17 February 2023 Current Affairs

यह 17 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. अल्‍फाबेट ने भारतीय मूल के किस व्‍यक्ति को YouTube का CEO नियुक्‍त किया?
Which Indian-origin person has been appointed by Alphabet as the CEO of YouTube?

a. पराग अग्रवाल
b. नील मोहन
c. अंबर विशाल
d. राकेश मोहन

Answer: b. नील मोहन

– यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
– गूगल की पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने कहा है कि सुसान की जगह अब भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन लेंगे।
– सुसान ने इस्तीफा देने की वजह पारिवार और स्वास्थ्य को बताया है।
– सुसान पिछले 25 वर्षों से गूगल के साथ जुड़ी थी। उस वक्‍त गूगल एक गैराज में संचालित होता था।

YouTube
– इसे चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम ने मिल कर फरवरी 2005 में बनाया था।
– शुरू में यह डेटिंग वीडियो वेबसाइट था। लेकिन उस वक्‍त यह चल नहीं पाया। इसके बाद उन्‍होंने इसे वीडियो शेयरिंग वेबसाइट के रूप में बदल दिया।
– बाद में नवम्बर 2006 में गूगल ने 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया।

कौन हैं नील मोहन?
– नील मोहन भारतीय मूल के हैं और अमेरिकी नागरिक हैं।
– साल 2008 में नील गूगल में शामिल हुए थे।
– उससे पहले वे डबल क्लिक कंपनी में थे, जिसे गूगल ने खरीद लिया था।
– नील मोहन, फिलहाल यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं।
– वे नवंबर 2015 में यूट्यूब के साथ जुड़े थे।
– वे YouTube शॉर्ट्स और संगीत के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
– उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया हुआ है।

अल्फाबेट
– अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भी भारतीय मूल के हैं।
– गूगल का स्वामित्व भी इसी अल्फाबेट कंपनी के पास है।
– नील मोहन की नियुक्ति सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते दबदबे को दिखाता है।

भारतीय मूल के सीईओ
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला
एडोब के सीईओ शांतनु नारायण
अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई

————
2. रक्षा मंत्रालय ने थल सेना का नया उप-प्रमुख किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed as the Deputy Chief of the Army Staff by the Defense Ministry?

a. परमजीत सिंह
b. राकेश अस्‍थाना
c. D P पांडेय
d. M V सुचेंद्र कुमार

Answer: d. M V सुचेंद्र कुमार

– रक्षा मंत्रालय ने लेफ्टिनेंट जनरल M V सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया डिप्‍टी चीफ नियुक्त किया गया।
– उन्‍होंने लेफ्टिनेंट जनरल B S राजू की जगह ली।
– B S राजू का ट्रांसफर साउथ-वेस्टर्न कमांड मे सेना कमांडर के रूप में हुआ है।
– B S राजू को आठ महीने तक आर्मी के डिप्‍टी चीफ रहे।

M V सुचेंद्र कुमार
– इन्हें वर्ष 1985 में असम रेजिमेंट में पहली नियुक्ति मिली थी।
– उप प्रमुख से पहले यह सेना के रणनीति मामलों के उप प्रमुख थे।
– इन्होंने व्हाइट नाइट कोर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पद भी संभाला था।
– सेना के 16वें फौजी दस्ते को व्हाइट नाइट कोर्प्स कहा जाता है।
– इसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में होती है।

अन्य कमांड में परिवर्तन
– लेफ्टिनेंट जनरल NSR सुब्रमणी को सेंट्रल कमांड में कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया।

– भारतीय सेना के सात कमांड हैं।
1. वेस्टर्न कमांड : चांदी मंदिर (हरियाणा)
2. ईस्टर्न कमांड: कोलकाता
3. नॉर्थर्न कमांड: उधमपुर
4. साउथर्न कमांड: पूणे
5. सेंट्रल कमांड: लखनऊ
6. आर्मी ट्रेनिंग कमांड: शिमला
7. साउथ-वेस्टर्न कमांड: जयपुर

आर्मी चीफ : मनोज पांडे
इंडियन एयरफोर्स चीफ : विवेक राम चौधरी
इंडियन नेवी चीफ : आर हरि कुमार

————-
3. भारत और किस देश के बीच फरवरी 2023 में युद्धाभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ आयोजित हुआ?
Exercise ‘Dharma Guardian’ was held between India and which country in February 2023?

a. जापान
b. फ्रांस
c. इंडोनेशिय
d. रूस

Answer: a. जापान

– धर्म गार्डियन युद्धाभ्यास भारत और जापान के बीच एक होने वाला अभ्यास है।
– इसमें दोनों देशों की थल सेना भाग लेती है।
– इसका चौथा संस्‍कारण 17 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक जापान के शिगा प्रांत के कैंप इमाजू में आयोजित हुआ।
– इसका आयोजन दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉपरेशन बढ़ाने के लिए किया जाता है।

किन सेनाओं ने भाग लिया?
– भारतीय सेना की तरफ से गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के सैनिक भाग लिया।
– जापानीय सेना की तरफ से जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की इन्फैंट्री रेजिमेंट ने हिस्‍सा लिया।

“धर्म गार्डियन” युद्धाभ्यास
– इसकी शुरूआत वर्ष 2018 से हुई थी।
– इसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा करना है।

जापान के साथ अन्य अभ्यास
1. नेवी – JIMEX, मालाबार (अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी भाग लेती है)
2. एयरफोर्स – वीर गर्जियन
3. तट रक्षक फोर्स – सहयोग काइजिन

————-
4. केंद्रीय कैबिनेट ने अगले पांच वर्षों में कितने बहुउद्देशीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का फैसला किया?
The Union Cabinet has decided to set up how many multipurpose PACS/Dairy/Fisheries Cooperative Societies in the next five years?

a. एक लाख
b. दो लाख
c. चार लाख
d. पांच लाख

Answer: b. दो लाख

PACS (पैक्‍स) : Primary Agricultural Credit Society.

– कैबिनेट ने देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को बढ़ाने के लिए नए इनीशिएटिव को मंजूरी दी।
– सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा कि प्रारंभिक लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना करना है।
– फरवरी 2023 तक भारत में लगभग 63000 एक्टिव PACS काम कर रही हैं।

प्राथमिक कृषि ऋण समिति (Primary Agricultural Credit Societies) क्या है?
– यह भारत के छोटे और बेसिक संस्था है, जो कम समय के लिए क्रेडिट (लोन) उपलब्ध कराते है।
– इनका काम जमीनी स्तर (ग्राम पंचायत और गांव) पर होता है।
– इन संस्था में ग्राम स्तर पर क्रेडिट की प्रोब्लम को सोल्व करने के लिए बनाया गया।
– क्योंकि यदि गांव में किसी छोटे किसान को पैसा चाहिए होता है, तो वह किसी बड़े किसान या किसी अन्य से पैसा लेता था। यह शोषण की बड़ी वजह भी होती है। पैसा और ब्याज भरने में उनकी जमीन तक जब्त हो जाती थी।
– इन प्रोब्लम को सॉल्‍व करने में PACS मदद कर रहा है।
– PACS के 13 करोड़ से अधिक किसान मेम्बर हैं।
– यह किसानों क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन या पैसा उपलब्ध कराता है।

भारत में फरवरी 2023 तक कितनी PACS है?
– भारत में लगभग 99,000 पंचायत में PACS है, लेकिन सिर्फ 63,000 पंचायत एक्टिव (काम कर रही है) है।
– भारत की लगभग 1.6 लाख पंचायत में PACS नहीं है।
– केंद्र सरकार का लक्ष्य लगभग पांच वर्षों में 02 लाख PACS और डेयरी मत्स्य पालन कॉपरेटिव समिति बनाने का है।

नई प्राथमिक कृषि साख समिति (PACS) और डेयरी-मत्स्य पालन समितियों के गठन के क्या बेनिफिट होगा?
– इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
– साथ ही गांव में किसानों के पास खेती के अलावा अन्य काम करने का अवसर रहेगा।
– साथ ही गांव में रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

– केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री (Ministry of Agriculture & Farmers Welfare) : नरेंद्र सिंह तोमर
– केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) : पुरुषोत्तम रूपाला

————–
5. महिला प्रीमियर लीग (WPL) नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी कौन बनी?
Who became the costliest player in the Women’s Premier League (WPL) auction?

a. नेटली स्काइवर
b. ऐश्ली गार्डनर
c. स्मृति मंधाना
d. दीप्ती शर्मा

Answer: c. स्मृति मंधाना

– महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला संस्करण 4 मार्च 2023 को शुरू होगा।
– इसके लिए प्लेयर्स का ऑक्शन 13 फरवरी 2023 को मुंबई में हुआ।
– नीलामी में कुल 448 प्लेयर शामिल किया गया।
– इनमें 87 प्लेयर को अलग-अलग टीम ने खरीदा।
– 30 विदेशी प्लेयर हैं।
– इन सभी खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।
– इन्हें 3.40 करोड़ रुपए में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) ने खरीदा।

सबसे महंगी पांच प्लयेर
1. स्मृति मंधाना (3.40 करोड़ रुपए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) (भारत)
2. ऐश्ली गार्डनर (3.20 करोड़ रुपए गुजरात जायंट्स) (ऑस्ट्रेलिया)
3. नेटली स्काइवर (3.20 करोड़ रुपए मुंबई इंडियंस) (इंग्लैंड)
4. दीप्ती शर्मा (2.60 करोड़ रुपए यूपी वॉरियर्स) (भारत)
5. जेमिमाह रोड्रिग्स (2.20 करोड़ रुपए दिल्ली कैपिटल्स) (भारत)

महिला प्रीमियर लीग (WPL)
आयोजक : BCCI (Board of Control for Cricket in India)
टीम की संख्या : 5
1. दिल्ली कैपिटल्स
2. गुजरात जायंट्स
3. मुंबई इंडियंस
4. रॉयल चैलेंजर बैंगलोर
5. यूपी वॉरियर्स

—————-
6. इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने किस भारतीय जिम्नास्ट पर डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 21 महीने का बैन लगाया?
Which Indian gymnast was banned by the International Testing Agency (ITA) for 21 months for failing a dope test?

a. आशीष कुमार
b. दीपा कर्माकर
c. अरुणा रेड्डी
d. प्रणति नायक

Answer: b. दीपा कर्माकर

– इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने दीपा कर्माकर का डोप टेस्ट किया था, जिसमें वह फेल हो गई।
– इसलिए एजंसी ने उनपर 21 महीने का प्रतिबंध लगाया।
– टेस्ट में प्रतिंबधित पदार्थ हाइजेनामाइन प्राप्त हुआ था।
– WADA (World Anti-Doping Agency ) ने इसे वर्ष 2017 में प्रतिंबधित पदार्थ की लिस्ट में डाल दिया था।
– दीपा कर्माकर के अनुसार उन्होंने इसका सेवन अनजाने में किया था।
– दीपा कर्माकर पर यह प्रतिबंध 10 जुलाई 2023 को खत्म हो जाएगा।
– क्योंकि उनके सैम्पल 11 अक्टूबर 2021 को लिए गए थे।
– प्रतिबंधन का समय तभी से माना जाएगा।

दीपा कर्माकर
– इनका जन्म 9 अगस्त 1993 को त्रिपुरा में हुआ था।
– यह भारत की तरफ से ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली जिम्नास्ट हैं।
– इन्होंने वर्ष 2016 में रियो डि जेनेरियो में हुए ओलंपिक में भाग लिया था।
– उसमें वह चौथे पायदान में रहीं थी।
– वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
– ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय जिम्नास्ट बनी थी।
– वर्ष 2015 में एशियन जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप में इन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ था।
– इन्हें गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।

WADA (World Anti-Doping Agency)
– यह अंतरराष्ट्रीय लेवल पर डोपिंग पर निगरानी रखने वाली एजेंसी है।
– गठन: 10 नवंबर 1999
– मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
– अध्यक्ष: विटोल्ड बांका

—————-
7. दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली में लोगों और आयोग के बीच कम्यूनिकेशन को आसान बनाने के लिए किस व्हाट्सएप चैटबॉट को लॉन्च किया?
Which WhatsApp chatbot has been launched by the Delhi Commission for Protection of Child Rights to ease the communication between the people and the commission in Delhi?

a. आयोग मित्र
b. सिग्मा मित्र
c. बाल मित्र
d. आवाम मित्र

Answer: c. बाल मित्र

– इसे दिल्ली के डिप्टी CM और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 1 फरवरी 2023 को लॉन्च किया।
– इस चैटबॉट का डेवलपमेंट दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया।
– इसके माध्यम से आयोग और लोगों (बच्चे और पेरेंट्स) के बीच कम्युनिकेशन आसान बनाया जाएगा।
– इसका उद्देश्य दिल्ली के बच्चों के राइट्स को उन्हें दिलाना है, जिससे बच्चों के स्कूल ड्रॉपआउट को रोका जा सके।
– साथ ही स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दुबारा से स्कूल लाने में मदद मिल सके।
– इसके माध्यम से स्कूलों में एडमीशन में होने वाली धांधली को भी रोकने का प्रयास होगा।

‘बाल मित्र’ की विशेषताएं
– इसका इस्तेमाल करके व्हाट्सएप से शिकायत रजिस्टर कराई जा सकेगी।
– इसके इस्तेमाल से शिकायत के स्टेट्स की जांच की जा सकेगी।
– साथ ही अन्य इंफॉर्मेशन भी मांगी जा सकेगी, जो बच्चों और उनके अधिकारों से संबंधित होगी।
– साथ ही यदि किसी भी अधिकारी की शिकायत की गई होगी, तो शिकायत करने वाले की इंफॉर्मेशन को गोपनीय रखा जाएगा।
– इससे पहले आयोग ने ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ शुरू किया था।
– इसकी मदद से लगभग 50,000 बच्चों को स्कूलों में वापस लाया गया था।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR)
– यह बाल अधिकारों के मामलों पर दिल्ली सरकार की वैधानिक (Statutory) प्रहरी है।
– स्थापना: 2005
– अध्यक्ष: अनुराग कुंडू

—————
8. RBI ने फरवरी 2023 में कितने बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्‍तरी करके रेपो रेट 6.50% कर दिया?
RBI increased the repo rate by how many basis points to 6.50% in February 2023?

a. 20
b. 25
c. 30
d. 35

Answer: b. 25

– RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 8 फरवरी 2023 को 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्‍तरी करके रेपो रेट 6.50% कर दिया।
– इससे पहले दिसंबर 2022 में रेपो रेट 6.25% था।

मई 2022 से फरवरी 2022 तक 2.5% ब्याज दरें बढ़ीं
– मई 2022: 4.4%
– जून 2022: 4.9%
– अगस्त 2022: 5.4%
– सितंबर 2022: 5.9%
– दिसंबर 2022: 6.25%
– फरवरी 2023: 6.50%

– RBI मई 2022 से लगातार हर मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू के दौरान रेपो रेट बढ़ा रहा है।

बेसिस प्‍वाइंट क्या होता है?
– बेसिस प्‍वाइंट मतलब आधार अंक।
– 1% में 100 बेसिस प्‍वाइंट होते है।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे RBI से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या प्रभाव पड़ता है?
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध होगा, यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रेपो रेट का महंगाई बढ़ने या घटने से क्‍या रिश्‍ता?
– देश में महंगाई को कम करने की प्राथमिक जिम्मेदारी RBI पर है।
– बाजार में जरूरत से ज्यादा नकदी रहने पर महंगाई बढ़ने का खतरा होता है।
– जब भी बाजारों में बहुत ज्यादा नकदी दिखाई देती है, आरबीआई रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को बढ़ा देता है, ताकि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपनी रकम उसके पास जमा करा दें।
– इस तरह बैंकों के कब्जे में बाजार में छोड़ने के लिए कम रकम रह जाएगी।
– ताकि महंगाई पर काबू पाया जा सके।

RBI
– गवर्नर – शक्तिकांत दास
– मुख्यालय – मुंबई
– स्थापना – 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

—————
9. फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन कॉर्पोरेट स्टैटिस्टिकल डेटाबेस (FAOSTAT) के अनुसार भारत, वैश्विक दुग्‍ध उत्‍पादन (Global milk production) में कितना प्रतिशत हिस्‍से के साथ पहले रैंक पर है?
According to the Food and Agriculture Organization Corporate Statistical Database (FAOSTAT), India ranks first with what percentage share in global milk production?

a. 20%
b. 24%
c. 28%
d. 32%

Answer: b. 24%

– यह जानकारी केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने लोकसभा में 7 फरवरी 2023 को दी।
– वर्ष 2021-22 में ग्लोबल मिल्क प्रोडक्शन में 24 प्रतिशत योगदान देकर भारत दुनिया में पहले स्थान पर है।
– दूसरे स्‍थान पर अमेरिका है।

पिछले आठ वर्षों में कितनी वृद्धि
– वर्ष 2014 से 2022 के दौरान 51 प्रतिशत मिल्क प्रोडक्शन की वृद्धि दर्ज की गई है।
– वर्ष 2021-22 में मिल्क प्रोडक्शन वृद्धि बढ़कर 22 करोड़ टन हो गया।

अच्छी गुणवत्ता के चारे के लिए योजना
– देश के दूध प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन, फीड और चारा विकास पर उप-मिशन’ (National Livestock Mission, Sub-Mission on Feed and Fodder Development) है।
– यह एक अलग से योजना है जिसका उद्देश्य है कि देश में चारे की उपलब्धता को बढ़ाना है।

नोट: भारत का टॉप मिल्क प्रोडक्शन स्‍टेट्स उत्तर प्रदेश है।

– केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री: पुरुषोत्तम रुपाला

————–
10. केंद्र सरकार ने केनरा बैंक के नए MD और CEO के रूप में किसे नियुक्त किया?
Who was appointed by the Central Government as the new MD and CEO of Canara Bank?

a. दिनेश कुमार खारा
b. अतुल कुमार गोयल
c. k सत्यनारायण राजू
d. L V प्रभाकर

Answer: c. k सत्यनारायण राजू

– केंद्र सरकार ने 7 फरवरी 2023 को k सत्यनारायण राजू को केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।
– k सत्यनारायण राजू इससे पहले केनरा बैंक में कार्यकारी निदेशक थे।
– इन्हें L V प्रभाकर के स्थान पर चुना गया।
– L V प्रभाकर ने 31 दिसंबर 2022 को अपने पद से इस्तीफा दिया था।

केनरा बैंक
– इसका विलय 1 अप्रैल 2020 को सिंडिकेट बैंक के साथ हुआ था।
– केनरा बैंक विलय के बाद भारत का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया।
– स्थापना : 1906
– संस्थापक : अम्मेम्बल सुब्बा राव पाई
– मुख्यालय : बेंगलुरु


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *