10 & 11 June 2022 Current Affairs

यह 10th & 11th June 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत निर्वाचन आयोग ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कब तय किया?

a. 15 जुलाई
b. 18 जुलाई
c. 20 जुलाई
d. 25 जुलाई

Answer: b. 18 जुलाई

– मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने प्रेसिडेंट इलेक्‍शन शेड्यूल को अनाउंस किया।

राष्ट्रपति चुनाव 2022: पूरा कार्यक्रम
– नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 15 जून
– नामांकन की अंतिम तिथि : 29 जून
– उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि : 02 जुलाई
– मतदान की तिथि : 18 जुलाई
– मतगणना की तिथि: 21 जुलाई 2022
– नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

– राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे।
– कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्य को व्हिप जारी नहीं कर सकता है।
– आयोग ने चुनाव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का प्रयास किया है।
– इसके तहत बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा।

राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
– राष्ट्रपति का चुनाव एक इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है।
– इसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ने की पात्रता
– अनुच्छेद 58 के तहत, एक उम्मीदवार को राष्ट्रपति के पद का चुनाव लड़ने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना चाहिए: – भारत का नागरिक होना चाहिए
– आयु 35 वर्ष की पूरी होनी चाहिए
– लोकसभा का सदस्य होने के योग्य होना चाहिए
– भारत सरकार या किसी राज्य की सरकार के अधीन या किसी स्थानीय या अन्य प्राधिकरण के अधीन किसी भी उक्त सरकार के नियंत्रण के अधीन लाभ का कोई पद धारण नहीं किया होना चाहिए।

भारत निर्वाचन आयोग
गठन: 25 जनवरी 1950
मुख्यालय: नई दिल्ली
कितने आयुक्‍त : तीन (एक मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त और दो चुनाव आयुक्‍त)
मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार
चुनाव आयुक्‍त : अनूप चंद्र पांडेय (एक अन्‍य पद खाली है)

—————
2. देश के सबसे लंबे स्टील ब्रिज का उद्घाटन कहां किया गया?

a. बिहार
b. केरल
c. कर्नाटक
d. गोवा

Answer: a. बिहार

————
3. देश के सबसे लंबे स्टील ब्रिज का नाम बताएं, जिसका उद्घाटन जून 2022 में हुआ?

a. बोगीबील ब्रिज
b. ढोला सादिया ब्रिज
c. हावड़ा ब्रिज
d. महात्‍मा गांधी सेतु

Answer: d. महात्‍मा गांधी सेतु

– यह 5.75 किलोमीटर लंबा स्‍टील ब्रिज है।
– यह पुल बिहार की राजधानी पटना और शहर हाजीपुर को जोड़ता है।
– इसका पुनर्निमाण (रेनोवेट) किया गया है। ब्रिज के पिलर पुराने हैं।
– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन 07 जून 2022 को किया।
– पहले यह कांक्रीट का पुल था।

महात्मा गांधी सेतु पुल
– इसका निर्माण वर्ष 1982 में हुआ था।
– उस वक्‍त यह कांक्रीट का बना था। तब इसे देश का सबसे बड़ा पुल माना जाता था। हालांकि बाद में इससे भी लंबे पुल बने।
– उद्घाटन तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।
– लेकिन तकनीक खामी की वजह से करीब एक दशक पहले इसमें दिक्‍कतें आने लगीं।
– तब इंजीनियर्स ने इसी पुल के पिलर पर स्‍टील ब्रिज बनाने का फैसला किया।
– मोदी सरकार ने 2016 में फोर लेन स्टील ब्रिज के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी थी।
– इसे स्टील ब्रिज में तब्दीली करने के लिए 1,742 करोड़ रुपए खर्च किए गए है।
– इसका एक लेन वर्ष 2020 में ही चालू हो गया था।
– मई 2022 में दूसरे लेन का उद्घाटन हुआ।

बिहार
– राजधानी : पटना
– सीएम : नीतीश कुमार
– गवर्नर – फगु चौहान

—————
4. QS (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में कौनसी यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है?

a. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
b. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
c. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
d. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी

Answer: d. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT)

टॉप-10 ग्लोबल यूनिवर्सिटीज

 

किस आधार (पैरामीटर) पर रैंकिंग
– एकेडेमिक रेप्‍यूटेशन, एंप्‍लॉयर रेप्‍यूटेशन, टीचर-स्‍टूडेंट रेश‍ियो, इंटरनेशनल फैकेल्‍टी रेशियो, इंटरनेशनल स्‍टूडेंट्स रेशियो, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क, छात्रों की नौकरी

————–
5. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भारत के किस संस्‍थान को सबसे बेहतर रैंकिग मिली?

a. JNU
b. IISc बैंगलोर
c. IIT मद्रास
d. IIT बॉम्‍बे

b. IISc बैंगलोर

– दुनिया के टॉप 100 की लिस्‍ट में भारतीय संस्‍थान नहीं हैं।
– IISc बैंगलोर की रैंकिंग 155 है।
– पिछली रैंकिंग (2022) में इस संस्‍थान की रैंकिंग 186 थी। मतलब कि इस बार रैंकिंग बेहतर हुई है।

—————
6. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में टॉप 200 की लिस्ट में भारत के कितने इंस्‍टीट़यूट शामिल हैं?

a. 7
b. 3
c. 5
d. 4

Answer: b. 3

कौन से संस्थान?
रैंक और संस्थान
155 – IISc (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर)
172 – आईआईटी बॉम्बे
174 – आईआईटी दिल्ली

टॉप 500 रैंकिंग में शामिल भारत की टॉप 09 यूनिवर्सिटी

DU, JNU, Jamia पिछली रैंकिंग से नीचे गिरे
– DU पिछली रैंकिंग में 474 रैंक पर था, लेकिन 2023 रैकिंग में 521-530 के बीच है।
– JNU पिछली रेंकिंग में 561-570 पर था, लेकिन 2023 में 601-650 पर है।
– जामिया मिलिया इस्‍लामिया पिछली रैंकिंग में 751-800 पर था, लेकिन 2023 में 801 से 1000 के बीच है।

—————-
7. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 (Top 1500) में भारत के कितने इंस्‍टीट़यूट शामिल हैं?

a. 15
b. 33
c. 41
d. 88

Answer: c. 41

– QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप 1500 की लिस्‍ट होती है।
– पिछली रैंकिंग (2022) में 35 संस्‍थान शामिल थे।
– जबकि 2023 रिपोर्ट में 41 संस्‍थान हैं।

—————-
8. NHAI ने कितने कम समय में 75 किलोमीटर सिंगल लेन सड़क निर्माण करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

a. 110 घंटे और 35 मिनट
b. 105 घंटे और 33 मिनट
c. 100 घंटे और 20 मिनट
d. 90 घंटे और 10 मिनट

Answer: b. 105 घंटे और 33 मिनट (5 दिन के अंदर)

– NHAI ने यह सड़क NH-53 में मौजूद अमरावती से अकोला सेक्शन पर बनाई।
– सिंगल लेन में 75 किलोमीटर बिटुमिनस कंक्रीट का निर्माण हुआ है। दोनों लेन को जोड़ लें, तो इसकी दूरी 37.5 किलोमीटर होगी।
– इसमें 105 घंटे और 33 मिनट (5 दिन के अंदर) वक्‍त लगा, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।
– यह सड़क महाराष्ट्र के अमरावती और अकोला जिले के बीच है।
– इसका निर्माण 720 कर्मचारियों ने किया है।
– निर्माण कार्य 03 जून 2022 को सुबह 7:27 बजे हुआ था और 07 जून को शाम पांच बजे पूरा हुआ।

किस देश ने 10 दिन में सड़क निर्माण करने का रिकॉर्ड बनाया था?
– NHAI के अलावा वर्ष 2019 में कतर ने 25.275 किलोमीटर की बिटुमिनस सड़क का निर्माण 10 दिन के रिकॉर्ड समय में किया था।

अमरावती से अकोला खंड
– यह खंड NH-53 का हिस्सा है।
– यह एक महत्वपूर्ण ईस्ट कॉरिडोर है।
– यह कॉरिडोर कोलकाता, रायपुर, नागपुर और सूरत जैसे सिटीज को कनेक्ट करता है।

—————
9. 4th स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स (2021-22) में बड़े राज्‍यों की श्रेणी में पहला स्थान किसने पाया?

a. तमिलनाडु
b. गुजरात
c. महाराष्ट्र
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. तमिलनाडु

– केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्ल्‍ड फूड सेफ्टी डे (7 जून) को यह रिपोर्ट जारी की।
– 4th स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स (2021-22) को FSSAI (फूड सेफ्टी स्‍टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने तैयार किया है।

रैक और राज्य
1. तमिलनाडु
2. गुजरात
3. महाराष्ट्र
4. हिमाचल प्रदेश
5. पश्चिम बंगाल
5. मध्‍य प्रदेश
6. केरल
7. उत्तराखंड
8. ओडिशा
8. उत्तर प्रदेश
9. कर्नाटक
10. राजस्थान
11. पंजाब
12. झारखंड
13. हरियाणा
13. छत्तीसगढ़
14. असम
15. तेलंगाना
16. बिहार
17. आंध्र प्रदेश

————–
10. 4th स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स (2021-22) में छोटे राज्‍यों की श्रेणी में पहला स्थान किसने पाया?

छोटे राज्यों की इंडेक्स रैंकिंग
रैक और राज्य
1. गोवा
2. मणिपुर
3. सिक्किम
4. त्रिपुरा
5. मेघालय
6. नागालैंड
7. मिजोरम
8. अरुणाचल प्रदेश

केंद्र शासित प्रदेशों की इंडेक्स रैंकिंग

रैक और प्रदेश
1. जम्मू और कश्मीर
2. दिल्ली
3. चंडीगढ़
4. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
5. लद्दाख
6. पुडुचेरी
7. दादरा, नगर हवेली और दमन, दीव
8. लक्षद्वीप

स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स
– राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने खाद्य सुरक्षा इकोसिस्टम को बेहतर करने के लिए FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) इंडेक्स जारी करता है।
– इंडेक्स में राज्यों के खाद्य सुरक्षा के प्रदर्शन को पांच मानकों पर मापा जाता है।

यह पांच मानक है –
– ह्यूमन रिसोर्स एंड इंस्टिट्यूशनल डाटा (20% वेटेज )
– कम्प्लाइअन्स – Compliance (30% वेटेज )
– फूड टेस्टिंग-इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विलांस (20% वेटेज)
– ट्रेनिंग एंड कैपासिटी बिल्डिंग (10% वेटेज)
– कंज्यूमर इंम्पॉवरमेंट (20% वेटेज)

ह्यूमन रिसोर्स एंड इंस्टीट्यूशनल डाटा
(Human Resources and Institutional Data)
– यह पैरामीटर मानव संसाधन से जुड़ी चीजों को मापता है।
– उदाहरण के तौर पर फूड सेफ्टी ऑफिसर, नामित अधिकारी, न्याय संबंधी सुविधाएं और फूड अथॉरिटी की मीटिंग्स।

कम्प्लाइअन्स (Compliance)
– खाद्य व्यापार में लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के पूरे आंकड़ो को मापता है।
– खाद्य व्यापार का निरीक्षण करना।

फूड टेस्टिंग-इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विलांस
(Food Testing- Infrastructure and Surveillance)
– यह पैरामीटर फूड सैंपल्स के परीक्षण के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में ट्रैन्ड मैनपॉवर के साथ पर्याप्त टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता को मापता है।

ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग (Training and Capacity Building)
– यह पैरामीटर राज्यों में खाद्य व्यापार में फूड सेफ्टी सुपरवाइजर्स की उपलब्धता को मापता है।

कंज्यूमर एम्पावरमेंट (Consumer Empowerment)
– यह पैरामीटर FSSAI की विभिन्न उपभोक्ता सशक्तिकरण पहलों
में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन को मापता है।
– उदाहरण के तौर पर फूड फोर्टिफिकेशन, ईट राइट कैंपस, रेस्टोरेंट्स की स्वच्छता और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब।

————
11. केंद्र सरकार ने ‘प्रसार भारती’ के CEO का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया?

a. शशि शेखर वेम्पति
b. मयंक कुमार अग्रवाल
c. अजय कांत त्रिवेदी
d. मोहन राम पाण्डेय

Answer: b. मयंक कुमार अग्रवाल

– मयंक कुमार अग्रवाल दूरदर्शन समाचार के महानिदेशक (DG) हैं।
– उन्‍हें अगले आदेश या पद पर नियमित नियुक्ति तक ‘प्रसार भारती’ CEO का अतिरिक्‍त प्रभार मिला है।
– इसकी मंजूरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जून 2022 में दी।
– मयंक कुमार अग्रवाल 1984 बैच के इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस (IIS) अधिकारी है।
– इससे पहले प्रसार भारती के CEO शशि शेखर वेम्‍पति थे। उनका कार्यकाल 8 जून 2022 को समाप्‍त हो गया।

—————
12. कोयला खनिक दिवस (Coal Miners Day) कब मनाया जाता है?

a. 2 मई
b. 3 मई
c. 4 मई
d. 5 मई

Answer: c. 4 मई

—————-
13. विश्‍व थैलीसीमिया दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 मई
b. 8 मई
c. 5 मई
d. 9 मई

Answer: b. 8 मई

– थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जिसमें मरीज के भीतर खून का ठीक से निर्माण नहीं हो पाता है।
– इस रोग से पीड़ित व्यक्तियों के शरीर में लाल रक्त कणिकाओं (Red blood cells) और हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) की मात्रा कम होती है।
– इसकी वजह से रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।

वर्ष 2022 की थीम
– ‘बी अवेयर, शेयर, केयर: थैलेसीमिया की ज़ानकारी में सुधार के लिए वैश्विक समुदाय के साथ काम करना
– Be Aware.Share.Care: Working with the global community as one to improve thalassemia knowledge

—————-
14. अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान (IAI) के नए अध्यक्ष कौन बनें?

a. मुकेश सोना
b. अखिल मुखर्जी
c. प्रकाश पांडे
d. सतीश पाई

Answer: d. सतीश पाई

– वह हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक हैं, जो दुनिया के बड़े एल्यूमीनियम उत्पादकों में से एक है।
– IAI का उद्देश्य एल्युमीनियम उद्योग के सतत विकास को बढ़ावा देना और एल्युमीनियम उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर उनकी मांग को बढ़ाना है।

——————
15. केंद्र सरकार ने सीबीएसई की नई अध्‍यक्ष (Chairperson) किसे नियुक्‍त किया?

a. निधि छिब्‍बर
b. विवेक कुमार देवगन
c. आशीष मुखर्जी
d. रोहित भार्गव

Answer: a. निधि छिब्‍बर

– वह 1994 बैच की छत्‍तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *