24 to 28 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 24 to 28 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का ध्वजवाहक किसे नामित किया?
Who has been named by the Indian Olympic Association (IOA) as the flag bearer for India at the Paris Olympics 2024?

a. नीरज चोपड़ा
b. शरत कमल
c. MC मैरी कॉम
d. PV सिंधु

Answer: b. शरत कमल

– शरत कमल अनुभवी टेबल टेनिस भारतीय खिलाड़ी हैं।
– वह तमिलनाडु के रहने वाले है। वे 41 वर्ष के हैं।
– इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का ध्वजवाहक नामित किया है।
– इसकी घोषणा मार्च 2024 में हुई।

– इनके अलावा एमसी मैरी कॉम को पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के शेफ डी मिशन के रूप में नामित किया है।
नोट: शेफ डी मिशन का अर्थ है एक सदस्य द्वारा नियुक्त व्यक्ति जो सदस्य टीम के समग्र चयन, तैयारी और पर्यवेक्षण के समन्वय के लिए जिम्मेदार है।

पेरिस ओलंपिक 2024
– आयोजन कब : 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024
– कहां : पेरिस (फ्रांस)
– IOC के अध्यक्ष : थॉमस बाक

————–
2. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अनुसार कौन से देश पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह की परेड में भाग नहीं लेंगे?
According to the International Olympic Committee (IOC), which countries will not participate in the opening ceremony parade of Paris Olympics 2024?

a. अमेरिका और जापान
b. रूस और बेलारूस
c. भारत और नेपाल
d. केवल a

Answer: b. रूस और बेलारूस

– पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को है।
– IOC ने मार्च 2024 में कहा कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह की परेड में भाग नहीं लेंगे।

भाग क्यों नहीं लेंगे?
– रूस- यूक्रेन में जारी युद्ध की वजह से दोनों देशों के खिलाड़ियों ने परेड में भाग नहीं लिया।
– बेलारूस ने इस वॉर में रूस की मदद की थी।
– लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ी वर्ष 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अपने झंडे और राष्ट्रगान के बिना स्वतंत्र रूप से प्रतिस्पर्धा करेंगे।
– इस ओलंपिक में रूस के 36 पासपोर्ट धारक खिलाड़ी हो सकते हैं।
– बेलारूस के 22 पासपोर्ट धारक खिलाड़ी।
– हिस्‍सा लेने वाले खिलाडि़यों के लिए शर्त होगी कि वह युद्ध का सपोर्ट नहीं किया हो और न ही सुरक्षाबलों से जुड़े हो।

उद्घाटन समारोह इस बार स्टेडियम में नहीं
– पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह की परेड ‘सीन नदी’ पर आयोजित की जाएगी।
– आमतौर पर परेड स्टेडियम में कराई जाती है।
– समारोह में हजारों खिलाड़ी ‘सीन नदी’ (फ्रांस में बहने वाली एक नदी) से एफिल टावर की तरफ नावों से आएंगे।
– IOC ने कहा कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ी नदी के किनारे समारोह देख सकेंगे।

वर्ष – ग्रीष्‍मकालीन ओलंपिक
2024 – पेरिस (फ्रांस) (26 जुलाई से 11 अगस्त 2024)
2028 – लॉस एंजल्‍स (यूएसए)
2032 – ब्रिस्‍बन (ऑस्‍ट्रेलिया)

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
– मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
– अध्यक्ष: थॉमस बाक
– स्थापना: 23 जून 1894, पेरिस, फ्रांस

—————
3. इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने प्रोफेसर जयंत मूर्ति के नाम पर किस क्षुद्रग्रह का नाम रखा?
Which asteroid was named after Professor Jayant Murthy by the International Astronomical Union (IAU)?

a. क्षुद्रग्रह 2016 EX290
b. क्षुद्रग्रह 2015 EX295
c. क्षुद्रग्रह 2005 EX296
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. क्षुद्रग्रह 2005 EX296

– प्रोफेसर जयंत मूर्ति वर्ष 2021 में अपनी रिटायर्डमेंट से पहले भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) बैंगलुरू के कार्यवाहक निदेशक थे।

– क्षुद्रग्रह का पुराना नाम : 2005 EX296
– नया नाम : “(215884) जयंतमूर्ति”
– घोषणा कब : 18 मार्च 2024
– किसने: इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU)
– IAU की स्थापना : 1919
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार यह कार्य समूह सौर मंडल में सभी क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और अन्य छोटी वस्तुओं को आधिकारिक नाम देने के लिए नामित निकाय है।

क्षुद्रग्रह का नाम प्रोफेसर मूर्ति के नाम पर क्‍यों रखा?
– नासा न्यू होराइजन्स साइंस टीम में पराबैंगनी पृष्ठभूमि विकिरण का निरीक्षण करने के लिए उनके काम की मान्यता में क्षुद्रग्रह का नाम प्रोफेसर मूर्ति के नाम पर रखा है।
– न्यू होराइजन्स, अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का एक अंतरिक्ष शोध यान है।

क्षुद्रग्रह ‘(215884) जयंतमूर्ति’
– यह क्षुद्रग्रह हर 3.3 साल में एक बार मंगल और बृहस्पति के बीच की कक्षा में सूर्य के चारों ओर घूमता है।
– क्षुद्रग्रह (215884) जयंतमूर्ति की खोज 2005 में अमेरिका के एरिज़ोना में किट पीक नेशनल ऑब्ज़र्वेटरी में एम.डब्ल्यू. बुई द्वारा ने की थी।

————–
4. किस पड़ोसी देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्‍मानित किया?
Which neighboring country honored Prime Minister Narendra Modi with ‘The Order of the Druk Gyalpo’?

a. नेपाल
b. बांग्‍लादेश
c. भूटान
d. श्रीलंका

Answer: c. भूटान

– 22 मार्च 2024 को पीएम मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ भूटान का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान दिया गया।
– पीएम भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे, जहां उन्‍हें ये सम्‍मान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नांग्याल वांगचुक ने दिया।
– ये सम्मान पाने वाले वो किसी विदेशी सरकार के पहले प्रमुख हैं।
– सम्मान की घोषणा भूटान के राजा ने 17 दिसंबर, 2021 को 114वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान की थी।
– नरेंद्र मोदी को पुरस्कार ‘‘भारत-भूटान संबंधों के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और भूटानी राष्ट्र तथा इसके लोगों के लिए उनकी विशिष्ट सेवा” के लिए दिया गया है।
– भारत ने कोरोना काल के समय भूटान की काफी मदद की थी।
– वर्ष 2014 में पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी की ये तीसरी यात्रा है, इससे पहले वो 2014 और 2019 में भूटान जा चुके हैं।

भूटान के बारे में
– राजा – जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
– भूटान लगभग 800,000 लोगों का एक भूमि से घिरा पर्वतीय राष्ट्र है।
– भूटान के पड़ोसी देश: भारत और चीन (तिब्बत)
– किस राज्‍य से सीमा लगती है: पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम
– राजधानी : थिम्पू (सबसे बड़ा शहर)
– मुद्रा : भूटानी नगुल्ट्रम, भारतीय रुपया

—————
5. भारत ने किस देश की सहायता को 2019-2024 में ₹5,000 करोड़ से बढ़ाकर 2029 तक ₹10,000 हजार करोड़ कर दिया?
India increased its aid to which country from ₹5,000 crore in 2019-2024 to ₹10,000 crore by 2029?

a. नेपाल
b. भूटान
c. अफगानिस्‍तान
d. मालदीव

Answer: b. भूटान

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21-22 मार्च 2024 के दौरान भूटान की राजकीय यात्रा पर पहुंचे।
– भारत ने भूटान को यह सहायता अगले पांच वर्षों के लिए देने की घोषणा की है।
– गेलेफू परियोजना को ध्यान में रखते हुए 2019-2024 तक के लिए ₹5,000 की सहायता की थी।
– जिसे मार्च 2029 तक के लिए बढ़ाकर ₹10,000 हजार करोड़ कर दिया है।

गेलेफू परियोजना
– भूटान के जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने असम के साथ अपनी सीमा पर 1,000 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्र में एक विशाल “अंतर्राष्ट्रीय शहर” बनाने की योजना की घोषणा दिसंबर 2023 में की थी।
– इस परियोजना को गेलेफू परियोजना के रूप में जाना जाता है।

भारत- भूटान के संबंध
– भारत-भूटान सम्बन्धों की शुरूआत 1865 ई. की सिनचुला संधि से होती है
– यह संधि भूटान और ब्रिटिश भारत के मध्य हुई थी।
– द्विपक्षीय इंडो-भारत ग्रुप बॉर्डर मैनेजमेंट एंड सिक्योरिटी की स्थापना दोनों देशों के बीच सीमा की सुरक्षा करने के लिये की गई है।
– सन् 1971 के बाद से भूटान यूनाइटेड नेशन का सदस्य है।
– भूटान भारत से विभिन्‍न संबंध रखता है जैसे- आर्थिक, रणनीतिक और सैन्‍य संबंध आदि।

– कोरोनाकाल में भारत ने सबसे पहले भूटान को कोरोना वैक्‍सीन भेजी थीं।
– इसके अलावा वर्ष 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी ने सबसे पहले भूटान को दौरा किया था।
– साल 2019 में भी दुबारा पीएम बनने के बाद भूटान की यात्रा की थी।
– अब मार्च 2024 में भूटान की यात्रा पर गए।

—————
6. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024″ की रिपोर्ट के अनुसार एशिया की अरबपति (millenaire) कैपिटल किस शहर को घोषित किया गया?
According to the report of “Hurun Global Rich List 2024” which city was declared the Millenaire Capital of Asia?

a. मुंबई
b. बेंगलुरू
c. चेन्‍नई
d. नई दिल्‍ली

Answer: a. मुंबई

– हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग को पछाड़कर मुंबई एशिया की नई अरबपति राजधानी के रूप में उभरी है।
– रिपोर्ट में कहा गया, एशिया के सबसे ज्‍यादा अरबपति मुंबई में रहते हैं।
– देश में 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है।
– कुल मिलाकर भारत में 271 अति-उच्च-निवल-मूल्य (ultra-high-net-worth) वाले व्यक्ति हो गए।
– यह उछाल, वर्ष 2013 के बाद से सबसे अधिक है।
– संस्थान के अध्यक्ष और मुख्य शोधकर्ता रूपर्ट हुगेवर्फ की जारी रिपोर्ट के अनुसार बताया भारत अमीर लोगों की सूची में अब तीसरे स्‍थान पर आ गया है।
– रिपोर्ट में बताया दुनिया में कुल 3279 अरबपति हैं जिसमें चीन में सबसे ज्‍यादा 814 हैं।
– इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका है जिसमें
800 अरबपति हैं।
– रिपोर्ट में बताया गया पहली बार देश की राजधानी नई दिल्‍ली अरबपतियों के लिए टॉप 10 शहरों शामिल हुई।

इन क्षेत्रों में आया उछाल
– रिपोर्ट में इस पर बात पर भी फोकस किया गया कि किन सेक्‍टर में सबसे ज्‍यादा उछाल आया है।
– फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ अग्रणी है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो घटक उद्योग (27), और रसायन क्षेत्र (24) हैं।
– भारतीय अरबपतियों की संपत्ति आश्चर्यजनक रूप से $1 ट्रिलियन के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7% है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

देश के अरबपति
– भारतीय अरबपति समूह का नेतृत्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी कर रहे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 115 बिलियन डॉलर है।
– अदाणी समूह के ऊर्जा समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की संपत्ति का मूल्य 86 अरब डॉलर है।
– उनकी कंपनियों के शेयरों में तेजी के कारण संपत्ति में 33 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

————–
7. नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for the Elimination of Racial Discrimination observed?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: b. 21 मार्च

– इसी दिन वर्ष 1960 में दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले में पुलिस द्वारा रंगभेद कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने दौरान हुई 69 लोगों की हत्या हो गई थी।
– उसकी स्मृति में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने यह दिवस शुरू किया गया था, जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

– संयुक्त राष्ट्र के महासचिव : एंटोनियो गुटेरेस

————–
8. विश्‍व जल दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Water Day celebrated?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: c. 22 मार्च

2024 की थीम:
– शांति के लिए जल का उपयोग करना
– Leveraging water for peace

– यह दिवस वर्ष 1993 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
– यह दिवस यूनाइटेड नेशन द्वारा घोषित है।

————–
9. बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
When is Bihar Diwas celebrated?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: c. 22 मार्च

– 22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में देश दुनिया के मानचित्र पर उभर कर आया था।
– बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से ही बिहार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
– वर्ष 2010 में इसकी शुरुआत की गई।

————–
10. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Meteorological Day celebrated?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: d. 23 मार्च

2024 की थीम:
– जलवायु कार्रवाई की अग्रिम पंक्ति में
– At the Frontline of Climate Action

– 23 मार्च 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
– यह दिन मौसम, जलवायु और जल प्रबंधन में वैश्विक प्रयासों को आगे बढ़ाने में WMO की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। यह संगठन के योगदान के बारे में जागरूकता भी बढ़ाता है।

————–
11. विश्‍व तपेदिक दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Tuberculosis Day observed?

a. 26 मार्च
b. 25 मार्च
c. 24 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: c. 24 मार्च

2024 की थीम:
– हाँ! हम टीबी को ख़त्म कर सकते हैं।
– Yes! We Can End TB.

– यह दिवस यूनाइटेड नेशन द्वारा घोषित है।
– TB बीमारी को खत्म करने के प्रयासों के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए ये दिन मनाया जाता है।
– 24 मार्च, 1882 को जर्मन फिजिशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट रॉबर्ट कॉच ने टीबी के बैक्टीरियम यानी जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की थी।
– उनकी यह खोज टीबी के इलाज में मददगार साबित हुई।
– WHO के मुताबिक हर दिन, लगभग 4000 लोग टीबी से जान गंवाते हैं और 28,000 लोग इस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।

————–
12. 23 मार्च को शहीद दिवस किन क्रांतिकारियों की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है?
Martyr’s Day is celebrated on March 23 to remember the martyrdom of which revolutionaries?

a. भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरु
b. राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरु
c. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु
d. चंद्रशेखर आजाद और बीआर अंबेडकर

Answer: c. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

– महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 23 मार्च के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– लाहौर (पाकिस्तान) में 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
– इसके बाद से 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
– उनपर 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या का आरोप था।
– उन्होंने गलती से उसे ब्रिटिश पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट समझ लिया था, जिन्होंने उस लाठीचार्ज का आदेश दिया था जिसमें लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई थी।

————–
13. हिरासत में लिए गए और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Solidarity with Detained and Missing Staff Members observed?

a. 23 मार्च
b. 24 मार्च
c. 25 मार्च
d. 26 मार्च

Answer: c. 25 मार्च

– संयुक्त राष्ट्र द्वारा 25 मार्च को वार्षिक रूप से यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
– यह दिन एलेक कोललेट के अपहरण की सालगिरह पर चिह्नित किया गया है।
– वह एक पूर्व पत्रकार थे जो पूर्व फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (UNRWA) के लिए काम कर रहे थे।
– उनका 1985 में सशस्त्र बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था, बाद में उनका शरीर कुछ साल बाद लेबनान की बेका घाटी में मिला था।
– इस दिन को मनाने का उददेश्‍य संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों और शांति सैनिकों, के साथ साथ गैर-सरकारी समुदाय और प्रेस में हमारे सहयोगियों की रक्षा के लिए कार्रवाई, न्याय की मांग करने के लिए मनाया जाता है।

————–
14. मिर्गी जागरूकता का बैंगनी दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Purple Day of Epilepsy Awareness observed?

a. 25 मार्च
b. 26 मार्च
c. 27 मार्च
d. 28 मार्च

Answer: b. 26 मार्च

2024 की थीम:
– “चलो मिर्गी के बारे में बात करें ”
– “Lets Talk About Epilepsy“

– पर्पल डे एक अंतरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस है जो मिर्गी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
– इपीलेप्सी या मिर्गी एक ऐसी बीमारी है जो दिमाग के मुख्य तंत्रिका तंत्र यानी सेंट्रल नर्वस सिस्टम से संबंधित है। नतीजतन, मरीज को दौरे पड़ते हैं, वह बेहोश हो सकता है या कुछ समय तक असामान्य व्यवहार कर सकता है।

—————
15. विश्व थियेटर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Theater Day celebrated?

a. 25 मार्च
b. 26 मार्च
c. 27 मार्च
d. 28 मार्च

Answer: c. 27 मार्च

2024 की थीम:
– रंगमंच और शांति की संस्कृति
– Theatre and a Culture of Peace

– विश्व थियेटर दिवस 1962 से मनाया जाता है।
– दिवस का उद्देश्‍य आर्ट फार्म “थियेटर” के महत्व को बढ़ाया देना है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *