों को वापस कच्चे माल में बदल देता है जिसे बनाया जा सकता है।
– कचरे को लैंडफिल से बाहर रखने के लक्ष्य को पूरा करते हुए। नई वस्तुओं या उत्पादों को बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। रीसाइक्लिंग के तीन मुख्य चरण हैं. अपशिष्ट पदार्थों को इकट्ठा करना है. उन्हें नए उत्पादों में बदलना और उन उत्पादों को खरीदना ताकि उन्हें बाद में रीसाइक्लिंग किया जा सके।

—————–

————–

7. आयुध निर्माण दिवस (Ordnance Factories’ Day) कब मनाया जाता है?
When is Ordnance Factories’ Day celebrated?

a. 16 मार्च
b. 17 मार्च
c. 18 मार्च
d. 19 मार्च

Answer: c. 18 मार्च

– भारत की सबसे पुरानी आयुध निर्माण फैक्‍ट्री कोलकाता के कोसीपोर में स्थित है।
– इसका उत्पादन 18 मार्च, 1802 को शुरू किया गया था।
– इसी वजह से यह दिवस आयोजित होता है।

नोट – ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री बोर्ड (इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्रीज) को केंद्र सरकार ने भंग करके सात नई PSU(पब्लिक सेक्‍टर अंडरटेकिंग) कंपनियां बनाई हैं।

————–
8. विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) कब मनाया जाता है?
When is World Sparrow Day celebrated?

a. 17 मार्च
b. 18 मार्च
c. 19 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: d. 20 मार्च

– यह दिवस लोगों में गौरेया के प्रति जागरुकता बढ़ाने और उसके संरक्षण के लिए मनाया जाता है।
– बढ़ते प्रदूषण सहित कई कारणों से गौरैया की संख्या में कमी आई है।

– विश्व गौरैया दिवस, नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ-साथ फ्रांस की इकोसेज एक्शन फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
– वर्ष 2010 में पहली बार 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया गया।

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस (International happiness day) कब मनाया जाता है?
When is International Happiness Day celebrated?

a. 19 मार्च
b. 20 मार्च
c. 21 मार्च
d. 22 मार्च

Answer: b. 20 मार्च

2024 की थीम :
– ख़ुशी के लिए पुनः जुड़ना: लचीले समुदायों का निर्माण
– Reconnecting for Happiness: Building Resilient Communities.

– संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने में खुशी और कल्याण के महत्व को पहचानते हुए इस दिवस को घोषित किया था।

 


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *