7 जून 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 7 जून 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. भारत की पहली अंतर्राष्‍ट्रीय क्रूज जलपोत सेवा किस देश के बीच जून 2023 में शुरू हुई?
India’s first international cruise ship service to start in June 2023 between which country?

a. भारत – श्रीलंका
b. भारत – पाकिस्‍तान
c. भारत – बांग्‍लादेश
d. भारत – चीन

Answer: a. भारत – श्रीलंका

————-
2. भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय क्रूज जलपोत चेन्नई से श्रीलंका के लिए जून 2023 में रवाना की गई, इसका क्‍या नाम है?
What is the name of India’s first international cruise ship from Chennai to Sri Lanka in June 2023?

a. अंग्रीया क्रूज
b. एमवी गंगा विलास
c. एमवी एम्प्रेस
d. कॉर्डेलिया क्रूज

Answer: c. एमवी एम्प्रेस

– केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री (Union Minister of Ports, Shipping & Waterways and Ayush) सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्‍नई से इसे 5 जून 2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया।
– ये क्रूज 750 यात्रियों को लेकर पांच दिवसीय दौरे पर श्रीलंका के तीन बंदरगाहों हंबनटोटा, त्रिंकोमाली और कांकेसंतुरेई का दौरा करेगीेश जिसके बाद यह वापस चेन्नई लौट आयेगी।
– केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही चेन्नई बंदरगाह पर 17.21 करोड़ रुपये की लागत से बने एक अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल का उद्घाटन भी किया गया।
– सर्बानंद सोनोवाल का कहना है इसे देश में क्रूज पर्यटन और समुद्री व्यापार के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

क्रूज की संख्‍या बढ़ाने का टार्गेट
– 2023 : 208
– 2030 : 500
– 2047 : 1100

अंडमान, पुदुचेरी और लक्षद्वीप में नए क्रूज पर्यटन टर्मिनल की योजना
– अंडमान, पुदुचेरी और लक्षद्वीप सर्किट में नए क्रूज पर्यटन टर्मिनल विकसित करने की योजनाएं चल रही हैं।
– भारत, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार में फेरी सर्किट विकसित करने पर वर्क चल रहा है।
– देश के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी तटों में क्रूज सेवाओं की मांग को बढ़ावा देने के लिए गुजरात में तीर्थ यात्रा, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन और आयुर्वेद कल्याण पर्यटन और विरासत पर्यटन पर भी काम चल रहा है।

दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज – गंगा विलास
– दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास का संचालन जनवरी 2023 में शुरू हुआ था।
– यह उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी से असम के बोगीबील तक चलती है।
– इसका रूट बांग्‍लादेश होकर है।
– इसे इंटरनेशनल क्रूज नहीं कहा गया, क्‍यों‍कि इसमें बांग्‍लादेश में कोई नया यात्री नहीं चढ़ सकता था।

————-
3. देश का पहला राज्‍य, जिसने खुद की इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवा जून 2023 में शुरू की?
The first state in the country to launch its own internet broadband service in June 2023?

a. राजस्थान
b. बिहार
c. केरल
d. गोवा

Answer: c. केरल

– केरल खुद की इंटरनेट सेवा रखने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
– राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पी विजयन ने 6 जून 2023 को राज्‍य के इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवा KFON (केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क) की शुरुआत की।
– इससे पहले जुलाई 2022 में इसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से ISP (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) का सर्टिफिकेट मिला था।

KFON
– केरल सरकार ने 2019 में इंटरनेट कनेक्शन को मूल अधिकार घोषित किया था।
– इसी की साथ सरकार ने 1,548 करोड़ रुपये की केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड (KFON) परियोजना शुरू की थी।
– अब जून 2023 में यह सेवा आम लोगों के लिए शुरू हुई।
– अनुमान है कि लगभग 75 लाख परिवार इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
– इसमें से करीब 20 लाख आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को मुफ्त इंटरनेट मिलेगा।
– इसके अलावा सरकार विभागों को भी मुफ्त इंटरनेट सेवा मिलेगी।
– पहले चरण में 14,000 आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों और 30,000 सरकारी कार्यालयों को KFON इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी।
– उपयोगकर्ता 20 एमबीपीएस की गति से इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जरूरत के हिसाब से स्पीड बढ़ाई भी जा सकती है।
– केरल में कोई भी व्‍यक्ति KFON मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से KFON ग्राहक बन सकता है, जो Playstore और App Store में उपलब्ध है।
– पेड ग्राहकों के लिए 3,000 जीबी डेटा प्रति माह 299 रुपये से शुरू होती है।

खुद के इंटरनेट का क्‍या मतलब?
– आम तौर पर केंद्र सरकार का टेलिकॉम डिपार्टमेंट, निजी कंपनियों ISP (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) का सर्टिफिकेट देता है।
– इसके लिए कंपनियों को इसके लिए फीस चुकानी होती है।
– केरल सरकार ने अपनी KFON योजना के लिए खुद लाइसेंस लिया है। उसने इसके लिए फीस चुकाई है।
– इस फीस में समुद्र में बिछे ऑप्‍टिकल फाइबर का बिल भी जुड़ा होता है।

केरल
– सीएम – पी विजयन
– गवर्नर – आरिफ मोहम्‍मद खान
– राजधानी – तिरुवनंतपुरम

————-
4. केंद्रीय कैबिनेट ने सहकारिता क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी फूड स्‍टोरेज स्‍कीम को मंजूरी दी, इसपर पर कितना खर्च होगा?
The Union Cabinet approved the world’s largest food storage scheme in the cooperative sector, how much will it cost?

a. 50 हजार करोड़ रुपए
b. एक लाख करोड़ रुपए
c. डेढ़ लाख करोड़ रुपए
d. दो लाख करोड़ रुपए

Answer: b. एक लाख करोड़ रुपए

– भारत में सहकारिता क्षेत्र की विश्‍व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण (फूड स्टोर) बनने जा रही है।
– केंद्रीय कैबिनेट ने जून 2023 में फूड स्‍टोरेज स्‍कीम के तहत इसकी मंजूरी दी है।
– इस स्कीम पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
– शुरुआत में 10 जिलों में पायलट प्रोजेक्‍ट चलेगा। इसके बाद पूरे देश में योजना लागू होगी।

किन-किन जगहों पर यह फूड स्‍टोरज होगा ?
– फूड स्‍टोरेज स्‍कीम के तहत हर ब्लॉक में गोदाम बनाया जाएगा।
– इसकी क्षमता 2,000 टन की होगी।
– प्राथमि‍क कृषि क्रेडिट समितियों (PACS) में भी 500-2000 टन के गोदाम बनेंगे।
– स्टोरेज की कमी के कारण जो अनाज की बर्बादी होती थी, वह रुकेगी।
– जिन किसानों को स्टोरेज न मिलने की वजह से अपनी उपज को औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता था, उन्‍हें लाभ होगा।
– वे इन गोदाम में अनाज रखकर अपने हिसाब से बेच सकेंगे।

किसकी अध्‍यक्षता में फूड स्‍टोरेज स्‍कीम का काम
– सहकारी मंत्री की अध्‍यक्षता में एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन होगा।
– इसमें कृषि और किसान कल्याण, उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री तथा संबंधित सचिव शामिल होंगे।

5 साल में अनाज भंडारण की क्षमता कितनी होगी?
– फूड स्‍टोरज स्‍कीम पूरी तरह लागू हो जाने के बाद 5 सालों में 2150 लाख टन स्टोरेज कैपेसिटी हो जाएगी।

इस वक्‍त कितने टन का भंडारण देश में है ?
– 1450 लाख टन का अनाज भंडारण की क्षमता है।
– देश में पैदावार की केवल 47 फीसदी स्टोरेज कैपेसिटी है।
– इस स्‍कीम के लागू होने के बाद 2150 लाख टन स्‍टोर की क्षमता होगी।
– भारत में 3100 लाख टन फूड ग्रेन की पैदावार होती है।
– प्राथमि‍क कृषि क्रेडिट समितियों (PACS) में भी 500-2000 टन के गोदाम बनाए जाएंगे।
– भारत में 13 करोड़ से अधिक किसानों की सदस्यता वाली 1,00,000 से अधिक पैक्‍स हैं।
– पहला पैक्‍स वर्ष 1904 में स्थापित किया गया था।
– वे अल्पावधि ऋण देने में शामिल हैं।
– फसल चक्र की शुरुआत में किसान अपने बीज, उर्वरक आदि की आवश्यकता को पूरा करने के लिये ऋण लेते हैं।

वित्‍त वर्ष 2023-24 में कितने पैक्‍स का कम्‍प्‍यूटरीकरण किया जाएगा?
– वित्‍त वर्ष 2023-24 ने अगले पांच वर्षों में 63,000 पैक्‍स के कंप्यूटरीकरण किया जाएगा।
– इसपर 2,516 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की गई है।
– इसका उद्देश्य उनके संचालन में अधिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाना है।

————-
5. किस भारतीय निशानेबाजी जोड़ी ने जर्मनी में आयोजित ISSF विश्व कप जूनियर चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता?
Which Indian shooting pair won gold medal in the ISSF World Cup Junior Championships 2023 held in Germany?

a. अभिनव शॉ और गौतमी भनोट
b. सुरुचि इंदर सिंह और शुभम बिस्ला
c. अभिनव शॉ और शुभम बिस्ला
d. गौतमी भनोट और सुरुचि इंदर सिंह

Answer: a. अभिनव शॉ और गौतमी भनोट

– ISSF : इंटरनेशनल शूटिंग स्‍पोर्ट फेडरेशन
– भारतीय निशानेबाजों ने सुहल, जर्मनी में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में गोल्‍ड मेडल जीता।
– प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 जून 2023 को हुआ।
– अभिनव और गौतमी भनोट का मुकाबला फ्रांसीसी जोड़ी ओशिन मुलर और रोमेन औफ्रेरे से था।

————–
6. तेलंगाना गठन दिवस कब मनाया जाता है?
When is Telangana Formation Day celebrated?

a. 2 जून
b. 3 जून
c. 4 जून
d. 5 जून

Answer: a. 2 जून

– 1 जुलाई, 2013 को कांग्रेस कार्यसमिति ने अलग राज्य के रूप में तेलंगाना के गठन के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया।
– तेलंगाना राज्य के गठन के लिए विधेयक फरवरी 2014 में संसद में पारित किया गया था।
– राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 1 मार्च 2014 को आधिकारिक रूप से अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
– तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बन गया!

तेलंगाना
– मुख्‍यमंत्री- के चंद्रशेखर राव
– गवर्नर – तमिलसाई सौंदरराजन
– राजधानी- हैदराबाद

————-
7. फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच ने खेल से सन्‍यास लेने की घोषणा की, वह किस देश से हैं?
Footballer Zlatan Ibrahimovic who announced his retirement from the game is from which country?

a. यूएसए
b. फ्रांस
c. नीदरलैंड
d. स्वीडन

Answer: d. स्वीडन

– क्‍लब एसी मिलान के स्ट्राइकर 41 वर्षीय ज्लाटन इब्राहिमोविच ने हेलास वेरोना के खिलाफ सत्र का अंतिम मैच खेलने के बाद 5 जून 2023 को फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।
– ज्लाटन ने माल्मो, अजाक्स, जुवेंटस, इंटर, बार्सिलोना, पीएसजी, मैनचेस्टर यूनाइटेड और एलए गैलेक्सी जैसे क्लबों के लिए खेला।
– उन्‍होंने 1999 में माल्मो एफएफ में अपना करियर शुरू किया था।
– करियर की 34 ट्राफियां जीती हैं, जिसमें 11 लीग खिताब, 5 यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब और 1 फीफा क्लब विश्व कप शामिल हैं।
– उन्होंने अपने देश के लिए 116 मैच जीते हैं, जिसमें 62 गोल किए हैं।

————–
8. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Food Safety Day celebrated?

a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून

Answer: c. 7 जून

वर्ष 2023 की थीम:
– खाद्य मानक जीवन बचाते हैं
– Food standards save lives

– 20 दिसंबर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपने संकल्प 73/250 में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की स्थापना की गई थी।
– पहला खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून, 2019 को आयोजित हुआ था।

खाद्य और कृषि संगठन (FAO)
– मुख्यालय: रोम, इटली
– स्थापना: 16 अक्टूबर 1945

————-
9. विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Oceans Day celebrated?

a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून

Answer: d. 8 जून

वर्ष 2023 की थीम:
– ग्रह महासागर: ज्वार बदल रहे हैं
– Planet Ocean: Tides are Changing

————-
10. द हिंदू समूह की नए अध्यक्ष कौन बनीं?
Who became the new chairperson of The Hindu Group?

a. विजया लक्ष्‍मी
b. निर्मला लक्ष्मण
c. विशाखा रॉय
d. कोलम सिंह

Answer: b. निर्मला लक्ष्मण

– निर्मला लक्ष्मण को तीन साल की अवधि के लिए द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड (THGPPL) के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
– इस कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है।
– यह द हिंदू, एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र, साथ ही फ्रंटलाइन, स्पोर्टस्टार और हिंदू बिजनेसलाइन सहित अन्य प्रकाशनों का प्रकाशक है।
– यह द हिंदू की वेबसाइट और मोबाइल ऐप सहित कई डिजिटल संपत्तियों का संचालन भी करता है।
– कंपनी की स्थापना 1878 में जी सुब्रमनिया अय्यर ने की थी।
– 1905 में, ट्रस्ट ने द हिंदू अखबार का अधिग्रहण किया और कंपनी का मुख्‍य काम पत्रकारिता की ओर हो गया।


PDF Download: Click here