4 February 2023 Current Affairs

यह 4 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. अयोध्‍या के राम मंदिर में प्रतिमा के लिए किस देश से दो शिलाएं (पत्‍थर) लाई गईं?
From which country were the two Shilas (stones) brought for the idol in Ayodhya’s Ram temple?

a. भूटान
b. पाकिस्‍तान
c. नेपाल
d. श्रीलंका

Answer: c. नेपाल

————-
2. आयोध्‍या के राम मंदिर में प्रतिमा के लिए लाई गई दो शिलाओं (पत्‍थर) के नाम बताएं?
Name the two Shilas (stones) brought for the idol in the Ram temple in Ayodhya?

a. मूंगा
b. शालीग्राम
c. माणिक
d. नीलम

Answer: b. शालीग्राम

– नेपाल से 40 टन वजनी शालिग्राम की 2 शिलाएं 7 दिन के सफर के बाद बुधवार रात अयोध्या पहुंचीं।
– इन्हीं शिलाओं से भगवान राम और माता सीता की भव्य मूर्तियां बनाई जाएंगी।
– शालिग्राम खास तरह का पत्‍थर होता है, जो नेपाल के शालग्राम क्षेत्र (पोखरा के पास) में पाया जाता है।
– शालिग्राम नदी के काले पत्‍थर भगवान शालिग्राम (विष्‍णु) के रूप में पूजे जाते हैं।
– ये जगह धौलागिरी के पास कालीगंडक नदी के बेसिन (जल धारा) पर स्थित है।
– नेपाल की शालिग्राम नदी को भारत में नारायणी या बूढ़ी गंडक कहा जाता है।
– यह नदी नेपाल के दामोदर कुंड से निकलकर बिहार के सोनपुर में गंगा नदी में मिल जाती है।
– पौराणिक मान्‍यता है कि तुलसी से शापित होने के कारण विष्णु ने गंडकी नदी के तट पर शालिग्राम के नाम से जाने जाने वाले एक बड़े चट्‌टानी पर्वत का रूप धारण कर लिया।
– वे शालिग्राम शिला के रूप में जाने जाते हैं।

6 करोड़ साल पहले बने जीवाश्म पत्थर
– शालिग्राम पत्थर बेहद मजबूत होते हैं।
– साइंस की भाषा में शालिग्राम डेवोनियन-क्रिटेशियस पीरियड का एक काले रंग का एमोनोइड शेल फॉसिल्स (जीवाश्‍म) है।
– जीवाश्‍म शिला मतलब पेड़-पौधों के दबने से बने पत्थर.
– जीवाश्म करोड़ों सालों तक पृथ्वी की सतह में गहरे दबे हुए जंतुओं एवं वनस्पति अवशेषों से बने हैं।
– जीव अवशेष धीरे-धीरे जलक्षेत्र के तलछट के नीचे दबकर एकत्रित हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पाती।
– तलछट के आवरण के कारण न तो जीव अवशेषों का ऑक्सीकरण हो पाता है और न ही विघटन।
– ऐसे में ये जीवाश्म मजबूत और कठोर चट्‌टान में बदल जाते हैं।

बड़े मंदिरों की मूर्तियां भी शालिग्राम शिला से बनाई गई हैं
– उडुपी का कृष्ण मठ ​​​​
– वृंदावन का राधा रमण मंदिर
– तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभस्वामी मंदिर
– बद्रीनाथ मंदिर

– राम वी सुतार शिला में राम की मूर्ति उकेरेंगे
– वे दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्‍टैच्‍यु ऑफ यूनिटी (सरदार पटेल की मूर्ति) को बना चुके हैं।

————-
3. मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल के इस्लाम नगर गांव का नाम बदलकर क्‍या रखा?
What did the Madhya Pradesh government change the name of Bhopal’s Islam Nagar village?

a. जगदीशपुर
b. कृष्‍णपुर
c. शिवराजपुर
d. शिवपुर

Answer: a. जगदीशपुर

– इस संबंध में हाल ही में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
– इससे पहले केंद्र सरकार ने इस मामले में अनापत्ति की सूचना मध्‍य प्रदेश सरकार को भेज दी।
– भोपाल के इस्लाम नगर गांव का नाम पहले जगदीशपुर था।
– न्‍यूजपेपरर्स के अनुसार भारत में शासन करने के दौरान मुगलों ने जगदीशपुर का नाम बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था।
– लंबे वक्‍त से नाम बदलने की मांग हो रही थी।
– मध्‍य प्रदेश सरकार ने इसको लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

मध्‍य प्रदेश
– राजधानी – भोपाल
– सीएम – शिवराज सिंह चौहान
– गवर्नर – मंगूभाई पटेल

————-
4. इक्वेटोरियल गिनी की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनी?
Who became the first woman prime minister of Equatorial Guinea?

a. सुएला बेट्रास
b. मैनुएला रोका बोटी
c. डॉ बर्नार्ड गौमौ
d. मामाडी डौम्बौया

Answer: b. मैनुएला रोका बोटी

– उन्हें 31 जनवरी 2023 को गिनी देश का प्रधानमंत्री चुना गया।
– वे इस पद पर पहुंचने वाली गिनी देश की पहली महिला बनीं।
– प्रधानमंत्री बनने से पहले वे शिक्षा मंत्री थी।

इक्वेटोरियल गिनी (Equatorial Guinea)
– भूमध्यरेखीय गिनी गणराज्य मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है।
– राजधानी : ‘मलाबो’
– करेंसी ‘मध्य अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक’
– राष्‍ट्रपति : टियोडोरो ओबिआंग नगयेमा मबासोगो

————–
5. फिल्म निर्देशक और अभिनेता के. विश्वनाथ का निधन 2 फरवरी 2023 को हो गया, उन्हें किस वर्ष का ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ मिला चुका है?
Film director and actor K. Vishwanath passed away on 2 February 2023, for which year he has received the ‘Dadasaheb Phalke Award’?

a. 2016
b. 2017
c. 2018
d. 2019

Answer: a. 2016

– उनका निधन 2 फरवरी 2023 (2 और 3 फरवरी की रात) को उम्र संबंधी बीमारी के चलते हो गया। वे 92 साल के थे।
– उन्होंने तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषाओं में 50 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया था।
– उन्‍हें वर्ष 2016 के लिए 48वां दादा साहेब पुरस्‍कार मिल चुका है। यह अवॉर्ड उन्‍होंने वर्ष 2017 में प्राप्‍त किया था।
– वर्ष 1992 में उन्‍हें पद्मश्री अवॉर्ड मिल चुका है।
– पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अवॉर्ड जीत चुके हैं।

के. विश्‍वनाथ
– उनका जन्‍म 19 फरवरी, 1930 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रेपल्‍ले में हुआ था।
– उन्‍हें कला तपस्‍वी के नाम से भी जानते थे।
– उन्‍होंने साउंड आर्टिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत की थी।
– एक्‍टर चंद्र मोहन, गायक एस. पी. बालासुब्रह्मण्यम और गायक एस. पी. शैलजा उनके चचेरे भाई हैं।

————-
6. फिल्‍म डायरेक्‍टर सागर का निधन 2 फरवरी 2023 हो गया, वे किस सिनेमा के फिल्‍म डायरेक्‍टर थे?
Film director Sagar passed away on 2 February 2023. He was the film director of which cinema?

a. हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड)
b. तमिल सिनेमा (कॉलीवुड)
c. तेलुगू सिनेमा (टॉलीवुड)
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. तेलुगू सिनेमा (टॉलीवुड)

– उनका निधन 2 फरवरी 2023 को चेन्‍नई में हुआ।
– सागर को विद्यासागर रेड्डी के नाम से भी जाना जाता था।
– वे 70 वर्ष के थे।

सागर उर्फ विद्यासागर रेड्डी
– इनका जन्‍म 1952 गुंटूर जिले (आंध्र प्रदेश) में हुआ था।
– बाद में इनके माता- पिता चेन्‍नई चले गए, वहीं उन्‍हें शुरूआती शिक्षा प्राप्‍त हुई।
– उन्‍होंने 1983 में अपने करियर की शुरूआत की थी।
– उन्‍होंने 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।
– फिल्‍म रामसक्कनोडु को दो नंदी पुरस्कार मिले।

————-
7. मशहूर लेखक केवी तिरुमलेश का निधन 30 जनवरी 2023 को हो गया, वे किस भाषा के लेखक थे?
Famous writer KV Tirumalesh passed away on 30 January 2023, he was the author of which language?

a. कन्नड़
b. तमिल
c. हिंदी
d. उर्दू

Answer: a. कन्नड़

– 30 जनवरी 2023 को हैदराबाद में उनका निधन हो गया।
– वे उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
– वे 82 साल के थे।

केवी तिरुमलेश को कौन से अवॉर्ड मिले हैं?
– उन्‍हें कविता संग्रह ‘अक्षय काव्‍य’ के लिए साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार मिल चुका है।
– इसके अलावा उन्‍हें निरंजन पुरस्कार, केरल कुमारन आशान पुरस्कार, वर्धमान पुरस्कार, गोविंदा पई पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले थे।

केवी तिरुमलेश
– इनका जन्‍म 12 सितंबर 1940 को कासरगोड जिले (अब केरल में) के कराडका गांव में हुआ था।
– उन्‍होनं अपनी प्राथमिक शिक्षा कासरगोड में प्राप्त की थी।
– और त्रिवेंद्रम में अंग्रेजी भाषा और साहित्‍य का अध्‍ययन किया।
– लेकिन उन्‍हें कन्‍नड़ साहित्‍य की दुनिया में जाता पहचाना जाता है।
– उन्‍होंने वर्ष 1968 में कविता संग्रह मुखवदगलु के साथ अपनी शुरुआत की थी।
– उन्हें विधाओं (genres) में सबसे बहुमुखी लेखकों में से एक माना जाता है।
– उन्‍होंने नाटकों, लघु कथाओं, उपन्यासों, अनुवादों सहित सभी शैलियों में बड़े पैमाने पर लिखा।

————-
8. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cancer Day observed?

a. 1 फरवरी
b. 2 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 4 फरवरी

Answer: d. 4 फरवरी

– विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य कैंसर की जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 2000 से की गई।
– इसे पहली बार पेरिस में यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल ने मनाया था।

थीम : ‘क्लोज द केयर गैप’ (close the care gap)
– यह थीम वर्ष 2022 से 2024 तक रखी गई थी।

————-
9. मॉर्गन स्टेनली ने इंडिया का कंट्री हेड किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed as the country head of India by Morgan Stanley?

a. आनंद पांड्या
b. कोमल श्रीवास्तव
c. कौस्‍तुभ कुलकर्णी
d. अरुण कोहली

Answer: d. अरुण कोहली

– मॉर्गन स्टेनली ने अरुण कोहली को जनवरी 2023 में इंडिया का कंट्री हेड घोषित किया।
– वे देश में अमेरिकी बैंक के कारोबार का नेतृत्व करेंगे।
– अरुण कोहली वर्तमान प्रमुख संजय शाह की जगह लेंगे।

अरुण कोहली
– वर्तमान में कोहली यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका (EMEA) क्षेत्रों के लिए मॉर्गन स्टेनली के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में कार्यरत हैं।
– वे 15 वर्षों से मॉर्गन स्टेनली से जुड़े हुए हैं।
– वे वर्ष 2017 से ईएमईए क्षेत्रों के लिए इसके एमडी हैं।
– McKinsey & Co. में एसोसिएटेड प्रिंसिपल के रूप काम किया है।
– वे वर्ष 1995 और 2000 के बीच भारत की क्रेडिट रेटिंग इंफॉर्मेशन सर्विसेज में मैनेजर थे।

मॉर्गन स्टेनली
– यह एक अमेरिकन मल्टीनेशनल इन्‍वेस्‍टमेंट मैनेजमेंट एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है।
– इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
– इसकी स्थापना 1935 में हुई।
– इसके 41 से ज्यादा देशों में ऑफिस हैं।
– और 75000 से ज्यादा लोग इसमें काम करते हैं।

————-
10. केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन ‘एंडोर्समेंट नो-हाउ!’ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए पेड विज्ञापन की जानकारी सार्वजनिक न करने पर अधिकतम कितना जुर्माने का प्रावधान है?
The Central Government has issued a new guideline ‘Endorsement Know-How!’ Issued, in this there is a provision of maximum fine for social media influencers for not making public the information of paid advertisement?

a. 10 लाख रुपए
b. 20 लाख रुपए
c. 40 लाख रुपए
d. 50 लाख रुपए

Answer: d. 50 लाख रुपए

– केंद्र सरकार ने 20 जनवरी 2023 को मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए एंडोर्समेंट गाइडलाइन जारी की हैं।
– उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह गाइडलाइन जारी की।

गाइडलाइन पालन न करने पर जुर्माना
– न्‍यूज पेपर द हिंदू के अनुसार गाइडलाइन का पालन न करने में पर कंज्यूमर प्रोटेक्‍शन एक्‍ट 2019 के तहत भ्रामक विज्ञापन के लिए निर्धारित जुर्माना लागू होगा।
– ऐसे में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) मैन्युफैक्चरर्स, एडवरटाइजर्स और एंडोर्सर्स पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है।
– बार-बार अपराध करने पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
– CCPA एक भ्रामक विज्ञापन के एंडोर्सर को एक साल तक कोई भी एंडोर्समेंट करने से रोक सकता है।
– बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

किस प्रोडक्‍ट का एंडोर्स कर सकते हैं?
– इन्फ्लुएंसर्स हो या सिलेब्रिटीज वे किसी भी प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करते समय बढ़ा-चढ़ाकर कस्टमर्स को गुमराह नहीं कर सकते।
– केवल उन्‍हीं प्रोडक्‍ट्स को एंडोर्स कर सकते है जिसे खुद ने यूज किया हो या फिर कर रहे हों।
– अगर वे गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं तो उनपर जुर्माना रख दिया जाएगा।

विज्ञापन कैसा होना चाहिए?
– विज्ञापन सरल, स्पष्ट भाषा में किया जाना चाहिए।
– किसी भी उत्पाद के प्रचार के लिए ‘विज्ञापन’, ‘स्‍पॉन्‍सर्ड या पेड प्रमोशन’ शब्द का उपयोग किया जा सकता है।

किन मामलों में देना होगा डिस्‍क्‍लोजर (प्रकटीकरण)
– एंडोर्समेंट के लिए पैसे लेने पर
– फ्री प्रोडक्‍ट मिलने पर
– कंपनी की तरफ से गिफ्ट या ट्रिप्‍स जैसी चीजें मिलने पर
– कंपनी या प्रोडक्‍ट में पार्टनर होने पर
– कंपनी या प्रोडक्‍ट से घरेलू रिलेशन होने पर
– एंडोर्समेंट से कवरेज मिलने या उनके मीडिया पार्टनर बनने पर

किस तरह देना होगा डिस्‍क्‍लेमर (अस्वीकरण)
– स्‍पष्‍ट रूप से डिस्‍क्‍लेमर देना होगा।
– ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्म में होगा डिस्‍क्‍लेमर
– लाइव स्‍ट्रीमिंग के वक्‍त डिस्‍क्‍लेमर देना होगा।
– डिस्‍क्‍लेमर भाषा सरल, स्पष्ट होनी चाहिए।
– जिस भाषा में विज्ञापन है, उसी भाषा में डिस्‍क्‍लेमर देना होगा।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मार्केट कितना
– वर्ष 2022 में भारत का इंफ्लूएंसर मार्केट 1275 करोड़ था।
– वर्ष 2025 तक इंफ्लूएंसर मार्केट 2800 करोड़ होने संभावना है।
– करीब 19-20 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मार्केट बढ़ रहा है।

इंफ्लूएंसर किसे कहते हैं?
– सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्‍ट या सेवाओं के बारे अपनी राय रखकर लोगों को प्रभावित करने वालों को इंफ्लूएंसर कहते हैं।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *