23 November 2022 Current Affairs

यह 23 November 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. भारतीय सेना की पहली महिला स्काई डाइवर कौन बनी, जिन्होंने 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई?

a. लांस नाइक मंजू
b. राहेल थॉमस
c. आशा ज्योतिर्मय
d. प्रियंका शेडंगी

Answer: a. लांस नाइक मंजू

– भारतीय सेना की पहली महिला सैनिक लांस नाइक मंजू ने 15 नवंबर 2022 को 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई।
– लांस नाइक मंजू ने ALH (Advanced Light Helicopter) ध्रुव हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई।
– ईस्टर्न कमांड (भारतीय सेना) के अनुसार मंजू ऐसा करने वाली पहली भारतीय सेना की सोल्जर बनी।
– इन्हें आर्मी एडवेंचर विंग ने ट्रेनिंग दी।
– लांस नायक मंजू हरियाणा की रहने वाली है।
– भारतीय सेना को मंजू ने वर्ष 2019 में जॉइन किया था।
– पहली भारतीय महिला स्काई डाइवर राहेल थॉमस है। केरल की निवासी है। उन्‍होंने अपनी पहली जम्प वर्ष वर्ष 1979 की थी। तब उनकी उम्र 24 वर्ष थी।
– हालांकि अगर बात इंडियन आर्मी की होगी, तो पहला नाम लांस नायक मंजू का आएगा।

ध्रुव हेलीकॉप्टर
– इसका डेवलपमेंट हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया।
– इसका इस्तेमाल नेवी, कोस्टगार्ड और एयरफोर्स में किया जाता है।
– यह सिविल ऑपरेशन में भी इस्तेमाल किया जाता है।
– यह किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है।
– यह दिन और रात दोनों समय दुश्मन पर हमला कर सकता है।
– भारतीय सेना को वर्ष 2002 में पहली बार ध्रुव हेलीकॉप्टर मिला था।
– इसकी खूबियों की वजह से वर्ष 2008 में इक्वाडोर ने पहला विदेशी ऑर्डर दिया।

ईस्टर्न कमांड
– ईस्टर्न कमांड भारतीय सेना की छह कमांड में से एक है।
– इसकी स्थापना 1 नवंबर 1920 में हुई थी।
– इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

इंडियन आर्मी चीफ – जनरल मनोज पांडे

————–
2. FIFA विश्व कप 2022 का आयोजन पहली बार किस अरब देश में हो रहा है?

a. अल्जीरिया
b. कतर
c. संयुक्त अरब अमीरात
d. मोरक्को

Answer: b. कतर

– FIFA विश्व कप 2022 का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में किया जा रहा है।
– अरब देश में आयोजित होने वाला यह पहला फुटबॉल विश्व कप है।
– इसका उद्घाटन मैच अल बेयट स्टेडियम में 20 नवंबर को कतर और इक्वाडोर के बीच हुआ।

————–
3. FIFA विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से किसने प्रतिनिधित्व किया?

a. नरेंद्र मोदी
b. जितेंद्र सिह
c. द्रोपदी मुर्मू
d. जगदीप धनखड़

Answer: d. जगदीप धनखड़

– कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने भारत को ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा था।
– भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओपनिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया।

—————
4. FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 के शुभंकर (Mascot) का नाम बताएं?

a. लाइब
b. प्राइड
c. बेगम
d. शेख

Answer: a. लाइब

– FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर (Mascot) बनाया गया है।
– लाइब एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ होता है- विशेष गुण और क्षमता वाला खिलाड़ीI

ओपनिंग सेरेमनी
– FIFA विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी 20 नवंबर 2022 को आयोजित हुई।
– बॉलीवुड एक्टर नोरा फतेही ने भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस दिया।
– इसमें दुनिया के 900 कलाकारों ने भाग लिया।

FIFA विश्व कप 2022
– इस बार यह 22वां संस्करण है।
– इसमें कुल 32 टीम खेल रही है।
– इन्हें आठ ग्रुप में बाँटा गया।
– इसका फाइनल मैच 18 दिसंबर 2022 को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।
– FIFA विश्व कप में विजेता टीम को 344 करोड़ रुपए मिलेंगे।
– उप विजेता टीम को 245 करोड़ रुपए मिलेंगे।
– FIFA विश्व कप 2026 की मेजबानी तीन देश करेंगे, जिनमें अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा शामिल हैI

कतर में FIFA फैन्स के लिए नियम
– कतर एक मुस्लिम देश है।
– कतर में शराब और ऐल्कोहॉल की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंधित है।
– इस टूर्नामेंट में दुनिया भर से लाखों प्रशंसक आएंगे, आमतौर पर फैन्स मजे के लिए शराब का सेवन करते है।
– आयोजकों के अनुसार फैन्स के लिए शराब बिक्री की व्यवस्था मैच से पहले और बाद में की जाएगी।
– मैच के समय फैन्स को शराब नहीं मिल पाएगी।
– स्टेडियम में मैच देखने वाली महिला दर्शकों के लिए ठीक से कपड़े न पहनने पर जेल या अन्य कार्यवाही हो सकती है।
– दूसरे देशों से मैच देखने कतर आने वाली महिला दर्शकों को कतर के महिलाओं के कपड़े के कानून का पालन करना होगा।
– कतर के कानून के अनुसार महिलाओं को तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक रूप से अपने शरीर के अंगों को दिखाने पर प्रतिबंध है।
– अगर कोई इसका पालन नहीं करता तो यह दंडनीय अपराध के अंदर आता है।
– FIFA ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि महिलाएं अपनी पसंद से कपड़े पहन सकती है।
– लेकिन उन्हें कतर के सख्त कानूनों को ध्यान में रखना होगा।
– महिलाओं को संग्रहालयों और अन्य सरकारी भवनों पर जाते समय अपने कंधे और घुटने ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे।

FIFA
– FIFA विश्व कप एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1930 में उरुग्वे से हुई थी।
– पहला खिताब मेजबान टीम उरुग्वे ने जीता था।
– इसका आयोजन हर चार वर्ष में किया जाता हैI
– मौजूदा चैंपियन फ्रांस है।
– फ्रांस ने क्रोएशिया को वर्ष 2018 फीफा विश्व कप में हराया था।
– वर्ष 2018 का आयोजन रशिया किया गया था।
– FIFA की सबसे सफल टीम ब्राज़ील है जिसने 5 बार यह खिताब जीता हैI
– वर्ष 1942 और 1946 में वर्ल्ड वॉर के कारण वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं हो पाया था।

फीफा (International Federation of Association Football)
– स्थापना: 21 मई 1904
– मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड
– अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो

—————
5. किस NGO को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार (Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development) 2021 मिला?

a. प्रथम
b. गूंज
c. नन्ही कली
d. केयर इंडिया

Answer: a. प्रथम

– NGO मतलब गैर सरकारी संगठन।
– शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे NGO ‘प्रथम’ को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2021 मिला है।
– भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 19 नवंबर 2022 को ‘प्रथम’ की सीईओ रुक्मिणी बनर्जी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
– ‘प्रथम’ को यह पुरस्कार देश के बच्चों के लिए विशेष रूप से COVID-19 महामारी के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिला है।
– पुरस्कार वितरण समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।

इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार
– इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1986 में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में की गई थी।
– इस पुरस्कार में 25 लाख रुपए और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
– अंतरराष्ट्रीय शांति, विकास और एक नई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने वालों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

प्रथम
– प्रथम की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी।
– प्रथम एक ऐसा संस्थान है, जिसने 30 वर्षों से भी कम समय में, न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम बनाया।
– इसने स्कूली शिक्षा को अधिक सार्थक और प्रभावशाली बनाने में बहुत कुछ हासिल किया है।

————–
6. गांधी मंडेला अवॉर्ड 2022 किसे मिला?

a. भाग्यश्री
b. वीके सिंह
c. दलाई लामा
d. चंडीप्रसाद भट्ट

Answer: c. दलाई लामा (14वें दलाई लामा) [तेनजिन ग्यात्सो]

– 14वें दलाई लामा (तेनजिन ग्यात्सो) को 19 नवंबर 2022 को गांधी मंडेला अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
– हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दलाई लामा को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
– दलाई लामा को यह अवॉर्ड शांति का प्रचार-प्रसार करने के लिए मिला है।
– अवॉर्ड सेरेमनी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में थैकचन चोएलिंग में हुई।
– इस अवॉर्ड सेरेमनी में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने हिस्सा लिया।

14वें दलाई लामा
– 14वें दलाई लामा, जिन्हें तिब्बती लोग ‘ग्यालवा रिनपोछे’ के नाम से जानते हैं, वर्तमान दलाई लामा हैं।
– वह सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता और तिब्बत राज्य के पूर्व प्रमुख हैं।
– उनका जन्म 06 जुलाई 1935 को, या तिब्बती कैलेंडर में, वुड-पिग ईयर, 5वें महीने, 5वें दिन हुआ था।

गांधी मंडेला अवॉर्ड 2022
– भारत सरकार का पंजीकृत ट्रस्ट, गांधी मंडेला फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है।
– इसका गठन महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अहिंसा के मूल्यों को बढ़ावा देने के मकसद से किया गया है।
– इसने एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, गांधी मंडेला पुरस्कार का गठन किया है।
– फाउंडेशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (2019) पर इस पुरस्कार की स्थापना की।

पुरस्कार किसे मिलता है?
– यह पुरस्कार शांति, समाज कल्याण, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल और इनोवेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर गांधी और मंडेला की विरासत को आगे बढ़ाने वाली हस्तियों को दिया जाता है।
– इस बार, पुरस्कार विजेता दलाई लामा का चयन एक ज्यूरी ने किया।
– इस ज्यूरी में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन और न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा, नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केदारनाथ उपाध्याय और बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शामिल थे।

———–
7. इसरो ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल डिसेलरैशन सिस्टम का इंटीग्रेटेड पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (IMAT) कहां किया?
इसरो ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल डिसेलरैशन सिस्टम के पैराशूट सिस्टम [इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (IMAT)] का टेस्ट कहां किया?

a. चेन्नई
b. आगरा
c. भोपाल
d. झांसी

Answer: d. झांसी (उत्तर प्रदेश)

– इसरो ने 18 नवंबर 2022 को गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल डिसेलरैशन सिस्टम का इंटीग्रेटेड पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (IMAT) किया।
– यह टेस्ट इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बबीना फील्ड फायर रेंज (BFFR) में किया गया।

क्रू मॉड्यूल डिसेलरैशन सिस्टम
– पैराशूट-आधारित डिसेलरैशन सिस्टम का डिजाइन और डेवलपमेंट इसरो और DRDO ने मिलकर किया है।
– गगनयान डिसेलरैशन सिस्टम में छोटे ACS (पैराशूट), पायलट और ड्रग पैराशूट के अलावा तीन मुख्य पैराशूट हैं।
– ताकि लैंडिंग के दौरान क्रू मॉड्यूल की गति को सुरक्षित स्तर तक कम किया जा सके।
– पृथ्वी पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के लिए तीन में से दो मुख्य पैराशूट पर्याप्त हैं।

इंटीग्रेटेड पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (IMAT) कैसे हुआ?
– IMAT टेस्ट इंटीग्रेटेड पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट की एक श्रृंखला में पहला टेस्ट है।
– इस टेस्ट में इंडियन एयरफोर्स के आईएल-76 विमान से क्रू मॉड्यूल मास (द्रव्यमान) के बराबर पांच टन वजन के डमी (नमूना) मास को 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई से गिराया गया।
– दो छोटे पायरो-आधारित मोर्टार-तैनात पायलट पैराशूट ने फिर मुख्य पैराशूट छोड़े।
– सात सेकंड के अंदर पैराशूट खुल गए।
– टेस्टिंग को पूरा होने में 2-3 मिनट का समय लगा।
– इसके बाद डमी से युक्त पैराशूट की लैंडिंग भी आसानी से हो गई।

गगनयान मिशन
– गगनयान मिशन का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यान के जरिये मानव को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना, उन्हें धरती पर सुरक्षित वापस लाने की क्षमता का प्रदर्शन करने का है।
– इसरो कुछ उपकरणों की आपूर्ति में फ्रांस, रूस और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसियों की भी मदद ले रहा है।
– इस अंतरिक्ष मिशन की घोषणा पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में की थी।
– गगनयान अंतरिक्ष यान को 300-400 किलोमीटर की निचली पृथ्वी की कक्षा (LEO) में रखा जाएगा।
– इस मिशन की कुल लागत 10000 करोड़ रुपये से कम होने की उम्मीद है।
– इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार गगनयान मिशन के वर्ष 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

————–
8. वाराणसी में आयोजित ‘काशी-तमिल संगमम’ कार्यक्रम का उद्घाटन 19 नवंबर 2022 को किसने किया?

a. अमित शाह
b. द्रौपदी मुर्मू
c. नरेन्द्र मोदी
d. राजनाथ सिंह

Answer: c. नरेन्द्र मोदी

– ‘काशी तमिल संगमम’ 16 नवंबर से 19 दिसंबर, 2022 तक वाराणसी (काशी) में एक महीने तक चलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन कब और कहां हुआ?
– ‘काशी-तमिल संगमम’ कार्यक्रम का आयोजन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एम्पीथिएटर मैदान में हुआ।
– इस कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवंबर 2022 को किया।
– IIT मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) संयुक्त रूप से ‘काशी तमिल संगम’ की मेजबानी की।
– BHU के साथ IIT मद्रास ‘काशी तमिल संगम’ के लिए ज्ञान भागीदार के रूप में काम करेगा।

समारोह के लिए एक ट्रेन लॉन्च
– तमिलनाडु के गर्वनर R N रवी और केंद्रीय राज्य मंत्री L मुरुगन ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
– इस ट्रेन से उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से लगभग 210 डेलीगेट्स वाराणसी पहुंचे।
– यह ट्रेन 17 नवंबर से 16 दिसम्बर 2022 तक चलाई गई।

‘काशी तमिल संगमम’
– ‘काशी तमिल संगमम’, वाराणसी और राज्य के बीच शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रकाश में लाने की एक पहल है।

उत्तर प्रदेश
– राजधानी – लखनऊ
– राज्यपाल – आनंदीबेन पटेल
– मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ

तमिलनाडु
– राजधानी – चेन्नई
– राज्यपाल – R N रवि
– मुख्यमंत्री – M K स्टालिन

————
9. विश्‍व बाल दिवस (World Children’s Day) कब मनाया जाता है?

a. 19 नवंबर
b. 20 नवंबर
c. 21 नवंबर
d. 22 नवंबर

Answer: b. 20 नवंबर

वर्ष 2022 की थीम: Inclusion, For Every Child

– विश्व बाल दिवस पहली बार 1954 में यूनिवर्सल चिल्‍ड्रन्‍स डे के रूप में स्थापित किया गया था।
– यह दिवस हर साल 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने, दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण में सुधार के लिए मनाया जाता है।

नोट: भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

————
10. पुस्‍तक ‘इंटेलिजेंस ओवर सेंचुरीज’ के लेखक का नाम बताएं?

a. अमांबीर सिंह बैंस
b. वप्पला बालचंद्रन
c. गोपालकृष्णन K
d. गवांडे प्रदीप केशओराव

Answer: b. वप्पला बालचंद्रन

– वे महाराष्ट्र कैडर के पूर्व IPS अधिकारी हैं।
– इंटेलिजेंस ओवर सेंचुरीज पुस्तक में दुनिया की अलग-अलग गुप्तचरों की कार्यशैली के बारे में लिखा गया है।
– इसमें छत्रपति शिवाजी की खुफिया व्यवस्था से लेकर आधुनिक समय की एजेंसियों के विकास के बारे में लिखा गया है।
– इस पुस्तक में भारत की खुफिया एजेंसीज की विफलताओं के बारे में भी लिखा गया।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *