25 & 26 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 25 & 26 अप्रैल 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में सूर्य के द्रव्यमान से 33 गुना बड़ा एक नया ‘स्लीपिंग जाइंट’ ब्लैक होल खोजा, इसका नाम बताएं?
Scientists have discovered a new ‘sleeping giant’ black hole in our Milky Way, 33 times larger than the mass of the Sun. What is its name?

a. सिग्नस एक्स-2
b. सिग्नस एक्स-1
c. गैया बीएच1
d. गैया बीएच3

Answer: d. गैया बीएच3 (सूर्य के द्रव्यमान से लगभग 33 गुना बड़ा)

– ‘स्लीपिंग जाइंट’ ब्लैक होल मतलब : सोता हुआ विशाल ब्लैक होल.
– यह पहली बार है कि तारकीय उत्पत्ति का इतना बड़ा ब्लैक होल आकाशगंगा में खोजा गया है।
– तारकीय मतलब : सितारों से संबंधित।
– तारकीय ब्लैक होल छोटे होते हैं।
– आपको बता दें कि सबसे छोटे ब्लैक होल भी एक बड़े पर्वत के बराबर हो सकते हैं।
– स्‍पेस डॉट कॉम के अनुसार तारकीय ब्लैक होल या तारकीय-द्रव्यमान वाले ब्लैक होल तब बनने हैं जब एक बड़े तारे का ईंधन खत्म हो जाता है और वह ढह जाता है।

किस तारामंडल में हुई खोज
– द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार यह खोज एक्विला (Aquila) तारामंडल में हुई है।
– आकाशगंगा में Aquila एक महत्वपूर्ण तारामंडल है।
– इसका नाम यूनानी भाषा के ‘ईगल’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘बाज़’

– इस विशाल ब्लैक की खोज यूरोपीय अंतरिक्ष दूरबीन ‘गैया’ से की गई थी, जो आकाशगंगा में अरबों तारों की गति को ट्रैक करती है।
– गैया, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की एक अंतरिक्ष वेधशाला है, जिसे 2013 में लॉन्च किया गया था।

आकाशगंगा में तीन तारकीय ब्लैक होल
– गैया बीएच1 : सूर्य के द्रव्यमान से 10 गुना बड़ा
– सिग्नस एक्स-1 : सूर्य के द्रव्यमान से 21 गुना बड़ा
– गैया बीएच3 : सूर्य के द्रव्यमान से 33 गुना बड़ा (नया खोजा गया ब्‍लैक होल)
– इनमें से दो ब्लैक होल का नाम ‘गैया’ अंतरिक्ष वेधशाला के नाम पर है। एक का नाम सिग्नस जहाज के नाम पर है।

ब्लैक होल पृथ्वी से कितना दूर है?
– यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने 16 अप्रैल 2024 को कहा कि वैज्ञानिकों ने हमारे ग्रह (पृथ्‍वी) से 2000 प्रकाश से भी कम दूरी पर एक ब्‍लैक होल का पता लगाया है।
– 1 प्रकाश वर्ष : लगभग 9.461 × 10^12 Km

सभी के मन में सवाल होगा कि सूर्य का द्रव्‍यमान कितना होता है?
– सूर्य का द्रव्‍यमान : लगभग 1.989 × 10^30 KG
– मतलब करीब 3,33,000 गुणा पृथ्वी के द्रव्यमान के बराबर।
– एक पृथ्वी का द्रव्यमान : लगभग 5.972 × 10^24 KG

ब्लैक होल क्‍या होता है?
– ब्लैक होल एक ऐसा क्षेत्र होता है जो खगोल (Astronomy) में स्थित होता है और जहाँ गुरुत्वाकर्षण इतना मजबूत होता है कि उसके अंदर किसी भी प्रकार का प्रकाश नहीं जा सकता। ना ही कोई वस्तु बाहर निकल सकती है।
– इसके चारों ओर की जगह इतनी अँधेरी और काली दिखती है कि वह बिल्कुल काला होता है।
– इसी वजह से हम इसे “ब्लैक होल” कहते हैं।
– ब्लैक होल बड़े छोटे दोनों हो सकते हैं।

अगस्‍त 2022 में नासा ने ब्‍लैक होल के आस-पास की अवाज को रिकॉर्ड किया था.
– नासा ने इसे परसियस गैलेक्‍स से रिकॉर्ड किया है।
– जो उससे 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है।
– इस साउंड को वैज्ञानिकों ने एडिट किया है, ताकि हम सुन सकें।
– वैज्ञानिकों का कहना है कि ये असल ब्‍लैक होल नहीं है, जो हम सुन रहे हैं।
– जो आवाज हमें ब्‍लैक होल की लग रही है वह उस क्षेत्र को घेरने वाली ऊर्जा की वजह से पैदा होने वाला साउंड है।
– असल में ब्‍लैक होल की खुद की आवाज नहीं है, क्‍योंकि ब्‍लैक होल से कुछ नहीं बचता है।
– ब्‍लैक होल के इर्द-गिर्द क्षेत्र है, जो कई गैलेक्‍सी का बड़ा समूह है।
– वहां पर गैस का घनत्‍व ज्‍यादा है, इससे प्रेशर वेव या साउंड वेव बनती है।
– ये वेव गैस के जरिए ट्रैवल करती है और दोबारा प्रेशर वेव बनाती हैं।
– यह फ्रीक्‍वेंसी के मामले में काफी कम है।
– लेकिन इसे 50 ऑक्‍टेव तक ले जाया गया है, ताकि इंसान इसे सुन सकें।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)
– मुख्यालय : पेरिस फ्रांस
– स्थापना : 1975

—————
2. किस अरब देश के रेडियो पर पहली बार हिंदी में रेडियो का प्रसारण अप्रैल 2024 में शुरू हुआ?
Which Arab country started broadcasting radio in Hindi for the first time in April 2024?

a. बहरीन
b. कुवैत
c. कतर
d. सऊदी अरब

Answer: b. कुवैत

– कुवैत में भारतीय दूतावास ने बताया कि कुवैत में 21 अप्रैल 2024 से हिंदी रेडियो प्रसारण की शुरुआत हुई।
– प्रत्येक रविवार रात 8:30 से 9:00 बजे तक कुवैत रेडियो पर FM 93.3 और FM 96.6 पर एक हिंदी कार्यक्रम चलेगा।
– कुवैत का यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत बनाएगा।

ऑल इंडिया रेडियो
– ऑल इंडिया रेडियो की शुरुआत 23 जुलाई 1927 को हुई थी। इसे ‘आकाशवाणी’ भी कहा जाता है।
– इसका पहला प्रसारण बॉम्बे (अब मुंबई) से किया गया था।
– हालांकि देश में प्राइवेट तौर पर रेडियो क्लब 1923 से ही शुरू हो गए थे।

कुवैत में सबसे ज्यादा भारतीय
– डीडी न्यूज के अनुसार कुवैत में 1 मिलियन (10 लाख) भारतीय हैं।
– यह समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यहां पर भारतीयों को सबसे पसंदीदा समुदाय माना जाता है।
– इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स, खुदरा व्यापारी और व्यवसायी जैसे पेशेवर कुवैत में रहते हैं।

भारत-कुवैत रिश्ते कैसे हैं?
– विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
– जो इतिहास में निहित हैं और समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।
– वे एक-दूसरे के साथ व्यापार करते हैं।
– जिसमें तेल और गैस का बहुत महत्व है।
– कुवैत भारत को पेट्रोलियम उत्पाद भेजता है।
– दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और मानव संबंध भी हैं।
– कुवैत में भारतीय व्यापार समुदाय ने खुदरा और वितरण क्षेत्र में एक अच्‍छी जगह बना ली है।
– वर्ष 2021-2022 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई थी।

कुवैत के बारे में
– अमीर : ‘मेशाल अल अहमद अल सबा’
– प्रधानमंत्री : शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा
– राजधानी: कुवैत सिटी
– मुद्रा: कुवैती दीनार
– आबादी : लगभग 42 लाख
– पड़ोसी देश : इराक. सऊदी अरब, (समुद्री सीमा ईरान से लगती हैं)
– समुद्र : फारस की खाड़ी

——————
3. त्रिशूर पूरम उत्‍सव किस राज्य में मनाया जाता है?
Thrissur Pooram festival is celebrated in which state?

a. ओडिशा
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. कर्नाटक

Answer: c. केरल

– इस वर्ष, यह उत्‍सव 20 अप्रैल 2024 को मनाया गया।

त्रिशूर पूरम उत्‍सव
– त्रिशूर मतलब : ये केरल का एक नगर है।
– पूरम मतलब : मलयालम भाषा में जोश या उत्साह।
– त्रिशूर पूरम भारत के केरल राज्य में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है।
– यह त्योहार वार्षिक रूप से मेडम मास (अप्रैल-मई) में आयोजित होता है।
– यह उत्सव थेक्किंकडु मैदान पर्वत पर स्थित वडक्कुनाथन मंदिर (शिव मंदिर) में मनाया जाता है।
– इस उत्‍सव में हाथियों को सजाकर परेड कराने के लिए एक दूसरे के सामने खड़ा किया जाता है।
– परेड करने वाले हाथियों को अधिकारियों की ओर से फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाता है।
– इस उत्‍सव में हजारों लोग भाग लेते हैं।
– इस उत्‍सव का इतिहास 200 वर्ष से भी अधिक पुराना है।

नोट: भारतीय मलयालम भाषा में ‘त्रिशूर पूरम’ नाम से एक फिल्म भी है। जो वर्ष 2019 में आई थी।

केरल
राजधानी – तिरुवनंतपुरम
मुख्‍यमंत्री – पी विजयन
गवर्नर – आरिफ मोहम्मद खान

———————
4. यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की विश्व जनसंख्या स्थिति रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी होने का अनुमान है?
What is the estimated population of India as per the World Population Status Report 2024 of United Nation Population Fund (UNFPA)?

a. 141.17 करोड़
b. 144.17 करोड़
c. 140.17 करोड़
d. 145.17 करोड़

Answer: b. 144.17 करोड़

रिपोर्ट का नाम
– ‘इंटरवॉवन लाइव्स, थ्रेड्स ऑफ होप: यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा अधिकारों में असमानताओं को समाप्त करना’।
– UNFPA की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि भारत 144.17 करोड़ की अनुमानित आबादी के साथ पूरी दुनिया में सबसे आगे है।
– इसके बाद चीन 142.5 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है।
– वर्ष 2011 में हुई जनगणना के दौरान भारत की जनसंख्या 121 करोड़ दर्ज की गई थी।
– जिसमें 24 फीसदी आबादी 0 से 14 साल के उम्र वालों की है।
– रिपोर्ट से पता चला कि भारत की जनसंख्या 77 वर्षों में दोगुनी होने का अनुमान है।
– रिपोर्ट के अनुसार यौन और प्रजनन स्वास्थ्य में 30 वर्षों की प्रगति ने दुनिया भर में सबसे अधिक हाशिए पर रहने वाले समुदायों को नजरअंदाज कर दिया है।
– रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2006-2023 के बीच भारत में बाल विवाह का प्रतिशत 23 था।

किस आयु के कितने लोग
– रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की 24 प्रतिशत आबादी 0-14 वर्ष की है।
– जबकि 17 प्रतिशत आबादी 10-19 आयु सीमा के भीतर है।
– 10-24 आयु वर्ग 26 प्रतिशत और 15-64 आयु वर्ग 68 प्रतिशत है।
– इसके अलावा भारत की 7 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की है।

——————
5. विश्व जनसंख्या स्थिति रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत में पुरुषों और महिलाओं की एवरेज लाइफ एक्‍सपेक्‍टेंसी (जीवित रहने की संभावना) कितनी है?
What is the average life expectancy of men and women in India according to the World Population Status Report 2024?

a. 70 और 72 वर्ष
b. 71 और 77 वर्ष
c. 71 और 74 वर्ष
d. 73 और 75 वर्ष

Answer: c. 71 और 74 वर्ष

– पुरुषों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 71 और महिलाओं की 74 वर्ष है।
– रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत की सफलता का श्रेय अक्सर सस्ती, गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच के साथ स्वास्थ्य परिणामों पर लैंगिक भेदभाव के प्रभाव को दूर करने के प्रयासों को दिया जाता है।

– लाइफ एक्सपेक्टेंसी की गणना वर्तमान में जन्‍म ले रहे बच्‍चे की होती है।
– मतलब : एक बच्‍चा जो आज जन्‍म ले रहा है, उसकी औसत उम्र कितनी होने का अनुमान है।

—————–
6. विश्व जनसंख्या स्थिति रिपोर्ट 2024 के अनुसार दुनिया में कुल मातृ मृत्‍यु (maternal death) का कितना प्रतिशत भारत में दर्ज किया गया?
According to the World Population Status Report 2024, what percentage of total maternal deaths in the world were recorded in India?

a. 11 प्रतिशत
b. 10 प्रतिशत
c. 9 प्रतिशत
d. 8 प्रतिशत

Answer: d. 8 प्रतिशत

– रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मातृ मृत्यु (maternal death) में काफी गिरावट आई है, जो दुनिया भर में होने वाली ऐसी सभी मौतों का 8 प्रतिशत है।
– PLOS ग्लोबल पब्लिक हेल्थ द्वारा भारत में जिला-स्तरीय मातृ मृत्यु अनुपात के अनुमान और सहसंबंध” पर एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, UNFPA ने कहा कि भारत के 640 जिलों में सर्वे से पता चला है कि करीब एक तिहाई ने मातृ मृत्यु अनुपात को कम करने का लक्ष्य हासिल किया है।
– प्रति 100,000 जीवित जन्मों पर 70,114 जिलों में अभी भी अनुपात 210 या उससे अधिक है।
– प्रति 100,000 जन्मों पर सबसे अधिक – 1,671 अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में है, जो एक ग्रामीण क्षेत्र है जहां स्वदेशी लोगों का अनुपात अधिक है।
– रिपोर्ट में कहा गया है वर्ष 2016 के बाद से हर दिन 800 महिलाएं बच्चे को जन्म देते समय मर जाती हैं।
– एक चौथाई महिलाएं अपने साथी के साथ यौन संबंध बनाने से इंकार नहीं कर सकती हैं।
– लगभग 10 में से एक महिला गर्भनिरोधक (contraception) के बारे में अपना निर्णय स्वयं नहीं ले सकती है।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा वाले 40 फीसदी देशों में महिलाओं की शारीरिक स्वायत्तता (physical autonomy) कम हो रही है।

ये भी हैं बिंदु
– रिपोर्ट में कहा गया कि विकलांग (Handicap) महिलाओं को अपने विकलांग साथियों की तुलना में लिंग आधारित हिंसा का अनुभव होने की संभावना 10 गुना अधिक है।
– स्वास्थ्य देखभाल पहुंच में धनी महिलाओं और उन जातीय समूहों से संबंधित लोगों को लाभ हुआ है जिनके पास पहले से ही स्वास्थ्य देखभाल तक बेहतर पहुंच थी।
– विकलांग महिलाओं और लड़कियों, शरणार्थियों, जातीय अल्पसंख्यकों, LGBTQIA+ लोगों, एचआईवी से पीड़ित और वंचित जातियों को अधिक यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ता है।
– जलवायु परिवर्तन, मानवीय संकट और बड़े पैमाने पर माइग्रेशन ताकतों से उनकी भेद्यता (Vulnerability) और बढ़ गई है।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में दलित कार्यकर्ताओं ने शिक्षा में जाति-आधारित भेदभाव का सामना करने वाली महिलाओं के लिए कानूनी सुरक्षा के लिए तर्क दिया है।
– आधी दलित महिलाओं को कोई प्रसवपूर्व देखभाल नहीं मिलती है।

घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून सुरक्षित किए
– UNFPA के कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया ने कहा, “एक पीढ़ी के अंतराल में, हमने मातृ मृत्यु दर को एक तिहाई कम कर दिया है और 160 से अधिक देशों में घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून सुरक्षित किए हैं।
– उन्होंने कहा, “इस प्रगति के बावजूद, हमारे समाजों और स्वास्थ्य प्रणालियों के भीतर असमानताएं बढ़ रही हैं।

UNFPA के बारे में
– यह संयुक्त राष्ट्र महासभा का एक सहायक अंग है एवं यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
– इसकी स्थापना वर्ष 1967 में एक ट्रस्ट फंड के रूप में की गई थी और वर्ष 1969 में इसका संचालन शुरू हुआ।

——————
7. भारत के किस संगठन ने अपने मुख्यालय भवन में देश की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी स्थापित कर, उसे परिचालित किया?
Which organization in India has installed and operated the country’s largest climate clock in its headquarters building?

a. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
b. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
c. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
d. राष्‍ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)

Answer: b. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)

– यह आयोजन जलवायु परिवर्तन और इसके बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता प्रसारित करने के CSIR के उद्देश्य को दिखाता है।

– CSIR ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर इस घड़ी को नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित CSIR मुख्यालय अनुसंधान भवन में स्थापित किया।

जलवायु घड़ी क्या है?
– क्लाइमेट क्लॉक यह दर्शाने वाला एक ग्राफिक है कि मौजूदा उत्सर्जन रुझानों को देखते हुए ग्रह कितनी तेजी से 1.5 डिग्री सेल्सियस ग्लोबल वार्मिंग के करीब पहुंच रहा है।
– यह पहले से ही उत्सर्जित CO2 की मात्रा और अब तक की ग्लोबल वार्मिंग को भी दर्शाता है।

CSIR
महानिदेशक: डॉ. एन. कलैसेल्वी
स्थापना: 1942

——————
8. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की पहली महिला कुलपति (वाइस चांसलर) कौन बनीं?
Who became the first woman Vice Chancellor of Aligarh Muslim University (AMU)?

a. प्रोफेसर नईमा खातून
b. प्रोफेसर नसरीन बेगम
c. मलियाना खातून
d. प्रोफेसर सिदिदका अकरम

Answer: a. प्रोफेसर नईमा खातून

– प्रोफेसर नईमा खातून एएमयू के 100 साल के इतिहास में पहली महिला वाइस चासंलर चुनी गई है।
– 22 अप्रैल 2024 को उन्‍होंने चार्ज लिया।
– वह एएमयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज की पत्नी हैं उन्‍होंने अब चार्ज नईमा को दे दिया है।

AMU से ही ली शिक्षा
– प्रो. नईमा खातून ने वर्ष 1977 में ओडिशा बोर्ड से दसवीं और एएमयू के स्कूल से इंटर किया था।
– AMU से ही उन्‍होंने ग्रेजुएशन, पोस्‍ट ग्रेजुएशन, एमफिल, पीएचडी की डिग्री ली।
– वह AMU के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में अगस्त 1988 में बतौर लेक्‍चरर नियुक्त हुई।
– अप्रैल 1998 से एसोसिएट प्रोफेसर और जुलाई 2006 में प्रोफेसर बनीं।
– जुलाई 2014 में वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य बनीं।
– उन्होंने छह पुस्तकों का लेखन,सह-लेखन व संपादन किया है।

JNU में भी बनीं थीं पहली महिला कुलपति
– जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में भी वर्ष 2022 में शांतिश्री धुलीपुड़ी को कुलपति बनाया गया था।
– पहली बार किसी महिला को JNU का कुलपति बनाया गया है।

29 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई
– प्रो. नईमा खातून वीसी बन गई हैं लेकिन कुलपति पैनल का मामला हाईकोर्ट में है, जिसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
– जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के सेपद अफजल मुर्तजा रिजवी ने एएमयू के कुलपति पैनल के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।
– 6 नवंबर 2023 को एएमयू कोर्ट की बैठक में कुलपति के बनाए पैनल में प्रो. रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा व प्रो. नईमा के नाम पर मुहर लगाई गई थी।
– इस मामले में 15 अप्रैल को सुनवाई हुई, जिसमें प्रो. फैजान मुस्तफा और नईमा खातून को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था।
– अब इस मामले में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

—————
9. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने?
Who became the first bowler to take 200 wickets in Indian Premier League (IPL) history?

a. पीयूष चावला
b. कैमरून ग्रीन
c. युजवेंद्र चहल
d. मुस्तफिजुर रहमान

Answer: c. युजवेंद्र चहल (33 वर्षीय)

– वर्ष 2024 में युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स टीम के प्लेयर हैं।
– उन्होंने 22 अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।
– अब तक वह 153 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 200 विकेट हैं।
– ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज हैं।
– चहल ने आईपीएल 2013 में डेब्यू किया था।
– इससे पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट
– युजवेंद्र चहल – 200 विकेट
– ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट
– पीयूष चावला – 182 विकेट
– भुवनेश्वर कुमार – 174 विकेट
– अमित मिश्रा – 173 विकेट

——————-
10. शंघाई ग्रां प्री 2024 का ख़िताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the title of Shanghai Grand Prix 2024?

a. लुईस हैमिल्टन
b. मैक्स वेरस्टैपेन
c. कार्लोस सैंज
d. फर्नांडो अलोंसो

Answer: b. मैक्स वेरस्टैपेन

– विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने शंघाई इंटरनेशनल सर्किट में पोल लेकर सीजन की पहली स्प्रिंट रेस जीत ली।
– मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन दूसरे और रेड बुल के सर्जियो पेरेज तीसरे नंबर पर रहे।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *