यह 9 से 11 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत का परमाणु हथियारों का भंडार बढ़कर कितना होने का अनुमान है?
According to the SIPRI report, what is India’s nuclear weapon stockpile projected to rise to by the year 2026?
a. 190
b. 200
c. 180
d. 210
Answer: a. 190
SIPRI (सिपरी) : Stockholm International Peace Research Institute
– यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों का डेटा जारी करता है। इसके आंकड़े दुनियाभर में विश्वसनीय माने जाते हैं।
– सिपरी का मुख्यालय : स्टॉकहोम, स्वीडेन
– रिपोर्ट कब जारी : 8 जून 2026
– रिपोर्ट का नाम : सिपरी एनुअल रिपोर्ट 2026

भारत में न्यूक्लियर हथियार का अनुमान
– वर्ष 2026 : 190
– वर्ष 2025 : 180
– वर्ष 2024 : 172
– वर्ष 2023 : 164
– वर्ष 2022 : 160
– वर्ष 2021 : 156
भारत ने पहली बार न्युक्लियर हथियार तैनात किए
– रिपोर्ट में यह बताया गया भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं।
– 2025 की रिपोर्ट में भारत ने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं होने का जिक्र था, लेकिन 2026 की रिपोर्ट में में 12 परमाणु हथियारों की तैनाती का जिक्र है।
– हालांकि भारत की नीति ‘नो फर्स्ट यूज’ की है, मतलब भारत न्युक्लियर हथियार का प्रयोग पहले नहीं करेगा। हालांकि, यदि भारत या भारतीय बलों पर कहीं भी जैविक (Biological) या रासायनिक (Chemical) हथियारों से कोई बड़ा हमला होता है, तो भारत परमाणु हथियारों से जवाबी कार्रवाई (Retaliation) करने का विकल्प सुरक्षित रखता है।
– दुनिया के 90% से अधिक परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं।
– SIPRI इयरबुक 2026 के अनुसार दुनिया एक नए परमाणु प्रतियोगिता के दौर में पहुंच रही है।

पड़ोसी देशों के पास परमाणु हथियार
– पाकिस्तान : 170 पिछल साल भी उसके पास इतने ही हथियार थे।
– चीन : चीन ने न्यूक्लियर वेपंस का जखीरा सबसे तेजी से बढ़ाया है। उसके पास कुल 620 न्यूक्लियर वेपन हैं। इनमें से 34 को तैनात किया हुआ है।
भारत में किसके जिम्मे हैं न्यूक्लियर हथियार
– न्यूक्लियर वेपंस का जिम्मा स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC) के पास है।
– इसे 4 जनवरी 2003 को वाजपेयी सरकार द्वारा बनाया गया था।
– यह इंडियन आर्म्ड फोर्सेज (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) की एक कमांड है।
– स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC), जिसे कभी-कभी स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर कमांड कहा जाता है।
– यह भारत के न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (NCA) का हिस्सा है।
– यह देश के नॉन-स्ट्रेटेजिक और स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर वेपन्स के भंडार के प्रबंधन और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार है।
—————
2. SIPRI की एनुअल रिपोर्ट 2026 के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार किस देश के पास होने का अनुमान है?
According to SIPRI’s 2026 annual report, which country is estimated to possess the largest number of nuclear weapons in the world?
a. अमेरिका
b. रूस
c. ब्रिटेन
d. भारत
Answer: b. रूस (5420)
– कुल 9 देशों के पास न्यूक्लियर हथियार हैं।
– दुनिया में अब 12,187 परमाणु हथियार हैं।
– जिसमें से सबसे ज्यादा 5520 परमाणु हथियार रूस के पास हैं।
– इसके बाद 5042 परमाणु हथियार अमेरिका के पास है।
– तीसरे नंबर पर चीन है। चीन के पास 620 परमाणु हथियार है।

विश्व परमाणु शक्तियाँ
देश : 2025 : 2026
रूस : 5,459 : 5,420 (कुल संख्या में कमी)
यूएसए : 5,177 : 5,042 (कुल संख्या में कमी)
चीन : 600 : 620 (तीन साल में 200 की वृद्धि)
फ्रांस : 290 : 370
यूके : 225 : 225
भारत : 180 : 190
पाकिस्तान : 170 : 170
इजरायल : 90 : 90
उत्तर कोरिया : 50 : 60
– कुल : 12512 : 12121
नोट:
– वर्ष 2026 रिपोर्ट में रूस और यूएसए के परमाणु हथियार में कमी देखने को मिली है।
– USA, रूस, यूके, पाकिस्तान और इजरायल के अलावा अन्य देशों में बढ़ोतरी हुई है।
– अमेरिका, रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान समेत सभी परमाणु संपन्न देश अपने हथियारों और डिलीवरी सिस्टम को तेजी से अपग्रेड कर रहे हैं।
कुल कितने न्यूक्लियर हथियार तैनात
रूस : 1770
USA : 1796
फ्रांस : 280
यूके : 120
चीन : 24
भारत : 12
– वर्ष 2026 में इन सभी देशों के कुल 4,012 न्यूक्लियर हथियार मिसाइलों या एयरक्राफ्ट में तैनात हैं। जबकि 2025 में कुल 3,912 हथियार तैनात थे।

—————
3. SIPRI की एनुअल रिपोर्ट 2026 के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत वैश्विक सैन्य व्यय (military spending) में किस स्थान पर है?
According to the SIPRI Annual Report 2026, what is India’s rank in global military spending for the year 2025?
a. 10वां
b. 5वां
c. 4वां
d. 3वां
Answer: b. 5वां
– वर्ष 2025 में भारत का रक्षा खर्च 92.1 अरब डॉलर (₹8.78 लाख करोड़) पहुंच गया, जो 2024 की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है।
– रक्षा खर्च के मामले में भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी हैं।
– यह लगातार 11वां वर्ष है जब सैन्य खर्च में वृद्धि दर्ज की गई।
ग्लोबल मिलिट्री खर्च में टॉप 5 देश
USA : $954 बिलियन
चीन : $336 बिलियन
रुस : $190 बिलियन
जर्मनी : $114 बिलियन
भारत : $92.1 बिलियन
—————-
4. SIPRI की एनुअल रिपोर्ट 2026 के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्लोबल मिलिट्री खर्च में पहले स्थान पर कौन सा देश था?
According to the SIPRI Annual Report 2026, which country ranked first in global military spending in 2025?
a. चीन
b. भारत
c. रूस
d. यूएसए
Answer: d. यूएसए
टॉप 5 देश
USA : $954 बिलियन
चीन : $336 बिलियन
रुस : $190 बिलियन
जर्मनी : $114 बिलियन
भारत : $92.1 बिलियन
क्यों बढ़ रहा है सैन्य खर्च और परमाणु हथियारों की होड़
– दुनिया में सैन्य खर्च और परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ने के पीछे कई बड़े भू-राजनीतिक (Geopolitical) और रणनीतिक बदलाव हैं।
– दुनिया में इस खतरनाक ट्रेंड के बढ़ने और परमाणु हथियार को “अंतिम सुरक्षा गारंटी” (Ultimate Security Guarantee) माने जाते हैं।
दुनिया में सैन्य खर्च और न्यूक्लियर वेपन क्यों बढ़ रहे हैं?
– वैश्विक सुरक्षा ढांचे का ढहना (Collapse of Global Order): शीतयुद्ध (Cold War) के बाद बने वैश्विक नियम अब कमजोर हो चुके हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट (इजरायल-ईरान संघर्ष) में बढ़ते तनाव और दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रुख ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं (जैसे UN) की साख को कमजोर किया है। जब देश खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, तो वे अपनी सेना पर खर्च बढ़ाते हैं।
– महाशक्तियों में होड़ (Great Power Competition): अमेरिका, चीन और रूस के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा चरम पर है। चीन दुनिया में सबसे तेजी से अपने परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहा है (SIPRI 2026 के अनुसार चीन के पास करीब 620 वॉरहेड हो चुके हैं)। इसके जवाब में अमेरिका और रूस भी अपने परमाणु शस्त्रागारों का आधुनिकीकरण (Modernization) कर रहे हैं।
—————
5. SIPRI की एनुअल रिपोर्ट 2026 के अनुसार, वर्ष 2021-25 में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयात करने वाला देश कौन है?
According to the SIPRI Annual Report 2026, which country was the world’s second-largest arms importer during the 2021–25 period?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. भारत
d. जर्मनी
Answer: c. भारत

– 2021-25 के दौरान भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा।
– वैश्विक हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी 8.2% रही।
– यूक्रेन, भारत, सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान की संयुक्त हिस्सेदारी 35% रही।
– SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार भारत मुख्य रूप से रूस, फ्रांस, अमेरिका और इजराइल से अपने हथियार आयात करता है।
किन देशों से कितना इंपोर्ट
1- रूस: लगभग 36% से 40% हिस्सेदारी के साथ, भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।
– भारत मुख्य रूप से लड़ाकू विमान, पनडुब्बियां और मिसाइल सिस्टम (जैसे S-400) रूस से आयात करता है।
2- फ्रांस: 28% से 31% की हिस्सेदारी के साथ फ्रांस भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक (Exporter) है।
– राफेल लड़ाकू विमान और पनडुब्बियां फ्रांस से ही खरीदे जाते हैं।
3- अमेरिका: भारत की कुल रक्षा खरीद का लगभग 13% हिस्सा अमेरिका से आता है। – इसमें भारी परिवहन विमान, हेलीकॉप्टर (जैसे चिनूक और अपाचे) और आधुनिक ड्रोन शामिल हैं।
4- इज़राइल: लगभग 11% हिस्सेदारी के साथ इज़राइल भी भारत को महत्वपूर्ण हथियार और रडार सिस्टम की आपूर्ति करता है।
—————
6. परमाणु हथियारों की संख्या को नियंत्रित करने वाली अमेरिका और रूस के बीच की आखिरी बड़ी संधि कौन-सी थी, जो वर्ष 2026 की शुरुआत में समाप्त हो गई?
What was the last major treaty between the United States and Russia regulating the number of nuclear weapons, which expired in early 2026?
a. INF ट्रीटी (इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज ट्रीटी)
b. न्यू स्टार्ट (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी)
c. कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट बैन ट्रीटी (CTBT)
d. नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी (NPT)
Answer: b. न्यू स्टार्ट (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी)
– तथ्य: ‘New START’ संधि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों की सीमा तय करने वाली अंतिम सक्रिय संधि थी, जो रिन्यु न होने की वजह से 2026 की शुरुआत में खत्म हो गई।
– इसकी वजह से दुनिया में न्युक्लियर हथियारों की होड़ बढ़ गई।
– हस्ताक्षर और कार्यान्वयन: इस संधि पर 8 अप्रैल 2010 को प्राग में हस्ताक्षर किए गए थे और यह 5 फरवरी 2011 को लागू हुई।
– विस्तार: 2021 में, अमेरिका और रूस ने संधि को पांच साल के लिए बढ़ाकर 5 फरवरी 2026 तक कर दिया था।
– अंतिम स्थिति: यूक्रेन युद्ध और बिगड़ते संबंधों के कारण 2023 में रूस ने इसके कार्यान्वयन को निलंबित कर दिया था। अंततः 5 फरवरी 2026 को इस संधि की मियाद समाप्त हो गई और कोई नया उत्तराधिकारी समझौता न होने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
————–
7. किस देश में जून 2026 में सैंकड़ों बार भूकंप आया, जिसमें से एक भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 7.8 थी?
In which country did hundreds of earthquakes occur in June 2026, with the strongest one reaching a magnitude of 7.8?
a. फिलीपींस
b. वियतनाम
c. मलेशिया
d. जापान
a. फिलीपींस
– फिलीपींस में 8 जून 2026 को सुबह सुबह 5:07 बजे भूकंप आया। इसके बाद कुछ घंटों तक सैंकड़ो भूकंप आए, जिन्हें आफ्टरशॉक कहा जाता है।
– प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन हैं।
– अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में था।
– फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित कोटाबाटो ट्रेंच में हुई हलचल के कारण आया था।
भूकंप के बाद सुनामी भी आई।
– सबसे ऊंची लहर की ऊंचाई 1.4 मीटर (करीब 4.6 फीट) रही।
– भूकंप और सुनामी से 7 लाख से ज्यादा आबादी वाले बंदरगाह शहर जनरल सैंटोस में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
– यहां कई इमारतों में दरारें आ गईं, कुछ छोटी इमारतें आंशिक रूप से ढह गईं और एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इंडोनेशिया, मलेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस हुए
– इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी, उत्तर मलुकु क्षेत्रों में झटके महसूस हुए।
– मनाडो शहर के लोगों ने बताया कि कंपन काफी तेज था।
– इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी BMKG ने अपने उत्तर-पूर्वी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है।
– मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में भी एक मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई गई।
भूकंप के बाद लगातार आ रहे हैं आफ्टरशॉक
– मुख्य भूकंप के बाद उसी इलाके में कई और झटके दर्ज किए गए हैं।
– एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये आफ्टरशॉक हैं, जो बड़े भूकंप के बाद सामान्य रूप से आते हैं।
– वैज्ञानिकों का कहना है कि आफ्टरशॉक कई दिनों, हफ्तों या वर्षों तक जारी रह सकते हैं।
– कुछ मामलों में इनकी तीव्रता मुख्य भूकंप के बराबर या उससे ज्यादा भी हो सकती है, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है।
‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में है फिलीपींस
– फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित हैं।
– यह दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।
– इसी वजह से फिलीपींस दुनिया के सबसे अधिक आपदा प्रभावित देशों में गिना जाता है।
– वहां पर यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट दक्षिण की ओर खिसक रही हैं।
– इंडियन-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट उत्तर की ओर खिसक रही है. फिलिपीन्स प्लेटपश्चिम की तरफ जा रही है।
– अब इन तीनों प्लेटों में टकराव या खिसकाव की वजह से ज्वालामुखियों में विस्फोट होता रहता है।
फिलीपींस द्वीपीय देश
– राजधानी: मनीला
– आबादी: 11.7 करोड़
– भाषा: फिलिपिनो और अंग्रेजी
– मुद्रा: फिलीपीन पेसो
– पड़ोसी देश (समुद्री सीमा): ताइवान, चीन, वियतनाम, मलेशिया और इंडोनेशिया
—————
8. विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Oceans Day celebrated?
a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून
Answer: d. 8 जून
वर्ष 2026 की थीम
– नए सिरे से सोचें: हमारी जानी-पहचानी दुनिया से परे, हमारे महासागर के साथ एक नया रिश्ता।
– Reimagine: Beyond the world we know, a new relationship with our ocean
—————
9. भारत ने कौनसी वीं बार SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता?
For the how-many-th time did India win the SAFF Women’s Championship title?
a. पहली बार
b. तीसरी बार
c. पांचवीं बार
d. छठी बार
Answer: d. छठी बार

– फाइनल मुकाबले में भारत ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब अपने नाम किया।
– SAFF का फुल फॉर्म South Asian Football Federation है।
– SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भारत की मेजबानी में किया गया था।
– भारतीय महिला फुटबॉल टीम (Blue Tigresses) ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है।
– आयोजन देश: भारत (सभी मैच गोवा के मार्गाओ में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम / फतौर्डा स्टेडियम में खेले गए)।
– अवधि: 25 मई से 6 जून 2026 तक
– संस्करण: यह सैफ महिला चैंपियनशिप का 8वां संस्करण था
– कुल टीमें: 6 (भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव)
प्रमुख पुरस्कार और सम्मान
– चैंपियन: भारत (6वां खिताब)
– उपविजेता: बांग्लादेश
– मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP): सैनफिडा नोंग्रम (भारत)
– टॉप स्कोरर: अवेका सिंह (भारत) – 4 गोल
– सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: पंथोई चानू इलांगबम (भारत)
– फेयर प्ले अवॉर्ड: नेपाल
—————-
10. किस खेल की भारतीय दिग्गज खिलाड़ी डांगमेई ग्रेस ने जून 2026 में अंतर्राष्ट्रीय खेल से अपने संन्यास की घोषणा की?
Indian sports legend Dangmei Grace announced her retirement from international sports in June 2026; which sport does she play?
a. हॉकी
b. फुटबॉल
c. क्रिकेट
d. बास्केटबॉल
Answer: b. फुटबॉल
– डांगमेई ग्रेस ने 6 जून 2026 को गोवा में बांग्लादेश के खिलाफ सैफ (SAFF) महिला चैंपियनशिप जीतने के ठीक बाद यह भावुक घोषणा की।
– उन्होंने अपने करियर में 95 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया।
– 30 वर्षीय ग्रेस पिछले एक दशक से अधिक समय से भारतीय फॉरवर्ड लाइन की रीढ़ की हड्डी रही हैं।
– अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू: साल 2013
– कुल मैच (Caps): 95 मैच
– कुल अंतर्राष्ट्रीय गोल: 24 गोल
– मूल निवास: वह मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के डिमडैलॉन्ग (Dimdailong) गांव से ताल्लुक रखती हैं (रोंगमेई जनजाति)।
व्यक्तिगत सम्मान:
– AIFF इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: 2018–19
– IWL इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड: 2017–18
– FPAI इंडियन प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला): 2023
—————-
11. निर्माणाधीन जोजीला सुरंग किन दो UT/राज्यों के बीच है, जिसका ‘ब्रेकथ्रू’ (आर-पार खुदाई का काम) जून 2026 में पूरा हुआ?
The under-construction Zojila Tunnel is between which two UTs/States, whose ‘breakthrough’ was completed in June 2026?
a. हिमाचल प्रदेश और लद्दाख
b. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर
c. जम्मू कश्मीर और लद्दाख
d. लद्दाख और दिल्ली
Answer: c. जम्मू कश्मीर और लद्दाख

– 9 जून 2026 को इस टनल का ‘ब्रेकथ्रू’ (आर-पार खुदाई का काम) समय से 6 महीने पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
– लंबाई और स्वरूप: यह 13.153 किलोमीटर लंबी, हॉर्सशू (घोड़े की नाल) के आकार की, सिंगल-ट्यूब बाई-डायरेक्शनल (द्वि-दिशात्मक) सुरंग है।
– रिकॉर्ड: यह इतनी अधिक ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब बाई-डायरेक्शनल बाईपास सुरंग है। जबकि लंबाई के मामले में, 13.15 किलोमीटर लंबी यह सुरंग पूरे एशिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब बाई-डायरेक्शनल सुरंग है।
– ऊंचाई: समुद्र तल से लगभग 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
– स्थान/कनेक्टिविटी: यह श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) पर जम्मू- कश्मीर के गांदरबल जिले (बालटाल) को लद्दाख के द्रास जिले (मिनीमार्ग) से जोड़ती है।
– निर्माण एजेंसी: राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) की देखरेख में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) द्वारा क्रियान्वित।
– प्रयुक्त तकनीक: हिमालय की नाजुक भूवैज्ञानिक संरचना को काटने के लिए न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का उपयोग किया गया है।
सामरिक एवं सुरक्षात्मक महत्व
– ऑल-वेदर कनेक्टिविटी (बारहमासी संपर्क): वर्तमान में भारी बर्फबारी के कारण जोजिला दर्रा (Zojila Pass) सर्दियों में 3-4 महीने बंद रहता है। यह सुरंग भारतीय सेना को लद्दाख (विशेषकर एलएसी – LAC) पर चीन और पाकिस्तान की सीमाओं तक वर्ष भर निर्बाध पहुंच प्रदान करेगी।
– त्वरित सैन्य लामबंदी: सैनिकों, भारी हथियारों, टैंकों और गोला-बारूद की आवाजाही को सर्दियों में भी बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा सुदृढ़ होगी।
आर्थिक और सामाजिक महत्व
– समय और ईंधन की बचत: जोजिला पास को पार करने में लगने वाला 1 से 1.5 घंटे का समय घटकर मात्र 15 मिनट रह जाएगा। इससे लॉजिस्टिक्स लागत और ईंधन की भारी बचत होगी।
– पर्यटन को बढ़ावा: बारहमासी संपर्क से लद्दाख में शीतकालीन पर्यटन (Winter Tourism) को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे।
– आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति: सर्दियों के महीनों में लद्दाख में दवाओं, खाद्य पदार्थों और ईंधन की कमी की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियाँ
– नाजुक हिमालयी भूविज्ञान: हिमालय एक नवीन वलित पर्वत (Young Fold Mountain) है, जिसकी चट्टानें अस्थिर और नाजुक हैं। इसके समाधान के लिए आधुनिक NATM (न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड) तकनीक का प्रयोग किया गया।
– अत्यधिक मौसम: शून्य से नीचे का तापमान और हिमस्खलन (Avalanches) के खतरे के बीच काम करना इंजीनियरों के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसके लिए 18 किमी का विशेष दृष्टिकोण मार्ग (Approach Road) और सुरक्षा दीवारें बनाई गई हैं।

—-
जोजिला टनल के बारे में विस्तार से
विचार की उत्पत्ति (1997-1999)
– कारगिल युद्ध का सबक (1999): जोजिला टनल की आवश्यकता को सबसे अधिक 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान महसूस किया गया। सर्दियों और शुरुआती गर्मियों में जोजिला दर्रा भारी बर्फबारी के कारण बंद रहने से सेना की रसद आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित होती थी। सुरक्षा बलों को एक ऐसी सुरक्षित, बारहमासी और भूमिगत मार्ग की आवश्यकता थी जो पाकिस्तान की गोलाबारी की रेंज से बाहर हो।
– शुरुआती योजना (1997): हालांकि, सुरंग का प्रारंभिक सर्वेक्षण और व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Study) कारगिल युद्ध से ठीक पहले 1997 में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा शुरू किया गया था।
घोषणा और मंजूरी की लंबी प्रक्रिया (2005-2016)
– घोषणा (2005): तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2005 में इस परियोजना की औपचारिक घोषणा की।
– संभाव्यता रिपोर्ट (2012-2013): कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने 2012-13 में इसके निर्माण को मंजूरी दी, लेकिन अत्यधिक ऊंचाई, कठिन भूविज्ञान और कड़े वित्तीय नियमों के कारण कई बार इसके टेंडर रद्द हुए।
पुनः योजना और शिलान्यास (2018)
– प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास (मई 2018): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2018 में लेह में इस टनल की आधारशिला रखी। शुरुआत में इसे IL&FS कंपनी को सौंपा गया था, लेकिन कंपनी के वित्तीय संकट में डूबने के कारण काम फिर से रुक गया।
टनल की री-मॉडलिंग और वर्तमान कार्य (2020 – वर्तमान)
– लागत में कटौती (2020): केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट की दोबारा समीक्षा (Re-modelling) की गई। स्मार्ट डिजाइनिंग के माध्यम से इसके एस्टीमेट में करीब 4,000 करोड़ रुपये की बचत की गई।
– नया टेंडर (अगस्त 2020): इसका काम ‘मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ (MEIL) को सौंपा गया और अक्टूबर 2020 में टनल का पहला ब्लास्ट कर काम नए सिरे से शुरू हुआ।
– ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू (9 जून 2026): इसके सबसे कठिन हिस्से को काटकर सुरंग को दोनों ओर से सफलतापूर्वक आपस में जोड़ दिया गया है (Breakthrough achieved), जो कि समय सीमा से 6 महीने आगे है। इसके फरवरी 2028 तक पूरी तरह जनता के लिए खुलने की उम्मीद है।
—————
12. अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 की विजेता टीम का नाम बताएं?
Name the winning team of the Under-18 Hockey Asia Cup 2026.
a. जापान
b. भारत
c. नेपाल
d. श्रीलंका
Answer: b. भारत

– भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
– फाइनल मैच जापान के काकामिगाहारा में जून 2026 में आयोजित हुआ।
अंडर-18 एशिया कप 2026 में मेडेल
– गोल्ड – भारत
– सिल्वर – जापान
– पाकिस्तान – ब्रॉन्ज
—————-
13. प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में शीर्ष स्थान किस देश ने प्राप्त किया?
Which country secured the top position in the First World Yogasana Championship 2026?
a. भारत
b. जापान
c. आर्जेंटीना
d. नेपाल
Answer: a. भारत
– भारत ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में शीर्ष स्थान हासिल किया।
– भारत ने पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया और 102 स्वर्ण पदकों सहित कुल 114 पदक जीते।
– पांच दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईकेए एरिना में किया गया।
– इसमें 79 देशों के 522 एथलीटों ने भाग लिया।
पदक तालिका
1) भारत : 102 गोल्ड, 9 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज
2) जापान : 3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज
3) अर्जेंटीना : 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 0 ब्रॉन्ज
4) सिंगापुर : 2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज
5) नेपाल : 1 गोल्ड, 36 सिल्वर, 15 ब्रॉन्ज
—————-
14. बिरसा मुंडा का शहादत दिवस कब मनाया जाता है?
When is the martyrdom day of Birsa Munda celebrated?
a. 9 June
b. 10 June
c. 11 June
d. 12 June
Answer: a. 9 June
– 9 जून 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।
– वर्ष 2023 में उनकी 123वीं पुण्यतिथि है।
– बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुण्डा को भगवान की तरह पूजा जाता है।
—————
15. विश्व प्रत्यायन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Accreditation Day celebrated?
a. 9 June
b. 10 June
c. 11 June
d. 12 June
Answer: a. 9 June
वर्ष 2026 की थीम
– इनोवेशन, भरोसा और सस्टेनेबिलिटी: एक्रेडिटेशन की ताकत
– Innovation, Trust and Sustainability: The Power of Accreditation.
– यह दिवस वर्ष 2007 में अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) और अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) के बीच एक संयुक्त प्रयास के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया।
– प्रत्यायन (Accreditation) उपभोक्ताओं, व्यवसायों और नियामकों के बीच विश्वास और विश्वास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आश्वासन देकर किया जाता है कि उत्पाद, सेवाएं और प्रणालियां अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती हैं।
—————-
16. भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री कौन हैं?
Who is India’s longest-serving elected Prime Minister?
a. लाल बहादुर शास्त्री
b. जवाहर लाल नेहरू
c. इंदिरा गांधी
d. नरेंद्र मोदी
Answer: d. नरेंद्र मोदी
– 10 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने।
– उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों (13 मई, 1952 से लेकर 27 मई, 1964) के निर्वाचित प्रधानमंत्री के निरंतर कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
यहां ध्यान देने वाली बात
– पंडित जवाहर लाल नेहरू, भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई, 1964 को अपनी मृत्यु तक लगातार पद संभाला था। इस तरह उन्होंने कुल 6,130 दिनों तक प्रधानमंत्री का दायित्व निभाया।
– इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (10 जून 2026 तक 4,398 दिनों) काफी पीछे हैं।
– लेकिन मोदी सरकार ने इसे दूसरे ढंग से व्याख्या की। सरकार ने निर्वाचित अवधि को ही गिना, इसलिए नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बताया जा रहा है।
– दरअसल, आजादी के बाद अंतरिम सरकार बनी थी, जिसमें प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल, कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर थे।
– जब 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हो गया। उसके कुछ महीनों के बाद देश में पहला आम चुनाव हुआ।
– इसलिए निर्वाचित अवधि में जवाहर लाल नेहरू ने 13 मई, 1952 से लेकर 27 मई, 1964 को अपनी मृत्यु तक लगातार पद संभाला।
– इसी व्याख्या के आधार पर केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री पद पर रहने की बात कह रही है। इसको लेकर दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें एनडीए के सदस्य शामिल हुए।

