15th March 2022 Current Affairs

यह 15th March 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. कर्नाटक हाईकोर्ट ने किस आधार (तर्क) पर शिक्षण संस्‍थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को सही ठहराया?

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्‍कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन के खिलाफ याचिका को क्‍या आधार बताते हुए खारिज कर दिया?

a. भारतीय संस्‍कृति
b. धार्मिक आजादी का हनन
c. देश की सुरक्षा
d. हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

Answer: d. हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

– हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने 15 मार्च 2022 को फैसला सुनाया।
– हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 8 याचिकाओं को खारिज कर दिया।

हिजाब पर क्या है विवाद?
– यह विवाद मुख्‍य तौर पर कर्नाटक में शुरू हुआ था।
– वर्ष 2021 में उडुपी (कर्नाटक) के गवर्नमेंट पीयू कॉलेज में हिजाब पहनने के कारण छह छात्राओं को क्लास में बैठने की अनुमति नही दी गई थी।
– इसके बाद इन छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
– फरवरी 2022 में कुछ युवा भगवा पहनकर शैक्षणिक संस्‍थान पहुंचे और हिजाब पहनी छात्राओं का विरोध किया।
– इसके बाद लड़कियों के हिजाब के विरोध में हिंदू लड़के कॉलेज कैंपस में भगवा शॉल पहन कर आने लगे।
– मामला भड़का, तो कर्नाटक सरकार ने 5 फरवरी 2022 को गवर्नमेंट ऑर्डर (GO) जारी किया।
– इस ऑर्डर में कर्नाटक शिक्षा अधिनियम, 1983 के प्रावधानों के तहत स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में यूनिफॉर्म पहनने का आदेश था।
– छात्राओं ने इस फैसले के विरोध में कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
– कुल 8 याचिका दायर हुई। इनमें से कुछ याचिका में शिक्षण संस्‍थाओं में हिजाब पर प्रतिबंध को हटाने और कुछ में सिर्फ स्‍कूल यूनिफॉर्म पहनकर आने देने की मांग थी।

किन जजों की बेंच ने फैसला सुनाया?
– चीफ जस्टिस रितुराज अवस्थी, जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित और जस्टिस खाजी जयबुन्नेसा मोहियुद्दीन की तीन मेंबर वाली बेंच ने फैसला सुनाया।

हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते समय किन बातों पर विचार किया
– क्या हिजाब पहनना आर्टिकल 25 के तहत धार्मिक आजादी के अधिकार में आता है?
– क्या स्कूल यूनिफॉर्म पहनने को कहना इस आजादी का हनन है?

याचिकाओं को किस आधार पर खारिज किया?
1) हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है।
2) इसलिए (संदर्भ 1), भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत गारंटीकृत धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत संरक्षित नहीं है।

हाईकोर्ट का फैसला
– शिक्षण संस्‍थान में यूनिफॉर्म का निर्धारण, संविधान के अनुच्‍छेद 19 (1) (A) के अंतर्गत “बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” (right to freedom of speech and expression) और अनुच्‍छेद 21 के अंतर्गत “निजता का अधिकार” (right to privacy) का हनन नहीं है।
– इस आधार पर शैक्षणिक संस्‍थान में हिजाब पर प्रतिबंध संवैधानिक हो जाता है।
– इस प्रतिबंध पर स्‍टूडेंट्स सवाल नहीं उठा सकते हैं।
– मतलब कि स्कूल और कॉलेज की तरफ से तय की गई यूनिफॉर्म को छात्र पहनने से मना नहीं कर सकते है।

आखिरी सुनवाई में क्या बातें हुई थी?
– कर्नाटक हाईकोर्ट की पिछली बार की सनुवाई में याचिकाकर्ता के वकील ने कहा था कि इस्लाम में लड़कियों को सिर ढकने के निर्देश दिए गए है।
– ऐसे में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन लगाना पूरी तरह गलत है।
– इस याचिका के खिलाफ, कर्नाटक सरकार की ओर से राज्य के एडवोकेट जनरल (AG) प्रभुलिंग नवदगी ने कोर्ट में अपनी दलील रखीं।
– उन्होंने कहा कि हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा में नहीं आता है, इसलिए स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं देना चाहिए।

हाईकोर्ट ने कुरान की कॉपी मांगी थी
– कर्नाटक हाईकोर्ट की बेंच ने मामले की सुनवाई के लिए याचिकाकर्ता से कुरान की कॉपी मांगी थी।
– ताकि याचिकाकर्ता की तरफ से दी गई दलील की पुष्टि की जा सके।

——————
2. एअर इंडिया के नए चेयरमैन कौन नियुक्‍त हुए?

a. इल्कर अइसी
b. एन चंद्रशेखरन
c. रतन टाटा
d. अमन कुमार

Answer: b. एन चंद्रशेखरन

– एयरलाइन के निदेशक मंडल ने एन चंद्रशेखरन को मार्च 2022 में एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया।
– चंद्रशेखरन, टाटा संस के चेयरमैन भी हैं।
– टाटा समूह ने पिछले साल आठ अक्टूबर को कर्ज के बोझ से दबी सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीती थी।
– हालांकि, टाटा संस ने अभी तक एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक की नियुक्ति नहीं की है।
– हालांकि टाटा ग्रुप ने तुर्की की एयरलाइन के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी के एयर इंडिया का सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी।
– लेकिन आयसी ने इससे इनकार कर दिया था।

——————–
3. चीन ने किस देश पर आरोप लगाया कि रूस, यूक्रेन और बेलारूस में साइबर अटैक करने के लिए उसके कंप्यूटर्स का इस्तेमाल किया गया?

a. अमेरिका
b. इंग्लैंड
c. जापान
d. फ्रांस

Answer: a. अमेरिका

– चीन ने फरवरी से लगातार साइबर अटैक अनुभव किए है।
– चीन का कहना है कि – अमेरिका के हैकर्स ने चीन के कंप्यूटर्स को हैक करके रूस, यूक्रेन और बेलारूस में साइबर अटैक किए।

ऐसा क्‍यों किया गया?
– दरअसल, फरवरी 2022 में जब रूस और चीन के बीच में तनाव बढ़ रहा था, उस समय यूक्रेन, रूस और बेलारूस में हैकिंग की खबरें आई थीं।
– चीन के अनुसार – यह सब उसके कंप्‍यूटर का इस्‍तेमाल करके हुआ।
– अमेरिका में मौजूद हैकर्स ने सबसे पहले चीनी में मौजूद कंप्‍यूटर को हैक किया।
– जब चाइनीज कंप्‍यूटर का एक्‍सेस हैकर्स को मिल गया, तो उसने इसी कंप्‍यूटर से रूस, यूक्रेन और बेलारूस पर साइबर हमले किए।
– यह हमला वहां की डिफेंस मिनिस्‍ट्री सहित कई विभागों में हुआ।
– ऐसे में नेटवर्क IP की वजह से प्रथम दृष्‍टया आरोप चीन पर लगेंगे। क्‍योंकि हैकर्स ने चीनी कंप्‍यूटर का यूज किया।

चीन ने क्‍या कहा –
– इस हैकिंग की घटना की जानकारी 11 मार्च 2022 को चीन की स्टेट न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने दी।
– इसके अनुसार नेशनल कंप्यूटर नेटर्वक इमरजेंसी रिस्पॉन्स टैक्निकल टीम/कोऑर्डिनेशन सेन्टर ऑफ चाइना (CNCERT/CC) ने पाया कि चीन के इंटरनेट ने फरवरी से लगातार साइबर अटैक का अनुभव किया है।
– इन विदेशी हैकर्स के ग्रुप्स ने चीन के कंप्यूटर्स को हैक करके रूस,यक्रेन और बेलारूस पर साइबर अटैक्स किए।

अमेरिका के इंटरनेट एड्रेस पायेगे
– CNCERT/CC के विश्लेषण के बाद चला कि साइबर अटैक्स के यह इंटरनेट एड्रेसेस अमेरिका के थे।
– इनमें से कुछ जर्मनी और नीदरलैंड के थे।

साइबर अटैक को लेकर तनाव
– साइबर अटैक्स अमेरिका और उसके सहयोगियों और चीन के बीच तनाव का एक प्रमुख बिंदु रहा है।
– अमेरिका ने कई बार चीन पर वैश्विक साइबर जासूसी अभियान चलाने का आरोप लगाया है।
– चीन कहता है कि अमेरिका के आरोप बेबुनियाद है, वह किसी भी प्रकार के साइबर हमलों में शामिल नहीं है।

इंटरनेट एड्रेस क्या होता है?
– इंटरनेट एड्रेस एक नेटवर्क इंटरफ़ेस का प्रतिनिधित्व करते हैं।
– एक एडमिनिस्टर्ड डोमेन के भीतर प्रत्येक इंटरनेट एड्रेस अद्वितीय (unique) होता है।
– लेकिन, यह आवश्यक नहीं है कि प्रत्येक होस्ट का एक ही इंटरनेट पता हो।
– एक होस्ट के पास उतने ही इंटरनेट एड्रेस होते हैं, जितने उसके पास नेटवर्क इंटरफेस होते हैं।
– इंटरनेट एड्रसेस दो प्रारूपों में से एक में हो सकते हैं।
– आईपीवी 4 (आईपी वर्जन 4) या आईपीवी 6 (आईपी वर्जन 6).

—————
4. EPFO ने PF की ब्याज दरें घटाकर कितनी कर दी?

a. 8.1%
b. 8.2%
c. 8.3%
d. 8.4%

Answer: a. 8.1%

– EPFO : एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन
– EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर में कटौती का फैसला किया है।
– PF अकाउंट में जमा राशि पर 8.5% की बजाए 8.10% की दर से ब्याज मिलेगा।
– यह दर पिछले करीब 40 साल में सबसे कम है।
– देश में करीब 6 करोड़ कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं।

फाइनेंशियल ईयर के लास्ट में डिसाइड होता है ब्याज दर
– PF में ब्याज दर के निर्णय के लिए सबसे पहले फाइनेंस इनवेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है।
– यह इस फाइनेंशियल ईयर में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है।
– फाइनेंशियल ईयर के लास्ट में डिसाइड होता है ब्याज दर।

EPFO क्‍या है?
– कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक रिटायर्मेंट प्लान है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मैनेज करता है।
– आमतौर पर जिस कंपनी या संस्था (प्राइवेट और सरकारी) में 20 से अधिक कर्मचारी नौकरी करते वह कंपनी या संस्था EPFO के अंतर्गत पंजीकृत होती है।
– ईपीएफ योजना में कर्मचारी और उसका नियोक्ता/ कंपनी हर महीने बराबर राशि का योगदान करते हैं जो मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 12% होता है।
– कंपनी के योगदान का 8.33% हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए जाता है।

—————-
5. यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच WHO ने किस देश को लैब से पैथोजन (वायरस, बैक्टीरिया, फंगस, प्रोटोजोआ) नष्‍ट करने को कहा?

a. रूस
b. यूक्रेन
c. यूएसए
d. चीन

Answer: b. यूक्रेन

क्या होता है पैथोजन?
– पैथोजन यानि रोगजनक रोगाणु वह सूक्ष्मजीव है जो जीवों में बीमारी पैदा करते है।
– पैथोजन जीव मुख्य रूप से पांच प्रकार के होते हैं: वायरस, बैक्टीरिया, फंगस, प्रोटोजोआ और कीड़े।
– पैथोजन रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीव हैं।
– यह किसी भी पेड़-पौधे, अन्य सूक्ष्म जीवों और मनुष्यों को बुरी तरह से बीमार कर सकते हैं।

– रूस द्वारा यूक्रेन में बायोलॉजिकल वेपन बनाने के आरोप के बाद यह न्‍यूज चर्चा में है।

– विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने यूक्रेन को उसकी पब्लिक लैब से पैथोजन नष्ट करने की सलाह दी है।
– इस बात की पुष्टि WHO ने 10 मार्च 2022 को न्यूज एजेंसी रायटर्स के इमेल के जबाव को देकर की।
– WHO ने कहा कि सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने कई वर्षों तक यूक्रेनी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं के साथ काम किया है, जिसका लक्ष्य पैथोजन्स को फैलने से रोकना है।
– इसी कार्य के हिस्से के अंतर्गत WHO ने यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य जिम्मेदार निकायों को लैब से बीमारी फैलाने वाले खतरनाक पैथोजन को जल्द से जल्द से नष्ट करने की सलाह दी।
– पंरतु WHO ने यह सलाह कब दी और यूक्रेन के लैब में खतरनाक पैथोजन्स के विवरण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
– ना ही यह पुष्टि की है कि यूक्रेन ने उसकी सलाह पर अमल किया भी है कि नहीं।

बायोसिक्योरिटी एक्सपर्ट ने पैथोजन को नष्ट करने की दी सलाह
– बायोसिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार रूस यूक्रेन में लगातार बमबारी कर रहा है और उसकी सेनाएं यूक्रेन के अलग अलग जगहों में घुस रही।
– इससे पैथोजन के जरिए लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
– इसलिए ऐसी हर जगह को नष्ट कर देना चाहिए जहां पर यह सैनिक गए है।

रूस ने यूक्रेन पर जैविक हथियार बनाने का आरोप लगाया
– रूस ने 11 मार्च 2022 को यूएन सिक्योरिटी कांउसिलू में एक मीटिंग रखी।
– रूस ने इस मीटिंग में यूक्रेन पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि एक लंबे समय यूक्रेन अमेरिकी रक्षा विभाग के समर्थन से जैविक हथियार प्रयोगशालाएं चला रहा है।

यूक्रेन और अमेरिका ने आरोपो का किया खंडन
– यूक्रेन और अमेरिका द्वारा आरोप का बार-बार खंडन किया गया है।
– सरकारी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रूस इसे अपने स्वयं के रासायनिक या जैविक हथियारों को तैनात करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।

——————–
6. महिला विश्वकप में सबसे ज्यादा मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया?

a. मैग लैनिंग
b. स्मृति मंदाना
c. एलिस पैरी
d. मिताली राज

Answer: d. मिताली राज

– मिताली राज महिला विश्वकप में सबसे ज्यादा मैचो की कप्तानी करने वाली महिला कप्तान बन गई है।
– वह विश्वकप के 24 मैचो में कप्तानी करने वाली कप्तान बन गई है।
– उन्होंने यह रिकॉर्ड चल रहे महिला विश्वकप 2022 में 12 मार्च 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हिस्सा लेकर बनाया।
– इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
– बेलिंडा ने विश्वकप में 23 मैचो की कप्तानी की है।

छह क्रिकेट विश्वकप खेलने वाली पहली महिला किक्रेटर भी बनी
– मिताली राज 06 मार्च 2022 को छह विश्व कप में खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर और पहली महिला भी बनीं।

मिताली राज के बारे में
– मिताली राज का जन्म 03 दिसंबर 1982 में जोधपुर,राजस्थान में हुआ।
– उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 1999 में किया।
– वर्ष 2001-02 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।

——————-
7. जर्मन ओपन बैडमिंटन 2022 में भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. कांस्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सिल्‍वर (रजत)

– उन्‍होंने यह सिल्‍वर मेडेल पुरुष एकल खिताब में जीता।
– वह फाइनल में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न (Kunlavut Vitidsarn) से हार गए, जिसके बाद उन्‍हें सिल्‍वर मेडेल मिला।

जर्मन ओपन 2022 में गोल्‍ड मेडेल
– पुरुष एकल: कुनलावुत विटिडसर्न (थाईलैंड)
– महिला एकल: ही बिंगजियाओ (चीन)
– पुरुष डबल: गोह से फी और नूर इज़ुद्दीन (मलेशिया)
– महिला डबल: चेन किंगचेन और जिया यिफ़ान (चीन)
– मिक्स्ड डबल्स: डेचापोल पुवारानुक्रोह / सप्सिरी तेरात्तनाचाई (थाईलैंड)

——————-
8. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) कब मनाया जाता है?

a. 12 मार्च
b. 13 मार्च
c. 14 मार्च
d. 15 मार्च

Answer: d. 15 मार्च

– वर्ष 2022 की थीम – “फेयर डिजिटल फाइनेंस”

—————–
9. नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers) कब मनाया जाता है?

a. 12 मार्च
b. 13 मार्च
c. 14 मार्च
d. 15 मार्च

Answer: c. 14 मार्च

– 2022 की थीम : “जैव विविधता के लिए नदियों का महत्व (The Importance of Rivers for Biodiversity)”

– अंतर्राष्ट्रीय नदियों के संगठन के अनुसार, ‘नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस एकजुटता को समर्पित एक दिन है।

——————–
10. अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International Day of Mathematics – IDM) कब मनाया जाता है?

a. 12 मार्च
b. 13 मार्च
c. 14 मार्च
d. 15 मार्च

Answer: c. 14 मार्च

– यह दिवस यूनेस्‍को द्वारा घोषित है।
– 2022 की थीम : “Mathematics Unites!”


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *