8 & 9 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 8 & 9 फरवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में कर्पूरी ठाकुर, आडवाणी के साथ-साथ किन तीन और शख्सियतों को भी भारत रत्‍न देने का ऐलान किया?
Along with Karpoori Thakur, Advani, which three other personalities have also been announced to be given Bharat Ratna by the Central Government in the year 2024?

a. पीवी नरसिम्‍हा राव, नरेंद्र मोदी और बाला साहेब ठाकरे
b. चौधरी चरण सिंह, एमएस स्‍वामीनाथन और भगत सिंह
c. राकेश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, एमएस बिट्टा
d. पीवी नरसिम्‍हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्‍वामीनाथन

Answer: d. पीवी नरसिम्‍हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्‍वामीनाथन

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फरवरी 2024 को पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की।
– चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें और नरसिम्हा राव नौवें प्रधानमंत्री थे। वहीं कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।।
– इससे पहले 3 फरवरी को भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और 23 जनवरी को बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) को भारत रत्न देने का ऐलान हुआ था।
– इस तरह 2024 में 5 हस्तियों को यह सम्मान देने का ऐलान हो चुका है।
– 2014 में सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा दिया गया यह दसवां भारत रत्न है।
– कुल मिलाकर इस सम्मान को हासिल करने वालों में अब तक कुल 53 लोग शामिल हो चुके हैं।

चौधरी चरण सिंह
– जन्‍म 23 दिसंबर 1902 को यूपी के मेरठ जिले नूरपुर में जाट किसान परिवार में हुआ था।
– आजादी के आंदोलन में महात्‍मा गांधी के साथ शामिल हुए।
– 3 अप्रैल 1967 से 17 अप्रैल 1968 यूपी में सीएम रहे। दोबारा 1970 में सीएम रहे।
– 1979 में वित्‍त मंत्री और उप-प्रधानमंत्री रहे। नाबार्ड (राष्‍ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक) की स्‍थापना की।
– 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री रहे।
– निधन 29 मई 1987 को हुआ था।

पीवी नरसिम्‍हा राव
– उनका जन्‍म 28 जून 1921 को हुआ था।
– 1971 से 73 तक आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे।
– 20 जून 1991 से 16 मई 1996 तक देश के 9वें प्रधानमंत्री रहे।
– वह हिन्‍दी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, कन्‍नड़, उर्दू, मराठी, गुजराती, उडि़या, अरबी, फारसी, स्‍पेनिश, बंगाली, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक और लैटिन सहित 18 भाषाएं जानते थे।
– 24 दिसंबर 2004 को उनका निधन हो गया।

डॉ. एमएस स्‍वामीनाथन
– उनका जन्‍म 7 अगस्‍त 1925 को तमिलनाडु में हुआ था।
– वह अनुवांशिक वैज्ञानिक थे, जिन्‍हें भारत की हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।
– हरित क्रांति कार्यक्रम के तहत ज्‍यादा उपज देने वाले गेहूं और चावल के बीज खेतों में लगा गए थे। इस क्रांति ने भारत को दुनिया में खाद्यान्‍न की कमी वाले देश से उबारकर आत्‍मनिर्भर बना दिया था।
– 1971 में मैग्‍सेसे पुरस्‍कार, 1986 में अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन वर्ल्‍ड साइंस पुरस्‍कार, 1987 में पहला विश्‍व खाद्य पुरस्‍कार और 1989 में यूनेस्‍को गांधी स्‍वर्ण पदक से सम्‍मानित किया गया।
– 1967 में पद्मश्री, 1972 में पद्मभूषण और 1989 में पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया गया।
– उनका निधन 28 सितंबर 2023 को हो गया।

भारत रत्‍न के बारे में
– यह क्‍या है – भारत गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
– स्‍थापना : 1954
– कैसे चयन होता है : राष्‍ट्रपति को विजेता के नाम का रेकोमेंडेशन प्रधानमंत्री करते हैं। इसके लिए कोई चयन पक्रिया नहीं होती है।
– पहला सम्‍मान किन्‍हें मिला : सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी वी रमन
– अवॉर्ड में क्‍या मिलता है – प्रशस्‍ति पत्र और एक पीपल के पत्ते के आकार का ताम्र (copper) पदक मिलता है। पदक पर एक तरफ प्‍लेटिनम का चमकता सूर्य बना होता है, जिसके नीचे चांदी से भार रत्‍न लिखा रहता है। इसके दूसरी तरफ अशोक स्‍तंभ के साथ सत्‍यमेव जयते लिखा होता है।

प्रोटोकॉल में क्‍या स्‍थान मिलता है?
– इस सम्मान को पाने वाला व्यक्ति देश के लिए वीआईपी होता है।
– सम्मनित व्यक्ति को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है.

भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को मिलती हैं क्या-क्या सुविधाएं…
1 इस पुरस्कार से जुड़ी पहली बात तो यही है कि भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री के बराबर का वीआईपी का दर्जा मिलता है.
2 भारत रत्न पाने वालों को आयकर न भरने की छूट भी दी जाती है. साथ ही वह संसद की बैठकों और सत्र में भाग ले सकते हैं.
3 स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में विशेष अतिथि के तौर पर भी भाग ले सकते हैं.
इन्हें हवाई जहाज, ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा की छूट मिलती है.
4 अगर किसी राज्य में घूमने जाते हैं तो उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा मिलता है.
5 संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वाले अपने नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में ‘भारत रत्न’ का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. हालांकि वे अपने बॉयोडाटा, विजिटिंग कार्ड, लेटर हेड आदि में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भारत रत्न या भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता जोड़ सकते हैं.
6 जिन्हें भारत रत्न मिलता है उन्हें सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में जगह देती है. वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है.
7 राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं.

भारत रत्‍न से सम्‍मानित 50 लोगों की सूची
क्रम संख्‍या – विजेता – प्राप्ति वर्ष
1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – 1954
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 1954
3. चंद्रशेखर वेंकट रमन – 1954
4. डॉ. भगवान दास – 1955
5. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया – 1955
6. जवाहरलाल नेहरू – 1955
7. गोविंद बल्लभ पंत – 1957
8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे – 1958
9. बिधान चंद्र रॉय – 1961
10. पुरूषोत्तम दास टंडन – 1961
11. राजेंद्र प्रसाद – 1962
12. ज़ाकिर हुसैन – 1963
13. पांडुरंग वामन काणे – 1963
14. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) – 1966
15. इंदिरा गांधी – 1971
16. वराहगिरि वेंकट गिरि – 1975
17. कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) – 1976
18. मदर मैरी टेरेसा बोजाक्सीहु (मदर टेरेसा) – 1980
19. आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत) – 1983
20. खान अब्दुल गफ्फार खान- 1987
21. मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन (मरणोपरांत) – 1988
22. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) – 1990
23. डॉ. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला – 1990
24. मोरारजी रणछोड़जी देसाई – 1991
25. राजीव गांधी (मरणोपरांत) – 1991
26. सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) – 1991
27. मौलाना अबुलकलाम आज़ाद (मरणोपरांत) – 1992
28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा – 1992
29. सत्यजीत रे (मरणोपरांत) – 1992
30. गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) – 1997
31. अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) – 1997
32. डॉ. APJ अब्दुल कलाम – 1997
33. मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी – 1998
34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम – 1998
35. जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) – 1998
36. प्रोफेसर अमर्त्य सेन – 1999
37. गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) – 1999
38. पंडित रविशंकर – 1999
39. लता दीनानाथ मंगेशकर – 2001
40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान – 2001
41. पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी – 2009
42. प्रो. CR राव – 2014
43. सचिन रमेश तेंदुलकर – 2014
44. अटल बिहारी वाजपेई – 2015
45. पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) – 2015
46. नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) – 2019
47. डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) – 2019
48. प्रणब मुखर्जी – 2019
49. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) – 2024
50. लालकृष्‍ण आडवाणी – 2024
51. चौधरी चरण सिंह – 2024
52. पीवी नरसिम्‍हा राव – 2024
53. डॉ. एमएस स्‍वामीनाथन – 2024

—————–
2. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (फरवरी 2024) में रेपो रेट बदलाव नहीं किया, यह रेपो दर कितनी है?
RBI did not change the repo rate in the bi-monthly monetary policy review (February 2024), what is this repo rate?

a. 5.5%
b. 5.8%
c. 6.2%
d. 6.5%

Answer: d. 6.5%

– RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 8 फरवरी 2024 को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया।
– RBI की एमपीसी ने पिछले छह मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा है।
– प्रमुख रेपो दर को 250 आधार अंक बढ़ाकर 6.5% करने के बाद लगातार छह समीक्षाओं में रोक दिया गया है

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्‍यक्ष – भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास

—————–
3. भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने वाले पहले भारतीय मूल के ऑस्‍ट्रेलियाई सीनेटर का नाम बताएं?
Name the first Indian-origin Australian senator to take oath by placing his hand on the Bhagavad Gita?

a. आकाश यादव
b. वरुण घोष
c. राजेन्‍द्र घोष
d. संतोष वरुण

Answer: b. वरुण घोष

– भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष ऑस्ट्रेलिया की संसद में भगवत गीता पर शपथ लेने वाले पहले सीनेटर बन गए।
– उन्होंने 7 फरवरी, 2024 को ऑस्ट्रेलियाई संसद में शपथ ली।
– हालांकि वह ऑस्‍ट्रेलियाई संसद में शपथ लेने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति नहीं हैं। पहले भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई सांसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्‍य) थे सुखदेव प्रसाद। उन्होंने 1987 में शपथ ली थी।
– वरुण घोष ऑस्ट्रेलियाई संसद में शपथ लेने वाले पहले भारतीय मूल के सीनेटर हैं।

ऑस्‍ट्रेलियाई संसद
– यह तीन हिस्‍से से बना है – सम्राट (प्रतिनिधि के रूप में गवर्नर जनरल), सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव
– अगर भारत से तुलना करेंगे तो सम्राट – राष्‍ट्रपति की तरह, सीनेट – राज्‍यसभा की तरह और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव – लोकसभा की तरह है।

कौन हैं वरुण घोष?
– वरुण घोण का जन्म 1985 में भारत में ही हुआ था। वे 9 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।
– वह ऑस्ट्रेलियाई संसद के पहले ऐसे सदस्य हैं, जिसने भारत में जन्म लिया है।
– वह इससे पहले फ्रांसिस बर्ट चैंबर्स में बैरिस्टर के रूप में कार्यरत थे।
– ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार , उनके माता-पिता, जो डॉक्टर के रूप में काम करते थे, 1980 के दशक में भारत से देश में आए थे।
– वरुण घोष ने ऑस्‍ट्रेलिया में ही शिक्षा प्राप्‍त की।
– वह वॉशिंगटन में विश्व बैंक के सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।

ऋषि सुनक और अमेरिकी गवर्नर ने भी गीता पर शपथ ली थी
– इससे पहले दुनियाभर में कई दूसरे नेता भी संसदों में भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ले चुके हैं।
– जनवरी 2023 में अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली इंडियन-अमेरिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने भी गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी।
– ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी ब्रिटिश संसद, यानी हाउस ऑफ कामंस में सांसद पद की शपथ भगवत गीता पर हाथ रखकर ली थी।

ऑस्‍ट्रेलिया
– ऑस्ट्रेलिया ओशिनिया में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा और दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है।
– प्रधानमंत्री: एंथनी अल्बानीज़
– राजधानी : कैनबरा
– मुद्रा : ओस्ट्रलियन डॉलर

—————-
4. किस देश में दक्षिण एशिया की पहली प्रोफेशनल वूमेन हैंडबॉल लीग (WHL) का अनावरण किया गया है?
In which country has South Asia’s first professional Women’s Handball League (WHL) been unveiled?

a. बांग्‍लादेश
b. मालदीव
c. पाकिस्‍तान
d. भारत

Answer: d. भारत

– इस लीग में छह टीम हिस्‍सा लेंगी।
– इस लीग का अनावरण 6 फरवरी 2024 को किया गया।
– साथ ही दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में इस लीग के लोगो का भी अनावरण किया गया।
– लीग लॉन्‍च करने का लक्ष्य जनवरी 2025 तक का है।
– यह लीग देश भर में महिला हैंडबॉल को बढ़ावा देने और विकसित करने करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
– पावना स्पोर्ट्स वेंचर इस लीग के प्रमोटर हैं।

दक्षिण एशिया
– यह एशिया का एक उप-प्रांत है, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

हैंडबॉल के बारे में
– हैंडबॉल एक टीम खेल है जिसमें सात खिलाड़ियों की दो टीमें आपस में खेलती हैं।
– खिलाड़ियों का उद्देश्य विरोधी टीम के गोल में बॉल फ़ेकना होता है।
– सात खिलाड़ियों में से छह आपस में बॉल करते हुए विरोधी टीम के गोल की तरफ़ बढ़ते हैं जबकि बचा हुआ खिलाड़ी गोलकीपर या गोलरक्षक की भूमिका अदा करता है।
– एक मैच में 30 मिनट की दो अवधि होती है

—————-
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्‍य में ओएनजीसी के समुद्री सर्वाइवल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया?
In which state did Prime Minister Narendra Modi inaugurate ONGC’s Sea Survival Training Centre?

a. गुजरात
b. महाराष्‍ट्र
c. कर्नाटक
d. गोवा

Answer: d. गोवा

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 फरवरी 2024 को इसका उद्घाटन किया।
– ओएनजीसी सी सर्वाइवल इको-सिस्टम सेंटर को ग्लोबल स्टैंडर्ड के साथ तैयार किया गया है।
– पीएम मोदी ने पानी के भीतर बचाव करने के अभ्यास पर एक ब्रीफिंग और प्रशिक्षण केंद्र के प्रदर्शन का भी अवलोकन किया।
– पीएम मोदी ने कहा कि यह अत्याधुनिक केंद्र समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण इकोसिस्टम की दिशा में भारत के लिए उपलब्धि है।

प्रतिवर्ष कितने कर्मियों को ट्रेनिंग
– यहां हर साल 10-15 हजार कर्मियों को समुद्र में काम करने के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
– यह सेंटर प्रशिक्षुओं (trainees) को वास्तविक जीवन की आपदाओं से निपटने और उनके समुद्री अस्तित्व कौशल को बढ़ाने में मदद करेगा।

गोवा के बारे में
– गोवा भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है
– इसकी तटरेखा अरब सागर तक फैली हुई है।
– गोवा का भूमि क्षेत्र: 3,702 वर्ग किमी है।
– यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्‍य है
– पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।
– मुख्‍यमंत्री : प्रमोद सावंत
– राज्‍यपाल : पी.एस. श्रीधरन पिल्लई
– राजधानी : पणजी

—————-
6. साहित्य अकादमी विजेता मीर मोहम्मद फारूक नाज़की का 6 फरवरी 2024 को हो गया, वह इनमें क्‍या थे?
Sahitya Akademi winner Mir Mohammad Farooq Nazki passed away on 6 February 2024, What was he in these?

a. पत्रकार
b. कवि
c. संगीतकार
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (पत्रकार और कवि)

– उनका जन्‍म 14 फरवरी 1940 में हुआ।
– निधन 6 फरवरी 2024 को हुआ।
– वह 83 वर्ष के थे। वह श्रीनगर से थे।
– उन्‍होंने ऑल इंडिया रेडियो कश्मीर और दूरदर्शन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया

– वर्ष 1995 में, नाज़की को उनकी कविता पुस्तक नार ह्युतुन कंज़ल वानास (पलकों में आग) के लिए कश्मीरी में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

—————-
7. करप्‍शन परसेंटेज इंडेक्‍स (CPI) 2023 की रिपोर्ट के अनुसार किस देश में सबसे ज्‍यादा भ्रष्टाचार है?
According to the Corruption Percentage Index (CPI) 2023 report, which country has the highest corruption?

a. वेनेजुएला
b. सोमालिया
c. सीरिया
d. भारत

Answer: b. सोमालिया

– ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 180 देशों की करप्शन की रिपोर्ट 30 जनवरी 2024 को जारी की गई।
– इस रैंकिंग में 1 नंबर पर रहने वाले देश में कम भ्रष्टाचार है और 180वे नंबर पर रहने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है।
– रिपोर्ट के मुताबिक सोमालिया (180) सबसे करप्ट देश है।
– इस इंडेक्स के लिए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक्सपर्ट्स हर देश के पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार का आकलन करते हैं।
– इसके बाद हर देश को 0 से 100 के बीच स्कोर दिया जाता है।
– जिस देश में जितना ज्यादा भ्रष्टाचार, उसे उतना कम स्कोर दिया जाता है।
– इसी आधार पर इंडेक्स में रैंकिंग निर्धारित होती है।
– सबसे ज्यादा – करप्शन वाले देश की बात करें तो ये सोमालिया है, जिसे 11 स्कोर हासिल हुआ है।
– इसके बाद वेनेजुएला ने 13, सीरिया ने 13, दक्षिण सूडान 13 और यमन ने 16 स्कोर प्राप्त किया है।

टाप 10 सबसे करप्‍ट कंट्री
रैंक कंट्री स्‍कोर
180 सोमालिया 11
177 साउथ सूडान 13
177 सीरिया 13
177 वेनेजुएला 13
172 भूमध्यवर्ती गिनी 17
172 हेती 17
172 निकरजुआ 17
172 नार्थ कोरिया 17
170 तुर्केमिनस्‍तान 18
176 यमन 16

——————
8. करप्‍शन परसेंटेज इंडेक्‍स (CPI) 2023 के अनुसार सबसे कम भ्रष्‍ट देश कौन है?
Which is the least corrupt country according to Corruption Percentage Index (CPI) 2023?

a. न्‍यूजीलैंड
b. फिनलैंड
c. डेनमार्क
d. भारत

Answer: c. डेनमार्क

– करप्शन से रिलेटेड इस रिपोर्ट में डेनमार्क ने टॉप किया है, जिसका स्कोर 90 है, यानी सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों में डेनमार्क पहले स्थान पर है।
– डेनमार्क लगातार छठवीं बार सबसे कम करप्‍ट कंट्री बना हुआ है।
– इसके बाद फिनलैंड का स्कोर 87 और न्यूजीलैंड का 85 है।

टाप 10 सबसे कम करप्‍ट कंट्री
रैंक कंट्री स्‍कोर
1- डेनमार्क 90
2- फिनलैंड 87
3- न्‍यूजीलैंड 85
4- नार्वे 84
5- सिंगापुर 83
6- स्‍वीडन 82
6- स्विटजरलैंड 82
8- नीदरलैंड 79
9- जमनी 78
9 – लक्‍जमबर्ग 78
93- इंडिया 39

—————-
9. करप्‍शन परसेंटेज इंडेक्‍स (CPI) 2023 में भारत की रैंकिंग क्‍या है?
What is India’s ranking in Corruption Percentage Index (CPI) 2023?

a. 87
b. 88
c. 90
d. 93

Answer: d. 93

– ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2023 के इंडेक्‍स में भारत 180 देशों में 93 वें स्थान पर रहा।
– भ्रष्टाचार के मामले में भारत की स्थिति में 2022 की तुलना में 2023 में मामूली बदलाव हुआ है, देश की रैंकिंग आठ स्थान नीचे खिसक गई है।
– 2023 में, भारत का समग्र स्कोर 39 रहा जबकि जबकि 2022 में यह 40 था।
– 2022 में भारत की रैंक 85 थी। जबकि इस बार की रिपोर्ट में रैंक 93 है।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान (133) और श्रीलंका (115) दोनों ही कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं और राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश (149) सबसे कम विकसित देश (एलडीसी) की स्थिति से बाहर आ गया है।
– यह आर्थिक विकास गरीबी में निरंतर कमी और रहने की स्थिति में सुधार के कारण संभव हुआ है।
– इस लिस्ट में चीन को 76 वें नंबर पर रखा गया है।

—————-
10. विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Pulses Day celebrated?

a. 8 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 10 फरवरी
d. 11 फरवरी

Answer: c. 10 फरवरी

– विश्व दलहन दिवस हर वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है।
– वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी घोषणा की गई थी।
– इसका आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया।
– इसका उद्देश्य भोजन में दालों के महत्व को बताना है।
– इसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के द्वारा मनाया जाता है।

Food and Agriculture Organization (FAO)
स्थापना: 16 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: रोम, इटली
प्रमुख: क्यू डोंग्यू

—————-
11. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Deworming Day celebrated?

a. 10 फरवरी
b. 11 फरवरी
c. 12 फरवरी
d. 13 फरवरी

Answer: a. 10 फरवरी

– इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।
– इस दिवस का उद्देश्य बच्‍चों में आंतों के कीड़े की रोकथाम की जागरूकता बढ़ाना है।
– खास तौर पर 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों में मृदा-संचारित (soil-transmitted) कृमि का पूर्ण उन्मूलन प्राप्त करना है।
– आंतों के कीड़े मानव आंत में पाए जाने वाले परजीवी होते हैं जो उन्हीं पोषक तत्वों और खनिजों पर पनपते हैं। इसकी वजह से बच्‍चों का विकास ठीक से नहीं हो पाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *