14 & 15 February 2023 Current Affairs

यह 14 & 15 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. एशिया का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया-2023 का आयोजन किस शहर में हुआ, जिसका उद्घाटन PM मोदी ने किया?
Asia’s biggest air show Aero India-2023 was organized in which city, which was inaugurated by PM Modi?

a. हैदराबाद
b. बेंगलुरू
c. गाजियाबाद
d. प्रयागराज

Answer: b. बेंगलुरू

– इसका आयोजन 13 से 17 फरवरी 2023 से बेंगलुरू के येलाहंका में किया जा रहा है।
– इसका आयोजन हर दो वर्षों में किया जाता है।
– एयरो इंडिया-2023 का उद्घाटन 13 फरवरी को प्रधान नरेंद्र मोदी ने किया।
– यह एयरो इंडिया का 14वां संस्करण है।
– यह एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो है।
– प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया में डिफेंस के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन करेगा।
– उनके अनुसार पहले यह सिर्फ एक एयर शो था। लेकिन अब इसका इस्तेमाल भारत अपने द्वारा बनाए गए एयरक्राफ्ट की शक्तियों को प्रदर्शित करने के लिए करता है।
– साथ ही इसका आयोजन भारत अपनी एयर डिफेंस की शक्तियों का प्रदर्शन करने के लिए कर रहा है।

थीम : “द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज” (The Runway to a Billion Opportunities)

एयरो इंडिया-2023
– इसमें 98 देश भाग ले रहें है।
– साथ ही इसमें 32 देशों के रक्षा मंत्री और 29 देशों के एयर चीफ ने भी भाग लिया।
– इसमें दुनिया की बड़ी कंपनियों में से 73 कंपनियों के CEO ने भी भाग लिया।
– इसमें भारत के MSME और स्टार्ट-अप्स ने भाग लिया।
– इसमें 731 कंपनियों की प्रदर्शनी लगी।
– इन सभी के कारण यह एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है।

एयरो इंडिया 2023 का उद्देश्य
– इसका उद्देश्य भारत को एयर डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
– साथ ही दूसरे देशों के साथ संबंध को बेहतर करना भी है।
– इसके माध्यम से भारत ने अपनी हवाई शक्ति का भी प्रदर्शन किया।
– इसमें भारत ने अपने डिफेंस एयरक्राफ्ट्स का प्रदर्शन किया।
– ताकि दुनिया के देश इन एयरक्राफ्ट की ओर आकर्षित हो और भारत के एयरक्राफ्ट का निर्यात बड़े।
जैसे
– लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट
– तेजस
– लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH)
– लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH)(प्रचंड)
– एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH)

मुख्यतः कौन-सी कंपनियां भाग ले रहीं है?
विदेशी कंपनियां
– बोइंग
– एयरबस
– डसॉल्ट एविएशन
– लॉकहीड मार्टिन
– इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री
– रोल्स रॉयस
– HC रोबोटिक्स

भारतीय कंपनियां
– ब्रह्मोस एयरोस्पेस
– लार्सन एंड टुब्रो
– भारत फोर्ज लिमिटेड
– हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
– भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
– भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
– BEML लिमिटेड

इस एयर शो से भारत की अपेक्षाएं क्‍या है?
– इसके माध्यम से भारत सरकार अपने रिटायर ऑफिसर्स की क्षमता का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा।
– इसमें कई सेमिनार आयोजित किए गए, जिसमें स्टार्टअप्स को प्रमोट किया गया।
– ताकि भारत डिफेंस सिस्टम में आत्मनिर्भर बन सके।
– साथ ही भारत डिफेंस प्रोडक्ट्स का निर्यात भी कर सके।
– इस शो के माध्यम से भारत ने कई देशों के साथ डिफेंस के क्षेत्र में पार्टनरशिप करेगा।
– भारत डिफेंस के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट की उम्मीद कर रहा है।

एयर शो का विकास
– एयर शो तीन प्रकार के होते है।
1. मिलिट्री एयर शो
2. सिविल एयर शो
3. मिलिट्री और सिविल जोइंट एयर शो
– भारत में होने वाला यह एयर शो जोइंट एयर शो है।
– दुनिया में पहला एयर शो वर्ष 1909 में फ्रांस में आयोजित हुआ था।
– दुनिया के सबसे बड़े एयर शो फ्रांस, ब्रिटेन, UAE और सिंगापुर में आयोजित होते हैं।
– भारत में पहला एयर शो वर्ष 1996 में आयोजित हुआ था।
– इसका आयोजन HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से करता है।

—————
2. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में फरवरी 2023 में लिथियम के बड़े भंडार की खोज की?
Geological Survey of India discovered lithium reserves in February 2023 in which state/UT?

a. बिहार
b. जम्मू कश्मीर
c. तेलंगाना
d. अंडमान निकोबार

Answer: b. जम्मू कश्मीर

– भारत में पहली बार लिथियम के भंडार जम्मू कश्मीर में मिले।
– भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को 9 फरवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार प्राप्त हुए।
– यह लिथियम (G3) की पहली साइट है।
– यहां लगभग 59 लाख टन लिथियम के भंडार हैं। अगर खुदाई मेंइतना ही लिथियम मिला, तो यह भारत को एक बड़ा लिथियम उत्‍पादक देश बना देगा।
– खास बात है कि लिथियम के लिए खोज की कवायद केवल पांच साल पहले ही शुरू हुई थी।
– लिथियम के साथ गोल्ड के पांच ब्लॉक भी मिले हैं।

अन्‍य जगह भी खोज जारी
– जीएसआई लिथियम की खोज के लिए देश में 19 जगह पर प्रोजेक्‍ट चला रहा है। इनमें ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्‍मीर शामिल है।
– इसके अलावा, सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने लद्दाख में लीथियम की खोज की है। परमाणु ऊर्जा विभाग ने कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लिथियम की खोज की है और मांड्या जिले में 1,600 टन धातु का अनुमान लगाया है।

लिथियम क्या है?
– लिथियम एक रासायनिक तत्व है।
– इसका रासायनिक प्रतीक Li है।
– यह सबसे हल्की धातु और सबसे कम घनत्व वाला ठोस पदार्थ है।
– इसका परमाणु क्रमांक 3 और परमाणु भार 6.941u होता है।
– लिथियम ऐसा नॉन फेरस मेटल है, जिसका उपयोग मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल और अन्य चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है।
– भारत अभी लिथियम के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।
– वर्ष 2023 तक चीन और ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम सप्लायर हैं।

भारत किन देशों से लिथियम का आयात करता है?
– दुनिया में लिथियम के आयात करने में भारत चौथे स्थान पर है।
– भारत लगभग 80% लिथियम-ऑयन बैटरियों को चीन से मंगाता है।
– भारत लिथियम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अर्जेंटीना, चिली, ऑस्ट्रेलिया और बोलिविया के लिथियम की खदानों में हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)
स्थापना: 1851
मुख्यालय: कोलकाता
महानिदेशक: S राजू

————–
3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया?
Which state topped the 5th edition of Khelo India Youth Games?

a. मध्य प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. उत्तर प्रदेश
d. हरियाणा

Answer: b. महाराष्ट्र

– खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवे संस्करण का आयोजन मध्य प्रदेश में हुआ।
– कब से कब तक : 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023
– यह संस्करण 2022 में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण एक वर्ष आगे शिफ्ट हो गया।
– इसमें पहली बार कायाकिंग कैनोइंग, कैनो सलाम और फेंसिंग गेम्‍स का भी आयोजन हुआ।
– इसकी मेडल लिस्‍ट में पहले स्थान पर महाराष्ट्र है।
– महाराष्ट्र ने कुल 161 मेडल जीते।

मेलड टेली
1. महाराष्ट्र (161) – गोल्ड (56), सिल्वर (55), ब्रॉन्ज (50)
2. हरियाणा (128) – गोल्ड (41), सिल्वर (32), ब्रॉन्ज (55)
3. मध्य प्रदेश (96) – गोल्ड (39), सिल्वर (30), ब्रॉन्ज (27)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स
– खेलो इंडिया का उद्देश्य भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच प्रोवाइड कराना है।
– साथ ही इसे देश में खेल के स्तर को बेहतर करने के लिए शुरू किया गया।
– इसका आयोजन इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और खेल मंत्रालय मिलकर करते है।
– इसकी शुरूआत वर्ष 2018 से हुई थी।
– पहले संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में हुआ था।

किन-किन खेलों का आयोजन हुआ
1. तीरंदाजी
2. एथलेटिक्स
3. बैडमिंटन
4. बास्केटबॉल
5. मुक्केबाजी
6. साइकिलिंग
7. तलवारबाजी
8. फुटबॉल
9. गटका
10. जिम्नास्टिक
11. हॉकी
12. जूडो
13. कबड्डी
14. कलरीपयट्टू
15. कयाकिंग और कैनोइंग
16. खो-खो
17. मल्लखंब
18. रोइंग
19. निशानेबाजी
20. तैराकी
21. टेबल टेनिस
22. टेनिस
23. थांग-टा
24. वॉलीबॉल
25. भारोत्तोलन
26. कुश्ती
27. योगासन

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA)
– अध्‍यक्ष: पीटी उषा
– स्‍थापना : 1927
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली

————-
4. साइप्रस के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए?
Who was elected the new President of Cyprus?

a. एंड्रियास मावरोयनिस
b. निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स
c. ग्लाफकोस क्लेराइड्स
d. स्पिरोस किप्रियनौ

Answer: b. निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स

– निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स चुनाव के बाद 13 फरवरी 2023 को साइप्रस के राष्ट्रपति चुने गए।
– इन्हें कुल डाले गए वोट में लगभग 52% वोट मिले।
– इन्होंने चुनाव में एंड्रियास मावरोयनिस को हराया।

निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स
– यह 49 वर्ष के हैं।
– उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी, मूवमेंट फॉर सोशल डेमोक्रेसी और डेमोक्रेटिक एलाइनमेंट का समर्थन मिला।
– इससे पहले वह वर्ष 2014 में गवर्मेंट स्पोकपर्सन थे।
– वर्ष 2018 में वह साइप्रस के विदेश मंत्री थे।

साइप्रस
– यह यूरोप में स्थित एक देश है।
– वर्ष 1960 में यह ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था।
– राजधानी: निकोसिया
– मुद्रा: यूरो

————-
5. क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान कौन बने?
Who became the first Indian captain to score a century in all formats of cricket?

a. विराट कोहली
b. रोहित शर्मा
c. हार्दिक पांड्या
d. के. एल. राहुल

Answer: b. रोहित शर्मा

– रोहित शर्मा ने 10 फरवरी 2023 को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट के दौरान अपने तीसरे मैच में कप्तान के रूप में अपना पहला शतक लगाया।
– यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का पहला टेस्ट शतक भी था।
– रोहित ने 212 गेंदों में 120 रन बनाए जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

कब कब शतक लगाए
– ODI: वर्ष 2017 में 208 रन (कप्तान रोहित शर्मा)
– T20I: वर्ष 2017 में 118 रन (कप्तान रोहित शर्मा)
– Test: वर्ष 2023 में 120 रन (कप्तान रोहित शर्मा)

यह उपलब्धि किस किस के पास
– श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान
– दक्षिण अफ्रीका के फा डु प्‍लेसिस
– पाकिस्तान के बाबर आजम
– और अब भारत के रोहित शर्मा

वर्तमान में टीम इंडिया के कप्तान
1. टेस्ट फॉर्मेट – रोहित शर्मा
2. वनडे फॉर्मेट – रोहित शर्मा
3. टी-20 फॉर्मेट – हार्दिक पांड्या

रोहित शर्मा
– रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर हैं।
– जिन्होंने 2007 से नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
– उन्होंने फरवरी 2023 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 43 शतक बनाए हैं।
Test: 09
ODI: 30
T20I: 04
– वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा दोहरा शतक रोहित शर्मा ने मारे है।
– उन्होंने कुल तीन बार दोहरे शतक मारे है।
– वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
– वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ
– वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ

BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड)
– यह भारत में क्रिकेट को कंट्रोल करने वाली बॉडी है।
– स्थापना – 1928
– मुख्यालय – मुंबई
– अध्यक्ष – रोजर बिन्नी
– सचिव – जय शाह

—————
6. QR-कोड बेस्ड कॉइन वेंडिंग मशीन को किस बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की घोषणा की?
Which bank announced the launch of QR-code based coin vending machine as a pilot project?

a. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
b. एशियन डेवलपमेंट बैंक
c. वर्ल्ड बैंक
d. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

Answer: d. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

– RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 फरवरी 2023 को QR-कोड बेस्ड कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने की घोषणा की।
– शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्‍च किया जाएगा।
– RBI शुरुआत में इसे देश के 12 शहरों के 19 लोकेशन में लॉन्च करने की योजना है।
– RBI के गवर्नर के अनुसार, देश में कॉइन्स (सिक्के) तक पहुंच को आसान बनाने के लिए कॉइन वेंडिंग मशीन लांच की गई थी।
– इससे RBI कॉइन्स (सिक्कों) के वितरण को की बैलेंस करना चाहता है।
– ताकि देश के हर रीजन में कॉइन्स (सिक्कों) की संख्या लगभग बराबर रहे।

यह मशीन कैसे काम करेगी?
– RBI के गवर्नर के अनुसार, कॉइन वेंडिंग मशीन देश के अलग-अलग लोकेशन पर लगी है।
– इससे जितने रुपए के सिक्के निकालने होते है उतनी वैल्यू के बैंक नोट को डालना होता है।
– लेकिन इस मशीन में नकली नोटों को पहचानने की सुविधा नहीं है।
– कई बार इस मशीन में नकली नोट का यूज करने सिक्के निकालें गए।
– इसलिए RBI ने UPI बेस्ड सिस्टम को अपनाने का फैसला किया।
– क्योंकि अब बहुत सारे लोग मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं।
– साथ ही UPI का भी इस्तेमाल करते हैं।
– इसका इस्तेमाल करके लोग QR-कोड को स्कैन करके सिक्के निकाल सकतें है।
– साथ ही नकली नोट से सिक्के निकालने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

भारत में कॉइन (सिक्का) सर्कुलेशन किस प्रकार होता है?
– भारत सरकार सिक्का अधिनियम 1906 के तहत सिक्के बनाती है।
– इस अधिनियम के अनुसार भारत सरकार 50 पैसे से लेकर 1000 रुपये तक के सिक्के बना सकती है।
– लेकिन बाजार में सिक्कों का प्रचलन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नियंत्रित करता है।
– RBI को सिक्के भारत सरकार के द्वारा प्राप्त होते है।

देश में चार जगह सिक्कों को बनाया या ढाला जाता है
1. मुंबई
2. कोलकाता
3. हैदराबाद
4. नोएडा

करेंसी नोट कहां छापे जाते है
1. नासिक, महाराष्ट्र
2. देवास, मध्य प्रदेश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
– मुख्यालय : मुम्बई, महाराष्ट्र
– स्थापना : 1 अप्रैल 1935
– गर्वनर : शक्तिकांत दास

————–
7. महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड 2022’ किसे देने की घोषणा की?
Who has the Maharashtra government announced the ‘Maharashtra Bhushan Award 2022’?

a. आशा भोसले
b. कुमार मंगलम बिरला
c. दत्तात्रेय नारायण धर्माधिकारी
d. अमिताभ बच्चन

Answer: c. दत्तात्रेय नारायण धर्माधिकारी (अप्पासाहेब धर्माधिकारी)

– इन्‍हें अप्पासाहेब धर्माधिकारी के नाम से भी जाना जाता है
– इनसे पहले वर्ष 2020 के लिए (2021 में) सिंगर आशा भोसले को यह अवॉर्ड मिल चुका है।
– मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 8 फरवरी 2023 को अप्पासाहेब के साथ रायगढ़ जिले के रेवडंडा स्थित उनके आवास पर मीटिंग की।
– इस मीटिंग में अप्पासाहेब धर्माधिकारी को ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022’ देने की घोषणा की।
– उनके पिता नानासाहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– अप्पासाहेब धर्माधिकारी को पद्मश्री 2017 के लिए सम्मानित किया गया था।

महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड
– यह अवॉर्ड महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है।
– जब 1995 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार थी तब इसे पहली बार स्वरूप दिया गया।
– पहला महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड 1996 में प्रदान किया गया।
– वर्तमान में 25 लाख रुपये नकद, स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाणपत्र दिया जाता है।
– इस अवॉर्ड के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा तय की गई कमेटी विजेता का निर्णय करती है।

अवॉर्ड किन क्षेत्रों में दिया जाता है?
– साहित्य
– कला
– खेल
– विज्ञान
– समाज सेवा
– पत्रकारिता
– लोक प्रशासन
– स्वास्थ्य कार्य सेवा

महाराष्‍ट्र
मुख्‍यमंत्री: एकनाथ शिंदे
राजधानी: मुंबई
राज्यपाल: रमेश बैस

————–
8. भारतीय नौसेना के किस फाइटर एयरक्राफ्ट ने देश के प‍हले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरीअर INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग और टेक-ऑफ किया?
Which fighter aircraft of the Navy made the first landing and take-off on the country’s first indigenous aircraft carrier INS Vikrant?

a. लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA)
b. MIG-29 K
c. राफेल
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों

– भारतीय नौसेना के फाइटर एयरक्राफ्ट (LCA और MIG-29 K) ने 6 फरवरी 2023 को INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग की।
– भारतीय नौसेना ने इस उपलब्धि को भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

वर्ष 2020 में INS विक्रमादित्य पर भी लैंडिंग हुई?
– जनवरी 2020 में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने INS विक्रमादित्य पर नेवल लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) की सफल अरेस्टेड लैंडिंग का प्रदर्शन किया था।
– बाद में, पांच दिनों में 18 टेक-ऑफ और लैंडिंग का आयोजन किया गया था।

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट: LCA उन सैन्य बहुपयोगी जेट/टर्बोप्रॉप को कहते हैं जो हल्के होते हैं।

MIG-29 K : यह एक रूसी लड़ाकू विमान है।
– स्‍पीड: 2200 किमी/घंटा
– वजन: 18550 किलोग्राम
– रेंज: 2000 किलोमीटर
– लंबाई: 17 मीटर

एयरक्राफ्ट कैरीअर क्या होता है?
– इसे समुद्र में चलता-फिरता एयरबेस कह सकते हैं।
– इसमें बहुत सारे फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर रखे जा सकते हैं।
– इसमें हवाई पट्टी होती है, जिससे फाइटर प्लेन उड़ते और उतरते हैं।
– दुश्मन के लिए यह बहुत खतरनाक होता है, क्योंकि समुद्र के साथ-साथ आसमान से भी इलाके पर नजर रहती है और दुश्मन को दूर से ही तबाह किया जा सकता है।

INS विक्रांत
– यह भारत में बना हुआ सबसे बड़ा वॉरशिप है।
– यह 262 मीटर लंबा, 62 मीटर चौड़ा और 59 मीटर ऊंचा है।
– इसमें काफी बड़े बड़े 14 डेक है।
– यह पूरी तरह लोड होने पर लगभग 43000 टन का विस्थापन (डिस्प्लेसमेंट) करता है।
– इसकी कुल पावर 88 मेगावाट है।
– अधिकतम स्पीड: 28 नॉट (KNOT)
– एंडुरेंस (endurance): 7,500 समुद्री मील (लगभग 14,000 किमी के बराबर)
– दस मंजिल ऊंची बिल्डिंग जितनी ऊंचाई वाले इस जहाज में करीब 2,400 कम्पार्टमेंट हैं।
– इनको 1,600 सैनिकों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इसमें करीब 20 विमान रखे जा सकते हैं।
16-बेड का अस्पताल भी है।
इसमें प्रति घंटा 3000 रोटी पकाने की सुविधा है।

किस देश के पास सबसे ज्यादा एयरक्राफ्ट कैरीअर?
देश- एयरक्राफ्ट कैरीअर
अमेरिका- 11
चीन- 4
ब्रिटेन- 2

भारत के पास कितने एयरक्राफ्ट कैरीअर?
– वर्तमान में, भारत के पास अब दो एयरक्राफ्ट कैरीअर हैं।
– एक है INS विक्रमादित्य।
– दूसरा है नया वाला INS विक्रांत।

————–
9. राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी, अमृतपेक्स-2023 का आयोजन किस शहर में किया गया?
In which city was the National Philatelic Exhibition, Amrutpex-2023 organized?

a. मुंबई
b. दिल्ली
c. अहमदाबाद
d. लखनऊ

Answer: b. दिल्ली

– इसे दिल्ली के प्रगति मैदान में 11 से 15 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया।

————–
10. राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी, अमृतपेक्स-2023 का उद्घाटन किसने किया?
Who inaugurated the National Philatelic Exhibition, AMRUTPEKS-2023?

a. अमित शाह
b. अरविंद केजरीवाल
c. पियूष गोयल
d. अश्विनी वैष्णव

Answer: d. अश्विनी वैष्णव

– रेलवे, कम्यूनिकेशन और IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने अमृतपेक्स-2023 का उद्घाटन 11 फरवरी 2023 को किया।
– इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में किया गया।
– इस प्रदर्शनी में डाक टिकटों के लगभग 1400 प्रेम प्रदर्शित किए गए।
– इसमें लगभग 01 लाख से ज्यादा टिकटों का प्रदर्शन किया गया।
– साथ ही इसमें आजादी पर बेस्ड डाक डिकट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
– इसमें बेस्ट डाक टिकट डिजाइन करने वाले प्रतिभागी को अवॉर्ड भी दिए गए।
– इसमें डिजिलट माध्यम से भी डाक डिकटों के विकास को प्रदर्शित किया गया।

थीम
– इसकी पांच थीम रखी गई।
1. आजादी का अमृत महोत्सव और नया भारत
2. नारी शक्ति
3. युवा शक्ति
4. प्रकृति और वन्य जीवन
5. भारत की संस्कृति और इतिहास

भारतीय पोस्ट
– स्थापना : 1854
– मुख्यालय : नई दिल्ली
– महानिदेशक : आलोक शर्मा


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *