16 & 17 May 2022 Current Affairs

यह 16 & 17 May 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. PM नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्‍मस्‍थली की यात्रा की, इस जगह का नाम बताएं?

a. कपिलवस्‍तु
b. सारनाथ
c. कुशीनगर
d. लुंबिनी

Answer: d. लुंबिनी

– गौतम बुद्ध का जन्‍म 563 ईसवी पूर्व लुंबिनी में हुआ था। यह वर्तमान में नेपाल में है।
– भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को लुंबिनी की यात्रा की।
– यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने लुंबिनी में मुलाकात की।

मोदी ने बौद्ध कल्चरल सेंटर की आधारशिला रखी
– पीएम मोदी ने लुंबिनी मे भारत की पहल पर बनाए जा रहे ‘सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज’ की आधारशिला रखी।
– इस सेंटर में बौद्ध परंपरा पर स्टडी होगी।
– इस बौद्ध सांस्कृतिक केंद्र को बनाने में भारत 1 अरब रुपए खर्च कर रहा है।

PM मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा
– 2014 के बाद से PM मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा है।

लुंबिनी ही क्‍यों गए पीएम मोदी
– दरअसल, नेपाल में जब केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री थे, तब चीन से उनकी नजदीकियां जगजाहिर थीं।
– अब शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री हैं, जो भारत समर्थक माने जाते हैं।
– देउबा अप्रैल 2022 में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए और भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए थे।
– पीएम मोदी के लुंबिनी दौरे से भारत-नेपाल के राजनीतिक रिश्ते तो मजबूत होंगे ही, साथ बौद्ध कूटनीति से एशिया को भी एक सूत्र में भी बांधा जा सकता है।
– दरअसल, दुनिया की बड़ी बौद्ध आबादी चीन, नेपाल भूटान, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देशों में रहती है।
– पीएम मोदी ने यहां से दोनों देशों के सांस्कृतिक विरासत को भी जोड़ने की कोशिश की।

भगवान बुद्ध के बारे में
– गौतम बुद्ध का जन्‍म 563 ईसवी पूर्व शाक्‍य गणराज्‍य की राजधानी कपिलवस्‍तु के पास लुंबिनी में हुआ था।
– सन्‍यास से पहले उनका नाम सिद्धार्थ था।
– 16 साल की उम्र में यशोधरा से उनका विवाह हुआ था।
– उनका एक पुत्र राहुल भी था।
– बुद्ध को एक दिन रोगी, वृद्ध और मृतकों को देखकर जीवन का सच पता चला।
– 29 साल की उम्र में उन्‍होंने सन्‍यास ले लिया और घर छोड़ दिया।
– 6 साल की तपस्‍या के बाद 35 साल की उम्र में बिहार के गया में वैशाख पूर्णिमा की रात पीपल के पेड़ के नीचे उन्‍हें ज्ञान प्राप्‍त हुआ।
– वे सिद्धार्थ से ‘बुद्ध’ बन गए।
– वह पीपल का पेड़ बोधिवृक्ष कहलाया।
– ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध ने वाराणसी के पास सारनाथ में पहला उपदेश दिया था।
– बुद्ध ने उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की उम्र में शरीर त्‍यागा।
– बौद्ध धर्म के अनुयायी इसे महापरिनिर्वाण कहते हैं।
– वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध का जन्‍म हुआ। इसी दिन ज्ञान प्राप्‍त हुआ और इसी दिन उन्‍होंने देह त्‍यागी।

—————
2. पीएम मोदी की नेपाल यात्रा (मई 2022) के दौरान दोनों देशों के बीच कितने एग्रीमेंट्स साइन हुए?

a. दो
b. तीन
c. पांच
d. छह

Answer: d. छह

– पीएम मोदी की 16 मई 2022 की नेपाल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच छह एग्रीमेंट्स पर साइन हुए।

साइन किए गए एग्रीमेंट्स की सूची

1. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR- Indian Council of Cultural Relations) और लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के बीच बौद्ध अध्ययन के लिए डॉ. अम्बेडकर चेयर की स्थापना का समझौता ज्ञापन

2. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR- Indian Council of Cultural Relations) और सीएनएएस, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के बीच भारतीय अध्ययन के ICCR चेयर की स्थापना का समझौता ज्ञापन

3. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR- Indian Council of Cultural Relations) और काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू) के बीच भारतीय अध्ययन के ICCR चेयर की स्थापना का समझौता ज्ञापन

4. काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू), नेपाल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT-M- Indian Institute of Technology Madras), भारत के बीच सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन

5. काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू), नेपाल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-M- Indian Institute of Technology Madras), भारत के बीच समझौता पत्र (LoA-Letter of Agreement) [स्नातकोत्तर (मास्टर) स्तर पर संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के लिए]

6. अरुण 4 परियोजना के विकास और इम्प्लिमेन्टेशन के लिए SJVN लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के बीच समझौता

अरुण 4 परियोजना
– अरुण 4 एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है।
– इस प्रोजेक्ट को SJVN लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) द्वारा डेवलप किया जायेगा।
– SJVN लिमिटेड भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है।
– यह प्रोजेक्ट नेपाल के संखुवासभा जिले में स्थित है।
– यह प्रोजेक्ट को अरुण नदी के किनारे बनाया जा रहा है।
– SJVN का अरुण नदी पर यह तीसरा प्रोजेक्ट है।
– इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 4,900 करोड़ रुपए है।

—————
3. वैज्ञानिकों ने मिल्की-वे गैलेक्सी (आकाशगंगा) के केंद्र में मौजूद ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की, इसका नाम बताएं?

a. RX J1131
b. Sagittarius A*
c. Messier 106
d. Fornax A

Answer: b. Sagittarius A* (सैगिटेरियस ए*) (SgrA*)

– इवेंट होराइजन टेलीस्कोप [EHT] (80 देशों के 300 से अधिक वैज्ञानिकों का कोलैबरेशन) ने 12 मई 2022 को Sagittarius A* की पहली तस्वीर जारी की।
– इस तस्वीर को दुनियाभर में फैले EHT के आठ रेडियो टेलिस्कोप ऑब्जर्वेटरीज की मदद से कैद किया गया है।

Sagittarius A*
– यह हमारी मिल्की-वे गैलेक्सी का ब्लैकहोल है।
– यह मिल्की-वे गैलेक्सी के सेन्टर (केन्द्र) में स्थित है।
– यह पृथ्वी से 27,000 लाइट ईयर दूर है।
– इसका मास (द्रव्यमान) लगभग 40 लाख सूर्य जितना है।

ब्लैक होल तो काला और अंधेरे से भरा होता है, फिर तस्वीर का क्या मतलब?
– दरअसल, ब्लैक होल के गुरुत्वाकर्षण से स्पेस की गैस, डेबरिस, डेड स्टार्स इसके अंदर घुस जाते है।
– जबरदस्‍त गुरुत्‍वाकर्षण की वजह से ब्‍लैक होल से लाइट भी नहीं आ सकती है।
– पंरतु ब्लैक होल की सीमा जिसे ईवेंट हॉराइज़ कहते है।
– इसके बाहर प्लाज्मा का भंवर तैरता रहता है।
– फिर यही रोशनी की तरह दिखाई देता है।
– इसी रोशनी की ही तस्वीर ली जाती है।

Sagittarius A* की तस्वीर कैसे ली गई?
– ब्लैक होल से रेडियो तरंगे (वेव्स) निकलती है।
– इन्‍हीं तरंगो को डाटा में बदला जाता है और इमेजिंग की जाती है।
– इसी तरह वर्ष 2017 में Sagittarius A* का डाटा स्टोर कर लिया गया था।
– फिर पांच वर्षों में इस डाटा को सुपरकंप्यूटर में प्रोसेस किया गया।
– प्रोसेसिंग होने के बाद अब इसकी इमेज बाहर आई है।
– इसके लिए वैज्ञानिकों ने SgrA* के डेटा को कई रातों में घंटों तक एकत्र किया है।

EHT द्वारा ली गई वर्ष 2019 के ब्लैक होल की तस्वीर और इस तस्वीर में क्या अंतर है?
– अप्रैल 2019 में EHT ने ब्लैक होल की पहली तस्वीर ली थी।
– यह तस्वीर M87 गैलेक्सी के ब्लैक होल की थी।
– मई 2022 में आई यह तस्वीर हमारी मिल्की-वे गैलेक्सी के ब्लैक होल SgrA* की है।

—————–
4. त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री कौन बनें?

a. मणिक साहा
b. राकेश साहा
c. प्रसास दास
d. इनमें कोई नहीं

Answer: a. मणिक साहा

– सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद मई 2022 में मणिक साहा नए मुख्‍यमंत्री बनें।
– राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

त्रिपुरा
राजधानी: अगरतला
मुख्यमंत्री: मणिक साहा
राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य

—————
5. अडानी ग्रुप ने किन सीमेंट कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदने का सौदा किया, जिससे वह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्‍पादक ग्रुप बन जाएगा?

a. अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड
b. एसीसी लिमिटेड
c. अल्ट्राटेक
d. a और b

Answer: d. a और b (अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड)

– अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड में होल्सिम लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी खरीदने का सौदा किया।
– होल्सिम लिमिटेड स्विट्जरलैंड की एक मल्टीनेशनल कंपनी है।
– अडानी ग्रुप ने 15 मई 2022 को स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के जरिए यह सौदा किया।
– यह डील अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और होल्सिम लिमिटेड के सीईओ जान जेनिशो के बीच हुई।

कितने डॉलर की डील?
– होल्सिम की अंबुजा सीमेंट्स में 63.19 फीसदी और एसीसी में 54.53 फीसदी हिस्सेदारी है।
– अडानी ग्रुप यह हिस्सेदारी 10.5 बिलियन डॉलर (लगभग 81 हजार करोड़ रुपए) में खरीदेगा।

अडानी ग्रुप सीमेंट कंपनियों में दूसरे नंबर पर
– यह डील आदित्य बिरला ग्रुप के अल्ट्राटेक सीमेंट के बाद अडानी को दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बना देगी।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड
– दोनों कंपनियां भारत की बड़ी सीमेंट कंपनियां है।
– इन दोनों के पास इस समय 70 MTPA की संयुक्त रूप से स्थापित उत्पादन क्षमता है।
– इनके भारत में 23 सीमेंट प्‍लांट्स, 14 ग्राइंडिंग स्टेशन, 80 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्‍लांट और 50,000 से अधिक चैनल पार्टनर हैं।

————–
6. देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम किस शहर में बन रहा है?

a. राउरकेला
b. लखनऊ
c. बरेली
d. पटना

Answer: a. राउरकेला (ओडिशा)

– ओडिशा के शहर राउरकेला में बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
– यह देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है।
– इस स्टेडियम में 20,000 की सीटिंग कैपासिटी है।
– स्टेडियम का निर्माण अक्टूबर 2022 तक हो जाएगा।
– स्टेडियम कॉम्पलेक्स 35 एकड़ में फैला हुआ, जिसमें से 15 एकड़ में स्टेडियम बन रहा है।
– स्टेडियम निर्माण की लागत 300 करोड़ रुपए है।
– इस स्टेडियम में वर्ष 2023 के मेन्स हॉकी वर्ल्डकप का आयोजन किया जायेगा।

भारतीय हॉकी टीम का पिछले ओलंपिक में प्रदर्शन
– टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

ओडिशा
– सीएम: नवीन पटनायक
– राजधानी: भुवनेश्वर

————–
7. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस शहर में राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (NCFL) का उद्घाटन मई 2022 में किया?

a. दिल्‍ली
b. हैदराबाद
c. मुंबई
d. अहमदाबाद

Answer: b. हैदराबाद

– यहां खास तौर पर साइबर अपराध के लिए केंद्रित रहेगा।
– हैदराबाद में इस लैब को केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (Central Forensic Science Laboratory – CFSL) के परिसर में स्‍थापित किया गया है।

हैदराबाद – तेलंगाना की राजधानी

————–
8. पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन 14 मई 2022 हो गया, वह किस देश के खिलाड़ी थे?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. इंग्लैंड
c. न्यूजीलैंड
d. वेस्टइंडीज

Answer: a. ऑस्ट्रेलिया

– ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 14 मई 2022 को कार दुर्घटना में निधन हो गया।
– यह कार दुर्घटना ऑस्ट्रेलिया के शहर क्वींसलैंड, हर्वे रेंज में हुई।
– वह 46 वर्ष के थे।

एंड्रयू साइमंड्स
– वह एक ऑलराउंडर प्लेयर थे।
– वह दायें हाथ के बल्लेबाज थे।
– इसके अलावा वह ऑफ स्पिन और मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर सकते थे।
– उन्होंने ने वर्ष 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
– मार्च 2004 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया।
– वर्ष 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया।
– उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 26 टेस्ट मैच और 198 वनडे मैच खेले।
– इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वर्ल्ड कप भी खेले।

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (International Day of Light) कब मनाया जाता है?

a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई

Answer: d. 16 मई

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर, थियोडोर मैमन (Theodore Maiman) द्वारा 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

————-
10. अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Day of Families) कब मनाया जाता है?

a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई

Answer: c. 15 मई

– वर्ष 2022 का थीम : ‘परिवार और शहरीकरण’
– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।

————-
11. शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Living Together in Peace) कब मनाया जाता है?

a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई

Answer: d. 16 मई

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– दिवस की स्‍थापना वर्ष 2018 में की गई थी।