17 & 18 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 17 & 18 अप्रैल 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. UAE और ओमान में किस वजह से पूरे साल में होने वाली बारिश के बराबर की बरसात 12 घंटे में ही हो गई, और इसका असर अन्‍य देशों में भी बाढ़ के तौर पर हुआ?
Due to what reason did the rainfall equivalent to the entire year’s precipitation occur in just 12 hours in UAE and Oman, and how did it affect other countries as floods?

a. जलवायु परिवर्तन से असामान्य मौसम
b. अल नीनो
c. ला नीनो
d. क्‍लाउड सीडिंग

Answer: a. जलवायु परिवर्तन से असामान्य मौसम

– UAE, ओमान, बहरीन, कतर और सऊदी अरब के रेगिस्‍तानी इलाके में अप्रैल 2024 में असामान्‍य बारिश हुई।
– खासकर UAE में सबसे ज्‍यादा बारिश हुई।
– यहां 15 अप्रैल की रात से बारिश शुरू हुई थी। 16 अप्रैल शाम तक यहां 120 मिलीमीटर (4.75 इंच) से ज्यादा पानी गिरा। UAE में सालभर में इतनी बारिश होती है।
– UAE के अबू धाबी और अल ऐन जैसे शहरों में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
– बहरीन, कतर और सऊदी अरब में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं।
– ओमान में तेज बारिश के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आवाजाही रोकनी पड़ी
– बारिश के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई है।
– दुबई एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने गल्फ न्यूज को बताया कि 45 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। 3 फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।
– कई शहरों में ऑफिस और स्कूल बंद कर दिए गए है। लोगों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

खाड़ी देशों में मौसम बदलने की वजह
– खाड़ी देशों में मौसम बदलने की बड़ी वजह दक्षिण-पश्चिम की तरफ से लो-प्रेशर बनना है। इसकी वजह से आप-पास के क्षेत्रों की नमी यहां बढ़ गई और तूफान के साथ जबरदस्‍त बारिश हुई।
– विशेषज्ञों ने सामान्य मौसम को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है, यह कहते हुए कि असाधारण तूफान भविष्य में और अधिक सामान्य हो जाएंगे क्योंकि ग्रह गर्म होता जा रहा है।
– प्रत्येक 1°C की औसत तापमान वृद्धि के साथ, वायुमंडल लगभग 7% अधिक नमी संग्रहीत कर सकता है। इससे अधिक बूँदें और भारी वर्षा हो सकती है, कभी-कभी कम समय में और छोटे क्षेत्र में।
– भारत ने भी 2023 में देश के बहुत सारे हिस्‍सों में असामान्‍य बारिश झेली है। इसकी भी वजह जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात
– दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक UAE ने पिछले साल COP28 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की मेजबानी की थी।

बाढ़ को क्‍यों नहीं संभाल पाए अरब देश
– संयुक्त अरब अमीरात में अन्‍य अरब देशों की तरह जलवायु गर्म और शुष्क है।
– ऐस में वर्षा कम होती है और इस तरह की असामान्‍य बारिश से निपटने के लिए बुनियादी ढाँचा मौजूद नहीं है।
– माना जा रहा है कि मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की मूसलाधार वर्षा की घटनाएँ अधिक बार होंगी।

—————
2. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून सीजन में सामान्‍य से अधिक बारिश होने का कितना अनुमान लगाया है?
How much more than normal rainfall has the India Meteorological Department (IMD) predicted in the monsoon season?

a. 90%
b. 100%
c. 106%
d. 108%

Answer: c. 106% (यानी 87 सेंटीमीटर बारिश)

– इस बार मानसून में 106% तक रहने की उम्मीद है। जोकि सामान्य से अधिक होता है।
– चार महीने के बारिश सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर (86.86 सेंटीमीटर) होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।
– IMD के अनुसार मानसूनी बारिश पिछले साल वर्ष 2023 में सामान्य से थोड़ा कम 94% हुई थी।

मानसून सीजन से कितने दिन पहले भविष्‍यवाणी
– एक दशक में यह पहली बार है कि IMD ने चार महीने के मानसून सीजन की शुरुआत से लगभग 45 दिन पहले, पहले चरण में ही “सामान्य से अधिक” बारिश की भविष्यवाणी की है।
– IMD ने इस अनुमान की जानकारी 15 अप्रैल 2024 को दी।

पिछले पांच वर्षों में बारिश
वर्ष – IMD अनुमान – स्‍काईमेट अनुमान – हुई बारिश
2023 – 96% – 94% – 94%
2022 – 100% – 98% – 106%
2021 – 98% – 94% – 99%
2020 – 109% – 110% – 100%
2019 – 110% – 93% – 100%

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
– चीफ : मृत्युंजय महापात्र
– मुख्यालय : नई दिल्ली
– स्थापना : 15 जनवरी 1875

IMD के अनुसार मानसून मीटर


– अगर मानसूनी बारिश 90 फीसदी से नीचे होती है तो यह भारी कमी मानी जाती है।
– बारिश 90 से 95 फीसदी होती है तो इसे सामान्‍य से कम माना जाता है।
– यदि बारिश 96 से 104 फीसदी रहती है तो यह सामान्य मानी जाती है।
– यदि बारिश 104 से 110 फीसदी रहती है तो यह सामान्‍य से अधिक मानी जाती है।
– यदि बारिश 110 फीसदी से अधिक होती है तो यह बहुत अधिक मानी जाती है।

अल नीनो का प्रभाव
– IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस वर्ष, अल नीनो अभी तक पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है।
– लेकिन जून तक इसके ख़त्म होने और इसके बाद ला नीना की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
– अगस्‍त से सितबर में अल नीनो के ला नीना प्रभाव में बदलने का अनुमान है। जिससे देश में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

ला नीना (La Nina)
– अल नीनो (El Nino) और ला नीना शब्द का संदर्भ प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में होने वाले परिवर्तन से है।
– प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा से ऊपर 140 से 120 डिग्री के बीच के हिस्से को नीनो-3.4 रीजन कहा जाता है।
– ‘ला नीना’ वर्षों के दौरान, ठंडी सतहें महासागरों को वातावरण से अधिक गर्मी को ऐब्सॉर्ब करने देती हैं।
– नतीजतन, हवा का तापमान नीचे चला जाता है, जिससे कूलिंग इफेक्ट पैदा होता है।
– जब इस क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से नीचे होता है तो इस प्रोसेस को ला नीना (La Nina) कहते हैं।
– ला नीना की घटना, प्रशांत महासागर में इक्‍वेटर (भूमध्‍य रेख) के पास होती है, लेकिन इसका असर दुनिया के बड़े हिस्‍से में होता है।
– इसके विपरीत एक और मौसम का प्रभाव है, जिस अल नीनो कहते हैं। इसकी वजह से तापमान गर्म हो जाता है।
– ला नीना के कारण से ही भारत में भारी ठंड और बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

अच्‍छी बारिश से अर्थव्‍यवस्‍था सही होती है?
– देश में 70 फीसदी बारिश दक्षिणी पश्चिमी मानसून के चलते होती है।
– भारती कुल GDP में कृषि क्षेत्र का 14 प्रतिशत योगदान है।
– इसी अंदाजा लगा सकते हैं कि अच्‍छी बारिश देश की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए कितनी महत्‍वपूर्ण है।

भारत में मानसून किस रास्‍ते से आता है?
– भारत में मानसून जून के शुरूआत में केरल के रास्‍ते आता है।
– और 4 महीने की बारिश के बाद सितंबर लास्‍ट तक राजस्‍थान के रास्‍ते वापस चला जाता है।

#राज्‍यों में बारिश का असर#

किन राज्‍य सामान्‍य से अधिक बारिश
– तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव।

किन राज्‍य सामान्‍य से कम बारिश
– ओडिशा, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

किन राज्‍य सामान्‍य बारिश
छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

कम बारिश का फसल पर प्रभाव
– कम बारिश से फसल की वृद्धि और पैदावार पर निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।
– कम बारिश से सूखे की स्थिति पैदा हो सकती है।
– सूखे की स्थिति से फसल में नमी की कमी हो सकती है।
– जिससे पौधे मुरझा सकते हैं और फसल की पैदावार कम हो सकती है।

अधिक बारिश का फसल पर प्रभाव
– फसलों की वृद्धि और विकास के लिए बारिश बहुत महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि सामान्‍य से अधिक बारिश फसल के लिए नमी पैदा करती है। इतनी बारिश फसल और पौधों के लिए अच्‍छी मानी जाती है।
– हालांकि बहुत अधिक बारिश फसल के लिए हानिकारक भी हो सकती है।
– अत्यधिक बारिश से मिट्टी का कटाव और जलभराव हो सकता है और पौधों में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

————–
3. विश्व हीमोफिलिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hemophilia Day observed?

a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल

Answer: c. 17 अप्रैल

2024 की थीम
– सभी के लिए समान पहुंच: सभी रक्तस्राव विकारों को पहचानना
– Equitable access for all: recognizing all bleeding disorders

– इस दिवस को मनाने का उददेश्‍य लोगों को इस खतरनाक समस्या के बारे में जागरूक करना है।
– चोट लगने से अक्सर हमारे शरीर से खून निकलने लगता है।
– थोड़ी देर खून निकलने के बाद वहां खून का थक्का जम जाता है।
– इस कारण बहुत ज्यादा खून नहीं निकलता, खून में थक्के बनाने के लिए जरूरी फैक्टर हमारे प्लेटलेट्स में मौजूद रहते हैं।
– जब शरीर में कुछ खास प्रोटीन्स की कमी हो जाती है तब रक्‍त का थक्‍का नहीं जमता है, इसे हीमोफीलिया कहते हैं।
– वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिन के सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है।

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया
स्थापना – 1963
मुख्यालय – मॉन्ट्रियल (कनाडा)

————–
4. भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित मानव-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक फील्ड परीक्षण किया है, इसे किसने विकसित किया है?
Indian Army has successfully field tested indigenously developed Man-Portable Anti-Tank Guided Missile (MPATGM) weapon system, developed by?

a. हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
b. डीआरडीओ
c. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
d. स्काईरूट एयरोस्पेस

Answer: b. डीआरडीओ

MPATGM : मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल

– 13 अप्रैल 2024 को भारतीय सेना ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वॉरहेड उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
– इस प्रणाली में MPATGM, लॉन्चर, लक्ष्य अधिग्रहण प्रणाली और अग्नि नियंत्रण इकाई शामिल थी।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी-बेस्‍ड डिफेंस सिस्‍टम विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

MPATGM
– एक कम वजन वाली, लंबी बेलनाकार मिसाइल है।
– जिसमें चार रेडियल पंखों के दो समूह होते हैं।
– जो बीच में बड़े और पूंछ पर छोटे होते हैं।
– इसमें एक उच्च-विस्फोटक एंटी-टैंक (HEAT) आकार का चार्ज वॉरहेड लगा हुआ है।
– यह निशाना लगाने के साथ फायर एक्‍सटिंग्विशर सिस्‍टम से लैस है।
– वजन 14.5 Kg है, कमांड लॉन्च यूनिट (CLU) का वजन 14.25 Kg है।
– डिजिटल ऑल-वेदर दृष्टि के साथ एक लेजर डिज़ाइनर को जोड़ती है।
– न्यूनतम सीमा 200 से 300 मीटर है, अधिकतम सीमा 4 किमी है।
– यह हथियार प्रणाली दिन और रात दोनों में संचालन के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है।
– इसे DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया।
– वर्ष 2015 में इसे डिजाइन किया गया।
– वर्ष 2018 में उद्घाटन किया गया।

DRDO
– रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के तहत प्रमुख एजेंसी है।
– गठन: 1958
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– अध्यक्ष: समीर वी कामथ

—————-
5. भारत के किस जैन आध्यात्मिक नेता और जैन आचार्य मुनि को अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्ड वालंटियर सर्विस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Which Jain spiritual leader and Jain Acharya Muni of India was honored with the US President’s Gold Volunteer Service Award?

a. आचार्य लोकेश मुनि
b. आचार्य जिनचन्द
c. आचार्य विमलसागर
d. आचार्य देवानंद जी

Answer: a. आचार्य लोकेश मुनि

– वह अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक हैं।
– गोल्ड वालंटियर सर्विस पुरस्‍कार उन्‍हें 9 अप्रैल 2024 को वाशिंगटन के कैपिटल हिल में दिया गया।
– अमेरिकी कांग्रेसी (सांसद) ब्रैड शर्मन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा जारी प्रमाण पत्र और प्रशिस्‍त पत्र पढ़ा।
– यह पुरस्कार सार्वजनिक भलाई और मानवता के लिए आचार्य लोकेश मुनि के योगदान को मान्यता देता है।
– आचार्य लोकेश मुनि भगवान महावीर द्वारा स्थापित जैन धर्म के अनुयायी हैं।

—————-
6. पद्मश्री विजेता केजी जयन का निधन 16 अप्रैल 2024 को हो गया, वह इनमें क्‍या थे?
Padmashree winner KG Jayan passed away on 16 April 2024, who was he?

a. कॉमेडियन और संगीतकार
b. संगीतकार और गायक
c. अभिनेता और राजनेता
d. पत्रकार और बिजनेसमैन

Answer: b. संगीतकार और गायक

केजी जयन के बारे में
– एक भारतीय कर्नाटक (carnatic) संगीतकार और गायक थे।
– उनका जन्म : 21 नवंबर 1934
– निधन : 16 अप्रैल 2024
– वह काफी समय से बीमार थे।
– वह 89 वर्ष के थे। वह केरल से थे।
– उन्हें वर्ष 2019 में पद्मश्री मिला था।
– वर्ष 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

कर्नाटक (carnatic) संगीत
– यह दक्षिण भारतीय भाषाओं में कर्नाटक संगीत या कर्नाटक संगीतम के नाम से जाना जाता है।
– आमतौर पर यह दक्षिण भारत से जुड़ी संगीत की एक प्रणाली है।
– जिसमें आधुनिक भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं।

‘जया-विजया’ मशहूर जोड़ी
– केजी जयन और उनके दिवंगत भाई केजी विजयन को संगीत की दुनिया में ‘जया-विजया’ जोड़ी के रूप में जाना जाता था।
– साथ में, उन्होंने फिल्मों, नाटकों और भक्ति एल्बमों में 1,000 से अधिक रचनाओं को जीवन दिया।
– 1988 में विजयन की मृत्यु हुई।
– इसके बाद जयन ने भक्ति गीतों और कर्नाटक संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी संगीत यात्रा जारी रखी।

कुछ महत्‍वपूर्ण फिल्में जिनमें संगीत दिया
– भूमियिले मलखमार, धर्मसस्थ, निराकुदम, स्नेहम, थेरुवुगीथम, पधापूजा, शनमुघप्रिया और पप्पथी आदि।

————–
7. भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डस्टलिक का आयोजन अप्रैल 2024 में कहां शुरू हुआ है?
Where has the India-Uzbekistan joint military exercise Dustlik started in April 2024?

a. नुकूस, उज्‍बेकिस्‍तान
b. विशाखापट्टनम, भारत
c. टर्मेज़, उज्‍बेकिस्‍तान
d. राजस्‍थान, भारत

Answer: c. टर्मेज़, उज्‍बेकिस्‍तान

डस्‍टलिक सैन्‍य अभ्‍यास
– आयोजन कब : 15 से 28 अप्रैल 2024
– कहां : टर्मेज़, उज्‍बेकिस्‍तान
– संस्‍करण : पांचवां
– पिछला : चौथा (वर्ष 2023)
– यह अभ्यास एक वार्षिक कार्यक्रम है।
– जो भारत और उज्बेकिस्तान में बारी-बारी आयोजित किया जाता है।

नोट: 60 कर्मियों वाली भारतीय सशस्त्र बल टुकड़ी का प्रतिनिधित्व भारतीय सेना के 45 कर्मियों द्वारा किया जा रहा है

इसका उद्देश्‍य
– डस्‍टलिक अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और पहाड़ी व अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है।
– यह उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास और विशेष हथियार कौशल की बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

उज्‍बेकिस्‍तान
– राजधानी : ताशकंद
– राष्‍ट्रपति : शौकत मिर्जियोयेव
– प्रधानमंत्री : अब्दुल्ला अरिपोव
– मुद्रा : उज़्बेक सोम

—————
8. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक (MD) दूसरी बार कौन बनीं?
Who became the Managing Director (MD) of the International Monetary Fund (IMF) for the second time?

a. सोनिया बजाज
b. क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
c. राउना मेहता
d. निधि राजदान

Answer: b. क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

– क्रिस्टालिना जॉर्जीवा 1 अक्टूबर, 2024 से चार्ज लेंगी।
– उन्‍हें पांच वर्ष के लिए आईएमएफ के एमडी के रूप में दोबारा नियुक्त किया गया है।
– बुल्गारिया की रहने वालीं क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने वर्ष 2019 से आईएमएफ के एमडी के रूप में कार्य किया है।
– वह विश्व बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और विश्व बैंक समूह के अंतरिम अध्यक्ष रह चुकी हैं।
– उन्होंने यूरोपीय आयोग के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, मानवीय सहायता और संकट प्रतिक्रिया आयुक्त के रूप में भी कार्य किया।

आईएमएफ के बारे में
– आर्थिक संकट का सामना कर रहे सदस्य देशों को वित्तीय सहायता देना, सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं की निगरानी करना और मजबूत आर्थिक नीतियों को लागू करने के लिए तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण।
– आईएमएफ का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
– वर्तमान में इसके 190 सदस्य देश हैं।

—————
9. भारत और किस देश ने दोहरे कराधान बचाव समझौते (DTAA) में संशोधन के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए, जिसे अप्रैल 2024 में सार्वजनिक किया गया?
India and which country signed a protocol to amend the Double Taxation Avoidance Agreement (DTAA), made public in April 2024?

a. श्रीलंका
b. मॉरीशस
c. म्यांमार
d. नेपाल

Answer: b. मॉरीशस

DTAA : Double Taxation Avoidance Agreement

– द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार संशोधित प्रोटोकॉल पर 7 मार्च 2024 को हस्ताक्षर किए गए और अब अप्रैल 2024 में इसे सार्वजनिक किया गया है।
– इसमें यह तय करने के लिए एक व्यवस्था की गयी है कि कोई विदेशी निवेशक संधि लाभों का दावा करने के लिए पात्र है या नहीं।

नियमों एक नया अनुच्‍छेद जोड़ा
– द इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार टैक्स विशेषज्ञों ने कहा कि प्रोटोकॉल में एक नया अनुच्‍छेद ’27B लाभ का अधिकार’ जोड़ा गया है।
– समझौते में एक प्रिंसिपल पर्पज टेस्‍ट (PPT) शामिल किया गया है।
– जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करके टैक्स से बचाव को कम करना है कि संधि के लाभ केवल वास्तविक उद्देश्य वाले लेनदेन के लिए दिए जाते हैं।

किस फ्रेमवर्क के तहत
– नांगिया एंडरसन इंडिया के चेयरमैन राकेश नांगिया ने कहा कि संशोधन संधि के दुरुपयोग के खिलाफ भारत का कदम है।
– यह वैश्विक प्रयासों के साथ जुड़ने के भारत के कदम का प्रतिनिधित्व करता है।
– खासकर BEPS एक्शन 6 फ्रेमवर्क के तहत।
– हालांकि, पुराने निवेशों के लिए पीपीटी के उपयोग को लेकर चीजें अस्पष्ट बनी हुई हैं।
– इस मामले में CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) से स्पष्ट मार्गदर्शन की जरूरत है।

DTAA पर कुछ चिंताएँ उठाई गई
– इनकम टेक्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार वैसे, हाल ही में संशोधित भारत-मॉरीशस DTAA पर कुछ चिंताएं उठाई गई हैं।
– इस संदर्भ में, यह स्पष्ट किया जाता है कि ये चिंताएं फिलहाल समय से पहले उठाई जा रही हैं।
– क्योंकि दिशानिर्देशों को अभी तक अनुमोदित और आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 90 के तहत अधिसूचित नहीं किया गया है।
– जब प्रोटोकॉल क्रियाशील होता है, तो यदि कोई प्रश्न हो, तो उन्हें आवश्यकतानुसार संबोधित किया जाएगा।

कई सालों पहले टैक्‍स समझौते पर हस्ताक्षर हुए
– वर्ष 2016 में, भारत और मॉरीशस ने एक संशोधित कर समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– जिसने 1 अप्रैल, 2017 से शुरू होने वाले द्वीप राष्ट्र के माध्यम से शेयरों में लेनदेन पर भारत में पूंजीगत लाभ पर कर लगाने का अधिकार दिया।

वर्तमान में भारत के मॉरीशस के साथ क्या सैन्य संबंध हैं?
– भारत और मॉरीशस ने समुद्री सुरक्षा और अन्य पहलुओं पर घनिष्ठ सहयोग किया है।
– भारतीय रक्षा अधिकारियों को मॉरीशस रक्षा बलों में प्रतिनियुक्त किया जाता है।
– विदेश मंत्रालय के एक दस्तावेज़ में उल्लेख किया गया है कि एक भारतीय नौसेना अधिकारी मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड का प्रमुख होता है।
– एक भारतीय वायु सेना अधिकारी पुलिस हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन की कमान संभालता है
– एक भारतीय नौसेना अधिकारी मॉरीशस हाइड्रोग्राफी सेवाओं का प्रमुख होता है।
– भारतीय रक्षा बलों के लगभग 20 अधिकारी मॉरीशस में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
– भारत और मॉरिशस के बीच संबंध लंबे समय से हैं, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक स्तर पर गहराई से जुड़े हैं।

मॉरीशस
– राष्‍ट्रपति : पृथ्वीराजसिंग रूपन
– प्रधानमंत्री : प्रविंद जुगनॉथ
– राजधानी : पोर्ट लुईस
– मुद्रा : मॉरीशस रुपया
– किस महासागर में स्थित देश: हिन्‍द महासागर

————–
10. टी20 क्रिकेट में 500 छक्‍के (Six) पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज का नाम बताएं?
Name the first Indian batsman to complete 500 sixes in T20 cricket?

a. विराट कोहली
b. रोहित शर्मा
c. एम.एस. धोनी
d. सूर्यकुमार यादव

Answer: b. रोहित शर्मा

– उन्‍होंने यह रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2024 को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया।
– वह IPL में मुंबई इंडियंस टीम के बल्‍लेबाज हैं।
– वर्तमान में IPL 2024 चल रहा है, उसमें ही रोहित ने यह उपलब्धि हासिल की है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
– क्रिस गेल : 1056
– कीरोन पोलार्ड : 860
– आंद्रे रसेल : 678
– कॉलिन मुनरो : 548
– रोहित शर्मा : 500*

रोहित शर्मा
– वह भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो वर्तमान में सभी प्रारूपों में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।
– वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
– उनके नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड हैं।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *