25 & 26 December 2022 Current Affairs

यह 25 & 26 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. नेपाल के नए प्रधानमंत्री कौन बने?

a. विद्या देवी भंडारी
b. केपी शर्मा ओली
c. पुष्‍प कमल दहल
d. शेर बहादुर देउबा

Answer: c. पुष्‍प कमल दहल (प्रचंड)

– पड़ोसी देश नेपाल की सत्‍ता में उलटफेर हो गया है।
– अब माओवादी नेता पुष्‍प कमल दहल उर्फ प्रचंड नेपाल के नए प्रधानमंत्री हैं। तीसरी बार इस ओहदे तक पहुंचे हैं।
– कल तक शेरबहादुर देउबा (पूर्व पीएम) की सरकार को सपोर्ट करने वाले प्रचंड अब केपी शर्मा ओली के साथ जा मिले।
– ओली, चीन के बेहद करीब माने जाते हैं। दो साल पहले जब वे प्रधानमंत्री थे, तब नेपाल का नक्‍शा बदल डाला था।
– भारतीय जमीन को अपना बताया था। भारत-नेपाल के बीच नया सीमा विवाद पैदा हुआ था।
– अब ओली के सपोर्ट से प्रचंड प्रधानमंत्री बने हैं।

– हाल ही में नेपाल में आम चुनाव हुए हैं।
– संसद में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला।
– शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनी, लेकिन इस बार प्रचंड ने उन्‍हें समर्थन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों का दो साल पुराना गठबंधन टूट गया।
– वे ओली से जा मिले और पीएम बन गए।

– नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रचंड की नियुक्ति की घोषणा की।
– इससे पहले वे 2008 से 2009 और दूसरी बार 2016 से 2017 में इस पद पर रह चुके हैं। अब तीसरी बार पीएम बने हैं।
– पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ समझौते के तहत शुरुआती ढाई साल तक प्रचंड PM रहेंगे।
– इसके बाद ओली की पार्टी CPN-UML सत्ता संभालेगी।
– इसके मायने ये हुए कि पूर्व PM केपी शर्मा ओली ढाई साल बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
– खास बात यह है कि ये दोनों ही नेता चीन समर्थक माने जाते हैं।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड को PM बनने पर बधाई दी है।

प्रचंड-ओली की जोड़ी से भारत पर असर
– प्रचंड और ओली दोनों कम्युनिस्ट पार्टी से हैं और चीन के बेहद करीब माने जाते हैं।
– दो साल पहले जब ओली प्रधानमंत्री थे तो वे चीन के साथ BRI करार पर ज्यादा उत्सुक नजर आते थे।
– ऐसे में अब नेपाल की सरकार भारत के लिए परेशानी बन सकती है।
– चीन, भारत को चौतरफा घेरने के लिए नेपाल की जमीन का इस्तेमाल कर सकता है।

– दो साल पहले प्रचंड ओली सरकार का हिस्सा थे।
– भारत के साथ कालापानी और लिपुलेख सीमा विवाद के बाद उन्होंने अपने 7 मंत्रियों से इस्तीफे दिलाए और ओली को कुर्सी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
– इसके बाद वे नेपाली कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शेर बहादूर देउबा के साथ हो गए थे। प्रचंड के समर्थन से देउबा प्रधानमंत्री बने थे।

क्‍या था नक्‍शा विवाद
– 2019 में नेपाली प्रधानमंत्री ओली ने भारत सरकार के नए नक्‍शे पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि नेपाल-भारत और तिब्‍बत के ट्राई जंक्‍शन पर स्थित कालापानी इलाका उसके क्षेत्र में आता है।
– बतौर PM ओली ने कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल में दर्शाता हुआ नया मैप जारी किया था।
– भारत इन्हें अपने उत्तराखंड प्रांत का हिस्सा मानता है।
– ओली ने इस नक्शे को नेपाली संसद में पास भी करा लिया था।

राजशाही खत्‍म करने में भूमिका
– 90 के दशक में नेपाल से राजशाही को खत्म करने वाले चेहरों में सबसे बड़ा नाम प्रचंड का ही रहा है।
– 25 साल तक भूमिगत रहने वाले पेशे से शिक्षक 68 साल के प्रचंड के नेतृत्व में दस साल का सशस्त्र संघर्ष चलाया गया।

————
2. केंद्रीय स्टील मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड किस कंपनी का लॉन्च किया?
Union Steel Minister Jyotiraditya Scindia launched India’s first green steel brand of which company?

a. टाटा
b. कल्याणी
c. JSW
d. हिंडाल्को

Answer: b. कल्याणी

– भारत के स्टील मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के पहले ग्रीन स्टील ब्रांड कल्याणी फेरेस्टा को लॉन्च किया।
– इसे 20 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली से लॉन्च किया गया था।
– भारत सरकार ने स्टील सेक्टर में कार्बन के उत्सर्जन को कम करने के लिए नेशनल स्टील पॉलिसी को लागू किया था।
– भारत दुनिया में स्टील उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

ग्रीन स्टील क्या है?
– वह स्टील जिसका निर्माण बिना फॉसिल फ्यूल के हो उसे ग्रीन स्टील कहते है।
– इसमें उर्जा के स्रोत के रूप में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाता है।
जैसे हाइड्रोजन फ्यूल, सोलर या विंड एनर्जी आदि
– स्वीडन दुनिया का पहला देश है जिसनें ग्रीन स्टील का निर्माण शुरू किया।

ग्रीन स्टील अपनाने से क्या फायदा होगा?
– दुनिया में लगभग 7% कार्बन उत्सर्जन स्टील कंपनियों से होता है।
– भारत में लगभग 12% कार्बन उत्सर्जन स्टील कंपनियों से होता है।
– इससे भारत में स्टील कंपनियों से कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिलेगी।
– दुनिया में कार्बन टैक्स लगाने की बात चल रही है, अगर कंपनियां इस प्रक्रिया को स्टील बनाने में उपयोग करती है तो वह इस टैक्ट से बच जाएंगी।
– ग्रीन स्टील के उत्पादन में पारंपरिक ग्रीन स्टील के उत्पादन से अधिक खर्च आएगा।
– लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और कल्याणी ग्रुप के अनुसार यह कार्बन टैक्स से कम होगा।

नेशनल स्टील पॉलिसी क्या है?
– इसे वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था।
– इसका उद्देश्य भारत में स्टील उत्पादन को क्वालिटी के साथ बढ़ाना है।
– साथ ही भारत कि स्टील की क्वालिटी के कारण दुनिया में मांग बढ़े।
– इस पॉलिसी के तहत भारत में ग्रीन स्टील के निर्माण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

कल्याणी समूह
– यह भारत और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी है।
जैसे-
1. इस्पात (steel)
2. एयरोस्पेस
3. रक्षा
4. मोटर वाहन
5. शक्ति
– स्थापना: 19 जून 1961
– संस्थापक: नीलकंठराव कल्याणी
– मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र
– अध्यक्ष: बाबा कल्याणी

————-
3. प्रो कबड्डी लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में किस टीम ने पुनेरी पलटन को हराकर जीत हासिल की?
Which team won the Pro Kabaddi League 2022 by defeating Puneri Paltan in the final match?

a. दबंग दिल्ली
b. यू मुंबा
c. जयपुर पिंक पैंथर्स
d. पटना पाइरेट्स

Answer: c. जयपुर पिंक पैंथर्स

– जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार प्रो कबड्डी लीग के खिताब को जीता। इससे पहले वर्ष 2014 में भी जीत हासिल की थी।
– प्रो कबड्डी लीग का यह नौवा संस्करण था।
– फाइनल 17 दिसंबर 2022 को मुम्बई में खेला गया।
– विजेता टीम को 3 करोड़ रुपए और उपविजेता को 1.8 करोड़ रुपए मिले।
– जयपुर पिंक पैथर्स टीम के मालिक अभिषेक बच्चन है।

प्रो कबड्डी लीग 2022 सीजन के पुरस्कार विजेता
– मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन – अर्जुन देशवाल (पिंक पैंथर्स) (20 लाख रुपये)
– रेडर ऑफ द सीजन – भारत (बेंगलुरु बुल्स) (15 लाख रुपये)
– सीजन का डिफेंडर – अंकुश (पिंक पैंथर्स) (15 लाख रुपये)
– यंग प्लेयर ऑफ द सीजन – नरेंद्र हुडा (बेंगलुरु बुल्स) (8 लाख रुपये)

प्रो कबड्डी लीग
– पहला टूर्नामेंट: 2014
– कुल टीम: 12 टीम
– सबसे ज्यादा बार विजेता: पटना पाइरेट्स (3 बार)

————-
4. उत्तर प्रदेश रोडवेज में पहली महिला बस ड्राइवर कौन बनी?
Who became the first woman bus driver in Uttar Pradesh Roadways?

a. प्रियंका शर्मा
b. सुरेखा यादव
c. समता कुमारी
d. इंद्रावती

Answer: a. प्रियंका शर्मा

– उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में UP रोडवेज बस में पहली महिला बस ड्राइवर प्रियंका शर्मा बनी।
– उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 26 नए बस ड्राइवरों की भर्ती की है, जिनमें से एक प्रियंका शर्मा भी है।

प्रियंका शर्मा का उत्तर प्रदेश की पहली बस ड्राइवर तक का सफर
– पति की मृत्यू के बाद परिवार की जिम्मेदारी प्रियंका पर आ गई।
– उन्होंने काम की तलाश में कई शहर बदले।
– उन्होंने दिल्ली में फैक्ट्री में हेल्पर कि नौकरी की।
– यहीं उन्होंने बस ड्राइविंग का कोर्स किया।
– उसके बाद वह दिल्ली से मुंबई आ गई।
– उन्होंने वहां बस ड्राइवर के रूप में काम किया।
– वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश में महिला ड्राइवर पद पर भर्ती निकली।
– उसमें वह सेलेक्ट हुई।
– वर्ष 2022, मई में उन्होंने ट्रेनिंग पास की और सितंबर में उन्हें पोस्टिंग मिली।
– इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर बनी।

————-
5. फिजी का नया प्रधानमंत्री किसे चुना गया?
Who was elected the new Prime Minister of Fiji?

a. सित्विनी राबुका
b. प्रवीन बाला
c. वोरके बैनिमारामा
d. वीणा भट्टनागर

Answer: a. सित्विनी राबुका

– पूर्व मिलिट्री कमांडर सित्विनी राबुका को 24 दिसंबर 2022 को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
– वे फ्रैंक बेनिमारामा की जगह पीएम बने।
– ये वहीं फ्रैंक बेनिमाराम है जिन्होंने वर्ष 2006 के तख्तापलट में सरकार गिरा दी थी और एक वर्ष बाद प्रधानमंत्री बने थे।
– राबुका पॉलिटिकल पार्टी पीपुल्स एलायंस के नेता हैं।
– फिजी की सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी (SODELPA) ने राबुका के पीपुल्स एलायंस और नेशनल फेडरेशन पार्टी के साथ गठबंधन बनाने के लिए मतदान किया।
– राबुका ने संसद में हुए एक गुप्त मतदान (सीक्रेट बैलेट) में बैनिमारामा को 27 के मुकाबले 28 वोटों से हरा दिया।

सित्विनी राबुका का पॉलिटिकल करियर
– राबुका ने 1987 में मिलिट्री कमांडर के रूप में दो बार तख्तापलट किया था।
– राबुका वर्ष 1992 और 1999 के बीच फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

सित्विनी राबुका
– वे 74 वर्ष के हैं, उनका निकनेम रैंबो है।
– उनका जन्म 13 सितंबर, 1948 को काकाउड्रोव, फिजी में हुआ था।
– उन्होंने इंडियन डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएशन कियाा है।
– उन्हें 1979 में मद्रास विश्वविद्यालय से विज्ञान में मास्टर डिग्री प्रदान की गई थी।

फिजी
– फिजी में 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 2023 में आयोजित होगा।
– फिजी सबसे अधिक आबादी वाले और समृद्ध प्रशांत द्वीप राष्ट्रों में से एक है।
– राजधानी: सुवा
– मुद्रा: फिजियन डॉलर

————-
6. केंद्र सरकार ने देश की पहली इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी, इस वैक्सीन का नाम बताएं?
Central government approved the country’s first intranasal covid vaccine, name this vaccine?

a. Nuvaxovid
b. Ancovax
c. Sinopharm
d. iNCOVACC

Answer: d. iNCOVACC (BBV154)

– केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 में भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को मंजूरी दे दी है।
– वैक्सीन को 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दी है।
– बिना सुई वाली यह वैक्सीन प्राइवेट सेंटरों पर उपलब्ध होगी।
– इसे जल्द ही Co-WIN प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा।
– चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में तेजी के बीच वैक्सीन को मंजूरी मिली है।
– केंद्र सरकार से पहले इस वैक्सीन की मंजूरी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सितंबर 2022 में दी थी।

iNCOVACC को किसने बनाया?
– इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी-सेंट लुइस के साथ साझेदारी में विकसित किया है।
– सेंट लुइस ने स्पाइक प्रोटीन को वहन करने वाले वेक्टर को विकसित किया और प्रीक्लिनिकल स्टडी में इसका मूल्यांकन किया है।

iNCOVACC में क्या खासियत?
– नेजल वैक्सीन होने के कारण यह आराम से ऊपरी श्वसन पथ (respiratory tract) में स्थानीय एंटीबॉडी का उत्पादन कर सकती है, जिससे संक्रमण और इंफेक्शन का खतरा कम होगा।

————-
7. किस राज्य की कैबिनेट ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया?
Which state’s cabinet gave the status of industry to the tourism sector of its state?

a. राजस्थान
b. गुजरात
c. असम
d. उत्तर प्रदेश

Answer: c. असम

– असम की कैबिनेट ने 19 दिसंबर 2022 को अपने पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया।
– असम के मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए पर्यटन क्षेत्र का विकास करना जरूरी है।
– राज्य में सब्सिडी के साथ रेस्तरां, कैफेटेरिया, स्वास्थ्य क्लब, स्पा और कल्याण केंद्र खोले जाएंगे।

इससे क्या फायदा होगा?
– इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में निवेश लाना है।
– इससे पर्यटन क्षेत्र में नए रोजगार उत्पन्न होंगे।
– विलुप्त होते जानवर और पौधों की प्रजातियों को बचाने में मदद मिलेगी।
– पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से पर्यटन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे का विकास होगा।

असम का पर्यटन क्षेत्र
– असम भारत के उत्तर पूर्व का सबसे पुराना राज्य है।
– असम प्राकृतिक सुंदरता और इतिहास के लिए जाना जाता है।
– असम के पर्यटन स्थलों में मुख्यतः
1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
2. मानस राष्ट्रीय उद्यान
2. माजुली द्वीप
3. कामाख्या मंदिर
4. उमानंद द्वीप
– असम दुनिया में चाय की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है।
– साथ ही असम रेशम की साड़ी के लिए भी प्रसिद्ध है।
– भारत में तेल ड्रिलिंग के क्षेत्र में असम सबसे पुराना है।
– असम एक सींग वाले भारतीय गैंडों के लिए फेमस है।

असम
– राजधानी – दिसपुर
– राज्यपाल – जगदीश मुखी
– मुख्यमंत्री – हिमंता बिस्वा सरमा

————-
8. ‘वीर गार्जियन’ युद्धाभ्यास भारत और किस देश के बीच में पहली बार आयोजित किया जाएगा?
Exercise ‘Veer Guardian’ will be held for the first time between India and which country?

a. अमेरिका
b. स्वीडन
c. जापान
d. वियतनाम

Answer: c. जापान

– भारत और जापान की वायुसेना के बीच पहली बार ‘वीर गार्जियन’ युद्धाभ्यास 16 से 26 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
– इसे जापान के हयाकुरी एयर बेस और इरुमा एयर बेस में आयोजित किया जाएगा।

इस अभ्यास का उद्देश्य
– चीन का सीमा विवाद लगभग हर पड़ोसी से चल रहा है।
जैसे- भारत, जापान, वियतनाम, लाओस, भूटान, नेपाल आदि।
– जापान ने इसे देखते हुए अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
– उसने अपना सैन्य खर्च को भी दोगुना से ज्यादा कर दिया है।
– जापान और भारत दोनों चीन की विस्तारवादी नीति के सबसे बड़े रुकावर है।
– चीन के अग्रेसन को देखते हुए भारत और जापान पहली बार इस युद्धाभ्यास को करेंगे।
– यह भारत और जापान के बीच पहला वायुसेना युद्धाभ्यास है।
– टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इसका उद्देश्य चीन को चेतावनी देना है।
– इसलिए इसे जापान में आयोजित किया जाएगा।

कौन-कौन से फाइटर जेट भाग लेंगे
– भारत
1. सुखोई-30 MKI फाइटर जेट
2. IL-78
3. स्ट्रैटजिक लिफ्ट एयरक्राफ्ट C-17 ग्लोबमास्टर-3
– जापान
1. F-2
2. F-15

भारत-जापान के बीच अन्य सैन्य अभ्यास
– थल सेना
1. धर्म गार्डियन

– नेवी
1. जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX)
2. मालाबार अभ्यास – (भारत-अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया)

————-
9. इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के लिए हुई नीलामी में सबसे मंहगे खिलाड़ी कौन बिके?
Who were the costliest players sold in the auction for the Indian Premier League-2023?

a. सूर्यकुमार यादव
b. सैम क्यूरन
c. क्रिस मॉरिस
d. कैमरन ग्रीन

Answer: b. सैम क्यूरन (Sam Curran)

– इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के लिए 23 दिसंबर 2022 को खिलाड़ियों की नीलामी कराई गयी।
– इस नीलामी में इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम क्यूरन सबसे मंहगे खिलाड़ी बिके।
– इनकी नीलामी 18.5 करोड़ रुपए की हुई।
– इस नीलामी में कुल 405 खिलाड़ी शामिल थे।
– इनमें से सिर्फ 80 खिलाड़ियों पर बोली लगी और कुल 29 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया।

इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे मंहगी बोली का इतिहास
– वर्ष 2023
1. सैम क्यूरन (इंग्लैंड): 18.50 करोड़ – पंजाब किंग्स
2. कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया): 17.50 करोड़ – मुंबई इंडियंस
3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): 16.25 करोड़ – चेन्नई सुपरकिंग्स

– वर्ष 2021
1. क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रिका): 16.25 करोड़ – राजस्थान रोयल

– वर्ष 2015
1. युवराज सिंह (भारत): 16 करोड़ – दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
– पहला संस्करण: 2008
– टीमों की संख्या: 10
– मौजूदा चैंपियन टीम: गुजरात टाइटंस
– सबसे सफल टीम: मुंबई इंडियंस (5 शीर्षक)
– सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: विराट कोहली (लगभग 6624)
– सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो (183)

————-
10. भारत में पहली बार विश्व टेबल टेनिस सीरीज प्रतियोगिता किस राज्य में आयोजित होगी?
Which state will host the World Table Tennis Series tournament for the first time in India?

a. उत्तर प्रदेश
b. केरल
c. कर्नाटक
d. गोवा

Answer: d. गोवा

– भारत में पहली बार विश्व टेबल टेनिस सीरीज प्रतियोगिता को गोवा की राजधानी पणजी में 27 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
– इसे पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
– इसको गोवा सरकार और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया मिलकर आयोजित कराएंगे।
– इसकी घोषणा विश्व टेबल टेनिस के MD मैट पाउंड ने की।
– विश्व टेबल टेनिस को इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन ने वर्ष 2019 में कमर्शियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट को बढ़ावा देने के लिए बनाया था।
– इसका पहला आयोजन वर्ष 2020 में मकाओ, चीन में हुआ था।

इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन
– स्थापना: 1926
– मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड

————-
11. कैकला सत्यनारायण का निधन 23 दिसंबर 2022 को हो गया, वे इनमें से क्या थे?
Kaikala Satyanarayana, who passed away on 23 December 2022, was which of the following?

a. लेखक
b. अभिनेता
c. वैज्ञानिक
d. राजनयिक

Answer: b. अभिनेता

– वे 87 वर्ष के थे।
– वे तेलुगु अभिनेता थे।

कैकला सत्यनारायण
– कैकला का जन्म 25 जुलाई 1935 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था।
– उन्हें नवरसा नटाना सर्वभूमा के नाम से भी जाना जाता था।
– उन्होंने 770 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 200 से अधिक निर्देशकों के साथ काम किया।
– अपने पांच दशक के फिल्मी करियर में, उन्होंने सोलो हीरो, एंटीहीरो और सहायक कलाकार के रूप में कई यादगार किरदार निभाए थे।
– उन्होंने वर्ष 1996 में मछलीपट्टनम से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया था।
– वे आखिरी बार महेश बाबू की फिल्म महर्षि में नजर आए थे।
– इसके अलावा केजीएफ फिल्म के प्रेजेंटर भी थे।

————-
12. नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (NDIAC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the chairperson of the New Delhi International Arbitration Center (NDIAC)?

a. हेमंत गुप्ता
b. अजय रस्तोगी
c. दीपांकर दत्ता
d. चंद्र भूषण बरोवालिया

Answer: a. हेमंत गुप्ता

– सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हेमंत गुप्ता को नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (NDIAC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
– कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 19 दिसंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी कर हेमंत गुप्ता कि नियुक्ति की मंजूरी दी।

हेमंत गुप्ता
– वह सुप्रीम कोर्ट में चार वर्ष के कार्यकाल के बाद 16 अक्टूबर 2022 को रिटायर हुए थे।
– सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम फैसले सुनाए थे।
– उन्होंने कर्नाटक हिजाब बैन केस पर भी अहम फैसला दिया था।
– वे पंजाब और हरियाणा कोर्ट के जज भी रह चुके है।

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (NDIAC)
– NDIAC मध्यस्थता और सुलह की कार्यवाही करने के लिए नई दिल्ली स्थित एक स्वायत्त संस्था है।
– इसकी स्थापना वर्ष 2019 में की गई थी।

————-
13. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत कितने लाभार्थियों को एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न देने का फैसला किया?
The Union Cabinet decided to provide free foodgrains for one year to how many beneficiaries under the National Food Security Act (NFSA)?

a. 75 करोड़
b. 81 करोड़
c. 92 करोड़
d. 95 करोड़

Answer: b. 81 करोड़

– केंद्रीय कैबिनेट ने 23 दिसंबर 2022 को यह फैसला लिया।
– राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी 81 करोड़ लाभार्थियों को एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न दिया जायेगा।
– लाभार्थी परिवार जो मोटे अनाज के लिए एक रुपए, गेहूं के लिए दो रुपए और चावल के लिए तीन रुपए प्रति किलो का भुगतान करते थे।
– उन्हें अब अगले एक वर्ष के लिए 35 किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलेगा।
– इसके अलावा गैर-लाभार्थी को दिसंबर 2023 तक एक महीने में पांच किलो मुफ्त मिलेगा।
– केंद्र ने योजना के लिए दो लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का अनुमान लगाया है।

————-
14. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 के लिए मिलिंग खोपरा (नारियल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कितना तय करने की मंजूरी दी?
The Union Cabinet has approved to fix how much Minimum Support Price (MSP) of Milling Copra (Coconut) for the year 2023?

a. 10,860 रुपये प्रति क्विंटल
b. 11,790 रुपये प्रति क्विंटल
c. 12,180 रुपये प्रति क्विंटल
d. 14,300 रुपये प्रति क्विंटल

Answer: a. 10,860 रुपये प्रति क्विंटल

– केंद्रीय कैबिनेट ने 23 दिसंबर 2022 को मिलिंग खोपरा (नारियल) का MSP 10,860 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मंजूरी दी।
– मिलिंग खोपरा खोपरा का उत्तम ग्रेड है जिसका उपयोग नारियल तेल निकालने के लिए किया जाता है।
– इसके अलावा कैबिनेट ने बॉल खोपरा का MSP 11,750 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मंजूरी दी।
– बॉल शेप का सूखा नारियल बॉल खोपरा होता है।

————-
15. राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Consumer Rights Day celebrated?

a. 23 दिसंबर
b. 24 दिसंबर
c. 25 दिसंबर
d. 26 दिसंबर

Answer: b. 24 दिसंबर

– राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस हर वर्ष 24 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ताओं में अधिकारों की जागरुकता बढ़ाना है।
– इस दिन वर्ष 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को राष्ट्रपति से सहमति मिली थी।
– इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के होने वाले शोषण को रोकना है।

– विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस – 15 मार्च


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *