16 February 2023 Current Affairs

यह 16 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. 470 विमान खरीदने की दुनिया की सबसे बड़ी डील किस भारतीय एविएशन कंपनी ने की?
Which Indian aviation company signed the world’s biggest deal to buy 470 aircraft?

a. IndiGo
b. Air India
c. SpiceJet
d. Go First

Answer: b. Air India

– टाटा ग्रुप की एविएशन कंपनी एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील साइन की है।
– यह दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील है।
– इस डील में भारत के साथ-साथ तीन अन्‍य देशों की सरकारें शामिल हैं – फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन.
– एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 विमान मिलेंगे।
– एयरबस के विमानों के लिए इंजन ब्रिटेन की कंपनी रोल्स-रॉयस से मिलेंगे।

वर्चुअल इवेंट में डील की घोषणा
– सबसे पहले एअर इंडिया और एयरबस ने एक वर्चुअल इवेंट में इस डील की घोषणा की।
– इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों, एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया, टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन और एयरबस CEO गिलाउमे फाउरी शामिल हुए।
– इसमें बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एअर इंडिया और बोइंग के बीच 220 एयरक्राफ्ट की डील की घोषणा की।
– नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन के बीच फोन पर बातचीत भी हुई।
– इधर, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने इस डील पर खुशी जताई।

एअर इंडिया ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा
– एविएशन इंडस्‍ट्री के इतिहास में इससे पहले सबसे बड़ी डील का रिकॉर्ड अमेरिकन एयरलाइंस के पास था। उसने 2011 में 460 पैसेंजर विमान खरीदने ऑर्डर बोइंग कंपनी को दिया था।

कितनी रकम की डील
– एक साल से इसके लिए नेगोशिएशन ब्रिटेन में चल रहा था।
– एअर इंडिया की टीम ने इसे बेहतर ढंग से डील की।
– बोइंग के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी और एयरबस के लिए सबसे बड़ी डील है।
– एअर इंडिया ने इस डील के ऑर्डर प्राइज की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
– हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में डील की टोटल वैल्यू 70 बिलियन डॉलर (लगभग 5.79 लाख करोड़ रुपए) बताई गई है।
– इसमें बोइंग कंपनी के साथ हुए करार की कीमत 34 बिलियन डॉलर (करीब 2.81 लाख करोड़ रुपए) बताई जा रही है।

कब तक मिलेंगे पैसेंजर एयरक्राफ्ट
– 31 एयरक्राफ्ट साल के आखिर तक सर्विस में शामिल हो जाएंगे।
– अन्‍य एयरक्राफ्ट वर्ष 2025 के मध्‍य तक तक आएंगे।

2005 के बाद पहली बार पर्चेज कर रही एअर इंडिया
– साल 2005 के बाद यह पहली बार है जब एअर इंडिया ने विमानों की खरीद का ऑर्डर दिया है।
– 2005 में 111 एयरक्राफ्ट खरीदे गए थे।

एअर इंडिया इतना बड़ा निवेश क्यों कर रही?
– एअर इंडिया की नजर घरेलू (भारतीय) के साथ – साथ इंटरनेशनल एविएशन इंडिस्‍ट्री पर है।
– कंपनी, नए विमानों की खरीद करके दुनिया के लंबी दूरी के अन्य डेस्टिनेशन्स तक भी अपनी सर्विस का विस्‍तार देना चाह रहा है।
– एअर इंडिया के इस मार्केट में उतरने से गल्फ कैरियर्स को सीधे-सीधे भारतीय एयरलाइन से टक्कर मिलेगी।
– भारत में भी पैसेंजर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है।
– 12 फरवरी 2023 को देश भर के एयरपोर्ट्स पर 4.37 लाख पैसेंजर मूवमेंट रिकॉर्ड किया गया है।
– भारत में 131 ऑपरेशनल एयरपोर्ट हैं।
– केंद्र सरकार देशभर में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने का प्‍लान भी बना रही है।
– ये बड़ी वजह है इतनी बड़े इन्‍वेस्‍टमेंट की।

बाइडन ने कहा – अमेरिका में जॉब जेनरेट होगी
– डील के बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडन ने कहा कि एअर इंडिया और बोइंग के बीच 220 विमानों की डील से उनके देश में 10 लाख से ज्‍यादा नौकरियां जनरेट होंगी।
– एयरबस और बोइंग के साथ एअर इंडिया की ये डील ऐसे समय में हुई है जब भारत के रूस से क्रूड ऑयल इंपोर्ट करने के लिए पश्चिमी देशों के डिप्लोमैटिक प्रेशर का सामना करना पड़ रहा है।
– इससे भारत ने यूरोप और अमेरिका को साधने के तौर पर भी दिखाया है।
– कोविड के बाद से एयरबस और बोइंग के लिए डिमांड की कमी थी और इतनी बड़ी कंपनी को चलाना मुश्किल हो रहा था।
– लेकिन एअर इंडिया की डील से उन्‍हें बड़ी राहत मिली है।

कब प्राइवेट हुई थी एअर इंडिया
– केंद्र सरकार ने एअर इंडिया को टाटा ग्रुप की कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटड को बेच दिया था।
– एअर इंडिया 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई थी।
– टाटा ने 18000 करोड़ रुपए में इसे टेकओवर कर लिया था।

एअर इंडिया
– चेयरमैन : एन चंद्रशेखरन
– CEO : कैंपबेल विल्सन

————-
2. केंद्र सरकार ने भारत-चीनी सीमा की सुरक्षा के लिए ITBP की कितनी नई बटालियन के गठन की मंजूरी दी?
The central government has approved the formation of how many new ITBP battalions for the security of the Indo-China border?

a. 5
b. 6
c. 7
d. 18

Answer: c. 7

– यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की सिक्‍योरिटी कमेटी ने 15 फरवरी 2023 को लिया।
– इसके तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की सात नई बटालियन और एक रीजनल हेडक्वार्टर के गठन होगा।
– इसके लिए 9400 नए पद भी बनाए जाएंगे।
– नई बटालियन के लिए एक अलग सेक्टर हेडक्वार्टर भी बनाया जाएगा।

ITBP
स्‍थापना : 24 अक्‍टूबर 1962
महानिदेशक : अनीश दयाल सिंह
कुल बटालियन : 60 (56 सर्विस बटालियन और 04 स्‍पेशल बटालियन)
नए बटालियन की घोषणा : 07
कुल कितने बटालिन होंगे : 67
भारत और चीन की सीमा : 3,488 किलोमीटर

भारत-चीन सीमा पर कितने बॉर्डर पोस्‍ट
– सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ITBP अभी 176 बॉर्डर आउट पोस्ट की निगरानी कर रही है।
– इसके अलावा ITBP के 47 नए बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) और 12 स्ट्रैटजिक कैंप स्थापित करने के लिए जनवरी 2023 में अनुमति मिली थी।

————–
3. केंद्रीय कैबिनेट ने लद्दाख के ऑल-वेदर कनेक्टिविटी के लिए दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी किस रोड टनल के निर्माण की मंजूरी दी?
The Union Cabinet approved the construction of which road tunnel, the world’s highest and longest, for all-weather connectivity to Ladakh?

a. पेंसी ला टनल
b. शिकु ला टनल
c. सेन्‍गे ला टनल
d. गुम्‍बोक रंगान टनल

Answer: b. शिकु ला टनल

किस दर्रे पर बनेगी सुरंग
– शिकु ला पास पर.
– इसे ‘शिंगो ला’ या ‘सिंकु ला’ पास के नाम से जाना जाता है।
– शिंकू ला पास कहां है : हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के बॉर्डर पर।

केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
– केंद्रीय कैबिनेट की सिक्‍योरिटी कमेटी ने लद्दाख में ऑल वेदर कनेक्टिविटी के लिए शिकु-ला टनल बनाने की मंजूरी दी।
– समुद्र तल से टनल की ऊंचाई : 16,580 फीट
– टनल की लंबाई : 4.1 किलोमीटर
– निर्माण पूरा होने की तिथ‍ि : वर्ष 2025
– किस प्रोजेक्‍ट के तहत निर्माण : योजक
– इसके साथ एप्रोच रोड भी बनाया जाएगा।
– प्रोजेक्‍ट की लागत का अनुमान : 1681 करोड़ रुपए

इससे फायदा
– इसके निर्माण से बर्फीले मौसम में भी सेना के मूवमेंट आसान हो जाएगा।
– किसी भी मौसम में लद्दाख की कनेक्टिविटी देश के दूसरे राज्यों से बनी रहेगी।
– सुरंग से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।
– यह परियोजना सामरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

प्रोजेक्ट योजक क्‍या है?
– बॉर्डर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने के लिए BRO ने जनवरी 2022 में प्रोजेक्ट योजक को लॉन्‍च किया था।
– यह प्रोजेक्ट भारत के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत आता है।
– इस प्रोजेक्ट को मुख्यतः लद्दाख पर कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लॉन्‍च किया गया था।
– इसके अलावा अटल टनल जैसी और ज्यादा टनल्स बनाना इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य था।

वर्तमान में ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग कौनसी?
– अटल टनल
– वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर अटल टनल को दुनिया में 10,000 फीट से ऊपर की सबसे लंबी हाइवे टनल के रूप में प्रमाणित किया है।

लद्दाख
लेफ्टिनेंट गवर्नर : रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा

हिमाचल प्रदेश
सीएम – सुखविंदर सिंह सुखु
गवर्नर – शिव प्रताप शुक्‍ला

————–
4. केंद्र सरकार ने ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ को मंजूरी दी, यह योजना किस क्षेत्र के विकास के लिए है?
The Central Government approved the ‘Vibrant Village Program’, this scheme is for the development of which area?

a. उत्‍तरी सीमावर्ती क्षेत्र
b. पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र
c. देशभर में पर्यटन गांव
d. पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्र

Answer: a. उत्‍तरी सीमावर्ती गांव

– केंद्रीय कैबिनेट की सिक्‍योरिटी कमेटी ने 15 फरवरी 2023 को उत्तरी सीमावर्ती इलाकों के विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ को मंजूरी दी।
– कितना खर्च होगा : 4800 करोड़ रुपए (इसमें से 2500 करोड़ सड़क निर्माण के लिए)
– प्रोग्राम कब से कब तक लागू होगा : वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26
– इससे इन सीमावर्ती गांवों में सुनिश्चित आजीविका मुहैया करायी जा सकेगी जिससे पलायन रोकने में मदद मिलेगी।
– इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’
– यह प्रोग्राम चार राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश) एवं एक केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख) के 19 जिलों और 46 सीमावर्ती ब्लाकों में चलेगा।
– इससे यहां के लोगों की आजीविका के अवसर और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
– इस कार्यक्रम के पहले चरण में 663 गांवों को शामिल किया जाएगा।
– इनके तहत सभी मौसमों के अनुकूल सड़क, पेयजल, 24 घंटे, सौर तथा पवन ऊर्जा पर केंद्रित विद्युत आपूर्ति, मोबाइल तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी, पर्यटक केंद्र, बहुद्देशीय सेंटर तथा स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर के विकास पर जोर दिया जायेगा।

क्‍यों जरूरी है यह योजना
– दरअसल, चुनौती चीन से है।
– चीन अपने सीमावर्ती इलाकों में लगातार गांवों का निर्माण कर रहा है। इन गांवों के नाम पर वहां PLA (पिपुल्‍स लिबरेशन आर्मी) के लिए रसद और हथियारों का स्‍टोरेज बना रहा है।
– दूसरी ओर भारतीय इलाके सीमावर्ती गांवों में पलायन बढ़ता जा रहा है।
– गांव के गांव खाली हो रहे हैं। इसकी खबरें न्‍यूजपेपर में आती तो हैं, लेकिन डिजिटल जमाने में खो जाती हैं।
– रोजगार के अवसर कम होने की वजह से सीमावर्ती गांव वीरान हो रहे हैं।
– ऐसे में केंद्र सरकार ने यहां सुविधाएं बढ़ाने और अवसर पैदा करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ बनाया है।

————–
5. गेब्रियल चक्रवात के कारण किस देश की सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया?
Which country’s government declared a national emergency due to cyclone Gabriel?

a. जापान
b. इंडोनेशिया
c. न्यूजीलैंड
d. अर्जेंटीना

Answer: c. न्यूजीलैंड

– न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में गैब्रियल चक्रवात के कारण बाढ़ और भूस्खलन आया।
– न्यूजीलैंड के पास केरमाडेक द्वीप में 13 फरवरी को 6.1 तीव्रता का भूकंप भी आया।
– इसलिए न्यूजीलैंड की सरकार ने 14 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।
– इसकी घोषणा न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने की।

– न्यूजीलैंड में तीसरी बार राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया है।
1. वर्ष 2011 में क्राइस्टचर्च में 6.3 भूकंप के बाद
2. वर्ष 2020 में कोविड-19 के कारण
3. वर्ष 2023 में गैब्रियल चक्रवात के कारण

– इस चक्रवात के कारण तेज बारिश और हवा के कारण लगभग 38 हजार से अधिक घरों में बिजली नहीं है।
– इसके कारण कई उड़ाने भी रद्द हुई।
– मंत्री के अनुसार चक्रवात के बाद जल्द ही कंडीशन को नॉर्मल किया जाने का प्रयास किया जाएगा।

चक्रवाती तूफान कैसे बनते हैं?
– जब समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तब चक्रवाती तूफान उठता है।
– यहां सवाल होगा कि समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र क्‍या होता है और यह कैसे बनता है?
– इसके लिए ग्‍लोबल वार्मिंग जिम्‍मेदार है।
– जब समुद्र का तापमान बढ़ता है या कहें कि जब समुद्र गर्म होना शुरू होता है, तो उसकी गर्मी से हवा ऊपर उठती है और उस खाली जगह (इससे एक वैक्‍युम सा क्षेत्र) को भरने के लिए आस-पास की हवा दौड़ती है। इसी को कम दबाव का क्षेत्र कहते हैं।
– चूकि समुद्र बहुत विशाल होते हैं, तो इसलिए यह प्रक्रिया बहुत विशाल होती जाती है।
– चूकि, गर्म हवा ऊपर चली तो जाती है और बड़े इलाके से हवा यहां आती, लेकिन ऊपर उठने वाली हवा भी ठंडी होती है, क्‍योंकि जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाएंगे, तो तापमान कम होता जाता है।
– ऐसे में ऊपर की हवा, जो ठंडी हो चुकी है वह भी नीचे आना चाहती है और यह तूफान में बदल जाता है।
– हवा बहुत तेजी से घूमती है।
– समुद्र, धरती में ग्‍लोबल वार्मिंग या गर्मी को सोखने में बड़ा योगदान है।
– एक तरह से कह सकते हैं कि चक्रवाती तूफान के जरिए समुद्र खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है।

दुनिया के हर इलाके में अलग नामों से साइक्‍लोन
– अमेरिका – हरिकेन / टॉरनेडो
– कैरेबियन सी – हरिकेन
– चाइना सी – टाइफून
– हिन्‍द महासागर – ट्रॅपिकल साइक्‍लोन
– जापान – टाइफू
– नॉर्दर्न ऑस्‍ट्रेलिया – विली विलीज
– फिलीपींस – बगुइयो

न्यूजीलैंड
राजधानी – वेलिंगटन
प्रधानमंत्री – क्रिस हिपकिंस

————–
6. FIFA क्लब वर्ल्ड कप का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the FIFA Club World Cup title?

a. रियल मैड्रिड
b. अल हिलाल
c. अल जजीरा
d. काशिमा एंटलर

Answer: a. रियल मैड्रिड

– रियल मैड्रिड ने रिकॉर्ड पांचवी बार FIFA क्लब वर्ल्ड कप 11 फरवरी 2023 को जीता।
– यह स्पेनिश फुटबॉल क्लब है।
– इसने फाइनल में सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल को 5-3 से हराया।
– कहां और कब आयोजन हुआ : मोरक्को में 1-11 फरवरी 2023
– FIFA क्लब वर्ल्ड कप-2022 का आयोजन वर्ष 2023 में हुआ। कोविड-19 के कारण इसके आयोजन में देरी हुई।
– इसमें कुल 7 टीमों ने भाग लिया।
– इसमें बेस्ट प्लेयर का खिताब विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड) को मिला।
– साथ ही रियल मैड्रिड को फेयर प्ले अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

रियल मैड्रिड ने किन वर्षों में जीत दर्ज की
– वर्ष 2014
– वर्ष 2016
– वर्ष 2017
– वर्ष 2018
– वर्ष 2022

FIFA क्लब वर्ल्ड कप
– इसकी शुरूआत वर्ष 2000 में हुई।
– इसका आयोजन FIFA (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) करता है।
– इसकी सबसे सफल टीम रियल मैड्रिड (5 बार जीता) है।

FIFA (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन)
– स्थापना : 1904
– मुख्यालय : ज्यूरिख , स्विट्जरलैंड
– अध्यक्ष : जियानी इन्फेंटिनो

————–
7. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने किस IIT के छात्रों को ग्लोबल बेस्ट M-GOV अवॉर्ड से सम्मानित किया?
Egyptian President Abdel Fattah El-Sisi honored the students of which IIT with the Global Best M-GOV Award?

a. IIT मुंबई
b. IIT दिल्ली
c. IIT इंदौर
d. IIT कानपुर

Answer: c. IIT इंदौर

——–
गवर्नमेंट समिट-2023 में किस IIT के छात्रों को ग्लोबल बेस्ट M-GOV अवॉर्ड मिला?

Which IIT students received the Global Best M-GOV Award at the Government Summit-2023?

a. IIT मुंबई
b. IIT दिल्ली
c. IIT इंदौर
d. IIT कानपुर

Answer: c. IIT इंदौर

– IIT इंदौर के छात्रों को 13 फरवरी 2023 को दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2023 में ग्लोबल बेस्ट M-GOV अवॉर्ड प्राप्त हुआ।
– इसमें गोल्ड मेडल के साथ 01 मिलियन दिरहम का पुरस्कार जीता।
– छात्रों को यह अवॉर्ड मिस्र के प्रेसिडेंट अब्देल फतह अल-सिसी के हाथों प्राप्‍त हुआ।
– वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2023 का आयोजन 13-15 फरवरी 2023 तक दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।
– इस समिट की थीम “शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स” थी।

IIT इंदौर के छात्रों का नाम
1. नियति तोताला
2. नील कल्पेशकुमार पारिख

किस कार्य के लिए ग्लोबल बेस्ट M-GOV अवॉर्ड मिला?
– इन छात्रों ने ब्लॉकबिल ऐप को डेवलप किया।
– यह ऐप ब्लॉकचेन बेस्ड रिसिप्ट जेनरेट करती है।
– इससे यूजर्स को ट्रांजेक्शन की डिजिटल रिसिप्ट प्राप्त होती है।
– यह ऐप थर्मल पेपर के यूज को कम करने में मदद करता है।
– ताकि इस थर्मल पेपर से होने वाले संक्रमण से बचा जा सके।
– यह थर्मल पेपर लगभग सभी रिटेल दुकानों पर मिल जाते है।
– लेकिन इस पेपर में यूज केमिकल के कारण इनका रीसायकल नहीं किया जा सकता और यह हेल्थ प्रोब्लम का कारण बनता है।
– यह ऐप इसी प्रोब्लम को हल करती है।

M-GOV अवॉर्ड
– यह अवॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात सरकार प्रदान करती है।
– इनोवेटिव कार्यों के लिए इस अवॉर्ड को दिया जाता है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
राजधानी – अबू धाबी
मुद्रा – दिरहम
राष्ट्रपति – मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
प्रधानमंत्री – मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम

————–
8. UNESCO शांति पुरस्कार-2022 से किसे सम्मानित किया गया?
Who was honored with the UNESCO Peace Prize-2022?

a. एंजेला मर्केल
b. नरेंद्र मोदी
c. बराक ओबामा
d. व्लादिमीर जेलेंस्की

Answer: a. एंजेला मर्केल

– जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को 8 फरवरी 2023 को UNESCO शांति पुरस्कार-2022 प्राप्त हुआ।
– उन्होंने अपने कार्यकाल के समय वर्ष 2015 में 12 लाख से अधिक प्रवासियों को अपने देश में जगह दी।
– ये लोग सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और इरिट्रिया से आए थे, इन देशों में संघर्ष का माहौल था।
– इसी कारण लोग देश छोड़ रहे थे।
– एंजेला मर्केल को इस फैसले के कारण देश और यूरोप के अन्य देशों से विरोध का सामना करना पड़ा।
– इस कार्य के लिए UNESCO ने उन्हें शांति पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया।

UNESCO शांति पुरस्कार
– इसे फॉर्मली फेलिक्स हौफौएट बोगेन शांति पुरस्कार कहा जाता है।
– दिवंगत फेलिक्स हौफौएट बोगेन कोटे डी आइवरी के पूर्व राष्ट्रपति थे।
– इसकी स्थापना वर्ष 1989 में हुई थी।
– इस पुरस्कार को शांति के प्रचार और प्रसार में योगदान देने के लिए दिया जाता है।
– इसमें एक गोल्ड मेडल और 1.5 लाख अमेरिकी डालर दिए जाते है।

इस अवॉर्ड से सम्मानित अन्य प्रसिद्ध विजेता
– नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति)
– जिमी कार्टर (USA के राष्ट्रपति)
– फ्रांस्वा ओलांद (फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति)
– शेख हसीना (बांग्लादेश के प्रधानमंत्री)

एंजेला मर्केल
– इनका जन्म 17 जुलाई 1954 को हैमबर्ग जर्मनी में हुआ था।
– इन्होंने वर्ष 2005 से 2021 तक जर्मनी के चांसलर के रूप में काम किया।
– वह क्रिस्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ऑफ जर्मनी पार्टी की मेंबर है।

UNESCO (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन)
– स्थापना : 16 November 1945
– मुख्यालय : पेरिस, फ्रांस
– महानिदेशक : ऑड्रे एजोले

जर्मन चांसलर – ओलाफ़ स्कोल्ज़

————–
9. ललिता लाजमी का निधन 13 फरवरी 2023 को हो गया, वह किस क्षेत्र के लिए चर्चित थीं?
Lalita Lajmi passed away on 13 February 2023, she was famous for which field?

a. खेल
b. राजनीति
c. साहित्‍य
d. पेंटिंग

Answer: d. पेंटिंग

– प्रसिद्ध चित्रकार ललिता लाजमी, दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता गुरु दत्त की बहन थी।
– उनका निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ।
– जन्‍म : 1932 में कोलकाता में
– शौक : शास्त्रीय नृत्य और पेंटिंग
– उन्‍होंने फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ में कला शिक्षक की छोटी भूमिका निभाई थी।

—————
10. शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूट्स (SCO SAI) की बैठक फरवरी 2023 में कहां आयोजित हुई?
Where was the meeting of Shanghai Cooperation Organization Supreme Audit Institutes (SCO SAI) held in February 2023?

a. दिल्‍ली
b. चेन्‍नई
c. मुंबई
d. लखनऊ

Answer: d. लखनऊ

– 6th शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूट्स (SCO SAI) मीटिंग का नेतृत्‍व कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ़ इंडिया (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू ने किया।
– कब से कब तक आयोजन हुआ : 6 से 8 फरवरी, 2023
– बैठक का विषय : इंटीग्रेटिंग इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन ऑडिट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड साइबर सिक्‍योरिटी

शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
– स्थापना – 15 जून 2001
– मुख्यालय – बीजिंग, चीन

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य
– चीन
– रूस
– कज़ाकिस्‍तान
– किर्गिज़स्तान
– तजाकिस्तान
– उज्बेकिस्तान
– भारत (2017 में जुड़ा)
– पाकिस्तान (2017 में जुड़ा)
– इरान (2022 में जुड़ा)

भारत को कब मिली SCO की अध्‍यक्षता
– सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO के 22वें शिखर सम्मेलन के दौरान भारत को SCO की अध्यक्षता एक वर्ष के लिए दी गई थी।
– भारत सितंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए SCO की अध्यक्षता करेगा।
– SCO समिट के बाद वर्ष 2023 में भारत में G-20 समिट भी होगी।
– वर्ष 2023 शिखर सम्मेलन के लिए थीम – सुरक्षित SCO (SECURE SCO)
– भारत के पास अपने पर्यटन स्थलों और संस्कृति को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का अच्‍छा मौका है।

Kashi (Varanasi) – The first-ever Tourist and Cultural Capital of SCO (2022-23)
SCO का पहली टूरिस्‍ट और कल्‍चरल कैपिटल काशी (वाराणसी) है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *