20 to 22 February 2023 Current Affairs

यह 20 to 22 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. किस केंद्र शासित प्रदेश ने ओला, ऊबर और रैपिडो बाइक टैक्‍सी पर प्रतिबंध लगा दिया?
Which Union Territory has banned Ola, Uber and Rapido bike taxis?

a. चंडीगढ़
b. पुदुचेरी
c. दिल्‍ली
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: c. दिल्‍ली

– यह प्रतिबंध सिर्फ बाइक टैक्‍सी सर्विस पर हुई है।
– यह बैन दिल्‍ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने फरवरी 2023 में किया।
– दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कहा है कि मोटर वीइकल ऐक्ट 1988 के अनुसार ओला, ऊबर और रैपिडो जैसे प्लैटफॉर्म्स पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

क्‍यों लगाया प्रतिबंध
– दरअसल, बाइक टैक्‍सी सर्विस एक कॉमर्शियल सर्विस है।
– मोटर व्‍हीकल ऐक्ट 1988 के अनुसार व्‍यवसायिक काम के लिए बाइक या किसी वाहन का इस्‍तेमाल करने के लिए कॉमर्शियल रजिस्‍ट्रेशन का नियम है।
– साथ ही इन कंपनियों ने बाइक टैक्‍सी सर्विस के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। ऐसा लाइसेंस कंपनियों ने नहीं लिया है।

भारी जुर्माना लगेगा
– दिल्ली परिवहन विभाग ने एक नोटिस के जरिये कहा है कि कॉमर्शियल ऑपरेशन में ओला, ऊबर और रैपिडो प्राइवेट रजिस्ट्रेशन नंबर वाले टू-व्हीलर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि मोटर व्‍हीकल ऐक्ट 1988 का उल्लंघन करता है।
– अधिनियम में 2019 के संशोधन में स्पष्ट किया गया था कि एग्रीगेटर (ओला, ऊबर, रैपिडो या अन्‍य टैक्‍सी सर्विस वाली कंपनी) वैध लाइसेंस के बिना काम नहीं कर सकते।
– अगर निकट भविष्य में अगर किसी प्राइवेट बाइक का इस्तेमाल टैक्सी सर्विस के रूप में किया जाएगा तो पहली बार 5000 रुपये और दूसरी या बाद में 10,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
– इसके साथ-साथ ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस को कम से कम 3 साल के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा।
– महाराष्ट्र में भी ओला, ऊबर और रैपिडो बाइक टैक्सी सर्विस पर पाबंदी लगी है।

– आने वाले समय में इसपर क्या कुछ बड़ा फैसला हो सकता है, इसपर हजारों लोगों की नजर रहेगी, क्योंकि बाइक टैक्सी सर्विस से काफी संख्या में लोग जुड़े हैं और ऐसे में लाखों लोगों की रोजी-रोटी उनपर निर्भर है।

————
2. बाइडन की यूक्रेन यात्रा के बाद रूस ने अमेरिका के साथ परमाणु संधि को निलंबित करने का ऐलान किया, इसका नाम बताएं?
After Biden’s visit to Ukraine, Russia announced suspension of nuclear pact with US, name it?

a. NPT
b. START
c. New START
d. जेनेवा प्रोटोकॉल

Answer: c. New START

– यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की आग में घी डाने का काम अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडन की कीव यात्रा ने किया।
– अब युद्ध का माहौल और गरमा गया है।
– न्‍यूक्लियर हथियारों को लेकर पुतिन ने खुलेआम कदम उठा दिए हैं।
– New START संधि दुनिया की दो सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों को तैनात कर सकने वाले परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करता है। इसकी अवधि 2026 में समाप्त होने वाली है।

बाइडन की कीव यात्रा
– दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू हुआ था।
– एक साल पूरे होने को हैं।
– इसी बीच 20 फरवरी 2023 अमेरिका के प्रसिडेंट जो बाइडन यूक्रेन की राजधानी कीव (यूक्रेन की राजधानी) पहुंच गए।
– दरअसल, अमेरिकी प्रेसिडेंट चुनाव में जाने वाले हैं। अपने राजनीतिक भविष्‍य को देखते हुए खुद को आक्रामक दिखने की कोशिश की है।
– उन्‍होंने कीव यात्रा के दौरान यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोदोमीर जेलेस्‍की को हथियार और अर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

युद्ध की आग में घी डालने जैसा कदम
– इससे पहले लग रहा था कि पुतिन थक चुके हैं, नाटो थक चुका है, जेलेंस्‍की थक चुके हैं और अब युद्ध खत्‍म होगा। इसके लिए शांति की चर्चाएं भी शुरू हुई थी।
– लेकिन बाइडने ने कीव पहुंच कर इस मामले में पश्चिम का और अमेरिका का बेहद सीधा टकराव वाला चेहरा सामने रखा।
– पुतिन ने पहले से अपनी तैयारी कर रखी थी, क्‍योंकि रूस ने यूक्रेन को तीन हिस्‍से घेर कर और बड़े हिस्‍से पर कब्‍जा करके फंसा रखा है।

पुतिन भड़के, नया ऐलान किया
– बाइड की कीव विजिट के बाद रूस भड़क गया।
– 21 फरवरी 2023 को रशियन प्रेसिडेंट व्‍लादिमीर पुतिन ने देश के नाम संबोधन किया।
– उन्‍होंने बहुत सारी बातें कहीं।
– इनमें सबसे चौकाने वाली थी, New START पैक्‍ट को सस्‍पेंड करना।
– पुतिन ने कहा कि रूस अपने युद्ध के लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।
– उन्‍होंने पश्चिमी देशों पर रूस को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
– अमेरिका को आगाह करते हुए कि यह एक वैश्विक संघर्ष में युद्ध को भड़का रहा है।

START : Strategic Arms Reduction Treaty (सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि)
– यह संधि (Pact) पुरानी संधि START का अगला चरण है।
– पुरानी वाली START संधि 31 जुलाई 1991 को तत्‍कालीन यूएस प्रेसिडेंट जॉर्ज HW बुश और उस वक्‍त के रूसी प्रेसिडेंट मिखाइल गोरबाचे के बीच हुई थी।
– START संधि की अवधि 2009 तक थी।
– इस संधि में न्‍यूक्लियर हथियारों को कम करने का प्रावधान था।

New START : New Strategic Arms Reduction Treaty (नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि)
– पुरानी संधि की अवधि खत्‍म होने के बाद दोनों देशों ने नई संधि की।
– इस पैक्‍ट पर 8 अप्रैल 2010 को प्राग (चेक रिपब्लिक) में साइन हुआ था और 5 फरवरी 2011 को लागू हुआ था।
– तत्‍कालीन यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा और उस वक्‍त के रूसी प्रेसिडेंट दिमित्री मेदवेदेव ने साइन किया था।
– इसमें दोनों देशों को रणनीतिक न्‍युक्लियर मिसाइल लांचरों की संख्‍या आधा करने का प्रावधान है।
– इसके तहत परमाणु हथियारों की संख्‍या 1,550 तक सीमित करने की बात है। जो मूल START संधि से लगभग दो-तिहाई कम है।
– यह एक दूसरे देश को हर साल 18 ऑन-साइट निरीक्षण की अनुमति देता है।
– यह संधि तैनात और गैर-तैनात इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लांचर, पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) लॉन्चर, और भारी बमवर्षकों की संख्या को भी सीमित करती है।

जुबानी जंग
– पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं।
– पुतिन के भाषण का जवाब पोलैंड की राजधानी वारसा से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया। कहा- अमेरिका और नाटो यूक्रेन के साथ थे और रहेंगे। रूसी फौज ने जुल्म की इंतेहां कर दी। महिलाओं से रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुतिन याद रखें कि वो यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएंगे।

पुतिन के बयान के बाद दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट
– पुतिन के बयान के बाद, दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
– बाजार इस समय किसी भी युद्ध की संभावना से डरा हुआ है।
– क्‍योंकि हालात किसी तरह से स्थित पटरी पर आ रही थी।
– बाइडन का यूक्रेन पहुंचना प्रतिकात्‍मक रूप से बड़ा कदम है।
– अमेरिकी प्रेसिडेंट चुनाव में जाने वाले हैं। अपने राजनीतिक भविष्‍य को देखते हुए खुद को आक्रामक दिखने की कोशिश की है।
– यह भी बात है कि रूस एक साल तक युद्ध करके थक चुका है।
– यूरोप के बाजार को क्षति पहुंचने की कोशिश की थी, जिसके सीमित असर दिखे।
– रूस ने यूरोप की गैस बंद की तो अपनी व्‍यवस्‍था कर ली। तेल का भी ऐसा ही किया।
– दूसरी ओर यूरोप और अमेरिका के प्रतिबंध का असर भी ज्‍यादा नहीं हुआ।
– रूस की अर्थव्‍यवस्‍था भी टूट चुकी है।
– एक साल में यूरोप ने रूस पर निर्भरता को खत्‍म कर ली है।
– एक फैक्‍टर पर्दे में है चीन का। चीन अगर मदद करता है, तो
– अगर लंबी जंग छिनती है और यूक्रेन को मदद मिलती है, तो रूस अकेले नहीं लड़ पाएगा, उसे चीन की मदद की जरूरत होगी।
– पुतिन ने कहा कि आत्‍मनिर्भर बनेंगे, नए हथियार बनाएंगे। तेल गैस बिकना कम हो गया है, तो चीन के बिना मुश्किल होगा।

भारत पर असर
– अगर तेल की कीमतें लगातार बढ़ती हैं, तो भारत के लिए दिक्‍कत होगी।
– भारत ने पिछले साल इसी समय महंगाई का विस्‍फोट देखा था।
– महंगाई को कंट्रोल करने की कोशिश हुई थी, महंगाई भी भी बनी हुई है।
– इसका असर ग्‍लोबल मंदी का असर हो सकता है।
– एनर्जी प्राइस को लेकर बड़ा दबाव बनने वाला है।
– इसके अलावा असर होंगे, वो चुनौतीपूर्ण होंगे।
– एनर्जी के साथ-साथ भारत फूड इन्‍फ्लेशन से भी जूझ रहा है।

– ग्‍लोबल इकोनॉमी में कही भी युद्ध होता है, तो उसका असर हर देश को होता है।

————–
3. नीति आयोग के नए CEO कौन बने?
Who became the new CEO of NITI Aayog?

a. राजीव गौबा
b. बीवीआर सुब्रमण्यम
c. रमण सिंह
d. विवेक कुमार

Answer: b. बीवीआर सुब्रमण्यम

– उन्‍होंने परमेश्‍वरन अय्यर की जगह ली।
– अय्यर को वर्ल्‍ड बैंक में एक्‍जेक्‍यूटिव डायरेक्‍टर (कार्यकारी निदेशक) बनाया गया है।

बीवीआर सुब्रमण्यम
– वे 1987 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं।
– वे भारत व्यापार संवर्धन संगठन के चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक रह चुके हैं।
– वर्ष 2018 को उन्हें जम्मू-कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था।
– वर्ष 2004 से लेकर 2008 तक पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के प्राइवेट सेक्रेट्री के रुप में भी काम कर चुके हैं।

नीति आयोग
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– उपाध्यक्ष : सुमन बेरी
– अध्‍यक्ष : प्रधानमंत्री
– गठन : 1 जनवरी 2015

————–
4. किस अदालत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके पहली बार अपनी सुनवाई के लाइव ट्रांसक्रिप्शन लॉन्‍च किया?
Which court for the first time launched live transcriptions of its hearings using Artificial Intelligence (AI)?

a. दिल्‍ली हाईकोर्ट
b. बॉम्‍बे हाईकोर्ट
c. पटना हाईकोर्ट
d. सुप्रीम कोर्ट

Answer: d. सुप्रीम कोर्ट

– सुप्रीम कोर्ट में 21 फरवरी 2023 को एक्सपेरिमेंट के आधार पर संविधान पीठ की सुनवाई का लाइव ट्रांसक्रिप्शन लॉन्च किया गया।
– लाइव ट्रांसक्रिप्शन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग द्वारा संचालित तकनीक का उपयोग किया।
– भारत के चीफ जस्टिस (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में शिवसेना बनाम शिवसेना मामले की प्रायोगिक आधार पर ये शुरुआत की जा रही है।

– इस सुनवाई के दौरान CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने वकीलों को कोर्ट रूम में लगे स्क्रीन को दिखाया और बताया कि आज से से प्रयोग शुरू हो रहा है।
– इससे लोगों को खासतौर पर लॉ स्कूलों में ज्यादा मदद मिलेगी कि केस पर किस तरह बहस की गई।
– धीरे धीरे इसे लाइव कर दिया जाएगा।

– फिलहाल ये ट्रांसक्रिप्ट बहस करने वाले वकीलों को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड करने से पहले जांच के लिए दी जाएगी। – यह एक या दो दिन के लिए प्रायोगिक आधार पर होगा।
– इसके बाद इसके लिए मानक तैयार होंगे।
– इससे पहले ट्रांसक्रिप्शन का काम सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारी करते थे, लेकिन अब यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाएगा।

————
5. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कब मनाई जाती है?
When is Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti celebrated?

a. 19 फरवरी
b. 20 फरवरी
c. 21 फरवरी
d. 22 फरवरी

Answer: a. 19 फरवरी

– 19 फरवरी, 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था।
– वर्ष 2023 में उनका 393वां जन्मदिन था।
– खासतौर पर महाराष्ट्र में, पूरा राज्य शिवाजी जयंती को बहुत धूमधाम से मनाता है।

———–
6. महाराष्‍ट्र सरकार ने उत्‍तर प्रदेश के किस किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर समारोह आयोजित किया?
Maharashtra government organized celebrations on the birth anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj at which fort in Uttar Pradesh?

a. फतेहपुर सीकरी किला
b. झांसी किला
c. चुनार किला
d. आगरा किला

Answer: d. आगरा किला

– उत्‍तर प्रदेश के आगरा किले के दीवान ए आम में महाराष्‍ट्र सरकार ने 19 फरवरी 2023 को बड़ा आयोजन किया।
– आगरा किला (Agra Fort) में जयंती मनाने का मकसद इसलिए रखा गया है कि वर्ष 1666 में मुगल बादशाह औरंगजेब (Aurangzeb) ने उन्हें धोखे से आगरा बुलाकर उनके साथ बदसलूकी की थी।
– औरंगजेब ने उन्हें 99 दिनों तक कैद में रखा था।
– जिस दीवान ए आम में उन्हें एक बार अपमानित किया गया था आज उसी स्थान पर उनकी शौर्य गाथा गाई जा रही है।
– इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आगरा पहुंचे।
– यह कार्यक्रम अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और महाराष्‍ट्र सरकार के सहयोग से हुआ।

————
7. यूनिसेफ ने बच्‍चों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए भारत में नेशनल एंबेसडर किस एक्‍टर को बनाया?
Which actor has been appointed as the National Ambassador in India by UNICEF to prevent violence against children?

a. आयुष्मान खुराना
b. अक्षय कुमार
c. शाहरुख खान
d. अक्षय खन्‍ना

Answer: a. आयुष्मान खुराना

– UNICEF : यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड
– आयुष्‍मान खुराना को यूनेसेफ ने फरवरी 2023 में भारत में नेशनल एंबेसडर बनाया है।
– यूनिसेफ की ओर से कहा गया है – एक राष्ट्रीय राजदूत के रूप में, खुराना हर बच्चे के “जीवित रहने, पनपने, संरक्षित होने के साथ-साथ उनकी आवाज और एजेंसी को बढ़ावा देने वाले अधिकारों को सुनिश्चित करने में यूनिसेफ का समर्थन करेंगे।
– वे इससे पहले बच्चों के खिलाफ हिंसा और व्यापक बाल अधिकारों के एजेंडे को समाप्त करने के लिए यूनिसेफ इंडिया के सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में काम कर चुके हैं।

यूनिसेफ
– कार्यकारी निर्देशक: कैथरीन रसेल;
– मुख्यालय: न्यूयॉर्क, USA
– स्थापना: 11 दिसंबर 1946

————–
8. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन बने?
Who became the player to hit the most sixes in the history of Test cricket?

a. क्रिस गेल
b. विराट कोहली
c. बेन स्टोक्स
d. रविंद्र जडेजा

Answer: c. बेन स्टोक्स

– इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
– स्टोक्स (109 सिक्‍स) ने इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कुलम (107 सिक्‍स) का रिकॉर्ड तोड़ा।
– 18 फरवरी 2023 को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाकर स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
– यह मैच न्‍यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में आयोजित हुआ था।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (फरवरी 2023 तक)
बल्लेबाज – मैच – रन – चौके – छक्के
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 90* – 5652 – 674 – 109
ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) – 101 – 6453 – 776 – 107
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 96 – 5570 – 677 – 100
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 103 – 7214 – 1046 – 98
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 166 – 13289 1488 – 97
वीरेंद्र सहवान (भारत) – 104 – 8586 – 1233 – 91
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 131 – 11953 – 1559 – 88
क्रिस क्रेन्स (न्यूजीलैंड) – 62 – 3320 – 365 – 87
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 121 – 8540 – 952+ – 84
एंड्रयू फ्लिंटॉप (इंग्लैंड) – 79 – 3845 – 513 – 82

————
9. रणजी ट्रॉफी 2022-23 का खिताब की विजेता टीम का नाम बताएं?
Name the winning team of Ranji Trophy 2022-23 title?

a. मुंबई
b. विदभ्र
c. मध्‍य प्रदेश
d. सौराष्ट्र

Answer: d. सौराष्ट्र

– सौराष्ट्र ने दूसरी बार यह खिताब जीता। इससे पहले 2019-20 में जीत हासिल की थी।
– 2022-23 के मैच में उसने फाइनल में बंगाल को 9 विकेट से हराया।
– सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट मैन ऑफ द मैच रहे।
– फाइनल में जयदेव उनादकट ने 9 विकेट लिए।

अर्पित वसावड़ा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
– सौराष्ट्र के अर्पित वसावड़ा इस सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

————
10. 76वें ब्रिटिश अकादमी फिल्‍म अवॉर्ड (बाफ्टा पुरस्कार 2023) में बेस्‍ट फिल्‍म का अवॉर्ड किसे मिला?
Which film won the Best Film Award at the 76th British Academy Film Awards (BAFTA Awards 2023)?

a. ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
b. एल्विस
c. द बंशीज़ ऑफ़ इनिशेरिन
d. नवलनी

Answer: a. ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

– यह जर्मन एंटी-वॉर फिल्‍म है। इस फिल्‍म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर समेत सात पुरस्‍कार जीते।
– यह फिल्‍म एरिक मारिया रिमार्के द्वारा 1928 में प्रकाशित उपन्यास का स्क्रीन रूपांतरण है।
– BAFTA : ब्रिटिश अकादमी फिल्म एंड टेलिविजन अवॉर्ड

केटेगरी – विनर्स
– बेस्ट फिल्म- ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
– लीडिंग एक्ट्रेस – केट ब्लैंचेट (फिल्‍म टार)
– लीडिंग एक्टर – ऑस्टिन बटलर (एल्विस)
– बेस्ट निर्देशक – एडवर्ड बर्जर (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)
– बेस्ट कास्टिंग – फिल्‍म एल्विस
– बेस्ट सिनेमाटोग्राफी – जेम्स फ्रेंड (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)
– अडापटिड स्क्रीनप्ले – एडवर्ड बर्जर, लेस्ले पैटरसन, इयान स्टोकेल (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)
– एडिटिंग – पॉल रोजर्स (एवेर्य्थिंग  एवेर्य्व्हेर  ऑल  एट वन्स)
– सिनेमाटोग्राफी – जेम्स फ्रेंड (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)
– बेस्ट डॉक्यूमेंटरी – नवलनी (डैनियल रोहर)
– ईई बाफ्टा राइजिंग स्टार अवार्ड – एम्मा मैकी
– फिल्म अंग्रेजी भाषा में नहीं – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
– बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन – कैथरीन मार्टिन (एल्विस)
– ब्रिटिश शोर्ट  फिल्म – एन आयरिश गुडबाय

————
11. अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Mother Language Day celebrated?

a. 18 फरवरी
b. 19 फरवरी
c. 20 फरवरी
d. 21 फरवरी

Answer: d. 21 फरवरी

– अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर वर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य दुनिया में भाषा और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– इसकी घोषणा यूनेस्को ने वर्ष 1999 को की थी।

————
12. गृह मंत्री ने पूरे नागालैंड से कितनी अवधि में ‘सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम’ (AFSPA) हटाने की उम्‍मीद जताई?
In how much time the Home Minister expressed hope to remove the ‘Armed Forces (Special Powers) Act’ (AFSPA) from the whole of Nagaland?

a. एक से दो वर्ष
b. दो से तीन वर्ष
c. तीन से चार वर्ष
d. चार से पांच वर्ष

Answer: c. तीन से चार वर्ष

– गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड में कहा कि नागा शांति वार्ता चल रही है, उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्वोत्तर राज्य में स्थायी शांति लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पहल का फल मिलेगा।
– गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा के शासन में पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिंसक घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है, सुरक्षा बलों की मौतों में 60 प्रतिशत की कमी आई है और नागरिकों की मृत्यु में 83 प्रतिशत की कमी आई है ।
– इससे पहले अप्रैल 2022 में, गृह मंत्री ने असम, नागालैंड और मणिपुर के कई जिलों से AFSPA को वापस लेने की घोषणा की थी। हालांकि कई अन्‍य जिलों में यह कानून लागू है।

AFSPA के बारे में
– ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ो आंदोलन को दबाने के लिए 15 अगस्त, 1942 को आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर्स ऑरडीनेंस जारी किया था।
– यह चार ऑर्डीनेंस के लिए आधारशिला बना, जिनमें से एक ‘असम डिर्स्ट्ब्ड एरियास’ के लिए था, जिसे 1947 में विभाजन-प्रेरित आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए लागू किया गया था।
– 1955 का असम डिर्स्ट्ब्ड एरियाज एक्ट।
– 1958 के आर्म्ड फोर्सेस (असम एंड मणिपुर) स्पेशल पॉवर्स एक्ट ने नागा पहाड़ियों और आसपास के क्षेत्रों में विद्रोह से निपटने के लिए 1955 के डिर्स्ट्ब्ड एरियास एक्ट का पालन किया।
– अन्य प्रयोग के लिए इस एक्ट की जगह AFSPA को लाया गया।
– इसी प्रकार का एक एक्ट 1990 में जम्मू और कश्मीर में लाया गया था।

AFSPA के अधिकार
– AFSPA का सेक्शन 3 एक राज्य के राज्यपाल और एक केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक को एक क्षेत्र को ‘डिर्स्ट्ब्ड’ घोषित करने का अधिकार देता है।
– इसके अलावा केंद्र को सिविल पावर की सहायता के लिए आर्म्ड फोर्सेस को तैनात करने का अधिकार देता है।
– यह एक्ट आर्म्ड फोर्सेस और ‘डिर्स्ट्ब्ड एरियास’ में तैनात सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस को कानून के उल्लंघन में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को जान से मारने, बिना वारंट के किसी भी परिसर की गिरफ्तारी का अधिकार देता है।
– इसके अलावा तलाशी लेने और अभियोजन का अधिकार और कानूनी मुकदमों से सुरक्षा प्रदान करता है।
– कमीशन अधिकारी, वारंट अधिकारी, गैर-कमीशन अधिकारी या आर्म्ड फोर्सेस में समकक्ष रैंक का कोई अन्य व्यक्ति पब्लिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए उचित चेतावनी देने के बाद जैसा उसे उचित लगे वह फायर अपोन या अन्यथा बल का प्रयोग कर सकता है।
– AFSPA के विस्तार के लिए समय-समय पर स्थिति की समीक्षा की जाती है।
– एक बार ‘डिर्स्ट्ब्ड घोषित होने के बाद, एक क्षेत्र को द डिर्स्ट्ब्ड एरियास (स्पेशल कोर्ट्स) अधिनियम, 1976 के अनुसार कम से कम तीन महीने तक स्टे्टस क्वो बनाए होता है।

डिर्स्ट्ब्ड एरिया
– सरकार एक क्षेत्र को ‘डिर्स्ट्ब्ड’ मानती है यदि उस क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक, नस्लीय, भाषा या क्षेत्रीय समूहों या जातियों या समुदायों के सदस्यों के बीच मतभेदों या विवादों के कारण सार्वजनिक शांति के लिए खतरा महसूस होता है।

AFSPA भौगोलिक और देशीय स्तर पर कैसे देखा जाता है?
– कई समूहों ने इसे राज्य के दुरुपयोग, उत्पीड़न और भेदभाव के एक उपकरण के रूप में माना है।
– विभिन्न राज्य सरकारों ने पिछले कुछ वर्षों में जनता की मांग को स्वीकार किया है और AFSPA को रद्द करने के लिए राजनीतिक कंडिशंस को बदल दिया है।
– 1997 में ऐसा करने वाला पहला पंजाब था और उसके बाद 2015 में त्रिपुरा था।
– अप्रैल 2018 में, मेघालय ने असम के साथ 885 किलोमीटर की सीमा के साथ 20 किलोमीटर के क्षेत्र से इस एक्ट को वापस ले लिया था।
– मणिपुर ने 2004 में एक उग्रवादी समझी जाने वाली महिला की हिरासत में मौत पर अशांति के बाद राज्य की राजधानी इंफाल से सटे सात विधानसभा क्षेत्रों से AFSPA वापस ले लिया था।

————
13. किस राज्‍य के पूर्व राज्‍यपाल ओपी कोहली का निधन 20 फरवरी 2023 को हो गया?
Which state’s former governor OP Kohli passed away on 20 February 2023?

a. आंध्र प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. गुजरात
d. बिहार

Answer: c. गुजरात

– उनका पूरा नाम ओम प्रकाश कोहली था।
– वे वर्ष 2014 से 2019 तक गुजरात के 19वें गवर्नर रह चुके थे।
– उनके पास कुछ वक्‍त के लिए मध्‍य प्रदेश और गोवा के भी गवर्नर का अतिरिक्‍त प्रभार रह चुका है।
– वे शिक्षाविद थे। दिल्‍ली के हंसराज कॉलेज और देशबंधु कॉलेज में पढ़ा चुके थे।
– वे 1994 से 2000 तक राज्‍यसभा सदस्‍य रह चुके थे।

————-
14. आईटीआई लिमिटेड के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर (CMD) कौन बने?
Who has become the new Chairman and Managing Director (CMD) of ITI Limited?

a. राजेश राय
b. विनोद राय
c. आकार पटेल
d. स्‍वना पासवान

Answer: a. राजेश राय

– ITI Limited : इंडियन टेलीफोन इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड
– विनोद राय को इस कंपनी का CMD बनाने का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने किया।
– वे इससे पहले MTNL में GM के पद पर कार्यरत थे।

ITI Limited
– स्‍थापना : 12 अक्‍टूबर 1948
– मुख्‍यालय : बेंगलुरु

————-
15. PM मोदी ने फरवरी 2023 में किस राज्‍य में जल जन अभियान की शुरुआत की?
PM Modi launched Jal Jan Abhiyan in which state in February 2023?

a. आंध्र प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. गुजरात
d. बिहार

Answer: b. राजस्‍थान

– पीएम मोदी ने वर्चुअल तौर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में जल जन अभियान की शुरुआत की है।
– इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
– इस अभियान को जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्माकुमारी संस्था ने मिलकर शुरू किया है।
– कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में हुआ।
– इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और फिल्‍म एक्‍टर नाना पाटेकर मौजूद थे।

राजस्‍थान
– सीएम : अशोक गहलोत
– गवर्नर : कलराज मिश्र


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *