20 & 21 November 2022 Current Affairs

यह 20 & 21 November 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. देश के पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट’ का उद्घाटन PM मोदी ने कहां किया?

a. ईटानगर
b. लखनऊ
c. पटना
d. कानपुर

Answer: a. ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)

– पीएम मोदी ने 19 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट’ का उद्घाटन किया।
– पीएम मोदी ने फरवरी 2019 में इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी।
– इसके अलावा पीएम मोदी ने ईटानगर में 600 मेगावाट का कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया।

डोनी पोलो एयरपोर्ट
– यह देश का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (अप्रयुक्त जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण) है।
– इस एयरपोर्ट की लागत 640 करोड़ रुपए है।
– यह एयरपोर्ट करीब 690 एकड़ में फैला हुआ है।
– यह एयरपोर्ट ईटानगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर होलोंगी में स्थित हवाई अड्डा हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से सीमावर्ती राज्य को अन्य भारतीय शहरों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों से जोड़ेगा।

अरुणाचल प्रदेश
राजधानी- ईटानगर
मुख्यमंत्री- पेमा खांडू
राज्यपाल- बीडी मिश्रा

————-
2. चुनाव आयोग ने किस कानून के तहत सपा नेता आजम खां का नाम मतदाता सूची से हटाने का आदेश दिया?

a. प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट
b. कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी
c. रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट
d. क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट

Answer: c. रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट (1950 एंड 1951)

– रामपुर इलेक्शन रेजिस्ट्रेशन (ERO) ऑफिसर ने 11 नवंबर 2022 को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां का नाम रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से हटाने का आदेश दिया।
– चुनाव आयोग ने रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट, 1950 की धारा 16 के तहत यह कार्रवाई की है।
– चुनाव आयोग का आदेश रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट, 1951 के अध्याय IV का भी हवाला देता है, जो चुनावों में वोट देने से डिस्क्वालीफाई करता है।
– इस फैसले का मतलब है कि आजम खां अपनी पारंपरिक सीट रामपुर सदर (शहरी) पर 05 दिसंबर 2022 को होने वाले उपचुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।

ऐसा क्यों हुआ?
– भाजपा नेता और आजम के प्रतिद्वंद्वी आकाश सक्सेना ने 09 नवंबर 2022 को इलेक्शन रेजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) के पास आजम खां की शिकायत की।
– उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से खान का नाम न हटाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
– चुनाव आयोग ने कहा कि अक्टूबर 2022 में हेट स्पीच देने के कारण आजम खां का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है।

क्या है पूरा मामला?
– आजम खां ने 2019 के लोकसभा के चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था।
– इसके बाद बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
– आजम खां को 09 अप्रैल, 2019 को IPC की धारा 153-A (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (1) (किसी भी बयान, अफवाह या रिपोर्ट को प्रकाशित या प्रसारित करना) के मामले में दोषी ठहराया गया था।
– साथ ही रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट की धारा 125 मामले में भी दोषी ठहराया गया था।
– उन्हें रामपुर सांसद/विधायक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई और 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट, 1950
– निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा-निर्धारण के लिए प्रक्रियाओं को निर्धारित करता है।
– लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं और विधान परिषदों में सीटों के आवंटन का प्रावधान करता है।
– मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया और सीटों को भरने के तरीके को निर्धारित करता है।
– मतदाताओं की योग्यता निर्धारित करता है।

रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट, 1950 की धारा 16
– रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट, 1950 की धारा 16 (1) कहती है, “एक व्यक्ति को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा यदि वह भारत का नागरिक नहीं है।
– या अस्वस्थ मस्तिष्क का है और एक सक्षम न्यायालय द्वारा ऐसा घोषित किया गया है।
– या चुनाव के संबंध में भ्रष्ट प्रथाओं और अन्य अपराधों से संबंधित किसी भी कानून के प्रावधानों के तहत मतदान से कुछ समय के लिए अयोग्य है।

रेप्रजेन्टैशन ऑफ पीपल एक्ट, 1951
– यदि कोई व्यक्ति जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अध्याय IV के दायरे में आने के बाद अयोग्य पाया जाता है।
– तो उसे सजा की तारीख से छह साल की अवधि के लिए किसी भी चुनाव में मतदान करने से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

चुनाव आयोग
मुख्यालय- नई दिल्ली
चीफ इलेक्शन कमिश्नर- राजीव कुमार

————–
3. बेंगलुरु टेक समिट 2022 का उद्घाटन किसने किया?

a. द्रोपदी मुर्मु
b. नरेंद्र मोदी
c. अनुराग ठाकुर
d. नितिन गडकरी

Answer: b. नरेंद्र मोदी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बेंगलुरु टेक समिट 2022 का उद्घाटन किया।

बेंगलुरु टेक समिट 2022
– यह समिट 16-18 नवंबर 2022 को बेंगलुरु के बैंगलोर पैलेस में आयोजित की गई।
– यह समिट का 25वां वर्ष है।
– इस समिट को कर्नाटक राज्य सरकार, कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी (KITS) और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) ने मिलकर आयोजित किया है।
– यह देश का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी समिट है।
– इस समिट में देश के कई बिजनेसमैन ने हिस्सा लिया।

कर्नाटक
राजधानी- बेंगलुरु
सीएम- बसवराज बोम्मई
राज्यपाल- थावर चंद गहलोत

————-
4. उत्तराखंड कैबिनेट ने उत्तराखंड रिलीजन फ्रीडम (अमेंडमेंट) बिल 2022 की मंजूरी दे दी, इसके तहत जबरन धर्मांतरण के दोषी के लिए कितने वर्ष की सजा का प्रावधान रखा गया है?

a. सात वर्ष
b. आठ वर्ष
c. नौ वर्ष
d. दस वर्ष

Answer: d. दस वर्ष

– उत्तराखंड की सरकार ने 16 नवंबर 2022 को उत्तराखंड रिलीजन फ्रीडम (अमेंडमेंट) बिल 2022 की मंजूरी दी।
– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह मंजूरी दी गयी।
– इस कानून में जबरन धर्मांतरण के दोषी के लिए दस वर्ष की सजा के प्रावधान को मंजूरी दी गई है।

उत्तराखंड रिलीजन फ्रीडम (अमेंडमेंट) बिल 2022
– उत्तराखंड फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट 2018, अनुच्छेद 25, 26, 27 और 28 द्वारा दिए गए धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत राज्य में हर धर्म के महत्व को समान रूप से मजबूत करने के इरादे से पारित किया गया था।
– वर्तमान, बदली हुई परिस्थितियों में, और कानून को मजबूत करने के लिए, उत्तराखंड रिलीजन फ्रीडम (अमेंडमेंट) बिल 2022 को पारित किया जायेगा।
– इस अमेंडमेंट बिल को जल्द ही राज्य की विधानसभा में लाया जायेगा।

————
5. उत्तराखंड कैबिनेट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से किस शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी?

a. हल्द्वानी
b. देहरादून
c. मसूरी
d. हरिद्वार

Answer: a. हल्द्वानी

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 16 नवंबर 2022 को राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने को मंजूरी दे दी है।
– नैनीताल की हाई कोर्ट बिल्डिंग को ऐतिहासिक धरोहर बना दिया जाएगा।
– नैनीताल और हल्‍द्वानी के बीच की दूरी करीब 43 किलोमीटर है।

क्यों हल्द्वानी शिफ्ट हो रहा है हाई कोर्ट
– बड़ी वजह इस शहर का भूगोल है। यहां पहाड़ियां दरकने का खतरा बना रहता है।
– टूरिस्ट प्लेस होने की वजह नैनीताल पर सैलानियों का काफी दबाव रहता है। इससे इस पहाड़ी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है।
– हल्द्वानी में यातायात की व्यवस्थाएं काफी दुरुस्त हैं।
– बस सेवा, रेल सेवा और हवाई सेवा भी यहां उपलब्ध है। हल्द्वानी हर किसी के लिए सुलभ स्थान है।

नया राज्य बनने के बाद नैनीताल बना हाई कोर्ट
– उत्तराखंड वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना था।
– अंग्रेजों के जमाने में नैनीताल उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। यहीं पर सचिवालय और राजभवन भी मौजूद था।
– हालांकि उत्तरांचल बनने के बाद नैनीताल के राजधानी बनाने के विचार का विरोध हुआ।
– इसके बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून बना दी गई।
– राजधानी के बाद हाई कोर्ट के लिए शहर की बात चली तो कुमाऊं के पक्ष में माहौल बनने लगा लेकिन साल 2000 में तत्कालीन कानून मंत्री अरुण जेटली ने नैनीताल में हाई कोर्ट बनाने का ऐलान कर दिया था।

उत्तराखंड
राजधानी- देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)
सीएम- पुष्कर सिंह धामी
राज्यपाल- गुरमीत सिंह

———–
6. अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वां संस्करण किस राज्य में मनाया गया?

a. असम
b. मेघालय
c. मणिपुर
d. मिजोरम

Answer: c. मणिपुर

– अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वां संस्करण 14 नवंबर 2022 को मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में आयोजित किया गया।
– दुनिया में सबसे लंबे समय तक उड़ने वाले प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन (बाज़) के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस फेस्टिवल का आयोजन किया।
– पहली बार इसका आयोजन वर्ष 2015 में किया गया था।
– इस फेस्टिवल को आमतौर पर नवंबर के पहले या दूसरे वीक में मनाया जाता है।

अमूर फाल्कन (बाज़)
– यह बाज़ दुनिया का सबसे लंबा यात्रा करने वाला छोटा रैप्टर है।
– रैप्टर उन्हें कहते है, जो दूसरे जानवरों और पक्षियों का शिकार करते हैं।
– अमूर फाल्कन रूस के मध्य साइबेरिया क्षेत्र और पूर्वी चीन में प्रजनन (Reproduction) करते है।
– अमूर अक्टूबर के समय उत्तर पूर्वी राज्यों मणिपुर, नागालैंड, असम के कुछ हिस्से में दिखाई देते है।
– यह लगभग दो महीने तक भारत में रहते है।
– नवंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका और केन्या की तरफ चले जाते है।
– यह अरब सागर को बिना रुके पार कर लेते है।
– अमूर फाल्कन्स को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अनुसार संरक्षित किया गया है।

मणिपुर
– राजधानी – इम्फाल
– राज्यपाल – ला. गणेशन
– मुख्य मंत्री – एन. बिरेन सिंह

————-
7. यूरोपीय संघ ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए वर्ष 2026 से किस टैक्स को लगाने का प्रस्ताव COP27 बैठक में रखा?

a. मीथेन बॉर्डर टैक्स
b. कार्बन बॉर्डर टैक्स
c. हाइड्रोजन बॉर्डर टैक्स
d. कार्बोनेट बॉर्डर टैक्स

Answer: b. कार्बन बॉर्डर टैक्स

– COP27 जलवायु शिखर सम्मेलन को 6 से18 नवंबर 2022 तक शर्म अल शेख, मिस्र में आयोजित किया गया।
– इस सम्मेलन के अंत में यूरोपीयन संघ ने जलवायु परिवर्तन के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एक नीति पेश की।
– यूरोपीय संघ ने वर्ष 2026 से सीमेंट और स्टील जैसे अधिक कार्बन उत्सर्जक उत्पादों पर टैक्स लगाने का प्लान बनाया।
– यूरोपीय संघ ने कार्बन बॉर्डर टैक्स नामक एक नीति प्रस्तावित की।
– इसका उद्देश्य वर्ष 1990 के स्तर से वर्ष 2030 तक यूरोपीय संघ के कार्बन उत्सर्जन को 55% तक कम करना है।
– लेकिन कई विकासशील देशों ने इसका विरोध किया, जिसमें भारत, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका शामिल है।
– BASIC, ब्राजील, भारत, दक्षिण अफ्रीका और चीन का एक समूह है।

विकासशील देशों के विरोध का कारण
– इन देशों का कहना है कि कार्बन बॉर्डर टैक्स बाजार में विकृति पैदा कर सकता है।
– यह टैक्स पार्टियों के बीच भरोसे की कमी बढ़ा सकता है।
– यह कार्बन टैक्स उन विकासशील देशों के लिए समस्या बढाएगा, जिनकी अर्थव्यवस्था कोयले पर काफी निर्भर है।
– कार्बन बॉर्डर टैक्स, उत्पाद के उत्पादन से उत्पन्न कार्बन उत्सर्जन की मात्रा को संदर्भित करता है।
– कार्बन उत्सर्जन की मात्रा के आधार पर एक आयात शुल्क लगाया जाएगा।
– इसका उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना है।
– यूरोपीय संघ की पॉलिसी के अनुसार वर्ष 2026 से उत्पादन में कार्बन उत्सर्जन के आधार पर कार्बन टैक्स लागू करने की बात कहीं गई है।
– यह टैक्स बड़े क्षेत्र में उत्पादन और निर्यात को प्रभावित करेगा।
– इससे विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था सुस्त हो सकती है।

कार्बन बॉर्डर टैक्स किन उद्योगों पर लगाया जाएगा
– यह टैक्स कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) के अंतर्गत शुरु में कम से कम पाँच उद्योगों पर लागू होगा।
– सीमेंट
– एल्यूमीनियम
– उर्वरक
– स्टील
– बिजली

COP (कान्फ्रेंस ऑफ पार्टीज)
– COP, UNFCCC (United Nations Framework Convention on Climate Change) के अंतर्गत आता है।
– इसका गठन वर्ष 1994 में किया गया था।
– COP-1 जर्मनी में वर्ष 1995 में हुई।
– COP-8 भारत में वर्ष 2002 में हुई।
– COP का लक्ष्य ग्रीनहाउस गैस सांद्रता को स्थिर करना है।

————-
8. नो मनी फॉर टेरर (NMFT) कॉन्फ्रेंस नवंबर 2022 में किस शहर में आयोजित की गई?

a. लंदन
b. कीव
c. मॉस्को
d. नई दिल्ली

Answer: d. नई दिल्ली

– नो मनी फॉर टेरर (NMFT) कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली, भारत में 18-19 नवंबर 2022 को आयोजित की गई।
– यह तीसरी नो मनी फॉर टेरर (NMFT) कॉन्फ्रेंस थी।
– इस कार्यक्रम में 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय निकायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
– इस कॉन्फ्रेंस में काउंटर-टेररिज्म फायनेंसिंग पर बातचीत की गई है।
– इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भारत की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने किया।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 18 नवंबर 2022 को होटल ताज पैलेस, नई दिल्ली में किया।

नो मनी फॉर टेरर (NMFT) कॉन्फ्रेंस
– NMFT की शुरुआत 2018 में फ्रांसीसी सरकार की एक पहल के रूप में हुई थी।
– इसे मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का मुकाबला करने के लिए स्थापित किया गया था।
– NMFT की पहली कॉन्फ्रेंस वर्ष 2018 (फ्रांस) और दूसरी कॉन्फ्रेंस वर्ष 2019 (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित की गई थी और अब तीसरी कॉन्फ्रेंस नवंबर 2022 में भारत में आयोजित की गई है।
– यह FATF (फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स) की तर्ज पर काम करता है।

NMFT कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने क्या कहा?
1. आतंकवाद का समर्थन करने वालों के लिए पूरा विश्व एकजुट हो
– पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे ऑर्गेनाइजेशन और लोग, जो आतंकवाद को सपोर्ट करने में लगे हैं, उन्हें समाज से बिल्कुल अलग कर देना चाहिए।
– आतंकवाद के मामलों में कोई क्षमा-याचना नहीं होनी चाहिए ।
– आतंकवाद से निपटने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

2. युद्ध न होने का अर्थ शांति से नहीं जुड़ा है
– मोदी ने कहा कि अगर टेरर फंडिंग को नहीं रोका गया,तो आतंकवाद के खिलाफ सारी लड़ाई व्यर्थ में जायेगी।
– इंटरनेशनल संस्थानों को इस भूल में नहीं रहना चाहिए कि युद्ध नहीं हो रहा, तो इसका मतलब है कि शांति है।
– प्रॉक्सी वार अभी भी चालू है।

3. चरमपंथी सिस्टम का लाभ न उठा सकें
– पीएम मोदी ने कहा कि एक राष्ट्र को अधिकार है कि वह अपना सिस्टम इजाद करे, परंतु इसपर विचार किया जाना चाहिए कि चरमपंथी इस सिस्टम का गलत लाभ न उठा ले।
– कट्टरपंथियों का सपोर्ट करने वालों को दुनिया में किसी देश का भी सपोर्ट न मिले।

भारत के पास आतंकियों को मिलने वाले फंडिंग के सबूत
– नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के डायरेक्टर जनरल दिनकर गुप्ता ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि खालिस्तानी और कश्मीर के आतंकियों को फंडिंग हो रही है और हमारे पास इसके सबूत हैं।

———–
9. अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन किस राज्य में आयोजित हुआ?

a. पंजाब
b. हरियाणा
c. मध्य प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश

Answer: b. हरियाणा

————-
10. अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के भागीदार (partner) देश और राज्‍य का नाम बताएं?

a. नेपाल और महाराष्‍ट्र
b. पाकिस्‍तान और मध्‍य प्रदेश
c. चीन और उत्‍तराखंड
d. नेपाल और मध्‍य प्रदेश

Answer: d. नेपाल और मध्‍य प्रदेश

– वर्ष 2022 के इस महोत्सव में नेपाल भागीदार देश और मध्य प्रदेश भागीदार राज्य है।

– अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में 19 नवंबर 2022 को शुरू किया गया।
– इसका समापन 06 दिसंबर 2022 को होगा।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर 2022 को गीता यज्ञ के कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगी।
– गीता यज्ञ कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा।
– वे उसी दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी उद्घाटन करेंगी।
– इस सेमिनार में श्रीमद्भगवद्गीता के फेमस अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विद्वान ‘विश्व शांति’ पर अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में
– हरियाणा सरकार वर्ष 1989 से कुरुक्षेत्र शहर में गीता महोत्सव मना रही है।
– हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से गीता महोत्सव को आयोजित करती है।
– वर्ष 2016 में हरियाणा सरकार ने गीता जयंती के त्योहार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया।
– वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया।

कुरुक्षेत्र के बारे में
– कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का एक शहर है।
– इसे ‘धर्मक्षेत्र’ और “भगवद गीता की भूमि” के रूप में भी जाना जाता है।
– यहीं महाभारत का युद्ध हुआ था।

हरियाणा
– राजधानी – चण्डीगढ़
– राज्यपाल – बण्डारू दत्तारेय
– मुख्यमंत्री – मनोहर लाल खट्टर

————
11. खिलाड़ी गुलाम अब्बास मुंतशिर का निधन 15 नवंबर 2022 को हो गया, वे किस खेल से जुड़े थे?

a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. बॉलीबॉल
d. बास्केटबॉल

Answer: d. बास्केटबॉल

– वह 80 वर्ष के थे।

गुलाम अब्बास मुंतशिर
– उनका जन्म वर्ष 1942 में हुआ था।
– उन्होंने एशियन गेम्स (बैंकॉक 1970) में हिस्सा लिया था।
– उन्होंने वर्ष 1969 और 1975 की एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।
– वे अर्जुन पुरस्कार पाने वाले देश के पहले बास्केटबॉल प्लेयर थे।
– उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ हिंदी फिल्म नसीब और देशप्रेमी में भी काम किया था।

———–
12. विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) कब मनाया जाता है?

a. 18 नवंबर
b. 19 नवंबर
c. 20 नवंबर
d. 21 नवंबर

Answer: b. 19 नवंबर

– संयुक्त राष्ट्र प्रतिवर्ष 19 नवंबर को ‘विश्व शौचालय दिवस’ मनाता है।
– इसका उद्देश्य अपशिष्ट जल उपचार, वर्षा जल प्रबंधन और हाथ धोने के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है।
– वर्ष 2022 की थीम: ‘मेकिंग द इनविजिबल विजिबल’ है।

इस दिवस का इतिहास
– वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित करके 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मानने कि घोषणा की है।

संयुक्त राष्ट्र
– मुख्यालय – न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य
– सदस्य – 193
– अधिकारी भाषाएं – अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ़्रांसीसी, रूसी, स्पेनी
– महासचिव – एंटोनियो गुटेरेस

————–
13. विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) कब मनाया जाता है?

a. 20 नवंबर
b. 21 नवंबर
c. 22 नवंबर
d. 23 नवंबर

Answer: b. 21 नवंबर

– वर्ष 2022 की थीम: ध्यान (Attention)

– इस दिन पहला विश्व टेलीविजन फोरम आयोजित किया गया था।
– इसीलिए इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा दिसबंर 1996 में की थी।

————–
14. विश्व मत्स्य दिवस (World Fisheries Day) कब मनाया जाता है?

a. 20 नवंबर
b. 21 नवंबर
c. 22 नवंबर
d. 23 नवंबर

Answer: b. 21 नवंबर

– इस दिवस का उद्देश्य विश्व में मत्स्य पालन के स्थायी स्टॉक के महत्व को सुनिश्चित करना है।
– पहला विश्व मत्स्य दिवस 21 नवंबर, 2015 को मनाया गया था।
– इसी दिन नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मछुआरा संगठन का उद्घाटन किया गया था।

————–
15. एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं?

a. पौलोमी घटक
b. मनिका बत्रा
c. श्रीजा अकुला
d. मौमा दास

Answer: b. मनिका बत्रा

– मनिका बत्रा एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
– उन्होंने बैंकॉक में आयोजित एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
– उन्होंने 19 नवंबर 2022 को जापान की हिना हयाता को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
– इस जीत ने मनिका बत्रा को एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बना दिया है।
– महाद्वीपीय प्रतियोगिता में यह भारत का तीसरा पदक था।
– वर्ष 1997 में रजत और 2000 में कांस्य के साथ चेतन बबूर इससे पहले एशियाई कप में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी थे।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *