27 to 31 December 2022 Current Affairs

यह 27 to 31 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. रेलवे बोर्ड के नए CEO और चेयरमैन कौन बने?
Who took over as the Chairman and CEO of the Railway Board?

a. ललित कुमार यादव
b. अनिल कुमार लाहोटी
c. राम सिंह वर्मा
d. वैभव शर्मा

Answer: b. अनिल कुमार लाहोटी

– अनिल कुमार लाहोटी ने 01 जनवरी 2023 को रेलवे बोर्ड के नये चेयरमैन और सीईओ का पदभार ग्रहण किया।
– इससे पहले वे सेंट्रल रेलवे के जीएम थे।
– केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके पद की नियुक्ति की मंजूरी दी।
– उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को रेलवे बोर्ड में सदस्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में पदभार संभाला था।
– रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

अनिल कुमार लाहोटी
– अनिल कुमार लाहोटी, इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के 1984 बैच के अधिकारी हैं।
– उन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, ग्वालियर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
– रुड़की विश्वविद्यालय (आईआईटी, रुड़की) से मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चर्स) किया है।

रेल मंत्री- अश्विनी वैष्णव
रेलवे के पहले CEO: विनोद कुमार यादव (2020)

————–
2. किस राज्‍य में चीनी सीमा के पास सबसे लंबा फ्रंटियर हाइवे बन रहा है?
In which state the longest frontier highway is being built near the Chinese border?

a. सिक्किम
b. उत्तराखंड
c. हिमाचल प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: d. अरुणाचल प्रदेश

– केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में देश का सबसे लंबा हाईवे बनाने का फैसला किया है।
– टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच वर्षों में ‘फ्रंटियर हाईवे’ बनाएगी।
– सरकार भारत-तिब्बत-चीन-म्यांमार सीमा के पास सबसे लंबा ‘फ्रंटियर (सरहद) हाईवे’ बनाएगी।
– इस फ्रंटियर हाईवे को लेकर केंद्र सरकार ने नवंबर 2022 में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था।

फ्रंटियर हाईवे
– यह दो लेन का नेशनल हाईवे (NH-913) होगा।
– यह हाईवे सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ को रोकने का लक्ष्य रखेगा।
– इस हाईवे को परिवहन मंत्रालय बनाएगा।
– हाईवे 1,748 किलोमीटर लंबा है।
– हाईवे पर 800 किमी का कॉरिडोर ग्रीनफील्ड (जिस जमीन का पहले कभी उपयोग न हुआ हो) होगा।
– इसके अलावा कुछ पुल और सुरंगे भी होंगी।
– वर्ष 2026-27 तक इस हाइवे को पूर्ण रूप से बना लिया जायेगा।
– फ्रंटियर हाईवे बोमडिला से शुरू होगा और नफरा,हुरी एवं मोनिगोंग से होकर गुजरेगा।
– यह चीन सीमा के करीब जिदो और चेनक्वेंटी से होकर गुजरेगी और भारत-म्यांमार सीमा के पास विजयनगर में समाप्त होगी।
– इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 27,000 करोड़ रुपए है।

इस हाईवे का क्या फायदा?
– भारतीय सैनिकों का आवागमन आसान बनाएगा।
– इसके अलावा बड़े-बड़े हथियार ले जाने में भी आसानी होगी।
– साथ ही चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर भी नजर रखेगा।

भारत और चीन के वर्तमान संबंध
– भारत के अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में 09 दिसंबर 2022 को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प हुई।
– इस झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं पैदा हो गई हैं।
– इसके बाद भारतीय वायु सेना ने बढ़ी हुई चीनी वायु गतिविधि का पता लगाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय लड़ाकू गश्त शुरू की थी।
– चीन को विफल करने के लिए लड़ाकू विमानों को हाल के हफ्तों में दो-तीन बार उतारा गया।

चीन लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास बना रहा अपने मॉडल गांव
– चीन उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विपरीत लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के करीब मॉडल गांवों की संख्या का विस्तार कर रहा है।
– इसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर का सामना करने वाली चुंबी घाटी भी शामिल है।
– चुंबी घाटी के पांगडा में, जहां पहले एक शियाओकांग गांव स्थापित किया गया था, वहां दो समूहों में फैला एक नया गांव बन रहा है।
– नवंबर 2022 में बुम ला से लगभग सात किमी दूर एक मौजूदा गांव के पास भूमि की सफाई की गतिविधि देखी गई थी।
– इसी तरह उत्तराखंड के विपरीत LAC से 11 किलोमीटर दूर चुरुप इलाके में ऐसे दो गांवों का निर्माण पूरा होने वाला है।
– 35-36 आवासों वाला एक अन्य मॉडल गांव, LAC से लगभग 52 किलोमीटर दूर क़ंग्ज़े में बन रहा है।

—————-
3. पेले का निधन 29 दिसंबर 2022 को हो गया, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?
Pele passed away on 29th December 2022, he was associated with which sport?

a. क्रिकेट
b. फुटबॉल
c. टेनिस
d. चेस

Answer: b. फुटबॉल

– वे 82 वर्ष के थे।

पेले
– उनका जन्म 23 अक्टूबर 1940 मिनस गेरैस राज्य, ब्राजील में हुआ था।
– जब वे पैदा हुए थे तो उनका नाम एडिसन रखा गया था।
– वे 12-13 वर्ष की उम्र में अपने शहर बाउरू के लोकल क्लब रेडियम फुटबॉल टीम के लिए खेलने लगे।
– वर्ष 1958 में उन्होंने ब्राजील नेशनल फुटबॉल टीम के लिए पर्दापण किया।
– वर्ष 1958 में 17 वर्ष की आयु में देश को वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई।
– उन्होंने ने अपने करियर में चार वर्ल्ड कप खेले और इनमें से तीन से उन्हें जीत मिली थी।
– पहला वर्ल्डकप 1958 (स्वीडन), दूसरा वर्ष 1962 (चिली) और तीसरा मेक्सिको (1970) में जीता।
– कुल मिलाकर, पेले ने ब्राज़ील के साथ 114 मैच खेले, जिसमें रिकॉर्ड 95 गोल किए।
– इसमें आधिकारिक मैचों में 77 गोल शामिल थे।
– वर्ष 1971 में उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया।

—————
4. गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के किन दो जिलों के नगर पालिका परिषद ‘मुंडेरा बाजार’ और गांव ‘तेलिया अफगान’ का नाम बदलने पर सहमति दी?
In December 2022, the Ministry of Home Affairs agreed to change the name of Nagar Palika Parishad and village of which two districts of Uttar Pradesh?

a. गोरखपुर
b. देवरिया
c. पीलीभीत
d. a और b

Answer: d. a और b (गोरखपुर और देवरिया)

—————
5. गोरखपुर की नगर पालिका परिषद ‘मुंडेरा बाजार’ का नया नाम बताएं?
Tell the changed name of village Telia Afghan in Deoria district, which was approved by the central government?

a. चौरी-चौरा
b. तेलिया शुक्ला
c. योगी स्‍थान
d. मुडेरा गढ़

Answer: a. चौरी-चौरा

– यूपी सरकार ने मुंडेरा बाजार का नाम बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सहमति मांगी थी।
– नवंबर -दिसंबर 2022 में यह सहमति यूपी सरकार को मिल गई।

क्‍यों नाम बदला गया
– गोरखपुर शहर से कुछ दूरी पर ही चौरी चौरा नामक जगह है, जो स्‍वतंत्रता आंदोलन के समय चर्चित रहा।
– बात, चार फरवरी 1922 की है।
– तब चौरी चौरा में ब्रिटिश पुलिस ने सत्याग्रहियों के शांतिपूर्ण जुलूस पर गोली चलाई थी।
– इसमें तीन लोग बलिदान हो गए थे।
– आक्रोशित सत्याग्रहियों ने चौरी चौरा थाना फूंक दिया। 23 पुलिस कर्मियों की इसमें जान चली गई थी।
– घटना के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया था, क्‍योंकि आंदोलन हिंसक हो रहा था।
– इस घटना के 100वें साल में मुंडेरा बाजार का नाम बदलने की कवायद शुरू हुई।
– अब मुंडेरा बाजार को चौरी चौरा के नाम से जाना जाएगा।

————–
6. देवरिया जिले के गांव तेलिया अफगान का बदला हुआ नाम बताएं, जिसकी सहमति केंद्र सरकार ने दी?
Tell the changed name of village Telia Afghan in Deoria district, which was approved by the central government?

a. तेलिया दास
b. तेलिया शुक्ला
c. योगी स्‍थान
d. मुडेरा गढ़

Answer: b. तेलिया शुक्ला

– केंद्र सरकार ने देवरिया जिले के ‘तेलिया अफगान’ के गांव का नाम बदलकर ‘तेलिया शुक्ला’ करने की सहमति दी।
– नाम बदलने के लिए गृह-मंत्रालय ने नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (अनापत्ति प्रमाणपत्र) जारी किया।
– इस गांव को बोलचाल की भाषा में तेलिया शुक्ल नाम से ही जाना जाता है। मगर राजस्व अभिलेखों में तेलिया अफगान दर्ज था।
– अब सरकारी दस्तावेजों में भी गांव का नाम तेलिया शुक्ल होगा। गांव का नाम बदलने के लिए यहां के ग्रामीण पिछले एक दशक से संघर्ष कर रहे थे।

नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (अनापत्ति प्रमाणपत्र)
– गृह मंत्रालय किसी भी स्थान का नाम बदलने के लिए रेल मंत्रालय, डाक विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग से सहमति लेने के बाद ‘अनापत्ति’ प्रमाणपत्र देता है।

उत्तर प्रदेश
राजधानी- लखनऊ
राज्यपाल- आनंदी बेन पटेल
मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

—————–
7. किस रेल मार्ग पर भारत की सबसे बड़ी ‘एस्केप’ सुरंग का काम पूरा हुआ?
On which railway route the work of India’s biggest ‘escape’ tunnel was completed?

a. हुबली-बंगलुरु
b. दिल्ली-गजियाबाद
c. मुम्बई-पुणे
d. बनिहाल-कटरा

Answer: d. बनिहाल-कटरा

– जम्मू कश्मीर में बनिहाल-कटरा रेललाइन में 12.89 किलोमीटर लंबी एस्केप सुरंग बनाई गई।
– यह भारत की सबसे बड़ी एस्केप सुरंग है।
– यह सुंबर और खारी स्टेशनों के बीच बनाई गयी है।
– इसका नाम T-49 है।
– टनल टी-49 एक ट्विन ट्यूब टनल है जिसमें मुख्य सुरंग (12.75 किलोमीटर) और एस्केप सुरंग (12.89 किलोमीटर) है।

इस टनल की विशेषताएं
– यह टनल हिमालय के रामबन फोर्मेशन से गुजरती है और इसके पीछे चेनाब नदी की कई धाराएं बहती है।
– यह बनिहाल कटरा रूट पर चौथी टनल है।
– यह नई ऑस्ट्रीयन टनलिंग मैथड से बनाई गई है।
– यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन परियोजना का हिस्सा है।
– इस परियोजना में 272 किलोमीटर का काम होना है।
– लगभग 161 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है।

एस्केप टनल का उपयोग
– यह एक गुप्त मार्ग की तरह होती है।
– इसका उपयोग आपातकालीन स्थितियों में बचाव के लिए किया जाता है।
– यह सड़के या रेल सुरंग के मुख्य सुरंग में आग या कोई और दुर्घटना की स्थिति में लोगों को पैदल निकलने में मदद करती है।

————-
8. सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला बनी, जिन्होंने NDA परीक्षा को पास किया और उसमें फ्लाइंग विंग के लिए चुनी गई, वह किस राज्य से है?
Sania Mirza became the first Muslim woman in the country, who cleared the NDA exam and got selected for flying wing, she is from which state?

a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. तेलंगाना

Answer: b. उत्तर प्रदेश

– उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की सानिया मिर्जा ने NDA की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की।
– इसके साथ ही उन्हें फ्लाइंग विंग में दूसरा स्थान मिला।
– ट्रेनिंग के बाद वह देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन सकती है।
– सानिया मिर्जा के पिता शाहिद अली TV मैकेनिक है।

सानिया मिर्जा
– वह मिर्जापुर जिले के जसोवर गांव की रहने वाली है।
– वह UP बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉपर भी रही थी।
– उन्होंने 11वीं की पढ़ाई के समय भारत की प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी के बारे में जाना।
– उनसे इंस्पायर होकर सानिया ने NDA में जाने का निर्णय लिया।
– वर्ष 2022 के अप्रैल में उन्होंने NDA की परीक्षा दी।
– उसमें वह पास हुई और फ्लाइंग विंग में चुनी गई।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)
– स्थापना: 7 दिसंबर 1954
– स्थापित: खडकवासला, पुणे, महाराष्ट्र

—————–
9. केंद्रीय सतर्कता आयोग का कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the acting CVC of the Central Vigilance Commission?

a. अशोक कुमार
b. रुद्रप्रयाग सिंह
c. रितेश शर्मा
d. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव

Answer: d. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव

– प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को 28 दिसंबर 2022 को कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) नियुक्त किया गया।
– उन्हें सुरेश एन पटेल की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है।
– एक CVC का कार्यकाल चार वर्ष या पदधारी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक का होता है।

प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
– वे असम-मेघालय कैडर के 1988-बैच (सेवानिवृत्त) IAS अधिकारी हैं।
– प्रवीण गृह मंत्रालय में स्पेशल सेक्रेटरी और एडिशनल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

केंद्रीय सतर्कता आयोग
– केंद्रीय सतर्कता आयोग सरकारी भ्रष्टाचार को संबोधित करने के लिए बनाया गया एक शीर्ष भारतीय सरकारी निकाय है।
– स्थापना: 1964
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– CVC: प्रवीण कुमार श्रीवास्तव

—————–
10. भारतीय नौसेना के स्वदेशी निर्मित जहाज ‘अर्नाला’ का जलावतरण कहाँ किया गया?
Where was the Indian Navy’s indigenously built ship ‘Arnala’ launched?

a. मुंबई
b. चेन्नई
c. पणजी
d. बेंगलुरु

Answer: b. चेन्नई

– ‘अर्नाला’ का चेन्नई के मैसर्स एलएंडटी, कट्टुपल्ली में 20 दिसंबर 2022 को जलावतरण हुआ।
– रक्षा मंत्रालय की वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) रसिका चौबे की उपस्थिति में जहाज का जलावतरण हुआ।
– इसे बंगाल की खाड़ी के पानी में उतारा गया।
– यह एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) प्रोजेक्ट के आठ जहाज में से पहला जहाज है।

अर्नाला नाम क्यों?
– मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा महाराष्ट्र के वसई से लगभग 13 किलोमीटर उत्तर में स्थित अर्नाला द्वीप को दिए गए रणनीतिक समुद्री महत्व को दर्शाने के लिए जहाज का नाम ‘अर्नला’ रखा गया है।

‘अर्नाला’
– इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है।
– अप्रैल 2019 में आठ ASW-SWC जहाजों के निर्माण के अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और GRSE, कोलकाता के बीच हस्ताक्षर किए गए थे।
– जहाजों का ‘अर्नाला’ वर्ग भारतीय नौसेना के ‘अभय’ वर्ग ASW जहाजों की जगह लेगा।
– ‘अर्नाला’ 77.6 लम्बा जहाज है।
– इसकी चौड़ाई 10.5 मीटर है।
– इस जहाज का डिस्प्लेसमेंट 900 टन है।
– अधिकतम स्पीड 25 नॉट है।
– 1800 समुद्री मील (NM) की एंड्यूरेंस है।
– इन्हें लॉ-इंटेंसिटी मेरीटाइम ऑपरेशन (LIMO) के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें समुद्र में निगरानी करना शामिल है।
– इस जहाज में 80% सामान स्वदेशी है।
– यह युद्धपोत फुल-स्केल सब-सरफेस सर्विलांस के लिए बेहतरीन है।
– तटीय इलाकों की पेट्रोलिंग और दुश्मन की पनडुब्बियों की खोज और जरूरत पड़ने पर उन्हें खत्म करने में मदद करेगा।

——-
11. फीफा क्लब विश्व कप-2023 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
Which country will host the FIFA Club World Cup-2023?

a. कतर
b. मोरक्को
c. संयुक्त अरब अमीरात
d. साउथ कोरिया

Answer: b. मोरक्को

– इसकी घोषणा फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने की।
– फीफा क्लब विश्व कप की मेजबानी मोरक्को 1-11 फरवरी 2023 तक करेगा।
– मोरक्को वर्ष 2013 और 2014 में इसकी मेजबानी कर चुका है।
– जियानी इन्फैंटिनो ने वर्ष 2025 से 32 टीमें खेलने की घोषणा की।

फीफा क्लब विश्व कप
– यह अंतरराष्ट्रीय क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप है।
– स्थापना: 2000
– टीमों की संख्या: 7
– मौजूदा चैंपियन: इंग्लैंड चेल्सी
– सबसे सफल क्लब: स्पेन रियल मैड्रिड (4 बार जीता)

फीफा
– स्थापना: 21 मई 1904, (पेरिस, फ्रांस)
– मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
– अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो (स्विट्जरलैंड)

—————–
12. भारत का कौन सा शहर पहला पूर्ण पुस्तकालय निर्वाचन क्षेत्र बना?
Which city became the first full-fledged library constituency in India?

a. पटना
b. धर्मदम
c. भोपाल
d. जयपुर

Answer: b. धर्मदम (केरल)

– केरल का धर्मदम भारत का पहला पूर्ण पुस्तकालय निर्वाचन क्षेत्र बन गया है।
– यह भारत का एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र बन गया है जिसके सभी वार्डों में एक पुस्तकालय है।
– धर्मदम, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का निर्वाचन क्षेत्र है।

केरल
राजधानी- तिरुवनंतपुरम
राज्यपाल- आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन

————-
13. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिसंबर 2022 को किस राज्य में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया?
Union Sports Minister Anurag Singh Thakur inaugurated the National Level Kabaddi Championship in which state on December 2022?

a. गोवा
b. केरल
c. कर्नाटक
d. उत्तर प्रदेश

Answer: c. कर्नाटक

– कर्नाटक के उडुपी में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।
– MGM मैदान में इस चैंपियनशिप को आयोजित किया जा रहा है।
– इसमें कुल 12 टीमें भाग ले रहीं है।

इस प्रतियोगिता में पुरस्कार दिए जाएंगे
– विजेता: अटल ट्रॉफी और एक लाख रुपए
– उपविजेता: 75000 रुपए
– तीसरा पुरस्कार: 50000 रुपए
– चौथा पुरस्कार: 25000 रुपए

– अटल ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 1999 में वॉलीबॉल टूर्नामेंट से हुई थी।

—————-
14. राष्ट्रपति ने दिसंबर 2022 में ‘आंध्र प्रदेश राज्य में श्रीशैलम मंदिर का विकास’ परियोजना का उद्घाटन किया, यह किस जिले में है?
President to inaugurate the ‘Development of Srisailam Temple in the State of Andhra Pradesh’ project in December 2022, in which district?

a. कुरनूल
b. अनंतपुर
c. चित्तूर
d. गुंटूर

Answer: a. कुरनूल

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 दिसंबर 2022 को इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
– उन्होंने ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में यह उद्घाटन किया।
– इस प्रोजेक्ट नेशनल मिशन ऑन पिल्ग्रमिज एंड रिजूवनैशन एंड स्पिरिचवल हेरिटेज ऑग्मेन्टेशन ड्राइव (PRASHAD) सेंट्रल स्कीम के तहत तैयार किया गया है।

‘आंध्र प्रदेश राज्य में श्रीशैलम मंदिर का विकास’ प्रोजेक्ट
– इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2014 में शुरू किया गया था।
– केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट की फंडिंग की है।
– इस प्रोजेक्ट को 43.08 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।
– इस मंदिर में डिजिटल समावेशन, पर्यटक सुविधा केंद्र, पार्किंग क्षेत्र, चेंजिंग रूम, शौचालय परिसर, फूड कोर्ट, एटीएम और बैंकिंग सुविधा जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

श्रीशैलम मंदिर
– श्रीशैलम श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पार्वती को समर्पित है।
– ये भारत में एकमात्र मंदिर है जो शैववाद और शक्तिवाद दोनों के लिए महत्वपूर्ण है
– लिंगम के आकार में प्राकृतिक पत्थर की संरचनाओं में जगह के प्रमुख देवता ब्रह्मरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी हैं। – उन्हें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और देवी पार्वती के 18 महाशक्ति पीठों में से एक माना जाता है।
– भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों और शक्ति पीठों में से एक होने के अलावा, मंदिर को पाडल पेट्रा स्थलम में से एक के रूप में भी वर्गीकृत किया गया है
– भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी भ्रामराम्बा देवी की मूर्ति को ‘स्वयंभू’ या स्वयं प्रकट माना जाता है।
– यह ज्योतिर्लिंगम और महाशक्ति का अनूठा संयोजन अपनी तरह का इकलौता मंदिर है।

आंध्र प्रदेश
राजधानी- अमरावती
मुख्यमंत्री- वाई एस जगन मोहन रेड्डी
राज्यपाल- विश्वभूषण हरिचंदन

————————
15. फरहान बेहरदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, वे किस देश के खिलाड़ी हैं?
Farhan Behardeen retired from international cricket, he belongs to which country?

a. भारत
b. पाकिस्तान
c. दक्षिण अफ्रीका
d. इंग्लैंड

Answer: c. दक्षिण अफ्रीका

– 39 वर्षीय ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने 27 दिसंबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
– उन्होंने अपना पहल प्रथम श्रेणी मैच वर्ष 2004 में खेला था।
– वर्ष 2012 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया।
– फरहान 2012, 2014 और 2016 टी-20 विश्वकप के अलावा 2015 वनडे विश्वकप में भी खेले।
– वे दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

—————–
16. इंडियन आर्मी का इंजीनियर-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया?
Who was appointed as the Engineer-in-Chief of the Indian Army?

a. लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया
b. लेफ्टिनेंट जनरल विजय सिंह
c. लेफ्टिनेंट जनरल राम पंडित
d. लेफ्टिनेंट जनरल अरूल वर्मा

Answer: a. लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया

– लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया को दिसंबर 2022 में इंडियन आर्मी का इंजीनियर-इन-चीफ नियुक्त किया गया।
– वह लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर 2022 को रिटायर होंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया
– वे 1986 बैच के ऑफिसर है।
– वालिया इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून के पूर्व छात्र हैं, और उन्होंने वहां से सिल्वर मेडल भी प्राप्त किया है।

—————
17. बैंकों ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 तक छह वर्ष की अवधि में कितने रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डाला?
How many rupees of loan was written off by the banks in the period of six years till the last financial year 2021-22?

a. 10.11 लाख करोड़ रुपये
b. 11.17 लाख करोड़ रुपये
c. 12.27 लाख करोड़ रुपये
d. 13.21 लाख करोड़ रुपये

Answer: b. 11.17 लाख करोड़ रुपये

– बट्टा खाता (Write Off): जब किसी लोन को बट्टा खाते में डाला जाता है, तो बैंक को उस लोन का मूल्य मिलने की उम्मीद नहीं होती है।
– तो ऐसे में बैंक कानूनी रूप से वसूली करना शुरू कर देती है, जिससे उसे कुछ रकम मिल जाती है।

नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA): जब कोई कर्जदाता अपने बैंक को लोन की किस्त देने में नाकाम रहता है, तब उसका लोन अकाउंट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) कहलाता है।

– बैंकों ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 तक छह वर्ष की अवधि में अपने बैलेंस शीट से 11.17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला है।
– मतलब वित्त वर्ष 2015 से लेकर 2021 तक 11.17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला है।
– इस बात की जानकारी वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद को 20 दिसंबर 2022 को एक लिखित जवाब में दी।
– उन्होंने बताया कि नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) जिनमें चार वर्ष पूरे होने पर पूर्ण प्रावधान वाले ऋण भी शामिल हैं।
– इनको बट्टे खाते में डालकर बैंकों की बैलेंस शीट से हटाया गया है।
– बैंक अपनी बैलेंस शीट को क्लियर करने के लिए NPA को बट्टे खाते में डालते हैं।
– ताकि जिससे बैंकों को टैक्स और पूंजी में लाभ हो।

पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) और शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक (SCB) ने पिछले छह वित्तीय वर्षों के दौरान कितना रुपया बट्टे खाता में डाला?
– पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB): 8,16,421 करोड़ रुपए
– शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक (SCB): 11,17,883 करोड़ रुपए

—————-
18. नायक भैरों सिंह राठौर का निधन 19 दिसंबर 2022 को हो गया, वे पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के दौरान किस जगह की लड़ाई में वीरता के लिए चर्चित थे?Naik Bhairon Singh Rathore passed away on 19 December 2022, he was known for his valor in the battle of which place during the 1971 war with Pakistan?

a. लोंगेवाला
b. बसंतर
c. गरीबपुर
d. गाजीपुर

Answer: a. लोंगेवाला

– नायक भैरों सिंह राठौर का जोधपुर में निधन हो गया।
– वे 81 वर्ष के थे।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लोंगेवाला की लड़ाई में योगदान
– दिसंबर 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान राठौर को 14वीं BSF बटालियन के साथ तैनात किया गया था।
– साथ ही भारतीय सेना की 23वीं पंजाब रेजिमेंट से जोड़ा गया था।
– एक स्थानीय होने के नाते, भैरों सिंह राठौर रेगिस्तानी क्षेत्र को अच्छी तरीके से जानते थे।
– उन्होंने युद्ध के दौरान पंजाब रेजिमेंट को महत्वपूर्ण जानकारियां दी थी।
– लड़ाई के दौरान भैरों सिंह ने फायरिंग कर पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया था।

लोंगेवाला की लड़ाई पर बनी फिल्म ‘बॉर्डर’
– वर्ष 1997 में आई फिल्म बॉर्डर लोंगेवाला की लड़ाई पर ही आधारित थी।
– फिल्म में भैरों सिंह का किरदार अभिनेता सुनील शेट्टी ने निभाया था।
– हालांकि फिल्म को फिक्शनल मोड देने के लिए फिल्म में भैरों सिंह के किरदार को शहीद दिखाया गया था।
– फिल्म में मेजर चांदपुरी का किरदार सनी देओल ने निभाया था।

1971 का युद्ध
– भारत और पाकिस्तान के बीच 03 दिसंबर 1971 से 16 दिसंबर 1971 तक युद्ध चला था।
– भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आर्मी को घुटनों पर ला दिया था।
– भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों को कब्जे में ले लिया था।
– इसके बाद बांग्लादेश के 7.5 करोड़ लोगों को आजादी दिलाई थी।

—————
19. पुस्‍तक ‘द लाइट वी कैरी’ की लेखिका कौन हैं?
Who is the author of the book ‘The Light We Carry’?

a. सना मारिन
b. एन्जेला मार्केल
c. नैन्सी पेलोसी
d. मिशेल ओबामा

Answer: d. मिशेल ओबामा

– पुस्तक का पूरा नाम ‘द लाइट वी कैरी: ओवरकमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स’ है।
– मिशेल ओबामा ने इस पुस्तक को लिखा है।
– मिशेल ओबामा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी है।
– इस पुस्तक को क्राउन पब्लिशिंग ने पब्लिश किया।
– इस पुस्तक को पढ़ने वालो को खुद के जीवन की जांच करने, खुशी के चीजों की पहचान करने और अशांत दुनिया में पोजीटिव रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अवसर मिलेगा।

—————
20. सुशासन दिवस कब मनाया जाता है?
When is Good Governance Day celebrated?

a. 23 दिसंबर
b. 24 दिसंबर
c. 25 दिसंबर
d. 26 दिसंबर

Answer: c. 25 दिसंबर

– सुशासन दिवस हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इस दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपयी का जन्म दिन होता है।
– भारत सरकार ने वर्ष 2014 से मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिन का उद्देश्य सरकार की जवाबदेही के लिए लोगों में जागरुकता बढ़ाना है।

—————-
21. चीन ने भारत के किस जिले में डॉ. द्वारिकानाथ कोटनिस की याद में स्कूल खोलने की घोषणा की?
In which district of India, China has announced to open a school in the memory of Dr. Dwarikanath Kotnis?

a. पटना
b. पीलीभीत
c. सोलापुर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. सोलापुर (महाराष्ट्र)

– चीन के जनरल कौंसुल कोंग जियानहुआ ने मुंबई में दिसंबर 2022 में यह घोषणा की।
– उन्होंने यह घोषणा डॉ कोटनिस की 80वीं पुण्यतिथि पर की।
– चीन महान भारतीय चिकित्सक, डॉ द्वारकानाथ शांताराम कोटनिस की याद में महाराष्ट्र के जिले सोलापुर में स्कूल स्थापित करेगा।
– क्योंकि कोटनिस सोलापुर में जन्में थे, इसलिए उन्हें सम्मान देने के लिए स्कूल को सोलापुर में स्थापित किया जायेगा।
– चीन, सोलापुर में ‘डॉ कोटनिस फ्रैंडशिप’ नाम से स्कूल को स्थापित करेगा।
– इस स्कूल को स्थापित करने के लिए सोलापुर नगर निगम की मदद नौ चीनी कंपनियां करेंगी।

कौन थे डॉ. द्वारिकानाथ कोटनिस और चीन क्यों उनका नाम लेता है?
– द्वारकानाथ शांताराम कोटनिस, जिन्हें चीनी नाम ‘दिहुआ’ से भी जाना जाता है।
– चीन में उनका नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। वहां उनका स्‍मारक भी है।
– वे महाराष्ट्र के सोलापुर में पैदा हुए थे।
– डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस ने मेडिकल की शिक्षा मुंबई विश्वविद्यालय से ली।
– 1938 में चीन पर जापानी हमला हुआ तो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू से निवेदन किया कि कुछ डॉक्टर चीन भेजिए।
– उस वक्‍त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने एक प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिये भारतीय जनता से चीन की सहायता करने की अपील की।
– सुभाष चंद्र बोस ने स्वयंसेवक डॉक्टरों की एक टीम तैयार की और 22 हज़ार रुपये की राशि चीन भिजवाई।
– डॉक्टरों की उस टीम में इलाहाबाद के डॉक्टर एम. अटल, नागपुर के एम. चोलकर, सोलापुर से डॉक्टर कोटनिस, और बी. के. बासु एवं देबेश मुखर्जी कोलकाता से थे।
– इस टीम के सभी डॉक्टर चीन में सेवा करने के बाद भारत वापस आये, सिवाय डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस के।
– वर्ष 1939 में यह टीम युन्नान पहुंची, जो उस समय क्रांतिकारियों का आधार शिविर था।
– वहां उस मेडिकल टीम का स्वागत माओ त्से तुंग ने किया।
– यह किसी एशियाई देश से चीन पहुंचने वाली पहली मेडिकल टीम थी।
– डॉक्टर कोटनिस कुल 5 साल चीन में रहे।
– उन्होंने युद्ध के मोर्चे पर घायल चीनी सैनिकों की सेवा की।
– वहीं शादी की, एक बेटा हुआ। उसका नाम इनहुआ रखा। इस चीनी नाम का मतलब था भारत और चीन।
– 09 दिसम्बर 1942 को उनका निधन हो गया।
– उनकी मृत्यु पर माओ त्से तुंग ने कहा कि ‘हमारी सेना ने एक मददगार खो दिया, चीन ने एक दोस्त को खो दिया, उनकी अंतर्राष्ट्रीय भावना हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।

– चीन में हेपेयी राज्य में शहीद स्मृति स्थल में एक स्थान डॉक्टर कोटनिस को समर्पित किया गया है जहां उनके द्वारा प्रयोग किये गए मेडिकल उपकरण एवं उनके चीन के नेताओं के साथ फोटो प्रदर्शित हैं।
– एक फोटो में वे माओ त्से तुंग के साथ नज़र आते हैं।

चीन
राजधानी- बीजिंग
राष्ट्रपति- शी जिनपिंग
मुद्रा- चीनी युआन

—————-
22. चीन से तनाव के बीच इंडियन आर्मी ने अपने बेड़े में शामिल करने के लिए किस अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की?
Amid tensions with China, the Indian Army has started the process of procuring which semi-ballistic missile to include in its fleet?

a. पृथ्वी
b. अग्नि
c. त्रिशूल
d. प्रलय

Answer: d. प्रलय

– भारतीय सेना टैक्टिकल ऑपरेशंस के लिए प्रलय अर्ध-बैलेस्टिक मिसाइल को खरीदने के लिए भारत सरकार से मंजूरी लेगी।
– इंडिया टुडे के अनुसार भारतीय सेना इसकी कैपेबिलिटी के कारण LAC में तैनात करने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है।
– इसका सफल टेस्ट 22 दिसंबर और 23 दिसंबर 2022 को किया गया था।
– तभी से भारतीय सेना में इसे शामिल करने का प्रोसेस चल रहा है।
– यह चीन की डोंगफेंग मिसाइल का मुकाबला करने में सक्षम है।

प्रलय की विशेषताएं
– यह जमीन से जमीन पर सटीक मार करने वाली अर्ध-बैलेस्टिक मिसाइल है
– इसका निर्माण DRDO ने किया है।
– यह 150-500 किलोमीटर तक सटीक निशाना लगा सकती है।
– यह 1000 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जा सकती है।
– यह एक तय दूरी के बाद रास्ता भी बदल सकती है।
– यह इंटरसेप्टर मिशाइलों को मार गिराने में सक्षम है।
– यह अपने पर हुए अटैक को भी नष्ट कर सकती है।
– यह अपने सैनिकों को हवाई हमलें से बचाने में सक्षम है।
– इसका उपयोग दिन-रात कभी-भी किया जा सकता है।
– इसमें नई टेक्नोलॉजी के गाइडेंस सिस्टम ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेविगेशन’ एंड ‘इंटिग्रेटेड एवियोनिक्स’ को लगाया गया है।

बैलेस्टिक मिसाइल किसे कहते है।
– वह मिसाइल जिसका ट्रैवल पाथ अर्द्ध चंद्राकार या सब ऑर्बिटल होता है।
– जब इसे छोड़ा जाता है तो इसका कोण 45 डिग्री होता है।
– बैलेस्टिक मिसाइल पहले ऊपर जाती है फिर नीचे आती है।
– यह पृथ्वी से बहुत ज्यादा ऊंचाई पर होती है, इसी कारण इसे छुपाना आसान नहीं होता।
– इससे हवा, पानी और आकाश कही पर भी टारगेट किया जा सकता है।
– इस मिसाइल से परमाणु बम को भी ले जाया जा सकता है।

————–
23. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक किस राज्य में बनाया जाएगा?
Atal Bihari Vajpayee’s memorial will be built in which state?

a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. नई दिल्ली
d. गुजरात

Answer: b. मध्य प्रदेश

– पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली ग्वालियर, मध्य प्रदेश में उनका स्मारक बनाया जाएगा।
– ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक बनाने की मांग उठ रही थी।
– इसलिए राज्य सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
– मध्य प्रदेश सरकार ने इस स्मारक के लिए जमीन आवंटित कर दी है।
– मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर में सिरोल क्षेत्र में लगभग 4,050 हेक्टेयर जमीन आवंटित की।
– इस स्मारक की घोषणा वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।
– शिवराज सिंह चौहान के अनुसार इस स्मारक में ऑडियो और विडियो से अटल जी के जीवन और कार्यो को बताया जाएगा।

अलट बिहारी वाजपेयी
– इनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।
– उन्होंने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से BA किया था।
– वर्ष 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें वह हार गए।
– वर्ष 1957 में दोबारा बलरामपुर उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव लड़ा और इसमें वह जीते।
– उन्होंने वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनाने में मदद की।
– वह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे।
– उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के पद की शपथ तीन बार ली।
1) वर्ष 1996 (13 दिन)
2) वर्ष 1998 (13 महीने)
3) वर्ष 1999 (लगभग 5 साल)

मध्य प्रदेश
– राजधानी – भोपाल
– राज्यपाल – मंगूभाई छगनभाई पटेल
– मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान

——————-
24. किस देश के संसद ने दिसंबर 2022 में 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लिंग बदलने की अनुमति देने वाला कानून पास किया?
Which country’s parliament passed a law in December 2022 allowing people over the age of 16 to change gender?

a. भारत
b. स्पेन
c. ब्रिटेन
d. चीन

Answer: b. स्पेन

– स्पेन के संसद के निचले सदन ने 16 साल से अधिक उम्र के लोगों को लिंग बदलने की अनुमति देने वाला कानून पास किया।
– यह कानून 22 दिसंबर 2022 को पास हुआ।
– यह लॉ कानूनी रूप से रजिस्टर्ड जेंडर वालों को बिना किसी मेडिकल सुपरविजन के लिंग बदलने की अनुमति देता है।
– मतलब जिनका लीगल जेंडर है वही जेंडर चेंज करवा सकता है।

कानून में और क्या?
– कानून के तहत 12 या 13 वर्ष की आयु के नाबालिगों को लिंग परिवर्तन करने के लिए एक न्यायाधीश की इजाजत की आवश्यकता होगी।
– जबकि 14 और 16 के बीच के लोगों को अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावकों की मंजूरी जरूरी है।
– हालांकि यह कानून सेक्सुअल ओरिएंटेशन या लिंग पहचान को दबाने के लिए कन्वर्जन थेरेपी पर प्रतिबंध लगाता है।
– LGBT लोगों पर हमला करने वालों पर जुर्माना और दंड स्थापित करता है।
– समलैंगिक जोड़ों को माता-पिता दोनों के नाम पर अपने बच्चों को रजिस्टर करने से रोकता है।

स्पेन
राजधानी- मैड्रिड
पीएम- पेड्रो सांचेज
मुद्रा- यूरो


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *