27th Feb to 1st March 2022 Current Affairs

27th & 28th February 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।       

1. युद्ध की वजह से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए केंद्र सरकार ने किन मंत्रियों को वहां के पड़ोसी देशों में भेजा?

a. हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया
b. किरेन रिजिजू, जनरल वी.के. सिंह
c. गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा
d. a और b

Answer: d. a और b
(हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में 28 फरवरी को यह फैसला हुआ।
– यह सभी नेता भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए पड़ोसी देशों से समन्वय की बात करेंगे।

किसे कहां भेजा गया?
– वीके सिंह : पोलैंड
– किरेन रिजिजू : स्‍लोवाकिया
– हरदीप सिंह पुरी : हंगरी
– ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया : रोमानिया और मोल्‍दोवा

——————
2. केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को लाने के लिए अभियान का नाम क्‍या रखा?

a. ऑपरेशन गंगा
b. ऑपरेशन यमुना
c. ऑपरेशन गोदावरी
d. ऑपरेशन बचाव

Answer: a. ऑपरेशन गंगा

– विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला के अनुसार, बचाव अभियान पर जो भी खर्च आएगा, वह भारत सरकार वहन करेगी।
– चूंकि यूक्रेन का एयरस्‍पेस बंद है इसलिए पड़ोसी पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया से फ्लाइट्स चलाई जा रही हैं।

यूक्रेन की सीमा पर भारतीयों के साथ बदसलूकी
– रूस के हमले की वजह से यूक्रेन की हालत गंभीर हैं।
– भारतीय दूतावास की एडवाइजरी पर हजारों छात्र और युवा यूक्रेन के सीमावर्ती देशों की ओर चले।
– लेकिन 27 फरवरी को जारी कई वीडियो के और न्‍यूजपेपर्स के अनुसार उन्‍हें रास्‍ते और सीमा पर यूक्रेन की पुलिस ने पीटा।
– खासतौर पर पालैंड की सीमा पर सुरक्षा कर्मियों ने बदसलूकी।
– माइनस टेंपरेचर में बहुत बुरे दौर ने भारतीय स्‍टूडेंट्स और युवा रह रहे हैं।
– पोलैंड के एंबेसडर का कहना है कि – पोलैंड एक ऐसा देश है जिसने भारतीय छात्रों को यूक्रेन से पोलैंड में प्रवेश के लिए वीज़ा की ज़रूरत तक ख़त्म कर दी है।

पिछले राहत अभियान के नाम
– वर्ष 2015 : यमन में संघर्ष के दौरान ‘ऑपरेशन राहत’
– वर्ष 2015 : नेपाल में भूकंप के बाद ‘ऑपरेशन मैत्री’

——————
3. यूक्रेन पर आक्रमण के चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खेल से जुड़े किस अंतरराष्ट्रीय महासंघ से निलंबित कर दिया गया?

a. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ
b. अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (IJF)
c. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
d. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट महासंघ

Answer: b. अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (IJF)

– जुडो की स्पोर्ट गवर्निंग बॉडी ने 27 फरवरी 2022 को व्लादिमीर पुतिन को IJF के मानद अध्यक्ष के पद से निलंबित कर दिया।
– वह वर्ष 2008 से मानद अध्‍यक्ष थे।
– रूस के राष्ट्रपति खुद जूडो खिलाड़ी हैं, वह वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक में इस खेल में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

——————
4. यूक्रेन-रूस विवाद के चलते किन तीन देशों ने फीफा वर्ल्डकप क्वालिफायर 2022 में रूस के साथ खेलने से मना कर दिया?

a. चीन, न्यूजीलैंड, फ्रांस
b. अफगानिस्तान, बेनिन, ऑस्ट्रेया
c. चेक, स्वीडन, पौलेंड
d. इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, ब्राजील

Answer: c. चेक, स्वीडन, पौलेंड

– चेक, स्वीडन और पौलेंड ने यूक्रेन पर हमले के चलते रूस के साथ फीफा वर्ल्डकप क्वालिफायर 2022 में खेलने से मना कर दिया है।
– पौलेंड और स्वीडन ने 26 फरवरी 2022 को इसपर फैसला लिया।
– वहीं चेक ने भी यूक्रेन के सर्मथन दिखाते हुए 27 फरवरी 2022 को रूस के साथ फीफा वर्ल्डकप क्वालिफायर में ना खेलने का फैसला लिया।
– फीफा वर्ल्डकप क्वालिफायर मार्च, 2022 से शुरू होने वाला है।
– पोलैंड और रूस के बीच यह मुकाबला 24 मार्च को रूस के मॉस्को में खेला जाना था।
– पोलैंड के अलावा स्वीडन और चेक को भी मॉस्को में ही फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना था।
– इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के विजेता के साथ ही रूस और पोलैंड के विजेता का सामना होता।
– लेकिन अब तीनों देशों ने इस क्वालिफायर में रूस के साथ खेलने से मना कर दिया है।
– फीफा वर्ल्डकप 2022, 21 नंबवर से लेकर 18 दिसंबर तक खेला जायेगा।

——————
5. बहुराष्‍ट्रीय नौसैन्‍य अभ्‍यास ‘मिलान 2022’ का आयोजन फरवरी में किस जगह हुआ?

a. मुंबई
b. कोलकाता
c. विशाखापत्तनम
d. अंडमान-निकोबार

Answer: c. विशाखापत्तनम

– इस अभ्यास को 25 फरवरी 2022 से विशाखापत्तनम में शुरू किया गया।
– यह अभ्यास नौ दिन तक चलेगा।
– इसे नेवी की ईस्‍टर्न नेवल कमांड होस्‍ट कर रहा है।
– यह द्विवार्षिक अभ्यास है। हालांकि इस बार चार साल बाद आयोजित किया जा रहा है।
– वर्ष 2020 के नेवी अभ्यास को कोविड-19 के कारण रद करना पड़ा था।
– इस नेवी अभ्यास की थीम ‘Camaraderie – Cohesion – Collaboration (सहानुभूति – सामंजस्य – सहयोग) है।
– इस थीम का लक्ष्य है भारत को विश्व में जिम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में पेश करना।
– इस एक्‍सरसाइज में क्‍वाड देश (अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया) भी शामिल हैं।
– इस बार यूक्रेन युद्ध की वजह से इसमें रूस शामिल नहीं हो रहा है।

मिलान
– नेवल एक्‍सरसाइज पहली बार 1995 में आयोजित हुआ था।
– वर्ष 2022 से पहले तक यह आयोजन पोर्ट ब्‍लेयर और अंडमान निकोबार में किया जाता था।

इंडियन नेवी
चीफ – एडमिरल आर हरि कुमार

——————-
3. रूस- यूक्रेन मामले को लेकर भारत ने किस देश में होने वाले बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘कोबरा वॉरियर’ में भाग नहीं लेने का फैसला लिया?

a. रूस
b. यूक्रेन
c. यूनाइटेड किंगडम
d. अमेरिका

Answer: c. यूनाइटेड किंगडम

– भारतीय वायुसेना ने (IAF) ने रूस- यूक्रेन माहौल के चलते ‘कोबरा वॉरियर’ नाम की इस एक्‍सरसाइज में भाग लेने से मना कर दिया है।
– ये एक्‍सरसाइज ब्रिटेन में 6 से 27 मार्च 2022 तक होनी थी।
– भारत ने कुछ दिन पहले ही इसमें भाग लेने की सूचना दी थी जिसमें तेजस हल्के युद्धक विमानों को भी शामिल किया जाना था।
– IAF के इस फैसले से कुछ घंटों पहले भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के आक्रमण पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव पर मतदान में भी हिस्सा नहीं लिया।

——————-
4. देश का पहला केबल रेल ब्रिज किस केंद्र शासित प्रदेश में बन रहा है?

a. लद्दाख
b. जम्मू-कश्मीर
c. पुदुचेरी
d. चंडीगढ़

Answer: b. जम्मू-कश्मीर

– जम्‍मू-कश्‍मीर में कहां बन रहा है ब्रिज: उधमपुर – श्रीनगर – बारामुला रेल लिंक सेक्शन पर।
– किस नदी में पुल : अंजी नदी
– ब्रिज का नाम : अंजी खाद ब्रिज
– ब्रिज की ऊंचाई : 331 मीटर
– ब्रिज की लंबाई : 473.25 मीटर
– यह रेलवे पुल जम्मू-कश्मीर में कटरा और रियासी को जोड़ेगा।
– कौन बना रहा है पुल : कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL)
– इसके निर्माण में इंजीनियरिंग की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

एक पिलर पर ब्रिज
– जम्मू-कश्मीर के जिस इलाके में यह पुल बन रहा है, वहां का मौसम बेहद खतरनाक होता है।
– ऐसे में कोई आर्क ब्रिज बनाना मुश्किल काम है।
– केबल पर बनने वाले इस ब्रिज के लिए एक ऊंचा पिलर बनाया गया है। इसके दोनों ओर केबल बांधा जाएगा।

– उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे कठिन रेल लाइन का प्रोजेक्ट है।
– यह इलाका हिमालय की पहाड़ियों के बीच है।

——————
5. भारत के किस स्पेसक्राफ्ट ने सोलर प्रोटॉन इवेंट्स (SPE) और कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) को फरवरी 2022 में रिकॉर्ड किया?

a. चंद्रयान-1
b. चंद्रयान-2
c. चंद्रयान-3
d. कार्टोसैट-3

Answer: b. चंद्रयान-2

– चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर मौजूद एक ‘लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर’ (CLASS) ने सोलर प्रोटॉन इवेंट्स (SPE) का पता लगाया है।
– इसका पता 20 जनवरी 2022 को लगा।
– यह अंतरिक्ष में मनुष्यों के लिए रेडिएशन को काफी बढ़ा देता हैं।
– इसरो ने यह भी बताया कि 18 जनवरी को इस उपकरण ने कोरोनल मास इजेक्शन (CME) का भी पता लगाया था।
– इसरो ने 23 फरवरी 2022 को इस बात की जानकारी दी।

– सोलर प्रोटॉन इवेंट्स (SPE) घटना को नासा के Geostationary Operational Environmental Satellite (GOES) ने पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करते हुए देखा था, लेकिन वह इस घटना को रिकॉर्ड नहीं कर पाया।
– उसे कोरोनल मास इजेक्शन (CME) ईवेंट का भी पता नहीं चला।
– परंतु, चंद्रयान-2 ने इस इवेंट को रिकॉर्ड कर लिया।
– चंद्रयान -2 ने पूर्ण रूप से SPE और CME दोनों घटनाओं को देखा।

कोरोनल मास इजेक्शन क्‍या है?
– कोरोनल मास इजेक्शन (CME) आयनाइज्ड (ionised) मटेरियल और मैग्नेटिक फील्ड का एक बहुत शक्तिशाली स्ट्रीम होती है, जोकि पृथ्वी पर थोड़े दिन में पहुंचती है।
– CME अपने साथ ज्योमैग्नेटिक स्ट्रॉम और आकाश में अरोरा (auroras) जैसी खतरनाक चीजे लेकर आता है।

इस तरह के ऑब्जर्वेशन से क्या फायदा?
– इसरो ने कहा कि इस तरह की मल्टी-पॉइंट ऑब्जर्वेशंस प्रसार (propagation) और विभिन्न ग्रह प्रणालियों पर इसके प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी।

सोलर प्रोटॉन इवेंट
– जब सूर्य सक्रिय होता है, तो सौर फ्लेयर्स (Solar flares) नामक विस्फोट होते हैं, जो कभी-कभी चार्ज्ड पार्टिकल्‍स (ऊर्जावान कणों) को इंटरप्लेनेटरी स्पेस में भी उगलते हैं और इन्हीं ऊर्जावान कणों को सौर प्रोटॉन इवेंट्स (SPE) कहा जाता है।
– इनमे से ज्यादातर प्रोटॉन्स हाई एनर्जी के होते है।
– इससे स्पेस में मनुष्यों पर रेडिएशन का प्रभाव होता है।
– यह प्रोटॉन्स पृथ्वी के एटमॉसफीयर के मध्य में बडे़ पैमाने पर आयोनाइजेशन का कारण बन सकते है।
– सोलर फ्लेयर्स को उनकी स्ट्रेंथ के अनुसार क्लासीफाई किया जाता है।
– सबसे छोटे वाले फ्लेयर्स A-क्लास के होते हैं।
– उसके बाद B, C, M और X आते हैं।
– यह अक्षर ऊर्जा उत्पादन में 10 गुना वृद्धि को रिप्रेजेंट करते है।
– इसका मतलब है कि M-क्लास फ्लेयर C-क्लास फ्लेयर की तुलना में दस गुना अधिक तीव्र है।
– और B-क्लास फ्लेयर की तुलना में 100 गुना अधिक तीव्र है।

——————–
6. दुनिया के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने?

a. आर प्रज्ञानानंद
b. अभिमन्यु मिश्रा
c. देव पटेल
d. लक्ष्य सेन

Answer: a. आर प्रज्ञानानंद

– वह भारतीय ग्रैंडमास्‍टर हैं। उम्र 16 वर्ष है।
– पूरा नाम रमेशबाबू प्रज्ञानंद है।
– ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने विश्व के नंबर वन मैग्नस कार्लसन को 21 फरवरी 2022 को एयरथिंग्स ऑनलाइन रेपिड चैस टूर्नामेंट में हराया।
– उन्होंने खेल के आंठवें राउंड में नॉर्वे के चैंपियन कार्लसन को मात दी।
– प्रज्ञानानंद, कार्लसन को हराने वाले तीसरे भारतीय बन गए है।
– इससे पहले अभिमन्यु मिश्रा और गुकेश डी उन्‍हें हरा चुके हैं।

आर प्रज्ञानानंद के बारे में
– रमेशबाबू प्रज्ञानानंद का जन्म 10 अगस्त 2005 को चेन्नई में हुआ था।
– वह भारतीय शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू के छोटे भाई हैं।
– रमेशबाबू प्रज्ञानानंद शतरंज के एक महान खिलाड़ी हैं।

—————–
7. इंडियन नेवी की ‘प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू’ का आयोजन फरवरी 2022 में कहां हुआ?

a. कोलकाता
b. विशाखापत्तनम
c. मुंबई
d. चेन्‍नई

Answer: b. विशाखापत्तनम

– राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंडियन नेवी की फ्लीट समीक्षा 21 फरवरी 2022 को की।
– यह भारत में 12वां फ्लीट रिव्‍यू थी।

——————
8. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू-2022 (PFR-22) का आयोजन किया गया, इसकी थीम क्‍या थी?

a.’भारतीय नौसेना-राष्ट्र की सेवा में 75 साल’
b. ‘भारतीय नौसेना-राष्ट्र हित में समर्पित’
c. ‘भारतीय नौसेना-राष्ट्र का गौरव’
d. ‘भारतीय नौसेना-राष्ट्रवादी’

Answer: a.’भारतीय नौसेना-राष्ट्र की सेवा में 75 साल’

– यह बारहवां फ्लीट रिव्यू था, इसे भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया गया।
– इस दौरान नेवी ने राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी, उन्हें गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया।
– रामनाथ कोविंद के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।
– यह दूसरी बार है, जब विशाखापत्तनम PFR की मेजबानी कर रहा है।
– पहली बार, वर्ष 2006 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति (then president) एपीजे अब्दुल कलाम ने समीक्षा की थी।

फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन
– PFR-22 के तहत कोविंद युद्धपोतों (warship) सहित नौसेना के दो फ्लीट और तटरक्षक बल (Coast Guard), भारतीय नौवहन निगम के फ्लीट की समीक्षा की।
– इस समीक्षा में 10,000 से अधिक कर्मियों द्वारा संचालित 63 जहाज और पनडुब्बियां (submarines) शामिल हुईं।

– फ्लाईपास्ट के बाद मरीन कमांडो (MARCOS) आतंकवाद निरोधी अभियान और खोजी एवं बचाव अभ्यास के अलावा कुछ पनडुब्बियों के जरिये ‘स्टीम पास्ट’ का प्रदर्शन किया गया।

——————-
9. विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day) कब मनाया जाता है?

a. 22 फरवरी
b. 23 फरवरी
c. 24 फरवरी
d. 25 फरवरी

Answer: a. 22 फरवरी

– यह दिवस दुनिया भर में सभी गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स और अन्य गर्ल समूहों द्वारा मनाया जाता है।
– यह दिन साथी भाइयों और बहनों के बारे में सोचने, उनकी चिंताओं को दूर करने के सही अर्थ को समझने के लिए मनाया जाता है।

2022 की थीम- हमारा विश्व, हमारा समान भविष्य (Our World, Our Equal Future)।

– 1926 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैंप एडिथ मैसी के गर्ल स्काउट्स में गर्ल स्काउट अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में, 22 फरवरी को ये दिन चुना गया।
– 22 फरवरी को स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बैडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी और वर्ल्ड चीफ गाइड लेडी ओलेव बैडेन-पॉवेल दोनों का जन्मदिन होता है।

——————-
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्‍य में स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्‍लांट का वर्चुअल उद्घाटन फरवरी 2022 में किया?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. बिहार
d. गुजरात

Answer: a. मध्‍य प्रदेश

– यह प्‍लांट मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में है।
– किस योजना तहत यह प्‍लांट : वेस्ट टू वेल्थ गोबर-धन योजना.
– इस गोबर धन संयंत्र से हर दिन 550 टन गीले कचरे से 17500 किलोग्राम बायो-सीएनजी के उत्पादन का लक्ष्‍य रखा गया है।
– दो वर्षों में देश के 75 बड़े नगर निकायों में इस प्रकार के गोबरधन बायो सीएनजी प्लांट बनाने पर काम किया जा रहा है।

युवाओं को मिलेगी ‘ग्रीन जॉब्स’
– नरेंद्र मोदी ने कहा एक अनुमान है कि इस प्लांट से बनने वाली CNG से करीब 400 बसें चलेंगी।
– सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा, यानी ये ग्रीन जॉब्स को भी बढ़ाने में मददगार होगा।

मध्‍य प्रदेश
– सीएम – शिवराज सिंह चौहान
– गवर्नर – मंगूभाई पटेल

——————-
11. खिलाड़ी सुरजीत सेनगुप्ता का निधन 17 फरवरी 2022 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?

a. क्रिकेट
b. वॉलीबॉल
c. फुटबॉलर
d. हॉकी

Answer: c. फुटबॉलर

– वह भारत के मिडफील्डर रहे हैं।
– वर्ष 1970 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक (bronze medal) जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
– उन्‍होंने 1970 से 1976 के बीच लगातार छह बार कलकत्ता फुटबॉल लीग का खिताब जीता।
– इसके अलावा छह बार आईएफए शील्ड और तीन बार डूरंड कप का खिताब जीता।
– उनका जन्म 30 अगस्त 1951 को हुआ था।
– उन्होंने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत किदरपोर क्लब के साथ की।

——————–
12. विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day) कब मनाया जाता है?

a. फरवरी का पहला शनिवार
b. फरवरी का दूसरा शनिवार
c. फरवरी का तीसरा शनिवार
d. फरवरी का चौथा शनिवार

Answer: c. फरवरी का तीसरा शनिवार

– वर्ष 2022 में ये 19 फरवरी को मनाया गया।
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य इन स्तनधारियों (mammals) के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

पैंगोलिन के बारे में
– इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क (स्केल) की तरह की संरचना होती है।
– जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है।
– पैंगोलिन ऐसे शल्कों वाला अकेला mammals (स्तनीयजन्तु) है।
– यह अफ़्रीका और एशिया में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
– पैंगोलिन की जीभ उसके शरीर से लंबी हो जाती है।
– उनका नाम मलय शब्द ‘पेंगुलिंग’ से आया है जिसका अर्थ है ‘कुछ ऐसा जो लुढ़कता हो।
– पैंगोलिन दुनिया में सबसे अधिक तस्करी (smuggling) वाले mammals हैं क्योंकि लोग उनका मांस और हड्डी चाहते हैं।

——————–
13. मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) दिवस कब मनाया जाता है ?

a. 19 फरवरी
b. 20 फरवरी
c. 21 फरवरी
d. 22 फरवरी

Answer: a. 19 फरवरी

– हर साल भारत मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाता है।
– इस योजना का उद्देश्य हर दो वर्ष में सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारंभ किया था।

 


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *