6 to 8 जून 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 6 to 8 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. रेडियोकार्बन डेटिंग के जरिए प्रमाणित किया गया ‘भारत का सबसे उम्रदराज जीवित वटवृक्ष’ (700+ वर्ष पुराना) किस राज्य और उसके जिले में स्थित है?
‘India’s oldest living banyan tree’ (700+ years old) certified through radiocarbon dating is located in which state and its district?

a. उत्तर प्रदेश, लखनऊ
b. पश्चिम बंगाल, हावड़ा
c. बिहार, मुंगेर
d. मध्य प्रदेश, ग्वालियर

Answer: c. बिहार, मुंगेर

– बिहार के मुंगेर में स्थित एक वटवृक्ष (बरगद के पेड़) की आयु 700 वर्ष से अधिक होने की पुष्टि हुई है। यह भारत का सबसे उम्रदराज जीवित वृक्ष माना गया है।
– बिहार राज्य वन विभाग ने इसे ‘हेरिटेज ट्री’ (Heritage Tree) का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
– मुंगेर का यह वृक्ष अपनी सैकड़ों जटाओं के कारण दूर से देखने पर एक एकल पेड़ के बजाय एक ‘घने जंगल’ की भांति प्रतीत होता है।

भौगोलिक एवं वैज्ञानिक तथ्‍य
– स्‍थान : यह विशाल वटवृक्ष बिहार के मुंगेर जिले में स्थित ‘इंडियन टोबैको कंपनी’ (ITC) परिसर में स्थित है।
– रिसर्च टीम: बिहार वन विभाग के निमंत्रण पर वर्ष 2022 में BSIP (बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ) की वैज्ञानिक डॉ. त्रिना बोस और शोध छात्र अवनीश मिश्रा के नेतृत्व में इस पर रिसर्च शुरू हुआ था।
– वैज्ञानिक प्रमाण: BSIP के वैज्ञानिकों ने 3 साल के गहन शोध और अत्याधुनिक रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक की मदद से इसकी उम्र 700 वर्ष से अधिक होने की पुष्टि की है।
– वैज्ञानिक तकनीक: आमतौर पर पेड़ों की आयु की गणना उनके तने में बनने वाले ‘वार्षिक वलयों’ (Annual Rings/Dendrochronology) के आधार पर की जाती है। परंतु, बरगद के पेड़ में ये वलय (Rings) नहीं बनते हैं। इसलिए, वैज्ञानिकों ने इसकी सटीक आयु का पता लगाने के लिए रेडियोकार्बन डेटिंग (Radiocarbon Dating) तकनीक का सहारा लिया।
– बरगद के पेड़ से निकलने वाली जटाएं (Prop Roots) समय के साथ जमीन में धंसकर नए तनों का रूप ले लेती हैं।

भारत का दूसरा सबसे पुराना पेड़
– द ग्रेट बरगद ट्री (The Great Banyan): पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास आचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बॉटमोज़िकल गार्डन में स्थित यह बरगद का पेड़ करीब 250 वर्ष से अधिक पुराना है।
– यह 4.67 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 3,700 से ज्यादा जड़ें हैं।

————–
2. देश के 100वें रामसर स्‍थल का नाम बताएं?
Name the country’s 100th Ramsar site.

a. शेखा झील
b. सुर सरोवर (कीठम झील)
c. सांडी पक्षी अभयारण्य
d. जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल)

Answer: d. जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) {यूपी के बलिया में स्थित}

– विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के अवसर पर देश का 100वां रामसर स्‍थल जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) बना।
– कहां स्थित : यह उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में मध्य गंगा बेसिन (Middle Ganga Basin) में स्थित है।
– यह गंगा नदी के विसर्प (Meander – घुमावदार रास्‍ते) के अलग होने से बनी एक प्राकृतिक बारहमासी गोखुर झील (Oxbow Lake) है। इसमें तीन प्रमुख जल चैनलों के माध्यम से मीठे पानी का प्रवाह होता है।
– इतिहास: इस आर्द्रभूमि का गठन वर्ष 1991 में 45 गांवों की लगभग 3,432.93 हेक्टेयर भूमि को एकीकृत कर किया गया था। वर्ष 2002 में इसका नाम बदलकर ‘जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य’ किया गया।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख रामसर स्थलों की सूची (मई 2026 तक):
1) ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरोरा तक) (2005): बुलंदशहर/अमरोहा (सबसे बड़ा)
2) नवाबगंज पक्षी अभयारण्य (शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभयारण्य) (2019): उन्नाव
3) पार्वती अर्गा पक्षी अभयारण्य (2019): गोंडा
4) समसपुर पक्षी अभयारण्य (2019): रायबरेली
5) सांडी पक्षी अभयारण्य (2019): हरदोई
6) समन पक्षी अभयारण्य (2019): मैनपुरी
7) सरसाई नवार झील (2019): इटावा
8) सुर सरोवर (कीथम झील) (2020): आगरा
9) बखीरा वन्यजीव अभयारण्य (2021): संत कबीर नगर
10) हैदरपुर आर्द्रभूमि (2021): मुजफ्फरनगर/बिजनौर
11) पटना पक्षी अभयारण्य (2026): एटा (सबसे छोटा)
12) शेखा झील पक्षी अभयारण्य (2026): अलीगढ़
13) जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल), बलिया

वेटलैंड किसे कहते हैं?
– यह ऐसी नम भूमि (wetland) होती है, जहां बारिश के समय पानी जमा होता है। साथ ही इस क्षेत्र में पक्षियों की बड़ी संख्या में प्रजाति भी पाई जाती है।
– पिछले वर्षों में कई साइट को रामसर साइट में शामिल किया गया है इसके संरक्षण के लिए यूनेस्को मदद देता है।

रामसर स्‍थल क्‍यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं।
– यह 1975 में लागू हुई।
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि।
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है।

भारत के 100 रामसर स्‍थल (8 मई 2026 तक)
1. अस्थमुड़ी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, उड़ीसा
4. भोज वेटलैंड्स, मप्र
5. चंदेरटल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, उड़ीसा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकेरा वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना एनपी, राजस्थान
13. केशोपुर-मियां सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती आगरा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग डैम झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समसपुर पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सांडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवर, उत्तर प्रदेश
31. सस्तमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसार-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरिरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, यूपी
36. वेम्बनाड कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन कंजर्वेशि‍न रिजर्व, उत्तराखंड
39. काबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूरसरोवर), उत्‍तर प्रदेश (आगरा)
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ और ‘त्‍सो कर’ झील, लद्दाख
43. सुल्‍तानपुर राष्‍ट्रीय उद्यान, हरियाणा
44. भिड़ावास वन्‍यजीव अभ्यारण्य, हरियाणा
45. थोल झील वन्‍यजीव अभ्यारण, गुजरात
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र, गुजरात
47. हैदरपुर वेटलैंड, उत्तर प्रदेश
48. खिजादिया बर्ड सेंचुरी, गुजरात
49. बखिरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, उत्‍तर प्रदेश
50. करीकिली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
51. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु
52. पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु
53. पाला वेटलैंड, मिजोरम
54. साख्य सागर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
55. कूनथनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
56. सतकोसिया गॉर्ज, ओडिशा
57. नंदा झील, गोवा
58. ‘गल्फ ऑफ मन्नार मरीन बायोस्फीयर रिजर्व’, तमिलनाडु
59. रंगनाथितु पक्षी अभ्यारण्य, कर्नाटक
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
61. वेलोड पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
62. सिरपुर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
63. वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
64. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
65. तंपारा झील, ओडिशा
66. हीराकुंड जलाशय, ओडिशा
67. अंशुपा झील, ओडिशा
68. यशवंत सागर, मध्‍य प्रदेश
69. चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य, तमिलनाडु
70. सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
71. वडुवूर पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
72. कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
73. ठाणे क्रीक, महाराष्‍ट्र
74. हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्‍मू और कश्‍मीर
75. शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
76. अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
77. अघानाशिनी अभ्‍यारण्‍य, कर्नाटक
78. मगदी केरे संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
79. कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
80. लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन, तमिलनाडु
81. नागी पक्षी अभयारण्य, बिहार
82. नकटी पक्षी अभयारण्य, बिहार
83. नंजरायन पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
84. काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
85. तवा जलाशय, मध्य प्रदेश
86. सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
87. थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
88. खेचोपलरी वेटलैंड, सिक्किम
89. उधवा झील, झारखंड
90. मेनार वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, राजस्‍थान (उदयपुर)
91. खीचन वेटलैंड, राजस्‍थान (जोधपुर)
92. गोकुल जलाशय, बिहार (बक्सर)
93. उदयपुर झील, बिहार (पश्चिम चंपारण)
94. गोगाबिल झील, बिहार (कटिहार)
95. कोपरा जलाशय, छत्‍तीसगढ़ (बिलासपुर)
96. सिलीसेढ़ झील, राजस्थान (अलवर)
97. पटना पक्षी विहार, उत्‍तर प्रदेश (एटा)
98. चारी-ढांड, गुजरात (कच्छ)
99. शेखा झील, UP (अलीगढ)
100. जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल), UP (बलिया)

————–
3. भारत सरकार ने वर्ल्ड बैंक में नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर किसे नियुक्त किया?
Whom did the Government of India appoint as the new Executive Director at the World Bank?

a. नीलकंठ मिश्रा
b. विनय मुरलीधर
c. के सत्‍यनारायण राजू
d. राघवेंद्र भट

Answer: a. नीलकंठ मिश्रा

– कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 4 जून 2026 को नीलकंठ मिश्रा को नियुक्‍त किया।
– वह इकोनॉमिस्ट और मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट हैं।
– वह वॉशिंगटन स्थित वर्ल्ड बैंक के हेडक्वार्टर में 3 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
– इससे पहले नीलकंठ परमेश्वरन अय्यर इस पद पर थे।

वर्ल्ड बैंक का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर?
– वर्ल्ड बैंक ग्रुप में 25 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होते हैं, जो इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनते हैं।
– ये डायरेक्टर्स वर्ल्ड बैंक के 189 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
– भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पास आमतौर पर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदारी होती है।

वर्ल्‍ड बैंक
– स्थापना : जुलाई 1944 (81 वर्ष पहले)
– प्रेसिडेंट : अजय बंगा
– MD और CFO : अंशुला कांत
– मुख्‍यालय : वाशिंगटन डीसी, USA

————-
4. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने किस तरह के खाद्य उत्‍पादों के लिए नया लोगो जारी किया?
For what type of food products did the Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) release a new logo?

a. जंक फूड
b. ऑर्गेनिक फूड
c. वीगन फूड
d. फोर्टिफाइड फूड

Answer: c. वीगन फूड

– FSSAI ने 1 जुलाई 2027 से सभी स्वीकृत वीगन खाद्य उत्पादों के पैकेजों पर नया, मानकीकृत लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया है।
– यह आवश्यकता खाद्य सुरक्षा एवं मानक (शाकाहारी खाद्य पदार्थ) संशोधन विनियम, 2026 के अंतर्गत आने वाले शाकाहारी खाद्य उत्पादों पर लागू होती है।
– FSSAI के नियमों के अनुसार, वीगन (Vegan) ऐसे व्यक्ति या खाद्य उत्पाद को कहा जाता है जो पशुओं से प्राप्त किसी भी वस्तु का उपयोग नहीं करता।
– आधिकारिक वीगन लोगो एक हरे रंग का वर्गाकार प्रतीक है जिसमें एक स्टाइलिश “V”, एक अंकुरित पत्ती और उसके नीचे “VEGAN” शब्द अंकित है।
– वीगन खाद्य उत्पादों में दूध, दही, पनीर, मक्खन, घी, अंडे, मांस, मछली और शहद जैसे पशु-आधारित तत्व शामिल नहीं होते।

————-
5. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Food Safety Day celebrated?

a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून

Answer: c. 7 जून

वर्ष 2026 की थीम
– बोझ से समाधान की ओर – हर जगह सुरक्षित भोजन
– From burden to solutions – safe food everywhere

– इस दिवस को WHO और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने 2018 में घोषित किया था।
– विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के लिए खाद्य प्रणालियों को बदलना है।

————
6. केंद्र सरकार ने वायुसेना के नया उप प्रमुख (Vice Chief of Air staff) जून 2026 में किसे नियुक्त किया?
Whom did the Central Government appoint as the new Vice Chief of the Air Staff, effective June 2026?

a. एयर मार्शल एसपी धारकर
b. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित
c. एयर मार्शल नागेश कपूर
d. तरुण चौधरी

Answer: b. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

– कब से वायुसेना के उप प्रमुख : एक जुलाई 2026
– किसकी जगह ली : एयर मार्शल नागेश कपूर की जगह
– आशुतोष दीक्षित ने 6 दिसंबर, 1986 को भारतीय वायु सेना (IAF) की लड़ाकू शाखा में कमीशन प्राप्त किया था।

– एयरफोर्स चीफ – एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह

————-
7. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
Who is the new Chairman of the Central Board of Secondary Education (CBSE)?

a. हिंमाशु गुप्‍ता
b. राहुल सिंह
c. लोखंडे प्रशांत सीताराम
d. वरुण भारद्वाज

Answer: c. लोखंडे प्रशांत सीताराम

– केंद्र सरकार ने 2 जून 2026 को नए चेयरमैन की नियुक्ति की।
– दरअसल, ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के जरिए बारहवीं के छात्रों के कराए गए मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों को लेकर पूर्व CBSE चेयरमैन राहुल सिंह को हटाया गया था। राहुल सिंह को कृषि मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव बनाया गया।
– वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को राहुल सिंह की जगह नया चेयरमैन नियुक्‍त किया।
– वह गृह मंत्रालय में अतिरिक्त गृह सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

————–
8. नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब किस पहले भारतीय पुरुष ग्रैंडमास्‍टर ने जीता?
Which Indian male Grandmaster won the Norway Chess 2026 title?

a. डी. गुकेश
b. विंसेंट कीमर
c. मैग्‍नस कार्लसन
d. आर प्रग्नानंद

Answer: d. आर प्रग्नानंद

– आर प्रग्नानंद ने 5 जून, 2026 को नार्वे में खेले गए 10वें और अंतिम दौर में जर्मन खिलाड़ी विंसेंट कीमर को हराकर ये खिताब जीता।
– 20 वर्षीय प्रग्नानंद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय हैं।
– प्रज्ञानानंदा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया।
– नॉर्वे चेस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 7 बार नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीता। 2025 में भी वही चैंपियन थे।

प्रग्नानंद की उपलब्धियां
– 10 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल मास्‍टर (IM) बने।
– 2023 में FIDE वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहुंचे।
– 2024 में भारत को 45वें शतरंज ओलंपियाड का गोल्‍ड मेडल दिलाने वाली टीम का हिस्‍सा।
– 2025 में टाटा स्‍टील चेस टूर्नामेंट जीता।
– 2025 में सुपरबेट चेस क्‍लासिक रोमानिया के चैंपियन बने।
– 2025 में भारत के नंबर 1 रेटेड शतरंज प्‍लेयर बने।

————–
9. नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब किस महिला ग्रैंडमास्‍टर ने जीता?
Which female Grandmaster won the Norway Chess 2026 title?

a. बिबिसारा आसाउबायेवा
b. झू जिनेर
c. दिव्या देशमुख
d. कोनेरु हम्पी

Answer: a. बिबिसारा आसाउबायेवा

– महिलाओं में कजाकिस्तान की बिबिसारा आसाउबायेवा 16.5 अंक के साथ विजेता रही। – चीन की झू जिनेर दूसरे और यूक्रेन की अन्नामुजीचुक 15 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रही।
– जबकि भारत की दिव्या देशमुख पांचवे और कोनेरु हम्पी छठे स्थान पर रही।

क्या है नॉर्वे चेस टूर्नामेंट?
– नॉर्वे चेस टूर्नामेंट हर साल होने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और रोमांचक चेस टूर्नामेंट्स में से एक है।
– इसमें ओपन और महिला कैटेगरी, दोनों में केवल 6-6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
– इसमें सफेद मोहरों वाले खिलाड़ी को ज्यादा समय मिलता है, लेकिन उसे हर हाल में जीतना होता है।
– मुकाबला ड्रॉ होने पर काले मोहरों वाले खिलाड़ी को विजेता मानकर एक्स्ट्रा पॉइंट दिया जाता है।
– इससे हर दौर में नतीजा निकलना तय होता है।

————–
10. फ्रेंच ओपन 2026 में पुरुष एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the men’s singles title at the 2026 French Open?

a. यानिक सिनर
b. एलेक्जेंडर ज्वेरेव
c. फ्लेवियो कोबोली
d. कैस्पर रूड

Answer: b. एलेक्जेंडर ज्वेरेव

– जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
– उन्होंने फाइनल में 24 वर्ष के इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया।
– पेरिस में 7 जून 2026 को फाइनल मुकाबला हुआ।

कितने ग्रैंड स्लैम होते हैं?
1- ऑस्ट्रेलियन ओपन
2- फ्रेंच ओपन
3- विम्बलडन
4- यूएस ओपन

————–
11. फ्रेंच ओपन 2026 में वूमेंस सिंगल्स का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the women’s singles title at the 2026 French Open?

a. आर्यना सबलेंका
b. माया च्वालिंस्का
c. मीरा एंड्रीवा
d. मोनिका सेलेस

Answer: c. मीरा एंड्रीवा

– 19 वर्षीय रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा का यह पहला ग्रैंड स्‍लैम खिताब है।
– उन्होंने पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।
– फाइनल मुकाबला 6 जून 2026 को हुआ।
– इस जीत के साथ, मीरा एंड्रीवा 1992 में मोनिका सेलेस के बाद से फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
– मोनिका सेलेस ने 18 साल की उम्र में यह खिताब जीता।

————–
12. फ्रेंच ओपन 2026 में मेंस डबल्‍स का खिताब किन खिलाड़ियों ने जीता?
Which players won the men’s doubles title at the 2026 French Open?

a. एन. श्रीराम बालाजी और मार्सेलो डेमोलिनर
b. क्वेंटिन हालिस और पियरे-ह्यूजेस हरबर्ट
c. हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन
d. मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो ज़ेबालोस

Answer: d. मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो ज़ेबालोस

– स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो ज़ेबालोस की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन पुरुष युगल का खिताब जीता।
– फाइनल मुकाबले में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पैटन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।
– फाइनल 6 जून 2026 को पेरिस में खेला गया।
– 40 वर्षीय मार्सेल ग्रैनोलर्स और 41 वर्षीय होरासियो ज़ेबालोस की जोड़ी का ये दूसरा फ्रेंच ओपन और तीसरा ग्रैंड स्‍लैम खिताब है।
– वर्ष 2025 में भी फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीता था।

————–
13. फ्रेंच ओपन 2026 में विमेंस डबल्‍स का खिताब किन खिलाड़ियों ने जीता?
Which players won the women’s doubles title at the 2026 French Open?

a. कैटरीना सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड
b. अन्ना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक
c. शूको आओयामा और एंग-शुओ लियांग
d. लुइसा स्टेफनी और लैटिशा चान

Answer: a. कैटरीना सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड

– चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और अमेरिका की टेलर टाउनसेंड ने टाइटल जीता।
– इस जोड़ी का ये पहला फ्रेंच ओपन और तीसरा ग्रैंड स्‍लैम है।
– फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और सर्बिया की एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को हराया।
– फाइनल मुकाबला 7 जून 2026 को खेला गया।

————-
14. फ्रेंच ओपन 2026 में मिक्स्ड डबल्‍स का खिताब किन खिलाड़ियों ने जीता?
Which players won the mixed doubles title at the 2026 French Open?

a. ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स
b. सारा एर्रानी और एंड्रिया वावस्सोरि
c. इवान डोडिग और लैटिशा चान
d. इवान किंग और गैब्रिएला डाब्रोव्स्की

Answer: b. सारा एर्रानी और एंड्रिया वावस्सोरि

– सारा और एंड्रिया की इतालवी जोड़ी ने अमेरिकी इवान किंग और कनाडाई गैब्रिएला डाब्रोव्स्की को 4-6, 6-3, [10-4] से हराकर खिताब अपने नाम किया।
– ये फाइनल मुकाबला 4 जून 2026 को पेरिस में स्टेड रोलैंड-गैरोस के कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर खेला गया।
– इटली की इस जोड़ी ने सात ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में अपनी चौथी मिश्रित युगल ट्रॉफी हासिल की है।
– जिसमें 2024 और 2025 में लगातार यूएस ओपन खिताब शामिल हैं।

2026 फ्रेंच ओपन विनर्स की लिस्‍ट
– मेंस सिंगल्‍स: अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी )
– विमेंस सिंगल्‍स: मिरा एंड्रीवा (रूस)
– मेंस डबल्‍स: मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) और होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)
– विमेंस डबल्‍स: कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) और टेलर टाउनसेंड (USA)
– मिक्‍सड डबल्‍स: सारा एर्रानी (इटली) और एंड्रिया वावस्सोरि (इटली)

————-
15. भारत के किस पूर्वोत्‍तर राज्‍य में 29 मई 2026 को झरनों पर रहने वाली मेंढक की एक नई प्रजाति, अमोलोप्स कमाल का रिकार्ड दर्ज किया?
In which Northeastern state of India was a new species of cascade-dwelling frog, *Amolops kamal*, recorded on May 29, 2026?

a. नागालैंड
b. अरुणाचल प्रदेश
c. असम
d. त्रिपुरा

Answer: a. नागालैंड

– भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने नागालैंड के किपहिरे जिले के सिंगरेप गांव में झरने में रहने वाले मेंढक की नई प्रजाति की खोज की है।
– ZSI के छह वैज्ञानिकों की एक टीम ने अगस्त 2024 में म्यांमार की सीमा से लगे किपहिरे जिले के सिंगरेप गांव के पास पहाड़ी-धारा वाले आवासों में एक क्षेत्रीय सर्वे के दौरान इस प्रजाति को दर्ज किया।
– इस प्रजाति का नाम गुवाहाटी के बी. बरुआ कॉलेज में शोध पत्र के प्रमुख लेखक के शिक्षक कमल चौधरी के नाम पर “अमोलोप्स कमल” रखा गया है।
– इस प्रजाति का सामान्य नाम नागालैंड कैस्केड मेंढक है।
– इस अध्ययन के लेखक भास्कर सैकिया, बिक्रमजीत सिन्हा, ए. शबनम, प्रबीर नारायण कोनवार, मृदुल कुमार बोरठाकुर और केपी दिनेश हैं।
– उनकी ये रिसर्च जर्नल ‘रिकॉर्ड्स ऑफ द जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ के नवीनतम अंक में प्रकाशित हुआ है।

कैस्केड मेंढक
– कैस्केड मेंढक एमोलोप्स वंश से संबंधित हैं, जिसमें तेज़ बहने वाली पहाड़ी धाराओं और झरनों में रहने वाले मेंढक शामिल हैं।
– एमोलोप्स वंश को रानिडे परिवार में रखा गया है।
– जो कि वास्तविक मेंढकों का एक प्रमुख परिवार है।

नागालैंड
– राजधानी: कोहिमा
– राज्‍यपाल: नंद किशोर यादव
– मुख्‍यमंत्री: नेफ्यू रियो
– आबादी: 23 लाख (2011)
– भाषा: अंग्रेजी, नागामीज़
– पड़ोसी राज्‍य: अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर

————-
16. अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार का निधन 6 जून 2026 को हो गया, वह किस भाषाई सिनेमा से जुड़े थे?
Actor and National Award winner Salim Kumar passed away on June 6, 2026; with which language’s cinema was he associated?

a. भोजपुरी
b. कन्नड़
c. मलयालम
d. बंगाली

Answer: c. मलयालम

– 56 वर्ष के मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
– उन्होंने वर्ष 1997 में आई फिल्म ‘इष्टमनु नूरु वट्टम’ से मलयालम सिनेमा में करियर की शुरुआत की थी।
– 300 से ज्‍यादा मलयालम मूवीज की।
– इसके अलावा कुछ तमिल (मरयां) और ओडिया (ऊंगा) फिल्मों में भी नजर आए।
– ‘आदामिन्टे मकन अबू’, ‘पुलिवाल कल्याणम’, ‘अचनुरंगथा वीडु’, ‘मीसा माधवन’ और ‘मायावी’ जैसी कई मलयालम फिल्मों में काम किया था।
– करियर की शुरुआत कॉमिक रोल से की।

ये मिले सम्‍मान
– 2010 में ‘आदामिन्टे मकन अबू’ में अबू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरलम राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला।
– ‘अचनुरंगथा वीडु’ (2005) के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
– ‘अयालुम न्जानुम थम्मिल’ (2013) के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
– ‘करुथा जूथन’ (2017) के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का केरलम राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला।

————-
17. किस बैंक ने फिनाकल इनोवेशन गोल्ड अवार्ड 2026 जीता?
Which bank won the Finacle Innovation Gold Award 2026?

a. पंजाब नेशनल बैंक
b. कर्नाटक बैंक
c. जम्मू-कश्मीर (J&K) बैंक
d. एचडीएफसी बैंक

Answer: c. जम्मू-कश्मीर (J&K) बैंक

– जम्मू-कश्मीर (J&K) बैंक ने “आधुनिक तकनीक-आधारित नवाचार – डेटा इनसाइट्स और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म” की श्रेणी में ‘फिनाकल इनोवेशन अवार्ड्स 2026′ में गोल्ड हासिल किया है।
– मुंबई में इंफोसिस फिनाकल द्वारा 3 जून 2026 को आयोजित कार्यक्रम में J&K बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चटर्जी और महाप्रबंधक (रणनीति और आईटी/सीआईओ) मोहम्मद मुजफ्फर वानी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
– यह कार्यक्रम “रिकम्पोजिंग बैंकिंग – ए प्लेबुक फॉर द नेक्स्ट फेज़ ऑफ बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन” की थीम पर आधारित था।
– फिनाकल इंडिया कनेक्ट 2026’ में देश भर के 200 से अधिक बैंकिंग और तकनीकी दिग्गजों ने हिस्सा लिया था।

————-
18. एशियाई खेलों के पदक विजेता और दिग्गज शॉट पुटर बलविंदर सिंह धालीवाल का निधन 1 जून 2026 को हो गया, उन्‍हें कौन से सम्‍मान मिले थे?
Asian Games medalist and legendary shot putter Balwinder Singh Dhaliwal passed away on June 1, 2026; what honors had he received?

a. खेल रत्‍न
b. महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार
c. अर्जुन पुरस्कार
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों

– 67 वर्ष के बलविंदर सिंह को फेफड़ों में कैंसर हो गया था।
– 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में ब्रॉज मेडल जीता था।
– उन्होंने 1983 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्‍वर, 1985 में गोल्‍ड और 1987 में ब्रॉज मेडल भी अपने नाम किया।
– वर्ष 1986 में, एक अंतर्राष्ट्रीय मीट में 18.71 मीटर का थ्रो फेंककर एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया था।
– खेल में योगदान के लिए उन्हें 1983 में ‘महाराजा रंजीत सिंह अवार्ड’ और 1987 में देश के प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
– उनका नाम 1988 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
– उन्होंने 2016 से 2024 तक पंजाब विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स कोच के रूप में काम किया।
– चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रहे।

————–
19. कितने कलाकारों को वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जून 2026 में प्रदान किए गए?
How many artists were presented with the Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi Awards for the years 2021, 2022, 2023, and 2024 in June 2026?

a. 51
b. 93
c. 77
d. 87

Answer: a. 51

– लखनऊ में 5 जून 2026 को आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को सम्‍मानित किया।
– समारोह का आयोजन लोक भवन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा किया गया, जिसमें देश और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव मनाया गया।

वर्ष 2021
– पं. दीनानाथ मिश्रा (कोलकाता) – शास्त्रीय गायन
– श्रीकांत वैश्य (प्रयागराज) – लोक गायन
– जवाहर लाल (वाराणसी) – शहनाई वादन
– जगमोहन रावत (लखनऊ) – रंगमंच तकनीकी (प्रकाश)
– भूमिकेश्वर सिंह (गाजियाबाद) – रंगमंच निर्देशन
– राजकुमार श्रीवास्तव – रंगमंच (नौटंकी निर्देशन)
– विजय पंडित (मुंबई) – नाट्य लेखन
– मोहन स्वरूप भाटिया (मथुरा) – कला उन्नयन
– माला होम्बल (वाराणसी) – भरतनाट्यम नृत्य
– प्रभु दयाल (कानपुर) – नक्कारा वादन
– मनोज कुमार मिश्रा (नई दिल्ली) – सफदर हाशमी पुरस्कार (रंगमंच)
– सतीश आनंद (नई दिल्ली) – बी.एम. शाह पुरस्कार (रंगमंच)

वर्ष 2022
– आनंद कुमार मलिक (मथुरा) – शास्त्रीय गायन
– माधुरी शर्मा (मथुरा) – लोक गायन
– पं. अनुज मिश्रा (लखनऊ) – कथक नृत्य
– पंकज कुमार श्रीवास्तव (प्रयागराज) – तबला वादन
– शशिकांत पाठक (लखनऊ) – पखावज वादन
– सुनील पावगी (लखनऊ) – गिटार वादन
– मोहन लाल कुंवर (लखनऊ) – बांसुरी वादन
– मंजू कौशल (लखनऊ) – रंगमंच अभिनय
– मेराज आलम (लखनऊ) – रंगमंच तकनीक (कठपुतली)
– विजय शंकर मिश्रा (वाराणसी) – लेखन (संगीत, नृत्य एवं रंगमंच)
– पद्मकांत शर्मा (सीतापुर) – कला समीक्षा
– राजेश सिंह (नई दिल्ली) – सफदर हाशमी पुरस्कार (रंगमंच निर्देशन एवं अभिनय)
– कमल जैन (भोपाल) – बी.एम. शाह पुरस्कार (रंगमंच अभिनय)

वर्ष 2023
– डॉ. रामशंकर (वाराणसी) – शास्त्रीय गायन
– मनोज कुमार गुप्ता (प्रयागराज) – सुगम गायन
– राकेश कुमार श्रीवास्तव (गोरखपुर) – लोक गायन
– डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव (लखनऊ) – कथक नृत्य
– अनूप बनर्जी (प्रयागराज) – तबला वादन
– चेतन कुमार जोशी (गौतमबुद्ध नगर) – बांसुरी वादन
– संजय श्रीराम देगलुरकर (लखनऊ) – रंगमंच अभिनय
– राजकुमार उपाध्याय (गाजियाबाद) – रंगमंच निर्देशन
– उमा त्रिगुणायत (लखनऊ) – लेखन (संगीत एवं नृत्य)
– डॉ. ओमेन्द्र कुमार (कानपुर) – कला उन्नयन
– अर्जुनदास केसरी (सोनभद्र) – कला समीक्षा
– अजय कुमार (गाजियाबाद) – रंगमंच निर्देशन
– रविशंकर खरे (गोरखपुर) – बी.एम. शाह पुरस्कार (नाट्य उन्नयन)

वर्ष 2024
– रितेश-रजनीश मिश्रा (नई दिल्ली) – शास्त्रीय गायन
– मरथ पाण्डेय (रायबरेली) – लोकगायन (आल्हा)
– मुक्ता चटर्जी (लखनऊ) – सुगम गायन
– सुगम सिंह शेखावत (गोरखपुर) – लोक नृत्य
– मंगल प्रसाद (वाराणसी) – दुक्कड़ वादन
– सुखदेव मिश्रा (वाराणसी) – वायलिन वादन
– राजेश शाह (वाराणसी) – सितार वादन
– सुषमा शर्मा (प्रयागराज) – रंगमंच निर्देशन
– रविकान्त शुक्ला “शिब्बू” (लखनऊ) – रंगमंच अभिनय
– राजेश पंडित (आगरा) – कला उन्नयन
– शशिप्रभा तिवारी (देवरिया) – कला समीक्षा
– शुभदीप राहा – सफदर हाशमी पुरस्कार 2024 (रंगमंच निर्देशन)
– संजय मेहता (भोपाल) – बी.एम. शाह पुरस्कार 2024 (रंगमंच निर्देशन एवं रंग संगीत)

————–
20. विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Brain Tumor Day celebrated?

a. 6 जून
b. 7 जून
c. 8 जून
d. 9 जून

Answer: c. 8 जून

– विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पहली बार 8 जून 2000 को जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (“Deutsche Hirntumorhilfe e.V.”) द्वारा ब्रेन ट्यूमर रोगियों का समर्थन करने के लिए मनाया गया था।
– इसकी स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी और इसमें 14 देशों के 500 पंजीकृत सदस्य हैं।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *