30 November 2022 Current Affairs

यह 30 November 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. उत्तर प्रदेश में पहली महिला पुलिस कमिश्नर कौन बनी?

a. दुर्गा सिंह
b. आरती सिंह
c. लक्ष्मी सिंह
d. संजुक्ता सिंह

Answer: c. लक्ष्मी सिंह

– वर्ष 2000 बैच की IPS लक्ष्मी सिंह को उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनाया गया।
– लक्ष्मी सिंह को नोएडा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
– वह आलोक सिंह की जगह लेंगी।
– उत्तर प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट है।

लक्ष्मी सिंह
– लक्ष्मी सिंह 48 वर्ष की है।
– वह इससे पहले लखनऊ रेंज में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर कार्य कर रही थी।
– उनकी ट्रेनिंग हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में हुई थी।
– ट्रेनिंग के समय प्रधानमंत्री के रजत पदक और गृह मंत्री की पिस्तौल से सम्मानित किया गया था।
– उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BTech किया है।
– लक्ष्मी सिंह को वर्ष 2016 में पुलिस पदक मिला था।
– उन्हें वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश DGP का रजत पदक मिला था।
– और वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश DGP का स्वर्ण पदक मिला।
– उनके कंप्यूटराइजेशन के काम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था।
– लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह की पत्नी है।

लक्ष्मी सिंह के सामने चुनौतियां
– उत्तर प्रदेश में नोएडा टेक्नोलॉजी का हब है वहां साइबर अपराध को रोकना एक बड़ी चुनौती होगी।
– नशे के कारोबार को रोकना।
– तेज रफ्तार वाहनों का इस्तेमान करके लूट करने वाले पर नकेल कसना।

————-
2. एक ओवर में सात छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बने?

a. ऋतुराज गायकवाड़
b. थिसारा परेरा
c. कीरोन पोलार्ड
d. रॉस व्हाइटली

Answer: a. ऋतुराज गायकवाड़

– ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 नवंबर 2022 को इतिहास रच दिया।
– वे विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे थे।
– उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए, ये कारनामा किया।
– उन्होंने उत्तर प्रदेश के शिवा सिंह के एक ओवर में सात छक्के मारे।
– शिवा सिंह के इस ओवर में एक गेंद नो बॉल की थी, जिसकी वजह से एक ओवर में सात गेंद फेंकनी पड़ी और हर बॉल में गायकवाड ने छक्के लगाए।
– शिवा सिंह के इस ओवर में कुल 43 रन बने।
– गायकवाड़ ने इस पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए।
– इस पारी में गायकवाड ने 10 चौके और 16 छक्के मारे।
– एक ओवर में 43 रन दूसरी बार बने है।
– वर्ष 2018-19 में न्यूजीलैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट में भी 43 रन बने थे।

ऋतुराज गायकवाड़
– ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र से हैं।
– वह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं।
– वह टीम इंडिया में वन-डे और टी-20 फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं।
– उन्होंने टीम इंडिया के लिए 1 वन-डे और 9 टी-20 मैच खेले हैं।

– इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल चार प्लेयर ने एक ओवर में छह छक्के लगाए हैं।
1. हर्शल गिब्स (2007) (साउथ अफ्रीका)
2. युवराज सिंह (2007) (भारत)
3. कीरोन पोलार्ड (2021) (वेस्ट इंडीज)
4. जसकरन मल्होत्रा (2021) (USA)

कितने प्लेयर ने अभी तक एक ओवर में छह छक्के मारे इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट दोनों में-
1. सर गैरी सोबर्स (1968) (वेस्ट इंडीज)
2. रवि शास्त्री (1985) (भारत)
3. हर्शल गिब्स (2007) (साउथ अफ्रीका)
4. युवराज सिंह (2007) (भारत)
5. रॉस व्हाइटली (2017) (इंग्लैंड)
6. हजरतुल्लाह जजई (2018) (अफगानिस्तान)
7. लियो कार्टर (2020) (न्यूजीलैंड)
8. कीरोन पोलार्ड (2021) (वेस्ट इंडीज)
9. थिसारा परेरा (2021) (श्रीलंका)
10. जसकरन मल्होत्रा (2021) (USA)

विजय हजारे ट्रॉफी
– यह भारत के घरेलू क्रिकेट का एक टूर्नामेंट है।
– इस टूर्नामेंट में 50-50 ओवर के मैच होते हैं।
– पहला टूर्नामेंट – 2002-03
– वर्तमान चैंपियन – मुंबई (चौथा खिताब)
– सबसे सफल – तमिलनाडु (5 खिताब)

————
3. युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ (स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर) नवंबर 2022 में भारतीय नौसेना को सौंपा गया, इसे किस प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है?

a. प्रोजेक्ट 75
b. प्रोजेक्ट 17A
c. प्रोजेक्ट 15A
d. प्रोजेक्ट 15B

Answer: d. प्रोजेक्ट 15B

– युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’, प्रोजेक्‍ट 15B का दूसरा स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है।
– इस प्रोजेक्‍ट का पहला युद्धापोत INS विशाखापत्तनम है।
– युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने किया है।
– इसे 24 नवंबर 2022 को इंडियन नेवी को सौंपा गया।
– कुछ वक्‍त के लिए इसका ट्रायल होगा।
– भारतीय नौसेना में कमीशन होने पर, जहाज का नाम ‘INS मोरमुगाओ’ रखा जाएगा।

‘मोरमुगाओ’
– यह प्रोजेक्ट 15B का दूसरा स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है।
– भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने इसको डिजाइन किया है।
– गोवा में बंदरगाह शहर के नाम पर मोरमुगाओ (यार्ड नंबर 12705) की कील जून 2015 में रखी गई थी और जहाज सितंबर 2016 में लॉन्च किया गया था।
– यह जहाज 163 मीटर लंबा है और 17 मीटर चौड़ा है।
– इसका डिस्प्लेसमेंट 7,400 टन है।
– अधिकतम स्पीड 30 नोट है।
– इसमें 75% स्वदेशी सामान लगा हुआ है।
– डिस्ट्रॉयर-‘मोरमुगाओ’ मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस होगा।
– ब्रह्मोस जैसी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस होगा।
– इसके अलावा यह स्वदेशी टारपीडो ट्यूब लॉन्चर, पनडुब्बी रोधी स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और 76 मिमी सुपर रैपिड गन माउंट सहित स्वदेशी हथियारों से लैस है।

प्रोजेक्ट 15B
– प्रोजेक्ट 15B के चार जहाजों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर जनवरी 2011 में हस्ताक्षर किए गए थे।
– यह प्रोजेक्ट को पिछले एक दशक में शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट 15A’ के तहत बनाए गए कोलकाता-श्रेणी के डिस्ट्रॉयर पर आधारित है।
– प्रोजेक्ट 15B के पहले जहाज INS विशाखापत्तनम को नवंबर 2021 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

प्रोजेक्ट 15B के चार जहाज (पोत)
– पहला: विशाखापत्तनम
– दूसरा: मोरमुगाओ
– तीसरा: इंफाल
– चौथा: सूरत

इंडियन नेवी चीफ : एडमिरल आर हरि कुमार

————-
4. मलेशिया के नए प्रधानमंत्री कौन बने?

a. अनवर इब्राहिम
b. मुहिद्दीन यासीन।
c. साबरी याकूब
d. इस्माइल साबरी याकूब

Answer: a. अनवर इब्राहिम

– अनवर इब्राहिम मलेशिया के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।
– अनवर इब्राहिम को 24 नवंबर 2022 को किंग सुल्तान अब्दुल्ला द्वारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया और शपथ दिलाई गई।
– अनवर इब्राहिम को मलेशिया के 10वें प्रधानमंत्री बने।

अनवर इब्राहिम
– मलेशिया की राजनीति में एक अनुभवी नेता, इब्राहिम ने एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
– वे 1990 के दशक में देश के डिप्टी पीएम रह चुके हैं।
– इब्राहिम के 1990 के दशक में अचानक बर्खास्त कर दिया गया और जेल में डाल दिया गया था।
– उन्हें 1998 में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हुई थी।
– वे अब 30 वर्ष बाद देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

मलेशिया का पॉलिटिकल सिस्टम
– मलेशिया में संवैधानिक राजतंत्र के साथ संसदीय लोकतंत्र है।
– किंग राज्य के प्रमुख होते हैं।
– किंग को Yang di-Pertuan Agong कहा जाता है।
– प्रधानमंत्री सरकार का हेड होता है, जिसकी नियुक्ति किंग द्वारा की जाती है।
– संसद एक देश में सबसे महत्वपूर्ण संस्था है जो लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन करती है।

मलेशिया
राजधानी- संघीय क्षेत्र कुआलालंपुर
मुद्रा- मलेशियाई रिंग्गिट

————
5. महासागरों के अध्ययन के लिए ओशियन सैट और आठ अन्य उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए ISRO ने किस रॉकेट का इस्तेमाल किया?

a. PSLV
b. GSLV
c. विक्रम-एस
d. SLV

Answer: a. PSLV

– रॉकेट का पूरा नाम : PSLV-C54 (मिशन की संख्‍या के अनुसार नंबर)
– रॉकेट की कैटेगरी : PSLV XL

– ISRO ने PSLV-C54 रॉकेट का इस्तेमाल करके ओशियन सैट और आठ अन्य उपग्रहों को लॉन्च किया।
– इन आठ उपग्रह में भारत और भूटान का उपग्रह भी शामिल है।
– 26 नवंबर 2022 को सुबह 11:56 पर PSLV-XL मिशन को लॉन्च किया गया।
– यह PSLV का 56वां मिशन था।
– लेकिन PSLV के बड़े संस्करण जिसमें ज्यादा भारी उपग्रह ले जाया जा सकता है, उसे PSLV-XL कहते है उसका 24वां मिशन है।
– इस मिशन में कुल 321 टन भार को लॉन्च किया गया।

PSLV-C54 मिशन
– इस मिशन से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) और आठ नैनो उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए।
– इन आठ उपग्रह में भारत-भूटान का INS-2B, एक आनंद, चार एस्ट्रोकॉस्ट और दो थायबोल्ट उपग्रह है।
– आंनद नैनो उपग्रह बैंगलुरु बेस्ड फर्म पिक्सल का है।
– थायबोल्ट नैनो उपग्रह हैदराबाद बेस्ड ध्रुव-स्पेस कंपनी का है।
– चार एस्ट्रोकॉस्ट उपग्रह US बेस्ड स्पेसफ्लाइट कंपनी के है।

EOS-6 उपग्रह
– ISRO ने वर्ष 2010 में ओशियन सैट-2 लॉन्च किया था।
– वर्ष 2014 से ओशियन सैट-2 का एक यंत्र काम नहीं कर रहा था।
– इसीलिए उसके फंक्सन को करने और साथ ही दूसरे कामों को करने के लिए EOS-6 उपग्रह को लॉन्च किया गया।
– यह तीसरे जेनरेशन का उपग्रह है।
– EOS-6 उपग्रह का वजन 1,117 किग्रा है।
– सभी नौ उपग्रह में सबसे भारी यही है।
– बाकी नैनो उपग्रह है जिनका वजन लगभग 10 किग्रा के आसपास है।
– EOS-6 चार सिस्टम से मिलकर बना है।
1. OCM-3 (Ocean Color Monitor)
2. SSTM (Sea Surface Temperature Monitor)
3. SCAT-3 (Scatterometer)
4. Argos-4

EOS-6 उपग्रह का उपयोग
– इसका यूज मछली पकड़ने के क्षेत्रों की पहचान करने में किया जाएगा।
– समुद्र की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।
– मौसम के पूर्वानुमान के लिए किया जाएगा।
– इसका उपयोग महासागर का अध्ययन करने में और डाटा को इकट्ठा करने में होगा।
– इसका उपयोग मौसम के बदलावों और चक्रवातों पर नजर रखना और हवा के बहाव का डाटा जुटाना में होगा।

INS-2B
– यह भारत-भूटान का संयुक्त रूप से बनाया गया उपग्रह है।
– इसमें भारत की तरफ से UR रॉव स्पेस सेंटर और भूटान की तरफ से सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार विभाग (DITT) शामिल हुआ था।
– यह उपग्रह भूटान के क्षेत्र की इमेज कैप्चर करेगा।
– भूटान और भारत के बीच वर्ष 2021 में एग्रीमेंट साइन हुआ था, जिसके अनुसार दोनों देश मिलकर उपग्रह बनाएंगे।
– भूटान ने वर्ष 2019 में अपना पहला उपग्रह भूटान-1 लॉन्च किया था।
– भूटान-1 एक एजुकेशनल उपग्रह था।

ISRO (Indian Space Research Organisation)
– स्थापना – 15 अगस्त 1969
– मुख्यालय – बैंगलुरु, कर्नाटक
– अध्यक्ष – S सोमनाथ

————
6. किस राज्य ने एनीमिया की समस्या के निवारण के लिए ‘AMLAN’ (एनीमिया मुक्त लख्य अभियान) लॉन्च किया?

a. उत्तर प्रदेश
b. ओडिशा
c. बिहार
d. राजस्थान

Answer: b. ओडिशा

एनीमिया
– एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती है।
– मतलब शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी हो जाती, जिसके चलते टिश्यू तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है।
– शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर कम हो जाता है।
– इस समस्या से काफी थकावट और कमजोरी महसूस होती है।
– इसमें त्वचा पीली पड़ने लग जाती है।

– ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 23 नवंबर 2022 को ‘AMLAN’ (एनीमिया मुक्त लख्य अभियान) लॉन्च किया।
– इस अभियान का लक्ष्य ओडिशा में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या को खत्म करना है और राज्य को एनीमिया मुक्त बनाना है।
– यह अभियान राज्य भर के 55,000 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में और 74,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू किया जाएगा।

अभियान में और क्या?
– आयरन और फोलिक एसिड की पूरकता
– हीमोग्लोबिन की टेस्टिंग
– एनीमिया के मामलों का इलाज
– सर्विस प्रोवाइडर्स की क्षमता निर्माण
– सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार
– उपरोक्त सभी चीजों को मजबूत किया जायेगा।

इस अभियान से क्या फायदा होगा?
– इस अभियान से राज्य के लगभग 1.37 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
– इनमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं, किशोरियां और बच्चे शामिल हैं।

ओडिशा में एनीमिया की स्थिति
– नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (2019-2021) के अनुसार, ओडिशा में छह महीने से पांच साल के आयु वर्ग के 64% से अधिक बच्चे एनीमिया से ग्रसित हैं।
– जोकि राष्ट्रीय औसत 67.1% से थोड़ा बेहतर है।
– लेकिन, महिलाओं के मामले में यह नेशनल एवरेज से भी खराब है।
– 15-49 वर्ष आयु वर्ग में 57% महिलाओं की तुलना में, ओडिशा क्षेत्र में 64.3% एनीमिया से ग्रसित हैं।

एनीमिया से लड़ने के लिए केंद्र सरकार की पहल
– एनीमिया मुक्त भारत (AMB) स्ट्रेटेजी
– प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA)

ओडिशा
– राजधानी: भुवनेश्वर
– मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
– राज्यपाल: गणेशी लाल

———–
7. इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन के उपाध्यक्ष के पद के चुनाव में किस देश ने जीत हासिल की?

a. चीन
b. जापान
c. ऑस्ट्रेलिया
d. भारत

Answer: d. भारत

– भारत ने वर्ष 2023-25 के कार्यकाल के लिए इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन के उपाध्यक्ष का पद हासिल किया।
– भारत ने स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष का पद भी हासिल किया।
– इस बोर्ड में भी कार्यकाल दो वर्ष 2023-25 तक होगा।
– इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन के उपाध्यक्ष के पद पर भारत का प्रतिनिधित्व विमल महेन्द्रू करेंगे।
– इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन की बैठक अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई।
– इसी बैठक में सभी 89 सदस्यों ने मतदान किया।
– इसमें भारत को 90 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।

इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन
– यह इंटरनेशनल लेवल पर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक सामान के इंटरनेशनल ट्रेड, इंफ्रास्ट्रक्चर की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए काम करती है।
– स्थापना – 1906
– मुख्यालय – जिनेवा, स्विट्जरलैंड

—————-
8. भारतीय रेलवे वर्ष 2025-26 से किस ट्रेन को निर्यात करने की योजना बना रहा है?

a. महाराजा एक्सप्रेस
b. शताब्दी एक्सप्रेस
c. वंदे भारत एक्सप्रेस
d. विवेक एक्सप्रेस

Answer: c. वंदे भारत एक्सप्रेस

– रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार कई देशों ने भारत की वंदे भारत ट्रेन के लिए दिलचस्पी दिखाई है।
– रेलवे अब इसे निर्यात करने की योजना बना रहा है।
– मंत्री का कहना है, कि जिस तरह भारत ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात कर रहा है, उसी प्रकार भारत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी निर्यात करेगा।
– भारतीय रेलवे वर्ष 2025-26 तक यूरोप, दक्षिण अमेरिका और पूर्वी एशिया के बाजारों में वंदे भारत ट्रेन के निर्यात करने की योजना बना रहा है।
– रेलवे स्लीपर कैटेगरी वाली स्वदेशी ट्रेन का नया संस्करण वर्ष 2024 तक लॉन्च करेगा।
– रेलवे के अनुसार वह 75 वंदे भारत ट्रेन से 10-12 लाख किमी की दूरी तय करेगा।
– भारत अगले तीन वर्षों में 475 वंदे भारत ट्रेन बनाएगा।
– वर्ष 2025-26 तक अपनी पहली झुकने वाली ट्रेन बना लेगा।
– झुकने वाली ट्रेन ब्रॉड-गेज ट्रैक पर तेज गति से मोड़ आने पर वे झुकने में सक्षम होती है।
– इस तकनीक का उपयोग करके 100 वंदे भारत ट्रेन बनाई जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन
– वर्ष 2019 में नई दिल्ली और वाराणसी के बीच पहली ट्रेन चली थी।
– भारत में अभी वंदे भारत की पांच ट्रेन चल रहीं है।
– उनमें दो पुरानी पीढ़ी और तीन नई पीढ़ी की है।

1. नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
2. नई दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
3. मुंबई से गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
4. नई दिल्ली से ऊना वंदे भारत एक्सप्रेस
5. मैसूर से चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस

————
9. हरिमौ शक्ति-2022 सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ?

a. मलेशिया
b. मेडागास्कर
c. मालदीव
d. माली

Answer: a. मलेशिया

– हरिमौ शक्ति सैन्य अभ्यास की शुरुआत 28 नवंबर 2022 से हुआ।
– इसका समापन 12 दिसंबर 2022 को होगा।
– यह अभ्यास भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट और मलेशिया सेना की रॉयल मलय रेजिमेंट के बीच हो रहा है।
– इसे मलेशिया के पुलाई, क्लूआंग में आयोजित किया गया।
– इसका उद्देश्य जंगली इलाको के अभियानों की योजना बनाना।
– उन्हें पूरा करने में दोनों सेना एक दूसरे का सहयोग करेंगी।
– यह अभ्यास वर्ष 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

————
10. रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण का एक यादगार दिवस कब मनाया जाता है?

a. 30 नवंबर
b. 1 दिसंबर
c. 2 दिसंबर
d. 3 दिसंबर

Answer: a. 30 नवंबर

– यह दिन उन लोगों को सम्मानित करने और याद करने का अवसर प्रदान करता है जो रासायनिक युद्ध के दौरान पीड़ित हुए और मारे गए।


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *