5 & 6 February 2023 Current Affairs

यह 5 & 6 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. किस देश में भूकंप की वजह से 4800 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई?
In which country more than 4800 people died due to earthquake?

a. रूस और तुर्किये
b. तुर्किये और इजरायल
c. सीरिया और ईरान
d. तुर्किये और सीरिया

Answer: d. तुर्किये और सीरिया

– रिक्‍टर स्‍केल 7.8 तीव्रता का भूकंप 6 फरवरी 2023 को हुआ। इसके बाद दो और भूकंप के बड़े झटके महसूस किए गए।
– इसके बाद से दो दिनों में छोटे-छोटे 243 आफ्टरशॉक्स आ आज चुके हैं।

भूकंप का केंद्र
– यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र तुर्किए का गजियांटेप शहर रहा।
– यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है।

4800 से ज्‍यादा मौतें
– इसका भयानक असर तुर्किये के साथ-साथ सीरिया में भी हुआ।
– दोनों देशों में 4800 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई और 10 हजार से ज्‍यादा लोग घायल हैं।
– 7 हजार से ज्यादा बिल्डिंग धराशायी हो चुकी हैं। 40 घंटे बाद भी यहां लाशें मिलने का सिलसिला जारी है।
– अभी भी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के कई टन मलबों के नीचे जिंदगियां तलाशी जा रही हैं।
– बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, जो मिल रहे हैं, उनकी हालात देख रेस्क्यू टीम के हाथ कांप जा रहे हैं।
– तुर्किये में सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

भारत ने मदद भेजी
– भारत ने तुर्किये की मदद के लिए NDRF की सर्च और रेस्क्यू टीम के साथ रिलीफ मैटिरियल भी भेजा है।
– भारतीय एयरफोर्स का C-17 विमान मदद लेकर तुर्की रवाना हुआ है।
– टीम में 100 लोग हैं।
– इनके अलावा, स्पेशली ट्रेंड डॉग स्कवाड, डॉक्टर्स और पैरामेडिक्स की टीम होगी।

तुर्किये के 10 प्रांतों में तबाही, तो सीरिया का अलेप्पो शहर तबाह
– तुर्किये के 10 से ज्यादा प्रांतों में भारी तबाही हुई है। यहां 6217 से ज्यादा इमारतें धराशायी हो गई हैं।
– यहां भूकंप प्रभावित कई इलाके बशर अल असाद की सरकार और विद्रोहियों के कब्जे में हैं जिसकी वजह तबाही का सटीक आंकड़ा मिलना मुश्किल हो रहा है।

कड़ाके की ठंड से बचाव कार्य प्रभावित, तापमान माइनस में
UN ने कहा है कि बर्फबारी और बारिश के कारण भूकंप से प्रभावित दोनों ही देशों में बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। इमरजेंसी सर्विसेज की टीमों को रेस्क्यू में काफी दिक्कत हो रही है।

24 साल पहले भूकंप से मरे थे 17 हजार लोग
– तुर्किये में कुछ सालों के अंतराल पर भूकंप महसूस किए जाते रहे हैं।
– हालांकि अगस्‍त 1999 में रिक्‍टर स्‍केल 7.4 का भूकंप आया था उस दौरान इजमित इलाके में 17 हजार लोगों की मौत हुई थी।

भूकंप क्यों आता है?
– पृथ्वी के नीचे कई टेक्‍टोनिक प्लेट्स होती है, यह पिघली हुई लावा पर टिकी हैं। ये प्‍लेट हिलती रहती हैं।
– ये प्लेट्स जहां पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहते है।
– प्लेट्स के कई बार टकराने पर प्लेट्स के कोने मुड़ते है।
– प्लेट्स पर ज्यादा दबाव बनने से ये प्लेट्स टूटने लगती हैं।
– फिर इसके बाद नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है और ज्यादा डिस्टर्बेंस होने के बाद भूकंप आता है।
– पृथ्‍वी पर हर साल लगभग पांच लाख भूकंप आते हैं।
– करीब एक लाख ही महसूस हो पाते हैं, इनमें से करीब 100 भूकंप ही बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं।
– सबसे विनाशकारी भूकंप 1960 में चिली में आया था। उसकी तीव्रता 9.6 थी। इसमें करीब 6000 लोगों की मौत हुई थी।
– 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया में भूकंप से हिन्‍द महासागर में सुनामी आई थी, इसमें करीब 2.30 लाख लोग मारे गए थे।

अब तुर्की में क्‍यों आया विनाशकारी भूकंप
– इस क्षेत्र में भूकंपीयता अफ्रीकी, यूरेशियन और अरब प्लेटों के बीच परस्पर क्रियाओं का परिणाम है।

भूकंप के बारे में पहले ही कैसे जाना जा सकता है?
– भूकंप सबसे आम प्राकृतिक खतरा बना हुआ है जिसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। इस प्रकार, कोई पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करना मुश्किल है।
– सैद्धांतिक रूप से, भूकंप की उत्पत्ति के समय और पृथ्वी की सतह तक पहुँचने के समय के बीच कुछ सेकंड का लीड टाइम देना संभव है। भूकंपीय तरंगें प्रकाश की गति से काफी धीमी गति से यात्रा करती हैं — 5 से 13 किमी प्रति सेकंड के बीच। इसलिए यदि भूकंप के शुरू होते ही उसका पता चल जाता है, तो उसके जमीन पर पहुँचने से कुछ सेकंड पहले ही उसके बारे में सूचना संबंधित हो सकती है।

भूकंप की कितनी स्‍पीड पर कितना असर
रिक्टर स्केल- असर
0 से 1.9- सिस्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9- हल्का कंपन।
3 से 3.9- ट्रक नजदीक से गुजर जाए,ऐसा असर।
4 से 4.9- विन्डो टूट सकती है और दीवारों पर टंगी कोई चीज गिर सकती है।
5 से 5.9- सोफे और बक्शे जैसी भारी वस्तु हिल सकती है।
6 से 6.9- बिल्डिंग की नींव दरक सकती और ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंच सकता है।
7 से 7.9- बिल्डिंग गिर जाती है और जमीन के अंदर पाइप फट जाते है।
8 ले 8.9- इमारतें और बड़े पुल गिर जाते है।
9 या उससे अधिक- भीषण तबाही, धरती हिलती हुई और दिखाई देगी, इसके अलावा सुनामी का खतरा।

भारत का सबसे विनाशकारी भूकंप
– भारत में सबसे विनाशकारी भूकंप 15 जनवरी 1934 को बिहार में आया था, इसकी तीव्रता 8.1 थी।
– इसमें करीब 30 हजार लोग मारे गए थे।

————–
2. एशियाई फुटबॉल कॉन्‍फिडरेशन (AFC) ने किस देश को फुटबॉल एशियन कप 2027 का मेजबान देश बनाया?
Which country has been named by the Asian Football Confederation (AFC) as the host country for the Football Asian Cup 2027?

a. कतर
b. सऊदी अरब
c. ईरान
d. भारत

Answer: b. सऊदी अरब

– एक फरवरी 2023 को 33वीं एएफसी कांग्रेस में एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने सऊदी अरब को 2027 एशियाई कप का मेजबान देश घोषित किया।
– यह निर्णय बहरीन की राजधानी मनामा में लिया गया।

AFC 2023
– एएफसी एशियाई कप 2023 का आयोजन कतर में किया जाएगा।

एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC)
– इसके 47 सदस्‍य देश हैं। जिसमें भारत भी शामिल है।
– स्‍थापना: 8 मई 1954, मनीला, फिलीपींस
– मुख्‍यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
– अध्यक्ष : शेख सलमान बिन इब्राहिम अल-खलीफा

सऊदी अरब
राजधानी: रियाद
मुद्रा: सऊदी रियाल

—————-
3. किस पड़ोसी देश के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन 5 फरवरी 2023 को हो गया?
Former President of which neighboring country Pervez Musharraf passed away on 5 February 2023?

a. श्रीलंका
b. बांग्लादेश
c. पाकिस्तान
d. अफगानिस्तान

Answer: c. पाकिस्तान

– वे लंबे समय से बीमार थे। और वे 79 वर्ष के थे।
– उनका निधन दुबई के एक अस्पताल में 5 फरवरी को हुआ।
– वे दुर्लभ बीमारी एमिलॉयडोसिस से पीड़ित थे
– यह बीमारी अंगों और ऊतकों (tissues) में एमिलॉयड नामक असामान्य प्रोटीन के निर्माण के कारण होती है।

सत्ता कब संभाली
– पाकिस्तानी सेना के जनरल मुशर्रफ ने 1999 में तत्‍कालीन नवाज शरीफ सरकार का तख्‍तापलट करके सैन्‍य शासन बनाया था।
– वे वर्ष 2001 से 2008 तक पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति रहे।

मुशर्रफ पर देशद्रोह का आरोप
– वर्ष 2007 में संविधान को निलंबित करने के लिए राजद्रोह के मामले का सामना कर रहे थे।
– देशद्रोह का आरोप के चलते वर्ष 2016 में वे पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए।
– उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और लाल मस्जिद की घेराबंदी से संबंधित मामलों में भी भगोड़ा घोषित किया गया था
– वर्ष 2019 में विशेष अदालत ने मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई।

मुशर्रफ ने भारत-पाक युद्ध में जंग लड़ी
– वे 18 साल की उम्र में सेना में शामिल हुए।
– 1965 में भारत- पाक युद्ध हुआ और मुशर्रफ इस युद्ध में शामिल थे।
– इस जंग भारत की जीत हुई और पाकिस्‍तान इस युद्ध को हार गया था।
– इसके बाद वर्ष 1971 में युद्ध मुशर्रफ ने भूमिका निभाई।

कारगिल युद्ध की साजिश
– परवेज मुशर्रफ को कारगिल युद्ध की साजिश रचने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
– शुरुआत में तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ और उनकी कैबिनेट तक को लड़ाई के प्लान का पता न चलने दिया।
– ऑपरेशन नवाज शरीफ की जानकारी के बिना किया गया था।

परवेज मुशर्रफ
– 11 अगस्त 1943 को दिल्‍ली में जन्म हुआ था।
– 1961 पाकिस्तानी सैन्य अकादमी में सिलेक्शन हुआ।
– वे 1998 से 2001 तक जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के 10वें अध्यक्ष रहे।
– वर्ष 1998 से 2007 तक 7वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
– वर्ष 2023 में उनकी मौत हो गई।

पाकिस्‍तान
पीएम – शहबाज शरीफ
प्रेसिडेंट – आरिफ अल्‍वी
राजधानी – इस्‍लामाबाद

—————
4. भारतीय गायिका वाणी जयराम का निधन 4 फरवरी 2023 को हो गया, उन्हें जनवरी 2023 में किस अवॉर्ड के लिए चुना गया था?
Indian singer Vani Jayaram passed away on 4 February 2023, she was selected for which award in January 2023?

a. पद्म विभूषण
b. पद्म भूषण
c. पद्म श्री
d. दादा साहब फाल्के

Answer: b. पद्म भूषण

– वे 78 वर्ष की थीं।
– उनका निधन 4 फरवरी 2023 को चेन्नई में हो गया।
– वे चेन्नई के नुंगमबक्कम के हैडोज रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थीं।

पद्म भूषण से कब चुना गया
– 26 जनवरी 2023 को वाणी जयराम को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण अवॉर्ड 2023 के लिए चुना गया।
– अब यह अवॉर्ड उनके परिवार के किसी सदस्य को दिया जाएगा।
– यह अवॉर्ड मार्च/अप्रैल महीने में दिया जाएगा।

वाणी जयराम
– उनका जन्‍म 30 नवंबर 1945 को वेल्‍लोर (तमिलनाडु) हुआ था।
– उन्‍हें आधुनिक भारत की मीरा भी कहा जाता था।
– वे एक भारतीय गायिका थीं।
– वे साउथ इंडियन सिनेमा में एक पार्श्व गायिका (playback singer) के रूप में जानी जाती थीं।

19 भाषाओं में कितने गाने गाए
– हिन्दी के अलावा, उन्होंने कई भारतीय भाषाओं, जैसे तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, ओड़िया, गुजराती और बंगाली भाषाओं में गाया।
– उनका करियर पांच दशक से ज्‍यादा का रहा।
– उन्‍होंने अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने गाए थे।

————
5. महाराष्ट्र सरकार ने किस गीत को आधिकारिक तौर पर राज्य गीत के रूप में अपनाया है?
Which song has been officially adopted by the Government of Maharashtra as the state song?

a. ‘जय जय माझा’
b. ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’
c. माझा जय जय कारा
d. महाराष्ट्र की जय

Answer: b. ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’

– राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने तीन गानों को शॉर्टलिस्ट किया था।
– जिनमें से ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ गीत को 31 जनवरी 2023 राज्‍य का ऑफिशियल गीत चुना।

कब ऑफिशियल दर्जा मिलेगा?
– द हिंदू न्‍यूज पेपर के अनुसार इसे ऑफिशियल तौर पर 19 फरवरी 2023 में राज्‍य गीत का दर्जा दिया जाएगा।
– यह गाना महाराष्‍ट्र में ऑफिशियल और औपचारिक समारोहों में बजाया जाएगा।
– राज्य गीत को अपनाने का निर्णय अक्टूबर 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में किया गया था।

‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ गीत
– इस गीत में गर्मजोशी, भावना, और जोश है।
– सरकार गाने के दो पैराग्राफ को अपनाने पर कार्य कर रही है।
– जिससे इसकी गीत की लंबाई 1.5 मिनट हो।
– वैसे ये गीत 3.5 मिनट का है।
– ये गीत कवि राजा नीलकंठ बधे द्वारा लिखा गया।
– इसके संगीत निर्देशक श्रीनिवास खले हैं।
– इस गीत को प्रसिद्ध गीतकार कृष्णराव गणपतराव साबले द्वारा गाया गया था।
वे शाहिर सेबल के रूप में प्रसिद्ध थे।

भारत के कितने राज्‍यों में राज्‍य गीत
– वर्तमान में, 12 राज्यों में राज्य गीत हैं-
– जिनमें असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और उत्तराखंड शामिल हैं।
– अब महाराष्‍ट्र भी इस लिस्‍ट में शामिल हो जाएगा।

महाराष्ट्र
राजधानी: मुंबई
राज्‍यपाल: भगत सिंह कोश्‍यारी
मुख्‍यमंत्री: एकनाथ शिंदे

————
6. महिला जननांग विकृति के लिए जीरो टॉलरेंस का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation observed?

a. 3 फरवरी
b. 4 फरवरी
c. 5 फरवरी
d. 6 फरवरी

Answer: d. 6 फरवरी

– महिला जननांग विकृति के लिए जीरो टॉलरेंस का अंतरराष्ट्रीय दिवस विश्व स्तर पर 6 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसे संयुक्त राष्ट्र ने महिला जननांग विकृति को मिटाने के लिए मनाती है।
– इसे पहली बार वर्ष 2003 को मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान और स्नेह पैदा करना है।

————
7. सुरक्षित इंटरनेट दिवस वर्ष 2023 में कब मनाया जाता है?
When is the Safer Internet Day observed in the year 2023?

a. 6 फरवरी
b. 7 फरवरी
c. 8 फरवरी
d. 9 फरवरी

Answer: b. 7 फरवरी

– सुरक्षित इंटरनेट दिवस हर वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन मनाया जाता है।
– वर्ष 2023 में इसे 7 फरवरी को मनाया गया।
– इस वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस का 20वां संस्करण मनाया गया।
– इसका उद्देश्य एक सुरक्षित और बेहतर इंटरनेट प्रदान करना है।
– साथ ही लोगों को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करना है।
– इसका आयोजन पहली बार वर्ष 2004 में किया गया।

————-
8. किस राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की स्‍मृति (memory) में प्रस्तावित कलम स्‍मारक को लेकर जनवरी 2023 में विवाद हुआ?
In which state, there has been a controversy in January 2023 over the proposed pen memorial in the memory of former Chief Minister M Karunanidhi?

a. महाराष्‍ट्र
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. कर्नाटक

Answer: b. तमिलनाडु

पेन स्मारक पर जनसुनवाई में हंगामा
– पेन स्‍मारक को लेकर जन सुनवाई 31 जनवरी 2023 को हुई।
– इसे चेन्नई में तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया।
– इस जन सुनवाई में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके संरक्षक एम करुणानिधि की स्मृति में पेन स्मारक बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
– इस स्‍मारक मरीना बीच से दूर बंगाल की खाड़ी में लगभग 360 मीटर की दूरी पर बन रहा है।
– कुछ विपक्षी दलों और मछुआरों और पर्यावरण समूहों के प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय क्षति और आजीविका के नुकसान के आधार पर विरोध किया था।
– एक तमिल राष्ट्रवादी पार्टी के नेता ने इसे तोड़ने की धमकी दी थी।

स्मारक को मंजूरी कौन देता है?
– मरीना बीच पर प्रस्तावित ‘पेन स्मारक’ तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) IA, II और IVA के अंतर्गत आता है।
– और स्‍मारकों को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के तटीय विनियमन क्षेत्र अधिसूचना, 2011 (22 मार्च 2016 तक संशोधित) की धारा 4(ii)(जे) के तहत मंजूरी की आवश्यकता होती है।
– देश के अन्य हिस्सों में इसी तरह के स्मारक हैं।
– जैसे कि छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल जो महाराष्ट्र में बन रहा है।
– जिसे CRZ की मंजूरी भी मिल गई है।

– ‘पेन स्मारक’ को पिछले साल जुलाई 2022 में सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
– और पूरा होने पर चेन्नई लैंडमार्क बनने की उम्मीद है।
– इसे तमिल संस्कृति और वास्तुकला के प्रतिनिधित्व के रूप में नियोजित किया गया है
– इसमें तमिल विरासत तत्वों के साथ क्षेत्रीय रूपांकनों, वास्तुकला और डिजाइनों को शामिल किया है।
– इस स्‍मारक की अनुमानित लागत 81 करोड़ रुपये है।

एम करुणानिधि को समर्पित स्‍मारक
– पेन मेमोरियल करुणानिधि को श्रद्धांजलि देता है।
– जो तमिलनाडु और द्रविड़ियन पॉलिटिक्स में सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं।
– वे 1969 से 2018 तक DMK के अध्यक्ष रहे।
– 1969 और 2011 के बीच पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।
– इसके अलावा उन्होंने एक वक्ता, कवि और नॉन-फिक्शन और फिक्शन, नाटकों और फिल्मों के लेखक के रूप में तमिल साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

एमके स्टालिन से क्‍या रिश्‍ता
– एम करुणानिधि वर्तमान सीएम एमके स्टालिन के पिता थे।
– वे अपने पिता एम करुणानिधि की कैबिनेट में मंत्री रहे।

स्‍मारक के बारे में
– स्‍मारक कलम के आकार का है।
– यह इयाल (कविता और साहित्य), इसाई (म्‍यूजिक), और नादागम (थिएटर) में उनके कई योगदानों का प्रतिनिधित्व करता है।
– जो प्राचीन और समकालीन (ancient & contemporary) थमिज़, या तमिल दोनों के तीन मूलभूत स्तंभ हैं।
– स्मारक 42 मीटर लंबा और 2.60 मीटर व्यास का होगा।
स्‍मारक से मरीना बीच पर एक जालीदार पुल द्वारा पहुँचा जा सकेगा।

तमिलनाडु
सीएम: एमके स्टालिन
राजधानी: चेन्नई
राज्यपाल: आर एन रवि

————-
9. यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय के अनुसार वर्ल्ड स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत की रैंक कितनी है?
According to the Ministry of Youth Affairs and Sports, what is the rank of India in the world start-up ecosystem?

a. पहली
b. दूसरी
c. तीसरी
d. चौथी

Answer: c. तीसरी

– केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 4 फरवरी 2023 को यह जानकारी दी।
– द हिंदू न्यूज़ पेपर के अनुसार वे जम्मू यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान (aegis) में 36वें इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल (अंतर्नाड) के समापन समारोह में बोल रहे थे।
– उन्होंने कहा कि भारत अब टीकों, मोबाइल फोन और रक्षा उपकरणों (defence equipment) का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।
– सप्ताह भर चले इस उत्सव में देशभर के 18 यूनिवर्सिटी के 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कितनी कंपनियों में तीसरा स्थान मिला
– भारत 90,000 ‘स्टार्ट-अप’ और 30 अरब डॉलर मूल्य की 107 यूनिकॉर्न कंपनियों के साथ तीसरे स्थान पर है।
– जो केवल भारत के युवाओं के योगदान से संभव हो पाया है।

स्टार्टअप इकोसिस्टम क्या है?
– स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) संसाधनों के नेटवर्क हैं।
– जिनका उद्देश्य स्टार्टअप्स के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना है।

भारत ग्रीन हाइड्रोजन का ग्लोबल हब
– भारत अगले पांच वर्षों में आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ 50 लाख मीट्रिक टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन कर ग्लोबल हब बनने की ओर बढ़ रहा है।
– जो दुनिया का 10 प्रतिशत है।
– इससे देश के युवाओं के लिए हजारों हरित रोजगार पैदा होंगे।

इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, यूथ एंड स्पोर्ट्स मंत्री: – अनुराग सिंह ठाकुर

————-
10. ब्रिटेन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ के लिए जनवरी 2023 में किसे चुना है?
Who has been chosen for the ‘Lifetime Achievement Honor’ by the India-UK Achievers Honors in Britain in January 2023?

a. सचिन तेंदुलकर
b. डॉ. मनमोहन सिंह
c. पीएम नरेंद्र मोदी
d. निर्मला सीतारमण

Answer: b. डॉ. मनमोहन सिंह

– उन्‍हें यह सम्‍मान आर्थिक और राजनीतिक जीवन में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा।
– यह सम्‍मान राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISAU) यूके द्वारा नई दिल्‍ली में फरवरी 2023 में दिया जाएगा।

मनमोहन सिंह
– मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री और भारतीय राजनेता हैं।
– जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के 13 वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में कितने लोग
– भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर पहले इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में 75 हाई अचीवर्स और कुछ प्रमुख ‘आउटस्टैंडिंग अचीवर्स’ शामिल हैं।
– एनआईएसएयू यूके के संरक्षक बिलिमोरिया ने कहा कि इन सम्मानित लोगों की उपलब्धियों ने ब्रिटेन और भारत में लोगों को प्रेरित किया है।

सम्‍मान लेने वालो मे कौन शामिल
– बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा
– आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता राघव चड्ढा
– सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला
– भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान

ब्रिटेन से पढ़ाई करने वाले महान नेता
– महात्मा गांधी
– जवाहरलाल नेहरू
– डॉ बीआर अंबेडकर
– सरदार पटेल
– इनके अलावा भी अन्‍य लोगों ने ब्रिटेन में अध्ययन किया है।

National Indian Students and Alumni Union (NISAU)
– यह यूके की संस्‍था है।
– यह यूके में इंडियन स्‍टूडेंटो का प्रतिनिधित्‍व (Representation) करता है।

————-
11. IMF के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023 में भारत की मुद्रास्फीति कितनी रहेगी?
According to IMF, what will be the inflation of India in the financial year 2023?

a. 3%
b. 4%
c. 5%
d. 6%

Answer: c. 5%

– IMF ने 28 जनवरी 2023 को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक जारी किया।
– दुनिया में मुद्रास्फीति और ग्रोथ कैसी रह सकती है, उस पर यह रिपोर्ट है।

IMF के अनुसार भारत की मुद्रास्फीति
– वर्ष 2022 वित्तीय वर्ष : 6.8%
– वर्ष 2023 वित्तीय वर्ष : 5%
– वर्ष 2024 वित्तीय वर्ष : 4%

IMF के अनुसार दुनिया की मुद्रास्फीति
– वर्ष 2022 वित्तीय वर्ष : 8.8%
– वर्ष 2023 वित्तीय वर्ष : 6.6%
– वर्ष 2024 वित्तीय वर्ष : 4.3%

IMF के अनुसार कोरोना काल से पहले की स्थिति में धीरे-धीरे पहुंचा जा रहा है।
– कोरोना से पहले दुनिया की मुद्रास्फीति वर्ष 2017-2019 में 3.5% थी।
– दुनिया में कमजोर वैश्विक मांग को देखते हुए मुद्रास्फीति में कमी आने का अनुमान लगाया गया है।
– भारत की मुद्रास्फीति दुनिया के मुकाबले कम है।
– इसका मुख्य कारण देशों के केंद्रीय बैंक के उठाए गए अलग-अलग स्टेप्स से संभव हुआ है।
– क्योंकि केंद्रीय बैंकों ने ब्जाय दरों (REPO RATE) में वृद्धि करके अपने देश की महंगाई को कंट्रोल किया है।
– भारत में भी RBI मुद्रास्फीति को रोकने के लिए ऐसा ही कर रही है।
– इसके परिणाम IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में देखे जा सकते है।

IMF के अनुसार विकसित अर्थव्यवस्थाओं की मुद्रास्फीति
– वर्ष 2022 वित्तीय वर्ष : 7.3%
– वर्ष 2023 वित्तीय वर्ष : 4.6%
– वर्ष 2024 वित्तीय वर्ष : 2.6%

IMF के अनुसार विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की मुद्रास्फीति
– वर्ष 2022 वित्तीय वर्ष : 9.9%
– वर्ष 2023 वित्तीय वर्ष : 8.1%
– वर्ष 2024 वित्तीय वर्ष : 5.5%

मुद्रास्फीति क्या है?
– किसी अर्थव्यवस्था में समय के साथ वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में सामान्य बढ़ौतरी को मुद्रास्फीति कहते है।

मुद्रास्फीति के प्रकार
1. सरकने वाला मुद्रास्फीति (Creeping Inflation)
2. टहलने वाला मुद्रास्फीति (Walking Inflation)
3. दौड़ने वाला मुद्रास्फीति (Running Inflation)
4. कूदने वाला या गम्भीरतम मुद्रास्फीति (Jumping or Galloping inflation)
5. अति मुद्रास्फीति (Hyper Inflation)

IMF (International Monetary Fund)
स्थापना : 1945
मुख्यालय : वाशिंगटन DC
प्रबंध निदेशक : क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

—————
12. सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति
Appointment of 5 new judges in the Supreme Court

– CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने 6 फरवरी 2023 को 5 जजों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के रूप में शपथ दिलाई।

– जस्टिस पंकज मिथल (राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस)
– जस्टिस संजय करोल (पटना हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस)
– जस्टिस पीवी संजय कुमार (मणिपुर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस)
– जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह (पटना हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस)
– जस्टिस मनोज मिश्रा (इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस)


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *