30 & 31 मई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 30 & 31 मई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर गठित उच्च स्तरीय समिति (HLCDC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Who has been appointed as the Chairperson of the High-Level Committee on Demographic Changes (HLCDC)?

a. मृत्‍युंजय कुमार नारायण
b. जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर
c. जस्टिस दुर्गा शक्ति वर्मा
d. बालाजी श्रीवास्‍तव

Answer: b. जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर

– कमेटी का नाम : जनसांख्यिकीय बदलावों पर उच्‍च स्‍तरीय समिति (High-Level Committee on Demographic Changes)
– किसने बनाई : केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA)
– कार्य : कथित तौर पर अवैध आप्रवासन और अन्य असामान्य कारकों से उत्पन्न होने वाले  “अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय परिवर्तनों” की जांच करेगी।
– यह कदम भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण के दौरान ” जनसांख्यिकीय मिशन ” के संबंध में की गई घोषणा के कुछ महीने बाद मई 2026 में उठाया गया।

समिति की संरचना
# अध्यक्ष: जस्टिस पी.पी. नावलेकर (पूर्व न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट और पूर्व लोकायुक्त, मध्य प्रदेश)
# सदस्य:
– मृत्युंजय कुमार नारायण (जनगणना आयुक्त)
– दुर्गा शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश)
– बालाजी श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त IPS, पूर्व महानिदेशक, BPR&D)
– डॉ. शमिका रवि (सदस्य, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद)
# सदस्य सचिव: संयुक्त सचिव (विदेशी-I), गृह मंत्रालय

समिति की प्रस्तावित संरचना और कार्यक्षेत्र निम्नलिखित हैं:
– संस्थागत तंत्र और नीतिगत ढांचा: केंद्र और राज्य सरकारों के बीच अवैध प्रवासन और जनसांख्यिकीय असंतुलन से निपटने के लिए समन्वय हेतु एक व्यापक नीतिगत ढांचा (Comprehensive Policy Framework) प्रस्तावित करना।
– स्थायी परिचालन प्रणाली (Operational System): देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की निष्पक्ष, कानूनी और समयबद्ध पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने (Detention) और उनके निर्वासन (Deportation) के लिए एक स्थायी प्रणाली की सिफारिश करना।
जनसंख्या स्थिरीकरण (Population Stabilisation): जनसांख्यिकी को संतुलित और स्थिर बनाए रखने के लिए उचित उपायों की सिफारिश करना।
– जांच और परामर्श की स्वतंत्रता: समिति को किसी भी मंत्रालय, राज्य सरकार या सार्वजनिक प्राधिकरण से दस्तावेज/रिकॉर्ड मांगने और उप-समितियों या कार्य समूहों (Working Groups) के गठन का अधिकार होगा।

—————-
2. रक्षा मंत्रालय द्वारा पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान (AMCA) प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर की आधारशिला किस राज्य में रखी गई?
In which state was the foundation stone laid by the Ministry of Defence for the infrastructure of the fifth-generation stealth fighter aircraft (AMCA project)?

a. ओडिशा
b. आंध्र प्रदेश
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु

Answer: b. आंध्र प्रदेश (पुट्टपर्थी, श्री सत्य साईं जिला)

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मई 2026 में इस मेगा प्रोजेक्ट के बुनियादी ढांचे की आधारशिला रखी।
– स्थान : पुट्टपर्थी, श्री सत्य साईं जिला
– इस ₹15,803 करोड़ के भारी-भरकम बजट से एक अत्याधुनिक विमानन और रक्षा विनिर्माण परिसर (Aviation & Defence Manufacturing Complex) तैयार किया जाएगा।
– यह इंफ्रास्ट्रक्चर उस निजी कंपनी या कंसोर्टियम (जैसे टाटा, एलएंडटी-बीईएल, या भारत फोर्ज) के लिए एक साझा प्लेटफॉर्म होगा जिसे रक्षा मंत्रालय इस विमान को बनाने के लिए फाइनल शॉर्टलिस्ट करेगा।

—————
3. कौन सी कंपनियां/कंसोर्टियम रक्षा मंत्रालय द्वारा पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान (AMCA) प्रोजेक्ट के प्रोटोटाइप विकास के लिए शॉर्टलिस्ट की गई?
Which companies/consortia have been shortlisted by the Ministry of Defence for the prototype development of the fifth-generation stealth fighter aircraft (AMCA) project?

a. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (Tata Advanced Systems)
b. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का गठबंधन
c. भारत फोर्ज (Bharat Forge) और BEML का कंसोर्टियम
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (L&T और BEL का कंसोर्टियम, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, भारत फोर्ज और BEML का कंसोर्टियम)

– रक्षा मंत्रालय ने भारत के पहले स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी (5th Generation) के स्टील्थ लड़ाकू विमान (AMCA) को बनाने के लिए शॉर्टलिस्ट की गई तीन निजी कंपनियों को RFP (Request for Proposal – अनुरोध प्रस्ताव) जारी कर दिया है।
– AMCA : उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (Advanced Medium Combat Aircraft – AMCA)
– बड़ा बदलाव: सरकारी कंपनी HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) को इस प्रोटोटाइप विकास प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। यह काम पूरी तरह निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी है।
– इस पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की लागत ₹15,803 करोड़ है।

कौन सी तीन कंपनियां / कंसोर्टियमरेस में हैं?
– L&T और BEL का गठबंधन (Consortium)
– टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (Tata Advanced Systems)
– भारत फोर्ज और BEML का कंसोर्टियम

आगे क्या होगा?
– ये कंपनियां अगले 4 से 5 महीनों में सरकार के RFP का जवाब देंगी।
– तकनीकी और कमर्शियल जांच के बाद किसी एक कंपनी या कंसोर्टियम को फाइनल चुना जाएगा।
– चुनी गई कंपनी रक्षा मंत्रालय की ADA (वैमानिकी विकास एजेंसी) के साथ मिलकर इस विमान के 5 प्रोटोटाइप (शुरुआती प्रारूप) तैयार करेगी।

विमान की 3 मुख्य खासियतें
– स्टील्थ (Stealth): यह विमान इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुश्मन के रडार इसे आसानी से नहीं पकड़ पाएंगे।
– सुपरक्रूज़ (Supercruise): बिना अतिरिक्त ईंधन (afterburner) जलाए भी यह ध्वनि की गति से तेज़ उड़ान भर सकता है।
– अत्याधुनिक तकनीक: इसमें एडवांस रडार (AESA) और इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणालियां लगी होंगी।

निजी क्षेत्र को प्राथमिकता
– HAL को बाहर रखकर निजी कंसोर्टियम को RFP जारी करना यह दर्शाता है कि सरकार अब ‘मेक इन इंडिया’ के तहत निजी रक्षा उद्योगों को बड़े रणनीतिक प्लेटफॉर्म विकसित करने का सीधा अवसर दे रही है।
– रक्षा मंत्रालय का ‘प्रोग्राम एग्जीक्यूशन मॉडल’ सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों को स्वतंत्र रूप से या संयुक्त उद्यमों (Joint Ventures) के माध्यम से भाग लेने के लिए समान अवसर (Equal Opportunity) प्रदान करता है।

स्टील्थ कैसे काम करता है?
– स्टील्थ (Stealth) का सीधा और सरल अर्थ है—चोरी-छिपे काम करना या अदृश्य बने रहना।
– सैन्य और रक्षा तकनीक (Military Technology) की भाषा में, स्टील्थ तकनीक (जिसे ‘लो ऑब्जर्वेबिलिटी’ या Low Observability भी कहते हैं) का मतलब ऐसी तकनीक से है, जो किसी लड़ाकू विमान, युद्धपोत या मिसाइल को दुश्मन के रडार, इंफ्रा-रेड सेंसर और अन्य खोजी प्रणालियों की नजर से बचाए रखती है।

————–
4. किस सभ्‍यता के इतिहास की विशेषज्ञ शिरीन रत्नागर का निधन 25 मई 2026 को हो गया?
Shereen Ratnagar, an expert on the history of which civilization, passed away on May 25, 2026?

a. हड़प्पा सभ्यता
b. माया सभ्यता
c. फारसी सभ्यता
d. मेसोपोटामिया सभ्यता

Answer: a. हड़प्पा सभ्यता

– हड़प्पा सभ्यता की दिग्गज विशेषज्ञ, पुरातत्वविद् और इतिहासकार शिरीन रत्नागर का निधन 82 वर्ष की आयु में 25 मई 2026 को हो गया।
– वह पिछले कुछ वर्षों से गंभीर ‘पार्किंसंस’ बीमारी से पीड़ित थीं।
– प्रमुख पुस्तकें और शोध: उन्होंने हड़प्पा सभ्यता पर कई प्रभावशाली किताबें लिखीं, जिनमें ‘एनकाउंटर्स: द वेस्टरली ट्रेड ऑफ द हड़प्पन सिविलाइजेशन’, ‘हड़प्पन आर्कियोलॉजी: अर्ली स्टेट पर्सपेक्टिव्स’, ‘द एंड ऑफ द ग्रेट हड़प्पन ट्रेडिशन’ लिखीं।
– JNU से गहरा जुड़ाव: वह लंबे समय तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के ‘सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज’ से जुड़ी रहीं, जहां उन्होंने प्राचीन इतिहास पढ़ाया। साल 2000 में सेवानिवृत्त (Retire) होने के बाद वह एक स्वतंत्र शोधकर्ता के रूप में काम करती रहीं।

हड़प्पा सभ्यता के बारे में
– हड़प्पा सभ्यता (Harappan Civilisation), जिसे सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilisation) भी कहा जाता है, दुनिया की प्राचीनतम और सबसे विकसित नदी-घाटी सभ्यताओं में से एक है।
– समय सीमा: रेडियोकार्बन डेटिंग के अनुसार, इसका परिपक्व काल (Mature Phase) लगभग 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व (2600 BCE to 1900 BCE) माना जाता है।

————–
5. तिब्बती निर्वासित सरकार ‘सेंट्रल तिब्‍बतन एडमेनिस्‍ट्रेशन’ (CTA) के सिक्योंग (प्रधानमंत्री) के पद की शपथ किसने ली?
Who took the oath of office as the Sikyong (Prime Minister) of the Tibetan government-in-exile, the ‘Central Tibetan Administration’ (CTA)?

a. लोबसांग सांगये (Lobsang Sangay)
b. पेनपा त्सेरिंग (Penpa Tsering)
c. तेनज़िन ग्यात्सो (Tenzin Gyatso)
d. सोनम नोरबू (Sonam Norbu)

Answer: b. पेनपा त्सेरिंग (Penpa Tsering)

– तिब्बती निर्वासित सरकार ‘केंद्रीय तिब्बती प्रशासन’ (Central Tibetan Administration – CTA) के नवनिर्वाचित नेता (सिक्योंग) पेनपा त्सेरिंग ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।
– शपथ ग्रहण समारोह भारत के धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में हुआ।
– इस समारोह में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा भी उपस्थित थे।
– दूसरी ओर चीन 1950 से ही तिब्बत को अपना अभिन्न अंग मानता है और CTA को एक अवैध और असंवैधानिक संगठन और “अलगाववादी राजनीतिक समूह” घोषित करता है।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) और लोकतांत्रिक प्रक्रिया
– स्थापना और प्रकृति: वर्ष 1959 में तिब्बती विद्रोह के दमन के बाद दलाई लामा के भारत आने पर CTA की स्थापना की गई थी। वर्ष 2011 में दलाई लामा ने अपनी राजनीतिक शक्तियां लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई संस्था को सौंप दी थीं।
– सिक्योंग (Sikyong): यह निर्वासित तिब्बती सरकार के राजनीतिक प्रमुख (प्रधानमंत्री) का पद है। पेनपा त्सेरिंग ने हालिया चुनावों में 61% मत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार यह पद संभाला है।
– संसद की संरचना: निर्वासित तिब्बती संसद में 45 सदस्य होते हैं, जो दुनिया भर में फैले लगभग 1.5 लाख तिब्बतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें पारंपरिक प्रांतों, धार्मिक परंपराओं और वैश्विक प्रवासी (Diaspora) नागरिकों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

तिब्बत की वास्तविक प्रशासनिक स्थिति (Ground Reality) क्या है?
– तिब्बत वर्तमान में चीन के नियंत्रण में है।
– चीन इसे आधिकारिक रूप से Tibet Autonomous Region (TAR) कहता है।
– यह क्षेत्र People’s Republic of China का एक स्वायत्त क्षेत्र है।
– वास्तविक प्रशासन, सुरक्षा, सेना, नीति-निर्माण — सब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण में है।
– यानी तिब्बत पर वास्तविक (de facto) नियंत्रण चीन का है।

निर्वासन में सरकार (Government-in-Exile)
– भारत स्थित CTA खुद को तिब्बती जनता का लोकतांत्रिक प्रतिनिधि मानता है।
– इनके पास तिब्बत की भूमि पर कोई प्रशासनिक नियंत्रण नहीं है।
– यह मुख्यतः: तिब्बती शरणार्थियों के कल्याण, संस्कृति और भाषा संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बत मुद्दे को उठाने का काम करता है।
– यानी यह “प्रतीकात्मक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व” है, न कि क्षेत्रीय शासन।

—————
6. केंद्र सरकार ने राशन व्यवस्था (PDS) में सुधार के लिए ₹25,530 करोड़ के ‘सार्थक-पीडीएस’ योजना को मंजूरी दी, इसके तहत किन उन्नत तकनीकों का अनुप्रयोग शामिल है?
The Central Government has approved the ₹25,530 crore ‘Sarthak-PDS’ scheme to reform the ration system (PDS); which advanced technologies are included in its implementation?

a. ब्लॉकचेन, AI, मशीन लर्निंग, NLP
b. जेनेटिक इंजीनियरिंग, क्रिस्पर, स्टेम सेल
c. नैनोटेक्नोलॉजी, हाइब्रिड सीड, रिमोट सेंसिंग
d. न्यूक्लियर फ्यूजन, जिओ-थर्मल, बायो-फ्यूल

Answer: a. ब्लॉकचेन, AI, मशीन लर्निंग, NLP

– आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट समिति (CCEA) ने मई 2026 में देश की राशन व्यवस्था (PDS) को सुधारने के लिए ‘सार्थक-PDS’ योजना को मंजूरी दी।
– बजट व अवधि: ₹25,530 करोड़ (अगले 5 साल के लिए : 2031 तक)
– काम : राशन को गोदाम से निकलने से लेकर गरीब के हाथ में पहुँचने तक, पूरी चेन पर डिजिटल नज़र रखना।
– फायदा किसको : देश के 81.35 करोड़ राशन कार्ड धारकों (NFSA) को
– यह वर्तमान प्रणाली को रिप्लेस नहीं करेगी, बल्कि डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और शिकायत निवारण में ढांचागत सुधार करेगी।
– यह तकनीक-संचालित योजना भारत को ‘जीरो हंगर’ (SDG-2) के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मजबूत कदम है।

सार्थक-PDS में दो योजनाओं का विलय
1) NFSA के तहत राज्य की एजेंसियों को अनाज के परिवहन और कोटेदारों (FPS Dealers) के मार्जिन के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता।
2) SMART PDS (प्रौद्योगिकी के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आधुनिकीकरण और सुधार) योजना।

————–
7. उल्लास (ULLAS) कार्यक्रम के तहत देश का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य कौन बन गया?
Which state became the country’s fifth fully literate state under the ULLAS program?

a. स‍िक्किम
b. उत्‍तर प्रदेश
c. असम
d. उत्‍तराखंड

Answer: a. स‍िक्किम

– सिक्किम को आधिकारिक तौर पर ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ (Fully Literate State) घोषित कर दिया गया है।
– 28 मई 2026 को गंगटोक में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान यह घोषणा हुई।
– देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला सिक्किम 5वां राज्य बन गया है (अन्य चार: मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश)।
– देश में सबसे पहले यह मुकाम मिजोरम ने हासिल किया था।
– शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप शुरू की गई ULLAS पहल का उद्देश्य 15 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को वयस्क शिक्षा, काम करने की स्किल और जीवनभर सीखने का मौका प्रदान करना है।

उल्लास (ULLAS) पहल क्या है?
– शुरुआत और उद्देश्य: शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को बुनियादी शिक्षा, काम करने की स्किल (Skills) और साक्षरता देना है।
– सिक्किम में टाइमलाइन: राज्य में यह कार्यक्रम 14 नवंबर 2022 को शुरू हुआ था और इसे सभी 6 जिलों और ग्राम पंचायतों में लागू किया गया।

————–
8. पूर्वोत्‍तर के किस राज्‍य की पुलिस को मई 2026 में ‘राष्ट्रपति पुलिस ध्वज’ से सम्मानित किया गया?
The police force of which Northeastern state was honored with the ‘President’s Police Colours’ in May 2026?

a. त्रिपुरा
b. सिक्किम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. सिक्किम

Answer: b. सिक्किम

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय सिक्किम के दौरे पर है।
– राष्ट्रपति ने 28 मई 2026 को सिक्किम की राजधानी गंगटोक स्थित पलजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में सिक्किम पुलिस को देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मान ‘राष्ट्रपति पुलिस ध्वज’ से सम्मानित किया।
– इस सम्मान को देश में पुलिस बलों की उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और जनसेवा के सर्वोच्च प्रतीक के रूप में माना जाता है।
– इस सम्मान के साथ सिक्किम पुलिस देश की 15वीं राज्य पुलिस फोर्स बन गई जिसे ‘राष्ट्रपति पुलिस ध्वज’ दिया गया है।
– पूर्वोत्तर भारत की तीसरी पुलिस फोर्स है जिसे यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।
– इससे पहले असम और त्रिपुरा पुलिस को ये सम्‍मान मिला।

————–
9. उर्दू ग़ज़ल के शहंशाह डॉ. बशीर बद्र का निधन 28 मई 2026 को हो गया, उन्‍हें कौन से सम्‍मान मिले थे?
Dr. Bashir Badr, the ‘Emperor of Urdu Ghazal,’ passed away on May 28, 2026; what honors did he receive?

a. पद्मश्री
b. साहित्य अकादमी पुरस्कार
c. सरस्वती सम्मान
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– 91 वर्षीय डॉ बशीर बद्र 14 बरस से डिमेंशिया की गिरफ़्त में रहे, जिससे उनकी याददाश्त कमजोर होती चली गई।
– साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें 1999 में पद्मश्री दिया गया।
– उर्दू साहित्य में उनके गज़ल संग्रह के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– उनकी कई किताबों, जैसे ‘आहटें’, ‘कुल्लियात-ए-बशीर बद्र’ के लिए विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सरस्वती सम्मान दिया गया।
– उर्दू शायरी को भारी-भरकम शब्दों से निकालकर आम बोलचाल की सरल भाषा में लोकप्रिय बनाने का श्रेय बशीर बद्र साहब को ही जाता है।
– उनकी कविताओं और शेरों का अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं में भी अनुवाद हुआ है।
– एक वक़्त था, जब उनके बिना मुशायरे अधूरे माने जाते थे।

————–
10. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए चलाए गए ‘SIR’ अभियान को वैध माना है। यहाँ ‘SIR’ का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
The Supreme Court has upheld the validity of the ‘SIR’ campaign launched by the Election Commission to purify the voter list. What is the full form of ‘SIR’ here?

a. स्पेशल इंटरनल रिवीजन
b. सिस्टम ऑफ इलेक्टोरल रिफॉर्म्स
c. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
d. स्टेट इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन

Answer: c. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन

– सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदाता सूची के ‘विशेष गहन संशोधन’ (Special Intensive Revision – SIR) को पूरी तरह संवैधानिक और वैध ठहराया है।
– पीठ (Bench): मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ ने 27 मई 2026 को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

कोर्ट की मुख्य टिप्पणियां
– स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव: स्वतंत्र चुनाव केवल वोटिंग मशीन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शुद्ध और सटीक मतदाता सूची (Electoral Roll) लोकतंत्र की असली बुनियाद है।
– नागरिकता की जांच का अधिकार: कोर्ट ने माना कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए चुनाव आयोग को नागरिकता की सीमित जांच करने का पूरा संवैधानिक अधिकार है (अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 21(3) के तहत)।
– कोई नागरिकता स्क्रीनिंग नहीं: कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह बैकडोर से कोई नागरिकता स्क्रीनिंग टेस्ट है।

————–
11. संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of UN Peacekeepers observed?

a. 28 मई
b. 29 मई
c. 30 मई
d. 31 मई

Answer: b. 29 मई

2026 की थीम :
– शांति में निवेश करें
– Invest in Peac

– 1948 के बाद से, 20 लाख से ज्‍यादा वर्दीधारी और नागरिक कर्मियों ने देशों को युद्ध से शांति की ओर बढ़ने में मदद की है।
– 29 मई 1948 में पहले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, “यूएन ट्रूस सुपरविजन ऑर्गनाइजेशन (यूएनटीएसओ)” ने फिलिस्तीन में अपना अभियान शुरू किया था।
– संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को ब्लू हेलमेट के रूप में भी जाना जाता है।

UN पीस कीपर्स में भारत की हिस्‍सेदारी
– वर्तमान में 12 संयुक्त राष्ट्र मिशनों में भारत के लगभग 5,900 सैनिक तैनात हैं।
– भारत ने अब तक शांति अभियानों में लगभग 2,75,000 सैनिकों का योगदान दिया है।

————–
12. हिन्‍दी पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
When is Hindi Journalism Day celebrated?

a. 29 मई
b. 30 मई
c. 31 मई
d. 01 जून

Answer: b. 30 मई

– हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 में निकाला गया था।
– इसी वजह से इस दिन हिन्‍दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
– ‘उदन्त मार्तण्ड’ को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था। इसके प्रकाशक और संपादक भी वे खुद थे।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस : 3 मई


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *