10 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 10 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. दुनिया का सबसे गहरा ब्‍लू होल (समुद्र की तलहटी में पाया जाने वाला गहरा गड्ढा) कहां ढूंढा गया?
Where was the world’s deepest blue hole (a large hole found at the bottom of the ocean) discovered?

a. चेतुमल खाड़ी, मैक्सिको
b. बंगाल की खाड़ी, भारत
c. फारस की खाड़ी, ईरान
d. अंडमान सागर, भारत

Answer: a. चेतुमल खाड़ी, मैक्सिको

————–
2. दुनिया का सबसे गहरे ब्‍लू होल (समुद्र की तलहटी में पाया जाने वाला बड़ा गड्ढे) का नाम बताएं, जो मैक्सिको में चेतुमल खाड़ी में स्थित है?
Name the world’s deepest blue hole (large hole found at the bottom of the sea) Which is located in Chetumal Bay in Mexico?

a. ड्रैगन होल
b. ग्रेट ब्‍लू होल
c. डीन ब्‍लू होल
d. ताम जा ब्लू होल

Answer: d. ताम जा ब्लू होल

– मैक्सिको में दुनिया सबसे गहरा ब्लू होल मिला है।
– यह मैक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में है।
– इसका नाम है ‘ताम जा ब्लू होल’।

ताम जा ब्लू होल की कितनी गहराई
– अभी तक वैज्ञानिक इसकी पूरी गहराई नाप नहीं पाए हैं लेकिन शुरुआती गणना के अनुसार ये करीब 1,380 फीट (420 मीटर) गहरा है और समुद्र के नीचे की सतह में है।
– वैज्ञानिकों ने इसकी गहराई नापने के लिए कंडक्टिविटी, टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर (सीटीडी) तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे समंदर के नीचे की सतह का रियल टाइम डेटा मिलता है।
– इससे पता चलता है कि यह दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है। जिसकी तलहटी तक अभी कोई गोताखोर या सबमरीन जा नहीं पाई है।
– चुनौतीपूर्ण पहुंच स्थितियों के कारण ब्लू होल की खोज सीमित कर दी गई है, क्योंकि अधिकांश ब्लू होल में छोटे-छोटे छेद होते हैं जो कई सौ फीट पानी के नीचे होते हैं, जिससे वे स्वचालित सबमर्सिबल के लिए दुर्गम हो जाते हैं।

इससे पहले कौन सा था सबसे गहरा ब्‍लू होल
– इससे पहले सबसे गहरे गड्ढे का रिकॉर्ड दक्षिणी चीन सागर में मौजूद ड्रैगन होल के नाम था।
– यह 990 फीट गहरा था। जबकि, ताम जा ब्लू होल चीन के गड्ढे से 390 फीट ज्यादा गहरा है।

ब्‍लू होल क्‍या होता है?
– ब्लू होल, समुद्र की तलहटी में पाए जाने वाले बड़े सिंक होल या खड़ी गुफाएं होती हैं।
– ये कार्बोनेट चट्टानों के टूटने से बनते हैं और इनमें पानी भर जाता है।
– ब्लू होल, समुद्र के पानी से अलग होते हैं और इनमें आमतौर पर समुद्री जल के बजाय ताज़ा भूजल होता है।
– ये सतह पर खुले और गोलाकार होते हैं और इनकी दीवारें खड़ी होती हैं. ब्लू होल में आमतौर पर ताज़ा, समुद्री या मिश्रित रसायन का ज्वारीय प्रभाव वाला पानी होता है।
– इनकी अधिकांश गहराई तक समुद्र तल से नीचे तक फैली हुई होती है और इनमें जलमग्न गुफा मार्ग भी हो सकते हैं।
– ब्लू होल में न के बराबर ऑक्सीजन होती है और सूरज की रोशनी भी सिर्फ़ ब्लू होल के मुंह तक पहुंचती है।
– हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लू होल में भी जीवन हो सकता है।

नोट – महासागर के सबसे गहरे भाग (मारियाना ट्रेंच: लगभग  36,000 फीट) प्रशांत महासागर में

मैक्सिको
– राजधानी: मेक्सिको सिटी
– राष्‍ट्रपति: एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर
– मुद्रा: मैक्सिकन पेसो
– जनसंख्‍या: 12.98 करोड़
– पड़ोसी देश: USA, गुआटेमाला और बेलीज़
– समुद्र और महासागर: गल्‍फ ऑफ मैक्सिको, कैरेबियन सी और नॉर्थ पैसेफिक ओसेन

————–
3. चीन के बाद भारत के किस दूसरे पड़ोसी देश की जनसंख्‍या वृद्धि लगातार कम होती जा रही है?
After China, which other neighbouring country of India has a continuously declining population growth?

a. नेपाल
b. जापान
c. श्रीलंका
d. म्‍यांमार

Answer: a. नेपाल

– 5 मई 2024 को जनसांख्यिकी संकेतकों (Demographic Indicators) पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने ये रिपोर्ट जारी की है।
– इसके अनुसार नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर प्रति वर्ष एक फीसदी से कम थी।
– पिछले एक दशक में नेपाल की जनसंख्या वद्धि दर 0.92 फीसदी प्रति वर्ष रही है।
– यह पिछले आठ दशकों में सबसे कम है।

महत्‍वपूर्ण पॉइंट
– NSO के निदेशक धुंडी राज लामिछाने ने कहा, रिपोर्ट कहती है कि नेपाल की आबादी इस वक्त 29.2 करोड़ है।
– अप्रैल 2011 और अप्रैल 2021 के मध्य में नेपाल की आबादी में 27 लाख की वृद्धि हुई है।
– नए आंकड़ों के मुताबिक देश की राष्ट्रीय औसत जीवन प्रत्याशा (Life expectancy) 71.3 वर्ष तक पहुंच गई है।
– महिला जीवन प्रत्याशा 73.8 और पुरुष जीवन प्रत्याशा 68.2 वर्ष है।
– तो वहीं नेपाल की शिशु मृत्यु दर (infant mortality rate) में काफी सुधार हुआ है।
– वर्ष 2021 में शिशु मृत्यु दर घटकर 17 प्रति 1000 हो गई। जबकि 2011 में यह आंकड़ा प्रति 1000 शिशुओं पर 40 था।

प्रजनन दर घटी (fertility rate decreased)
– प्रजनन दर घटकर 1.94 बच्चे प्रति महिला हो गई है, जो प्रति महिला 2.1 के पुराने डेटा से कम है।
– नेपाल 1911 से हर 10 साल में राष्ट्रीय जनगणना (national census) करा रहा है।
– फिलहाल आंकड़े दिखाते हैं कि नेपाल में भी धीरे-धीरे आबादी कम हो रही है।
– चीन में एक बच्चे की नीति के कारण जनसंख्या घटी है।

राजधानी: काठमांडू
मुद्रा: नेपाल रुपया
जनसंख्‍या: 29.2 करोड़
प्रधानमंत्री: पुष्पकमल दहल प्रचंड
राष्ट्रपति : रामचन्द्र पौडेल
भाषा: नेपाली
पड़ोसी देश: चीन और भारत

—————-
4. किस पूर्वोत्‍तर राज्‍य (north east state) ने ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ सुविधा शुरू की है?
Which north east state has started the ‘School on Wheels’ facility?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. सिक्किम
c. मणिपुर
d. असम

Answer: c. मणिपुर

– मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने 5 मई 2024 को राजधानी इंफाल में आयोजित एक समारोह में ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ का उद्घाटन किया।
– इस पहल का उद्देश्य शिविरों में रह रहे बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना है, इसका संचालन विद्या भारती शिक्षा विकास समिति मणिपुर द्वारा किया जा रहा है।
– मणिपुर में वर्ष 2023 से दो समुदाय के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है जिसके बाद से वहां कई बच्‍चे अपना घर छोडकर राहत शिविर में रह रहे हैं।
– इस ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ के जरिए राहत शिविर में रह रहे बच्चों को बस के जरिए पाठ्य सामग्री पहुंचाई जाएगी।
– स्कूल ऑन व्हील्स बस में कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और कई गेम्स रखे गए हैं, राहत शिविर में रह रहे बच्चों इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।

मणिपुर के बारे में
– सीएम : एन बीरेन सिंह
– राज्‍यपाल : अनुसुइया उइके
– राजधानी : इंफाल
– पड़ोसी राज्‍य : नागालैंड, असम और मिजोरम
– किस देश से जुड़ी सीमा : म्‍यांमार

—————
5. पनामा के नए राष्‍ट्रपति कौन चुने गए?
Who has been elected as the new President of Panama?

a. रिकार्डो मार्टिनेली
b. लॉरेंटिनो कोर्टिज़ो
c. रोजेर बिन्‍नी
d. जोस राउल मुलिनो

Answer: d. जोस राउल मुलिनो

– वह इससे पहले पनामा के सुरक्षा मंत्री थे।
– मुलिनो को पूर्व राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टिनेली द्वारा उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था।
– हालाँकि, मार्टिनेली को चुनाव से पहले मनी लॉन्ड्रिंग के लिए दोषी ठहरा दिया गया और 10 साल की जेल की सजा हो गई। इसके बाद वह भागकर निकारागुआन के दूतावास में राजनीतिक शरण ले ली।
– तब आखिरी समय में जोस राउल मुलिनो राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बने और जीत हासिल कर ली।

पनामा
– यह मध्‍य अमेरिकी देश है।
– राजधानी: पनामा सिटी
– नए राष्‍ट्रपति: जोस राउल मुलिनो
– आबादी: 43 लाख
– मुद्रा: बाल्बोआ, यूएस डॉलर
– पड़ोसी देश: कोस्‍टा रिका और कोलंबिया
– समुद्र और महासागर: कैरेबियन सी और नॉर्थ अटलांटिक ओसेन
– पनामा नहर – यहीं पर मशहूर पनामा नहर है। पनामा नहर गैटुन झील से होकर गुजरती है, जो 1913 में चाग्रेस नदी पर बांध बनाकर बनाई गई एक बड़ी कृत्रिम झील है। गंभीर सूखे ने आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण पनामा नहर में यातायात को प्रभावित किया है, और देश को उच्च सार्वजनिक ऋण और घटते विदेशी निवेश का सामना करना पड़ रहा है।

—————
6. भारत ने ‘संयुक्‍त राष्‍ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड (CTTF)’ में मई कितनी रकम का योगदान दिया?
How much amount did India contribute to the ‘United Nations Counter Terrorism Trust Fund (CTTF)’ in May?

a. 1 लाख US डॉलर (लगभग 83.5 लाख रुपए)
b. 3 लाख US डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपए)
c. 5 लाख US डॉलर (लगभग 4.17 करोड़ रुपए)
d. 7 लाख US डॉलर (लगभग 5.84 करोड़ रुपए)

Answer: c. 5 लाख US डॉलर (लगभग 4.17 करोड़ रुपए)

– संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी ट्रस्ट फंड में $500,000 का योगदान दिया है।
– भारत ने यह फंड आतंकवाद के संकट के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दिखाते हुए दिया है।
– संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने 7 मई को यह राशि सौंपी।

संयुक्‍त राष्‍ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड (CTTF)
– CTTF, यूनाइटेड नेशंस ऑफ‍िस ऑफ काउंटर टेररिज्‍म (UNOCT) का एक फंड है।
– व्लादिमीर इवानोविच वोरोन्कोव को 21 जून 2017 को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी कार्यालय का अवर-महासचिव नियुक्त किया गया था।
– इसका गठन के लिए 193 देशों की संयुक्त राष्ट्र महासभा की सर्वसम्मति ने 15 जून 2017 को मंजूरी दी थी।

————–
7. विश्‍व रेडक्रास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Red Cross Day celebrated?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: b. 8 May

वर्ष 2024 की थीम
– मैं खुशी के साथ देता हूं, और जो खुशी मैं देता हूं वह एक इनाम है।
– I give with joy, and the joy I give is a reward.

– यह दिन रेड क्रॉस (ICRC) की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है।
– हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था और वह नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता भी थे।

रेड क्रॉस
– रेड क्रॉस एक वैश्विक मानवतावादी नेटवर्क है जिसका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पीड़ित लोगों की मदद करना है। रेड क्रॉस का मिशन जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना और मनुष्यों के लिए सम्मान सुनिश्चित करना है। वे प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं, संघर्ष और पुरानी गरीबी के जवाब में लोगों की मदद करते हैं।
– रेड क्रॉस तीन भागों से बना है : रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC), रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ का अंतर्राष्ट्रीय संघ, 192 राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटी

—————
8. विश्‍व थैलेसीमिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Thalassemia Day observed?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: b. 8 May

2024 की थीम :
– जीवन को सशक्त बनाना, प्रगति को अपनाना: सभी के लिए न्यायसंगत और सुलभ थैलेसीमिया उपचार
– Empowering Lives, Embracing Progress: Equitable and Accessible Thalassemia Treatment for All.

– थैलेसीमिया एक आनुवंशिक (जेनेटिक) रक्त रोग है, जिसमें मरीज के भीतर हीमोग्लोबिन का ठीक से निर्माण नहीं हो पाता है। इसकी वजह से रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।

—————
9. रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कब मनाई जाती है?
When is Rabindranath Tagore Jayanti celebrated?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: a. 7 May

– 7 मई 1861 में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था।
– भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा।

————–
10. BRO (सीमा सड़क संगठन) स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is BRO (Border Roads Organization) Raising Day celebrated?

a. 7 मई
b. 8 मई
c. 9 मई
d. 10 मई

Answer: a. 7 मई

– इसका उद्देश्य भारत की सीमाओं को सुरक्षित करना है। खासकर भारत के उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

BRO (Border Roads Organisation)
– सीमा सड़क संगठन भारत में एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है।
– यह भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए सड़क मार्गों एवं पुलों का निर्माण कार्य तथा व्यवस्थापन का कार्य करता है।
– यह रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व में एक वैधानिक (statutory) निकाय है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *