20 Jan 2022 Current Affairs, 20th January 2022 Current Affairs, 21 Current Affairs Jan 2022, 20th January 2021 Current Affairs, 20 January 2022 Current Affairs, Current Affairs 20th January 2022, 21 Jan Current Affairs

यह 20th & 21st January 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. समुद्र में डूब रही राजधानी ‘जकार्ता’ की जगह इंडोनेशिया की संसद ने नई राजधानी बनाने का बिल पास किया, इसका नाम बताएं?

a. बातम
b. नुसंतारा
c. नूराकुश्‍ती
d. मेदान

Answer: b. नुसंतारा

– इंडोनेशिया की संसद ने 19 जनवरी 2022 को राजधानी बदलने के विधेयक को मंजूरी दे दी।
– इसका नाम नुसंतारा रखा गया है और यह बोर्नियो द्वीप का हिस्‍सा है।
– जबकि पुरानी राजधानी जकार्ता, जावा आइलैंड में है।
– नई राजधानी नुसंतारा, पुरानी राजधानी जकार्ता से 23 सौ किलोमीटर दूर है।
– इस देश के तमाम मंत्रालय और फॉरेन मिशन-एम्बेसीज नुसंतारा ही शिफ्ट किए जाएंगे।
– ग्राउंड कंस्ट्रक्शन वर्क 2024 की पहली तिमाही, यानी मार्च तक शुरू हो जाएगा।

क्‍यों बदली जा रही राजधानी
– यह देश करीब 1700 आइलैंड्स (द्वीपों) का समूह है।
– इस वक्‍त इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है।
– दरअसल, यह राजधानी समुद्र में लगातार समाता जा रहा है।
– जकार्ता हर साल 1 से 15 सेमी. समुद्र में डूब रहा है।
– इसकी वजह अत्‍यधिक भूजल दोहन, पर्यावरण परिवर्तन, प्रदूषण है।
– वहाँ नदियों का जलस्तर प्राय: सामान्य से अधिक रहता है।
– सामान्य वर्षा आस-पास के इलाकों को डुबा देती है और भवन धीरे-धीरे धरती में धँस रहे हैं।
– भवन के धंसने का मुख्य कारण लोगों का गैरकानूनी ढंग से कुआँ खोदना है।
– लोग भूजल की एक-एक बूँद निचोड़ ले रहे हैं। जकार्ता का चालीस फीसदी हिस्सा फिलहाल समुद्र जल से नीचे है।
– माउरा बारू जैसे समुद्रतटीय जिले हाल के वर्षों में सतह से चौदह फीट नीचे चले गए हैं।
– जकार्ता में पाइप के जरिए जलापूर्ति आधे से भी कम घरों में होती है। भारी वर्षा के बावजूद यहाँ भूजल रीचार्ज नहीं हो पाता, क्योंकि शहर का 97 फीसदी हिस्सा कंकरीट से ढंका है।
– पहले जो सदाबहार वन थे, वहाँ अब गगनचुम्बी टावर हैं।
– पिछले कुछ दशकों में इसका 14 प्रतिशत हिस्‍सा समुद्र के अंदर चला गया।
– बताया जाता है कि 2050 तक जकार्ता का ज्‍यादातर हिस्‍सा समुद्र के भीतर समा जाएगा।
– राजधानी बदलने की दूसरी वजह यहां की अत्‍यधिक आबादी और प्रदूषण भी है।
– इंडोनेशिया को 19 अगस्‍त 1949 को आजादी मिली थी। तभी तक जकार्ता कैपिटल बना हुआ है।
– इस देश के अलग-अलग हिस्‍सों में बहुत असमानता – सोशियो इकोनॉमी।
– इंडोनेशिया की जीडीपी में जावा आइलैंड का हिस्‍सा 60 प्रतिशत का है, जबकि कलीमंतर से मात्र 8 प्रतिशत की जीडीपी है।
– कैपिटल बदलेगा, तो संपन्‍नता की यह असमानता घटेगी।

नई राजधानी कहां बनेगी?
– इंडोनेशिया ने नई राजधानी (जिसका नाम नुसंतारा तय किया गया) को बोर्नियो आइलैंड में ले जाने का फैसला किया है।
– बोर्नियो आइलैंड में तीन देशों की सीमा है – इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रूनेई।
– बोर्नियो द्वीप कुदरती तौर पर बेहद खूबसूरत है। यहां घने जंगल और छोटी नदियां हैं।
– तो बोर्नियो इंडोनेशिया की संसद ने आइलैंड के ईस्‍ट कालीमंतन के एक हिस्‍से में नई राजधानी नुसंतारा बनाने का फैसला किया है।
– इसके लिए 2 लाख 56 हजार हेक्‍टेयर जमीन को रिजर्व किया गया है।
– हालांकि इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट जोका विडोडो ने वर्ष 2019 में ही नई राजधानी का विचार रखा था, लेकिन संसद ने जनवरी 2022 में मंजूरी दी।

एडमिनिस्ट्रेशन और बजट
– नई राजधानी को वर्ल्ड सिटी विजन के तहत तैयार किया जाएगा। जैसे दुबई या सिंगापुर।
– संसद द्वारा पास किए गए बिल में टोटल बजट का जिक्र नहीं है।
– माना जा रहा है कि यह खर्च करीब 33 अरब डॉलर होगा। यह पैसा राष्ट्रीय बजट से आएगा।
– तमाम सरकारी ऑफिस और एम्बेसीज नुसंतारा ही शिफ्ट की जाएंगी।

नुसंतारा नाम क्‍यों और कैसे
– इंडोनेशियाई भाषा में नुसंतारा का मतलब ऐसी जगह से है, जो चारों तरफ पानी से घिरी हो।
– नई राजधानी के नाम के लिए सरकार को 80 नाम मिले थे। इनमें से नुसंतारा फाइनली शॉर्ट लिस्ट किया गया।

क्या हैं इस बिल में?
– इस बिल के तहत राजधानी फाइव स्टेज के प्लान पर बनेगी।
– फर्स्ट स्टेज साल 2024 तक पूरा करना है जिसमें कि बेसिक इन्फ्रारास्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए नयी सड़को का निर्माण करना हैं।
– और लास्ट स्टेज को साल 2045 का पूरा करना हैं।
– नयी राजधानी के इस प्रोजेक्ट की लागत 30 बिलियन डॉलर से भी अधिक हैं।
– इस बिल के अनुसार सारे सरकारी कार्यालय नई राजधानी नुसंतारा में शिफ्ट कर दिए जायेंगे।

इससे पहले भी राजधानी बदल चुके हैं कई देश
– ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो थी। अब ब्रासीलिया है।
– नाईजीरिया की पुरानी राजधानी लागोस थी। अब अबुजा है।
– कजाकिस्तान की राजधानी अलमाती थी। अब नूर-सुल्तान है।
– म्यांमार की पूर्व राजधानी रंगून थी। अब नेपीदा है।
– श्रीलंका में दो कैपिटल है। पहले राजधानी सिर्फ कोलंबो हुआ करती थी, लेकिन बाद में एक और कैपिटल बनाया गया, श्रीजयवर्धने कोट्टे। यह लेजिस्‍लेटिव कैपिटल है। जबकि एग्‍जेक्‍यूटिव और ज्‍यूडीशियल कैपिटल कोलंबो है।

——————
2. देश के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र का नाम बताएं, जहां रूस ने छठा परमाणु रिएक्‍टर के निर्माण का काम शुरू किया?

a. KNPP
b. KGS
c. RAPS
d. TAPS

Answer: a. KNPP (कुडनकुलम न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट, तमिलनाडु)

– रूस ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KNPP) में छठे रिएक्टर का निर्माण शुरू कर दिया है।
– रूसी परमाणु इंजीनियरिंग कंपनी एटमैश केएनपीपी में यूनिट नंबर 6 के लिए परमाणु रिएक्टर और स्टीम जनरेटर का निर्माण कर रही है।
– रूसी कंपनी रोसाटॉम कुडनकुलम संयंत्र के लिए टेक्नोलॉजी मुहैया करा रही है, जिसमें प्रत्येक में 1,000 मेगावाट क्षमता की 6 यूनिट्स हैं।
– इसकी शुरूआत 6 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद हुई हैं।

कब हुई शुरूआत?
– पिछले साल (2021) जून में रूस ने कुडनकुलम में पांचवीं परमाणु ऊर्जा यूनिट का निर्माण शुरू कर दिया था।
– भारत और रूस ने जनरल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (GFA) के तहत एक ही जगह पर परमाणु संयंत्र की दो इकाइयों के निर्माण के लिए बातचीत शुरू की थी।
– जून, 2017 में पांच और छह इकाइयों के लिए GFA पर हस्ताक्षर किए गए थे।
– कुडनकुलम संयंत्र की यूनिट एक और दो पहले से ही चालू हैं।
– यूनिट 1 का कमर्शियल संचालन दिसंबर 2014 में किया गया था।
– और य़ूनिट 2 कमर्शियल संचालन 2017 में किया गया था।
– यूनिट 1 और 2 की पॉवर जनरेट की नोमिनल क्षमता 2000 MW हैं।

थर्ड कंट्री पार्टनरशिप के तहत बांग्लादेश भी शामिल।
– भारत और रूस शिखर सम्मेलन के दौरान थर्ड कंट्री पार्टनरशिप के लिए सहमत हुए।
– इसके तहत बांग्लादेश को भी इसमे साझेदार बनाया गया हैं।
– यह सहमति बांग्लादेश के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र में उनकी सफल भागीदारी को देखते हुए बनी।
– केएनपीपी की पांचवीं और छठी पावर यूनिट्स के कॉन्ट्रैक्ट के तहत रूस दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण और आपूर्ति करेगा।
– इसमें भाप जनरेटर के दो सेट, रिएक्टर कूलेंट पंप सेट बॉडी, मेन सर्कुलेशन पाइपिंग, इमरजेंसी कोर कूलिंग सिस्टम टैंक, पैसिव कोर फ्लडिंग सिस्टम टैंक और दो प्रेशराइजर शामिल होंगे।

KNPP (Kudankulam Nuclear Power Plant) के बारे में।
– KKNPP 1988 में तत्कालीन सोवियत संघ और भारत के बीच एक अंतर-सरकारी समझौते पर बना था।
– यह भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र है, जो तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कूडनकुलम में स्थित है।
– संयंत्र पर निर्माण 31 मार्च 2002 को शुरू हुआ।
– KNPP दुनिया का सबसे सुरक्षित न्यूक्लियर पॉवर प्लांट हैं।
– KNPP भूकंप, सुनामी, बवंडर यहां तक कि विमान दुर्घटना सहित प्राकृतिक और तकनीकी आपदाओं से भी सुरक्षित है।

तमिलनाडु
राज्‍यपाल: आर.एन रवि
मुख्‍यमंत्री: एम.के स्टालिन
राजधानी: चेन्‍नई

——————
3. एअर इंडिया के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन बनें?

a. आदित्‍य प्रकाश
b. मनीष कुमार
c. आलोक सिसोदिया
d. विक्रम देव दत्त

Answer: d. विक्रम देव दत्त

– केंद्र सरकार ने उन्‍हें 18 जनवरी को एअर इंडिया का सीएमडी नियुक्‍त किया।
– वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और संघ शासित कैडर के 1993 बैच के IAS ऑफिसर हैं।

– वर्ष 2021 में एअर इंडिया का विनिवेश हो चुका है।
– टाटा ग्रुप ने 18 हजार करोड़ रुपए की बोली लगाकर इसे अपने नाम कर लिया है।
– हालांकि कुछ औपचारिकताएं बची हुई हैं, तब तक के लिए विक्रम देव दत्‍त CMD बने रहेंगे। यह अवधि छह महीने से ज्‍यादा भी हो सकती है।

एअर इंडिया लिमिटेड स्‍थापना कैसे हुई-
– जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की।
– हालांकि दूसरे विश्वयुद्ध के समय विमान सेवाएं रोक दी गई थी।
– इसके बाद 29 जुलाई 1946 को टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर उसका नाम एअर इंडिया लिमिटेड कर दिया गया।
– देश के आजाद होने के बाद 1947 में एयर इंडिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी सरकार ने ले लिया।
– वर्ष 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया था।
– आखिरकार 68 साल बाद वर्ष 2021 में एअर इंडिया टाटा ग्रुप में वापस चली आई।

——————-
4. चीन की सेना PLA ने 18 जनवरी 2022 को किस राज्य के युवक का अपहरण किया?

a. सिक्किम
b. हिमाचल प्रदेश
c. असम
d. अरूणाचल प्रदेश

Answer: d. अरूणाचल प्रदेश

– चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अरुणाचल प्रदेश के दो युवकों अपहरण किया था, जिसमे की एक युवक PLA के चुंगल से बचकर भाग निकाला।
– लेकिन PLA ने 17 साल के एक लड़के को किडनैप कर लिया।

सांसद तपीर गाओ ने दी जानकारी
– अरुणाचल प्रदेश से सांसद तपीर गाओ ने 18 जनवरी 2022 को इस बात की जानकारी दी।
– उन्होंने इस बात की जानकारी एक ट्वीट करके दी।
– उन्होने बताया कि किडनैप किए लड़के का नाम मिराम टैरोन है।
– सांसद ने बताया कि जिस जगह से त्सांगपो नदी भारत में एंट्री करती है, ये घटना वहीं हुई है।
– त्सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है।
– सांसद ने बताया कि यह लुंगता जोर एरिया में आता है।
– चीन ने 2018 में इस एरिया में 3-4 किलोमीटर तक सड़क बना ली थी।
– यह इलाका सियुंग्‍ला के अंडर आता है।
– दोनों ही लड़के जिदो गांव के रहने वाले हैं।

मिराम का दोस्त चीनी सैनिको को चकमा देकर भागने में रहा कामयाब।
– सांसद गाओ ने न्यूज एजेंसी PTI को फोन पर बताया कि मिराम का एक दोस्त जॉनी यायिंग चीनी सैनिकों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
– यायिंग ने भागने के बाद स्‍थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

भारतीय सेना ने क्या कार्रवाई की?
– भारतीय सेना ने PLA से ही युवक को ढूंढने में मदद मांगी है। लेकिन पीएलए का कहना है कि उसे किसी ऐसे युवक की जानकारी नहीं है।

इससे पहले भी हुआ है अपहरण?
– सितंबर 2020 में भी PLA ने अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले से पांच युवकों का अपहरण कर लिया था
– और लगभग एक हफ्ते बाद उन्हें रिहा किया था।

भारत और चीन शेयर करते है LAC
– भारत लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ 3,400 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) शेयर करता है।
– अरुणाचल प्रदेश की 1,080 किमी लंबी सीमा चीन से लगी है।
– इसके अलावा 520 किमी लंबी सीमा म्यांमार और 217 किमी लंबी सीमा भूटान से भी लगी है।

अरुणाचल प्रदेश
सीएम – पेमा खांडू
गवर्नर – बीडी मिश्रा

——————-
5. खादी के कपड़े से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्‍ट्रीय ध्‍वज लोंगेवाला में प्रदर्शित किया गया, यह जगह भारत-पाकिस्‍तान के किस वर्ष के युद्ध की वजह से चर्चित है?

a. 1947
b. 1965
c. 1971
d. 1999

Answer: c. 1971

– इस झंडे को 15 जनवरी 2022 (सेना दिवस) के मौके पर प्रदर्शित किया।
– लोंगेवाला राजस्थान राज्य के जैसलमेर ज़िले में स्थित एक नगर है।
– इस तिरंगे को 70 खादी कारीगरों ने 49 दिनों तैयार किया।
– झंडे को बनाने में खादी वर्करों और संबद्ध श्रमिकों (allied workers) ने लगभग 3500 मानव-घंटे का एस्‍ट्रा काम किया।

Note:- इससे पहले दो अक्‍टूबर 2021 में लद्दाख के लेह में दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।

झंडे साइज कितना है?
– स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज 225 फीट लंबा है।
– 150 फीट चौड़ा और लगभग 1,400 KG वजन है।
– झंडे को बनाने में 4500 मीटर हाथ से बुने हुए, हाथ से काते हुए खादी कॉटन बंटिंग का इस्तेमाल किया गया है।
– झंडे ने 33,750 वर्ग फुट के एरिया को कवर किया।
– झंडे में 30 फीट के व्‍यास में अशोक चक्र है।

– ऐतिहासिक लोंगेवाला युद्ध जहाँ 120 सैनिको ने 2000 पाकिस्तानी सैनिकों को हाराया था।

——————
6. 18 जनवरी 2022 को परय्या महोत्‍सव (paryaya festival) किस राज्‍य के शहर ‘उडुपी’ में मनाया गया?

a. उत्तर प्रदेश
b. कर्नाटक
c. राजस्‍थान
d. ओडिशा

Answer: b. कर्नाटक

– उडुपी कर्नाटक का शहर है जो राजधानी बैंगलोर के लगभग 422 किमी (262 मील) पश्चिम में स्थित है।
– यह द्विवार्षिक महोत्‍सव है जिसे 1522 में शुरू किया गया था।
– वर्ष 2022-24 में 251वां महोत्‍सव है।

कर्नाटक
सीएम: बसवराज बोम्मई
गवर्नर: थावरचंद गहलोत

——————-
7. नेशनल स्‍टार्टअप अवॉर्ड्स 2021 में सबसे ज्‍यादा स्‍टार्टअप्‍स अवॉर्ड किस राज्‍य के स्‍टार्टअप्‍स ने प्राप्‍त किए?

a. महाराष्‍ट्र
b. कर्नाटक
c. हरियाणा
d. उत्तर प्रदेश

Answer: b. कर्नाटक

– कर्नाटक ने 46 इंडियन स्‍टार्टअप्‍स अवॉर्ड्स में से 14 अवॉर्ड प्राप्‍त किए।
– जो कि पुरस्कारों का 30 प्रतिशत हिस्सा है।
– वर्ष 2021 पुरस्कार के लिए 15 सेक्टर और 49 सब सेक्टर में 2,177 से अधिक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
– फिनटेक श्रेणी के वित्तीय समावेशन उप-क्षेत्र में, बेंगलुरु स्थित नफ़ा इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (टोनटैग) को विजेता घोषित किया गया।
– फिनटेक श्रेणी के बीमा उप-क्षेत्र में, उम्बो इडटेक प्राइवेट लिमिटेड ने पुरस्कार जीता।
– रोबोटिक्स सब-सेक्टर में सागर डिफेंस को विजेता घोषित किया गया।
– वूमेन के नेतृत्व वाली स्टार्ट-अप श्रेणी में जयपुर मुख्यालय वाले फ्रंटियर मार्केट्स को सम्‍मानित किया।
– पहली बार राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार का आयोजन अक्टूबर 2020 में संपन्‍न हुआ।

– इस पुरस्‍कार समारोह का आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने किया।
– इस साल नेशनल स्‍टार्टअप अवॉर्ड का दूसरा संस्‍करण है।

स्‍टार्टअप इंडिया पहल-
– इस पहल की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्‍त 2015 में की थी।
– लेकिन स्‍टार्टअप इंडिया के लिए कार्य योजना की शुरूआत 16 जनवरी 2016 को की गई।
– इस कार्य योजना में “सरलकरण और हैंडहोल्डिंग”, “फंडिंग सहायता और प्रोत्साहन” और “इंडस्ट्री एकेडमिक पार्टनरशिप एंड इनक्यूबेशन” जैसे क्षेत्रों में फैले 19 कार्य आइटम शामिल हैं।
– वर्ष 2022 से पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को राष्‍ट्रीय स्‍टार्ट-अप दिवस के रूप में चिन्हित कर दिया।
– इसका उद्देश्‍य देश में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण करना है।
– जो सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

पुरस्‍कार के साथ कितनी राशि दी जाती है?
– स्‍टार्टअप विजेताओं को 5 लाख रुपए नकद राशि और संबंधित सार्वजनिक प्राधिकरणों और कॉरपोरेट्स के सामने अपने सॉल्यूशन को रखने का मौका मिलेगा।
– इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर को जीत की राशि 15 लाख रुपये मिले।

——————-
8. पुरुष कैटेगरी में “बेस्‍ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड 2021” किसे मिला?

a. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो
b. थॉमस टुचेल
c. रॉबर्ट लेवानडॉस्‍की
d. एडूअर्ड मेंडी

Answer: c. रॉबर्ट लेवानडॉस्‍की

– रॉबर्ट लेवांडोव्स्की एक पोलिश पेशेवर फुटबॉलर है जो बुंडेसलीगा क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते है।
– वह पोलैंड की राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं।
– 33 साल के लेवांडोव्स्की को उनकी स्थिति, तकनीक और फिनिशिंग के लिए पहचाना जाता है।
– उन्होंने क्लब और देश के लिए 500 से अधिक वरिष्ठ करियर गोल किए हैं।

– रॉबर्ट लेवानडॉस्‍की ने लगातार दूसरे वर्ष यह अवॉर्ड जीता है।
– पहली बार लेवानडॉस्‍की ने वर्ष 2020 का अवॉर्ड भी जीता था।
– मेसी छह बार फीफा बेस्‍ट फुटबॉलर का अवॉर्ड जीत चुके हैं।

—————–
9. फीमेल कैटेगरी में “बेस्‍ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड 2021” किसे मिला?

a. क्रिस्टियन एंडलर
b. एलेक्सिया पुटेलस
c. ऐलिस पेरी
d. एमा हेस

Answer: b. एलेक्सिया पुटेलस

– 27 साल की एलेक्सिया पुटेलस सेगुरा एक स्पेनिश फुटबॉलर है।
– जो प्राइमेरा डिवीजन क्लब बार्सिलोना के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलती है, जिसकी वह कप्तानी करती है।
– उन्हें दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

—————–
10. एक उत्कृष्‍ट कैरियर की कामयाबी के लिए किस पुरुष खिलाड़ी को ‘फीफा स्‍पेशल अवॉर्ड 2021’ मिला?

a. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो
b. रॉबर्ट लेवानडॉस्‍की
c. एडूअर्ड मेंडी
d. थॉमस टुचेल

Answer: a. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो

– 36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है।
– इनका पूरा नाम डॉस सैंटोस अवीयरो है।
– वह ब्रिटिश फुटबॉल क्लब मेनचेस्टर यूनाइटेड के लिए और पुर्तगाल नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान हैं।
– आज रोनाल्डो को फुटबॉल की बेहतरीन युवा प्रतिभाओं में से एक माना जाता है।

Note:-
– फीमेल कैटेगरी में यह अवॉर्ड क्रिसटीन सिंक्‍लेयर मिला है।
– 38 साल की क्रिसटीन सिंक्‍लेयर एक कनाडाई पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है।
– फुटबॉल जगत में 188 अंतर्राष्ट्रीय गोल उनके नाम हैं।

Best FIFA FootBall Award List

कैटेगरी विजेता
बेस्‍ट फीफा पुरुष खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (बायर्न म्यूनिख- पोलैंड)
बेस्‍ट फीफा महिला खिलाड़ी एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना- स्पेन)
बेस्‍टफीफा पुरुष गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी (चेल्सी- सेनेगल)
बेस्‍ट फीफा महिला गोलकीपर क्रिश्चियन एंडलर (पेरिस सेंट-जर्मेन और लियोन- चिली)
बेस्‍ट फीफा पुरुष कोच थॉमस ट्यूशेल (चेल्सी- जर्मनी)
बेस्‍ट फीफा महिला कोच एम्मा हेस (चेल्सी- इंग्लैंड)
फीफा फेयर प्ले अवार्ड डेनमार्क की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और मेडिकल स्टाफ
उत्कृष्ट कैरियर उपलब्धि के लिए फीफा विशेष अवार्ड क्रिस्टीन सिंक्लेयर (महिला) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुरुष)

FIFA (Fédération Internationale de Football Association)

स्थापना- 21 मई 1904
फीफा के अध्यक्ष- गियान्नी इन्फेंटिनो
मुख्यालय- ज़्यूरिख़ (स्विट्जरलैंड)

——————-
11. अमेरिकी सिक्‍के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला कौन बनी?

a. फोलोरन्शो
b. माया एंजेलो
c. कमला हैरिस
d. डेनिश गितसम

Answer: b. माया एंजेलो

– ट्रेजरी विभाग के ब्यूरो यूएस मिंट ने माया को इस सम्‍मान से सम्‍मानित किया।
– यह पहली बार है, जब किसी अश्वेत महिला को अमेरिकी सिक्‍के पर दर्शाया गया।
– अमेरिकी महिला क्वार्टर कार्यक्रम का एक रूप में अमेरिकी टकसाल ने इस सिक्‍के को जारी किया।
– अमेरिका ने 25 सेंट के सिक्‍के पर माया एंजेलो को दर्शाया है।
– एक तरफ एंजेलो को बाज के साथा दिखाया है।
– सिक्‍के के दूसरी तरफ अमेरिका के प्रथम राष्‍ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का फोटो है।

माया एंजेलो के बारे में-
– माया एंजेलो फेमस लेखिका, कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता रहीं हैं।
– वह एक अफ्रीकी अमेरिकी हैं।
– उनका जन्‍म अमेरिका के सेंट लुइस में 1928 में हुआ था।
– वर्ष 2014 में 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।
– वर्ष 2010 में राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम प्रदान किया।
– उन्‍हें 30 ज्‍यादा मानद उपाधियां मिल चुकी हैं।
– वर्ष 2013 में उन्‍हें साहित्‍यकार पुरस्‍कार मिला।

——————
12. मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 18 January
b. 19 January
c. 20 January
d. 21 January

Answer: d. 21 January

– पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने 50 साल पूरे हो गए।
– 21 जनवरी 1972 में इन तीनों को पूर्ण रूप से राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
– पीएम मोदी सहित देश के कई बड़े नेताओं ने इस पर बधाई दी।

मणिपुर
राजधानी: इंफाल
सीएम: एन. बिरेन सिंह
राज्यपाल: ला गणेशन

मेघालय
राजधानी – शिलांग
सीएम – कॉनराड संगमा
गवर्नर – सत्य पाल मलिक

त्रिपुरा
राजधानी: अगरतला
राज्यपाल: सत्‍यदेव नारायण आर्य
सीएम: बिपलव कुमार देव


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account