13 अप्रैल 2023 – करेंट अफेयर्स के 10 महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब विस्‍तार से

यह 13 अप्रैल 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश में भारतीय यूनिवर्सिटी का पहला विदेशी परिसर खुला?
In which country the first overseas campus of Indian University opened?

a. चीन
b. यूएसए
c. युगांडा
d. कांगो

Answer: c. युगांडा

—————
2. किस भारतीय यूनिवर्सिटी ने युगांडा में पहला विदेशी कैंपस खोला?
Which Indian University opened its first overseas campus in Uganda?

a. NFSU
b. IIT Delhi
c. IIT Bombay
d. JNU

Answer: a. NFSU (नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी) {राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय}

– नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित है।
– यह वर्ष 2008 में स्‍थापित हुआ था। इसके बाद 2020 में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।
– यह केंद्र सरकार द्वारा ‘राष्‍ट्रीय महत्‍व का संस्‍थान’ घोषित है।
– यह यूनिवर्सिटी गृह मंत्रालय के अंडर में है।

युगांडा में कहां स्‍थापित हुआ कैंपस
– इसका विदेशी परिसर युगांडा के जिंजा में स्‍थापित किया गया है।
– इस कैंपस का उद्घाटन समारोह 12 अप्रैल 2023 को हुआ।द्य
– इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा – आज का दिन भारत और युगांडा के लिए गौरव का दिन है।
– जयशंकर ने कहा कि असल में यह भारत का ऐसा पहला सरकारी विश्वविद्यालय है, जो विदेश में एक परिसर स्थापित कर रहा है।
– विदेश मंत्री ने कहा कि एनएफएसयू राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान है और पूरी तरह से फोरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई कराने वाला यह विश्व का पहला विश्वविद्यालय है।

– विदेश मंत्री 10 से 15 अप्रैल तक दो अफ्रीकी देशों-युगांडा और मोजाम्बिक– की यात्रा पर हैं।

युगांडा
– प्रेसिडेंट : योवेरी मुसेवेनी
– PM : रोबिनाह नब्बंजा
– राजधानी : कंपाला
– मुद्रा : युगांडा शिलिंग

————–
3. देश की पहली अंडर वाटर ट्रेन किस नदी के नीचे चली?
Under which river did the country’s first underwater train run?

a. गंगा
b. ब्रह्मपुत्र
c. नर्मदा
d. हुगली

Answer: d. हुगली

– भारत में पहली बार 12 अप्रैल 2023 को अंडर वाटर ट्रेन चली।
– यह ट्रेन पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे से होकर कोलकाता से हावड़ा पहुंची।
– कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) के GM पी उदय कुमार रेड्डी ने इस ट्रेन में महाकरन से हावड़ा मैदान के बीच सफर किया।
– यह मेट्रो ट्रेन का ट्रायल था।

– हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की जुड़वां सुरंग में बना यह अंडरवाटर ट्रेन का ट्रैक 4.8 किलोमीटर लंबा है।

बैटरी से चलेगा इंजन
– सियालदह से एस्प्लेनेड तक ट्रेनों को बैटरी इंजन से चलाया जाएगा, क्योंकि इसमें पटरियों पर इलेक्ट्रिफिकेशन नहीं किया गया है।
– अगले कुछ महीने में ट्रेन नियमित चलने लगेगी। इसके साथ ही भारत भी उन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां मेट्रो ट्रेन पानी के नीचे चलती है।
– दरअसल, कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) सियालदह से एस्प्लेनेड के बीच 2.5 किलोमीटर के ट्रैक का काम पूरा होने का इंतजार कर रहा है, इसके बाद ही इस पर रेगुलर ट्रेन शुरू की जाएगी।

लंदन और पेरिस की तर्ज पर चलेगी मेट्रो
– भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन लंदन-पेरिस की तर्ज पर चलाई जा रही है।
– इस अंडर वाटर मेट्रो की तुलना लंदन की यूरोस्टार से की जा रही है, जो लंदन और पेरिस को अंडर वाटर रेल लिंक से जोड़ती है।

————–
4. किस पड़ोसी देश में वहां की सेना ने 11 अप्रैल 2023 को भीड़ पर बम बरसाए, जिससे 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई?
In which neighboring country, the army there bombed the crowd on 11 April 2023, killing more than 100 people?

a. पाकिस्‍तान
b. चीन
c. म्‍यांमार
d. श्रीलंका

Answer: c. म्‍यांमार

– म्‍यांमार में दो वर्ष से ज्‍यादा समय से सैन्‍य शासन है।
– इसके खिलाफ आम लोग विरोध कर रहे हैं। सेना इन्‍हें कुचल रही है।
– म्यांमार की सेना ने 11 अप्रैल 2023 को फाइटर जेट से बम बरसाए और हेलिकॉप्‍टर से लगातार 20 मिनट तक फायरिंग की।
– न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसमें दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
– घटना सागैंग प्रांत के पाजीगी कस्बा में हुई।
– यह म्‍यांमार की राजधानी नेपिडॉ से 260 किमी दूर है।
– आर्मी ने यह हमला तब किया जब पाजीगी शहर में पीपुल्स डिफेंस फोर्सेस ( PDF) का ऑफिस खोल रहे थे।
– दरअसल, PDF देश में मिलिट्री के खिलाफ अभियान चला रही है। हमले के वक्त 300 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे।

UN ने कहा- यह हैरान करने वाला है
– संयुक्‍त राष्‍ट्र ने सेना की तरफ से किए गए हमले की निंदा की है।
– UN ह्यूमन राइट्स के हाई कमिश्नर वोल्कर तुर्क ने कहा कि हवाई हमले की रिपोर्ट परेशान करने वाली है।
– उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जब हेलीकॉप्टर से बम बरसाए गए तब एक हॉल में कई स्कूली बच्चे डांस कर रहे थे।

म्‍यांमार
– सेना प्रमुख मिन आंग हलैंग ने एक फरवरी 2021 को सैन्‍य तख्‍तापलट कर दिया था।
– वहां की नेता आंग सान सू की और राष्‍ट्रपति को जेल में डाल दिया गया था।

म्यांमार की
– राजधानी- नेपिडॉ (Naypyitaw)
– मुद्रा- क्यात (Kyat)
– भाषा- Burmese

————–
5. भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा का निधन 12 अप्रैल 2023 को हो गया, वे किस औद्योगिक समूह के मानद चेयरमैन थे?
India’s oldest billionaire Keshab Mahindra passed away on 12th April 2023, He was the honorary chairman of which industrial group?

a. टाटा संस
b. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा
c. रिलायंस
d. वेदाता रिसोर्सेज

Answer: b. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा

– उनका निधन 99 वर्ष की उम्र में हो गया।
– वे 1963 से 2012 तक (लगभग 48 वर्षों तक) महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन थे।
– अपने लगभग 5 दशक के लंबे कार्यकाल में केशब महिंद्रा ने महिंद्रा ग्रुप को न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़ी कंपनी के रूप स्थापित किया
– अभी इस पद पर उनके भतीजे आनंद महिंद्रा हैं।

————–
6. जलियांवाला बाग हत्‍याकांड की 104वीं बरसी कब मनाई गई?
When was the 104th anniversary of the Jallianwala Bagh massacre observed?

a. 12 अप्रैल
b. 13 अप्रैल
c. 14 अप्रैल
d. 15 अप्रैल

Answer: b. 13 अप्रैल

– वर्ष 2023 में हम उस आतंक की 104वीं बरसी मना रहे हैं।
– इस नरसंहार ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
– 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर के जलियांवाला बाग में हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे।
– जनरल डायर ने इस दिन कर्फ्यू लगाया हुआ था।
– उसने सैनिकों के साथ पहुंचकर गोली चलवा दी।
– फायरिंग के वक्त वहां करीब 25 हजार लोग मौजूद थे। यहां से निकलने को एक ही रास्‍ता था, जहां से गोलियों की बौछार हो रही थी।

————–
7. विश्व चगास रोग दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Chagas Disease Day observed?

a. 14 अप्रैल
b. 15 अप्रैल
c. 16 अप्रैल
d. 17 अप्रैल

Answer: a. 14 अप्रैल

– वर्ल्‍ड हेल्‍थ एसेंबली ने इस दिवस को वर्ष 2019 में घोषित किया था।
– इस बीमारी को अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस भी कहते हैं।
– यह बीमारी ट्रायटोमाइन नामक परजीवी के शरीर में प्रवेश से होती है।
– कीट के काटने से यह परजीवी मनुष्‍य के शरीर में प्रवेश कर सकता है।
– ससे बुखार होता है और लोगों की हमौत भी हो सकती है।

डब्ल्यूएचओ
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
– महानिदेशक: टेड्रोस एडनॉम।

————–
8. आंबेडकर जयंती कब मनाई जाती है?
When is Ambedkar Jayanti celebrated?

a. 14 अप्रैल
b. 15 अप्रैल
c. 16 अप्रैल
d. 17 अप्रैल

Answer: a. 14 अप्रैल

– इसी दिन 14 अप्रैल 1891 को बाबासाहेब डॉ भीम राव आम्बेडकर का जन्‍म हुआ था।
– इस दिन को भीम जयंती भी कहते हैं।
– आंबडेकर, भारत संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन थे। बाद में देश के पहले कानून मंत्री बने।
– बचपन से उन्‍होंने दलितों से होने वाले छूआ-छूत और भेदभाव को झेला और इसके विरोध में मुखर रहे।
– उन्‍हें 1990 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

————–
9. भारत में खुदरा महंगाई दर मार्च 2023 में कितना रही?
What was the retail inflation rate in India in March 2023?

a. 5.66%
b. 6.12%
c. 7.21%
d. 8.12%

Answer: a. 5.66%

खुदरा महंगाई की रिपोर्ट किसने जारी की?
– सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 12 अप्रैल 2023 को यह आंकड़ा जारी किया है।

– बीते महीने खुदरा महंगाई 15 महीने के निचले स्तर पर रही।
– मुख्य रूप से खाने का सामान सस्ता होने से महंगाई दर घटी है। – यह फरवरी 2023 में 6.44 फीसदी रही थी।

महंगाई की गणना कैसे होती है?
– महंगाई की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से की जाती है।
– इस इंडेक्स में अलग-अलग कैटेगरी होती है।
– इस इंडेक्स की तीन मुख्य कैटेगरी- खाद्य वस्तुएं (Food Items), ईंधन और प्रकाश (Fuel & Light) और कोर सेक्टर (core) [अन्य मुख्य वस्तुएं]
– इंडेक्स में खाद्य वस्तुएं (46%), ईंधन और प्रकाश (7%) और कोर (47%) होती है।

————–
10. किस बिजली कंपनी ने बांग्‍लादेश में बिजली सप्‍लाई शुरू की?
Which power company started power supply in Bangladesh?

a. रिलायंस पावर
b. अडाणी पावर
c. टाटा पावर
d. एनटीपीसी

Answer: b. अडाणी पावर

– अदानी पावर लिमिटेड ने झारखंड के गोड्डा में एक नया बिजली संयंत्र स्‍थापित किया है।
– इस अत्याधुनिक बिजली संयंत्र की क्षमता 1,600 मेगावाट है।
– इससे बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति शुरू हुई है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *