9th March 2022 Current Affairs

यह 9th March 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. देश के 1st अंतरराष्ट्रीय फर्नीचर पार्क की आधारशिला किस राज्‍य में रखी गई?

a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. केरल

Answer: c. तमिलनाडु

– इंटरनेशनल फर्नीचर पार्क का निर्माण तमिलनाडु थूथुकुडी में चल रहा है।
– तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने 07 मार्च 2022 को इस पार्क की आधारशिला रखी।
– इस दौरान 14 कंपनियों ने ₹4,488 करोड़ के निवेश के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
– इसी MoU में फर्नीचर पार्क के लिए 2,845 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।
– फर्नीचर पार्क में फर्नीचर से जुड़े उद्योग स्‍थाापित होंगे।

कितने बड़े क्षेत्र में पार्क?
– इसका क्षेत्रफल 1,156 एकड़ है।
– इसे तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के मीलावटन और दक्षिण वीरपंडियापुरम में स्थापित किया जा रहा है।

फर्नीचर पार्क से क्या फायदा होगा?
– पार्क कच्चे माल की 70-80 प्रतिशत मांग को पूरा करने के लिए एक बेहतर इॉकोसिस्टम तैयार करने का प्रयास करेगा।
– उत्पादन लागत को काफी कम करेगा।
– और फर्नीचर क्षेत्र में तमिलनाडु की प्रतिस्पर्धात्मकता (competitiveness) को बढ़ायेगा।

दो चरणों में तैयार होगा पार्क
– तमिलनाडु सरकार के अनुसार पार्क का पहला चरण 4-5 वर्षों में 1500 से 1800 करोड़ रूपए के निवेश पर चालू होगा।
– पहले चरण में 1.1 से 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
– पार्क का दूसरा चरण 8-10 वर्षों में 3500 से 4500 करोड़ रूपए के निवेश पर चालू होगा।
– दूसरे चरण में 3 से 3.50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

——————
2. डेंगू वैक्‍सीन के फेज-3 ट्रायल में सहयोग के लिए किस सरकारी संगठन ने घरेलू दवा कंपनियों से आवेदन मांगे?

a. ICAR
b. ICMR
c. DRDO
d. NCR

Answer: b. ICMR (Indian Council of Medical Research)

– भारत को जल्द ही डेंगू के लिए एक टीका मिल सकता है।
– डूंगू मच्‍छर जनित बीमारी है। इसका कोई विशिष्‍ट इलाज नहीं है।
– बीमारी होने पर केवल सपोर्टिव दवाएं दी जाती हैं, ताकि बॉडी का इम्‍यून सिस्‍टम डेंगू से रिकवर हो सके।

कुछ ही देशों के पास डेंगू का टीका
– भारत के पास डेंगू वायरस रोग के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी टीका नहीं है।
– कुछ पश्चिमी देशों जैसे मेक्सिको और फ्रांस ने डेंगू के टीके विकसित किए हैं लेकिन वे अभी भी हमारे देश में स्वीकृत नहीं हैं।

डेंगू वैक्‍सीन के लिए किस तरह की मदद करेगा ICMR
– कई भारतीय दवा कंपनियों ने डेंगू के खिलाफ वैक्‍सीन का निर्माण किया है, लेकिन यह ट्रायल स्‍तर पर है।
– ICMR ने फार्मा कंपनियों और वैक्‍सीन निमार्ता कंपनियों से आवेदन मांगे हैं।
– ये आवेदन ऐसी कंपनिया कर सकती हैं, जिन्‍होंने डेंगू की संभावित वैक्सीन कैंडिडेट (सैंपल) तैयार कर लिया है और फेज-1 और फेज-2 के क्लिनिकल ट्रायल्स पूरे कर लिए है।
– ICMR फेज-3 के ट्रायल्स करने वाली कंपनियो को सपोर्ट करेगा।
– यह कॉलेबोरेशन एक निश्चित अवधि के कांट्रैक्‍ट के लिए 5 प्रतिशत रॉयल्टी के आधार पर होगा।
– ICMR रिसर्च एंड डेवलपमेंट गतिविधियों को शुरू करने के लिए संस्थागत बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा।
– सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी के साथ प्रभावकारिता के मूल्यांकन (evaluation of efficacy) के लिए वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल्स करवायेगा।

एशिया में डेंगू 70 प्रतिशत
– WHO ने वर्ष 2019 में में डेंगू को शीर्ष दस वैश्विक स्वास्थ्य खतरों में से एक पाया।
– WHO ने पाया कि 129 देशों से दर्ज किए गए डेंगू के कुल मामलों में एशिया का 70 प्रतिशत हिस्सा है।
– नेशनल सेन्टर फॉर वैक्टर-बोर्न डिसीज कॉन्ट्रोल के डाटा के अनुसार।
– भारत में वर्ष 2021(अक्टूबर तक) में डेंगू के 1,23,106 केस पाए गए थे। डेंगू से 90 मौतें भी हुई थी।

—————–
3. दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal-TDSAT) का अध्‍यक्ष किसे बनाया गया?

a. डीएन पटेल
b. चंदचूर गोयंका
c. मनीष सातवान
d. सुरेश पैंगोरिया

Answer: a. डीएन पटेल

– केंद्र सरकार ने दिल्‍ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल को TDSAT का चेयरपर्सन नियुक्‍त किया है।
– उनकी नियुक्ति 12 मार्च 2022 से होगी। इसी दिन जस्टिस पटेल, दिल्‍ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हो रहे हैं।
– वह TDSAT में शिवा कीर्ति सिंह की जगह लेंगे।
– शिवा कीर्ति सिंह का कार्यकाल तो अप्रैल 2020 में ही खत्‍म हो गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनका एक्‍सटेंशन बढ़ा दिया था।
– डीएन पटेल 7 जून, 2019 को दिल्‍ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे।
– TDSAT का चेयरपर्सन की पोस्‍ट पर वो अपाइंट होने से चार साल तक के लिए या 70 वर्ष की आयु तक रहेंगे।

TDSAT के बारे में
– TDSAT की स्थापना टेलीकॉम के सर्विस प्रोवाइडर और कंज्‍यूमर्स के हितों की रक्षा करने और टेलीकॉम के विकास को बढ़ावा देने, विवादों को सुलझाने और अपीलों के निपटान के लिए की गई थी।

TDSAT की स्थापना- 2000
मुख्यालय- नई दिल्ली

—————-
4. भारत की 23वीं महिला ग्रैंडमास्‍टर कौन बनीं?

a. मीना सारस्‍वत
b. प्रियंका नुटक्की
c. दुती चारू
d. दुती चारू

Answer: b. प्रियंका नुटक्की

– वह 19 वर्ष की हैं। आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं।
– उन्‍होंने 47वें नेशनल वूमेन चेस चैंपियनशिप के फाइनल में अपने प्रदर्शन की बदौलत WGM (woman grandmaster) का मानदंड हासिल कर लिया।
– उन्‍हें 2 मार्च 2022 को यह रैंक मिली।
– प्रियंका ने अक्टूबर 2021 में शतरंज के ओपन में ओवर-द-बोर्ड टूर्नामेंट खेलना शुरू किया था।

—————-
5. चीन ने अपना डिफेंस बजट कितना प्रतिशत बढ़ाकर 1.4 ट्रिलियन युआन (लगभग 230 बिलियन डॉलर) तय किया?

a. 8.4%
b. 7.3%
c. 7.1%
d. 6.8%

Answer: c. 7.1%

– चीन ने देश की जीडीपी ग्रोथ रेट लगभग 5.5% लक्ष्य की घोषणा की है।

– चीन के प्रीमियर और दूसरे क्रम के नेता ली केकियांग ने चीन की संसद, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में यह बजट पेश किया।
– डिफेंस बजट 7.1 प्रतिशत बढ़ाकर 1.4 ट्रिलियन युआन (लगभग 230 बिलियन डॉलर) किया है।
– यह बजट भारत के डिफेंस बजट की तुलना में लगभग तीन गुना ज्‍यादा है।

चीन ने बताया, उसने क्‍यों बढ़ाया डिफेंस बजट
– चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार डिफेंस बजट को चीन को सुरक्षा खतरों के कारण बढ़ाना पड़ा।
– अमेरिका, पिछले कुछ वर्षों से चीन पर मिलिट्री प्रेशर डाल रहा है।
– 2021 में पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में 1,200 से अधिक बार जासूसी विमानों के साथ करीबी ‘टोही मिशन’ को अंजाम दिया है।
– चीन का कहना है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता के नाम पर दक्षिण चीन सागर में कई युद्धपोत का संचालन करता आ रहा है।
– ग्लोबल टाइम्स ने आगे कहा कि अमेरिका ने जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ सुरक्षा संवाद क्वाड का भी आयोजन किया, और ऑस्ट्रेलिया & यूके के साथ नए सुरक्षा समझौते AUKUS का गठन किया, यह दोनों फैसले चीन को सैन्य रूप से घेरने के लिए किए गए हैं।

चीन की तुलना में अमेरिका, भारत और रूस का डिफेंस बजट कितना है?
– भारत : 5.25 लाख करोड़ रूपए (70 बिलियन डॉलर) [चीन से तीन गुना कम]
– अमेरिका : 770 बिलियन डॉलर (58.84 लाख करोड़) [चीन से तीन गुने से ज्‍यादा]
– रूस : 51 बिलियन डॉलर (3.89 लाख करोड़ रूपए) [अमेरिका, भारत और चीन, तीनों से काफी कम]

—————-
6. वर्ल्ड बैंक ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को कितनी रकम के लोन और अनुदान के पैकेज को मार्च 2022 में मंजूरी दी?

a. 710 मिलियन डॉलर
b. 720 मिलियन डॉलर
c. 723 मिलियन डॉलर
d. 744 मिलियन डॉलर

Answer: d. 723 मिलियन डॉलर

– वर्ल्ड बैंक ने 07 मार्च 2022 को यूक्रेन को 723 मिलियन डॉलर के लोन और अनुदान पैकेज को मंजूर किया है।
– यह पैकेज यूक्रेन को रूस के साथ चल रहे वॉर के सर्मथन के लिए दिया गया है।

पैकेज में क्या-क्या है?
– FREE Ukraine support package (loan + guarantees)-Amount- $489 million

– Supplemental loan- IBRD supplemental loan for $350 million

– Guarantees- Netherlands for 80 million euros ($89 million equivalent)
-Sweden for $50 million

– Grant Financing-Amount-$134 million
– UK pledge for $100 million
– Denmark pledge for 20 million euro ($22 million equivalent)
– Additional $12 million in combined commitments from Latvia, Lithuania, and Iceland

Parallel Financing-Amount-$100 million
– Japan providing $100 million of linked parallel financing

– Total- $723 million

भविष्‍य में वर्ल्‍ड बैंक देगा 3 रब डॉलर
– वर्ल्‍ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मलपास का कहना है कि विश्व बैंक समूह आने वाले महीनों में यूक्रेन के लिए 3 अरब डॉलर का समर्थन पैकेज और यूक्रेनी शरणार्थियों को शरण देने वाले पड़ोसी देशों को अतिरिक्त सहायता तैयार कर रहा है।

—————–
7. भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स का निधन 04 मार्च 2022 को हो गया, वह किस राज्‍य के राज्‍यपाल रह चुके थे?

a. बिहार
b. राजस्‍थान
c. पंजाब
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. पंजाब

– वह 88 साल के थे।

एसएफ रोड्रिग्स के बारे में
– जनरल रोड्रिग्स का जन्म 19 सितंबर 1933 में बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता गोवा से थे।
– उन्हें 08 नवंबर 2004 को पंजाब का राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था।
– वह 2010 तक पंजाब के राज्यपाल रहे।
– रोड्रिग्स ने वर्ष 1990 से 1993 तक इंडियन आर्मी का नेतृत्व किया था।

—————-
8. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) कब मनाया जाता है?

a. 10 मार्च
b. 9 मार्च
c. 8 मार्च
d. 7 मार्च

Answer: c. 8 मार्च

– इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है।

– वर्ष 1911 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शुरू किया।
– 1977 में, UN ने सदस्य देशों को 8 मार्च को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में घोषित करने के लिए आमंत्रित किया।

वर्ष 2022 की थीम- Gender Equality For Sustainable Tommorow (मजबूत भव‍िष्‍य के ल‍िए लैंग‍िक समानता जरूरी है)

UN के महासचिव- एंटोनियो गुटेरेस
स्थापना- 24 अक्टूबर 1945
मुख्यालय- न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)

—————-
9. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति रफीक तरार का निधन 7 मार्च 2022 को हो गया?

a. बांग्‍लादेश
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. श्रीलंका

Answer: c. पाकिस्तान

– रफीक तरार 1997-2001 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे।
– वह लंबे समय से बीमार थे, वह देश में न्यायाधीश भी रहे थे।
– पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की पार्टी ने वर्ष 1997 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनका समर्थन किया था, जिसके बाद वह मुल्क के शीर्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे।
– पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज़ मुशर्रफ ने 1999 में शरीफ का तख्तापलट कर दिया था, हालांकि मुशर्रफ ने 2001 तक रफीक तरार को पद पर बने रहने दिया।
– वर्ष 2001 में उन्होंने दबाव में आकर इस्तीफा दे दिया और मुशर्रफ राष्ट्रपति बने।

पाकिस्तान
राजधानी- इस्‍लामाबाद
राष्ट्रपति- आरिफ अल्‍वी
मुद्रा- पाकिस्‍तानी रुपया

—————–
10. विश्व मोटापा दिवस (World Obesity Day) कब मनाया जाता है?

a. 2 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च

Answer: c. 4 मार्च

– दुनिया के 800 मिलियन लोग मोटापे की समस्‍या से परेशान हैं।
– इसमें से 650 मिलियन वयस्क (adults) 340 मिलियन किशोर और 39 मिलियन बच्‍चे हैं।

– WHO और लैंसेट आयोग ने इस दिवस को मनाने की शुरूआत की थी।

वर्ष 2022 की थीम- ‘(Everybody Needs To Act’) मतलब सभी को काम करने की जरूरत है।

—————-
11. किस आईआईटी ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) के पूर्व डीजी राजीव रंजन मिश्रा को गंगा पुनरोद्धार पुरस्कार 2021 से सम्‍मानित किया?

a. आईआईटी रुड़की
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी कानपुर
d. आईआईटी मद्रास

Answer: a. आईआईटी रुड़की

– गंगा पुनरोद्धार पुरस्कार, रिसर्च के लिए प्रति वर्ष दिया जाता है।
– यह पुरस्कार गंगा पुनरोद्धार (Ganga Revitalization) के संबंध में किए गए वैज्ञानिक, सामाजिक, पर्यावरणीय, वैधानिक (statutory) और आर्थिक प्रकृति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

– राजीव रंजन मिश्रा को ये पुरस्‍कार 3 मार्च 2022 को आईआईटी रुड़की में आयोजित प्रोग्राम में कॉलेज के डायरेक्‍टर प्रोफेसर एके चतुर्वेदी ने दिया।
– राजीव रंजन वर्ष 2018 से नमामि गंगे कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं।
– उन्होंने नदियों के संरक्षण के लिए गंगा बेसिन के अलावा राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय में भी योगदान दिया।
– वह आईआईटी कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *