14 December 2022 Current Affairs

यह 14 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. इंडियन आर्मी की किस बटालियन के जवानों ने तवांग में चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया?
The soldiers of which battalion of the Indian Army gave a befitting reply to the Chinese soldiers in Tawang?

a. सिख लाइट इंफ्रेंट्री
b. जाट रेजिमेंट
c. जम्‍मू-कश्‍मीर राइफल्‍स
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना को पहले से चीन द्वारा उकसावे की कार्रवाई करने की खुफिया जानकारी मिली थी।
– चीन की हरकतों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। नतीजा हुआ कि भारतीय सैनिकों ने चीन‍ियों को कूट दिया।
– न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 9 दिसंबर 2022 की सुबह चीनी सेना की घुसपैठ का आर्मी के तीन बटालियन के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
– इनमें जम्मू-कश्मीर राइफल्स, जाट रेजिमेंट और सिख लाइट इन्फैंट्री के जवान हैं।
– अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों में हाथापाई हुई थी।
– चीनी सैनिक, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय पोस्‍ट को हटाने की के लिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
– यह पोस्‍ट यांगत्‍से में है। भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ दिया।

अब ये वीडियो देखिए –
– इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। यह किस वक्‍त और कहां का वीडियो है इसकी पुख्‍ता जानकारी नहीं है।
– हालांकि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह तवांग में भारतीय-चीनी सैनिकों की भिड़ंत का है।
– हमें भी नहीं पता कि कहां का वीडियो है। लेकिन इस वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय सैनिक, चीनी सेना को बुरी तरह खदेड़ रहे है।

—–
– खैर, अब आते हैं तवांग की घटना पर।
– यहां चीन की तरफ से स्‍टेटस को बदलने की कोशिश की गई।
– 9 दिसंबर की घटना की भूमिका काफी पहले से लिखी जा रही थी।
– इंडिया टुडे में मंजीत नेगी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में चीन तवांग सेक्‍टर में काफी सक्रिय रहा है।
– भारतीय सेना को पहले से चीन द्वारा उकसावे की कार्रवाई करने की खुफिया जानकारी मिल गई थी।
– चीनी सेना यहां पर 17 हजार फीट पर जम जाना चाहती थी, ताकि ऊपर से नजर रख सके।
– गलवान घाटी की तरह करने की कोशिश थी।

– पिछले कुछ दिनों में दो से तीन बार ऐसा हुआ कि चीनी सेना के ड्रोन आक्रामक ढंग से भारतीय सेना की ओर बढ़े।
– इसके बाद जवाबी कार्रवाई के लिए भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमानों को भेजा, जिसे तकनीकि भाषा में स्‍क्रैंबलिंग कहा जाता है।
– इंडियन एयरफोर्स ने अपने ड्रोंस को और LAC के और नजदीक तैनात कर दिया है।
– चीन की ओर से आक्रामक गश्‍त की आशंका थी।
– इसलिए इंडियन आर्मी ने भारतीय जवानों की गश्‍त को बढ़ा दिया था।

– 9 दिसंबर 2022 को तवांग सेक्‍टर के यांगत्‍से में भारतीय जवान 50 की संख्‍या में थे।
– सूत्रों ने दावा किया गया है कि करीब 600 चीनी सैनिक भारतीय चौकी यांगत्‍से पर आए थे।
– यह इलाका 17 हजार फीट की ऊंचाई में घने जंगलों और बर्फीले हालात वाला है।
– बर्फ पड़ती है।
– भारतीय सैनिकों ने चीनी पक्ष को चुनौती दी।
– फिर गरमा-गरम बहस हो गई।
– इसी दौरान पहले पत्‍थरबाजी और फिर हाथापाई हुई।
– चीनी सैनिक अपने साथ राइफल तो नहीं लाए थे। लेकिन डंडे थे और उसमें कीलें लगी हुई थी।
– कुछ मीडिया रिपोर्ट में टेजर्स की बात भी कही गई है, यह एक हथ‍ियार होता है, जो बिजली के झटके देता है।
– भारतीय जवाब भी अपने साथ फायर आर्म्‍स लेकर नहीं गए थे।

फायर आर्म्‍स क्‍यों नहीं ले गए
– दरअसल, दोनों देशों के बीच समझौता है, उसके तहत LAC पर जवान फायर आर्म्‍स लेकर गश्‍त नहीं करेंगे। यानी रायफल का इस्‍तेमाल नहीं करना है।

– हालांकि सूत्रों के अनुसार भारतीय जवान भी पूरी तरह से निहत्‍थे नहीं थे।
– कुछ ही देर में भारतीय सेना की कुछ और टुकड़ी वहां पहुंच गई, उसने चीन‍ियों को काबू में किया।
– इससे चीनी फौज पीछे हटी।
– जर्नलिस्‍ट शिव अरूर ने दावा किया है कि जब भारतीय टुकड़ी चीनी पोस्‍ट के नजदीक पहुंच गई, तब चीनी पोस्‍ट से हवाई फायर किया गया।
– तब दोनों पक्ष अलग हुए।
– लाउड स्‍पीकर पर एक दूसरे के खिलाफ चुनौतियों का आदान प्रदान हुआ।
– भारतीय फौज, पांच चीनी सैनिकों को भी उठाकर ले आई थी, लेकिन नियम के अनुसार उन्‍हें वापस भेज दिया गया।

– आधे घंटे में सब कुछ खत्‍म हो गया।
– चीन की ओर से भारत से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं।

– चीन ने यहां सड़क भी बना ली है। उसने बसावट भी बना ली है, जिसका इस्‍तेमाल उसकी फौज करती है।
– 2006 के बाद से तनाव यहां बढता रहा है।
– कुछ वक्‍त पहले तक शांतिपूर्ण ढंग से देर से पोस्‍टर दिखाए जाते थे, अंग्रेजी और चीनी भाषा में।
– लेकिन अब गलवान के बाद हालात बदल चुके हैं। अब पुख्‍ता जवाब दिया जाता है।

————–
2. भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल फार्म किस राज्य के फार्म (कृषि-क्षेत्र) को घोषित किया गया?
Which state’s farm has been declared as India’s first carbon neutral farm?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. राजस्थान
d. केरल

Answer: d. केरल

– केरल में 10 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने एर्नाकुलम डिस्ट्रिक्ट में भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल फार्म घोषित किया।
– कार्बन न्‍यूट्रल का मतलब कि किस काम के लिए जितना कार्बन उत्‍सर्जन हो रहा है, उतना सोखने की क्षमता।
– इस कृषि क्षेत्र में एग्रीकल्‍चर के दौरान बेहद कम कार्बन एमिशन हो रहा है, उसको भी सोखने की क्षमता इस क्षेत्र में है।

– यह बीज फार्म एर्नाकुलम के अलुवा में स्थित है।
– यहां कार्बन न्यूट्रल का मतलब है कि कृषि कार्यों से जो अवशेष मिल रहे है वो बायो-डिग्रेडेबल है।
– इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढती है।
– यह सीड फार्म (बीज कृषि क्षेत्र) 103 वर्ष पुराना है।
– इस सीड फार्म में खेती और पशुपालन ऐसे हो रहा है जिससे पर्यावरण और किसानों दोनों को सिर्फ फायदा ही फायदा है।
– इसे केरल कृषि विश्वविद्यालय के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण विज्ञान विभाग के रिसर्ज के बाद फार्म को कार्बन न्यूट्रल का दर्जा दिया गया।
– वर्ष 2012 से इसे कार्बन न्यूट्रल बनाने की कोशिश की जा रही थी।
– केरल सरकार 13 फार्म और फार्मों को कार्बन न्यूट्रल बनाने का प्रयास कर रही है।

केरल
– राजधानी – तिरुवनन्तपुरम
– राज्यपाल – आरिफ मोहम्मद खान
– मुख्यमंत्री – पिनाराई विजयन

————–
3. केंद्र सरकार ने साक्षरता के बढ़ावे के लिए दिसंबर 2022 में किस स्कीम की घोषणा की?
Which scheme was announced by the central government in December 2022 to promote literacy?

a. न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम
b. स्टडी इंडिया
c. एजुकेशन इन इंडिया
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP)

– केंद्र सरकार ने 12 दिसंबर 2022 में ‘न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम’ (NILP) की घोषणा की।
– यह एक सेंट्रल स्पोंसर्ड स्कीम है।
– सरकार 2022-23 से 2026-27 तक पांच वर्षों तक इस स्कीम का संचालन करेगी।
– इस कार्यक्रम का लक्ष्य मूलभूत साक्षरता के तहत पांच वर्षों के दौरान पांच करोड़ शिक्षार्थियों के लक्ष्य को कवर करना है।

कार्यक्रम के पांच उद्देश्य
(i) मूलभूत साक्षरता और अंकज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy)
(ii) महत्वपूर्ण जीवन कौशल (Critical Life Skills)
(iii) व्यावसायिक कौशल विकास ( Vocational Skills Development)
(iv) बुनियादी शिक्षा (Basic Education)
(v) सतत शिक्षा (Continuing Education)

न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP)
– पांच वर्षों (वित्त वर्ष 2022-23 से 2026-27) के लिए NILP का कुल बजट 1037.90 करोड़ रुपये है।
– इसमें से 700 करोड़ रुपये केंद्रीय हिस्सा है और 337.90 करोड़ रुपये राज्य का हिस्सा है।

————-
4. भारत विरोधी सामग्री दिखाने पर केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 में किस देश के OTT ऐप को ब्लॉक किया?
Which country’s OTT app has been blocked by the central government in December 2022 for showing anti-India content?

a. चीन
b. पाकिस्तान
c. श्रीलंका
d. बाग्लादेश

Answer: b. पाकिस्तान

– केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B मिनिस्‍ट्री) ने 12 दिसंबर 2022 को भारत विरोधी सामग्री दिखाने के कारण पाकिस्तान के OTT ऐप को ब्लॉक किया।
– पाकिस्तान के विडली TV, दो ऐप, एक समार्ट TV ऐप और चार सोशल मीडिया एकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया।
– मंत्रालय ने IT नियम 2021 के अनुसार इस सभी को ब्लॉक किया।

किन प्रोग्राम के कारण ब्लॉक किया गया?
– विडली TV को वेब सीरीज ‘सेवक: द कन्फेशंस’ के कारण बैन किया गया।
– इस सीरीज को 26 नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया।
– इसमें किन-किन विषय पर भारत विरोधी कहानियों को दिखाया गया –
जैस-
– ऑपरेशन ब्लूस्टार
– बाबरी मस्जिद
– ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस की हत्या
– मालेगांव विस्फोट
– समझौता एक्सप्रेस विस्फोट
– अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री – अनुराग सिंह ठाकुर

पाकिस्तान
– राजधानी – इस्लामाबाद
– राष्ट्रपती – आरिफ अल्वी
– प्रधानमंत्री – शाहबाज़ शरीफ़

————
5. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Energy Conservation Day celebrated?

a. 13 दिसंबर
b. 14 दिसंबर
c. 15 दिसंबर
d. 16 दिसंबर

Answer: b. 14 दिसंबर

– भारत में हर वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य ऊर्जा के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– इस दिवस में भारत ग्रीन ऊर्जा को प्रोमोट करता है जिससे ऊर्जा संरक्षण और वायु प्रदूषण दोनों में भारत बेहतर हो पाए।
– इसे पहली बार वर्ष 2001 में मनाया गया था।

————
6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिसंबर 2022 में किसे सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया?
President Draupadi Murmu appointed whom as the Supreme Court judge in December 2022?

a. जस्टिस अजय रस्तोगी
b. जस्टिस चंद्र भूषण बरोवालिया
c. जस्टिस हेमंत गुप्ता
d. जस्टिस दीपांकर दत्ता

Answer: d. जस्टिस दीपांकर दत्ता

– सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उनके लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।
– केंद्र सरकार की हरी झंडी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 दिसंबर 2022 को जस्टिस दीपांकर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया।
– भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने 12 दिसंबर 2022 को एक समारोह में न्यायमूर्ति दत्ता को पद की शपथ दिलाई।
– इस नियुक्ति के साथ सुप्रीम में अब 28 जज हो गए हैं।
– वैसे सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की सीमा है।

जस्टिस दीपांकर दत्ता
– उनके पिता जज थे। एक रिश्‍तेदार भी सुप्रीम कोर्ट का जज थे।
– जस्टिस दत्ता ने 16 नवंबर, 1989 को एक वकील के रूप में दाखिला लिया।
– उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट, साथ ही सुप्रीम कोर्ट और अन्य हाईकोर्ट में संवैधानिक और नागरिक मामलों में प्रैक्टिस की।
– उन्हें 22 जून, 2006 को कलकत्ता हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।
– इसके बाद में 28 अप्रैल, 2020 को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

————-
7. G-20 विकास कार्य समूह (DWG) की पहली बैठक कहां आयोजित हुआ?
Where was the first meeting of the G-20 Development Working Group (DWG) held?

a. मुंबई
b. पटना
c. लखनऊ
d. नई दिल्ली

Answer: a. मुंबई

– भारत की G-20 अध्यक्षता के अंतर्गत विकास कार्य समूह (DWG) की पहली बैठक मुंबई में 13 दिसंबर से शुरू हुई।
– यह 16 दिसंबर आयोजित होगी।
– इसमें SDG (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) पर प्रगति में तेजी लाने, पर्यावरण के लिए जीवन शैली और विकास के लिए डेटा से संबंधित भारत की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

20 देशों का समूह है G-20
– G20 समूह फोरम में 20 देश हैं। इसमें दुनिया के डेवलप्ड और डेवलपिंग इकोनॉमी वाले देश हैं। 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, साउथ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन (EU) शामिल हैं।

– जी20 शेरपा – अमिताभ कांत

————–
8. भारत की G20 की अध्यक्षता में पहली वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
The first finance and central bank representatives meeting chaired by India’s G20 was held in which city?

a. मुंबई
b. उदयपुर
c. बेंगलुरु
d. दिल्ली

Answer: c. बेंगलुरु

– बेंगलुरु में 13-15 दिसंबर 2022 में वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई।
– इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्ट्रकचर और टिकाऊ फाइनेंस पर अलग-अलग सेसन को आयोजित किया गया।
– इसमें फाइनेंस एजेंडा पर चर्चा हुई।
– इस तीन दिन की बैठक से ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर चर्चा की शुरुआत हुई।
– इसकी अध्यक्षता फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण और RBI के गवर्नर ने की।
– इस बैठक को सिर्फ एजेंडा तय करने के लिए आयोजित किया गया है।
– तय एजेंडा पर चर्चा के लिए पहली बैठक बेंगलुरु में 23-25 फरवरी, 2023 को होगी।

– भारत ने 1 दिसंबर 2022 को इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की।
– G20 विषय – ‘वसुधैव कुटुम्बकम – एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य’ है।
– भारत 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी 50 से अधिक शहरों में करेगा।

————–
9. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला (PMNAM) दिसंबर 2022 में देश के कितने जिलों में आयोजित किया गया?
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela (PMNAM) was organized in how many districts of the country in December 2022?

a. 200
b. 197
c. 150
d. 110

Answer: b. 197

– प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला को 12 दिसंबर 2022 को देशभर में 25 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 197 जिलों में आयोजित किया गया।
– कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय स्किल इंडिया मिशन के तहत इस मेले का आयोजन किया गया।
– इस मेले का उद्देश्य भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला (PMNAM)
– इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न कंपनियों ने हिस्सा लिया।
– कंपनियां प्रतिभाशाली छात्रों से मिली और अप्रेंटिसशिप का मौका दिया।
– इस मेले के माध्यम से, उम्मीदवार राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी अर्जित किए गए।
– सरकार अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के माध्यम से प्रति वर्ष 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का प्रयास कर रही है।
– इस मिशन को पूरा करने के लिए PMNAM का उपयोग प्रतिष्ठानों और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में किया जा रहा है।
– यह भाग लेने वाली कंपनियों में मौजूद विभिन्न अवसरों पर युवाओं को जागरूक भी कर रहा है।

————–
10. भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF)-2022 कहां आयोजित किया जायेगा?
Where will the India International Science Festival (IISF)-2022 be held?

a. पटना
b. बरेली
c. भोपाल
d. जयपुर

Answer: c. भोपाल

– अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF)-2022 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया जायेगा।
– यह महोत्सव जनवरी 2023 में आयोजित किया जायेगा।
– केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 12 दिसंबर 2022 को इस बात की जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF)-2022
– IISF-2022 भोपाल में अगले वर्ष 21- 24 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
– IISF-2022 वर्ष 2015 में अपनी स्थापना के बाद से आठवां संस्करण है।
– यह महोत्सव भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के तहत आयोजित किया जा रहा है।
– IISF विज्ञान का एक ऐसा उत्सव होगा जो समाज से जुड़ने का एक साधन बनेगा।
– युवा छात्र, और नवोदित वैज्ञानिक इसमें हिस्सा लेंगे।
– पहला और दूसरा IISF नई दिल्ली में, तीसरा चेन्नई में, चौथा लखनऊ में आयोजित हुआ था।
– पांचवां कोलकाता में, छठा वर्चुअल मोड के माध्यम से और आखिरी IISF गोवा में आयोजित किया गया था।


PDF Download : Click here

1 Comment

  1. Thanks for posting question in english sir..It will really help us ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *