15 & 16 December 2022 Current Affairs

यह 15 & 16 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. न्‍युक्लियर क्षमता वाली बैलेस्टिक मिसाइल Agni-5 का रात में परीक्षण इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की किस कमांड ने किया?
Which command of the Indian Armed Forces conducted the night test of Agni-5 nuclear capable ballistic missile?

a. अंडमान एंड निकोबार कमांड
b. स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड
c. मैरीटाइम थिएटर कमांड
d. DRDO

Answer: b. स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड

————-
2. किस तरह की बैलेस्टिक मिसाइल Agni-5 का रात्रि परीक्षण भारत ने 15 दिसंबर 2022 को किया?
Which type of ballistic missile Agni-5 was night tested by India on 15 December 2022?

a. शॉर्ट-रेंज
b. मीडियम-रेंज
c. इंटरमीडिएट-रेंज
d. इंटरकॉन्टिनेंटल

Answer: d. इंटरकॉन्टिनेंटल

– पांच हजार से ज्‍यादा किलोमीटर की क्षमता वाली मिसाइल को इंटरकॉन्टिनेंटल (अंतरमहादेशीय) कहा जाता है।

—–
– अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्‍टर में LAC एलएसी पर झड़पों के बाद चीन के साथ तनाव बढ़ गया है।
– इस बीच दो बड़ी घटना हुई है।
– पहला कि इंडिया ने नॉर्थ-ईस्‍ट रीजन में 15 और 16 दिसंबर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।
– बड़े पैमाने पर इंडियन एयरफोर्स यहां पर तैयारी कर रही है।
– ताकि कल को अगर चीन कोई गलत हरकत करता है, तो इंडिया प्रिपेयर रहे।

– दूसरी बात कि भारत ने 15 दिसंबर की रात को लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया।
– खास बात है कि यह नाइट टेस्‍ट था।

कहां से लॉन्‍च हुई अग्नि-5
– ओडीशा के डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम द्वीप से लॉंच किया गया।
– इस द्वीप का नाम पहले व्‍हीलर आइलैंड था।
– यहां अग्नि 5 का सक्‍सेसफुल नाइट ट्रायल हुआ है।
– यह भारत का पहला इंटर कॉन्‍टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) है।
– इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल उसे कहते हैं, जिसका रेंज 5 हजार किलोमीटर से ज्‍यादा हो।
– पहली बार नाइट ट्रायल किया गया है। इसलिए यह इंपॉर्टेंट था।
– यह ऐसे समय में हुआ है, जब अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्‍टर में तनाव हुआ है चीन के साथ।

हिन्‍द महासागर में नो फ्लाई जोन
– अंतरर्राष्‍ट्रीय कानून के अनुसार भारत ने इसके लिए नवंबर 2022 के अंतिम सप्‍ताह में ही एक NOTAM (नोटिस टू एयरमैन/नोटिस टू एयर मिशन) जारी किया था।
– भारत ने पहले ही बता दिया था कि 15 और 16 दिसंबर 2022 को इस एरिया को नो फ्लाई जोन डिक्‍लेयर रहेगा।
– पहले ही आगाह कर दिया जाता है, कि यहां से कोई प्‍लेन न भेजें, वरना खतरा हो सकता है।

चीन ने भेजा था स्‍पाई शिप, वापस जाने पर हुआ टेस्‍ट
– इस टेस्‍ट से पहले चाइना का स्‍पाई शिप यांग-वांग- 5 जा चुका है।
– इस शिप की कैपेबिलिटी है कि स्‍ट्रॉंग रडार की वजह से ट्रैक कर सकता है।

अग्नि 5
– यह परमाणु क्षमता वाला इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है।
– इसकी रेंज 5 हजार से साढ़े 5 हजार किलोमीटर तक मार करने की है।
– इसका डिजाइन DRDO ने किया है और उत्‍पादन भारत डयनेमिक्‍स मिलिडेट कर रहा है।
– इस मिसाइल के इस्‍तेमाल का कंट्रोल स्‍ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के पास है।
– इसे सबमरीन के माध्‍यम से भी लॉन्‍च किया जा सकता है।
– यह फायर एंड फॉर्गेट मिसाइल है।
– मतलब फायर करो और भूल जाओ। फायर करने के बाद यह टार्गेट पर ही गिरेगा।
– यह लॉन्‍च होकर 14 सौ किलोमीटर की ऊंचाई तक जाता है।
– इसके बाद वापस एटमॉस्‍फेयर के अंदर एंटर करता है, और ग्रैविटेशन से बहुत तेजी से टार्गेट की ओर गिरता है।
– जबकि क्रूज मिसाइल धरती से नजदीक चलता है। इसलिए इसे ट्रैक करना मुश्किल होता है।
– भारत के पास पृथ्‍वी-2, अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3, अग्नि-4 और अग्नि-5 बैलेस्टिक मिसाइल है।
– भारत के पास सबमरीन लॉन्‍च्‍ड बैलेस्टिक मिसाइल भी है।

AGNI V के नए वर्जन में क्‍या खास
– मिसाइल को लाइट (पहले से हल्‍का) बनाया गया है। ऐसे में इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
– पिछले साल अक्‍टूबर 2021 में अग्नि 5 का परीक्षण किया गया था, उसका ट्रायल 5000 बताया गया था, लेकिन इस बार 55 सौ किलोमीटर बताया गया है।

दुनिया में बैलेस्टिक मिसाइल
– दिसंबर 2017 तक दुनिया के 31 देशों के पास बैलेस्टिक मिसाइल की क्षमता है।
– हालांकि केवल 7 देशों के पास ही इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल क्षमता है – यूएसए, रूस, फ्रांस, चीन, इजरायल, नॉर्थ कोरिया।
– केवल 9 देशों के पास ही न्‍यूक्लियर कैपेबिलिटी है – यूएसए, यूके, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल, भारत, पाकिस्‍तान और नॉर्थ कोरिया.

– अग्नि 5 का रेंज चीन का सबसे नॉदर्न पार्ट को भी टार्गेट कर सकता है।
– चीन के पास डोंगफेंग-41 नाम का मिसाइल है, जो 12 से 15 हजार किलोमीटर तक की है।
– भारत की न्‍युक्लियर पॉलिसी है कि पहले हम फायर नहीं करेंगे।

स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC)
– इसे 4 जनवरी 2003 को वाजपेयी सरकार द्वारा बनाया गया था।
– यह इंडियन आर्म्ड फोर्सेज (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) की एक कमांड है।
– स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC), जिसे कभी-कभी स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर कमांड कहा जाता है।
– यह भारत के न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (NCA) का हिस्सा है।
– यह देश के नॉन-स्ट्रेटेजिक और स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर वेपन्स के भंडार के प्रबंधन और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार है।

SFC
कमांडर-इन-चीफ: वाइस एडमिरल आर बी पंडित

————
3. संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में पहली बार किस भारतीय नेता की प्रतिमा को स्‍थापित किया गया?
Which Indian leader’s statue was installed for the first time at the United Nations Headquarters?

a. लाल बहादुर शास्त्री
b. भगत सिंह
c. नेताजी सुभाषचंद्र बोस
d. महात्मा गांधी

Answer: d. महात्मा गांधी

– दिसंबर 2022 में UNSC की भारतीय अध्यक्षता के दौरान यूएन हेडक्वार्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्‍थापित हुई।
– इस प्रतिमा का अनावरण (लॉन्‍च) 14 दिसंबर 2022 को संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव एंटोनियो गेटेरेस, UN महासभा के 77वें सत्र के अध्‍यक्ष साबा कोरोसी और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया।
– यह महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा है,जो यूएन हेडक्वार्टर में स्थापित की गई है।
– विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया हिंसा, सशस्त्र संघर्षों और मानवीय आपात स्थितियों से जूझ रही है, ऐसे में महात्मा गांधी के आदर्श, दुनिया भर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं।
– गुटेरेस ने कहा – अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करते हुए, उपनिवेशवाद विरोधी प्रतिरोध के लिए लाखों लोगों को जुटाने में गांधी की सफलता ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया।

यूएन हेडक्वार्टर में भारत की और कौन सी मूर्ति?
– यूएन हेडक्वार्टर में भारत की ओर से एकमात्र अन्य उपहार ‘सूर्य देव’ की 11वीं शताब्दी की काले पत्थर की मूर्ति है।
– इस मूर्ति को 26 जुलाई, 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दान किया था।
– इसे यूएन हेडक्वार्टर के कॉन्फ्रेंस बिल्डिंग में स्थापित किया गया था।

UNSC की भारतीय अध्‍यक्षता
– भारत पूरे एक महीने (दिसंबर 2022) तक UNSC की अध्यक्षता कर रहा है।
– इससे पहले भारत ने अगस्‍त 2021 में एक महीने के लिए अध्‍यक्षता संभाली थी।
– भारत का दो वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो जायेगा।

यूएन
– महासचिव- एंटोनियो गुटेरेस
– मुख्यालय- न्यूयॉर्क, अमेरिका
– भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि – रुचिरा कंबोज

———–
4. बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (BCD) की पहली ‘बधिर’ (deaf) अधिवक्ता का नाम बताएं?
Name the first ‘deaf’ advocate to be enrolled in the Bar Council of Delhi?

a. सौदामिनी पेठे
b. मुस्कान अग्रवाल
c. सेजल गुप्ता
d. निशा खान

Answer: a. सौदामिनी पेठे

– सौदामिनी पेठे नवंबर 2022 में ‘बार काउंसिल ऑफ दिल्ली’ (BCD) में नामांकित (enrol) होने वाली पहली ‘बधिर’ (deaf) बनी।
– BCD अध्यक्ष मुरारी तिवारी ने सौदामिनी पेठे को नामांकन प्रमाण पत्र सौंपा।
– अगस्त 2022 में LLB पूरी करने के बाद पेठे ने नवंबर 2022 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में दाखिला लिया।

सौदामिनी पेठे
– उनका जन्म 1977 में मुंबई में हुआ था।
– वे जन्मजात ‘बधिर’ नहीं थी।
– जब वे नौ वर्ष की थी, तो वह मैनिंजाइटिस (दिमाग और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन) से पीड़ित हो गई और उन्हें इस दौरान स्ट्रांग दवाएं दी गई।
– इन दवाईयों के कारण वे बधिर हो गई।
– सौदामिनी पेठे ने 2000 में मुंबई यूनिवर्सिटी से इंग्लिस लिटरेचर में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
– पेठे ने नोएडा डेफ सोसाइटी में एक डॉक्यूमेंटेशन एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते हुए इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) सीखी।
– उन्होंने एक कॉपीराइटर के तौर पर भी काम किया।
– साइन लैंग्वेज सीखने से पहले, वे होठों को पढ़कर और कभी-कभी लिखकर बात करती थी।
– उनके पास कंटेंट राइटिंग में 15 वर्षों का अनुभव है।
– वह वर्तमान में बधिर महिलाओं के अखिल भारतीय फाउंडेशन में निदेशक और एक्सेस मंत्रा फाउंडेशन में ट्रस्टी हैं।
– वर्ष 2019 में एक फेलोशिप प्राप्त करने के बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च, फरीदाबाद में LLB की पढ़ाई की।

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (BCD)
– बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (BCD) अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत गठित एक स्वायत्त वैधानिक निकाय है।
– इसके पास व्यापक विविध शक्तियां, कार्य और कर्तव्य हैं।

BCD
अध्यक्ष- मुरारी तिवारी

———–
5. भारत की थोक महंगाई दर नवंबर 2022 में कितनी रही?
What was the wholesale inflation rate in November 2022?

a. 5.85%
b. 7.89%
c. 8.23%
d. 9.07%

Answer: a. 5.85%

– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) ने 14 दिसंबर 2022 को यह आंकड़ा जारी किया।
– इस आंकड़े के अनुसार नवंबर 2022 में महंगाई दर 5.85% रही।
– इससे पहले अक्टूबर 2022 में यह महंगाई दर 8.39% रही।

महंगाई दर का आंकड़ा
प्रोडक्ट : अक्टूबर 2022 – नवंबर 2022
ईंधन और बिजली : 23.17% : 17.35%
मैन्‍युफैक्‍चर्ड प्रोडक्ट: 4.42% : 3.59%
फूड प्रोडक्ट : 6.48% : 2.17%
प्राथमिक वस्तुएं : 11.04% : 5.52%

नवंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर : 5.88%

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्‍टर : पीयूष गोयल

———–
6. BWF वर्ल्ड टूर-2022 में पुरुष एकल चैंपियन खिलाड़ी का नाम बताएं?
Which player won the men’s singles final in BWF World Tour-2022?

a. लोह कीन येव
b. एंथोनी गिंटिंग
c. विक्टर एक्सेलसेन
d. लक्ष्य सेन

Answer: c. विक्टर एक्सेलसेन

– वर्ल्ड टूर-2022 में पुरुष एकल के फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने 11 दिसंबर 2022 को जीत दर्ज की।
– उन्होंने इंडोनेशियाई के S एंथोनी गिंटिंग को हराया।
– विक्टर एक्सेलसेन दुनिया के नंबर वन पुरुष खिलाड़ी हैं।

———–
7. BWF वर्ल्ड टूर 2022 में महिला एकल के फाइनल में किस खिलाड़ी ने जीत दर्ज की?
Which player won the women’s singles final in BWF World Tour 2022?

a. अकाने यामागुची
b. ताई जू यिंग
c. P V सिंधु
d. सुंग जी ह्यून

Answer: a. अकाने यामागुची

– जापान की अकाने यामागुची ने BWF वर्ल्ड टूर 2022 में महिला एकल के फाइनल में जीत दर्ज की।
– उन्होंने ताई जू यिंग को हराया।
– अकाने यामागुची दुनिया की नंबर वन महिला खिलाड़ी हैं।

BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर-2022
– इस टूर्नामेंट को चीन में आयोजित किया जाना था।
– लेकिन कोविड-19 के कारण इसे थाइलैंड में स्थानांतरित किया गया था।
– इसे थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित किया गया।
– इसे पहली बार वर्ष 2018 में आयोजित किया गया था।

BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन)
– स्थापना – 1934
– मुख्यालय – कुआलालम्पुर, मलेशिया
– अध्यक्ष – पॉल-ऐरिक हौयर

———–
8. ECOSOC ने किस देश की सदस्‍यता UN महिला आयोग से खत्‍म कर दी?
ECOSOC terminated the membership of which country from the UN Women Commission?

a. ईरान
b. पाकिस्तान
c. सऊदी अरब
d. कुवैत

Answer: a. ईरान

– यूएन के छह प्रमुख अंगों में से एक ‘इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल’ (ECOSOC) ने 14 दिसंबर 2022 को यह फैसला लिया।
– इसके साथ ही UN महिला आयोग (UN commission on the status of women) से ईरान की चार वर्ष की सदस्‍यता समाप्‍त हो गई।
– ECOSOC के जरिए ही UN महिला आयोग में कुल 45 सदस्‍य चुने जाते हैं। इनका कार्यकाल 4 वर्ष का होता है।
– ईरान वर्ष 2026 तक के लिए इसका इलेक्‍टेड मेंबर था, जिसे समाप्‍त कर दिया गया।

क्‍यों समाप्‍त हुई सदस्‍यता
– दरअसल, ईरान में महसा अमीनी की मौत और हिजाब के विरोध में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।
– इन महिलाओं पर ईरान क्रूर कार्रवाई कर रहा है।
– इस वजह से अमेरिका ने UN महिला आयोग (UN commission on the status of women) से इरान की सदस्‍यता खत्‍म करने के लिए यूएन इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) ने प्रस्ताव रखा।
– यूएन महिला आयोग ECOSOC के अंतर्गत आता है।
– इस प्रस्ताव के पक्ष में 29 वोट मिले।
– इस प्रस्ताव के खिलाफ आठ वोट मिले।
– निकारागुआ, नाइजीरिया, ओमान, बोलीविया, चीन, कजाकिस्तान, रूस और जिम्बाब्वे जैसे आठ देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया।
– भारत सहित कुछ 16 देशों ने वोट देने से दूरी बनाई।

महसा अमीनी
– मोरैलिटी पुलिस की पिटाई से 22 साल की महिला महसा अमीनी की मौत (सितंबर 2022 में) हो गई थी।
– महसा का कसूर सिर्फ इतना कि उसने ठीक तरीके से हिजाब नहीं पहना था।
– ईरान में पुलिस ने महसा अमीनी को हिरासत में ले लिया था।
– इसके बाद मौत हो उस महिला की मौत हो गई थी।
– अमीनी की मौत के बाद ईरान में मॉरैलिटी पुलिस के विरोध में प्रदर्शन भड़क गए।
– ईरान में ये प्रदर्शन काफी चरम पर हो गया था, जिसके कारण ईरान सरकार को मॉरैलिटी पुलिस को खत्म करना पड़ा है।

यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वुमेन (CSW) (यूएन महिला आयोग)
– कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वुमेन (CSW) मुख्य ग्लोबल इंटरगवर्नमेंटल बॉडी है।
– यह, विशेष रूप से लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

ईरान
राजधानी- तेहरान
राष्ट्रपति- इब्राहिम रायसी
मुद्रा- ईरानी रियाल

————
9. केंद्र सरकार ने रूफटॉप सोलर प्रोग्राम को कब तक के लिए बढ़ाया?
How long has the central government extended the rooftop solar program?

a. मार्च 2025
b. मार्च 2026
c. मार्च 2030
d. मार्च 2048

Answer: b. मार्च 2026

– केंद्र सरकार ने रूफटॉप सोलर प्रोग्राम को 31 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया।
– नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy) ने 8 दिसंबर 2022 को इसकी घोषणा की।
– इस योजना के तहत सरकार, छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी देती है।
– इसके जरिए रूफटॉप सोलर पैनल से 40,000 मेगावाट का लक्ष्य रखा गया है।
– छत पर सोलर लगाने के लिए नेशनल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है।
– रूफटॉप सोलर पैनल से फायदा है कि अगर आप सोलर बिजली का इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो यह इलेक्ट्रिसिटी, ऑटोमेटिक बिजली वितरण कंपनी के पास चली जाती है। इससे उपभोक्‍ता को आय भी होती है।
– रात में जब सोलर बिजली नहीं होती है, उपभोक्‍ता को तो कंपनी से इलेक्ट्रिसिटी मिल जाती है।

रूफटॉप सोलर प्रोग्राम
– यह प्रोग्राम नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की देखरेख में चलाया गया, जिसके मंत्री R K सिंह है।
– इस प्रोग्राम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई 2022 को लॉन्च किया।
– इस कार्यक्रम के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार 14,588 रुपये प्रति किलोवाट (3KW तक) की दर से सब्सिडी देती है।
– यह केंद्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा।
– केंद्र सरकार का वर्ष 2030 तक 450 गीगीवॉट नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य है।
– इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना भी चलाई जा रही है।
– इस योजना में किसानों के लिए सोलर पंप लगवाने जा रहे है।

New and Renewable Energy मिनिस्‍टर – आरके सिंह

————-
10. हुरुन ग्लोबल 500 कंपनियों की लिस्ट 2022 के अनुसार दुनिया की सबसे मूल्यावान कंपनी कौन-सी है?
Which is the highest rated company in the world as per Hurun Global 500 organization list 2022?

a. ऐप्पल
b. माइक्रोसॉफ्ट
c. अल्फाबेट
d. रिलायंस

Answer: a. ऐप्पल

– हुरुन ग्लोबल 500 लिस्ट में सबसे मूल्यावान कंपनियों में पहली रैंक ऐप्पल कंपनी को मिली।
– ऐप्पल की मार्केट वैल्यू 2.3 ट्रिलियन डॉलर है।
– यह अमेरिका बेस्ड कंपनी है।

दुनिया में शीर्ष रैंक वाली कंपनी
1. ऐप्पल
2. माइक्रोसॉफ्ट
3. अल्फाबेट
4. अमेजन
5. टेस्ला

इन 500 कंपनियों में देश की कितनी कंपनियाँ है?
– संयुक्त राज्य अमेरिका : 260
– चीन : 35
– जापान : 28
– यूनाइटेड किंगडम : 21
– भारत : 20
– कनाडा : 20

ऐप्पल
– स्थापना: 1976
– मुख्यालय: कैलिफोर्निया
– CEO: टिम कुक
– संस्थापक: स्टीव जॉब्स, स्टीव वोज़्निएक, रोनाल्ड वेन

————-
11. हुरुन ग्लोबल 500 कंपनियों की लिस्ट 2022 के अनुसार भारत की सबसे मूल्यावान कंपनी कौन-सी है?
Which is the most valuable company in India as per Hurun Global 500 Companies List 2022?

a. अडानी समूह
b. HDFC बैंक
c. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
d. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

Answer: d. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

– हुरुन ग्लोबल 500 लिस्ट में सबसे मूल्यावान कंपनी में भारत की सभी कम्पनियों में पहला स्थान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला।
– रिलायंस की मार्केट वैल्यू 202 बिलियन डॉलर है।
– इसे दुनिया में 34वां स्थान मिला।

शीर्ष रैंक वाली भारतीय कंपनी
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (202 बिलियन डॉलर)
2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) (139 बिलियन डॉलर)
3. HDFC बैंक (97 बिलियन डॉलर)

हुरुन
– स्थापना: 1999
– मुख्यालय: यूनाइटेड किंगडम
– MD: अनस रहमान जुनैद
– संस्थापक: रूपर्ट हुग्वेर्फ

————-
12. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भटके हुए बच्चों को घर जाने और उनके परिवार से मिलाने के लिए किस ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया?
Which online portal was launched by the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR) to help stray children go home and reunite with their families?

a. GHAR
b. SWADESH
c. HOME
d. FAMILY

Answer: a. GHAR (GO Home and Re-Unite (Portal for Restoration and Repatriation of Child)

– राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 09 दिसंबर 2022 को GHAR पोर्टल लॉन्च किया।
– NCPCR ने ही अपनी ही वेबसाइट पर इस पोर्टल को डेवलप किया है।
– इस ऑनलाइन पोर्टल का लक्ष्य भटके हुए बच्चों को घर जाने और परिवार के साथ फिर से मिलाने में मदद करना है।
– इसके अलावा ऐसे बच्चों की घर वापसी और स्वदेश भेजने की निगरानी भी करना है।

पोर्टल की मुख्य विशेषताएं
– बच्चों की डिजिटल ट्रैकिंग और निगरानी जो जुवेनाइल जस्टिस सिस्टम में हैं और जिन्हें दूसरे देश/राज्य/जिले में भेजा जाना।
– राज्य के संबंधित किशोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण समिति को बच्चों के मामलों का डिजिटल ट्रांसफर।
– यह बच्चों के शीघ्र घर भेजने में मदद करेगा।
– जहां अनुवादक/दुभाषिया/विशेषज्ञ की आवश्यकता हो, वहां संबंधित राज्य सरकार से अनुरोध किया जाएगा।
– बाल कल्याण समितियां और जिला बाल संरक्षण अधिकारी बच्चे के मामले में डिजिटल निगरानी कर बच्चों की उचित बहाली और पुनर्वास सुनिश्चित कर सकते हैं।
– बच्चों की पहचान करने के लिए चेकलिस्ट फॉर्मेट में फॉर्म प्रदान किया जायेगा।
– सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की सूची प्रदान की जाएगी।
– ताकि बहाली के समय बाल कल्याण समितियां बच्चे को परिवार को मजबूत करने वाली योजनाओं से जोड़ सकें।
– साथ ही यह भी सुनिश्चित कर सकें कि बच्चा अपने परिवार के साथ रहे।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR)
– राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 द्वारा स्थापित एक भारतीय निकाय है।
– यह आयोग महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन काम करता है।
– आयोग 05 मार्च 2007 को चालू किया गया था।
– इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
– चेयरपर्सन: प्रियंक कानूनगो

जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015
– यह एक्ट बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षा, गरिमा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए बना है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *