9 June 2022 Current Affairs

यह 9th June 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस देश ने महारानी एलिजाबेथ II को राज्य-प्रमुख पद से हटाने और गणतंत्र बनने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मंत्री नियुक्त किया?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. कनाडा
c. बहामास
d. ग्रेनेडा

Answer: a. ऑस्ट्रेलिया

– अभी तक ऑस्‍ट्रेलिया स्‍वतंत्र तो है, लेकिन रिपब्लिक नहीं।
– ऑस्‍ट्रेलिया की राज्‍य-प्रमुख (Head of Nation) महारानी, ब्रिटेन की क्‍वीन एलिजाबेथ II हैं।
– क्‍वीन के प्रतिनिधि के तौर पर गवर्नर जनरल पद है। नई सरकार को वही शपथ दिलाते हैं।
– मई 2022 में ऑस्‍ट्रेलिया में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के नेतृत्‍व में नई सरकार बनने के बाद रिपब्लिक बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
– इसके लिए पीएम एंथनी अल्बनीज ने मैट थीस्लवाइट को सहायक मंत्री बनाया है।
– उनके पद नाम Assistant Minister for the Republic रखा गया है।
– मैट को देश को गणतंत्र में परिवर्तन की देखरेख का काम सौंपा गया है।
– संभव है कि जनमत संग्रह करवाया जा सकता है।
– हालांकि इससे पहले 1999 में जनता ने जनमत संग्रह का खारिज कर दिया था।

किन देशों के लिए महारानी राज्य प्रमुख है?
– महारानी एलिजाबेथ न केवल यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महारानी हैं, बल्कि चौदह अन्य देशों की भी हैं। यह चौदह देश है-
– एंटीगुआ और बारबुडा
– ऑस्ट्रेलिया
– बहामास
– बेलीज
– कनाडा
– ग्रेनाडा
– तुवालु
– जमैका
– न्यूजीलैंड
– सेंट लूसिया
– पापुआ न्यू गिनी
– सोलोमन आइलैंड्स
– सेंट किट्स एंड नेविस
– सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडाइन्स

नोट – वर्ष 2021 में बारबाडोस ने महारानी को राज्‍य-प्रमुख के पद से हटाकर खुद को गणतंत्र (रिपब्लिक) घोषित किया था। हालांकि वह कॉमनवेल्‍थ का सदस्‍य बना हुआ है।

महारानी के अधिकार
– रानी के पास कुछ संवैधानिक कर्तव्य हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण नई सरकारों की स्वीकृति देना है।
– देश के आधार पर, वह औपचारिक रूप से कानून को मंजूरी दे सकती है।
– कुछ अधिकारियों को नियुक्त कर सकती है, या राज्य सम्मान प्रदान कर सकती है।
– गैर-यूके क्षेत्रों में, रानी इन कर्तव्यों को पूरा करने के लिए एक शाही प्रतिनिधि की नियुक्ति करती है।

ऑस्‍ट्रेलिया में महारानी के अधिकार
– ऑस्‍ट्रेलिया में ब्रिटिश महारानी केवल नाम मात्र की राज्‍य-प्रमुख हैं।
– हालांकि गवर्नर जनरल के पद पर नियुक्ति महारानी ही करती हैं।
– इसके लिए ऑस्‍ट्रेलिया की सरकार सिफारिश करती है और मुहर महारानी का लगता है।
– अन्‍य सभी तरह के कार्य ऑस्‍ट्रेलिया की सरकार के पास ही है।
– हालांकि 1986 से पहले ऐसा नहीं था। उस वक्‍त ब्रिटिश कानून ऑस्‍ट्रेलिया में लागू होता था।
– मतलब ब्रिटेन बहुत ज्‍यादा ऑस्‍ट्रेलिया की सत्‍ता पर हावी था।
– यहां तक कि वर्ष 1975 में ऑस्ट्रेलिया के पीएम गफ व्हिटलाम के बर्खास्त कराने में महारानी का हाथ था।
– हालांकि 1985 में ‘द ऑस्‍ट्रेलिया एक्‍ट’ ब्रिटिश और ऑस्‍ट्रेलियाई संसद में पास हुआ। यह 1986 में लागू हुआ।
– इसके बाद ब्रिटिश पार्लियामेंट के अधिकार ऑस्‍ट्रेलिया से समाप्‍त हो गए।
– हालांकि, हेड ऑफ द नेशन का दर्जा ब्रिटिश महारानी के पास रहा।
– अब इस बात पर सवाल हो रहे हैं कि क्‍यों एक विदेशी व्‍यक्ति को राज्‍य-प्रमुख पद पर बनाए रखा जाए। क्‍यों नहीं, एक ऑ‍स्‍ट्रेलियाई ही राज्‍य-प्रमुख बन सकता है।

ब्रिटेन की महारानी
– एलिजाबेथ II
– जन्‍म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। वर्तमान उम्र 96 वर्ष है।
– दो जून 1952 को ब्रिटेन की क्‍वीन बनीं। (70 साल से के क्‍वीन हैं)

ब्रिटेन के पीएम
– बोरिस जॉनसन

ऑस्‍ट्रेलिया
– पीएम : एंथनी अल्बनीज

—————
2. इंटरनेशनल क्रिकेटर मिताली राज ने क्रिकेट के किन प्रारूपों से सन्‍यास लेने की घोषणा की?

a. एक दिवसीय
b. टी20
c. टेस्‍ट
d. सभी प्रारूप

Answer: d. सभी प्रारूप

– मिताली राज भारतीय क्रिकेट टीम की कप्‍तान थी।
– उन्‍होंने 8 जून 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्‍यास की घोषणा की।

मिताली राज का कॅरियर
– उम्र 39 वर्ष है।
– टीम इंडिया के लिए 26 जून 1999 को डेब्यू किया था।
– भारतीय टीम के लिए 23 साल तक खेला।
– वूमेंस क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्‍यादा 10,868 रन बनाए।
– वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने 6 वर्ल्ड कप खेले।
– उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था।
– इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में भी वो टीम इंडिया के लिए मैदान पर खेलने उतरीं।
– मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी भारत के लिए पांच विश्व कप में भाग लिया है।

नई यात्रा शुरू
– मिताली ने रिटायरमेंट लेटर में कहा है कि यह यात्रा यहां खत्म होती है लेकिन एक नई यात्रा शुरू होगी।
– मैं इस खेल में बने रहना चाहती हूं।
– मैं इस खेल से प्यार करती हूं। मुझे भारत और पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट की बढ़ोत्तरी के लिए योगदान देने में खुशी होगी।

अर्वॉर्ड
अर्जुन अवॉर्ड : 2003
पद्मश्री : 2015
मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न अवॉर्ड : 2021

————–
3. मिताली राज के सन्‍यास के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्‍तान किसे बनाया गया?

a. स्‍मृति मंधाना
b. हरमनप्रीत कौर
c. झूलन गोस्‍वामी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. हरमनप्रीम कौर

– श्रीलंका के खिलाफ जून में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है।

————–
4. केन्द्र सरकार ने नेशनल एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी (NASP) 2022 को लॉन्च किया, इसमें कितने एयर स्पोर्ट्स को शामिल किया गया है?

a. 5
b. 10
c. 11
d. 15

Answer: c. 11

– नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेशनल एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी (NASP-2022) को 07 जून 2022 को लॉन्च किया।
– इस पॉलिसी में 11 एयर स्पोर्ट्स को शामिल किया गया है।
– एयर स्पोर्ट्स में वह खेल शामिल होते है जिनका माध्यम हवा हो।
– इस पॉलिसी का लक्ष्य भारत को वर्ष 2023 तक एयर स्पोर्ट्स में शीर्ष देश बनाना है।

शामिल किए गए 11 स्पोर्ट्स
1. एयरोबेटिक्स (Aerobatics)
2. एयरो मॉडलिंग और मॉडल रॉकेट्री (Aero modeling and model rocketry)
3. ऐमचुर- बिल्ट एंड एक्स्पेरिमेन्टल (Amateur-built and experimental aircraft)
4. बलूनिंग (Ballooning)
5. ड्रोन (Drones)
6. ग्लाइडिंग और पावर्ड ग्लाइडिंग (Gliding and powered gliding)
7. हैंग ग्लाइडिंग और पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग (Hang gliding and powered hang gliding)
8. पैराशूटिंग (स्काईडाइविंग, बेस जंपिंग और विंग सूट आदि सहित) [Parachuting (including skydiving, BASE jumping and wing suits etc.)]
9. पैराग्लाइडिंग और पैरा मोटरिंग (पावर्ड पैराशूट ट्राइक आदि सहित) [Paragliding and para motoring (including powered parachute trikes etc.)]
10. पावर्ड एयरक्राफ्ट (अल्ट्रा लाइट, माइक्रो लाइट और लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट आदि सहित) [Powered aircraft (including ultra light, micro light and light sports aircraft etc.)]
11. रोटरक्राफ्ट (ऑटोगाइरो सहित) [Rotorcraft (including autogyro)]

NASP के तहत, भारत में एयर स्पोर्ट्स के लिए चार स्तरीय शासन संरचना होगी
1. एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया।
2. व्यक्तिगत एयर स्पोर्ट्स के लिए राष्ट्रीय संघ
3. क्षेत्रीय (जैसे पश्चिम / दक्षिण / उत्तर पूर्व आदि) या राष्ट्रीय एयर स्पोर्ट्स संघों की राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर की इकाइयाँ
4. डिस्ट्रिक्ट-लेवल एयर स्पोर्ट्स असोसीऐशंस

NASP-2022 के प्रमुख उद्देश्य
– एयर स्पोर्ट्स के कल्चर को बढ़ावा देना।
– एयर स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण, संचालन, रखरखाव और प्रशिक्षण सहित सुरक्षा को अपनाने में सक्षम बनाना।
– एक सरल, हितधारक-अनुकूल और प्रभावी शासन संरचना विकसित करना।
– भारतीय खिलाड़ियों को एयर स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना।
– आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में एयर स्पोर्ट्स उपकरणों के डिजाइन, विकास और निर्माण को बढ़ावा देना।

NASP से कितना रोजगार उत्‍पन्‍न होने की संभावना है?
– केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के अनुसार इस पॉलिसी से 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू जनरेट होगा।
– इसके अलावा 1,00,000 डायरेक्ट जॉब्स जनरेट होंगी।

————-
5. पीसकीपिंग सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट 2022’ में भारत की सेना ने भाग लिया, इस अभ्यास का आयोजन किस देश ने किया?

a. अमेरिका
b. मंगोलिया
c. जापान
d. रूस

Answer: b. मंगोलिया

– भारतीय सेना ने 06 जून 2022 को इस पीसकीपिंग अभ्यास में भाग लिया।
– इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स की एक टुकड़ी ने किया।
– यह अभ्यास मंगोलिया के फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में 06-17 जून 2022 तक चलेगा।
– इस मल्टीनेशनल अभ्यास में 16 देश भाग लेंगे।
– इस अभ्यास को यूएस इंडो पैसिफिक कमांड स्पॉन्सर कर रहा है।
– मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख ने अभ्यास का उद्घाटन किया।

खान क्वेस्ट 2022 का उद्देशय
– देशों के बीच इंटरोऑपरेबिलिटी को बढ़ाना।
– सैन्य से सैन्य संबंधों का निर्माण करना।
– पीस (शांति) सपोर्ट ऑपरेशंस और प्रतिभागी देशों के बीच सैन्य तैयारी का विकास करना।
– यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों के सेनाओं की बीच सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों को साझा करने में सक्षम बनाएगा।
– इसमें फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास, कॉम्बेट वार्ता, लेक्चर तथा प्रदर्शन शामिल होंगे।

खान क्वेस्ट
– वर्ष 2003 में इस अभ्यास की स्थापना हुई थी।
– लेकिन वर्ष 2006 में जाकर यह एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास बन गया।
– खान क्वेस्ट एक वार्षिक पीसकीपिंग सैन्य अभ्यास है, जिसका आयोजन हर वर्ष गर्मियों में किया जाता है।
– इस अभ्यास में मल्टीनेशनल पीसकीपिंग ऑपरेशंस कंडक्ट किए जाते है।
– इसमें यूएन पीसकीपिंग मिशन के अभ्यास शामिल होते है।
– यह आमतौर पर एक उद्घाटन समारोह द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें मंगोलिया के राष्ट्रपति शामिल होते हैं।

मंगोलिया
राजधानी- उलानबाटार
राष्ट्रपति- उखनागिन खुरेलसुख

——————
6. गृहमंत्री अमित शाह ने नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया, यह कहां स्थित है?

a. पटना
b. रांची
c. नई दिल्ली
d. लखनऊ

Answer: c. नई दिल्ली

– गृहमंत्री अमित शाह ने 07 जून 2022 को नई दिल्ली में नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया।

नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट
– इस इंस्टिट्यूट को बनाने में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए है।
– यह इंस्टिट्यूट सरकार को योजनाओं के लिए इनपुट्स देगा।
– एक नेशनल नोडल एजेंसी की तरह काम करेगा।
– कल्चरल हेरिटेज को कंजर्व और प्रमोट करने के लिए इस इंस्टिट्यूट में एक नेशनल नॉलेज सेन्टर को भी स्थापित किया जायेगा।
– यह सेन्टर शिक्षा,कार्यकारी और विधायी क्षेत्र से जुड़ी जनजातियों की समस्याओं का समाधान करेगा।

————–
7. भारत और इजरायल ने जून 2022 में किस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट साइन किया?

a. डिफेंस
b. कल्चर
c. हेल्थ
d. एजुकेशन

Answer: a. डिफेंस

– भारत और इजरायल ने 02 जून 2022 को डिफेंस तकनीकी में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर साइन किया।
– LoI भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इजरायल के रक्षा मंत्री बेंजामिन गैंट्ज के बीच साइन किया गया।
– इसके अलावा दोनों देशों ने डिफेंस कोऑपरेशन को लेकर एक विजन स्टेटमेंट को भी अपनाया।

इजरायल
राजधानी: जेरूसलम
पीएम: नफ्ताली बेनेट

————–
8. किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को यूनिसेफ ने लगातार 20वें वर्ष गुडविल एंबेसडर बनाए रखने का फैसला किया?

a. कपिल देव
b. अनिल कुंबले
c. सचिन तेंदुलकर
d. आशीष नेहरा

Answer: c. सचिन तेंदुलकर

– यूनिसेफ ने इस बात की जानकारी 16 मई 2022 को दी।
– सचिन को पहली बार वर्ष 2003 में यूनिसेफ का गुडविल एंबेसडर बनाया गया था।

यूनिसेफ के साथ सचिन की साझेदारी
– वर्ष 2003 में, उन्हें जागरूकता पैदा करने और भारत में पोलियो की रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए चुना गया।
– वर्ष 2008 में, उन्हें समुदायों के बीच स्वच्छता और स्वच्छता बनाने और बढ़ावा देने के लिए नियुक्त किया गया।
– वर्ष 2013 में, उन्हें पूरे क्षेत्र में अच्छे हाइजीन और स्वच्छता को प्रोमेट करने के लिए दक्षिण एशिया के लिए यूनिसेफ का एंबेसडर नियुक्त किया गया था।
– वर्ष 2019 में, वह यूनिसेफ नेपाल के ‘बैट फॉर ब्रेन डेवलपमेंट’ अभियान के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा पर गए थे।

यूनिसेफ (UNICEF)
फुल फॉर्म- यूनाईटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स इमरजेंसी फंड्स
मुख्यालय- न्यूयॉर्क (अमेरिका)
हेड- कैथरीन एम रसेल

————–
9. विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) कब मनाया जाता है?

a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून

Answer: d. 8 जून

वर्ष 2022 की थीम
– पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई
– Revitalisation: Collective Action for the Ocean

————–

10. विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumor Day) कब मनाया जाता है?

a. 6 जून
b. 7 जून
c. 8 जून
d. 9 जून

Answer: c. 8 जून

वर्ष 2022 की थीम
– “Together We Are Stronger.”

– विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पहली बार 8 जून 2000 को जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (“Deutsche Hirntumorhilfe e.V.”) द्वारा ब्रेन ट्यूमर रोगियों का समर्थन करने के लिए मनाया गया था।
– इसकी स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी और इसमें 14 देशों के 500 पंजीकृत सदस्य हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *