7 & 8 June 2022 Current Affairs

यह 7 & 8 June 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. PM मोदी ने AKAM (आजादी का अमृत महोत्‍सव) सिरीज के कितने रुपए के नए सिक्‍के जारी किए?

a. 1 रुपए
b. 2 और 5 रुपए
c. 10 और 20 रुपए
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– Finance and Ministry of Corporate Affairs ने आजादी के अमृत महोत्‍सव के तहत ‘प्रतिष्ठित सप्‍ताह’ (Iconic week) समारोह 6 से 11 जून 2022 तक आयोजित किया।
– इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली में किया।
– इस दौरान उन्‍होंने स्‍पेशल सिरीज ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्‍के जारी किए।
– इन स्‍पेशल सिरीज के सिक्‍कों का लोगों AKAM (आजादी का अमृत महोत्‍सव) है।
– इन सिक्‍कों को दृष्टिबाधित व्‍यक्ति भी आसानी से पहचान सकेंगे।

—————–
2. केन्द्र सरकार ने क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया?

a. इंडियन बिजनेस पोर्टल
b. क्रेडिट पोर्टल
c. लॉ इनकम पोर्टल
d. जन समर्थ पोर्टल

Answer: d. जन समर्थ पोर्टल

– पीएम मोदी ने 06 जून 2022 को इस पोर्टल को लॉन्च किया।
– इस पोर्टल से बैंक सहित 125 से ज्यादा वित्तीय संस्थाएं जुड़ गई है।

जन समर्थ पोर्टल’ के बारे में
– यह एक डिजिटल पोर्टल है।
– इस पोर्टल पर 13 क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाएं उपलब्ध है।
– इस पोर्टल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

‘जन समर्थ पोर्टल’ से लोगों को क्या फायदा?
– सरकारी स्कीम के अंतर्गत लोन लेना काफी आसान हो जायेगा।
– पोर्टल के जरिए 13 सरकारी योजनाओं के तहत लोन के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।
– हालांकि, अभी सिर्फ चार कैटेगरी के लोन के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।

कौनसे लोन के लिए अप्लाई कर सकते है?
– वर्तमान में कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, जीवनयापन, बिजनेस की शुरुआत के लिए लोन है।
– लोन के अप्लाई करने से लेकर स्वीकृति तक सारा काम इस पोर्टल पर ऑनलाइन होगा।
– पोर्टल में लोन की स्थिति भी देखी जा सकेगी।
– अगर लोन नहीं मिलता तो आवेदक शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है।

लोन के लिए कैसे कर सकेंगे अप्लाई?
– कुछ प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
– इससे पात्रता जांची जा सकेगी।
– अगर आवदेक के पास किसी योजना के लिए सारी पात्रता है, तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
– आवेदन होने के बाद एक डिजिटल अप्रूवल मिलेगा।

लोन के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
– लोन के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है।
– बस लोन के लिए एक व्यक्ति को पात्र होना चाहिए।

—————–
3. दुनिया में फिशिंग कैट्स (मछली का शिकार करने वाली बिल्ली) की पहली जनगणना भारत की किस झील में हुई?

a. डल झील
b. चिल्‍का झील
c. सांभर झील
d. राजसमंद झील

Answer: b. चिल्‍का झील

– भारत में ओडिशा की चिल्का झील (एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून) में स्थित फिशिंग कैट्स की जनगणना की गई।
– चिल्का डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) ने द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट (TFCP) के साथ मिलकर यह जनगणना की है।
– यह मछली पकड़ने वाली बिल्ली का दुनिया का पहला जनसंख्या अनुमान है।

जनगणना में कितनी फिशिंग कैट्स पाई गई?
– 176 फिशिंग कैट्स

जनगणना कैसे की गई?
– यह जनगणना दो चरणों में हुई।
– पहले चरण की जनगणना वर्ष 2021 में चिल्का की 115 किमी में पहली दलदली जगह पर की गई।
– दूसरे चरण की जनगणना वर्ष 2022 में चिल्का के तटीय द्वीपों के साथ परीकुड पर की गई।
– दो चरणों में कुल 150 कैमरा ट्रैप तैनात किए गए थे,जिनमें से प्रत्येक को 30 दिनों के लिए फील्ड में लगाया गया था।
– डेटा को एनालाइज करने के लिए स्पेशली एक्सप्लिक्ट कैप्चर रिकैप्चर (SECR) मेथड का उपयोग किया गया था।

फिशिंग कैट्स
– इनका साइंटिफिक नाम Prionailurus viverrinus (प्रियनैलुरस विवरिनस) है।
– यह बिल्लियां मछली, मेढ़क,सांप और बड़े जानवरों को खाती है।
– इन्हें फिशिंग कैट्स इसलिए बोला जाता है, क्योंकि यह मछलियों का शिकार बड़े आसानी से कर लेती है।
– इन बिल्लियों का आकार आम बिल्लियों से दोगुना होता है।
– यह बिल्लियां दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में पाई जाती है।
– यह बिल्लियां दलदली भूमि और बाढ़ वाले जंगलों में पाई जाती हैं।
– यह बिल्लियां भूमि और जल दोनों जगह शिकार कर सकती है।
– यह बिल्लियां दस एशियाई देशों में पाई जाती है।

—————–
4. मेन्स सिंगल्स का फ्रेंच ओपन 2022 का खिताब किसने जीता?

a. कैस्पर रुड
b. जिमी कोनर्स
c. राफेल नडाल
d. नोवाक जोकोविच

Answer: c. राफेल नडाल

– फ्रेंच ओपन 16 मई से 5 जून तक फ्रांस (पेरिस) में आयोजित हुआ।
– स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 05 जून 2022 को ने फ्रेंच ओपन 2022 का खिताब अपने नाम किया।
– उन्होंने ने यह खिताब मेन्स सिंगल्स मैच में जीता।
– राफेल नडाल ने यह अपना 14वां फ्रेंच ओपन जीता है।
– इसके अलावा यह उनका 22 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

नोट
– ग्रैंड स्लैम चार प्रकार के होते है- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन।

————-
5. वुमेन सिंगल्स का फ्रेंच ओपन 2022 का खिताब किसने जीता?

a. कैरोलिन गार्सिया
b. इगा स्विएटेक
c. कोको गॉफ
d. क्रिस्टीना म्लादेनोविच

Answer: b. इगा स्विएटेक

– वह पौलेंड की खिलाड़ी हैं।
– उन्‍होंने 4 जून 2022 को फाइनल में अमेरिका की कोको गॉफ को हराकर फ्रेंच ओपन 2022 का खिताब जीता है।
– उन्होंने यह खिताब वुमेन सिंगल्स मैच में जीता है।
– स्विएटेक ने यह अपना दूसरा फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।

ग्रैंड स्लैम में 5 श्रेणियां होती हैं
– पुरुष एकल
– महिला एकल
– पुरुष युगल
– महिला युगल
– मिश्रित युगल

टाइटल – विजेता
पुरुष एकल – राफेल नडाल (स्पेन)
महिला एकल – इगा स्विटेक (पोलैंड)
पुरुष युगल – मार्सेलो अरवलो (अल सल्वाडोर), जीन-जूलियन रोजर (नीदरलैंड)
महिला युगल – कैरोलीन गार्सिया (फ्रेंच), क्रिस्टीना मलादेनोविक (फ्रांस)
मिश्रित युगल – एना शिबहारा (जापान), वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड)

————–
6. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने तुर्की के किस नए नाम को स्वीकार किया?

a. तुर्किये
b. तुर्किम
c. तुर्कित
d. तुर्किन

Answer: a. तुर्किये (Turkiye)

– तुर्की की सरकार ने यूएन को पत्र भेजकर अनुरोध किया था कि उसके देश को तुर्किये के रूप में संदर्भित किया जाए।
– इस अनुरोध को यूएन ने 01 जून 2022 को स्वीकार कर लिया है।

तुर्की ने फरवरी 2022 में बदला था अपना नाम
– तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने फरवरी 2022 में अपने देश का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया।
– एर्दोगन ने एक बयान जारी कर इसके बारे में बताया था।
– इसके साथ ही अंतरर्राष्‍ट्रीय संगठनों से इन नाम के इस्‍तेमाल करने को कहा था।
– उनका कहना था कि तुर्किये शब्द तुर्की राष्ट्र की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों को बेहतरीन तरीके से दर्शाता है।

तुर्किये ही क्यों चुना गया?
– सदियों से यूरोपीय लोगों ने इस देश को पहले ओटोमन स्टेट और फिर तुर्किये नाम से संबोधित किया।
– वर्ष 1923 में पश्चिमी देशों के कब्जे से आजाद होने के बाद तुर्की को तुर्किये नाम से ही जाना गया था।
– टर्किश भाषा में तुर्की को तुर्किये कहा जाता है। बाद में इसे तुर्की कहा जाने लगा और इस देश ने भी इसे ही अपना लिया।
– तुर्की नाम से अमेरिका में एक मशहूर पक्षी होता है। अमेरिका में मनाए जाने वाले थैंक्सगिविंग त्योहार में इस पक्षी के मीट से कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
– एक्सपर्ट्स का कहना है कि नाम बदलना कोई असामान्य बात नहीं है. ये फैसला देश की ब्रांडिंग से जुड़ा होता है।

इन देशों ने भी बदले हैं नाम
– नीदरलैंड ने दुनिया में अपनी छवि को आसान बनाने के लिए ‘हॉलैंड’ नाम को हटा दिया था।
– उससे पहले, ‘मैसेडोनिया’ ने ग्रीस के साथ एक राजनीतिक विवाद के कारण नाम बदलकर उत्तरी मैसेडोनिया कर दिया था।
– वर्ष 1935 में ईरान ने अपना नाम फारस से बदल लिया था, पश्चिमी देशों में फारस शब्द का इस्तेमाल किया जाता था।
– फारसी में ईरान का अर्थ पर्शियन है, उस समय यह माना गया था कि देश को स्थानीय रूप से यूज किए जाने वाले नाम से ही पुकारना चाहिए न कि ऐसा नाम जो बाहर के लोग जानते हैं।

—————–
7. IIFA (आइफा) अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट एक्टर का पुरस्‍कार किसे मिला?

a. विक्की कौशल
b. अक्षय कुमार
c. कार्तिक आर्यन
d. रणबीर कपूर

Answer: a. विक्की कौशल

– विक्की कौशल को यह अवॉर्ड फिल्म ‘सरदार उधम’ में क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह का बेहतरीन किरदार निभाने पर मिला।
– इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।

IIFA (आइफा) अवॉर्ड्स 2022
– यह अवॉर्ड समारोह 03-04 जून को अबू धाबी (यूएई) में हुआ।

IIFA : International Indian Film Academy Awards.
– आइफा अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी।
– आइफा का फुल फॉर्म – International Indian Film Academy Awards (अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार)
– यह अवार्ड दुनिया भर में भारतीय फिल्मों में योगदान के सम्मान स्वरूप के लिए दिये जाते हैं।

—————
8. आइफा अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड किसे मिला?

a. आलिया भट्ट
b. कृति सेनन
c. संजना संघी
d. पूजा हेगड़े

Answer: b. कृति सेनन

– कृति सेनन को यह अवॉर्ड फिल्म ‘मिमी’ में शानदार अभिनय प्रदर्शन के लिए मिला।
– इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है।

——————-
9. IIFA अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड किसे मिला?

a. शूजित सरकार
b. संदीप रेड्डी वांगा
c. विष्णुवर्धन
d. प्रियदर्शन

Answer: c. विष्णुवर्धन

– उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म ‘शेरशाह’ का उम्दा निर्देशन करने के लिए मिला।

————————
10. IIFA (आइफा) अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड किस फिल्म को मिला?

a. सरदार उधम
b. मिमी
c. सूर्यवंशी
d. शेरशाह

Answer: d. शेरशाह

– इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया।
– फिल्म में मुख्य किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया।

————–
IIFA (आइफा) अवॉर्ड्स 2022 की पूरी सूची

————–
11. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) कब मनाया जाता है?

a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून

Answer: c. 7 जून

वर्ष 2022 की थीम
– Safer Food, Better Health
– सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य

– इस दिवस को WHO और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने 2018 में घोषित किया था।
– विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के लिए खाद्य प्रणालियों को बदलना है।

————–
12. यूनियन बैंक की पहली महिला MD और CEO कौन बनीं?

a. ए मणिमेखलाई
b. आर माधवी
c. पीके कौर
d. राजेश्‍वरी देवी

Answer: a. ए मणिमेखलाई

– उन्‍होंने 31 मई 2022 को कार्यभार संभाला।
– इसके साथ ही वह यूनियन बैंक के MD और CEO का पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं।
– वह कई बैंकों में काम कर चुकी हैं।
– उन्‍हें इस पद के लिए बैंक बोर्ड ब्‍यूरो (बीबीबी) ने मार्च 2022 में चुना था। इसके बाद केंद्र सरकार ने मई 2022 में नियुक्ति को मंजूरी दी।

यूनियन बैंक
मुख्‍यालय : मुंबई
स्‍थापना : 11 नवंबर 1919

—————–
13. इंडियन एयरफोर्स ने अपना हेरिटेज सेंटर किस शहर में बनाने का फैसला किया है?

a. लखनऊ
b. चंडीगढ़
c. मुंबई
d. दिल्‍ली

Answer: b. चंडीगढ़

– इसमें विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित किया जाएगा।
– IAF हेरिटेज सेंटर की स्‍थापना चंडीगढ़ प्रशासन और इंडियन एयरफोर्स के द्वारा संयुक्‍त रूप से होगी।
– इसके लिए चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के बीच समझौता ज्ञापना (MoU) साइन हुआ।

—————-
14. निजी स्‍कूलों में अनुसूचित जाति के छात्रों को आवासीय शिक्षा के लिए केंद्र सरकार ने कौन सी योजना लॉन्‍च की?

a. श्रेष्‍ठ
b. प्रतिष्‍ठा
c. शिक्षा
d. मदद

Answer: a. श्रेष्‍ठ (SHRESHTA)

– SHRESHTA : Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas
– केंद्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowermen) मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस योजना को जून 2022 में लांच किया।

श्रेष्ठ योजना के बारे में:
– इसके तहत देश के बेस्‍ट प्राइवेट रेजिडेंशियल स्‍कूलों में अनुसूचित जाति के मेधावी लड़के और लड़कियों के लिए सीट उपलब्‍ध करवाई जाएगी।
– CBSE से संबद्ध (affiliated) स्‍कूल की फीस और हॉस्‍टल का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।
– एडमिशन क्‍लास 9वीं और 11वीं में होगी।
– इसमें प्रवेश के लिए हर वर्ष लगभग 3,000 सीटें प्रदान की जाएंगी।
– योजना के तहत वे छात्र-छात्राएं पात्र होंगे, जिनके माता-पिता की इनकम ढ़ाई लाख रुपए तक है।
– एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्‍ट का अयोजन ‘राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी’ (NTA : National Testing Agency) करेगी।

——————-
15. गर्भवती महिलाओं के लिए आंचल योजना किस राज्‍य ने करौली जिले में शुरू की?

a. बिहार
b. पंजाब
c. गुजरात
d. राजस्‍थान

Answer: d. राजस्‍थान

– यह योजना गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवस्था में सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है।

राजस्थान
मुख्यमंत्री : अशोक गहलोत
राज्यपाल : कलराज मिश्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *