16th & 17th March 2022 Current Affairs

यह 16th & 17th March 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भगत सिंह के पैत्रिक गांव का नाम बताएं, जहां पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ली?

a. लायलपुर
b. खटकड़ कलां
c. मोरांवाली
d. बंगा

Answer: b. खटकड़ कलां

– पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
– पंजाब में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्‍यमंत्री ने राजभवन के बाहर (खटकड़ कलां – नवांशहर जिले [अब ‘शहीद भगत सिंह नगर’] में स्थित) शपथ ली।
– भगवंत मान आम आदमी पार्टी (आप) के लीडर हैं।
– वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 117 सीटों में से आप ने 92 सीटें जीती हैं।
– चेहरे के तौर पर भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं।
– हालांकि, कार्यकाल के लिहाज से वह पंजाब के 25वें CM हैं।

भगवंत मान के बारे में
– 1973 में संगरुर जिले के सतोज गांव में जन्‍म हुआ।
– 1992 में बी.कॉम की पढ़ाई छोड़ दी और कॉमेडियन के रूप में कॅरियर शुरू किया।
– 2022 में राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
– 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े, हार गए।
– 2014 में AAP में शामिल हुए।
– 2014 में ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।
– 2015 में पत्‍नी अलग हो गईं। बाद में तलाक हुआ।
– 2019 में दूसरी बार सांसद चुने गए।
– 2022 में पंजाब के मुख्‍यमंत्री बने।

भगवंत मान और खटकड़ कलां
– भगवंत मान, कॉमेडियन के तौर पर कामयाबी पाने के बाद से ही वह यहां आते रहे हैं।
– वर्ष 2011 में जीवन का पहला राजनीतिक भाषण दिया था।
– सांसद चुने जाने पर भी वह यहां आए थे।

भगत सिंह का पैत्रिक गांव खटकड़ कलां
– शहीद भगत सिंह का जन्‍म लायलपुर (अब पाकिस्तान के फैसलाबाद के बंगा) में हुआ था।
– उनकी परवरिश भी वहीं हुई, लेकिन वह अपने दादा अर्जुन सिंह के साथ बचपन में छुट्टियों में पैतृक गांव खटकड़ कलां आया करते थे।
– खटकड़ कलां गांव पंजाब के नवांशहर जिले (अब ‘शहीद भगत सिंह नगर’) में स्थित है।
– खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह का पुश्तैनी मकान आज भी मौजूद है।
– इस पुश्‍तैनी घर का निर्माण शहीद भगत सिंह के परदादा फतेह सिंह ने 1885 में करवाया था।
– इसे दीवान खाना कहा जाता था। इसका निर्माण इस उद्देश्य से करवाया गया था, ताकि आने-जाने वाले लोग यहां रुक सके।
– अब इस पूरे मकान को हेरिटेज घोषित कर दिया गया है। इसकी देखभाल पुरातत्व विभाग करता है।
– पंजाब सरकार ने यहां एक विशाल स्मारक व म्यूजियम का निर्माण भी किया है।

खटकड़ कलां से लायलपुर क्‍यों शिफ्ट हुआ भगत सिंह का परिवार
– इसके दो तर्क दिए जाते हैं।
– पहला – ‘खटकड़ कलां में प्लेग फैलने के कारण ब्रिटिश सरकार ने गांव के लोगों को लायलपुर में जमीन आवंटित की थी, ताकि वे वहां खेती कर अपने परिवार का पालन कर सकें।’ प्लेग के कारण ही भगत सिंह का परिवार खटकड़ कलां छोड़कर लायलपुर चला गया था।
– दूसरा – 1849 में अंग्रेजों ने पंजाब पर कब्जे के बाद चिनाब, झेलम नदी के आसपास के जंगलों को साफ करवाकर 3490 चक (गांव) बसाए, ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा अनाज पैदा करके अपने देश व अन्य देशों में उनके कब्जे वाली कॉलोनियों में आपूर्ति की जा सके। तब भगत सिंह के परदादा व दादा खटकड़ कलां से लायलपुर चले गए।

भगत सिंह के दादा अर्जुन सिंह
– भगत सिंह के दादा अर्जुन सिंह के तीन बेटे किशन सिंह, अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह भी आजादी के आंदोलन में शामिल रहे।
– अजीत सिंह को ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ लहर के लिए जाना जाता है।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बारे में
– जन्‍म : 28 सितंबर 1907
– जन्‍म स्‍थान : लायलपुर (पाकिस्‍तान)
– पैत्रिक गांव : खटकड़ कलां, पंजाब (भारत)
– माता-पिता : विद्यावती और किशन सिंह
– एजुकेशन : DAV हाई स्‍कूल (लाहौर) और नेशनल कॉलेज (लाहौर)
– संगठन : नौजवान भारत सभा, क्रांति किसान पार्टी, हिन्‍दुस्‍तान सोशलिस्‍ट रिपब्लिक एसोसिएशन
– Inspirational : सरदार करतार सिंह सरबाह, कार्ल मार्क्‍स, व्‍लादिमीर लेनिल और मिखाइल बकूनिन।
– निधन : 23 मार्च 1931. (लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी)
– पुस्‍तक : Why I am Atheist (मैं नास्तिक क्‍यों हूं) और Jail Dairi (जेल डायरी).

—————–
2. किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने वनडे मैच में 250 विकेट लेने का वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाया?

a. हरमनप्रीत कौर
b. पूनम यादव
c. झूलन गोस्‍वामी
d. वेदा कष्‍णमूर

Answer: c. झूलन गोस्‍वामी

– झूलन गोस्‍वामी भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाज है।
– उन्‍होंने 16 मार्च 2022 को ये उपलब्धि हासिल की।
– झूलन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 250 विकेट ले चुकी हैं, वे एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
– अब उन्होंने 250 विकेट लेकर दुनिया की पहली महिला गेंदबाज होने का गौरव हासिल किया।

– ICC महिला विश्‍व कप 2022 में इंग्‍लैंड के विरुद्ध मुकाबले में झूलन गोस्‍वामी ने अपने वनडे करियर का 250वां विकेट लिया।

—————
3. कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड की CEO और MD किसे बनाया गया?

a. प्रभा नरसिम्हन
b. संगीता मान
c. सुषमा परिहार
d. मयंक सिन्‍हा

Answer: a. प्रभा नरसिम्हन

– उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी।
– वह इससे पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।

प्रभा नरसिम्हन के बारे में –
– प्रभा नरसिम्हन IIM बैंगलोर से पासआउट हैं, इन्होंने मदुरा गारमेंट्स, यूनिलीवर जैसी कंपनियों में काम किया।
– प्रभा नरसिम्हन ने वर्ष 2006 में HUL रीजनल मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया।
– वह HUL में 15 साल तक कार्यरत रहीं।
– प्रभा नरसिम्हन की लीडरशिप में 2016 से 2019 के बीच HUL के स्किन केयर बिजनेस में शानदार प्रदर्शन रहा।

—————
4. कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की मार्च 2022 की मीटिंग में किस नए सदस्य देश ने हिस्सा लिया?

a. चीन
b. नेपाल
c. पकिस्तान
d. मॉरीशस

Answer: d. मॉरीशस

Colombo Security Conclave (CSC) : कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन
– इसे वर्ष 2011 में त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में स्‍थापित किया गया था।
– उस वक्‍त सदस्‍य देश – भारत, श्रीलंका और मालदीव।
– इस कॉन्क्लेव का लक्ष्य समुद्री सुरक्षा में घनिष्ठ सहयोग के लिए एक मंच तैयार करना।
– ताकि नार्को-तस्करी, मानव तस्करी, समुद्री डकैती, आतंकवाद जैसी चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
– वर्ष 2021 में CSC ने इसमें चौथे सदस्‍य के रूप में मॉरीशस को शामिल करने का फैसला किया।

वर्ष 2022 में NSA स्‍तर का कॉन्‍क्‍लेव
– कोलंबो सिक्‍योरिटी कॉन्‍क्‍लेव का राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) स्‍तर की बैठक 9 और 10 मार्च 2022 को मालदीव में आयोजित हुई।
– मालदीव की सदस्‍यता के साथ यह पहली बैठक थी।
– अब CSC क्‍वाड हो गया है, मतलब चतुर्भुज।
– इस मीटिंग में बांग्लादेश और सेशेल्स के प्रतिनिधिमंडलों ने पर्यवेक्षकों (Observers) के रूप में भाग लिया।

किसने हिस्‍सा लिया
– भारत के NSA अजित डोभाल
– मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी
– श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के सचिव जनरल कमल गुणरत्ने
– मॉरीशस के NSA कुमारेसन इलांगो

इन पांच प्‍वाइंट पर बात हुई
– समुद्री सेफ्टी और सुरक्षा (Marine Safety and Security)
– आतंकवाद और कट्टरवाद का मुकाबला करना (counter terrorism and extremism)
– अवैध व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध का मुकाबला करना (Combating trafficking and transnational organized crime)
– साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की सुरक्षा (Cyber security, protection of critical infrastructure and technology)
– मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian aid and disaster relief)।

इन पांच मुद्दे पर जताई सहमति
– सदस्य देशों ने सहयोग के इन स्तंभों पर सहयोग के लिए एक रोडमैप पर सहमति जताई।
– रोडमैप समन्वित प्रतिक्रिया (coordinated responses) क्षमता निर्माण और सदस्य राज्यों के बीच सूचना प्रवाह को मजबूत करने के लिए मजबूत तंत्र की सुविधा देगा।

—————–
5. चारधाम प्रोजेक्ट की हाईपावर्ड मॉनिटरिंग कमेटी का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?

a. रवि चोपड़ा
b. एके सीकरी
c. विधु विनोद
d. नारायण दास

Answer: b. एके सीकरी

– एके सीकरी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज हैं।
– यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने मार्च 2022 में की।
– इससे पहले कमेटी के अध्यक्ष रवि चोपड़ा थे, जिन्‍होंने फरवरी 2022 में ही पद छोड़ दिया था।

चारधाम प्रोजेक्ट
– चारधाम प्रोजेक्ट का उद्देश्य “हिमालय में चारधाम तीर्थस्थलों (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
– 14 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड के चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत भारत चीन सीमा के पास बन रही सड़कों को डबल करने की सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी थी।
-राष्ट्रीय सुरक्षा और मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सड़क चौड़ी करने के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री की गुहार को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

निगरानी कमेटी
– इस प्रोजेक्‍ट की वजह से पर्यावरण संबंधित चिंता पर्यावरणविदों ने व्‍यक्‍त की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट गया।
– इसके बाद वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पर्यावरण संबधित चिंताओं व अन्य मुद्दों पर विचार के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन कर दिया।
– इसके पहले चेयरमैन रवि चोपड़ा बनाए गए थे। बाद में उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था।

——————
6. ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ (फरवरी 2022) के लिए किस भारतीय पुरुष क्रिकेटर को चुना गया?

a. डेविड वार्नर
b. ऋषभ पंत
c. श्रेयस अय्यर
d. ग्लेन मैक्सवैल

Answer: c. श्रेयस अय्यर

– इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 15 मार्च 2022 को श्रेयस अय्यर के नाम की घोषणा की।
– श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ T-20 सीरीज के तीन मैचों में 57*,74*,73* रन की पारी खेली थी।

——————-
7. ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ (फरवरी 2022) के लिए किस महिला क्रिकेटर को चुना गया?

a. एमिला केर
b. स्‍मृति मंधाना
c. मिताली राज
d. एमी जॉनसन

Answer: a. एमिला केर (न्‍यूजीलैंड)

– महिला क्रिकेट में इस खिताब के लिए न्यूजीलैंड की एमिला केर को चुना गया।

—————-
8. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Vaccination Day) कब मनाया जाता है?

a. 18 मार्च
b. 17 मार्च
c. 16 मार्च
d. 15 मार्च

Answer: c. 16 मार्च

– पूरे देश में टीकाकरण के महत्व को बताने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
– 16 मार्च 2022 को टीकाकरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने 12-14 आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए कोविड-19 वैक्‍सीन शुरू करने की घोषणा की।
– यह दिन पहली बार वर्ष 1995 में मनाया गया था।
– 1995 में भारत ने पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू किया और ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।
– WHO के अनुसार, टीकाकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति की इम्‍यूनिटी मजबूत होती है।

वर्ष 2022 की थीम- “Vaccine Work For All”

—————–
9. ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited – OIL) के नए अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन चुने गए?

a. राकेश अस्‍थाना
b. मुकेश कुमार
c. आकाश पटेल
d. रंजीत रथ

Answer: d. रंजीत रथ

– रंजीत रथ एक जुलाई 2022 को पदभार ग्रहण करेंगे।
– वर्तमान में रंजीत मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Mineral Exploration Corporation Ltd – MECL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
– रंजीत भूवैज्ञानिक (जियो साइंटिस्ट) हैं।
– वह, सुशील चंद्र मिश्रा की जगह लेंगे, जिनका रिटायरमेंट 30 जून 2022 को होना है।

OIL
– ऑयल इंडिया लिमिटेड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत भारत सरकार के स्वामित्व वाली दूसरी सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादक कंपनी है।
– मुख्यालय: नोएडा
– स्थापना: 18 फरवरी 1959

—————–
10. हंगरी की पहली महिला राष्‍ट्रपति कौन बनीं?

a. विक्‍टर नोवाक
b. जेनोस एडर
c. कैटलिन नोवाक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. कैटलिन नोवाक

– हंगरी में भारत की तरह ही सत्‍ता प्रधानमंत्री के पास होता है।
– यहां के PM विक्टर ओर्बन हैं।

– नई राष्‍ट्रपति कैटलिन नोवाक का कार्यकाल 5 साल का होगा।
– वह 44 वर्ष की हैं और राष्‍ट्रपति बनने से पहले फैमिली अफेयर्स मिनिस्ट्री संभाल रही थीं।
– वह हंगरी की सबसे युवा राष्‍ट्रपति बन गई हैं।
– नोवाक की देश में समलैंगिकों के खिलाफ कानून बनाने में भी खास भूमिका रही है।
– उन्‍होंने साल 2001 से विदेश मंत्रालय में काम करना शुरू किया था।
– उस वक्‍त वह यूरोपीय संघ और यूरोपीय मामलों का दायित्व संभालती थीं।
– साल 2010 में वे मिनिस्ट्रीयल एडवाइजर बनीं और फिर उन्हें कैबिनेट ऑफ मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

—————-
11. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (National Financial Reporting Authority – NFRA) के नए अध्‍यक्ष कौन बने?

a. विवेक कुमार
b. अजय भूषण पांडे
c. राकेश अग्रवाल
d. बृजभूषण सिंह

Answer: b. अजय भूषण पांडे

– वह 1984 बैच के महाराष्‍ट्र कैडर के IAS अधिकारी हैं।
– यह नियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने की।

National Financial Reporting Authority – NFRA
– यह ऑडिटिंग पेशे के लिए एक स्वतंत्र नियामक के रूप में कार्य करता है।
– इसके पास कंपनियों के वित्तीय विवरण की समीक्षा करने, स्पष्टीकरण मांगने और लेखांकन और लेखा परीक्षा मुद्दों के संबंध में अनियमितताओं की जांच करने की शक्तियां हैं।
– कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत NFRA की स्थापना को कैबिनेट ने मई 2018 में मंजूरी दी थी।

——————-
12. 75वें ब्रिटिश अकादमी फिल्‍म अवॉर्ड (BAFTA पुरस्कार 2022) में सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म के लिए किसे चुना गया?

a. द पावर ऑफ द डॉग
b. बेलफास्ट
c. ड्राइव माई कार
d. एन्कैंटो

Answer: a. द पावर ऑफ द डॉग

– BAFTA : British Academy Film & Television Arts
– मार्च 2022 में इस संगठन ने ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की।

श्रेणी – विजेता
– बेस्‍ट फिल्‍म : द पावर ऑफ द डॉग
– बेस्‍ट डायरेक्‍टर : जेन कैंपियन, द पावर ऑफ द डॉग
– प्रमुख भूमिका में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस : जोआना स्कैनलान, आफ्टर लव
– प्रमुख भूमिका में बेस्‍ट एक्‍टर : विल स्मिथ, किंग रिचर्ड
– बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस : एरियाना डेबोस, वेस्ट साइड स्टोरी
– बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर : ट्रॉय कोटसर, CODA
– ईई राइजिंग स्टार अवार्ड : लशाना लिंच
– उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म : बेलफास्ट
– ब्रिटिश लेखक, निर्देशक, या निर्माता द्वारा उत्कृष्ट डेब्‍यू : द हार्डर दे फॉल
– बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज : ड्राइव माई कार
– बेस्‍ट डॉक्‍यूमेंट्री : समर ऑफ सोल (या, व्हेन द रेवोलुशन कुड नॉट बी टेलिवाइजड)
– बेस्‍ट एनिमेटेड फिल्म : एन्कैंटो
– बेस्‍ट लघु एनिमेशन : डू नॉट फीड द पिजन, व्लादिमीर कसीसिलनिकोव, जोर्डी मोरेरा और एंटोनिन निकलस
– बेस्‍ट शॉर्ट फिल्‍म : द ब्लैक कॉप, चेरिश ओलेका


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *