5 & 6 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 5 & 6 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस पड़ोसी देश ने सौ रुपये के नोट में भारतीय इलाके लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल करते हुए अपना नक्‍शा छापने का फैसला लिया?
Which neighbouring country decided to print its map including the Indian territories of Lipulekh, Limpiyadhura and Kalapani on the Rs 100 note?

a. पाकिस्‍तान
b. चीन
c. नेपाल
d. श्रीलंका

Answer: c. नेपाल

– नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की अगुआई में 4 मई 2024 में हुई बैठक में को यह फैसला लिया गया।
– नेपाल में 100 रुपए के नए नोट छपेगा। इस पर देश का एक नक्शा भी होगा।
– न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस मैप में वो इलाके भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें भारत अपना बताता है।
– दरअसल, 18 जून, 2020 को नेपाल ने अपने संविधान में संशोधन करके भारत के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा क्षेत्रों को शामिल करके देश के राजनीतिक मैप को दिखाया था। इसके लिए नेपाल ने सुगौली संधि का हवाला दिया था।
– भारत सरकार ने नेपाल सरकार के ताजा कदम पर विरोध जताया है।

– खास बात यह है कि प्रधानमंत्री प्रचंड ने मार्च में ही नेपाली कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन तोड़कर CPN-UML पार्टी के साथ सरकार बनाई।
– इस पार्टी के लीडर केपी शर्मा ओली हैं, जिन्हें चीन का समर्थक कहा जाता है।

लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा
– ये तीनों क्षेत्र भारतीय राज्‍य उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का हिस्‍से हैं।
– यह इलाका है और चीन की वजह से यह बेहद स्‍ट्रैटेजिक इलाका है।
– क्‍योंकि यहां पर हम ऊंचाई पर हैं और चीन नीचे। ऐसे में युद्ध होने पर इस जगह से इंडिया, चीन पर भारी पड़ सकता है।

सुगौली संधि, 1816
– सुगौली की संधि 1816 में ब्रिटिश इंडिया (जो उस वक्‍त ईस्‍ट इंडिया कंपनी के अधीन था) और नेपाल के राजा के बीच हुई थी।
– यह लगभग दो साल (1814-16) चले Anglo-Nepaleses War का नतीजा था।
– अब अंग्रेजी तो 1947 में चले गए, लेकिन आज भी यह ट्रीटी हमारे लिए इंपॉर्टेंट है।
– क्‍योंकि इसी को लेकर इंडिया और नेपाल के बीच बॉर्डर तय हुआ था।
– और आज भी उसी को बेसिस मानकर उस कालापानी विवाद में अपनी पोजिशन को रखता है।

क्‍यों हुआ था युद्ध?
– ईस्‍ट इंडिया कंपनी और नेपाल के बीच इस युद्ध की बड़ी वजह थे बंगाल के तत्‍कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड फ्रांसिस हेस्टिंग्‍स (1813-1823) थे।
– हेस्टिंग्‍स ने भारत में कदम रखते ही देखा कि उत्‍तर भारत में तीन बड़ी बड़े पावर हैं, जिनसे हमारा कोई अलायंस नहीं है या सब्‍सीडियरी नहीं है।
– पहला था नेपाल, दूसरे राजपूत स्‍टेट और तीसरे थे सिख अलायंस।
– राजपूत स्‍टेट को धीरे-धीरे वे अपने अधीन कर रहे थे, लेकिन सिख समुदाय अभी भी उनके अधीन नहीं थे।
– ईस्‍ट इंडिया कंपनी तिब्‍बत के साथ भी ट्रेड करना चाहती थी, लेकिन सामने नेपाल था।
– दूसरी ओर सिख एंपायर की वजह से कश्‍मीर वाला रूट भी ब्‍लॉक था।
– ईस्‍ट इंडिया कंपनी ने नेपाल के राजा को प्रस्‍ताव भेजा, कि वह ट्रेडिंग राइट्स दे दे, ताकि तिब्‍बत तक जाने का रास्‍ता मिल जाए।
– लेकिन नेपाल के राजा ने ट्रेडिंग राइट्स देने से मना कर दिया।

युद्ध का मौका ढूंढा?
– तब हेस्टिंग्‍स ने देखा कि अवध और नेपाल के बीच में तराई रीजन को लेकर बॉर्डर डिस्‍प्‍यूट चल रहा है।
– इसी को आधार बनाकर अंग्रेजों ने नेपाल के साथ युद्ध शुरू कर दिया।
– उस समय का नेपाल आज के नेपाल से काफी बड़ा था।
– हमारे भारत का उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश का बड़ा हिस्‍सा उस वक्‍त उसके पास था।

काफी बड़ा था नेपाल
– ये रहा उस वक्‍त का मैप। जिसमें नेपाल की बाउंड्री हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक थी।
– दोनों तरफ का इलाका नेपाल ने युद्ध करके जीता था।
– एक समय तो कांगड़ा के किले तक गोखरा रीजन का शासन फैल गया था।
– अंग्रेजों ने देखा था कि नेपाल का गोरखा किंगडम बढ़ता ही जा रहा था।
– आज नेपाल यहां तक सिमटा हुआ है, तो उसकी बड़ी वजह इस युद्ध के बाद सुगौली संधि ही है।

दो साल युद्ध के बाद संधि
– गोरखा बहादुरी से लड़े, लेकिन 2 साल (1814-16) चले Anglo-Nepaleses War में ईस्‍ट इंडिया कंपनी हावी होने लगी। अंग्रेजों के पास बेहतर हथियार थे।
– लेकिन तब तक दोनों तरफ से लगा कि युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है।
– तब दोनों तरफ से सुगौली समझौता हुआ।

कहां है सुगौली
– यह गांव है। इंडिया नेपाल बॉर्डर के पास।
– यह बिहार में चंपारण जिले में है।
– इसी जगह पर 2 दिसंबर 1815 को समझौते पर साइन हो गया था।
– लेकिन इसे ऑफिशियली रेटिफाइ किया गया था ईयर 1816 में।
– मतलब कि गोरखा किंग की मुहर और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल का साइन हुआ था 4 मार्च 1816 को।
– इसलिए इसे सुगौली संधि 1816 कहते हैं।

संधि में क्‍या प्रावधान?
– संधि के तहत गोरखा साम्राज्‍य ने इस युद्ध से पहले जो इलाके जीते थे, वो सब ब्रिटिश इंडिया में शामिल कर लिए गए।
– आज जो उत्‍तराखंड है और हिमाचल प्रदेश का कुछ हिस्‍सा।
– इसके अलावा अवध के साथ जो विवादित क्षेत्र से वो भी नेपाल को छोड़ना पड़ा
– उधर पूर्व में सिक्किम राज्‍य, जिस पर नेपाल ने 40 साल तक शासन किया था, से भी आजाद करवा दिया, ईस्‍ट इंडिया कंपनी ने।
– इस तरह से नेपाल की तीन तरफ से बाउंड्री कम कर दी गई।

नेपाल ने एक तिहाई इलाका खो दिया
– लगभग एक तिहाई टेरेटरी नेपाल के हाथ से चली गई।
– इन एरिया को डीमार्केट करने के लिए नदियां तय कर दी गईं।
– तो पश्चिम में महाकाली नदी या शारदा नदी को बाउंड्री फिक्‍स किया गया।
– पूर्व में मेची नदी को सीमा मान ली गई।
– आज भी नेपाल को दोनों तरफ से इन्‍हीं दो नदियों के माध्‍यम से बाउंड्री तय की जाती है।
– ये ट्रीटी ऑफ सुगौली में साफ लिख दिया गया था।

—-
हालांकि आजादी के बाद इंडिया ने 1950 में नेपाल के साथ नई संधि की थी। इसका नाम था ट्रीटी ऑफ पीस एंड फ्रेंडशिप।
——

नेपाल का मैप विवाद क्‍या है-
– अंग्रेज और नेपाल के राजा के साथ हुई सुगौली संधि, 1816 के अनुसार यहां पर महाकाली नदी इंडिया और नेपाल का इंटरनेशनल बॉर्डर है।
– लेकिन जैसे तमाम नदियों का होता है कि वह कई धाराओं से निकलकर नदी का रूप लेती है, वैसा ही महाकाली नदी का भी है।
– इंडिया मानता है कि लिपुलेख के पास महाकाली नदी की जो धारा बहती है, वो बॉर्डर है।
– लेकिन नेपाल का कहना है कि महाकाली नदी की एक धारा लिंफियाधुरा से निकलती है, वही असली बाउंड्री है इंडिया- नेपाल की।
– यह विवाद नवंबर 2019 में पुनर्जीवित हुआ था, जब भारत ने नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख को एक संशोधित पॉलिटिकल मैप पब्लिश किया।
– इसके बाद 2020 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, जो चीन समर्थक माने जाते हैं, उन्‍होंने इसे मुद्दा बनाया। इसके बाद संसद ने नया मैप पास करवाया।
– मतलब कि 2020 से पहले के मैप में खुद ही नेपाल तीन क्षेत्रों (लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी) को भारत का हिस्‍सा बताता था।
– यह एरिया करीब 400 स्‍क्‍वायर किलोमीटर का है। इंडिया के पास तो इसका एक्‍चुअल कंट्रोल है।

नेपाल में राष्‍ट्रवाद की भावना
– जिस तरह से इंडिया में अखंड भारत की बात होती है। कुछ पॉलिटिकल पार्टी और संगठन के बारे में अक्‍सर बोलते हैं और यहां के युवा उत्‍साहित हो जाते हैं।
– उसी तरह से नेपाल में भी ग्रेटर नेपाल की बात वहां के पॉलिटिकल पार्टी करते हैं।
– वे मानते हैं कि पूरा उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश का कुछ हिस्‍सा, इधर सिक्किम उन्‍हीं का है, जो भारत के पास है।
– इसी वजह से 2020 में संसद में नया मैप पास होने से वहां लोगों ने दीवाली मनाई थी। उन्‍हें लग रहा है कि जीत का पहला कदम पार कर लिया।
– इस पूरे मामले में चीन की भूमिका बेहद संदिग्‍ध है।

राजधानी: काठमांडू
मुद्रा: नेपाली रुपया
भाषा: नेपाली
जनसंख्‍या: 3.05 crores (2022)

नेपाल पांच भारतीय राज्यों – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक लंबी सीमा साझा करता है।

—————
2. किस देश ने ZiG नामक नई मुद्रा लॉन्‍च की?
Which country launched a new currency called ZiG?

a. न्‍यूजीलैंड
b. जिम्बाब्वे
c. इजरायल
d. मलेशिया

Answer: b. जिम्बाब्वे

– जिम्बाब्वे ने अप्रैल 2024 में एक नई करेंसी ‘जिग’ का प्रचलन शुरू किया।
– इसे पुरानी करेंसी जिम्बाब्वे डॉलर (ZW$) की जगह लाया गया है, जो मूल्यह्रास (depreciation) और लोगों का भरोसा खत्म हो जाने से प्रभावित हुई है।
– अप्रैल की शुरुआत में जिग को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पेश किया गया था, लेकिन रिजर्व बैंक और जिम्बाब्वे (RBZ) अब कहा है कि लोग बैंकनोट और सिक्कों के रूप में इसका यूज कर सकते हैं।
– यह दक्षिणी अफ्रीकी देश की लंबे समय से चल रहे मुद्रा संकट को रोकने की कोशिश है।
– जिग, जिम्बाब्वे गोल्ड का संक्षिप्त रूप है, हालांकि कुछ सरकारी विभागों ने भी इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

2009 के बाद छठी करेंसी
– वर्ष 2009 के बाद से जिग (ZiG) जिम्‍बाब्‍वे की छठी मुद्रा है।
– इससे पहले मुद्रा संकट की वजह से निपटने के लिए पहले अमेरिकी डॉलर को वैध मुद्रा का दर्जा दिया गया, फिर उस पर प्रतिबंध लगाया गया और फिर प्रतिबंध हटाया गया।
– लोग अभी भी अमेरिकी डॉलर को सुरक्षित मान रहे हैं।
– सरकार ने गैस स्टेशनों जैसे कुछ व्यवसायों को जिग को स्वीकार करने से मना करने की अनुमति दी है।
– पासपोर्ट विभाग जैसे कुछ सरकारी कार्यालय भी केवल अमेरिकी डॉलर स्वीकार कर रहे हैं!

जि‍म्बाब्वे
– राजधानी: हरारे
– प्रधानमंत्री: मॉर्गन स्वानगिरई
– राष्ट्रपति: एमर्सन नंगाग्वा
– भाषा: अंग्रेजी, शोना और देबेल
– जनसंख्‍या: 1.63 करोड़ (2022)

————–
3. दुनिया के सबसे बड़े चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) को देखने के लिए कितने देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से 75 प्रतिनिधि भारत आए?
75 representatives from the election management bodies of how many countries came to India to witness the world’s largest election (Lok Sabha elections 2024)?

a. 10
b. 17
c. 21
d. 23

Answer: d. 23

– इन सभी देशों से विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों (Election Management Bodies – EMB) और संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
– इसमें इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (IFES) के सदस्य और भूटान तथा इज़राइल की मीडिया ने भाग लिया।
– EMB एक कार्यक्रम है, इसका उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की उपस्थिति में अप्रैल 2024 में नई दिल्‍ली में किया गया।

EMB कार्यक्रम का उद्देश्य
– इस कार्यक्रम का उद्देश्य विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों (EMB) को भारत के चुनावी सिस्‍टम की बारीकियों के साथ-साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव के लिए अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से परिचित कराना है।

यह कार्यक्रम कब से कब तक
– यह कार्यक्रम 4 मई से शुरू हुआ। चुनाव आयोग ने 5 मई को इन विदेशी प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
– इसके बाद, ये प्रतिनिधि छोटे-छोटे ग्रुप में छह राज्यों- महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की यात्रा पर निकले।
– और वहां के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान और संबंधित तैयारियों का निरीक्षण किया / कर रहे हैं।
– यह कार्यक्रम 9 मई 2024 को समाप्त होगा।

किन 23 देशों के प्रतिनिधि भारत आए?
– भूटान, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी, किर्गिज़ गणराज्य, रूस, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया ।

लोकसभा चुनाव कब तक
– 18वीं लोकसभा के चुनाव पूरे देश में 19 अप्रैल, 2024 से 1 जून, 2024 तक सात चरणों में हो रहा है।
– वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी।

भारतीय चुनाव आयोग
– स्थापना : 25 जनवरी 1950
– मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार
– चुनाव आयुक्त: सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार

————–
4. सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की कार्यकारी कमेटी में महिलाओं के लिए कितनी प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी?
The Supreme Court has reserved what percentage of seats for women in the executive committee of the Supreme Court Bar Association (SCBA)?

a. 25%
b. 33%
c. 37%
d. 40%

Answer: b. 33%

– महिला सशक्तिकरण की दिशा में सुप्रीम कोर्ट का यह अहम कदम हैं।
– यह आदेश जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्‍वनाथन की खंडपीठ ने दिया।
– यह व्‍यवस्‍था वर्ष 2024 के SCBA के लिए चुनावों से प्रभावी होगी।
– इसके लिए इसी महीने 16 मई 2024 को चुनाव होंगे।
– मतगणना 18 मई 2024 को होगी।

कौन से पद आरक्षित
– सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SCBA ऑफिस में 9 कार्यकारी सदस्‍यों में से 3 महिला सदस्‍य होंगी। और 6 सीनियर कार्यकारी सदस्‍यों में से 2 महिला सदस्‍य होंगी। मतलब एक तिहाई सीटें आरक्षित।
– आरक्षित पदों में SCBA अध्‍यक्ष का पद शामिल नहीं किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA)
– यह एक भारतीय बार एसोसिएशन है।
– जिसमें भारत के सुप्रीम कोर्ट के प्रैक्टिसिंग वकील शामिल हैं।
– आदिश अग्रवाल एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

————-
5. किस अभिनेत्री को यूनिसेफ इंडिया की नई राष्‍ट्रीय राजदूत (नेशनल एंबेसडर) नियुक्त किया गया?
Which actress has been appointed the new national ambassador of UNICEF India?

a. प्रियंका चोपड़ा
b. करीना कपूर खान
c. आलिया भट्ट
d. दीपिका पादुकोण

Answer: b. करीना कपूर खान

– 4 मई 2024 को भारत के साथ यूनिसेफ इंडिया की साझेदारी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं।
– इसी दिन करीना कपूर खान को संगठन यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया।
– वह वर्ष 2014 से ही इस ऑर्गेनाइजेशन के साथ बतौर सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में जुड़ी हुई थीं।

नोट: – इनसे पहले आयुष्मान खुराना को यूनिसेफ ने फरवरी 2023 में भारत में नेशनल एंबेसडर बने थे।

क्‍या करेंगी करीना कपूर
– वह अपनी भूमिका में, प्रत्‍येक बच्‍चे के प्रारंभिक बचपन के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के अधिकार को आगे ले जाने में यूनिसेफ इंडिया का सपोर्ट करेंगी।
– वह # EveryChildRights पर यूनिसेफ के कई ग्‍लोबल अभियानों में सहायक रही हैं।

पहली बार चार युवा अधिवक्‍ता नियुक्त
– यूनिसेफ इंडिया ने पहली बार चार युवा अधिवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की।
– यह घोषणा 4 मई 2024 को भारत के साथ यूनिसेफ इंडिया की साझेदारी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में की गई।
– ये 4 युवा जलवायु कार्रवाई, मानसिक स्वास्थ्य, नवाचारों और STEM में लड़कियों जैसे मुद्दों पर सहकर्मी नेता और चैंपियन हैं।

इन युवाओं के नाम और राज्‍य
1- गौरांशी शर्मा (मध्य प्रदेश)
2- कार्तिक वर्मा (उत्तर प्रदेश)
3- नाहिद अफरीन (असम)
4- विनिशा उमाशंकर (तमिलनाडु)

UNICEF के बारे में
– यह संगठन करीब 190 देशों में काम करता हैं।
– इस संगठन को बनाने का उद्देश्य ग्लोबल स्तर पर बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना है।
– UNICEF : यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड
– स्थापना : 1946
– मुख्यालय : न्यूयॉर्क
– कार्यकारी निदेशक : कैथरीन एम रसेल

—————
6. यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार 2024 किस देश के पत्रकारों को दिया गया?
The UNESCO/Guillermo Cano World Press Freedom Prize 2024 was awarded to journalists of which country?

a. फिलिस्तीन
b. यूक्रेन
c. ईरान
d. इजरायल

Answer: a. फिलिस्तीन

– गाजा को कवर करने वाले फिलिस्तीनी पत्रकारों को 2024 यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार के विजेता के रूप में चुना गया है।
– पुरस्कार समारोह 2 मई 2024 को सैंटियागो, चिली में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सम्मेलन के मौके पर होगा।
– इन फ़लस्तीनी पत्रकारों ने, गाजा में इजराइल की ताबड़तोड़ बमबारी में अपनी गृहभूमि के एक बड़े हिस्से को तबाह होते हुए देखा है।
– जूरी के अध्यक्ष मॉरीशियो वीबेल का कहना था, “निराशा के इस दौर में, हम उन फ़लस्तीनी पत्रकारों को पहचान देने और उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने का संदेश फैलाना चाहते हैं, जो इन ख़तरनाक परिस्थितियों में भी ग़ाज़ा संकट की कवरेज कर रहे हैं।
– यूनेस्को के अनुसार, 7 अक्टूबर (2023) के बाद से 26 पत्रकार और मीडियाकर्मी, अपना काम करते हुए मारे गए हैं।

पुरस्‍कार के बारे में
– वर्ष 1997 में बनाया गया, वार्षिक यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति, संगठन या संस्था को सम्मानित करता है जिसने दुनिया में कहीं भी प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और प्रचार में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
– 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूनेस्को द्वारा दिया जाता है।
– इसका नाम कोलंबियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो इसाज़ा के सम्मान में रखा गया जिनकी 17 दिसंबर 1986 को बोगोटा, कोलंबिया में उनके अखबार एल एस्पेक्टाडोर के कार्यालय के सामने हत्या कर दी गई थी।

————–
7. कोयला खनिक दिवस (Coal miner’s day) कब मनाया जाता है?
When is Coal miner’s day celebrated?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई

Answer: d. 4 मई

– कोयला खनिकों के प्रयासों को सम्मान देने के लिए हर साल 4 मई को कोयला खनिक दिवस (Coal Miners Day) मनाया जाता है।
– भारत में कोयला खनन उद्योग 1774 में शुरू हुआ था।
– उस वक्‍त ईस्ट इंडिया कंपनी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरने वाली दामोदर नदी के किनारे आसनसोल और दुर्गापुर में रानीगंज कोयला क्षेत्र में खनन शुरू किया था।

————–
8. अंतर्राष्‍ट्रीय दाई दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of the Midwife celebrated?

a. 2 May
b. 3 May
c. 4 May
d. 5 May

Answer: d. 5 May

वर्ष 2024 की थीम
– दाइयाँ: एक महत्वपूर्ण जलवायु समाधान
– Midwives: A Vital Climate Solution

– इंटरनेशनल कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ मिडवाइव्स (ICM) ने 1992 में इस दिन की स्थापना की थी।
– यह दिन दाइयों के काम और मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में योगदान का जश्न मनाने का मौका है।
– दाइयां गर्भावस्था, प्रसव और जन्म के बाद महिलाओं और उनके परिवारों को देखभाल और सहायता प्रदान करती हैं। वे संकट के दौरान सामुदायिक नेता और आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ता भी हैं, और अक्सर संघर्ष और जलवायु घटनाओं जैसी आपदाओं के दौरान महिलाओं के लिए पहली प्रतिक्रियाकर्ता होती हैं।
– दाइयों को मानवाधिकारों का रक्षक और प्रजनन न्याय का चैंपियन भी माना जाता है।

————–
9. विश्‍व हाथ स्‍वच्‍छता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hand Hygiene Day celebrated?

a. 2 May
b. 3 May
c. 4 May
d. 5 May

Answer: d. 5 May

वर्ष 2024 की थीम
– हाथ की स्वच्छता की शक्ति
– Power of Hand Hygiene

– विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में सुरक्षित हाथ धोने की प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 2008 में इस दिन की शुरुआत की थी।
– बीमारी और संक्रमण के प्रसार को रोकने में हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।

————–
10. किस देश के फेमस अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन 5 मई 2024 को हो गया?
Which country’s famous actor Bernard Hill died on 5 May 2024?

a. ब्रिटेन
b. अमेरिका
c. ऑस्ट्रेलिया
d. दक्षिण अफ्रीका

Answer: a. ब्रिटेन

– बर्नार्ड हिल एक अंग्रेजी अभिनेता थे। वह 79 वर्ष के थे।

– उन्होंने फिल्म टाइटैनिक (1997) और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ (2001) में अहम रोल निभाया था।
– इन दोनों फिल्मों ने उस वक्त 11-11 ऑस्‍कर अवॉर्ड जीते थे।
– उन्होंने अपने 50 वर्ष के करियर में थिएटर और टीवी शोज में भी काम किया था।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *