24 & 25 May 2022 Current Affairs

यह 24 & 25 May 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारतीय सेना की पहली महिला फाइटर पायलट कौन बनीं?

a. अभिलाषा बराक
b. अवनि लेखरा
c. मुस्कान अग्रवाल
d. सेजल गुप्ता

Answer: a. अभिलाषा बराक

– कैप्‍टन अभिलाषा बराक 25 मई 2022 को भारतीय सेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गईं।
– उन्‍होंने नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल से फाइटर पायलट के तौर पर ग्रेजुएशन किया है।
– कोर्स पूरा करने के बाद अभिलाषा को विंग्स (उड़ान भरने का सर्टिफिकेट) मई 2022 में प्रदान किए गए।
– वह 26 वर्ष की हैं।
– हरियाणा से हैं।
– पिता कर्नल एस ओम सिंह, सेना से रिटायर्ड हैं।
– भाई आर्मी में हैं।

पहली बार महिला ऑफिसर को लड़ाकू पायलट का काम
– पहली बार महिला अधिकारियों को आर्मी में हेलिकॉप्टर पायलट बनने का मौका मिला है।
– इससे पहले तक आर्मी एविएशन में महिलाएं सिर्फ एटीसी यानी ग्राउंड ड्यूटी में होती थी।
– अभिलाषा बराक ने एक इंटरव्‍यू में कहा है कि उन्‍होंने जब आर्मी एविएशन कोर को चुना था, तब भी उन्‍हें पता था कि उन्‍हें केवल ग्राउंड ड्यूटी ही करनी होगी।
– लेकिन उम्‍मीद थी कि भविष्‍य में महिलाओं को आर्मी में फाइटर प्‍लेन उड़ाने का भी मौका जरूर मिलेगा। और ऐसा हुआ भी।

अभिलाषा बराक की पढ़ाई
– उन्होंने वर्ष 2016 में दिल्‍ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्‍यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।
– इसके बाद अमेरिका में मल्‍टी नेशनल कंपनी डेलॉइट में प्लेसमेंट हुआ था।
– हालांकि पिता और भाई के आर्मी कॅरियर को देखकर उनकी दिलचस्‍पी सेना की ओर हो गई।
– एंट्रेंस एग्‍जाम में सफल होने पर वर्ष 2018 में, उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई से भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

आर्मी एविएशन कोर
– आर्मी एविएशन कोर 1986 में बना।
– इसमें आर्टिलरी के साथ ही आर्मी के सभी आर्म्स से ऑफिसर और जवान होते हैं।
– आर्मी एविएशन कोर ने 1987 में श्रीलंका में तमिल टाइगर्स के खिलाफ ऑपरेशन पवन में और 1999 में करगिल युद्ध में भी आर्मी एविएशन कोर ने अहम भूमिका निभाई थी।

फाइटर पायलट कैसे बनते हैं?
– आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में एंट्री के लिए NDA, NCC Special Entry, AFCAT और CDS एग्‍जाम देना होता है।
– इनमें से कोई भी एग्‍जाम पास करने के बाद आप चाहें तो फाइटर पायलट भी बन सकते हैं।
– इसके लिए नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल से ग्रेजुएशन कोर्स करना होता है।
– तब फाइटर पायलट बन सकते हैं।

– एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट – अवनि चतुर्वेदी
– राफेल विमान की पहली महिला पायलट – शिवांगी सिंह

इंडियन आर्मी चीफ – जनरल मनोज पांडे

—————
2. टेड्रोस अधानोम घेब्रेसियस को कितने वर्ष के लिए दोबारा WHO का महानिदेशक नियुक्त किया गया?

a. चार वर्ष
b. पांच वर्ष
c. छह वर्ष
d. सात वर्ष

Answer: b. पांच वर्ष

– विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य सभा (World Health Assembly) ने 24 मई 2022 को डॉ. टेड्रोस को दूसरी बार वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का महानिदेशक चुना।
– महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) के पद पर वह अगले पांच वर्षों तक रहेंगे।
– WHO के DG का कार्यकाल पांच वर्षों का होता है।
– इस पद के लिए वोटिंग WHO मुख्‍यालय जेनेवा  (स्विट्जरलैंड) में हुई।
– डॉ. टेड्रोस को 160 में से 155 वोट मिले।
– वह पहली बार इस पद के लिए वर्ष 2017 में चुने गए थे।

डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेसियस
– वह इथियोपिया देश के नागरिक है।
– वर्ष 2012 और 2016 के बीच इथियोपिया के विदेश मामलों के मंत्री थे।
– उससे पहले वर्ष 2005 में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

————–
3. दुनिया का सबसे ऊंचा वेदर स्टेशन (मौसम स्टेशन) किस पर्वत पर स्थापित किया गया?

a. माउंट एवरेस्ट
b. कंचनजंघा
c. मनास्लु
d. मकालु

Answer: a. माउंट एवरेस्ट

– नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी के विशेषज्ञों की एक टीम ने माउंट एवरेस्ट पर 8,830 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा वेदर स्टेशन स्थापित किया है।
– अमेरिका में एपलाशियन स्टेट यूनिवर्सिटी के जलवायु वैज्ञानिक बेकर पेरी के नेतृत्व वाली नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी में पर्वतारोही और वैज्ञानिक शामिल थे।
– मौसम संबंधी घटनाओं को स्वचालित रूप से मापने के लिए इस स्टेशन को स्थापित किया गया है।
– यह स्टेशन हवा का तापमान, वायु की गति और दिशा, एयर प्रेशर आदि को मापेगा।

चीन का भी ऑटोमेटिक मेट्रोलॉजिकल मॉनिटरिंग सिस्टम
– चीन ने भी एवरेस्ट के उत्तरी हिस्से में 8,800 मीटर की ऊंचाई पर एक ऑटोमेटिक मेट्रोलॉजिकल मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया हुआ है।
– पहले यह सबसे ऊंचाईं वाला माना जाता था, लेकिन अब नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी ने इससे 30 मीटर ऊंचा स्‍टेशन स्‍थापित कर दिया है।

माउंट एवरेस्‍ट
समुद्र तल से ऊंचाई – 8,848.86 meters

————–
4. केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लॉन्च किया, इसकी थीम क्‍या है?

a. वेस्ट टू वेल्थ
b. क्लीन यॉर सिटी
c. सेव सिटी
d. नो गार्वेज

Answer: a. वेस्ट टू वेल्थ

– आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने 24 मई 2022 एक वर्चुअल कार्यक्रम में स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण (SS-2023) लॉन्च किया।
– उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण (SS) का आंठवा संस्करण SS-2023 लॉन्च किया।
– कचरा मुक्त शहरों के लिए इस सर्वेक्षण की थीम ‘वेस्ट टू वेल्थ’ रखी गई।
– इस सर्वेक्षण में 3R – रिड्यूस, रिसाइकल एंड रीयूज के सिद्धांत को प्राथमिकता दी जाएगी।
– इसका मतलब हुआ कचरा कम करें, रीसायकल करें और पुन: उपयोग करें।

स्वच्छ सर्वेक्षण
– स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 में शुरू किया गया था।
– इसका उद्देश्य शहरी स्वच्छता की स्थिति में सुधार के लिए शहरों को प्रोत्साहित करना था।
– पिछला स्वच्छ सर्वे (2022) देश के 4355 शहरों में हुआ था।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री- हरदीप सिंह पुरी

————
5. भारत में पहली बार मनी स्पाइडर किस अभ्‍यारण्‍य में पाई गई?

a. वायानाड वाइल्डलाइफ सेंचुरी
b. पटना बर्ड सेंचुरी
c. मसूरी वाइल्डलाइफ सेंचुरी
d. रानीपुर सेंचुरी

Answer: a. वायानाड वाइल्डलाइफ सेंचुरी, केरल

– मनी स्पाइडर मुख्यतः यूरोपीय घास के मैदानों में पाई जाती है।
– लेकिन यह पहली बार भारत में केरल के वायनाड वाइल्डलाइफ सेंचुरी की मुथंगा रेंज में पाई गई है।
– ऐसा माना जाता है कि यह मकड़ी उस व्यक्ति के लिए “भाग्य लेकर आती है” जो इसके संपर्क में आता है।

इस मकड़ी की खोज किसने की?
– क्राइस्ट कॉलेज, इरिंजालाकुडा, त्रिशूर के शोधकर्ताओं ने इस मकड़ी की खोज की है।
– रिसर्च ग्रुप में अथिरा जोस और विष्णु हरिदास, सेंटर फॉर एनिमल टैक्सोनॉमी एंड इकोलॉजी (CATE), क्राइस्ट कॉलेज के रिसर्चर्स शामिल हैं।

मनी स्पाइडर
– यह प्रोसोपोनोइड्स के जीनस (genus) यानी बौने मकड़ियों (लिनीफिडे) के परिवार से संबंधित है।
– इसे प्रोसोपोनॉयड्स बाईफ्लेक्टोजाइनस (Prosoponoides biflectogynus) नाम दिया गया है।
– नर और मादा मनी स्पाइडर आमतौर पर क्रमशः 3 मिलीमीटर और 4 मि‍लीमीटर लंबे होते हैं।
– दुनिया भर से अब तक इस जीनस से संबंधित मकड़ियों की केवल छह प्रजातियों की पहचान की गई है।
– यह भारत से इस जीनस (genus) की पहली रिपोर्ट है।
– इसलिए देश में मकड़ियों की इस प्रजाति पर कोई व्यापक अध्ययन नहीं किया गया है।

चीटियों की नकल करने वाली मकड़ियाँ भी पाई गई
– इन मकड़ियों को ऐन्ट-मिमिकिंग स्पाइडर्स कहा जाता है।
– यह मकड़ियाँ वायानाड वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य की मनंथावेदी रेंज में पाई गई है।
– यह मकड़ियाँ साल्टिसिडे (Salticidae) फैमिली से संबंधित हैं।
– इन्हें टॉक्सियस अल्बोक्लेवस (Toxeus alboclavus) नाम दिया गया है।
– भारत से इस जीनस (genus) की केवल तीन प्रजातियों की सूचना मिली है, और यह पश्चिमी घाट से रिपोर्ट की गई पहली प्रजाति है।
– इस प्रजाति के नर और मादा मकड़ियाँ क्रमशः 4 मिमी और 6 मिमी तक लंबी होती है।

नोट: यह रिसर्च ब्रिटिश साइंटिफिक जर्नल्स पेक्खमिया (Peckhamia) और आर्कनोलॉजी (Arachnology) में प्रकाशित हुई है।

—————-
6. 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन कहां किया जाएगा, जिसके सामूहिक प्रदर्शन का नेतृत्व पीएम मोदी करेंगे?

a. मैसूर
b. लखनऊ
c. पटना
d. चेन्नई

Answer: a. मैसूर

– 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY-2022) के प्रदर्शन का मुख्य आयोजन कर्नाटक के शहर मैसूर में 21 जून 2022 को होगा।
– यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” वर्ष में पड़ रहा है, इसलिए इसको 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर आयोजित किया जायेगा।
– केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने यह ऐलान किया।

कर्नाटक
सीएम – बसवराज बोम्मई
गवर्नर – थावरचंद गहलोत
राजधानी – बेंगलुरु

————–
7. दिल्ली के नए उप-राज्यपाल कौन बनें?

a. रंजीत पाण्डेय
b. राकेश चौहान
c. विनय कुमार सक्सेना
d. मदन वर्मा

Answer: a. विनय कुमार सक्सेना

– राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया।
– विनय कुमार को अनिल बैजल की जगह नियुक्त किया गया है।
– राष्ट्रपति ने 23 मई 2022 को अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार किया और विनय कुमार सक्सेना की नियुक्ति की।

विनय कुमार सक्सेना
– वह कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे है।
– उन्होंने ने राजस्थान में जेके ग्रुप के साथ एक सहायक अधिकारी के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।
– विनय कुमार सक्‍सेना कई सालों तक खादी ग्राम उद्योग आयोग (KVIC) के प्रमुख थे।

————–
8. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने किस मोबाइल ऐप को रीलॉन्च किया, जिसमें आम लोग अपना हेल्‍थ रिकॉर्ड रख सकेंगे?

a. आभा
b. एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स
c. माई हेल्थ
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. आभा (ABHA) [आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट]

– राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ‘आभा’ मोबाइल एप्लीकेशन के संशोधित वर्जन को लॉन्च करने की घोषणा की है।
– आभा एप्प को पहले एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स एप्प के नाम से जाना जाता था, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
– राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा के अनुसार, आभा एप्प में भारत के नागरिक अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड रख सकेंगे।
– मरीज अपने आभा एड्रेस की मदद से सेकंडों में अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं।
– इसके कारण उन्हें बहुत सुविधा हो जायेगी।
– यह उन्हें एक ही स्थान पर उनके स्वास्थ्य का पूरा विवरण उपलब्ध करा देगा तथा कहीं भी, कभी भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को साझा करने में उनकी मदद करेगा।
– इससे उनके रिकॉर्ड के खो जाने का अंदेशा नहीं रहेगा।

नया ऐप में क्या?
– आभा के उन्नत संस्करण में नया यूज़र इंटरफेस (यूआई) है।
– आभा मोबाइल एप्लीकेशन पर कोई भी व्यक्ति आभा एड्रेस (username@abdm) बना सकता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
सीईओ – डॉ. आरएस शर्मा
स्‍थापना – 23 मई 2018
मुख्‍यालय – दिल्‍ली

—————
9. विश्व थायरॉइड दिवस (World Thyroid Day) कब मनाया जाता है?

a. 25 मई
b. 26 मई
c. 27 मई
d. 28 मई

Answer: a. 25 मई

2022 की थीम
– “It’s not you. It’s your thyroid.”
– “यह आप नहीं हैं, यह आपका थायरॉइड है।

– थायरॉइड तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो थायरॉइड ग्लैंड गले में नीचे की तरफ मौजूद होता है।
– थायरॉइड हार्मोन में कमी से वजन बढ़ता और घटता है।

—————
10. विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) कब मनाया जाता है?

a. 22 मई
b. 23 मई
c. 27 मई
d. 28 मई

Answer: b. 23 मई

2022 की थीम
– “Shellebrate!” Asks Everyone to Love and Save Turtles
– शेलब्रेट : सभी को कछुओं से प्यार करने और बचाने के लिए

– यह दिन दुनिया भर में कछुओं और उनके लुप्त हो रहे आवासों की रक्षा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

—————
11. गैर-स्वशासी क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह (International Week of Solidarity with the Peoples of Non-Self-Governing Territories) कब मनाया जाता है?

a. 19 से 26 मई
b. 22 से 28 मई
c. 25 से 31 मई
d. 25 से 31 जून

Answer: c. 25 से 31 मई

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– इसका उद्देश्य गैर-स्वशासी प्रदेशों के लोगों के भूमि सहित उनके प्राकृतिक संसाधनों के अहस्तांतरणीय अधिकारों की सुरक्षा और गारंटी के लिए प्रभावी उपाय करना ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *