22 & 23 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 22 & 23 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. भारत ने हिंसाग्रस्त देश हैती से डोमिनिकन गणराज्य में अपने नागरिकों को निकालने के लिए कौन सा अभियान चलाया?
Which operation was launched by India to evacuate its citizens from the violence-hit country Haiti to the Dominican Republic?

a. ऑपरेशन शांति
b. ऑपरेशन इंद्रावती
c. ऑपरेशन सागरमाथा
d. ऑपरेशन गंगा

Answer: b. ऑपरेशन इंद्रावती

– ऑपरेशन इंद्रावती के तहत करीब 90 भारतीय नागरिकों को डोमिनिकन गणराज्य में (सुरक्षित स्‍थान पर) भेजा गया।
– इस अभियान की शुरुआत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 21 मार्च 2024 को की।

नोट – कैरेबियाई देश हैती में चिंताजनक स्थिति है। यहां पर क्रिमिनल गैंग के लोगों ने तबाही मचा रखी है।

पिछले रेस्‍क्‍यू अभियान के नाम
– ऑपरेशन इंद्रावती (वर्ष 2024) : हैती देश में क्रिमिनल गैंग की हिंसा के दौरान
– ऑपरेशन अजय (वर्ष 2023) : हमास – इजरायल युद्ध के दौरान
– ऑपरेशन कावेरी (वर्ष 2023) : सूडान में गृहयुद्ध के दौरान
– ऑपरेशन गंगा (वर्ष 2022) : यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद
– ऑपरेशन राहत (वर्ष 2015) : यमन में संघर्ष के दौरान

अन्य विदेशी अभियान
– ऑपरेशन दोस्त : वर्ष 2023 में तुर्किये में भूकंप के बाद राहत अभियान
– ऑपरेशन मैत्री : वर्ष 2015 : नेपाल में भूकंप के बाद राहत अभियान

————–
2. क्रिमिनल गैंग की हिंसा के दौरान किस देश में अमेरिका को अपने दूतावास कर्मियों को मार्च 2024 में एयरलिफ्ट करना पड़ा?
In which country did America have to airlift its embassy personnel in March 2024 due to criminal gang violence?

a. जमैका
b. हैती
c. सूडान
d. गैबॉन

Answer: b. हैती (कैरेबियाई देश)

– हैती एक कैरेबियाई देश है।
– यह अन्ध महासागर (Atlantic Ocean) में स्थित एक द्वीप समूह है।
– यह द्वीपसमूह 4,020 किलोमीटर लंबाई का और 257 किलोमीटर चौड़ाई का क्षेत्र है।
– राजधानी: पोर्ट-औ-प्रिंस

हैती फ्रांसीसी उपनिवेश रहा था
– हैती एक समय समृद्ध फ्रांसीसी उपनिवेश रहा।
– अब वह पश्चिमी गोलार्ध के सबसे गरीब देशों में से एक है। जो एक संघर्षरत अर्थव्यवस्था, राजनीतिक अस्थिरता, प्राकृतिक आपदाओं और महामारी से लड़ रहा है।
– यहां आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है।
– यहां की आबादी करीब 11 मिलियन (लगभग 1.1 करोड़) है। इसमें से 50 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे है।
– हैती 19वीं सदी में फ्रांस से आजाद हुआ। और दो दशकों तक अमेरिका के कब्‍जे में रहा।

हैती में हिंसा और आपातकाल क्‍यों?
– हैती में कई क्रिमनल गैंग हैं। छोटा देश होने की वजह से ये गैंग सालों से बहुत ही प्रभावशाली हैं।
– बात 29 फरवरी 2024 की है। उस वक्‍त देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के लोगों ने कई सरकारी संस्थानों में हमले कर दिए। उन्होंने जेल पर हमला किया था, जिसके बाद 4 हजार कैदी फरार हो गए।
– भागने वाले कैदियों में वो कैदी भी शामिल थे, जिसने 2021 में हैती के प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या की थी।
– जेल पर हमले के समय काफी लोग इस भयानक हिंसा में मारे गए हैं।
– इसके बाद हिंसा और ज्‍यादा भड़क गई। सभी गैंग एकजुट होकर राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में भी उत्‍पात मचाया।
– तब वहां की सरकार ने कुछ वक्‍त के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी।
– हालांकि बाद में वहां के प्रधानमंत्री को इस्‍तीफा देना पड़ा।

हिंसा क्‍यों भड़की और PM ने इस्‍तीफा क्‍यों दिया?
– हैती में हिंसा तत्‍कालीन प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के केन्या जाने के बाद भड़क गई।
– दरअसल, तत्‍कालीन प्रधानमंत्री केन्याई नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सुरक्षा बल (मल्टीनैशनल सिक्योरिटी फोर्स) की हैती में तैनात को लेकर चर्चा करने के लिए नैरोबी गए।
– इसके बाद प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए हैती के सभी क्रिमिनल गैंग एकजुट हो गए और हिंसा करने लगे।
– बाद में एरियल हेनरी को प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा देना पड़ा।

अमेरिका ने दूतावास कर्मियों को क्‍यों एयरलिफ्ट किया?
– दरअसल, हैती में अमेरिका का दखल रहता है। इससे वहां की जनता में इसका विरोध है। इसका फायदा वहां की क्रिमनल गैंग ने उठाया।
– जब वहां के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री ने मल्टीनैशनल सिक्योरिटी फोर्स को तैनात करने पर चर्चा की, तब क्रिमनल गैंग भड़क गया। पब्लिक भी साथ आ गई। पूरा सेंटिमेंट अमेरिका के विरोध में हो गया, क्‍योंकि फोर्स की तैनाती में अमेरिका की दिलचस्‍पी थी।
– चूकि क्रिमनल गैंग एकजुट होकर राजधानी में हिंसा करने लगे, तो खतरा अमेरिकी दूतावास को भी महसूस हुआ।
– तब अमेरिकी सेना ने मार्च 2024 में हैती में देश से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को एयरलिफ्ट करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया।
– अमेरिका ने दूतावास की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अमेरिकी बलों को जोड़ा।

हैती में कितने क्रिमिनल गैंग हैं?
– वर्तमान में, हैती में 200 से अधिक गैंग हैं, जिनमें से 20 पोर्ट-औ-प्रिंस और आसपास के क्षेत्रों में स्थित हैं।
– हिंसा के केंद्र में दो मुख्य गठबंधन गैंग हैं – एक जी9 फैमिली एंड अलॉयज, जिसका नेतृत्व पूर्व विशेष बल पुलिस अधिकारी जिमी क्रिज़ियर (जिसे बारबेक्यू भी कहा जाता है)
– दूसरा जी-पेप, जिसका नेतृत्व गेब्रियल जीन-पियरे कर रहे हैं।
– इसके अलावा भी अन्‍य गैंग वर्तमान हैती हिंसा में शामिल हैं।

—————
3. भारत और ब्राजील की पहली 2+2 मीटिंग कहां आयोजित हुई?
Where has the first 2+2 meeting of India and Brazil been held?

a. पर्थ
b. वाशिंगटन डीसी
c. नई दिल्‍ली
d. मेलबर्न

Answer: c. नई दिल्‍ली

– दोनों देशों ने यह मीटिंग रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए 14 मार्च 2024 को आयोजित की।
– यह भारत और ब्राजील की पहली 2+2 मीटिंग है।

किन मंत्रियों ने वार्ता की
– भारत की तरफ से वार्ता का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जीवी श्रीनिवास और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव विश्वेश नेगी ने किया।
– ब्राजीलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्राजीलियाई विदेश मंत्रालय के निदेशक मार्सेलो कैमारा और रियर एडमिरल फर्नांडो डी लुका मार्केस डी ओलिविएरा ने किया।

भारत के कितने रणनीतिक साझेदार
– मार्च 2024 में भारत और ब्राजील की पहली 2+2 मीटिंग हुई।
– अब भारत के कुल पांच प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं।
– भारत अभी तक चार प्रमुख रणनीतिक साझेदारों: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और रूस के साथ 2+2 बैठक करता था।

विदेश मंत्रालय के अनुसार किन-किन मुद्दों पर बातचीत
– रक्षा
– अंतरिक्ष
– ऊर्जा
– महत्वपूर्ण खनिज
– तकनीक
– आतंकवाद-निरोध
– क्षेत्रीय
– बहुपक्षीय
– आपसी हित
– अन्य मुद्दे

2+2 बैठक क्या है?
– 2+2 बैठक रणनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर भारत और उसके सहयोगियों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक का एक फॉर्मेट है।

ब्राजील
राजधानी – ब्राजीलिया
राष्‍ट्रपति – लूला डा सिल्वा
करेंसी – ब्राजीलियन रियाल

————–

—————
4. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने किस मुख्‍यमंत्री को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया?
Which Chief Minister arrested by the Enforcement Directorate (ED) in March 2024?

a. नीतीश कुमार
b. हेमंत सोरेन
c. राकेश मारिया
d. अरविंद केजरीवाल

Answer: d. अरविंद केजरीवाल

– ED ने दिल्ली शराब नीति केस में CM अरविंद केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार कर लिया।
– इस मामले में पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया 13 महीने और AAP नेता संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं।
– अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के बावजूद मुख्‍यमंत्री बने रहने वाले देश के पहले ऐसे व्‍यक्ति हैा।

क्‍या है शराब नीति में बदलाव का मामला
– दिल्‍ली में शराब की 60% दुकानें सरकारी और 40 प्रतिशत प्राइवेट थीं। हर साल वेंडर लाइसें रिन्‍यू के लिए फीस भरता था।
– 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति 2021-22 लागू कर दी गई। इससे शराब कारोबार से सरकार बाहर हो गई और ये बिजनेस निजी हाथों में चला गया।
– 8 जुलाई 2022 को दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव नरेश कुमार ने इस नीति में घोटाला होने का आरोप लगाया। कहा – सिसोदिया ने शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उप राज्‍यपाल ने रिपोर्ट के आधार पर CBO जांच की मांग की।
– 17 अगस्‍त जांच एजेंसी ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें मनीष सिसोदिया, तीन रिटायर्ड अफसर, 9 बिजनेसमैन और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया।
– विवाद बढ़ता देख 28 जुलाई 2022 को दिल्‍ली सरकार ने नई शराब नीति को रद्द कर दिया। फिर से पुरानी नीति लागू किया।
– 22 अगस्‍त 2022 को ED ने CBI से जानकारी मांगी और मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया।
– 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया, 4 अक्‍टूबर 2023 को संजय सिंह और 21 मार्च 2024 को अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया।

————–
5. महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी किसे खिलाड़ी को सौंपी?
To which player did Mahendra Singh Dhoni hand over the captaincy of Chennai Super Kings (CSK) in IPL 2024?

a. अजिंक्य रहाणे
b. ऋतुराज गायकवाड़
c. डेव्हन कॉनवे
d. रविंद्र जडेजा

Answer: b. ऋतुराज गायकवाड

– IPL 2024 शुरू होने से ठीक पहले 22 मार्च 2024 को महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी, और टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है।
– महेंद्र सिंह धोनी IPL में खेलना जारी रखेंगे।
– वह IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।
– सभी सीजन में धोनी CSK के कप्तान रहे।
– पहली बार है कि जब कोई अन्‍य खिलाड़ी CSK की कप्तानी कर रहा है।
– एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 का IPL टाइटल जीता है।

– वह भारत को अपनी कप्तानी में ICC की चैंपियंस ट्रॉफी (2013), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और टी-20 वर्ल्ड कप (2007) दिला चुके हैं।

गायकवाड को क्यों बनाया गया कप्तान?
– 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक भारतीय क्रिकेटर हैं।
– गायकवाड को क्रिकेट सर्किल में काफी पहले से लीडरशिप ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था।
– जब उन्होंने चेन्नई के लिए पहला सीजन खेला था तब से ही कुछ एक्सपर्ट उन्हें भविष्य का कप्तान बता रहे थे।
– वे धोनी की पसंद भी बताए जा रहे हैं।

—————
6. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्‍टार्टअप फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन मार्च 2024 में कहां हुआ?
Where the fourth edition of Shanghai Cooperation Organization (SCO) Startup Forum held in March 2024?

a. गांधीनगर
b. पटना
c. मुंबई
d. नई दिल्‍ली

Answer: d. नई दिल्‍ली

SCO स्‍टार्टअप फोरम 2024
– संस्‍करण : चौथा
– आयोजन : नई दिल्ली में हुआ।
– कब : 19 मार्च 2024

स्‍टार्टअप फोरम में क्या होगा?
– यह पहल SCO सदस्य देशों के बीच स्टार्टअप बातचीत को व्यापक बनाने, नवाचार के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को नवीन समाधान विकसित करने के लिए केंद्रित है।
– इसमें SCO देशों के 30 से अधिक प्रतिनिधि एकत्र हुए।

नोट: – DPIIT और स्टार्टअप इंडिया ने 27 अक्टूबर 2020 को पहली बार SCO स्टार्टअप फोरम की मेजबानी की।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
– स्थापना – 15 जून 2001
– मुख्यालय – बीजिंग, चीन

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य
– चीन
– रूस
– कज़ाकिस्‍तान
– किर्गिज़स्तान
– तजाकिस्तान
– उज्बेकिस्तान
– भारत
– पाकिस्तान
– ईरान (2022 में जुड़ा और 2023 में स्‍थाई सदस्‍य बना)

————–

—————
7. भारतीय मूल के लियो वराडकर किस देश के प्रधानमंत्री थे, जिन्‍होंने मार्च 2024 में इस्‍तीफा दे दिया?
Indian-origin Leo Varadkar was the Prime Minister of which country, who resigned in March 2024?

a. आयरलैंड
b. इंग्लैंड
c. मॉरीशस
d. सेशेल्स

Answer: a. आयरलैंड

– लियो वराडकर ने 20 मार्च 2024 को व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।

लियो वराडकर
– उनका जन्म वर्ष 1979 को डबलिन में हुआ था। वह 45 साल के हैं।
– पिता महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग के रहने वाले थे। वे बाद में आयरलैंड में बस गए।
– वराडकर ने मेडिकल की पढ़ाई की है।
– वह 2017 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। वे समलैंगिक (Gay) हैं।

आयरलैंड
– राजधानी – डबलिन
– राष्ट्रपति – माइकल D हिगिंस
– मुद्रा – यूरो
– पड़ोसी देश – यूनाइटेड किंगडम

————-
8. ग्रेट ब्रिटेन में वेल्‍स सरकार के पहले अश्वेत नेता का नाम बताएं?
Name the first black leader of the Wales Government in Great Britain?

a. मकाज़िवे मंडेला
b. हंस अल्बर्ट
c. वॉन गेथिंग
d. मिशेल गेथिंग

Answer: c. वॉन गेथिंग

– वॉन गेथिंग को 20 मार्च 2024 को वेल्‍स लेबर पार्टी के नए नेता के रूप में चुना गया।
– वह ब्रिटेन में किसी सरकार के पहले अश्वेत नेता हैं।
– उन्होंने विधायिका सेनेड में 51 में से 27 वोट हासिल किए।
– किंग चार्ल्स III द्वारा उनकी नियुक्ति को मंजूरी मिलने के बाद गेथिंग को शपथ दिलाई जाएगी।

ब्रिटेन की चार सरकारों में से तीन में अब गैर-श्वेत नेता
– इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के साथ यूनाइटेड किंगडम के चार हिस्सों में से एक वेल्‍स है।
– वेल्स की आबादी लगभग 3 मिलियन (30 लाख) है।
– वेल्स की राजधानी कार्डिफ है।

1. इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (भारतीय मूल के)
2. स्‍कॉटलैंड के प्रथम मंत्री : हमजा यूसुफ (पाकिस्‍तानी मूल के)
3. उत्तरी आयरलैंड का नेतृत्व मिशेल ओ’नील और एम्मा लिटिल-पेंगेली (ये दोनों श्‍वेत नेता हैं।)
4. वेल्‍स के पहले अश्वेत नेता: वॉन गेथिंग (जन्‍म जाम्बिया में हुआ)

————–
9. केंद्र सरकार ने एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर मार्च 2024 में कितनी ‘क्रूर और खतरनाक’ नस्लों के कुत्तों पर बैन लगाया?
Based on the report of an expert committee, the Central Government has banned how many ‘cruel and dangerous’ breeds of dogs in March 2024?

a. 20
b. 23
c. 25
d. 30

Answer: b. 23

– केंद्र सरकार ने एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर 12 मार्च को सर्कुलर जारी कर इन नस्लों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
– केंद्र सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने कुत्तों की इन नस्लों पर प्रतिबंध लगाया था।

प्रतिबंधित कुत्तों की नस्लें
1. पिटबुल टेरियर
2. टोसा इनु
3. अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर
4. फिला ब्रासीलीरो
5. डोगो अर्जेंटीनो
6. अमेरिकन बुलडॉग
7. बोअरबेल
8. कंगाल
9. मध्य एशियाई शेफर्ड कुत्ता
10. कोकेशियान शेफर्ड कुत्ता
11. दक्षिण रूसी शेफर्ड कुत्ता
12. टॉर्नजैक
13. सर्प्लानिनैक
14. जापानी टोसा और अकिता
15. मास्टिफ
16. रोटवीलर
17. टेरियर्स
18. रोडेशियन रिड्जबेक
19. वुल्फ डॉग्स (भेड़िया कुत्ता)
20. कैनारियो
21. अकबश
22. मॉस्को गार्ड
23. केन कोरसो

केंद्र सरकार ने क्यों लगाया प्रतिबंध
– देशभर में इन डॉग्स के हमले लगातार बढ़ रहे हैं।
– इन डॉग्स के हमले इतने खतरनाक हैं कि इनके हमलों से काफी लोगों की मौत भी हो गई है।
– इसके अलावा पशु कल्‍याण संस्‍थाएं और आम लोग इन डॉग्स के हमलों से परेशान हैं।
– मौतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा कि वे 23 ‘क्रूर और खतरनाक’ कुत्तों की नस्लों बिक्री पर रोक लगाए।

—————-
10. केंद्र सरकार द्वारा 23 ‘क्रूर और खतरनाक’ नस्लों के कुत्तों पर लगाए गए बैन पर किस राज्य के हाईकोर्ट ने रोक लगा दी?
Which state’s High Court put a stay on the ban imposed by the Central Government on 23 ‘cruel and dangerous’ breeds of dogs?

a. दिल्‍ली हाईकोर्ट
b. कर्नाटक हाईकोर्ट
c. पटना हाईकोर्ट
d. केरल हाईकोर्ट

Answer: b. कर्नाटक हाईकोर्ट

– कर्नाटक हाईकोर्ट ने 19 मार्च 2024 को केंद्र सरकार द्वारा ‘क्रूर और खतरनाक’ कुत्तों की 23 नस्लों पर प्रतिबंध लगाने वाले एक परिपत्र के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी।
– हालांकि हाईकोर्ट ने स्‍पष्‍ट्र किया है कि यह रोक सिर्फ कर्नाटक तक ही सीमित रहेगी।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र को क्‍या निर्देश दिया?
– जस्टिस एम. नागाप्रसन्ना ने बेंगलुरु के निवासी किंग सोलोमन डेविड और मार्डोना जोन्स द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम आदेश पारित किया।
– हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को पूर्व परामर्श प्रक्रिया की जांच के लिए उन दस्तावेजों को पेश करने का भी निर्देश दिया.
– जिनके आधार पर कुत्तों की नस्लों पर प्रतिबंध लगाने का परिपत्र जारी किया गया था।

डॉग्स के पिछले कुछ हमले

11 मार्च 2024 : यूपी में एक पिटबुल ने दो साल के बच्चे पर हमला किया और वह जख्मी हो गया।

अक्टूबर 2023 : हरियाणा के हिसार में पिटबुल ने एक युवती पर हमला किया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

जुलाई 2023 : हरियाणा के हिसार में एक महिला को पिटबुल ने काट लिया। कुत्ते ने 5 मिनट तक महिला की टांग को अपने जबड़े में जकड़े रखा।

जुलाई 2023 : यूपी के एक गांव में पिटबुल ने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सितंबर 2023 : गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से 14 साल के बच्चे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

पिटबुल डॉग किन देशों में बैन
– पिटबुल डॉग अमेरिका, जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन, ब्रिटेन, आयरलैंड, रोमानिया, कनाडा, इटली और फ्रांस समेत 41 देशों में बैन है।
– दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता पिटबुल माना जाता है।

कर्नाटक
– राजधानी – बेंगलुरू
– राज्यपाल – थावर चंद गेहलोत
– मुख्यमंत्री – सिद्धारमैया


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *