7 to 9 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 7 to 9 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. ‘ग्रीन ऑस्कर’ के नाम से चर्चित ‘व्हिटली गोल्ड अवार्ड’ किस भारतीय को दूसरी बार मिला?
Which Indian received the ‘Whitley Gold Award’, popularly known as ‘Green Oscar’, for the second time?

a. सोनाक्षी मित्‍तल
b. पूर्णिमा देवी बर्मन
c. कंचन थापर
d. मंजुला मोहंती

Answer: b. पूर्णिमा देवी बर्मन

– वह असम की वन्‍यजीव जीवविज्ञानी (Wildlife Biologist) हैं।
– पूर्णिमा ने 2024 से पहले 2017 में भी यह अवॉर्ड जीता था।
– व्हिटली गोल्ड अवार्ड, ग्रीन ऑस्‍कर के नाम से भी चर्चित है।
– यह अवॉर्ड लंदन स्थित चैरिटी व्हिटली फंड फॉर नेचर द्वारा दिया जाता है।
– 1 मई 2024 को समारोह में राजा चार्ल्स III की बहन और चैरिटी संरक्षक ऐनी ने डॉ. पूर्णिमा को ये अवार्ड दिया। उनके साथ-साथ अलग-अलग देशों के कुल 7 लोगों को यह अवॉर्ड मिला।

क्‍यों मिला यह अवॉर्ड
– उन्‍हें ये अवार्ड लुप्तप्राय (endangered) पक्षी ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क और उसके आर्द्रभूमि निवास (वेटलैंड) स्थान के संरक्षण प्रयासों के लिए दिया गया।
– इस लुप्‍तप्राय जीव को असम में “हरगिला” कहा जाता है जो एक सारस की प्रजाति है।
– हरगिला का मतलब ‘हड्डी निगलने वाला’ होता है।
– यह पक्षी भोजन के लिए कूड़े के ढेर और घोंसले बनाने के लिए आस-पास के गांवों पर निर्भर हैं।
– पक्षी मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व, विशेषकर असम के आर्द्रभूमि क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
– पक्षियों की आबादी, जो लगभग 450 तक गिर गई थी, मुख्य रूप से डॉ. पूर्णिमा और उनकी हरगिला सेना के संरक्षण प्रयासों के कारण क्षेत्रों में 1800 से अधिक हो गई है।
– हरगिला पक्षी के पंखों का फैलाव 2.4 मीटर होता है और यह 1.2 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। यह एक घोंसला बनाता है जो एक मीटर चौड़ा हो सकता है।

नोट – 2007 में व्हिटली गोल्ड अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय अर्चना गोडबोले और ब्रैड नॉर्मन थे।

————–
2. व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति के रूप में अपने कौन-से वें कार्यकाल के लिए मई 2024 में शपथ ली?
In May 2024, for which term did Vladimir Putin take oath as President?

a. दूसरे
b. तीसरे
c. चौथे
d. पांचवें

Answer: d. पांचवें (6 वर्ष का कार्यकाल)

– व्लादिमीर पुतिन ने 7 मई 2024 को रूस के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में शपथ ली। और मार्च 2024 में चुनावों में विजय प्राप्‍त की।
– वह 71 वर्ष के हैं।
– वह पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।
– उन्‍होंने 33 शब्‍दों में शपथ ली।
– ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस वही जगह है जहां रूस के जार परिवार के 3 राजाओं की ताजपोशी हुई थी।
1- एलेक्‍जेंडर 2
2- एलेक्‍जेंडर 3
3- निकोलस 2

नोट: रूस में राष्‍ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

पुतिन के संबोधन में महत्‍वपूर्ण बातें
– पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि वह पश्चिमी देशों के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं। ये उनपर निर्भर करेगा कि वह रूस से चर्चा करने के लिए तैयार हैं कि नहीं।
– पुतिन का यह संकेत पश्चिमी देशों से साथ रिश्‍ते सुधारने का है।
– इसके अलावा पुतिन ने कहा कि वह, यूरोप और एशिया में अपने मित्र राष्‍ट्रों के साथ मिलकर मल्‍टीपोलर वर्ल्‍ड ऑर्डर के लिए कार्य करते रहेंगे।
– रूस चहाता है कि सुरक्षा व्‍यवस्‍था सभी के पास एक समान हो।

व्लादिमीर पुतिन को चुनाव में कितने वोट मिले
– मार्च 2024 में हुए चुनाव में उन्‍हें करीब 88% वोट मिले।
– उनके विरोधी निकोलाई खारितोनोव करीब 4% वोट मिले। बाकि वोट अन्‍य को मिले।

पुतिन कब कब राष्‍ट्रपति बने
– वर्ष 2000 (53.4% वोट मिले)
– वर्ष 2004 (71.9% वोट मिले)
– वर्ष 2012 (63.6% वोट मिले)
– वर्ष 2018 (76.66% वोट मिले)
– वर्ष 2024 (करीब 88% वोट मिले)

कब कब प्रधानमंत्री बने
– 1999 से 2000 तक
– 2008 से 2012 तक

पुतिन ने रूस-नाटो विवाद लेकर क्या कहा
– रूस में चुनाव के रिजल्‍ट घोषित होने के बाद कहा कि अब रूस और भी ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावशाली बन जाएगा।
– उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर कहा कि अगर नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी। मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा कुछ चाहेगा।

रूस में राजनीतिक सिस्टम
– रूस की संसद को फेडरल असेंबली कहते हैं।
– वहां भी दो सदन होते हैं।
– ऊपरी सदन को काउंसिल ऑफ फेडरेशन
– निचले सदन को स्टेट डुमा कहते हैं।
– रूस में सबसे शक्तिशाली पद राष्ट्रपति होता है।
– दूसरा सबसे शक्तिशाली पद प्रधानमंत्री होता है, जो राष्‍ट्रपति के निर्देश पर काम करता है।

रूस यूक्रेन युद्ध
– रूस यूक्रेन युद्ध को दो साल से ज्यादा हो गए, लेकिन युद्ध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।
– मार्च 2024 में व्‍लादिमीर पुतिन ने चुनाव जीतने के बाद देश को संबोधित किया।
– उन्होंने कहा यूक्रेन पश्चिमी देशों के टुकड़ों पर जी रहा है। पश्चिमी देश लगातार उसे मदद भेज रहे हैं, हथियार दे रहे हैं, लेकिन ये सप्लाई एक दिन रुक जाएगी।

रूस
– रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया तक फैला एक देश है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
– राजधानी : मॉस्‍को
– प्रेसिडेंट : व्लादिमीर पुतिन
– मुद्रा : रूसी रूबल

————–
3. पब्लिक सर्विस कैटेगरी में पुलित्जर पुरस्कार 2024 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Pulitzer Prize 2024 in Public Service Category?

a. एसोसिएटेड प्रेस के कर्मचारी
b. लॉस एंजिल्स टाइम्स के कर्मचारी
c. द न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी
d. प्रो पब्लिका

Answer: d. प्रो पब्लिका (खोजी पत्रकारिता के लिए न्‍यूयार्क स्थित स्‍वतंत्र संगठन)

प्रो पब्लिका को किन पत्रकारों के काम के लिए अवॉर्ड
– पुलित्जर समिति ने जोशुआ कपलान, जस्टिन इलियट, ब्रेट मर्फी, एलेक्स मिरजेस्की और कर्स्टन बर्ग के काम के लिए प्रोपब्लिका को सम्मानित किया, उनकी “अभूतपूर्व और महत्वाकांक्षी रिपोर्टिंग जिसने सुप्रीम कोर्ट के आसपास गोपनीयता की मोटी दीवार को तोड़ दिया।”

पुलित्जर पुरस्कार
– कोलंबिया विश्वविद्यालय (न्यूयॉर्क) इस पुरस्कार को देता है।
– पुलित्जर पुरस्कार, समाचार पत्र, पत्रिका, ऑनलाइन पत्रकारिता, साहित्य, और संगीत रचना में उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।
– इसकी स्थापना 1917 में हुई थी, जब अमेरिकी समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ़ पुलित्जर ने अपनी वसीयत में इसके लिए पैसे छोड़े थे।
– सार्वजनिक सेवा श्रेणी के विजेता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है।

भारतीयों को पहले मिल चुका है पुलित्‍जर पुरस्‍कार
– पुलित्जर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय पत्रकार गोबिंद बिहारी लाल थे। उन्हें 1937 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के टेरसेंटेनरी में विज्ञान के कवरेज के लिए यह पुरस्कार मिला था।
– 2020 में भारतीय पत्रकार डार यासीन, मुख्तार खान, और चन्नी आनंद ने भी पुलित्जर पुरस्कार जीता था।
– 2021 और 2022 में दिवंगत दानिश सिद्द‍िकी को यह अवॉर्उ मिल चुका है।

————–
4. पुलित्जर पुरस्कार 2024 : लिस्‍ट
Pulitzer Prize 2024: List

कैटेगरी और विजेता
– सार्वजनिक सेवा: प्रो पब्लिका (जोशुआ कपलान, जस्टिन इलियट, ब्रेट मर्फी, एलेक्स मिरजेस्की और कर्स्टन बर्ग)
– खोजी रिपोर्टिंग: हन्ना ड्रेयर (द न्यूयॉर्क टाइम्स)
– अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग: न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी
– संपादकीय लेखन: डेविड ई. हॉफमैन (द वाशिंगटन पोस्ट)
– ब्रेकिंग न्यूज़ फ़ोटोग्राफ़ी: रॉयटर्स का फोटोग्राफी स्टाफ
– फ़ीचर फ़ोटोग्राफ़ी: एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफी स्टाफ
– ऑडियो रिपोर्टिंग: इन्विज़बल इंस्‍टीट्यूट के कर्मचारी और यूएसजी ऑडियो

पुलित्जर पुरस्कार 2024: पुस्तकें, नाटक और संगीत लिस्‍ट
– कल्पना (Fiction): जेने ऐनी फिलिप्स द्वारा लिखित ‘नाइट वॉच’
– नाटक (Drama): एबोनी बूथ द्वारा लिखित ‘प्राइमरी ट्रस्‍ट’
– इतिहास (History): जैकलिन जोन्स द्वारा लिखित ‘द स्‍ट्रगल्‍स ऑफ बोस्‍टंस ब्‍लैक वर्कर्स इन द सिविल वॉर एरा’
– जीवनी (Biography): किंग: इलियन वू द्वारा लिख‍ित ‘किंग: ए लाइफ बाय जोनाथन ईग – मास्टर स्लेव हसबैंड वाइफ: एन एपिक जर्नी फ्रॉम स्लेवरी टू फ्रीडम
– संस्मरण और आत्मकथा (Memoir and Autobiography): क्रिस्टीना रिवेरा गार्ज़ा द्वारा लिखित ‘लिलियानाज़ इनविंसिबल समर: ए सिस्टर्स सर्च फ़ॉर जस्टिस’
– कविता (Poetry): ब्रैंडन सोम द्वारा लिखित ‘ट्रिपस’
– संगीत (Music): टायशॉन सोरे के एडैगियो (वाडाडा लियो स्मिथ के लिए)
– सामान्य नॉनफिक्शन: नाथन थ्रॉल द्वारा लिखित ‘ए डे इन लरत लाइफ ऑफ अबेद सलामा: एनाटॉमी ऑफ ए येरुशलम ट्रैजडी

————–
5. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का मेजबान देश किसे बनाया गया है?
Who has been named the host country of the ICC Women’s T20 World Cup 2024?

a. भारत
b. इंग्लैंड
c. बांग्लादेश
d. ऑस्ट्रेलिया

Answer: c. बांग्लादेश

– 2024 महिला टी20 विश्व कप 3 से 20 अक्टूबर को बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।
– 2014 के बाद यह दूसरी बार है जब बांग्लादेश टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
– दस टीमें 18 दिनों में दो स्थानों ढाका में शेरे बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट में सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 मैच खेलेंगी।
– टी-20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला 20 अक्टूबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
– भारत की कप्‍तान – हरमनप्रीत कौर

————–
6. फ्रैंक श्रोन्ट्ज़ का निधन 3 मई 2024 को हो गया, वह किस अमेरिकी विमानन कंपनी के पूर्व सीईओ थे?
Frank Schrontz, who passed away on 3 May 2024, was the former CEO of which US aviation company?

a. अमेरिकी एयरलाइंस
b. अलास्‍का
c. डेल्‍टा एयरलाइंस
d. बोइंग कंपनी

Answer: d. बोइंग कंपनी

– वह 92 वर्ष के थे, 1986 से 1996 तक बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
– श्रोन्ट्ज़ का जन्म 1931 में बोइस, इडाहो में हुआ था और 1958 में बोइंग में शामिल होने से पहले कानून का अभ्यास किया था।

————–
7. किस देश ने बीडब्ल्यूएफ थॉमस और उबेर कप महिला और पुरुष दोनों वर्ग में खिताब जीता?
Which country won the BWF Thomas & Uber Cup titles in both women’s and men’s categories?

a. चीन
b. भारत
c. इंडोनेशिया
d. जापान

Answer: a. चीन

– 5 मई 2024 को चेंगदु में हुए फाइनल मुकाबले में चीन में पुरुष और महिला खिताब जीतकर दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन देश के रूप में अपना दर्जा हासिल कर लिया।
– मेजबान टीम चीन ने फाइनल में इंडोनेशिया को हराया।
– यह 2012 के बाद पहली बार है कि चीन ने विश्व टीम चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों खिताब जीते।

—————
8. विश्व गधा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Donkey Day celebrated?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: b. 8 May

– दुनिया भर में 8 मई को विश्व गधा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो हमारे लिए हास्य की बात हो सकती है, लेकिन गधा, इंसान के लिए बेहद जरूरी साथी साबित हुआ है।
– विश्व गधा दिवस की शुरुआत साल 2018 में हुई थी।
– इसका मकसद गधों और इंसानों के बीच के संबंधों के बारे में जानकारी फैलाना है।
– ग्रामीण और शहरी इलाकों में गधे खेती, परिवहन, और निर्माण में मदद करते हैं। वे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

————–
9. विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Asthma Day observed?

a. मई के पहले सोमवार
b. मई के पहले मंगलवार
c. मई के पहले बुधवार
d. मई के पहले गुरुवार

Answer: b. मई के पहले मंगलवार (वर्ष 2024 में 7 मई)

2024 की थीम
– अस्थमा शिक्षा सशक्त
– Asthma Education Empowers

– अस्थमा दिवस मनाने की शुरुआत 1993 में हुई थी, जब पहली बार ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से इस दिन को मनाया।
– अस्थमा फेफड़ों की एक पुरानी बीमारी है जो वायुमार्ग में सूजन और संकुचन का कारण बनती है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। लक्षणों में शामिल हैं: खांसी, घरघराहट, सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न।

————–
10. विश्‍व पुर्तगाली भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Portuguese Language Day celebrated?

a. 4 May
b. 5 May
c. 2 May
d. 1 May

Answer: b. 5 May

– वर्ष 2019 में, यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र ने प्रत्येक वर्ष 5 मई को “विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस” के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया था।

————–
11. वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Athletics Day celebrated?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: a. 7 May

– विश्व एथलेटिक्स दिवस की शुरुआत साल 1996 से हुई थी।
– यह दिवस कई तरह की गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करने तथा फिटनेस और स्‍वास्‍थ्‍य के महत्‍व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
– एथलेटिक्स में दौड़ना, कूदना, फेंकना और चलना जैसे विभिन्न खेल आयोजन शामिल हैं।

विश्व एथलेटिक्स
– मुख्यालय : मोनाको
– स्थापना: 17 जुलाई, 1912

————–
12. फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 के सबसे युवा विजेता कौन बने, जो भारतीय हैं?
Who is an Indian who became the youngest winner of FIDE Candidates Tournament 2024?

a. मंशू मिडडा
b. डी गुकेश
c. प्रशांत अवस्‍थी
d. मोइना मित्रा

Answer: b. डी गुकेश (17 वर्षीय)

– पूरा नाम : डोम्माराजू गुकेश
– वह एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं।

FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट क्या है?
– कैंडिडेट्स टूर्नामेंट एक शतरंज टूर्नामेंट है।
– इसका आयोजन 1950 से शतरंज की अंतरराष्ट्रीय नियामक संस्था FIDE द्वारा किया जाता है।
– यह विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए चैलेंजर का निर्धारण करने के लिए अंतिम प्रतियोगिता है।
– आयोजन कब : 3 से 23 अप्रैल 2024
– कहां : टोरंटो, कनाडा

– गुकेश ने 22 अप्रैल 2024 को टोरंटो में फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 का खिताब अपने नाम किया।
– आठ प्‍लेयर्स की प्रतियोगिता में डी गुकेश नौ अंकों के साथ शीर्ष पर रहे।
– गुकेश ने 14वें और लास्‍ट राउंड में अमेरिकी हिकारू नाकामुरा के साथ अपना ड्रॉ खेला और टूर्नामेंट को 14 में से नौ अंकों के साथ समाप्त किया।

डी गुकेश ने 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
– डी गुकेश ने 17 साल की उम्र में, वर्ष 1984 में 20 साल की उम्र में रूसी दिग्गज गैरी कास्परोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।
– इस रिकॉर्ड को तोड़कर वह विश्व शतरंज चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र के विजेता बन गए।

विश्वनाथन आनंद के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने वाले दूसरे भारतीय
– डी गुकेश अप्रैल 2024 में फिडे कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
– पहले भारतीय विश्‍वनाथन आनंद हैं।

FIDE
– FIDE, Fédération Internationale des Échecs के लिए फ्रेंच परिवर्णी शब्द है।
– इसे आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ या विश्व शतरंज संघ के रूप में जाना जाता है।
– मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
– गठन : 20 जुलाई 1924


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *