13 December 2022 Current Affairs

यह 13 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. गलवान के ढाई वर्ष बाद दिसंबर 2022 में किस जगह LAC पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई?

a. बारा होती
b. तवांग सेक्‍टर
c. पैंगोंग त्‍से लेक
d. डेपसांग

Answer: b. तवांग सेक्‍टर (अरुणाचल प्रदेश)

– लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को हुई खूनी झड़प के बाद पहली बार दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह नौबत आई है।
– भारत और चीनी सैनिकों के बीच खूनी झड़प 9 दिसंबर 2022 को हुई।
– हालांकि यह खबर मीडिया में 12 दिसंबर को सामने आई।
– न्‍यूजपेपर ‘द हिन्‍दू’ के अनुसार इसमें भारत के 20 जवान घायल हुए हैं, जबकि चीन के सैनिकों को हमसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
– उनके कई सैनिकों की हड्डियां टूटी हैं। घायल भारतीय जवानों को गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्‍या हुई घटना
– 9 दिसंबर को 600 चीनी सैनिक तवांग के यंगस्टे में भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
– यह जगह समुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
– चीनी सैनिक कंटीले लाठी डंडे और इलेक्ट्रिक बैटन से लैस थे। भारतीय सेना भी इस बार पूरी तरह तैयार बैठी थी।
– भारतीय सेना ने भी कंटीले लाठी-डंडों से उनको जवाब दिया। इसमें दर्जनों चीनी सैनिकों की हड्डियां टूटी हैं।
– भारत के जवाबी हमले के बाद फ्लैग मीटिंग हुई और मसला शांत हुआ।
– विवाद वाली जगह से फिलहाल दोनों देशों की सेनाएं हट गई हैं।
– इससे पहले 1975 में तवांग में विवाद हुआ था, तब भारत के 4 सैनिक शहीद हुए थे।
– इस क्षेत्र में दोनों सेनाएं कुछ हिस्सों पर अपना-अपना दावा ठोकती आई हैं। 2006 से यह विवाद जारी है।

लोकसभा में डिफेंस मिनिस्‍टर राजनाथ सिंह ने कहा –
– ”नौ दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से इलाक़े में, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफ़ बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया. इस तनातनी में हाथापाई हुई. भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी सैनिकों को हमारे इलाक़े में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं.”
– ”मैं इस सदन को यह बताना चाहता हूँ, कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है, और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. चीनी पक्ष को इस तरह की कार्रवाई के लिए मना किया गया और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया. इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है. भारतीय सेना कमांडर्स के वक़्त रहे हस्तक्षेप के कारण, चीनी सैनिक अपने इलाक़े में वापस चले गए. इस घटना के पश्चात इलाक़े के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को, अपने चीनी समकक्षों के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की.”

चीन ने इस घटना पर क्‍या कहा –
– समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, चीन ने कहा है कि भारत से लगी सरहद पर हालात स्थिर हैं।
– चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वांग वेनबिन ने कहा कि भारत से सैन्य और राजनयिक स्तर पर बात चल रही है।

2020 में गलवान में हुई थी घटना
– इससे पहले 15 जून 2020 को लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।
– जबकि चीन के 38 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने 4 सैनिक मारे जाने की बात ही कबूली थी।

हथियार क्‍यों नहीं चले
– दोनों देशों के बीच मिलिट्री लेवल पर एक समझौता है।
– इसके तहत दोनों देशों के सैनिक एक तय दायरे में फायरिंग आर्म्स यानी रायफल या ऐसे ही किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
– अमूमन दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे को हाथों से ही पीछे धकेलते हैं।
– गलवान झड़प में चीनी सैनिकों ने कांटेदार डंडों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी इसी तरह के इलेक्ट्रिक बैटन और कांटेदार डंडों का इस्तेमाल शुरू कर दिया।
– ऐसे में, इस बार चीन को मुंहतोड़ जवाब मिला है।

पिछले साल भी की थी हरकत
– पिछले साल इसी क्षेत्र में 200 चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी।
– तब भी भारतीय सैनिकों ने इसे नाकाम कर दिया था।
– हालांकि इसमें भारतीय जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ और प्रोटोकॉल के मुताबिक बातचीत से विवाद सुलझा लिया गया।

तवांग झड़प के बाद मोर्चे पर हमारे लड़ाकू विमान
– तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अरुणाचल सीमा पर कॉम्बैट एयर पेट्रोलिंग, यानी जंगी उड़ानें शुरू कर दी हैं।
– 9 दिसंबर को तवांग में हुई झड़प से पहले भी चीन ने अरुणाचल सीमा में अपने ड्रोन भेजने की कोशिश की थी।
– इसके बाद IAF ने तुरंत अपने लड़ाकू विमान अरुणाचल सीमा पर तैनात किए थे।

अरुणाचल प्रदेश
– सीएम : पेमा खांडू
– गवर्नर : बीडी मिश्रा
– राजधानी : ईंटानगर

————-
2. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने कौन सी वीं बार शपथ ली?
Bhupendra Patel took oath for which term as the Chief Minister of Gujarat?

a. पहली
b. दूसरी
c. तीसरी
d. चौथी

Answer: b. दूसरी

– भूपेंद्र पटेल गुजरात के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें।
– उन्‍होंने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार शपथ ली।
– इससे पहले वर्ष 2021 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।
– यह गुजरात के 17वें पर्सन है जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
– इन्होंने गुजरात विधानसभा में घाटलोडिया की सीट से जीत दर्ज की।
– इनके साथ 16 मंत्रियों ने शपथ ली।
– गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP ने 182 में 156 सीटें जीती।
– शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर में हुआ।
– इसमें PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा और BJP के बड़े नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

भूपेंद्र पटेल
– उनका जन्म 15 जुलाई 1962 को अहमदाबाद में हुआ।
– उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।
– यह वर्ष 1990 में RSS से जुड़े।
– उन्होंने वर्ष 1995 में मेमनगर नगर पालिका के सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
– इसके बाद वर्ष 1999 और फिर 2004 में दुबारा नगर पालिका के सदस्य चुने गए।
– वह वर्ष 1999 से 2004 तक नगर पालिका के प्रमुख बने।
– इन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़े और जीते।
– वर्ष 2022 में भी इसी सीट से 1.92 लाख वोटों से जीत दर्ज की।

गुजरात
– राजधानी – गाँधीनगर
– राज्यपाल – आचार्य देवव्रत

————-
3. भारत में ‘खुदरा महंगाई दर’ नवंबर 2022 में कितनी रही?
What was the retail inflation rate in India in November 2022?

a. 5.88%
b. 6.12%
c. 7.21%
d. 8.12%

Answer: a. 5.88%

– भारत में नवंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 5.88% रही।
– नवंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 11 महीने के निचले स्तर 5.88% पर घटकर आ गई है।
– अक्टूबर 2022 में यह महंगाई दर 6.77% थी।

खुदरा महंगाई की रिपोर्ट किसने जारी की?
– सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 12 दिसंबर 2022 को यह आंकड़ा जारी किया है।

महंगाई की गणना कैसे होती है?
– महंगाई की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से की जाती है।
– इस इंडेक्स में अलग-अलग कैटेगरी होती है।
– इस इंडेक्स की तीन मुख्य कैटेगरी- खाद्य वस्तुएं (Food Items), ईंधन और प्रकाश (Fuel & Light) और कोर सेक्टर (core) [अन्य मुख्य वस्तुएं]
– इंडेक्स में खाद्य वस्तुएं (46%), ईंधन और प्रकाश (7%) और कोर (47%) होती है।

————-
4. RBI ने दिसंबर 2022 को किस देश की मोनेटरी ऑथारिटी के साथ मुद्रा स्वैप एग्रीमेंट साइन किया?
RBI signed a currency swap agreement with the monetary authority of which country on December 2022?

a. पाकिस्तान
b. चीन
c. रूस
d. मालदीव

Answer: d. मालदीव

– RBI ने मालदीव की मोनेटरी ऑथारिटी के साथ मुद्रा स्वैप एग्रीमेंट पर साइन किया।
– इससे मुद्रा अदला-बदली में दोनों देशों को आसानी होगी।
– इस एग्रीमेंट के अनुसार दोनों देश अधिकतम 200 मिलियन डॉलर तक की मुद्रा स्वैप कर सकते है।
– इससे दोनों देशों के बीच डॉलर के उतार-चढ़ाव का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

मुद्रा स्वैप एग्रीमेंट क्या है?
– इस समझौते में दो देश या कम्पनियाँ आपस में अपने देशों की मुद्रा की अदला बदली कर लेते है।
– इन बदले हुए पैसे को अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग करते है।

उदाहरण से समझते है?
– जैसे भारत और मालदीव आपस में पैसे एक्सचेंज करते है।
– भारत अभी के अनुसार मालदीव को 50 रूपए देता है और मालदीव भारत को 50 मालदीव रूफिया देता है।
– दोनों के बीच बात हुई की हम इस पर फिक्स्ड ब्याज लेंगे और दो साल बाद रकम वापस कर देंगे।
– भारत ब्याज और 50 मालदीव रूफिया वापिस करेगा, ऐसा ही मालदीव करेगा।
– इससे डॉलर के मुकाबलें करेंसी बढ़े या घटे उससे फर्क नहीं पड़ेगा।

भारत का किन-किन देशों के साथ स्वैप एग्रीमेंट हुआ
– वर्ष 2018 भारत और जापान ने 75 बिलियन डॉलर के करेंसी स्वैप एग्रीमेंट पर साइन किया।
– यह अभी तक का सबसे बड़ा करेंसी स्वैप एग्रीमेंट था।
– वर्ष 2020 में RBI ने श्रीलंका के साथ 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर का मुद्रा स्वैप एग्रीमेंट पर साइन किया।
– भारत का और कई देशों के साथ मुद्रा स्वैप एग्रीमेंट है।

मालदीव
– राजधानी – माले
– राष्ट्रपति – इब्राहिम मोहम्मद सोलिह

———–
5. चंद्रमा के लिए पहले नागरिक मिशन ‘डियर मून प्रोजेक्ट’ में किस भारतीय को शामिल किया गया है?
Which Indian has been included in the ‘Dear Moon Project’, the first civilian mission to the Moon?

a. समित बसु / Samit Basu
b. देव जोशी / Dev Joshi
c. गौतम भाटिया / Gautam Bhatia
d. रणबीर कपूर / Ranveer Kapoor

Answer: b. देव जोशी / Dev Joshi

– 22 वर्षीय भारतीय अभिनेता देव जोशी चंद्रमा के लिए पहले नागरिक मिशन ‘डियर मून प्रोजेक्ट’ में शामिल किया गया है।
– वे अब चांद पर जायेंगे।
– देव जोशी उन दस लोगों के समूह में शामिल हैं,जो स्पेसएक्स की उड़ान में 2023 में चंद्रमा पर जाएंगे।
– देव सबसे कम उम्र के यात्री दल के सदस्य हैं।

देव जोशी
– देव तीन साल की उम्र से एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री का हिस्सा रहे हैं।
– वे बाल धारावाहिक ‘बालवीर’ के लिए काफी प्रसिद्ध हैं।
– वे कई टेलीविजन सीरीज, 20 से अधिक गुजराती फिल्में, संगीत एल्बम, स्टेज शो किए हैं।
– जोशी ने 2010 में टेलीविजन नाटक काशी-अब ना रहे तेरा कागज कोरा में युवा शौर्य की भूमिका निभाकर शुरुआत की थी।

‘डियर मून प्रोजेक्ट’
– यह चंद्रमा के लिए पहला नागरिक मिशन है।
– डियर मून प्रोजेक्ट की घोषणा 2018 में की गई थी और यात्री दल का चयन 2021 में शुरू हुआ था।
– प्रोजेक्ट की शुरुआत जापानी अरबपति और बिजनेसमैन यासुका मीजावा ने की थी।
– इस मिशन को एलन मस्क के नेतृत्‍व वाली कंपनी स्पेसएक्स स्टारशिप से चांद तक पहुंचाया जाएगा।
– यासुका ने दुनियाभर से आठ लोगों को चांद की मुफ्त यात्रा कराने के लिए आवेदन मांगे थे।
– इस मिशन के लिए दुनियाभर से तीन लाख आवेदन आए थे, जिसमें दस लोगों को चुना गया है।

‘डियर मून प्रोजेक्ट’ के लिए चुने गए दस यात्री
प्राइमरी क्रू
1. स्टीव आओकी (अमेरिका)
2. चोई सेंग ह्यून (T.O.P के नाम से जाने जाते हैं) (साउथ कोरिया)
3. येमी ए.डी (चेक)
4. रियानॉन एडम (आयरलैंड)
5. टिम डोड (अमेरिका)
6. करीम इलिया (ब्रिटेन)
7. ब्रेंडन हॉल (अमेरिका)
8. देव डी. जोशी (भारत)

बैकअप क्रू
9. कैटिलिन फैरिंगटन (अमेरिका)
10. मियू (जापान)

कौन हैं आम नागरिकों चांद पर ले जाने वाले युसाकू मेजावा?
– वे 46 वर्ष के जापानी अरबपति हैं।
– वे जापानी रिटेल फैशन ब्रांड जोजो इंक के फाउंडर हैं।
– मेजावा पिछले वर्ष दिसंबर में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे।
– इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में उन्होंने 12 दिन बिताए थे।

———–
6. आर्टन कैपिटल के अनुसार दुनिया के मजबूत पासपोर्ट इंडेक्‍स 2022 में भारत किस स्थान पर है?
According to Arton Capital, what is the rank of India in the world’s strongest passport index 2022?

a. 51
b. 84
c. 87
d. 139

Answer: c. 87

– आर्टन कैपिटल ने दिसंबर 2022 में दुनिया की मजबूत पासपोर्ट लिस्ट-2022 को लॉन्च किया।
– इसमें भारत की रैंक 87 है।
– भारत के पासपोर्ट से 69 देशों में वीजा फ्री है।
– इस लिस्ट से यह बता चलता है कि देश का पासपोर्ट कितना मजबूत या कमजोर है।
– इसमें UAE सबसे मजबूत पासपोर्ट वाला देश है।
– UAE के पासपोर्ट के साथ यात्री 180 देशों में बिना किसी वीजा के जा सकते है।
– इस लिस्ट में अफगानिस्तान आखिरी स्थान पर है।

आर्टन कैपिटल ने इस लिस्ट को बनाने में किन फैक्टर का इस्तेमाल किया-
– इसे बनाने के लिए देशों की सरकार से डेटा लिया गया।
– क्राउडसोर्सिंग से जानकारी ली गई और देशों के डेटा को मैच किया गया।
– इसके अलावा और जगहों से सरकार के डेटा को चेक किया गया।

पासपोर्ट लिस्ट-2022
1. UAE
2. जर्मनी
3. स्वीडन
4. फिनलैंड
5. लक्ज़मबर्ग
24. जापान
87. भारत

आर्टन कैपिटल
– स्थापना : 2006
– मुख्यालय : मॉन्ट्रियल, कनाडा

————
7. PM मोदी ने गोवा के मोपा में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, इसका नाम किस दिवंगत राजनेता के ऊपर रखा गया है?
PM Modi inaugurated the greenfield international airport at Mopa in Goa, after which late politician this airport has been named?

a. अटल बिहारी वाजपेयी / Atal Bihari Vajpayee
b. मनोहर पर्रिकर / Manohar Parrikar
c. सी जंगा रेड्डी / C Janga Reddy
d. अरुण जेटली / Arun Jaitley

Answer: b. मनोहर पर्रिकर / Manohar Parrikar

– पीएम मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को इस हवाईअड्डे का उद्घाटन किया।
– गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) मनोहर पर्रिकर के नाम पर हवाई अड्डे का नाम मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया।

गोवा का ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा
– इस हवाई अड्डे की आधारशिला नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री ने रखी थी।
– इस हवाई अड्डे की लागत 2,870 करोड़ रुपए है।
– इसमें एक सोलर पावर प्लांट, ग्रीन बिल्डिंग, रनवे पर एलईडी लाइट्स, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि जैसी अन्‍य सुविधाएं शामिल हैं।
– प्रारंभ में, हवाई अड्डे का चरण-I प्रति वर्ष लगभग 4.4 मिलियन पैसेंजर पर एनम की जरूरतों को पूरा करेगा।
– इसे 33 मिलियन पैसेंजर पर की कैपेसिटी तक बढ़ाया जा सकता है।

मनोहर पर्रिकर
– मनोहर पर्रिकर एक भारतीय राजनेता थे।
– वे भारतीय जनता पार्टी के नेता थे जिन्होंने 14 मार्च 2017 से अपनी मृत्यु तक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

गोवा
राजधानी- पणजी
सीएम- प्रमोद सावंत
राज्यपाल- पी.एस. श्रीधरन पिल्लै

————-
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां से भारत की 6वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को लांच किया?
From where did Prime Minister Narendra Modi launch India’s 6th Vande Bharat Express?

a. नागपुर
b. बिलासपुर
c. मुंबई
d. शिरडी

Answer: a. नागपुर

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे।
– यहां उन्होंने नागपुर, महाराष्ट्र से बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
– यह भारत की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

वंदे भारत ट्रेन
– वर्ष 2019 में नई दिल्ली और वाराणसी के बीच पहली ट्रेन चली थी।

1. नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
2. नई दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
3. मुंबई से गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
4. नई दिल्ली से ऊना वंदे भारत एक्सप्रेस
5. मैसूर से चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
6. नागपुर से बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

अन्य उद्घाटन
-प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक सुविधाओं से लैस एम्स नागपुर का उद्घाटन किया।
– उन्होंने वर्ष 2017 इस एम्स की आधारशिला रखी थी।
– यह हॉस्पिटल विदर्भ में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देगा।

————–
9. मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे के पहले फेज का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया, पहले फेज की लंबाई बताएं?
PM Modi inaugurated the first phase of Mumbai-Nagpur Samridhi Expressway, tell the length of the first phase?

a. 300
b. 500
c. 700
d. 1000

Answer: b. 500

– यह एक्सप्रेस-वे कुल 701 किमी का होगा, लेकिन अभी लगभग 500 किमी तैयार हुआ है।
– नागपुर से शिरडी तक 500 किलोमीटर के पहले फेज का उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया।
– उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल थे।
– इस एक्सप्रेस-वे का नाम ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ है।
– यह छह लेन का एक्सप्रेस-वे है। यहां वाहन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं।
– यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के बाद महाराष्ट्र का दूसरा एक्सप्रेस-वे है।

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे
– यह एक्सप्रेस-वे कुल 701 किमी का होगा लेकिन अभी लगभग 500 किमी तैयार हुआ है।
– बाकी बचा हुआ भाग अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा।
– पूरे एक्सप्रेस-वे की कुल लागत 55,000 करोड़ रुपये अनुमानित है।
– यह महाराष्ट्र के 11 जिले से और 392 गाँव से गुजरेगा।
– इसका काम वर्ष 2019 में शुरू हुआ था।

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे से क्या फायदा होगा?
– इस एक्सप्रेस-वे मार्ग पर एक नया आर्थिक गलियारा बनेगा।
– इस एक्सप्रेस-वे का यूज करके 14 जिलों को बंदरगाह से जोड़ा जाएगा।
– फडणवीस के अनुसार एक्सप्रेस-वे विदर्भ, यह एक्सप्रेस-वे मराठवाड़ा और पूरे महाराष्ट्र में समृद्धि लाने में मदद करेगा।

महाराष्ट्र
– राजधानी – मुंबई
– राज्यपाल – भगत सिंह कोश्यारी
– मुख्यमंत्री – एकनाथ शिंदे
– उपमुख्यमंत्री – देवेन्द्र फडणवीस

————
10. नागपुर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किसने किया?
Who inaugurated the first phase of Nagpur Metro?

a. द्रौपदी मुर्मू
b. एकनाथ शिंदे
c. नरेंद्र मोदी
d. देवेंद्र फडणवीस

Answer: c. नरेंद्र मोदी

– नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को नागपुर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया।
– पहले फेज में नागपुर मेट्रो खापरी से प्रजापति नगर और प्रजापति से लोकमान्य नगर तक चलेगी।
– पहले फेज में नागपुर मेट्रो में कुल लागत 8650 करोड़ रुपए कि आई।
– उन्होंने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी।
– इसमें अनुमानित लागत 6700 करोड़ है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *