01 & 02 December 2022 Current Affairs – National Sports Awards 2022

यह 01 & 02 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2022 किसे मिला?

a. सूर्यकुमार यादव
b. शरत कमल अचंता
c. सीमा पुनिया
d. मनिका बत्रा

Answer: b. शरत कमल अचंता

शरत कमल अचंता
– वे तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
– वे दस बार सीनियर नेशनल चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
– वर्ष 2019 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
– उन्होंने वर्ष 2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में मेन्स सिंगल्स कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीते थे।
– वर्ष 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में मेन्स डबल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
– वर्ष 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में मेन्स टीम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
– वर्ष 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन अलग कैटेगरी में उन्होंने गोल्ड मेडल जीते।

————
2. किन खिलाड़ियों को ‘ध्यानचंद अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट 2022’ मिला?

a. अश्विनी अकुंजी सी और धर्मवीर सिंह
b. बी.सी सुरेश और नीर बहादुर गुरुंग
c. राकेश सिंह
d. a और b

Answer: d. a और b

1. अश्विनी अकुंजी सी. (एथलेटिक्स)
2. धर्मवीर सिंह (हॉकी)
3. बी.सी सुरेश (कबड्डी)
4. नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)

अश्विनी अकुंजी सी
– उनका पूरा नाम अश्विनी चिदानंद शेट्टी अकुंजी है।
– वे एक भारतीय स्प्रिंट एथलीट है।
– वे कर्नाटक की रहने वाली हैं।
– उन्होंने ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं।

धर्मवीर सिंह
– वे पंजाब के रहने वाले हैं।
– वे एक भारतीय हॉकी प्लेयर है।
– वे पंजाब पुलिस में डीएसपी है।
– धर्मवीर सिंह ने 2012 लंदन ओलंपिक के दौरान पुरुषों की हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
– वे 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

बी.सी सुरेश
– वे एक कबड्डी प्लेयर हैं।
– वे 1998 में एशियन गेम्स जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा थे।
– बीसी सुरेश एकलव्य, केम्पे गौड़ा और कर्नाटक ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ द ईयर पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं।

नीर बहादुर गुरुंग
– वे व्हीलचेयर से चलने वाला पैरालिंपियन है।
– वे गोरखा रेजिमेंट के सैनिक रह चुके है।
– वर्ष 1983 में उत्तरी भारत में ड्यूटी के दौरान वे घायल हो गए थे।
– उन्होंने 1980 के दशक के अंत में पैरा खेलों में प्रतिस्पर्धा शुरू की।
– उन्होंने 55 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं, जिनमें से 31 स्वर्ण हैं।
– उन्होंने लगातार पांच पैरा एशियाई खेलों में भी पदक जीते है।

मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड
– ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड’ पिछले चार वर्षों की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

————
3. कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड 2022 मिला?

a. 20
b. 22
c. 25
d. 30

Answer: c. 25

25 खिलाड़ियों नाम
1. सीमा पुनिया (एथलेटिक्स)
2. एल्‍धोस पॉल (एथलेटिक्‍स)
3. अविनाश मुकुंद सबले (एथलेटिक्‍स)
4. ल्‍क्ष्‍य सेन (बैडमिंटन)
5. प्रणय एचएस (बैडमिंटन)
6. अमित (बॉक्‍सिंग)
7. निखत जरीन (बॉक्‍सिंग)
8. भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज)
9. आर प्रज्ञानानंद (शतरंज)
10. दीप ग्रेस एक्का (हॉकी)
11. सुशीला देवी (जूडो)
12. साक्षी कुमारी (कबड्डी)
13. नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल)
14. सागर कैलास ओवलकर (मल्‍लखंभ)
15. एलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी)
16. ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी)
17. श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
18. विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग)
19. अंशु (कुश्‍ती)
20. सरिता (कुश्‍ती)
21. परवीन (वूशु)
22. मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन)
23. तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन)
24. स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा बैडमिंटन)
25. जेरलिन अनिका जे (डैफ बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड
– पिछले चार वर्षों की अवधि में ‘खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसी खूबियां दिखाने के लिए ‘अर्जुन अवॉर्ड’ दिया जाता है।

————
4. द्रोणाचार्य अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कोच 2022 (रेगुलर कैटेगरी) किन्‍हें मिला?

a. जीवनजोत सिंह तेजा, मोहम्मद अली क़मर
b. सूमा सिद्धार्थ शिरूर, सुजीत मान
c. अंकित सिंह, रमन घोष
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों

खिलाड़ी और खेल
1. जीवनजोत सिंह तेजा – तीरंदाजी
2. मोहम्मद अली क़मर – बॉक्‍सिंग
3. सूमा सिद्धार्थ शिरूर – पैरा निशानेबाजी
4. सुजीत मान – कुश्‍ती

——————-
5. द्रोणाचार्य अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कोच 2022 (लाइफटाइम कैटेगरी) किन्‍हें मिला?

a. दिनेश जवाहर लाड
b. बिमल प्रफुल्ल घोष
c. राज सिंह
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

खिलाड़ी और खेल
1. दिनेश जवाहर लाड – क्रिकेट
2. बिमल प्रफुल्ल घोष – फुटबॉल
3. राज सिंह – कुश्ती

द्रोणाचार्य अवॉर्ड
– द्रोणाचार्य अवॉर्ड खेल-कूद और गेम्‍स में लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाने वाले कोचों को दिया जाता है।

———–
6. किस संगठन को ‘नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षण’ कैटेगरी में राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022 मिला?

a. ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड
b. कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
c. लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड

ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड
– ट्रांसस्टेडिया स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजीज, स्पोर्ट्स अकादमियों, स्पोर्ट्स एडवाइजरी, बौद्धिक संपदा और अधिकार प्रबंधन में रुचि रखने वाली एक स्पोर्ट्स कंपनी है।

———–
7. किस संगठन को ‘कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन’ कैटेगरी में राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022 मिला?

a. विजय स्पोर्ट्स एकेडमी
b. कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
c. लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन
d. नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान

Answer: b. कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान

कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
– कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान(KIIT), भुवनेश्वर, ओडिशा में स्थित एक निजी डीम्ड विश्वविद्यालय है।

————
8. किस संगठन को ‘विकास के लिए खेल’ कैटेगरी में राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022 मिला?

a. लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन
b. ए पी रोइंग अकादमी
c. लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन
d. केवल a

Answer: c. लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन
– यह एक गैर-लाभकारी गैर-सरकारी संगठन।
– जोकि लद्दाख में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन
– ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ खेल निकायों सहित गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और उनके विकास में प्रत्‍यक्ष भूमिका निभाई है।

———–
9. किस यूनिवर्सिटी को मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2022 मिली?

a. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
b. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
c. गोवा यूनिवर्सटी
d. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी

Answer: d. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी
– गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की स्थापना 24 नवंबर, 1969 को श्री गुरु नानक देव जी की 500वीं जयंती के अवसर पर अमृतसर में की गई थी।
– यह एक आवासीय और एक संबद्ध विश्वविद्यालय दोनों है।
– इस यूनिवर्सिटी का कैंपस 500 एकड़ में फैला हुआ है।

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी
– इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में समग्र शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी दी जाती है।

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022
– उपरोक्त सारे अवॉर्ड्स 30 नवम्‍बर, 2022 को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने प्रदान किए।
– खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए प्रतिवर्ष नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।
– इस पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाता था।

———–
10. पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर और रूरल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किस राज्य के मुख्यमंत्री ने किया?

a. बिहार
b. असम
c. त्रिपुरा
d. पंजाब

Answer: c. त्रिपुरा

– 24 नवंबर 2022 को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने गोलाघाटी में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर और रूरल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया।
– इसमें किसानों की पोस्ट फाइनेंशियल हानि को कम करने की कोशिश की जाएगी।
– अब किसान इन पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर और रूरल कलेक्शन सेंटर में बहुत कम कीमत पर अपनी फसल को स्टोर कर सकते है।
– स्टोरेज न होने से जो फसल खराब हो जाती थी उससे बचाया जा सकेगा।
– त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने एक पावर टिलर पर किसान को 85 हजार रुपए की रियायत देने की घोषणा की।

– किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 17 अनाज भंडारण सेंटर और किसान नॉलेज सेंटर स्थापित किए जा चुके है।
– किसानों की अतिरिक्त फसल को अनाज भंडारण सेंटर में कम लागत में रखा जाता है।
– और नॉलेज सेंटर में किसानों को खेती को कैसे बेहतर बनाए उसकी जानकारी दी जाती है- जैसे किन बीजों को उपयोग करें, किस समय किन फसलों को उगाए आदि।

त्रिपुरा
– राजधानी – अगरतला
– राज्यपाल – सत्यदेव नारायण आर्य
– मुख्यमंत्री – डॉ माणिक साहा

———–
11. WHO ने मंकीपॉक्स बीमारी का नाम बदलकर क्या कर दिया?

a. एमपॉक्स
b. बीपॉक्स
c. बंदरपॉक्स
d. वानरपॉक्स

Answer: a. एमपॉक्स (mpox)

– मंकीपॉक्स जानवरों से इंसानों मे फैलने वाली बीमारी है।
– मंकीपॉक्स को महामारी घोषित किया जा चुका है।
– जब मंकीपॉक्स का प्रकोप बढ़ा तो लोगों ने नस्लवादी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया।
– इस वजह से कई देशों ने WHO को इस बीमारी का नाम बदलने का आग्रह किया।
– इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीसेस (ICD) के अनुसार बीमारियों के नाम देने की जिम्मेदारी WHO की है।
– WHO ने नए नाम के लिए कई विशेषज्ञों, देशों और आम जनता से उनका सुझाव लिया।
– इन सभी सुझावों पर चर्चा के बाद WHO ने मंकीपॉक्स का नाम बदलकर एमपॉक्स कर दिया।
– WHO के अनुसार एक वर्ष तक इस बीमारी के लिए दोनों नाम का इस्तेमाल किया जाएगा।
– बाद में मंकीपॉक्स नाम को हटा दिया जाएगा।

मंकीपॉक्स क्‍या है?
– मंकीपॉक्स एक दुर्लभ जूनोटिक (जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली) वायरल बीमारी है।
– यह बीमारी स्मालपॉक्स (चेचक) के समान वायरस वाली फैमिली में आती है।

मंकीपॉक्स नाम क्यों पड़ा?
– मंकीपॉक्स पहली बार 1958 में जानवरों में खोजा गया था।
– उसे वक्‍त रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में इस बीमारी के दो प्रकोप हुए थे।
– इसीलिए इस बीमारी का नाम मंकीपॉक्स पड़ गया।

इंसानों में पहली बार यह बीमारी कब आई?
– वर्ष 1970 में।
– उस वक्‍त पहली बार इंसानों में मंकीपॉक्स अफ्रीकी देश ‘डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो (DRC)’ में पाया गया था।
– तब से मंकीपॉक्स के मामले वेस्टर्न और सेन्ट्रल अफ्रीका में पाए जा रहे है।
– DRC में तो मंकीपॉक्स को स्थानिक महामारी माना जाता है।

मंकीपॉक्स कैसे फैलता है?
– इसका ट्रांसमिशन जानवरों से मनुष्यों में होता है।
– यह संक्रमित जानवरों के रक्त, तरल पदार्थ, या त्वचा या घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से हो सकता है।
– संक्रमित जानवर का अधपका मांस या एनिमल प्रोडक्ट को खाने से मंकीपॉक्स हो सकता है।

किन जानवरों से हो सकता है मंकीपॉक्स?
– अफ्रीका में कई जानवरों की प्रजातियों में मंकीपॉक्स के साक्ष्य पाए गए हैं।
– इनमें गिलहरी, गैम्बियन शिकार चूहे, डॉर्मिस और बंदरों की विभिन्न प्रजातियां शामिल हैं।

मंकीपॉक्स के लक्षण
– मंकीपॉक्स और स्मालपॉक्स (चेचक) में लक्षण काफी हद तक समान होते है।
– बस एक अंतर है कि मंकीपॉक्स में लिम्फ नोड्स (शरीर में गांठ जिसमें लिम्फ बहता है) फूल जाते है।
– इसके अलावा बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियो में दर्द, पीठ में दर्द और थकान भी मुख्य लक्षण है।
– चेहरे पर दाने और फुंसी हो जाती और फिर पूरे शरीर पर फैल जाते है।

मंकीपॉक्स का इलाज
– मंकीपॉक्स के लिए वर्तमान में कोई विशिष्ट उपचार नहीं है।
– हालांकि, कई रिसर्च से पता चला है कि चेचक के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीनिया वैक्सीन मंकीपॉक्स की रोकथाम में 85% असरदार रही है।
– जबकि मूल चेचक का टीका (वैक्सीनिया) अब बड़े पैमाने पर बीमारी के खत्म हो जाने के बाद से उपलब्ध नहीं है।
– वर्ष 2019 में मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए वैक्सीन के एक नए वर्जन को मंजूरी दी गई थी।

दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले सबसे पहले कहां पाए गए?
– अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और यूरोप में सबसे पहले मंकीपॉक्स के मामले पाए गए।
– मई 2022 के शुरुआत में इसका संक्रमण ब्रिटेन में पाया गया।
– यह संक्रमण अफ्रीकी देश नाइजीरिया से आए व्यक्ति के जरिए ब्रिटेन पहुंचा।
– इसके कुछ हफ्ते बाद मंकीपॉक्स का संक्रमण कई यूरोपीय देशों और उत्तरी अमेरिकी देशों में सामने आया।
– भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस केरल के कोल्लम जिले में पाया गया था।

मंकीपॉक्स बीमारी का संक्रमण किस तरह के यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में सबसे ज्यादा मिला?
– मंकीपॉक्स पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान WHO की असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल डॉक्टर सोस फॉल ने “हम पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में इंफेक्‍शन देख रहे हैं।”
– खासतौर पर यूनाइटेड किंगडम और कुछ अन्‍य देशों में इसके बहुत सारे मामले देखे गए हैं।
– WHO के अनुसार मंकीपॉक्स किसी भी प्रकार के क्लोज कॉन्टैक्ट से फैल सकता है।
– इसमें किसी संक्रामक व्यक्ति के साथ चुंबन, स्पर्श, ओरल और एनल सेक्स शामिल है।
– WHO ने मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को ठीक होने के बाद 12 सप्ताह तक कंडोम का उपयोग करने की सलाह दी है।
– कई सारे यौन संबंध रखने वाले लोगों को चेतावनी है कि अगर वह मंकीपॉक्स से बचना चाहते है, तो उन्हें अपने सेक्शूअल पार्टनर की संख्या कम करनी होगी।
– समलैंगिक सेक्स करने वाले लोगों में मंकीपॉक्स का खतरा सबसे ज्यादा है।

मंकीपॉक्स के पिछले वर्षों के मामले
– 2003 में, मंकीपॉक्स के पहले मानव मामले अफ्रीका के बाहर रिपोर्ट किए गए थे।
– जब अमेरिका में 47 केसों की पुष्टि हुई थी।
– वर्ष 2017 में नाइजीरिया में मंकीपॉक्स के 170 से अधिक संदिग्ध मामले पाए गये थे।
– वर्ष 2018 में ब्रिटेन में भी मंकीपॉक्स के तीन केसेज पाए गए थे।
– वर्ष 2019 में इजरायल और सिंगापुर में भी मंकीपॉक्स का एक केस पाया गया था।
– वर्ष 2021 में अमेरिका में भी मंकीपॉक्स के दो केस पाए गए थे।

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन)
– स्थापना – अप्रैल 7, 1948
– मुख्यालय – जिनेवा, स्विट्जरलैंड
– महानिदेशक – टेड्रोस एडहानॉम (इथियोपिया)
– उप महानिदेशक – सौम्या स्वामीनाथन (भारत)

————
12. विश्व एड्स दिवस (World Aids Day) कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर

Answer: a. 1 दिसंबर

– विश्व एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र मनाते है।
– इसका उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है जिससे लोग इस खतरनाक बीमारी के संक्रमण से बच सके।
– इसे पहली बार वर्ष 1988 में मनाया गया।
– AIDS – एक्वॉयर्ड इम्युनो डेफीसिअन्सी सिंड्रोम
– AIDS का कारण वायरस है जिसका नाम HIV (Human Immunodeficiency Virus)।

थीम– बराबर (Equalize)

————-
13. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस (World Computer literacy day) कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर

Answer: b. 2 दिसंबर

– इस दिवस को NIIT ने शुरू किया था।
– इसका उद्देश्य दुनिया में डिजिटल साक्षरता को बढ़ाना है।
– इसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है।
– उन्हें कंप्यूटर के उपयोग से अपने काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करना है।
– इस दिन को पहली बार वर्ष 2001 में मनाया गया था।

————-
14. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर

Answer: b. 2 दिसंबर

– भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की याद में यह दिन मनाया जाता है।
– इस दिन का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों और औद्योगिक आपदाओं के बारे में जागरूक करना है।

————
15. अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस (International Slavery Abolition Day) कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर

Answer: b. 2 दिसंबर

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1986 में इस दिवस की घोषणा की थी।
– इस दिवस का उद्देश्य मानव तस्करी, यौन शोषण और बाल श्रम को रोकना है।

आधुनिक गुलामी बढ़ रही है
– अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के लेटेस्‍ट अनुमानों से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में जबरन श्रम और जबरन विवाह में काफी वृद्धि हुई है।
– 2016 के ग्‍लोबल अनुमानों की तुलना में 2021 में एक करोड़ मिलियन अधिक लोग आधुनिक गुलामी में थे, जिससे दुनिया भर में संख्‍या कुल 5 करोड़ लोगों की हो गई है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *