18 & 19 February 2023 Current Affairs

यह 18 & 19 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. कितने लाख अमीर लोगों ने वर्ष 2022 में भारत की नागरिकता छोड़ दी?
How many lakh rich people gave up the citizenship of India in the year 2022?

a. 1.24 लाख
b. 2.03 लाख
c. 2.25 लाख
d. 3.58 लाख

Answer: c. 2.25 लाख

– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
– भारत की नागरिकता छोड़ने के मामले में जबरदस्‍त उछाल आया है।
– बेहद अमीर (HNIs : high net-worth individuals), भारत छोड़कर वेस्‍टर्न कंट्री की ओर बढ़ रहे हैं।

11 वर्षों में कितनों ने नागरिकता छोड़ी : 16.63 लाख
– वर्ष 2021 : 2,25,620 लोग
– वर्ष 2021 : 1,63,370 लोग
– वर्ष 2020 : 85,256 लोग
– वर्ष 2019 : 1,44,017 लोग
– वर्ष 2018 : 1,34,561 लोग
– वर्ष 2017 : 1,33,049 लोग
– वर्ष 2016 : 1,41,603 लोग
– वर्ष 2015 : 1,31,489 लोग
– वर्ष 2014 : 1,29,328 लोग
– वर्ष 2013 : 1,31,405 लोग
– वर्ष 2012 : 1,20,923 लोग
– वर्ष 2011 : 1,22,819 लोग

भारतीयों ने कितने देशों में नागरिकता ली : 135 देशों
– इनमें सबसे ज्‍यादा लोग अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, इटली, नीदरलैंड, न्‍यूजीलैंड, सिंगापुर, जर्मनी में जा रहे हैं।

अमीरों का भारत छोड़ा अभियान – भारत से ब्रैन एंड मनी ड्रेन
– भारतीय लोगों जो यहां देश के विकास में योगदान दे सकते हैं, इनमें से बहुत सारे लोग नागरिकता छोड़ रहे हैं।
– वे संपन्‍न लोग दुनिया भर में विभिन्न स्थानों में बेहतर जीवन स्तर, जीवन की गुणवत्ता, ज्‍यादा वेतन, और स्थिर राजनीतिक परिस्थितियों की खोज में अपने देश से माइग्रेशन कर रहे हैं।

बेहद अमीर (HNIs : high net-worth individuals)
– HNI वे हैं जिनके पास एक मिलियन डॉलर या 8.2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
– हेनले ग्लोबल सिटिजन्स रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 में भारत में ऐसे 3.47 लाख लोग थे।
– इनमें से 1.49 लाख एचएनआई सिर्फ नौ शहरों में पाए गए: मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, गुड़गांव और अहमदाबाद।
– रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, चीन और जापान के बाद निजी संपत्ति के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है।

वेस्‍टर्न कंट्री में मिल रही निवेश के बदले नागरिकता
– पश्‍चिमी देशों में निवेश के बदले नागरिकता मिलना आसान है। – अमीरों के लिए इन देशों में लंबे समय का वीजा नियम हैं, जिसे लेने के बाद नागरिकता की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
उदाहरण –
– अमेरिका : US EB-5 वीज़ा
– पुर्तगाल : गोल्डन वीज़ा
– ऑस्ट्रेलियन ग्लोबल टैलेंट इंडिपेंडेंट वीज़ा,
– माल्टा परमानेंट रेजीडेंसी प्रोग्राम
– ग्रीस रेजिडेंस बाय इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम

अमेरिका : US EB-5 वीज़ा
– इस वीजा के लिए शर्त है कि 5 से 7 वर्षों की अवधि में $800,000 (लगभग ₹6.6 करोड़) की न्यूनतम राशि निवेश करना और अमेरिकी नागरिकों के लिए 10 स्थायी नौकरियां क्रिएट करना होगा।
– वीजा पाने के पांच साल के बाद एक व्यक्ति को अमेरिकी नागरिकता के लिए पात्र बनाता है।

पुर्तगाल : गोल्डन वीज़ा
– इस वीजा के लिए पांच लाख यूरो (₹4.4 करोड़) की संपत्ति खरीदना और पुर्तगाली नागरिकों के लिए कम से कम 10 नौकरियां पैदा करना अनिवार्य है।
– निवेश के पांच साल बाद, व्यक्ति पुर्तगाली नागरिकता ले सकता है, जिससे वह बिना वीजा के 150 से अधिक देशों की यात्रा करने के योग्य हो जाता है।

– द हिन्‍दू के अनुसार, आज, अमीर परिवार बेहतर स्वास्थ्य सेवा, खुला और लचीला कारोबारी माहौल चाहते हैं। वे बेहतर शैक्षणिक और पेशेवर अवसरों तक पहुंच चाहते हैं। ऐसे में नागरिकता बदल रहे हैं।

————–
2. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने शव अंग प्रत्‍यारोपण (organ transplants) के लिए मरीज की अधिकतम उम्र का प्रावधान समाप्‍त कर दिया, यह कितना था?
The Union Health Ministry abolished the provision of maximum age of the patient for cadaver organ transplant, what was it?

a. 50 वर्ष
b. 55 वर्ष
c. 60 वर्ष
d. 65 वर्ष

Answer: d. 65 वर्ष

– यूनियन हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री ने फरवरी 2023 में राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO : National Organ & Tissue Transplant Organisation) के ऑर्गन डोनेशन पॉलिसी के एक भाग (खंड) में बदलाव किया।
– इसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति को ऑर्गन की आवश्यक्ता है तो उसे NOTTO में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। साथ ही उसकी आयु रजिस्ट्रेशन के समय 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिकतम आयु के प्रावधान को हटाया है।
– अब किसी भी आयु का व्यक्ति ऑर्गन प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

– नियम में बदलाव क्‍यों : अधिकतम उम्र का प्रावधान व्‍यक्ति के ‘जीने के अधिकार’ (राइट टू लाइफ) का उल्लंघन करता था।

राज्यों में भी इससे संबंधित कानून बनाए गए थे?
– गुजरात सरकार ने ऑर्गन प्राप्तकर्ता के लिए राज्य का निवासी होना अनिवार्य किया था।
– गुजरात में ऑर्गन प्राप्तकर्ता के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया था।
– लेकिन नवंबर 2022 में गुजरात उच्च न्यायालय ने इस पॉलिसी को भेदभाव की पॉलिसी बताया और इसपर रोक लगा दी।
– साथ ही भारत सरकार ने डोमिसाइल पॉलिसी पर रोक लगा दी है।
– अब किसी भी राज्य के निवासी किसी भी राज्य में ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्टर करा सकते है।

ऑर्गन ट्रांसप्लांट रिजस्ट्रेशन पर रोक लगी
– कुछ राज्य जैसे केरल और महाराष्ट्र ऑर्गन ट्रांसप्लांट रिजस्ट्रेशन के लिए फीस चार्ज करते है।
– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे भी बंद करने को कहा है।
– क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वन नेशन वन पॉलिसी के अंतर्गत देश में ऑर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांट की सुविधा तैयार कर रही है।

वर्ष 2022 में कितने ट्रांसप्‍लांट हुए?
– भारत में कुल 15,561 ट्रांसप्लांट हुए।
– इनमें से 12,791 जीवित डोनर से अंग प्राप्त हुए और 2,765 शवों से।
– ऑर्गन डोनेशन की जागरुकता बढ़ाने के लिए स्कूलों के पाठ्यक्रमों में इसके चैप्टर डाले जा रहा है।

किन-किन अंगों के ट्रासप्लांट हुए
– किडनी (वृक्क या गुर्दे) : 11,423
– लिवर (यकृत) : 766
– हार्ट (हृद्य) : 250
– लंग (फेफडे) : 138
– पैंक्रियाज (अग्नाशय) : 24
– स्माल इंटेस्टाइन (क्षुद्रांत्र या छोटी आंत) : 3

————-
3. देश के पहले ऐसे नगर निकाय का नाम बताएं, जिसने ग्रीन बॉन्‍ड जारी किया?
Name the first municipal body in the country, which issued green bond?

a. दिल्ली नगर निगम
b. इंदौर नगर निगम
c. लखनऊ नगर निगम
d. बृहन्मुंबई नगर निगम

Answer: b. इंदौर नगर निगम

– इंदौर नगर निगम देश की पहली नगर निगम निकाय बनी, जिसने ग्रीन बॉन्ड जारी किया।
– इसके माध्यम से 244 करोड़ रुपए प्राप्त किए गए।
– इस रकम का इस्तेमाल करके 60 मेगावाट के सोलर प्लांट वॉटर पंपिंग स्टेशन के लिए होगा।
– इस पर कुल 305 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगा।
– कुछ पैसा ग्रीन बॉन्ड, कुछ पैसा सरकार और कुछ निकाय लगाएगी।
– इस सिस्टम के तैयार होने के बाद लगभग 05 से 06 करोड़ बचाया जा सकेगा।
– दरअसल, वॉटर पंपिंग प्लांट्स में एक वर्ष में लगभग 300 करोड़ रुपए की बिजली का खर्च होता है। उसी खर्च को बचाया जाएगा।

कब लॉन्च किया गया?
– इसे फरवरी 2022 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्‍ट किया गया।

इससे क्या फायदे होंगे?
– प्लांट का बिजली खर्च बचेगा।
– पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद होगी।
– ताकि इंदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले स्थान बनाए रखा जा सके।

ग्रीन बॉन्ड क्या है?
– जब कोई संस्था कोई बॉन्ड जारी करे और उसका उपयोग ग्रीन ऊर्जा या इन्फ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने के लिए किया जाए तो उसे ग्रीन बॉन्ड कहते है।
– बॉन्ड के माध्यम से फंड इकट्ठा किया जाता है।
– इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉंड की समय सीमा 3 वर्ष, 5 वर्ष, 7 वर्ष और 9 वर्ष है। इस पर ब्‍याज 8.41 से 9.42 प्रतिशत है।
– समय सीमा के बाद बॉन्ड और ब्‍याज दोनों मिलाकर वापस किया जाता है।

इंदौर नगर निगम
– मेयर : पुष्यमित्र भार्गव

मध्‍य प्रदेश
– मुख्‍यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान
– राज्‍यपाल : मंगुभाई सी पटेल

————-
4. बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए?
Who was elected the new President of Bangladesh?

a. असदुज्जमां खान
b. मोहम्मद शहाबुद्दीन छप्पू
c. मोहम्मद अब्दुल हमीद
d. अबुल कलाम अब्दुल मोमन

Answer: b. मोहम्मद शहाबुद्दीन छप्पू

– वे फरवरी 2022 में बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति चुने गए।
– वे पूर्व राष्‍ट्रपति अब्दुल हामीद की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 24 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वे दो बार प्रेसिडेंट रह चुके हें।
– बांग्लादेश के संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति दो कार्यकाल से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकते।

मोहम्मद शहाबुद्दीन छप्पू
– उनका जन्म वर्ष 1949 को शिवरामपुर, पबना में हुआ।
– बाद में यह बांग्लादेश बना।
– उन्‍होंने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया था।
– 1960 के दशक में अवामी लीग के छात्र संघ से जुड़े।
– बांग्लादेश में न्यायिक सेवाएं भी दी हैं।
– वर्ष 2020 में अवामी लीग के सलाहकार परिषद में सदस्य के रूप में काम किया।

बांग्लादेश
– राजधानी: ढाका
– मुद्रा: टका
– प्रधानमंत्री: शेख हसीना वाजेद

————
5. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता का नाम बताएं, जिन्‍होंने एक न्‍यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस्‍तीफा दे दिया?
Name the BCCI chief selector, who resigned after a sting operation by a news channel?

a. शिव शंकर दास
b. चेतन शर्मा
c. नीतू डेविड
d. सुब्रतो बनर्जी

Answer: b. चेतन शर्मा

– स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने खुलासा किया था कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहंकार का भारी टकराव था। इसके कारण कोहली को कप्तान के रूप में बाहर होना पड़ा।
– इसके अलावा उन्‍होंने कई और खुलासे किए। तब उन्‍हें इस्‍तीफा देना पड़ा।

BCCI
– प्रेसिडेंट : रोजर बिन्‍नी
– सेक्रेट्री : जय शाह

—————
6. वर्ल्‍ड बैंक के अध्‍यक्ष ने फरवरी 2023 में इस्‍तीफा दे दिया, उनका नाम बताएं?
Name the President of World Bank who has resigned in February 2023?

a. क्रिस्टलीना जॉर्जीएवा
b. डेविड मालपास
c. न्गोज़ी ओकोन्जो-इवेला
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. डेविड मालपास

– वर्ल्‍ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मालपास का कार्यकाल वर्ष 2024 में समाप्‍त होने वाला था, लेकिन एक वर्ष पहले ही इस्‍तीफा दे दिया। वे 30 जून 2023 को पद छोड़ेंगे।
– उन्‍हें 2019 में यह पद मिला था।
– पारंपरिक रूप से अमेरिका, वर्ल्‍ड बैंक का चीफ चुनता है।
– जबकि IMF (अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष) के चीफ को यूरोप चुनता है।

वर्ल्‍ड बैंक
– इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है।
– मुख्यालय : वॉशिंगटन DC, USA
– स्‍थापना : 1944

————–
7. भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं Answer: को प्रेरित करने के लिए किस गीत को लॉन्च किया?
Which song was launched by the Election Commission of India to motivate the voters?

a. हम भारत हैं, हम भारत के लोग हैं
b. मैं भारत के लोगों में में से हूं, हम सब भारत के मतदाता हैं
c. मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं
d. तुम भारत हो, हम भारत के मतदान करने वाले लोग हैं

Answer: c. मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं

– भारत के चुनाव आयोग ने लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सॉन्ग लॉन्च किया।
– चुनाव आयोग वर्ष 2023 में होने वाले 9 विधानसभा और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाना चाहता है।

सॉन्ग : मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं

उद्देश्य
– चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ाना चाहता है।
– चुनाव आयोग का आदर्श वाक्य है कि कोई मतदाता पीछे न छुटे।

सॉन्ग को किसने और कितनी भाषाओं में तैयार किया गया?
– चुनाव आयोग ने सुभाष घई फाउंडेशन के साथ मिलकर सॉन्ग तैयार किया।
– इस सॉन्ग में अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने वोट डालने की अपील की है।
– इसे 25 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।
– इसे हिंदी और 12 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में लॉन्च किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग
चीफ इलेक्शन कमिश्‍नर : राजीव कुमार
इलेक्शन कमिश्‍नर : अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल

—————-
8. विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Social Justice Day celebrated?

a. 18 फरवरी
b. 19 फरवरी
c. 20 फरवरी
d. 21 फरवरी

Answer: c. 20 फरवरी

– विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर वर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है।
– वर्ष 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषणा की थी।
– पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया था।

————-
9. अरब देशों में से किसने पहली बार महिला एस्ट्रोनॉट (रेयना बरनावी) का नाम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाने के लिए तय किया?
Which of the following Arab countries decided to name the first female astronaut (Rayna Barnawi) to go to the International Space Station?

a. संयुक्त अरब अमीरात
b. सऊदी अरब
c. कतर
d. ओमान

Answer: b. सऊदी अरब

– सऊदी अरब ने 12 फरवरी 2023 को अपने देश से पहली महिला एस्ट्रोनॉट को स्पेस स्टेशन भेजने का फैसला किया।
– उन एस्ट्रोनॉट का नाम रेयना बरनावी है।
– इनके साथ पुरुष एस्ट्रोनॉट अली अलकर्नी भी जाएंगे।
– यह दोनों AX-2 (Axiom Mission 2) स्पेस मिशन के माध्यम से जाएंगे।
– यह मिशन Axiom स्पेस लॉन्च करेगा।
– यह इसका दूसरा मिशन है।
– इसने पहला मिशन अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था।
– नासा और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने इसकी मंजूरी दे दी है।
– यह मिशन 10 दिन का होगा।
– इसे फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।
– इसे लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

AX-2 स्पेस मिशन में कौन-कौन जाएंगे
1. रेयना बरनावी (सऊदी अरब)
2. अली अलकर्नी (सऊदी अरब)
3. पैगी व्हिटसन (अमेरिका)
4. जॉन शॉफनर (अमेरिका)

– वर्ष 2019 में अंतरिक्ष में ह्यूमन भेजने वाला पहला अरब देश UAE बना था।
– सऊदी अरब अपनी रूढ़िवादी छवि को बदलने के लिए कई कदम उठाएं है।
जैसे
– महिलाओं को पुरुष अभिभावक के बिना गाड़ी चलाने की इजाजत
– पुरुष अभिभावक के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति देना
– यह कदम भी उसी में से एक है।

सऊदी अरब
राजधानी – रियाद
मुद्रा – सऊदी अरब रियाल
सुल्तान – मोहम्मद बिन सलमान

————-
10. राजस्थान के CM गहलोत ने 13 जिलों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए PM मोदी से किस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की?
Rajasthan CM Gehlot demanded PM Modi to declare which project as a national project to solve the water problem in 13 districts?

a. मेजा बांध सिंचाई परियोजना
b. राजसमंद सिंचाई परियोजना
c. माही बजाज सागर परियोजना
d. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना

Answer: d. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (Eastern Rajasthan Canal Project)

– राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया।
– यदि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए तो इसके कार्य में गति मिलेगी।
– इससे राजस्‍थान के 13 जिलों में समय से पानी उपलब्ध हो सकेगा।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी 2023 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन राजस्थान के दौसा से किया।
– यहीं से इस परियोजना की चर्चा तेज हुई।
– साथ ही राजस्थान सरकार ने 10 फरवरी 2023 को राज्य बजट में इस परियोजना के लिए 13000 करोड़ रुपए आवंटित किए।
– इस परियोजना की कुल लागत लगभग 40,000 करोड़ अनुमानित है।
– यदि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाता है, तो इसमें खर्च का अनुपात केंद्र और राज्य का 90:10 हो जाएगा।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) का उद्देश्य क्या है?
– पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का उद्देश्य दक्षिणी राजस्थान में नदियों की सहायता से बारिश के पानी को इकट्ठा करना है।
– ताकि राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों में पानी की कमी को दूर किया जा सके।
– इस परियोजना का लक्ष्य नदियों का इस्तेमाल करके एक वाटर चैनल बनाना है।

इसमें मुख्यतः किन नदियों का उपयोग किया जाएगा?
– चंबल और इसकी सहायक नदियां कुन्नू, पार्वती और कालीसिंध

– राज्य के सभी नदियों में चंबल नदी के सिस्टम में अतिरिक्त पानी है। लेकिन इस पानी को टैप के माध्यम से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। क्योंकि कोटा बैराज के आसपास के क्षेत्र को मगरमच्छ अभ्यारण्य के रूप में नामित किया गया है।
– इसलिए इस परियोजना के माध्यम से डायवर्जन स्ट्रक्चर्स, वॉटर ट्रांसफर, लिंकिंग चैनल्स के माध्यम से एक नेटवर्क बनाया जाएगा।
– इससे राज्य के 23.67% एरिया और 41.13% आबादी कवर किया जा सकेगा।

क्यों जरूरी है?
– राजस्थान के जल संसाधन विभाग के अनुसार, राजस्थान का भौगोलिक क्षेत्र 342.52 लाख हेक्टेयर है।
– यह देश का 10.4% के बराबर है।
– लेकिन राज्य के पास सतह पर जल 1.16% और भूजल 1.72% है।
– इसे वर्ष 2017 में केंद्रीय जल आयोग ने अप्रूव किया था।
– इससे 13 जिलों की सिंचाई और पेयजल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी
1. झालावाड़
2. बारां
3. कोटा
4. बूंदी
5. सवाई माधोपुर
6. अजमेर
7. टोंक
8. जयपुर
9. करौली
10. अलवर
11. भरतपुर
12. दौसा
13. धौलपुर

————-
11. राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ कहां आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन PM मोदी ने किया?
Where was the National Tribal Festival ‘Aadi Mahotsav’ held, which was inaugurated by PM Modi?

a. दिल्‍ली
b. जालंधर
c. रांची
d. रायपुर

Answer: a. दिल्‍ली

– कब से कब तक आयोजन : 16 से 27 फरवरी तक दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में
– कार्यक्रम में 200 स्टॉल के माध्यम से देशभर के जनजातीय समुदायों की समृद्ध और विविधतापूर्ण धरोहर को प्रदर्शित किया जा रहा है।
– इसमें लगभग एक हजार जनजातीय शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं।
– इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया जा रहा है।

दिल्‍ली
– सीएम : अरविंद केजरीवाल
– लेफ्टिनेंट गर्वनर : विनय कुमार सक्सेना

————–
12. यूनेस्को किस विश्वविद्यालय को दुनिया का पहला लिविंग विरासत विश्वविद्यालय घोषित करेगा?
Which university will be declared by UNESCO as the world’s first Living Heritage University?

a. विश्वभारती विश्वविद्यालय
b. राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय
c. कलकत्ता विश्वविद्यालय
d. मुंबई विश्वविद्यालय

Answer: a. विश्वभारती विश्वविद्यालय

– UNESCO विश्वभारती विश्वविद्यालय को पहला लिविंग विरासत विश्वविद्यालय घोषित करेगा।
– लिविंग विश्विद्यालय ऐसा विश्वविद्यालय जो अभी भी सभी काम करता है।
जैसे – बच्चों का पढ़ना, आदि।
– सामान्यतः विश्व विरासत का दर्जा मृत (Dead) या अमूर्त स्मारक को दिया जाता है।
– UNESCO इसे अप्रैल या मई 2023 तक विरासत की लिस्ट में शामिल कर सकता है।

विश्वभारती विश्वविद्यालय
– इसकी स्थापना वर्ष 1921 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल में की।
– यह पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में स्थित है।
– यह 1,130 एकड़ में बनी हुई है।
– वर्ष 1951 में इसे भारत की केंद्रीय (सेंट्रल) विश्वविद्यालय का स्टेट्स दिया गया।
– इसके पहले कुलपति ( vice-chancellor) रवीन्द्रनाथ टैगोर थे।
– यह भारत के पहले नोबेल विजेता थे।
– रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ओपेन एयर सिस्टम को इंट्रोड्यूस किया।
– ऐसा सिस्टम किसी अन्य विश्वविद्यालय में नहीं शुरू किया गया।
– यह विश्वविद्यालय भारत की दृश्य कला अभ्यास (Visual Art practice) और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध है।
– यह पौष मेला और बसंत उत्सव जैसे सांस्कृतिक फेस्टिवल के लिए प्रसिद्ध है।
– इसमें विदेशों से भाग लेने के लिए आर्टिस्ट आते है।

UNESCO (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization)
स्थापना : 1945
मुख्यालय : पेरिस, फ्रांस
महानिदेशक : ऑड्रे एज़ोले

————–
13. किस राज्य सरकार ने फरवरी 2022 में नकल विरोधी अध्‍यादेश लागू किया?
Which state government promulgated the anti-copying ordinance in February 2022?

a. उत्तराखंड
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. राजस्थान

Answer: a. उत्तराखंड

– उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू हुआ।
– उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 10 फरवरी 2023 को उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश-2023 को मंजूरी दे दी।
– राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजने के तुरंत बाद इसे मंजूरी दी गई।
– दरअसल, कम्पटीशन एग्‍जाम्‍स में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। इसके खिलाफ अभ्यर्थियों लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
– कई जगह पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किया।

इसे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून क्यों कहा जा रहा है?
– यदि को अभ्यर्थी नकल करते या कराते पकड़ा गया तो उसे तीन वर्ष की सजा या कम से कम पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
– यदि वही अभ्यर्थी दुबारा पकड़ा गया दो 10 वर्ष की सजा या कम से कम 10 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
– यदि कोई आदमी, कोचिंग संस्था या माफिया नकल करावते है तो उन पर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना या पूरे जीवन की जेल हो सकती है।
– साथ ही यदि कोई छात्र पेपर लीक करता है तो उसे दस वर्ष तक किसी भी भर्ती में भाग नहीं लेंने दिया जाएगा।
– ऐसे छात्र पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।
– साथ ही संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

– यह कानून सिर्फ कम्पटीशन की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों पर लागू होगा।
– यह स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा।

उत्तराखंड
राजधानी: देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)
राज्यपाल: गुरमीत सिंह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी

————–
14. किस देश के खिलाड़ी क्रिकेटर एरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया?
Which country’s cricketer Aaron Finch retired from international cricket?

a. इंग्लैण्ड
b. ऑस्‍ट्रेलिया
c. न्‍यूजीलैंड
d. साउथ अफ्रीका

Answer: b. ऑस्‍ट्रेलिया

– ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाड़ी एरोन फिंच ने 7 फरवरी 2023 को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।
– एरोन फिंच ने वर्ष 2022 में ODI (वनडे इंटरनेशनल) मैच से संन्यास लिया था।
– फिंच बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलना जारी रखेंगे।

एरोन फिंच
– वर्ष 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था।
– फिंच ने लगभग 39 की औसत से 146 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। (रन- 5406)
– 34.28 की औसत और 142.53 की स्ट्राइक रेट से 103 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। (रन – 3120)
– उनका टी-20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर दो बार रहा।
– वर्ष 2013: इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन
– वर्ष 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन

ऑस्‍ट्रेलिया
पीएम – एंथोनी अल्बानीज
राजधानी – कैनबरा
सम्राट – किंग चार्ल्‍स III


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *