16 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 16 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम क्‍या है, जिसे अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने T20i और वनडे इंटरनेशनल में स्‍थाई बनाया?
What is the ‘Stop Clock’ rule, which was made permanent by the International Cricket Council (ICC) in T20i and One Day Internationals?

a. तीन घंटे के भीतर मैच खत्‍म करने का प्रावधान
b. 60 सेकेंड के भीतर अगला ओवर शुरू न करने पर दो वॉर्निंग के बाद 5 रन की पेनल्‍टी
c. 5 मिनट में बॉलर द्वारा ओवर खत्‍म न करने पर पेनल्‍टी
d. a और b दोनों

Answer: b. 60 सेकेंड के भीतर अगला ओवर शुरू न करने पर दो वॉर्निंग के बाद 5 रन की पेनल्‍टी

– ICC ने जून 2024 से ‘स्टॉप-क्लॉक’ सभी वनडे और टी20ई में स्थायी करने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 से होगी।

क्‍या है ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम
– क्रिकेट मैचों में समय की बर्बादी को कम करने के लिए, आईसीसी ने ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम लागू किया है।
– इस नियम के मुताबिक, एक ओवर खत्म होने के बाद, फ़ील्डिंग टीम को अगला ओवर 60 सेकेंड यानी एक मिनट के अंदर शुरू करना होता है।
– अगर फ़ील्डिंग टीम इस नियम का पालन नहीं करती, तो उस पर पेनल्टी का प्रावधान है। हालांकि इसके पहले दो चेतावनियां दी जाएंगी।
– इस नियम के तहत, मैदान पर एक इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाई जाती है।
– यह घड़ी 60 सेकंड से लेकर शून्य तक उल्टी गिनती करती है। तीसरा अंपायर घड़ी शुरू करने का समय तय करता है।
– अगर कोई टीम तीसरी बार इस नियम का उल्लंघन करती है, तो बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को 5 रन पेनल्टी के तौर पर मिलते हैं।

इन परिस्थिति में छूट मिलेगी
– ऑफीशियल ड्रिंक इंटरवल, खिलाड़ी के जख्‍मी होने

ICC
– मुख्‍यालय: दुबई, यूएई
– चेयरमैन: ग्रेग बार्कले
– सीईओ: ज्योफ एलार्डिस

————–
2. पूर्व नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास का निधन 15 मार्च 2024 को हो गया, उन्‍हें कौन सा अवॉर्ड मिल चुका था?
Former Navy Chief Admiral Lakshminarayan Ramdas passed away on 15 March 2024, which award had he received?

a. रेमन मैग्सेसे
b. पद्म भूषण
c. पद्म विभूषण
d. नोबेल

Answer: a. रेमन मैग्सेसे

– वह 90 वर्ष के थे और उम्र संबंधित समस्‍या की वजह से निधन हुआ।
– रामदास ने दिसंबर 1990 से सितंबर 1993 तक नौसेना प्रमुख के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं।
– वह 13वें नौसेना प्रमुख थे।
– उससे पहले उन्‍होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी।
– वह पाकिस्तान-इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी से जुड़े थे।
– दक्षिण एशिया को सैन्यीकरण से दूर करने और परमाणु निरस्त्रीकरण के उनके प्रयासों के लिए 2004 में उन्हें शांति के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

—————
3. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National vaccination day) कब मनाया जाता है?
When is National Vaccination Day celebrated?

a. 17 मार्च
b. 16 मार्च
c. 15 मार्च
d. 14 मार्च

Answer: b. 16 मार्च

– पूरे देश में टीकाकरण के महत्व को बताने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
– राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 16 मार्च 1995 को मनाया गया था।
– वर्ष 1995 में भारत ने पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू किया और ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी।
– भारत से पोलियो को जड़ ख़त्म करने का अभियान पल्स पोलियो कैम्पेन के ज़रिए भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था।

—————–

—————
4. मानव विकास सूचकांक (Human development index) 2023/24 के अनुसार वर्ष 2022 में भारत की रैंक क्‍या रही?
What was the rank of India in the year 2022 according to the Human Development Index 2023/24?

a. 132
b. 134
c. 140
d. 161

Answer: b. 134

– संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 13 मार्च 2024 को ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट (2023/2024) जारी की। हालांकि इसमें वर्ष 2022 के आंकड़े हैं।
– वर्ष 2022 में भारत की रैंक 134 है।
– पिछली बार की तुलना में इस बार एक स्‍थान का सुधार हुआ। इंडेक्‍स में भारत का स्‍कोर 0.644 है।
– इस इंडेक्स में 193 देशों को शामिल किया गया है।
– इस इंडेक्‍स में सबसे कम रैंक वाला देश सोमालिया है, जिसका स्‍कोर 0.380 है।

पिछली रैंक क्‍या थी?
– वर्ष 2021 में 191 देशों में से भारत की रैंक 135 थी।
– तब भारत का स्‍कोर 0.633 था।

ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्‍स मापने (indicators) का पैमाना
– इंडेक्‍स की गणना 4 संकेतकों (indicators) से की जाती है।
1- जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (Life expectancy at birth)
2- स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष (Expected years of schooling)
3- स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष (Mean years of schooling)
4- प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) [Gross national income (GNI) per capita]

ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट 2023/24 के अनुसार 2022 में भारत की स्थिति
– जन्म के समय जीवन प्रत्याशा: 67.7 वर्ष
– स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष: 12.6 वर्ष
– स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष: 6.6 वर्ष
– प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई-Gross National Income): 6,951 डॉलर (5.76 लाख रुपये)

नोट- पहला मानव विकास सूचकांक साल 1990 में जारी किया गया था। तब से हर साल संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा इसे प्रकाशित करता है।

Top 10 देश
1. स्विट्जरलैंड
2. नार्वे
3. आइसलैंड
4. हॉंगकॉंग (चीनी हिस्‍सा)
5. डेनमार्क
5. स्‍वीडेन
7. जर्मनी
7. आयरलैंड
9. सिंगापुर
10. ऑस्‍ट्रेलिया
10. नीदरलैंड
नोट : जिन देशों का HDI स्‍कोर बराबर होता है, उसे एक जैसा स्‍थान दिया जाता है।

पड़ोसी देशों की रैंक
– चीन (75)
– श्रीलंका (78)
– भूटान (125)
– बांग्लादेश (129)
– नेपाल (146) भारत से नीचे स्‍थान
– पाकिस्तान (164) भारत से नीचे स्‍थान

आर्थिक शक्ति वाले देश
– जर्मनी (7)
– यूनाइटेड किंगडम (15)
– यूएसए (20)
– जापान (24)
– फ्रांस (28)
– रूस (56)
– चीन (75)
– ब्राजील (89)

UNDP
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रमुख: अचिम स्टेनर

————–
5. महाराष्‍ट्र कैबिनेट ने किस शहर के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी मार्च 2024 में दी?
Maharashtra Cabinet approved changing the names of eight railway stations of which city in March 2024?

a. नागपुर
b. सतारा
c. पुणे
d. मुंबई

Answer: d. मुंबई

– महाराष्‍ट्र कैबिनेट ने मुंबई के आठ रेलवे स्‍टेशनों का नाम बदलने का फैसला 13 मार्च 2024 को किया।
– महाराष्‍ट्र कैबिनेट ने प्रस्‍ताव को फाइनल मंजूरी के लिए केंद्र को भेज दिया है।
– इन आठ रेलवे स्‍टेशनों के नाम ब्रिटिश औपनिवेशिक काल से हैं।

किन रेलवे स्‍टेशनों का नाम बदला जाएगा?
पुराना नाम : नया नाम
– मुंबई सेंट्रल : परोपकारी जगन्नाथ शंकर सेठ
– करी रोड : लालबाग
– सैंडहर्स्ट रोड : डोंगरी
– मरीन लाइन्स : मुंबा देवी
– चर्नी रोड : गिरगांव
– कॉटन ग्रीन : ब्लैक चौकी
– किंग्स सर्कल : तीर्थंकर पार्श्वनाथ
– डॉकयार्ड रोड : मझगांव

महाराष्‍ट्र
सीएम – एकनाथ शिंदे
राज्‍यपाल – रमेश बैस

————–
6. महाराष्‍ट्र सरकार ने अहमदनगर का नया नाम क्‍या रखने को मंजूरी मार्च 2024 में दी?
In March 2024, the Maharashtra government approved renaming Ahmednagar to what new name?

a. शिवाजी नगर
b. अहिल्‍या नगर
c. राजेंद्र नगर
d. मालवा नगर

Answer: b. अहिल्‍या नगर

– महाराष्ट्र सरकार ने 13 मार्च 2024 को औपचारिक रूप से अहमदनगर जिले का नाम बदलकर 18 वीं सदी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर ‘अहिल्यानगर’ करने को मंजूरी दे दी।
– महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मई 2023 में
अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती के मौके पर यह ऐलान किया था।

अहमदनगर के बारे में
– यह जिला पश्चिमी महाराष्ट्र में है।
– अहमदनगर का नाम अब 18वीं सदी की मालवा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर पर होगा।
– अहमदनगर की स्थापना 1494 ई. में अहमद निज़ाम शाह ने की थी।

कौन थी अहिल्याबाई होल्कर
– अहिल्याबाई होल्कर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में साल 1725 में जन्‍मी थीं।
– बाद में वह मालवा राज्य (1767 से उनकी मृत्यु तक) की रानी बन गई थीं।
– कम उम्र में ही उनकी शादी खंडेराव के साथ कर दी गई थी।
– साल 1733 में उनकी शादी हुई थी जबकि साल 1754 में खंडेराव युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
– बाद में अहिल्याबाई होल्कर को साम्राज्य की कमान सौंप दी गई।
– अहिल्याबाई होल्कर को भारत के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ रानियों में से एक माना जाता है।
– देश के अलग-अलग हिस्सों में कई धर्मशालाएं बनाने का श्रेय अहिल्याबाई होल्कर को जाता है। उन्होंने 13 अगस्त 1795 में अंतिम सांस ली थी।

महाराष्‍ट्र में इन जगहों के नाम बदले जा चुके है
– औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम क्रमशः छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव रखा गया था।

महाराष्‍ट्र
सीएम – एकनाथ शिंदे
राज्‍यपाल – रमेश बैस

——————

————–
#साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2023#

————–
7. हिन्‍दी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2023 किसे मिला?
Who received the Sahitya Akademi Award 2023 for Hindi language?

a. बद्री नारायण
b. हृषिकेश मल्लिक
c. अर्जुन चावला
d. संजीव

Answer: d. संजीव

– यह पुरस्‍कार 2023 के लिए है, लेकिन 12 मार्च 2024 को राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्‍यक्ष माधव कौशिक द्वारा प्रदान किया गया।
– यह पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय साहित्य अकादमी की 70वीं वर्षगांठ (12 मार्च) के जश्न ‘साहित्योत्सव’ के साथ मनाया गया।
– इसकी स्‍थापना : 12 मार्च 1954 को हुई थी।

संजीव
– उन्हें ये अवॉर्ड उनके उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ के लिए मिला।
– वह उत्तर प्रदेश के सुल्‍तानपुर से हैं।
– उन्‍होंने अब तक लगभग 150 कहानियां और 14 उपन्‍यास लिखे हैं।

नोट
– साहित्य अकादमी ने 20 दिसंबर 2023 को 24 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की, और 12 मार्च 2024 को अध्‍यक्ष माधव कौशिक द्वारा यह अवॉर्ड दिया गया।
– 24 भाषाओं के पुरस्कारों में कविता की नौ पुस्तकें, छह उपन्यास, पांच लघु कथाएँ, तीन निबंध, एक साहित्यिक अध्‍ययन शामिल हैं।

साहित्‍य अकादेमी
– बोर्ड के अनुसार मुख्य साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्‍लेट, शॉल और एक लाख रुपये की राशि दी जाती है।
– यह राष्‍ट्रीय साहित्‍य संस्‍थान है और संस्‍कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ऑटोनोमस ऑर्गेनाइजेशन है।
– स्‍थापना : 12 मार्च 1954.
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली
– अध्‍यक्ष (President) : माधव कौशिक
– सचिव (Secretary) : के. श्रीनिवासराव

————–
8. अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2023 किसे मिला?
Who received the Sahitya Akademi Award 2023 for English Language?

a. निरंजन हांसदा
b. अनुराधा रॉय
c. नीलम सरन गौर
d. खालिद हुसैन

Answer: c. नीलम सरन गौर

– उन्हें ये अवॉर्ड उनके अंग्रेजी उपन्यास ‘रिक्विम इन राग जानकी’ के लिए मिला।
– वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैं।
– नीलम सरन गौर एक भारतीय अंग्रेजी उपन्यासकार हैं।

————–
9. 24 भाषाओं में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2023 की पूरी लिस्‍ट
Complete list of Sahitya Akademi Awards 2023 in 24 languages

————–
10. इस्‍लामोफोबिया से मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day to Combat Islamophobia observed?

a. 13 मार्च
b. 14 मार्च
c. 15 मार्च
d. 16 मार्च

Answer: c. 15 मार्च

– इस्लामोफ़ोबिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ और उनके प्रति तर्कहीन भय या घृणा का पूर्वाग्रह है।

– संयुक्त राष्ट्र ने इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना की।
– 15 मार्च को इसलिए चुना गया था क्योंकि यह क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार की बरसी है, जिसमें 51 लोग मारे गए थे।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *