1 & 2 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 1 & 2 अप्रैल 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मार्च 2024 में कुल कितने लोगों को (जीवित और मरणोपरांत) भारत रत्‍न अवॉर्ड से सम्‍मानित किया?
How many people (alive and posthumously) did President Droupadi Murmu honor with the Bharat Ratna Award in March 2024?

a. 7
b. 5
c. 4
d. 3

Answer: b. 5

– इनमें से चार पुरस्‍कार मरणोपरांत प्रदान किए और एक पुरस्‍कार जीवित व्‍यक्ति को दिया।

1. चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत)
2. नरसिम्हा राव (मरणोपरांत)
3. स्वामीनाथन (मरणोपरांत)
4. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत)
5. लालकृष्ण आडवाणी (जीवित)

—————
2. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मार्च 2024 में किन्‍हें (जीवित और मरणोपरांत) भारत रत्‍न अवॉर्ड से सम्‍मानित किया?
President Droupadi Murmu honored whom (alive and posthumously) with the Bharat Ratna Award in March 2024?

a. पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह
b. भगत सिंह, बाला साहेब ठाकरे और कांशीराम
c. कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन और लालकृष्ण आडवाणी
d. a और c दोनों

Answer: d. a और c दोनों (पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन और लालकृष्ण आडवाणी)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फरवरी 2024 को भारत रत्न देने के लिए पांच नामों की घोषणा की थी।
– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च 2024 को चार पुरस्‍कार मरणोपरांत प्रदान किए। पुरस्‍कार इनके परिवार के सदस्‍यों ने प्राप्‍त किए।

लालकृष्ण आडवाणी का उनके घर जाकर सम्‍मानित किया
– वह कमजोर स्वास्थ्य के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हुए।
– इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली में उनके आवास पर भारत रत्न से सम्मानित किया।
– इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

पांच पुरस्‍कार विजेताओं के बारे में
1- चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें PM थे।
2- नरसिम्हा राव नौवें प्रधानमंत्री थे।
3- स्वामीनाथन कृषि वैज्ञानिक थे। (हरित क्रांति के जनक)
4- कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व CM थे।
5- लालकृष्ण आडवाणी भाजपा पार्टी के वयोवृद्ध नेता हैं।

PM नरेंद्र मोदी की सरकार में 10वां भारत रत्न
– 2014 में सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा दिया गया यह दसवां भारत रत्न है।
– कुल मिलाकर इस सम्मान को हासिल करने वालों में अब तक कुल 53 लोग शामिल हो चुके हैं।

चौधरी चरण सिंह
– जन्‍म 23 दिसंबर 1902 को यूपी के मेरठ जिले नूरपुर में जाट किसान परिवार में हुआ था।
– आजादी के आंदोलन में महात्‍मा गांधी के साथ शामिल हुए।
– 3 अप्रैल 1967 से 17 अप्रैल 1968 यूपी में सीएम रहे। दोबारा 1970 में सीएम रहे।
– 1979 में वित्‍त मंत्री और उप-प्रधानमंत्री रहे। नाबार्ड (राष्‍ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक) की स्‍थापना की।
– 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री रहे।
– निधन 29 मई 1987 को हुआ था।

पीवी नरसिम्‍हा राव
– उनका जन्‍म 28 जून 1921 को हुआ था।
– 1971 से 73 तक आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे।
– 20 जून 1991 से 16 मई 1996 तक देश के 9वें प्रधानमंत्री रहे।
– वह हिन्‍दी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, कन्‍नड़, उर्दू, मराठी, गुजराती, उडि़या, अरबी, फारसी, स्‍पेनिश, बंगाली, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक और लैटिन सहित 18 भाषाएं जानते थे।
– 24 दिसंबर 2004 को उनका निधन हो गया।

डॉ. एमएस स्‍वामीनाथन
– उनका जन्‍म 7 अगस्‍त 1925 को तमिलनाडु में हुआ था।
– वह अनुवांशिक वैज्ञानिक थे, जिन्‍हें भारत की हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।
– हरित क्रांति कार्यक्रम के तहत ज्‍यादा उपज देने वाले गेहूं और चावल के बीज खेतों में लगा गए थे। इस क्रांति ने भारत को दुनिया में खाद्यान्‍न की कमी वाले देश से उबारकर आत्‍मनिर्भर बना दिया था।
– 1971 में मैग्‍सेसे पुरस्‍कार, 1986 में अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन वर्ल्‍ड साइंस पुरस्‍कार, 1987 में पहला विश्‍व खाद्य पुरस्‍कार और 1989 में यूनेस्‍को गांधी स्‍वर्ण पदक से सम्‍मानित किया गया।
– 1967 में पद्मश्री, 1972 में पद्मभूषण और 1989 में पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया गया।
– उनका निधन 28 सितंबर 2023 को हो गया।

भारत रत्‍न के बारे में
– यह क्‍या है – भारत गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
– स्‍थापना : 1954
– कैसे चयन होता है : राष्‍ट्रपति को विजेता के नाम का रेकोमेंडेशन प्रधानमंत्री करते हैं। इसके लिए कोई चयन पक्रिया नहीं होती है।
– पहला सम्‍मान किन्‍हें मिला : सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी वी रमन
– अवॉर्ड में क्‍या मिलता है – प्रशस्‍ति पत्र और एक पीपल के पत्ते के आकार का ताम्र (copper) पदक मिलता है। पदक पर एक तरफ प्‍लेटिनम का चमकता सूर्य बना होता है, जिसके नीचे चांदी से भार रत्‍न लिखा रहता है। इसके दूसरी तरफ अशोक स्‍तंभ के साथ सत्‍यमेव जयते लिखा होता है।

प्रोटोकॉल में क्‍या स्‍थान मिलता है?
– इस सम्मान को पाने वाला व्यक्ति देश के लिए वीआईपी होता है।
– सम्मनित व्यक्ति को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है.

भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को मिलती हैं क्या-क्या सुविधाएं…
1 इस पुरस्कार से जुड़ी पहली बात तो यही है कि भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री के बराबर का वीआईपी का दर्जा मिलता है.
2 भारत रत्न पाने वालों को आयकर न भरने की छूट भी दी जाती है. साथ ही वह संसद की बैठकों और सत्र में भाग ले सकते हैं.
3 स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में विशेष अतिथि के तौर पर भी भाग ले सकते हैं.
इन्हें हवाई जहाज, ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा की छूट मिलती है.
4 अगर किसी राज्य में घूमने जाते हैं तो उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा मिलता है.
5 संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वाले अपने नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में ‘भारत रत्न’ का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. हालांकि वे अपने बॉयोडाटा, विजिटिंग कार्ड, लेटर हेड आदि में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भारत रत्न या भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता जोड़ सकते हैं.
6 जिन्हें भारत रत्न मिलता है उन्हें सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में जगह देती है. वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है.
7 राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं.

भारत रत्‍न से सम्‍मानित 50 लोगों की सूची
क्रम संख्‍या – विजेता – प्राप्ति वर्ष
1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – 1954
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 1954
3. चंद्रशेखर वेंकट रमन – 1954
4. डॉ. भगवान दास – 1955
5. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया – 1955
6. जवाहरलाल नेहरू – 1955
7. गोविंद बल्लभ पंत – 1957
8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे – 1958
9. बिधान चंद्र रॉय – 1961
10. पुरूषोत्तम दास टंडन – 1961
11. राजेंद्र प्रसाद – 1962
12. ज़ाकिर हुसैन – 1963
13. पांडुरंग वामन काणे – 1963
14. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) – 1966
15. इंदिरा गांधी – 1971
16. वराहगिरि वेंकट गिरि – 1975
17. कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) – 1976
18. मदर मैरी टेरेसा बोजाक्सीहु (मदर टेरेसा) – 1980
19. आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत) – 1983
20. खान अब्दुल गफ्फार खान- 1987
21. मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन (मरणोपरांत) – 1988
22. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) – 1990
23. डॉ. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला – 1990
24. मोरारजी रणछोड़जी देसाई – 1991
25. राजीव गांधी (मरणोपरांत) – 1991
26. सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) – 1991
27. मौलाना अबुलकलाम आज़ाद (मरणोपरांत) – 1992
28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा – 1992
29. सत्यजीत रे (मरणोपरांत) – 1992
30. गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) – 1997
31. अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) – 1997
32. डॉ. APJ अब्दुल कलाम – 1997
33. मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी – 1998
34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम – 1998
35. जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) – 1998
36. प्रोफेसर अमर्त्य सेन – 1999
37. गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) – 1999
38. पंडित रविशंकर – 1999
39. लता दीनानाथ मंगेशकर – 2001
40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान – 2001
41. पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी – 2009
42. प्रो. CR राव – 2014
43. सचिन रमेश तेंदुलकर – 2014
44. अटल बिहारी वाजपेई – 2015
45. पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) – 2015
46. नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) – 2019
47. डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) – 2019
48. प्रणब मुखर्जी – 2019
49. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) – 2024
50. लालकृष्‍ण आडवाणी – 2024
51. चौधरी चरण सिंह – 2024
52. पीवी नरसिम्‍हा राव – 2024
53. डॉ. एमएस स्‍वामीनाथन – 2024

—————-
3. ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले पहले अश्वेत हॉलीवुड एक्टर लुइस गॉसेट जूनियर का निधन 29 मार्च 2024 को हो गया, उन्हें किस वर्ष ऑस्कर अवॉर्ड मिला था?
Louis Gossett Jr., the first black Hollywood actor to win an Oscar Award, died on March 29, 2024. In which year did he receive the Oscar Award?

a. 1977
b. 1983
c. 1995
d. 1999

Answer: b. 1983

– उन्हें ‘एन ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन’ मूवी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
– इसी मूवी में भूमिका के लिए उन्‍हें गोल्डन ग्लोब भी मिला था।
– 1977 में रूट्स मूवी के लिए एमी अवॉर्ड जीता मिला था।
– उन्होंने एनिमी माइन (1985), आयरन ईगल (1986) समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

लुइस गॉसेट जूनियर
– वह एक अमेरिकी एक्‍टर (हॉलीवुड एक्टर) थे।
– उनका जन्म 27 मई 1936 को हुआ था।
– निधन 28 मार्च 2024 को कैलिफोर्निया के शहर सेंट मोनिका में हो गया।
– वह 87 वर्ष के थे।

—————
4. विश्व का एकमात्र ओम (ऊं) आकार का मंदिर भारत के किस राज्य में बना, जिसका लोकार्पण फरवरी 2024 में हुआ?
In which state of India was the world’s only Om (Om) shaped temple built, which was inaugurated in February 2024?

a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. मध्य प्रदेश

Answer: c. राजस्थान

– कुछ न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस मंदिर का उद्घाटन फरवरी 2024 में किया।

मंदिर के बारे में
– यह मंदिर राजस्थान के पाली जिले के जाडन गांव में स्थित है।
– मंदिर भगवान शिव का प्रतीक है।
– यह चार मंजिला मंदिर 250 एकड़ में बना है।
– इसमें 108 कमरे बनाए गए हैं।
– मंदिर में भगवान शिव की 1,008 मूर्तियां और 12 ज्योतिर्लिंग (12 छोटे शिव मंदिर) हैं।
– यह 135 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
– करीब 2000 स्तंभों पर खड़ा है।
– मंदिर को बनाने में 28 वर्ष का समय लगा है।
– इस शिव मंदिर का भूमिपूजन वर्ष 1995 में हुआ था।
– यह दुनिया का पहला मंदिर है, जिसका आकार बिल्कुल ओम (ऊं) की जैसा है।
– इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा / उद्घाटन फरवरी 2024 में की गई।
– मंदिर के आसपास कृत्रिम पहाड़ और तालाब बनाए गए हैं।

राजस्थान
– राजधानी : जयपुर
– मुख्यमंत्री : भजन लाल शर्मा
– राज्यपाल : कलराज मिश्र

—————
5. भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया त्रिपक्षीय अभ्यास (IMT ट्राइलैट 24) मार्च 2024 में कहां आयोजित हुआ?
Where is the India-Mozambique-Tanzania trilateral exercise (IMT TRILAT 24) held in March 2024?

a. विशाखापट्टनम (भारत)
b. नाकाला (मोजाम्बिक)
c. दार अस सलाम (तंजानिया)
d. हम्बनटोटा (श्रीलंका)

Answer: b. नाकाला (मोजाम्बिक)

IMT ट्राइलैट 24 अभ्यास
– आयोजन कहां : नाकाला (मोजाम्बिक)
– कब : 21 से 28 मार्च 2024
– दूसरा संस्‍करण : मार्च 2024
– पहला संस्‍करण: अक्‍टूबर 2022
– अभ्यास में भारत की तरफ से INS तिर और INS सुजाता ने भाग लिया।
– इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और अंतर-क्षमता को बढ़ावा देना है।
– अभ्यास में तीनों नौसेनाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मोजाम्बिक
– मोजाम्बिक एक दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्र है।
– राजधानी : मापुटो
– मुद्रा : मोजाम्बिक मेटिकल
– राष्ट्रपति : फिलिप न्युसी

तंजानिया
– तंजानिया एक पूर्वी अफ़्रीकी देश है।
– राजधानी : डोडोमा
– मुद्रा : तंजानियाई शिलिंग
– राष्ट्रपति : सामिया सुलुहू हसन

भारत
– प्रधानमंत्री : नरेंद्र मोदी
– राष्‍ट्रपति : द्रौपदी मुर्मू
– इंडियन आर्मी चीफ : जनरल मनोज पांडे
– इंडियन नेवी चीफ : एडमिरल आर हरी कुमार
– इंडियन एयरफोर्स चीफ : एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी

————-
6. किस सिनेमा के मशहूर अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन 29 मार्च 2024 को हो गया?
Which cinema’s famous actor Daniel Balaji passed away on 29 March 2024?

a. मलयालम सिनेमा
b. तमिल सिनेमा
c. बॉलीवुड सिनेमा
d. भोजपुरी सिनेमा

Answer: b. तमिल सिनेमा

– उनका जन्म 2 दिसंबर 1975 को हुआ था।
– निधन 29 मार्च 2024 को हो गया।
– डेनियल बालाजी का निधन हार्ट अटैक से चेन्नई में हुआ।
– इनका वास्‍तविक नाम टीसी बालाजी था।
– वह 48 वर्ष के थे। वह तमिलनाडु से थे।
– वह कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका के लिए लोकप्रिय थे।
– उन्होंने वेट्टैयाडु विलायदु, वडा चेन्नई और पोलाधवन जैसी फिल्मों में भूमिका निभाई है।
– उन्होंने तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित अन्य सिनेमाओं में भी अभिनय किया था।

——————-
7. अमेरिका के किस राज्य ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने वाले कानून को मंजूरी दी?
Which US state approved a law banning the use of social media by children under 14 years of age?

a. फ्लोरिडा
b. कैलिफोर्निया
c. एरिजोना
d. अलास्‍का

Answer: a. फ्लोरिडा

– फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने 26 मार्च को एक बिल पर हस्ताक्षर किए।
– यह कानून 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।
– इस कानून के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों के सोशल मीडिया के इस्‍तेमाल पर बैन लगेगा।
– 14 और 15 वर्ष के बच्चों के लिए माता-पिता की अनुमति की आवश्यकता होगी।
– यह कानून सोशल मीडिया फर्मों को 14 वर्ष से कम उम्र के लोगों के अकाउंट को हटाने का निर्देश देता है।
– यह जानकारी कुछ न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2024 में मिली।

कानून तोड़ने पर जुमार्ना
– कानून के मुताबिक सभी सोशल मीडिया फर्मों को आदेश में कहा गया कि फर्म एज वेरिफिकेशन के बाद ही अकाउंट को एक्टिव करें। और 14 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों के अकाउंट्स डिलेट करे।
– अगर कंपनी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चे का अकाउंट डिलेट नहीं करती है तो कंपनी द्वारा बच्‍चे को 10000 डॉलर मुआवजा देना होगा।
– इसकें अलावा 50000 डॉलर तक जुर्माना भी लग सकता है।

सोशल मीडिया का बच्‍चों पर असर
– फ्लोरिडा के रिपब्लिकन स्पीकर पॉल रेनर ने इस बिल को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
– आखिर जिस उम्र में बच्‍चों में दिमाग विकसित होता है, उसी उम्र में उन्‍हें गलत चीजों की लत लग जाती है।

बच्‍चों के लिए सोशल मीडिया के कुछ नुकसान
– सोशल मीडिया इतना बड़ा है कि बच्‍चा कहां, कब और कैसे क्‍या जानकारी ले, आप उसे कंट्रोल ही नहीं कर सकते हैं।
– ऐसी स्थितियां बच्चों को अश्लील, हानिकारक या ग्राफिक वेबसाइटों तक पहुंचा सकती हैं, जो उनकी सोचने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं।
– सोशल मीडिया से साइबर बुलिंग भी बहुत बढ़ गया है।
– हर साल काफी बच्‍चे साइबर बुलिंग का शिकार हो जाते है।
– साइबर बुलिंग मतलब : इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का उपयोग करके डराने-धमकाने या उत्पीड़न का एक रूप है।

नोट – सोशल मीडिया के कुछ फायदे भी होते हैं।

फ्लोरिडा के बारे में
– फ्लोरिडा अमेरिका का सबसे दक्षिण पूर्वी राज्य है।
– इसके एक तरफ अटलांटिक और दूसरी तरफ मैक्सिको की खाड़ी है।
– इसमें सैकड़ों मील लंबे समुद्र तट हैं।
– इसकी राजधानी तल्हासी है।
– फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस हैं।

——————
8. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Foundation Day of Reserve Bank of India (RBI) celebrated?

a. 3 अप्रैल
b. 2 अप्रैल
c. 1 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: c. 1 अप्रैल

– RBI की स्‍थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के मुताबिक 1 अप्रैल 1935 को हुई।
– इसका केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थपित किया गया था, जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया।

RBI के गर्वनर- शक्तिकांत दास

—————–
9. ‘मूर्ख दिवस’ यानी ‘अप्रैल फूल डे’ कब मनाया जाता है?
When is ‘Fool’s Day’ i.e. ‘April Fool’s Day’ celebrated?

a. 1 अप्रैल
b. 2 अप्रैल
c. 3 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: a. 1 अप्रैल

– इस दिन लोगों अपने दोस्तों, करीबियों या फिर परिवार के सदस्यों को बेवकूफ बनाकर सेलिब्रेट करते हैं।
– पहले यह दिन फ्रांस और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में ही मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे दुनियाभर के देशों में अप्रैल फूल डे मनाया जाने लगा।

—————-
10. विश्‍व ऑटिज्‍म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) कब मनाया जाता है?
When is World Autism Awareness Day observed?

a. 1 अप्रैल
b. 2 अप्रैल
c. 3 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: b. 2 अप्रैल

ऑटिज़्म क्‍या है?
– ऑटिज्म एक व्यापक विकास संबंधी विकार/डिसऑर्डर है, जिसका अर्थ है कि यह बचपन के विकास के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करता है, जिसमें भाषण, सामाजिकता, खेल और कौशल विकास शामिल हैं।

– ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों के बारे में अपने नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में यह दिन मनाया जाता है।
– वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया।

वर्ष 2024 की थीम : ‘Empowering Autistic Voices’ (ऑटिस्टिक आवाज़ों को सशक्त बनाना)


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *